Wednesday, September 29, 2021

Weight Gain Food: वजन बढ़ाने वाले 'सुपरफूड', मोटा होने के लिए इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें

Weight Gain Diet: आजकल ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान रहते हैं. जो लोग जरूरत से ज्यादा पतले होते हैं उन्हें कुछ भी खाया-पीया लगता नहीं है. ज्यादा पतला शरीर अस्वस्थ होने का भी संकेत है, ऐसे लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है. शरीर जल्दी बीमारियों की चपेट में आ जाता है. दुबले-पतले लोग अपनी पर्सनेलिटी को लेकर भी परेशान रहते हैं. कपड़ों की फिट्ग सही नहीं आती, कपड़े खिलते नहीं है, जिसे लेकर कई बार शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है. पतलेपन से परेशान लोग मोटा होने और वजन बढ़ाने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं. खाने-पीने में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जिससे वजन बढ़ाने में आसानी हो. आज हम आपको मोटापा बढ़ाने वाले ऐसे फूड बता रहे हैं. जिससे कुछ ही महीनों में आपका वजन बढ़ने लगेगा. आप इन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

वजन बढ़ाने वाला भोजन (Food For Weight Gain)

1- वजन बढ़ाना है तो डाइट में केला जरूर शामिल करें. मोटापा बढ़ाने के लिए आपको दिन में 3-4 केले जरूर खाने चाहिए. दूध या दही के साथ केला खाने से तेजी से वजन बढ़ता है. केला पोष्टिकता से भरपूर है.

2- रोज दूध के साथ शहद मिलाकर पिएं तो इससे जल्दी से वजन बढ़ने लगता है. आप नाश्ता या रात में सोते वक्त शहद वाला दूध पीएं. शहद वाला दूध पीने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है.

3- वजन बढ़ाने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स वाला दूध पिएं. 3-4 बादाम, खजूर और अंजीर को दूध में डालकर उबाल कर पीने से वजन बढ़ता है. रात में सोने से पहले मेवा वाला दूध पीने से पाचनतंत्र मजबूत बनता है.

4- मीठा दूध-दलिया खाने से भी मोटापा बढ़ता है. आप दूध ओट्स भी खा सकते हैं. आप दूध-दलिया में फुल फैट मिल्क का उपयोग करें. नाश्ते में दलिया खाने से वजन बढ़ता है.

5- वजन बढ़ाने के लिए बीन्स भी फायदेमंद हैं. बीन्स में भरपूर पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं. बीन्स में विटामिन और मिनरल्स बहुत सारे होते हैं जिससे हेल्दी वेट गेन करने में मदद मिलती है.

6- रोज सेब और गाजर खाने से वजन बढ़ता है. इसके लिए आप सेब और गाजर को बराबर मात्रा में कद्दूकस कर लें और लंच के बाद खाएं. कुछ ही हफ्तों में आपका वजन बढ़ने लगेगा.

7- मोटा होने में किशमिश भी मदद करती है. इसके लिए 10 ग्राम किशमिश को दूध में भिगो दें. इस दूध को रात में सोने से पहले उबालकर पी लें. आप दूध के साथ किशमिश खा सकते हैं.

8- आप वजन बढ़ाने के लिए खाने में सोयाबीन और अंकुरित अनाज का सेवन भी कर सकते हैं. सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे वजन बढ़ता है और शरीर मजबूत होता है.

9- अगर आप जिम में एक्सरसाइस करते हैं तो आपको पीनट बटर का सेवन करना चाहिए. पीनट बटर खाने से वजन बढ़ता है, पीनट बटर पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इससे आप खाने से हेल्दी वेट गेन करते हैं.

10- खाने में जौ शामिल करने से भी वजन बढ़ता है. आप जौ को भीगोकर कूट लें जब छिलका उतर जाए, तो इसकी खीर बना लें. आप इसमें मेवा भी डाल सकते हैं. 2-3 महीने तक नाश्ते में ऐसी खीर खाने से आपका वजन बढ़ता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज में कैसा होना चाहिए डाइट प्लान, जानिए कौन से फल सब्जी और अनाज खाएं
lifestyle https://ift.tt/3AS9p2W

No comments:

Post a Comment