Tuesday, September 14, 2021
Mumbai में 30 करोड़ के अपार्टमेंट से लेकर, 28 लाख की घड़ी तक, कुछ ऐसी है क्रिकेटर Rohit Sharma की Luxurious Life

Take a look at Rohit Sharma’s luxurious life: क्रिकेटर बनना आसान नहीं होता और मैदान पर पहुंचकर खुद को साबित करने के बाद भी लगातार मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर जो पाया है, वह मेंटेन रह पाता है. ऐसे ही एक क्रिकेटर हैं रोहित शर्मा जो चाहे मैदान पर हों या मैदान के बाहर उनका अंदाज हमेशा खास रहता है. आज हम आपको बताते हैं कि कैसी है रोहित शर्मा की आलीशान जिंदगी और निजी जिंदगी में वे कैसी चीजों का शौक रखते हैं.

वर्ली में है 30 करोड़ का अपार्टमेंट –

अगर रोहित शर्मा के प्रॉपर्टी फोलियो पर नजर डालें तो रोहित के पास वर्ली में समुद्र के किनारे अपार्टमेंट है, जिसमें वे अपने परिवार के साथ रहते हैं. इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए है.

चार बेडरूम का यह अपार्टमेंट 29वीं मंजिल पर है जहां से अरेबियन सी देखा जा सकता है.

रोहित की घड़ी है खास –

रोहित को घड़ियों का खास शौक है और यहां भी वे कुछ खास ही पसंद करते हैं. उनके पास हुबलॉट ब्रांड की घड़ी है. यह लग्जरी कंपनी मात्र 500 घड़ियां ही बनाती है. रोहित की घड़ी की कीमत आपको हैरान कर देगी. रोहित की हुबलॉट घड़ी करीब 28 लाख की है.

खंडाला में है हॉलीडे होम –

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित के पास खंडाला में भी एक हॉलीडे होम है, जहां वे कभी-कभी परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं. इसकी कीमत करीब 5 करोड़ आंकी गई है.

BMW M5 गाड़ी का रखते हैं शौक –

अब बात करते हैं रोहित की कार की. रोहित के पास बहुत सी गाड़ियां हैं पर उनमें सबसे स्पेशल है बीएमडब्लयू एम 5. रोहित अक्सर इस कार में घूमते नजर आते हैं जिसके कीमत करीब 1.33 करोड़ है.

यह भी पढ़ें:

Immigration, Embassy और Ambassador को हिंदी में क्या कहते हैं? जानें अंग्रेजी के इन शब्दों की हिंदी

Health Care Tips: केले के पत्ते पर खाना खाने से सेहत को मिलते हैं चमत्कारी फायदे, जानें
lifestyle https://ift.tt/2XgyGVo
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment