Friday, August 6, 2021
Muharram 2021: क्या है आशूरा हिजरी? जानिए इतिहास, तारीख और त्योहार का महत्व

Muharram 2021: मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना होता है. मॉडर्न इस्लामी कैलेंडर की शुरुआत वर्ष 622 में हुई, जब पैगम्बर मुहम्मद और उनके साथी मक्का से मदीना जा बसे. मदीना पहुंचने पर पहली बार मुस्लिम समुदाय की स्थापना की गई, ये एक घटना थी जिसे हिजरी यानी प्रवास के रूप में मनाया जाता है. इस तरह, नए साल का पहला दिन अलहिजरी के तौर पर जाना जाता है.

त्योहार का क्या है महत्व?

अरबी में मुहर्रम का मतलब होता है स्मरण का महीना. मुसलमान रमजान के बाद उसे दूसरा पवित्र महीना मानते हैं. साल के चार पवित्र महीनों में से ये एक है जब लड़ाई मना हो जाती है. साल 2021 के अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, चांद के दिखने पर नए इस्लामी साल की शुरुआत 9 अगस्त से हो सकती है. ये इस्लामी साल 1443 हिजरी होगा.

क्या होता है यौमे आशूरा?

मुहर्रम के दसवें दिन को यौम आशूरा के तौर पर जाना जाता है, जिसे सुन्नी और शिया संप्रदाय के लोग मनाते हैं. 2021 में उम्मीद की जा रही है कि ये 19 अगस्त को पड़ेगा, लेकिन ये इस पर निर्भर करेगा कि महीने की पहली तारीख का कब एलान किया जाता है. नए महीने का एलान चांद के दिखाई देने पर किया जाता है. मौसम के खराब होने पर चांद नहीं दिखाई तो महीना 30 दिनों का माना जाता है. मुसलमान वर्तमान महीने के 29वें दिन चांद की तलाश करते हैं.

एशिया में सुन्नी और शिया दोनों समुदाय के लोग इस त्योहार पर खास कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. त्योहार के दस दिनों में मुसलमान पैगंबर मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत का मातम मनाते हैं. ये उपवास का स्वैच्छिक दिन के रूप में चिह्नित किया गया है.

शिया मुस्लिम इस मौके पर मातम छाती पीटकर मनाते हैं जब मुहम्मद के नाती इमाम हुसैन इब्ल अली और उनके परिवार और साथी 680 में करबला की लड़ाई में शहीद कर दिए गए. कहा जाता है कि तब से मुहर्रम का त्योहार मनाने की परंपरा शुरू हो गई. शिया मुस्लिम औपचारिक तौर पर छाती पीटकर मातम मनाते हैं. कुछ जगहों पर नए महीने की 9वीं से लेकर 11वीं तक मुफ्त भोजन बांटा जाता है. उसके अलावा, कुछ मुसलमान करबला जाकर इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हैं.

Sawan Somwar 2021: सावन का तीसरा सोमवार कब है? जानें डेट, तिथि और पूजा की विधि

Chanakya Niti: शत्रु को पराजित करना है तो इन बातों का हमेशा ध्यान रखें, जानें चाणक्य नीति

lifestyle https://ift.tt/2TYg63j
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment