- सुख दो तरह के मानवों को ही मिलता है, पहले वो जो सर्वाधिक मूर्ख हैं और दूसरे वो जिन्होंने बुद्धि के प्रकाश में ज्ञान का तत्व देख लिया है. इनके अलावा जो लोग बीच में लटक रहे हैं, वे सदा दुखी रहते हैं.
- वैसी बात करें, जिससे दूसरों को कष्ट न हो, दूसरों को बुरा भला कहना, निन्दा करना, बुरे वचन बोलना, इनका परित्याग करना ही सबसे बेहतर है. दूसरों का अपमान, अहंकार और दम्भ सबसे बड़े शत्रु हैं.
- त्याग बिना कुछ नहीं मिल सकता है, न कोई परम आदर्श सिद्ध हो सकता है. त्याग बिना मनुष्य डर से मुक्ति नहीं पा सकता है. त्याग से ही मानव को हर सुख मिलने की संभावना बनती है.
- जो पुरुष भविष्य पर अधिकार रखता है, दूसरों की कठपुतली नहीं बनता और समयानुकूल तत्काल विचार कर सकता है वह हमेशा सुख हासिल करता है, जबकि आलस्य मानव का नाश कर देता है
- एक शासक को पुत्र और प्रजा में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं रखना चाहिए. ये शासन में अडिगता और प्रजा को समृद्धि प्रदान करता है.
- भीष्म ने कहा था कि सत्ता सुख भोगने नहीं, अपितु कठिन परिश्रम कर समाज का कल्याण के लिए होता है.
No comments:
Post a Comment