Wednesday, August 4, 2021

Kitchen Hacks: माइक्रोवेव में तुरंत बनाएं कसूरी मेथी, बढ़ाएं सब्जी का स्वाद

Kitchen Hacks: सब्जी में अगर थोड़ी सी कसूरी मेथी डाल दी जाए तो इससे खाने का स्वाद दुगना हो जाता है. कसूरी मेथी डालते ही सब्जी में होटल जैसा स्वाद और खुशबू आने लगती है. आप किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी में कसूरी मेथी डाल सकते हैं. पनीर की सब्जी, छोले, दाल मखानी या किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी में डालकर आप खाने को स्वादिष्ट बना सकते हैं. आप चाहें तो कसूरी मेथी के परांठे, पूड़ी और मठरी भी बना सकते हैं. अभी तक आप मार्केट से आने वाली कसूरी मेथी इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन आज हम आपको घर पर बड़े ही सिंपल तरीके से तुरंत कसूरी मेथी बनाने का तरीका बता रहे हैं. जानते हैं.

घर पर बनाएं कसूरी मेथी

1- घर पर कसूरी मेथी बनाने के लिए आप सबसे पहले हरी मेथी की पत्तियों को चुन लें.
2- अब पत्तियों को डंठल से अलग कर लें और अच्छी मेथी की पत्तियां चुन लें.
3- मेथी को 2-3 बार अच्छी तरह से पानी में धो लें.
4- अब किसी छन्नी में या मोटे कपड़े पर मेथी को सुखा दें.
5- पानी सूखने के बाद आप इसे माइक्रोवेव की ट्रे पर रखकर फैला दें.
6- अब माइक्रोवेव को हाई हीट पर करीब 3 मिनट के लिए रख दें.
7- अब ट्रे को निकालकर एक बार मेथी को पलट दें और फिर से 3 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें.
8- अब फिर से मेथी को पलट दें और फैलाकर 2 मिनट के लिए हाई हीट पर माइक्रोवेव करें.
9- अब मेथी को निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें, फिर हाथ से क्रश करके किसी एयर टाइट डब्बे में भरकर रख लें.
10- इस तरह मेथी पूरे साल चलेगी और खुशबू भी बरकरार रहेगी.
11- अब बिना माइक्रोवेव के भी कसूरी मेथी बना सकते हैं.
12- इसके लिए मेथी को धोकर पानी सूखने पर अच्छी तरह से अखबार पर फैला दें.
13- अब इसे पलट दें और फिर से फैन चलाकर सूखने दें.
14- जब मेथी सूख जाए तो आप उसे थोड़ी देर धूप में रख दें इससे मेथी क्रश होने वाली स्थिति में पहुंच जाएगी.
15- अब इसे किसी डब्बे में स्टोर कर लें. सब्जी या परांठे में डालकर मेथी के स्वाद को इंजॉय करें.

ये भी पढ़ें: खराब नहीं होंगे पके केले, इस तरह रखें तो हफ्तेभर चलेंगे
lifestyle https://ift.tt/3jpkoJs

No comments:

Post a Comment