Wednesday, July 28, 2021

Shani Dev: शनि देव मकर राशि से कुंभ राशि में कब करेंगे राशि परिवर्तन, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Shani Dev, Mahima Shani Dev Ki: शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. शास्त्रों में शनि देव को न्याय का देवता कहा गया है. शनि की चाल बहुत ही धीमी है. शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग ढ़ाई साल का समय लेते हैं. वर्तमान समय में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. राशि चक्र के अनुसार मकर राशि को दशमी राशि माना गया है.

शनि वक्री 2021 (Shani Vakri 2021)
मकर राशि में शनि वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं. यानि शनि उल्टी चाल चल रहे हैं. शनि की वक्री चाल के बारे में ऐसा माना जाता है कि शनि जब वक्री अवस्था में आते हैं तो पीड़ित हो जाते हैं, जिस कारण शनि का प्रभाव जातक पर कम पड़ता है. पीड़ित होने के कारण शनि शुभ फल प्रदान नहीं कर पाते हैं. शनि मकर राशि में 11 अक्टूबर 2021 को मार्गी होंगे. इसके बाद शनि राशि परिवर्तन करेंगे.

शनि राशि परिवर्तन 2022 (Shani Transit In 2022)
पंचांग के अनुसार शनि 2021 में कोई राशि परिवर्तन नहीं कर रहे हैं. शनि राशि परिवर्तन 2022 में करेंगे. वर्ष 2021 में शनि का सिर्फ नक्षत्र परिवर्तन है. वर्तमान समय में शनि देव श्रवण नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार 29 अप्रैल 2022 को शनि देव मकर से निकलकर कुंभ राशि में आ जाएंगे. इसके बाद शनि देव 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री अवस्था में फिर से मकर राशि में प्रवेश करेंगे.

शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati)
धनु राशि, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. इसके अलावा मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है.

शनि की दृष्टि (Shani Ki Drishti)
शनि राशि परिवर्तन जब करेंगे तो साढ़ेसाती और ढैया से प्रभावित राशियों में बदलाव देखा जाएगा. शनि का जब राशि परिवर्तन होगा तो धनु राशि से शनि की साढ़ेसाती और मिथुन, तुला राशि से शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी. यानि राशियों को शनि की दृष्टि मुक्ति मिल जाएगी. 12 जुलाई 2022 को शनि वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे.

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती
वर्ष 2022 में शनि की साढ़ेसाती मीन राशि पर आरंभ होगा. इसके साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या शुरू होगी.

यह भी पढ़ें:
Karva Chauth 2021: कार्तिक मास में करवा चौथ का पर्व कब है? आइए जानते हैं तिथि, डेट और शुभ मुहूर्त

Shani Dev: सावन का पहला शनिवार, मकर और कुंभ राशि वाले जरूर करें ये उपाय, शनिदेव होंगे शांत

Eclipse 2021: ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानिए कब लगेगा ग्रहण?
lifestyle https://ift.tt/3i8HKUD

No comments:

Post a Comment