Monday, July 5, 2021
Monsoon Recipes: स्नैक्स में आपको पसंद आएगा आलू नगेट्स का स्वाद, जानिए बनाने की सिंपल रेसिपी

आलू से बनी चीजें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती हैं. बारिश के मौसम में आप झटपट अपने घर पर स्नैक्स में आलू नगेट्स बना सकते हैं. गर्मागरम चाय के साथ क्रिस्पी नगेट्स खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. आप चाहें तो इन्हें काफी हेल्दी तरीके से बना सकते हैं. आज हम आपको आलू नगेट्स बनाने की बहुत ही सिंपल रेसिपी बता रहे हैं. आइये जानते हैं.

आलू नगेट्स बनाने की रेसिपी

1- आलू नगेट्स बनाने के लिए सबसे पहले आप 1 ½ कप उबले हुए आलू लें. उन्हें छीलकर अच्छी तरह से मैश कर लें.
2- अब इसमें आप ½ कप कसा हुआ चीज, 2 टेबल-सेपून कॉर्नफ्लोर, ½ कप ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं, 1 टेबल स्पून कुटी हुई लाल मिर्च, स्वादअनुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
3- अब इस सामग्री को एक किसी बर्तन में ढ़ककर रख दें. इसे कम से कम 30 मिनट तक फ्रिज में रख दें.
4- 30 मिनट बाद इस सामग्री को 4 हिस्सों में बांट दें.
5- अब समतल जगह पर आटा लगाकर आलू को अपने हाथों से रोल करते हुए करीब 350 मिमी की लंबाई का रोल बना लें.
6- अब एक चाकू से इस रोग को करीब 15 हिस्सों में बराबर काट लें.
7- तलने के लिए एक डीप नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम कर लें और आलू नगेट्स को चारों ओर से गोल्डन फ्राई होने तक तलें.
8- आलू नगेट्स को तलने के बाद एक टिशू पेपर पर निकालते जाएं और गर्मागर आलू नगेट्स टमॅटो कैचप और चाय के साथ सर्व करें.

आलू के फायदे
आलू खाना आमतौर पर सभी को पसंद होता है. कई लोग मोटे होने की वजह से आलू नहीं खाते, लेकिन बच्चों को आलू बहुत पसंद आते हैं. आलू में सबसे ज्याद स्टार्च होता है. आलू क्षरीय प्रवृत्ति का होता है. इसमें विटामिन ए और विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. आलू में काफी मात्रा में फाइबर और पोटैशियम होता है. इससे कब्ज और मोटापे जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं. आलू हार्ट, ब्लड प्रेशर और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसलिए आपको आलू अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: बारिश में गर्मागरम चाय के साथ खाएं केले के चिप्स, ये है झटपट तैयार करने की रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3qOQmSJ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment