Tuesday, July 20, 2021
Kitchen Hacks: क्या आप भी दूध को बार-बार उबालने की गलती करते हैं? जानिए इसके नुकसान

Milk Boiling Tips: स्वास्थ्य के लिए दूध बहुत फायदेमंद होता है. दूध में भरपूर कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं, जिससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है. दूध पीने से शरीर ताकतवर बनता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई लोग दूध उबालते वक्त कई तरह की गलतियां करते हैं.

आपकी इस एक गलती की वजह से दूध का भरपूर फायदा शरीर को नहीं मिल पाता है. कई महिलाएं दूध को गाढ़ा करने के चक्कर में काफी देर तक उबालती हैं. वहीं कुछ महिलाएं दूध को बार-बार उबालने की गलती करती हैं. कुछ लोग दूध में उबाल आने के बाद गैस को धीमा कर देते हैं और काफी देर तक दूध उबलता रहता है. ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि दूध में पाए जाने वाले सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो जाएं. कुछ लोग दूध में मोटी मलाई पाने के लिए ज्यादा देर तक दूध को उबालती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं दूध को उबालने का इनमें कोई भई तरीका ठीक नहीं है.

दरअसल कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि दूध को ज्यादा समय तक उबालने या बार-बार उबालने से उसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. इससे दूध का पूरा फायदा आपके शरीर को नहीं मिल पाता है. जानते हैं दूध को उबालने का सही तरीका क्या है?

दूध को उबालने का सही तरीका
1- दूध को उबालने का सही तरीका ये है कि दूध को आंच पर रखने के बाद उसे लगातार किसी चम्मच या कलछी से हिलाते रहें.
2- जब दूध में एक उबाल आ जाए तो इसके बाद गैस को बंद कर दें.
3- एक बार उबालने के बाद दूध को बार-बार उबालने की गलती न करें.
4- दूध को जितनी बार उबालेंगे उसके पोषक तत्व नष्ट होते जाएंगे.
5- कोशिश करें कि दूध को एक बार ही उबालें. अगर लग रहा है कि दूध खराब हो जाएगा तो एक बार और उबाल सकते हैं.

दूध पीते वक्त इन बातों का ध्यान रखें
1- खाना खाने के बाद दूध पीते हैं तो आधा पेट ही खाना खाएं, नहीं तो आपको पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है.

2- बैंगन और प्याज वाले खाने से साथ दूध न पिएं, इससे त्वचा संबंधी रोग होने का खतरा हो सकता है.

3- फिश और नॉनवेज के साथ कभी दूध न पिएं. इससे त्वचा पर सफेद धब्बे या ल्यूकोडर्मा हो सकता है.

4- भोजन के तुरंत बाद दूध न पिएं. इससे पेट में भारीपन और पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती हैं.

5- दूध के साथ नमक वाली चीजें खाने से भी बचें.

ये भी पढ़ें:  माइक्रोवेव ओवन को साफ करने का तरीका, एकदम नया जैसा चमकने लगेगा
lifestyle https://ift.tt/3ro8wLB
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment