हार्ट को हेल्दी रखने वाले ड्रिंक्स
गाजर-चुकंदर का जूस-
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको गाजर और चुकंदर का जूस पीना चाहिए. चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं जो शरीर में निट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाते हैं. गाजर में भी नाइट्रेट होता है, जो ब्लड फ्लो को अच्छा बनाने में मदद करता है. गाजर में बीटा-कैरोटीन भी होता है जिससे ब्लड वेसेल्स को साफ करने में मदद मिलती है. गाजर और चुकंदर के जूस पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है.
खीरा-पुदीने का जूस-
खीरा पेट और पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है. खीरा खाने से पेट को ठंडक मिलती है साथ ही शरीर में पानी की कमी भी दूर हो जाती है. खीरे में काफी फाइबर होता है जिससे कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है. वहीं पुदीना में विटामिन-ए, विटामिन-के और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. खीरा पुदीने के जूस से बेड कोलेस्ट्रॉल कम होता है. हार्ट के लिए ये ड्रिंक बहुत हेल्दी है.
ब्रोकली-पालक का जूस-
स्वास्थ्य के लिए ब्रोकली और पालक काफी फायदेमंद हैं. हार्ट के मरीजों को भी ब्रोकली और पालक का जूस कई फायदे देता है. इस जूस में कैरोटेनोइड्स नामक तत्व होता है जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है. इस ड्रिंक से शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद मिलती है. कोलेस्ट्रॉल कम होने से दिल स्वस्थ रहता है.
इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
No comments:
Post a Comment