सौंफ और शक्कर-
आप सौंफ और मिस्री भी भोजन खाने के बाद अपने पेट के भारीपन से बचने के लिए खा सकते हैं. सिर्फ ये नहीं, बल्कि आप प्याज या भोजन की दुर्गंध को दूर करने के लिए उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी अक्सर इस्तेमाल किया जाता है.
हरी इलायची-
भोजन के बाद इलायची खाने से आपके पेट का भारीपन दूर हो सकता है और अपच में भी मदद कर सकता है. आपके पेट की ब्लोटिंग को रोकने और आपके मुंह की नाखुशगार गंध को हटाने में इलायची शानदार है. इसलिए, भोजन खाने के बाद आप एक या दो हरी इलायची चबा सकते हैं.
शहद-
शहद ऐसी ही दवाओं में से एक है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ खाने में फायदेमंद है. भोजन के बाद शहद खाने से आपके पेट में भारीपन दूर होता है और इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है. इसलिए, भोजन खाने के बाद याद से एक दो चम्मच शहद खाएं.
अन्य उपाय-
हल्का व्यायाम जैसे खाने के बाद टहलने जाने से पेट के भारीपन में राहत मिलेगी. उसके अलावा, खाने के दौरान बातचीत करने से परहेज करें. कैफीन और अल्कोहल के सेवन को कम करें. आप बेकिंग सोडा और पुदीना भी पेट के भारीपन से फौरन राहत के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
No comments:
Post a Comment