Friday, June 11, 2021

Corona World: दुनियाभर में कोरोना का कहर, 37.6 लाख से अधिक की जिंदगी छीनी, 17.47 करोड़ से ज्यादा हुए संक्रमित - bhaskarhindi.com


Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस (coronavirus) का कहर देखने को मिल रहा है। कई देशों में इस महामारी का संकट गहराता जा रहा है, जहां लाखों लोगों की सांसें इस वायरस ने छीन ली हैं। इनमें भारत भी शामिल है, जहां अब तक साढ़े 3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब इस वायरस की जद में बच्चे भी आने लगे हैं, जिसने मुश्किल और अधिक बढ़ा दी है। हैरानी की बात यह कि दुनियाभर में इस वायरस से लड़ाई के लिए लाई गई वैक्सीन के बावजूद इसके मरीजों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। 

आपको बता दें कि, भारत सहित दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां कोरोना की दूसरी लहर ने ​पहली बार से अधिक कहर बरपाया और यहां के हालात बेकाबम हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक अब तक पूरी दुनिया में इस महामारी से जूझ रहे लोगों की संख्या 17.47 करोड़ के पार पहुंच गई है। जबकि मौतों का आंकड़ा भी कम नहीं है। 

India: देश में लगातार चौथे दिन 1 लाख से कम मरीज मिले

महामारी से संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक पूरे विश्व में कोरोना के कुल 17 करोड़ 47 लाख 59 हजार 974 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं इस महामारी से जिंदगी की जंग हार जाने वालों की संख्या 37 लाख 69 हजार 088 हो गई है।

दुनिया में सर्वाधिक प्रभावित देश
इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सर्वाधिक प्रभावित देशों में अब भी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम सबसे ऊपर है। इस वायरस से यहां अब तक 3 करोड़ 34 लाख 27 हजार 481 लोग इस महामारी के शिकार हुए हैं। वहीं 5 लाख 98 हजार 728 लोग काल के गाल में समा गए हैं।

भारत का नंबर दुनिया में दूसरा
वहीं बात की जाए दुनियाभर में दूसरे सबसे प्रभावित देश की तो, भारत का नाम सामने आता है। देश में अब तक 3 लाख 63 हजार 079 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2 करोड़ 92 लाख 74 हजार 823 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। जबकि मौतों के मामले में 4 लाख 82 हजार 019 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

राजनीतिक संकट के बीच प्रधानमंत्री ओली ने फिर किया मंत्रिमंडल विस्तार

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम  

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

ब्राजील

17,210,969

फ्रांस

5,791,608

तुर्की

5,313,098

रूस

5,108,217

यूके

4,558,926

इटली

4,239,868

अर्जेंटीना

4,066,156

स्पेन

3,729,458

जर्मनी

3,718,617

कोलंबिया

3,665,137

कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 100,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:

देश का नाम

कुल मौतों का आंकड़ा

भारत

363,079

मैक्सिको

229,580

यूके

128,131

इटली

126,855

रूस

123,178

फ्रांस

110,432



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona World: More than 37.6 lakh died, more than 17.47 crore infected
.
.
.
https://ift.tt/3wex4YR

No comments:

Post a Comment