Thursday, June 10, 2021

कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से लोगों के मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा असर, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

कोविड -19 की दूसरी लहर ने ना केवल लोगों की लाइफ को बदला है, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा नकारात्मक प्रभाव डाला है. कई लोग बुरी खबर मिलने के डर ने कई लोगों को फोन कॉल अटेंड करने से भी डर लगने लगा है. कोविड-19 की दूसरी लहर में हजारों लोगों की मौतें हुईं हैं. वहीं, कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत के बीच जंग लग लड़ रहे हैं. ऐसे मरीजों के परिवारवाले भी मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं.

कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स इसे बीमारी संबंधी या  फिर कोविड से संबंधित चिंता बता रहे हैं. दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने बताया, "मैं शहर के एक बड़े अस्पताल के पास रहता रहता हूं. एम्बुलेंस सायरन की आवाज लगातार सुनने के कारण मई के पूरे महीने के दौरान मैं ठीक से सो नहीं सका या काम पर ध्यान नहीं लगा सका." उन्होंने आगे कहा, "मुझे अपने परिवार से दूर रहकर उनके संक्रमित हो जाने की चिंता सताती थी. जब वे सुरक्षित हैं, तब भी डर लगता है कि ऐसी स्थिति में उनकी देखभाल कैसे करूंगा. हम सोशल मीडिया पर रोज असामान्य घटनाओं के बारे में पढ़ते हैं. अपनों को खोने का डर सताता है."

जानिए क्या कहते हैं मनोवैज्ञानिक

मनोवैज्ञानिकों (Psychologists) का कहना है कि ऐसे समय में मदद लेना जरूरी है. एक मनोवैज्ञानिक चित्रा कहती हैं, "अब हर कोई किसी न किसी परेशानी से गुजर रहा है. उन्हें नौकरी, परिवार और उनकी सेहत की चिंता है. अभी कोई नहीं जानता कि कल क्या होगा. लोग पहले से ही तीसरी लहर के बारे में चिंतित हैं. ऐसे लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है."

ये भी पढ़ेंः

सहारनपुर में एक हैंडपंप उखाड़े जाने से क्यों खड़ा हुआ विवाद? एबीपी न्यूज़ ने की पड़ताल

<a href="https://ift.tt/3pNsbUB Unlock: गुजरात में 11 जून से शुरू होगी अनलॉक प्रक्रिया, जानें क्या-क्या खुलेगा
lifestyle https://ift.tt/3ivOlJi

No comments:

Post a Comment