Wednesday, September 29, 2021

कोविड-19 के खिलाफ फाइजर का एक और कदम, ओरल दवा का शुरू किया मानव परीक्षण

फाइजर ने कोविड-19 के खिलाफ जर्मनी की बायोएनटेक कंपनी के साथ मिलकर एक नई तरह की एमआरएनए वैक्सीन विकसित की. अब उसने कोविड की रोकथाम के लिए मुंह से खाई जानेवाली एंटी वायरल दवा का परीक्षण करने का एलान किया है. उसने बताया है कि दूसरे और अंतिम चरण का मानव परीक्षण 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 2,660 स्वस्थ लोगों को शामिल कर शुरू किया जा रहा है. फाइजर की ओरल दवा PF-07321332 की जांच ऐसे घर में की जाएगी जहां किसी शख्स में कोविड-19 के लक्षण की पुष्टि हुई हो.

कोविड की रोकथाम के लिए फाइजर की एक और पहल

मानव परीक्षण में दवा के साथ रिटोनैविर की कम खुराक भी दी जाएगी. ये एचआईवी संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल की जानेवाली आम दवा है. फाइजर ने बताया कि उसने खास तौर पर मुंह से खाई जानेवाली दवा को बनाया है 'ताकि उसे संभावित रूप से संक्रमण के शुरुआती संकेत पर निर्धारित की जा सके, रोगियों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता के बिना'.

प्रायोगिक दवा को वायरस के खास एंजाइम की गतिविधि को रोकने के लिए बनाया गया है जो सेल में वायरस की नकल बनाने का काम करता है. अब तक गिलीड साइंसेज कंपनी की वायरल रोधी दवा रेमडेसिविर अमेरिका में कोविड-19 के इलाज की स्वीकृत दवा है. उसे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संक्रमित होने पर डेक्सामेथासोन के साथ मिलाकर दिया गया था.

ओरल एंटी वायरल दवा के परीक्षण शुरू करने का एलान

Merck और साझीदार Ridgeback Biotherapeutics ने हाल ही में अपनी प्रायोगिक दवा मोलनुपीरवीर का परीक्षण कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए शुरू किया है. अंतिम चरण के मानव परीक्षण में मोलनुपीरवीर को ऐसे मरीजों पर भी जांचा जा रहा है जो अस्पताल में भर्ती नहीं हैं ये देखने के लिए कि क्या दवा अस्पताल में भर्ती होने या मौत का जोखिम कम करती है. गौतरलब है कि फाइजर ने दवा के पहले चरण का मानव परीक्षण की शुरुआत बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में की थी. फाइजर के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी और वर्ल्डवाइड रिसर्च, डेवलपमेंट एंड मेडिकल विभाग के अध्यक्ष माइकल डोलस्टन ने बताया कि दुनिया भर में कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए हमारा मानना है कि वायरस से पीड़ित लोगों के लिए प्रभावी इलाज और वैक्सीन दोनों की जरूरत है.

टाइप 2 डायबिटीज की दवा से कम हो सकता है कोरोना वायरस का खतरा, अमेरिकी अध्ययन में हुआ खुलासा

World Heart Day 2021: आज मनाया जा रहा विश्व हृदय दिवस, जानिए इस दिन का महत्व और इतिहास
lifestyle https://ift.tt/39LECsz

Beauty Tips: स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है सनफ्लावर सीड ऑयल, जानें इसके ब्यूटी बेनिफिट्स

Sunflower Oil Skin Care Tips: हम अपनी स्किन केयर रूटीन को मेंटेन करने के लिए हर महीने महिलाएं हजारों रुपए खर्च करती हैं. इतने पैसे खर्च करने के बाद भी हमें वह रिजल्ट्स नहीं मिल पाते जो हम चाहते हैं. ऐसे में हमें कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा नेचुरल प्रोडक्ट्स पर निभर रहना चाहिए.  प्राकृतिक चीजें स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. आज हम आपको सूरजमुखी के तेल यानी सनफ्लावर सीड ऑयल के ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में बताने वाले हैं.

गौरतलब है कि सनफ्लावर सीड ऑयल का इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है. यह स्किन पर होने वाले दाग धब्बे और झुर्रियां और झाइयों को दूर करने में मदद करता है. तो चलिए जानते है सूरजमुखी के तेल के फायदे और यूज करने के तरीके के बारे में-

स्किन की रंगत निखारे
आपको बता दें कि सनफ्लावर सीड ऑयल में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन की रंगत को निखारने में मदद करता है. इसमें भारी मात्रा में  मिनरल्स,कॉपर, जिंक, विटामिन, आयरन और फैटी एसिड पाएं जाते हैं. इसमें मौजूद  विटामिन सी, डी, ई और ए स्किन के लिए बहुत लाभकारी है.

पिंपल से दिलाएंगे छुटकारा
अगर आपको भी पिंपल्स की समस्या रहती है तो सनफ्लावर सीड ऑयल आपके लिए बहुत फायदेमंद है. यह स्किन पर मौजूद रोमछिद्र को पोषण देकर पिंपल की समस्या को कंट्रोल करता है. इसके साथ ही इस तेल में  एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासे को चेहरे पर होने से रोकता है.

ड्राई स्किन को देता है पोषण
बता दें कि सनफ्लावर ऑयल ड्राई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. यह त्वचा की नमी को रोककर उसे पोषण देने में मदद करता है. इसके साथ ही यह स्किन को अंदर तक मॉइस्चराइज करके उसे हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

एंटी-एजिंग तेल
सनफ्लावर ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्किन की एजिंग की समस्या को दूर करने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटी एंटीऑक्सीडेंट गुण फाइन लाइन्स, झुर्रियों को हटाने में मदद करता है. यह स्किन पर कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद करता है.

सनफ्लावर ऑयल को यूज करने का तरीका
सनफ्लावर ऑयल से स्किन की रेगुलर मालिश करने से बहुत फायदा मिलता है. इसे यूज करने के लिए हाथों इसकी कुछ बूंदे लें और इससे अपनी स्किन की मालिश करें. आप चाहें तो इसे किसी भी एसेंशियल ऑयल के साथ मिक्स कर दें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/2XWgaST and Fake Mustard Oil: कहीं आप भी तो नकली सरसों तेल का सेवन नहीं कर रहे हैं? इस तरह करें मिलावट की पहचान

<a href="https://ift.tt/3CTiVDx Problem: माइग्रेन के दर्द से रहते हैं परेशान तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं आराम
lifestyle https://ift.tt/3kNy3fy

Home Remedies For Weight Gain: आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बढ़ाएं वजन, शरीर को बनाएं ताकतवर और मजबूत

Home Remedies For Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए कोशिश करने से पहले आपको ये जानना जरुरी है कि आपका वजन कम क्यों हो रहा है. अगर आप खाने-पीने में लापरवाही बरतते हैं तो आपको अपनी डाइट को ठीक रखना जरूरी है. अगर वजन कम होने की वजह कोई बीमारी है तो सबसे पहले आपको उसका इलाज करवाना चाहिए. इसके अलावा आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जो आपके शरीर को मजबूत बनाने और वजन बढ़ाने में मदद करती हैं. मोटा होने के लिए डाइट (Weight Gain Diet) और एक्सरसाइज (Weight Gain Exercise) भी जरूरी है. इससे आप हेल्दी वेट गेन करते हैं. अगर आपका वजन सही तरीके से बढ़ता है तो आप लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत बने रहेंगे. आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और शरीर में ताकत आएगी. आज हम आपको आयुर्वेदिक में वजन बढ़ाने वाली ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपका वजन आसानी से बढ़ने लगेगा.

वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक इलाज (Ayurvedic Treatment For Weight Gain)

1- अश्वागंधा चूर्ण- वजन बढ़ाने के लिए आप दूध के साथ अश्वगंधा चूर्ण का सेवन जरूर करें. दूध में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. वहीं, अश्वागंधा चूर्ण का उपयोग आयुर्वेद में काफी किया जाता है. रोज दूध और अश्वागंधा साथ में लेने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है.

2- शतावर चूर्ण- आयुर्वेद में शतावर चूर्ण को बहुत कारगर माना जाता है. इस औषधि को अगर आप दूध के साथ मिलाकर लेते हैं, तो इससे मोटा होने में आसानी होगी. इसके सेवन के वक्त आपको हाई प्रोटीन डाइट लेना जरूरी है. आप इसके साथ दूध, दही, छाछ और सोयाबीन ले सकते हैं.

3- यष्टिमधु- वजन कम होने और पतले होने की एक बड़ी वजह है पाचनशक्ति का कमजोर होना. आयुर्वेद में यष्टिमधु का इस्तेमाल पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए किया जाता है. यष्टिमधु का सेवन करने से कुछ ही दिनों में वजन बढ़ने लगता है.

4- सफेद मुसली- सफेद मुसली खाने से स्ट्रेंथ बढ़ती है और कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है. इससे मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है. सफेद मुसली से तनाव और अवसाद भी कम होता है. वजन बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ये एक प्राकृतिक उपाय है.

5- च्यवनप्राश- च्यवनप्राश खाने से शरीर स्वस्थ रहता है. वजन बढ़ाने के लिए भी च्वनप्राश सबसे पॉपुलर फॉर्मूला है. इससे पाचन शक्ति बढ़ाने और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है. रोजाना 2 चम्मच च्वनप्राश खाने से शरीर और हड्डियों को शक्ति मिलती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: इन घरेलू उपायों से कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल, डाइबिटीज के रोगियों को मिलेगा फायदा

lifestyle https://ift.tt/3ujE46S

कभी खाया है 'भाटिया चिकन'? | एक अकेला इस शहर में

क्या आप जानते हैं कि 'भाटिया' एक डिश का भी नाम है? जी हां, भाटिया चिकन समेत ऐसे कई पारसी पकवानों की सीक्रेट आपके लिए आज लाए हैं नितिन सुखीजा वो भी सीधा पारसी टाउन से.
lifestyle https://ift.tt/3AQIdBr

Heart Problems: क्या आपको अचानक सीने में दर्द होता है? डॉक्टर से जानिए समाधान

WHO के मुताबिक, कोरोेना की वजह से पिछले साल दुनिया में 18 लाख 13 हजार लोगों की जान गई. जबकि 2019 में 1 करोड़ 79 लाख लोगों की जान दिल की बीमारी ने ले ली..जो कि पूरी दुनिया में हुई मौत का 32% है. और आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इन 1 करोड़ 79 लाख लोगों में 1 करोड़ 52 लाख वो लोग थे जिन्हें सीधे दिल का दौरा पड़ा और जान चली गई.
lifestyle https://ift.tt/3AVj1tJ

Real and Fake Mustard Oil: कहीं आप भी तो नकली सरसों तेल का सेवन नहीं कर रहे हैं? इस तरह करें मिलावट की पहचान

Tips to Identify Real and Fake Mustard Oil: सालों से उत्तर भारत में सबसे ज्यादा जिस खाने के तेल का इस्तेमाल होता है वह सरसों का तेल है. यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. लेकिन, आजकल मार्केट में मिलने वाली हर चीज में मिलावट होने लगी है जिस कारण असली और नकली सरसों तेल के बीच का फर्क करना बहुत मुश्किल हो गया है.

आपको बता दें कि माई गवर्नमेंट इंडिया के द्वारा सरसों के तेल की गुणवत्ता को मापने के लिए कुछ सुझाव दिए गए है. इस उपायों को अपनाकर आप असली और मिलावटी सरसों के तेल के बीच का फर्क पहचान सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिससे आप आसानी से असली और मिलावटी सरसों के बीच के फर्क को पहचान सकते हैं-

असली और नकली सरसों तेल को इस तरह पहचानें

1. आपको बता दें कि सरसों के तेल की अपनी एक अलग ही खुशबू होती है. मार्केट से लाएं तेल की दो से तीन बूंदे अपने हाथों पर लें और उसे रगड़कर महक लें. अगर आपके हाथों में सरसों के तेल की महक आ रही है तो समझ लें यह तेल असली है. लेकिन, अगर आपको उसकी स्मेल  सोयाबीन जैसी लग रही है तो यह समझ लें कि यह मिलावटी तेल है.
2. असली तेल की पहचान करने के लिए इस तेल को हाथों में रगड़कर चेक करें कि कहीं यह पीला रंग तो नहीं छोड़ रहा है. अगर इसमें कलर की मिलावट है तो समझ लें कि यह मिलावटी तेल हैं.
3. एक Experiment करने वाले बिकर में 5mL सरसों का तेल लें और उसमें 5mL नाइट्रिक एसिड मिला दें. फिर इसे धीरे-धीरे मिलाएं और चेक करें. अगर यह मिलावटी होगा तो इसका कलर change हो जाएगा और यह नारंगी-पीला से लाल दिखने लगेगा. वहीं असली तेल का रंग नहीं बदलेगा.
4. तेल की जांच करने के लिए एक गिलास में सरसों का तेल निकाल लें और उसे फ्रिज में रखें. ध्यान रखें कि उसे फ्रिजर में न रखें. अगर यह तेल फ्रिज में जम जाता है तो समझ लें कि इस तेल में मिलावट की गई है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3CTiVDx Problem: माइग्रेन के दर्द से रहते हैं परेशान तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं आराम

<a href="https://ift.tt/3AT53bI Heart Day 2021: दुनिया में बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा, जानें- कैसे करें इसके लक्षणों की पहचान
lifestyle https://ift.tt/3CPzz6Q

ब्रेस्टफीडिंग करानेवाली महिला के लिए हाइड्रेशन का क्या है महत्व? डिहाइड्रेशन रोकने के तरीके जानिए

पानी धरती पर हर जीव की बुनियादी जरूरत है. उसका महत्व भोजन की तरह है. अंदरुनी कामकाज के लिए ये हमें ऊर्जा और पोषण देता है. पानी बैक्टीरिया को बाहर निकालता है, पाचन में मदद करता है, कब्ज से रोकता है, दिल की धड़कन को स्थिर करता है और अंगों की सुरक्षा करता है. मदरहुड अस्पताल, बेंगलुरू में डॉक्टर हेमवती श्रीनिवासन का कहना है कि डिहाइड्रेशन ब्रेस्टफीडिंग करानेवाली मां और शिशु दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है. उसके नतीजे में ब्रेस्ट मिल्क का अपर्याप्त उत्पादन हो सकता है, जो बच्चे को कुपोषित और डिहाइड्रेटेड बना सकता है. डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए जरूरी है कि लाइफस्टाल में बदलाव जैसे पौष्टिक भोजन, नियमित व्यायाम करने के साथ पर्याप्त तरल पदार्थों का सेवन किया जाए. बच्चे की देखभाल करते हुए ब्रेस्ट फीडिंग कराते समय मां कुछ उपाय के जरिए डिहाइड्रेटेड होने से बच सकती है.

पानी की कमी ब्लड गाढ़ा होने की वजह बनता है, जो दिमागी काम को खराब कर सकता है. ज्यादा ब्लड के गाढ़ा होने से स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है. दूसरी तरफ, हाइड्रेटेड रहने का महत्व ब्रेस्टफीडिंग करानेवाली मां के लिए बढ़ता है. महिला अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करती है और अपना पूरा समय नए मेहमान की देखभाल में बिताती है. इससे मां के लिए गंभीर स्वास्थ्य की समस्याएं पैदा हो सकती हैं. खतरे को देखते हुए जरूरी हो जाता है कि इस दौरान कुछ मामूली सावधानी बरती जाए.

रोजाना पानी की कितनी जरूरत हो सकती है?
ज्यादातर विशेषज्ञों का सुझाव है कि एक औसत व्यस्क महिला को रोजाना 2-2.5 लीटर पानी पानी पीना चाहिए. ब्रेस्टफीडिंग करानेवाली महिला प्रतिदिन 700-750 मिलीलीटर ब्रेस्ट मिल्क पैदा करती है. इसलिए सलाह दी जाती है कि बच्चे की परवरिश करनेवाली महिला 2-2.5 लीटर पानी के अलावा डिहाइड्रेशन से बचने के लिए एक दिन में तरल का इस्तेमाल करे.

ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई पर डिहाइड्रेशन का असर
क्या एक दिन में पर्याप्त पानी नहीं पीने से ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई पर असर पड़ता है? क्या ऐसा करने से  जरूरत के वक्त आपके बच्चे को दूध नहीं मिलेगा? अगर ये सवाल मन में कौंध रहे हैं, तो जान लीजिए कि आपका शरीर काफी ब्रेस्ट मिल्क बनाना जारी रखेगा, डिहाइड्रेशन के बावजूद.

World Heart Day 2021: आज मनाया जा रहा विश्व हृदय दिवस, जानिए इस दिन का महत्व और इतिहास

टाइप 2 डायबिटीज की दवा से कम हो सकता है कोरोना वायरस का खतरा, अमेरिकी अध्ययन में हुआ खुलासा
lifestyle https://ift.tt/3umKAtr