Wednesday, December 15, 2021

Tradition And Culture: महिलाएं क्यों पहनती हैं मांग में टीका, जानिए हिंदू धर्म में टीका पहनने की परंपरा और वैज्ञानिक कारण

Importance Of Maang Teeka: हिंदू धर्म में सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है. महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुहाग की सलामती के लिए सोलह श्रृंगार करती हैं. इसमें सिर से लेकर पैर तक सभी ऐसी चीजें धारण करती हैं जिनका संबंध पति और खुशहाल परिवारिक जीवन से जुड़ा होता है. इन्हीं सोलह श्रृंगार में माथे पर पहने जाने वाला मांग टीका भी शामिल है. मांग में टीका पहनना सुहाग की निशानी है. मांग में सिंदूर और उसके ऊपर टीका पहनने के बाद हर महिला की सुंदरता में निखार आ जाता है. हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म में मांग टीका पहना जाता है. जानते हैं क्यों पहना जाता मांग में टीका.

मांग टीका का हिंदू धर्म में महत्व

शादीशुदा महिलाएं मांग के बीच में टीका पहनती हैं. टीका मांग और माथे के बीचों-बीच पहना जाता है. मांग टीके को माथे के बीच में पहनने के पीछे मान्यता है. वेदों में कहा गया है कि महिलाएं जब श्रृगांर करें तो उन्हें सबसे पहले मांग टीका धारण करना चाहिए. मांग में पहना जाने वाला ये टीका पति के द्वारा लगाए गए सिंदूर की रक्षा करता है. ये टीका माथे पर लटकता हुआ दोनों भवों के बीच में पहुंचता है. जहां पुरूष तिलक लगाते हैं, इसलिए इसे मांग टीका कहा जाता है. महिला के माथे पर लगा मांग टीका सिंदूर का रक्षक होता है. इसलिए हर सुहागिन महिला को मांग में टीका जरूर पहनना चाहिए.

सोहल श्रृंगार में टीके का महत्व

शादी के समय दुल्हन के लिए ससुराल की ओर से गहनों में मांग टीका भी आता है. माथे पर टीका न सर्फ सुहाग की निशानी है बल्कि मांग में सजा टीका दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है.

मांग में टीका पहनने का वैज्ञानिक कारण

मांग में टीका पहनने के कुछ वैज्ञानिक कारण भी माने जाते हैं. इससे मानसिक तनाव, सिर दर्द और कई तरह की मानसिक समस्याओं को दूर करता है. कहा जाता है कि मांग में टीका पहनने से महिलाओं के शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और उनकी सूझ-बूझ और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Tradition And Culture: नाक में नथ पहनने की क्यों है परंपरा? जानिए हिंदू धर्म में इसका महत्व
lifestyle https://ift.tt/3203xYS

Delhi Air Pollution: दिल्ली में नहीं थम रहा प्रदूषण का कहर, हवा की क्वॉलिटी 'बेहद खराब', इस तारीख से राहत के आसार

Delhi Air Quality Index: दिल्ली की जनता अदद साफ हवा के लिए तरस गई है. बुधवार को भी दिल्ली में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 'बेहद खराब' श्रेणी में रहा. दिल्ली में एक्यूआई 346 दर्ज किया गया. सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) ने यह जानकारी दी है. वायु प्रदूषण में गिरावट और थोड़ी साफ हवा के लिए दिल्लीवासियों को कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है.

दिल्ली में हवा बेहद खराब

SAFAR के सुबह 6.30 बजे के अपडेट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के कुछ क्षेत्रों, दिल्ली यूनिवर्सिटी, PUSA, लोधी रोड, मथुरा रोड, आईआईटी दिल्ली और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (T-3) में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई.  SAFAR के मुताबिक, जीरो से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मॉडरेट, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब  और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

<a href="https://ift.tt/3oUMG2E Protest: दिल्ली के बॉर्डर से आज पूरी तरह होगी किसानों की घर वापसी, सिंघु बॉर्डर पर लगे बैरिकेड्स हटाए गए

SAFAR ने अपने एक बयान में कहा कि आज का एक्यूआई दिखाता है कि हवा 'बेहद खराब' है. 16 दिसंबर के बाद से हवा की क्वॉलिटी सुधर सकती है और 17 तारीख से तेज हवा के कारण अहम सुधार होने की संभावना है. सिर्फ दिल्ली ही खराब हवा से बेहाल नहीं है. बल्कि एनसीआर इलाकों में भी हवा की क्वॉलिटी खराब और बेहद खराब देखी गई है.  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता 'खराब' और 'बहुत खराब' दोनों देखी गईं. गुरुग्राम और नोएडा में बुधवार सुबह हवा की गुणवत्ता क्रमश: 269 और 334 के एक्यूआई के साथ 'खराब' और 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई.

<a href="https://ift.tt/326b8oA CM Ayodhya Visit: जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज जाएंगे अयोध्या, राम जन्मभूमि पहुंच कर करेंगे पूजा

lifestyle https://ift.tt/3dWYfzS

Tuesday, December 14, 2021

Amazon Offer: डील में 1000 रुपये से भी कम में खरीदें अपने घर के लिये बढ़िया ब्रांड के कॉम्पैक्ट Fan Room Heater

Amazon Offer On Fan Room Heater: सर्दी से बचने के लिये एमेजॉन पर हर तरह के रूम हीटर की डील मिल रही है लेकिन सबसे ईजी और कम बजट के होते हैं Fan Room Heater. 75% तक के डिस्काउंट पर मिलने वाले इन हीटर की खास बात ये है कि साइज में छोटे होते हैं इसलिए इनको जरूरत के मुताबिक किसी भी रूम में फिट कर सकते हैं. जानिये एमेजॉन पर मिलने वाले बेस्ट फैन रूम हीटर की डील जिनमें ओवर हीटिंग प्रोटेक्शन के संग हीटिंग मोड एडजस्टमेंट भी है.

Link For Amazon Deals and Offers

1-Orpat OEH-1220 2000-Watt Fan Heater (White)

एमेजॉन के बेस्ट सेलर हीटर में Orpat का फैन रूम हीटर भी है जो 1149 रुपये में मिल रहा है.  2000W का ये रूम हीटर आप किसी भी जगह यूज कर सकते हैं या फिर कहीं ट्रैवलिंग में भी साथ ले जा सकते हैं. इसमें दो हीट सेटिंग है और ओवर हीटिंग प्रोटेक्शन दिया है.

Buy Orpat OEH-1220 2000-Watt Fan Heater (White)

2-Orient Electric Areva FH20WP 2000/1000 Watt Fan Room Heater with Adjustable Thermostat (White)

बेहतरीन हीटिंग के लिये Orient Electric Areva हीटर खरीद सकते हैं 1,549 रुपये में . इसकी कीमत है 3,590 लेकिन डील में पूरे 50% की छूट है. ये हीटर 2000 W बिजली कंज्यूम करता है. इसमें एडजस्टेबल थर्मोस्टेट के साथ दो हीटिंग मोड दिये हैं. ये हीटर घर के किसी भी कमरे में यूज होने के लिये फिट है.

Buy Orient Electric Areva FH20WP 2000/1000 Watt Fan Room Heater with Adjustable Thermostat (White)

3-Russell Hobbs RFH20VH 2000 Watt Fan Heater/Room Heater with Adjustable Thermostat (White)

सिर्फ 1,204 रुपये में मिल रहा है Russell Hobbs का रूम हीटर जिसकी ऑरिजिनल कीमत है 2,295 रुपये. ये फैन हीटर 1000/2000W पावर कंज्यूम करता है. इसको आप सीधा खड़ा या लिटाकर दोनों तरह से रूम में रख सकते हैं. ये पोर्टेबल रूम हीटर काफी लाइटवेट है और पूरे घर में कहीं भी यूज हो सकता है.

Buy Russell Hobbs RFH20VH 2000 Watt Fan Heater/Room Heater with Adjustable Thermostat (White)

4-Lifelong LLFH02 Flare-X 2000 Watt Fan Room Heater, White (ISI Certified, Home Service Available)

Lifelong LLFH02 Flare का फैन रूम हीटर डील में मिल रहा है 799 रुपये में जिसकी कीमत है 1,499 रुपये. टेम्परेचर कंट्रोल के लिये इसमें थर्मोस्टेट सेटिंग दी गयी है और हीट, कूल या गर्म हवा के लिये आप नॉब से चेंज कर सकते हैं.  इसकी 10 फीट की एयर थ्रो रेंज जो छोटे से मीडियम साइज के रूम के लिये परफेक्ट है. इसमें बिल्ट-इन ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन  है और ये 2000 वॉट की पावर कंज्यूम करता है.

Buy Lifelong LLFH02 Flare-X 2000 Watt Fan Room Heater, White (ISI Certified, Home Service Available)

Disclaimer: ये पूरी जानकारी Amazon की वेबसाइट से ही ली गई है. सामान से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए Amazon पर जाकर ही संपर्क करना होगा. यहां बताए गए प्रोडक्ट की क्वालिटी, कीमत और ऑफर्स के बारे में एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है.
lifestyle https://ift.tt/3ypHWVJ

Skin Care Tips: खुशबूदार ब्यूटी प्रोडक्ट्स से है स्किन एलर्जी तो तुरंत करें ये उपाय

Fragranced Beauty Skincare: आजकल मार्केट में एक से एक खुशबूदार ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं. टोनर, फेस क्रीम, मॉइस्चुराइजर, मास्क, आई क्रीम, लिप ग्लोस और फर्फ्यूम्स में सबसे ज्यादा खुशबू का इस्तेमाल किया जाता है. इनमें हर्ब्स, फूल, फल और कई तरह की प्राकृतिक खुशबू का इस्तेमाल किया जाता है. ये खुशबू आपके दिमाग को हैप्पी रखने, माइंड को रिलेक्स करने और ताजगी महसूस कराने में मदद करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं इन खुशबूदार प्रोडक्ट से सबसे ज्यादा स्किन एलर्जी का खतरा रहता है. अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आपको इस तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बड़ा सोच-समझकर करना चाहिए. कॉस्मेटिक कंपनियां ज्यादातर प्रोडक्ट्स में आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस का इस्तेमाल करती हैं. इससे कंपनियां को फायदा होता है लेकिन आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है. अगर आपकी स्किन भी सेंसिटिव है तो इन बातों का ख्याल रखना चाहिए.

1- आपको पर्फ्यूम का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. आप ऐसे प्रोडक्ट्स की पहचान कर लें जिसे आपको एलर्जी हो और उसकी जगह दूसरे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें.

2- अगर आपको किसी प्रोडक्ट से इचिंग हो रही है तो उस जगह पर एंटी-इच लोशन लगाएं. कम से कम 1% हाइड्रोकार्टिसोन युक्त बिना प्रिस्क्रिप्शन वाली क्रीम से आपकी खुजली शांत हो सकती है. अगर आप किसी तरह के स्टेरॉयड लोशन या कैलामाइन का उपयोग कर रहे हैं तो स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लें.

3- अगर त्वचा पर एलर्जी है तो गीले और ठंडे कंप्रेस लगाएं. इसके लिए एक मुलायम कॉटन के कपड़े को गीला कर लें और त्वचा पर 15 से 30 मिनट के लिए लगाएं. इससे रैशेज में आराम मिलेगा. आप ऐसा दिन में 3-4 बार कर सकते हैं.

4- खुजली वाली जगह पर खरोंचने से बचें. खुजली वाली जगह को बार-बार हाथ से छूने से बचें. अगर ज्यादा खुजली हो तो इसे ड्रेसिंग से ढक लें.

5- अगर एलर्जी हो रही है तो ठंडे पानी से नहाएं. आप चाहें को ठंडे पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा मिला लें.

6- अगर आपको हाथों पर एलर्जी हो रही है तो हाथों को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें. अब पूरे दिन हाथों पर ऐसे किसी मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें, जिससे आपको एलर्जी नहीं हो.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Benefits Of Sweet Potato: आंखों को लंबी उम्र तक रखना है स्वस्थ तो सर्दियों में खूब खाएं शकरकंद
lifestyle https://ift.tt/3yqVpfW

Hair Care Tips: सर्दियों में रूखे हो जाते हैं बाल, इस हेयर मास्क का करें उपयोग

Winter Hair Care Tips for Hair Dryness: सर्दियों (Winter Season) में आमतौर पर बहुत से लोगों को बाल झड़ने (Hair Fall Problem in winter) और रूखे बाल की (Dry Hair) समस्या हो जाती है. ऐसे में हम कई बार मार्केट मिलने वाले केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट (Chemical Based Products) का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, इससे भी कुछ खास लाभ नहीं मिलता है. ऐसे में हम आपको एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने वाले हैं जिसे यूज करके आपकी रूखे बालों की समस्या खत्म हो जाएगी. इसके साथ ही आपको झड़ते बालों से भी मुक्ति मिलेगी. यह हेयर मास्क है ग्रीक योगर्ट और शहद मास्क. तो चलिए जानते हैं इस हेयर मास्क (Greek Yogurt Honey Hair Mask) को बनाने के तरीके के बारे में-

ग्रीक योगर्ट और शहद मास्क बनाने के लिए चाहिए ये चीजें-

ग्रीक योगर्ट-4 चम्मच
शहद-1 चम्मच
नींबू का रस-1 चम्मच

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/3DSYwi2 Care Tips: सर्दियों में डैंड्रफ का जड़ से करना चाहते हैं सफाया, लहसुन का इस तरह करें इस्तेमाल

ग्रीक योगर्ट और शहद मास्क बनाने का तरीका-

-ग्रीक योगर्ट और शहद मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप मार्केट में मिलने वाले ग्रीक योगर्ट को खरीद लें.
-इसके बाद आप 4 चम्मच ग्रीक योगर्ट आप एक कटोरी में निकालें.
-इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं.
-इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और पेस्ट तैयार कर लें.
-इसके बाद बालों की फुल लेंथ में इसे अप्लाई करें और कम से कम 1 घंटा बालों पर लगा रहने दें.
-इसके बाद किसा माइल्ड शैंपू से बालों को धो दें.
-सप्ताह में एक बार इस शैंपू का यूज करें.
-कुछ ही दिनों में बाल मुलायम और शाइनी हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/3oQdbpZ Remedies of Migraine: ठंड के मौसम में बढ़ जाती है माइग्रेन की परेशानी, इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/30ntQYq

Travel Tips: न्यू ईयर पार्टी के लिए तलाश है किसी बेहतरीन पार्टी डेस्टिनेशन की, चुनें ये बेस्ट जगहें

lifestyle https://ift.tt/3DSK8pW

Hair Care Tips: सर्दियों में डैंड्रफ का जड़ से करना चाहते हैं सफाया? लहसुन का इस तरह करें इस्तेमाल

Winter Hair Care Tips for Dandruff: सर्दियों के मौसम (Winter season) में डैंड्रफ की समस्या (Dandruff Problem) बहुत आम हो जाती है. इस कारण बालों का झड़ना (Hair Fall Problem) भी बहुत बढ़ जाता है. ऐसे में हम इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. कई बार तो बहुत महंगे प्रोडक्ट्स भी खरीदते हैं. लेकिन, कई बार उसे भी कुछ फायदा नहीं होता है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो लहसुन का इस्तेमाल (Garlic For Hair Loss) कर सकते हैं. लहसुन आपके बाल झड़ने की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं. इसके साथ ही यह बालों को पोषण देकर उन्हें जड़ से मजबूत बनाता हैं. तो चलिए जानते हैं डैंड्रफ से मुक्ति के लिए हम लहसुन का किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं आइए जानते हैं इस बारे में-

ऑलिव ऑयल और लहसुन हेयर मास्क
आपको बता दें कि अगर आप डैंड्रफ को जड़ (Dandruff Home Remedy) से खत्म करना चाहते हैं तो आप ऑलिव ऑयल (Olive Oil) और लहसुन के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की 7 से 8 कलियां लें और इसे पीस लें. इसके बाद ऑलिव ऑयल मिला दें और गर्म कर दें. इस पेस्ट से बालों और जड़ों की मसाज करें. यह बाल झड़ने की परेशानी को कम करने में भी कारगर साबित होगा. 1 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/3oQdbpZ Remedies of Migraine: ठंड के मौसम में बढ़ जाती है माइग्रेन की परेशानी, इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

लहसुन और शहद का हेयर पैक लगाएं
आपको बता दें कि लहसुन में कई तरह की एंटी बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं. यह बालों की जड़ों से डैंड्रफ की समस्या कम करने में मदद करता है. लहसुन और शहद (Honey for Hair) का हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की 7 से 8 कलियां लें और उसे पीसकर शहद के साथ मिला लें. इसके बाद आप इसे बालों की जड़ों में लगाकर कम से 30 मिनट छोड़ दें. इसके बाद शैंपू कर लें. कुछ ही दिनों में बाल झड़ने की समस्या से आपको राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/3lYdld5 Tips: इम्यूनिटी बढ़ाने और ओमिक्रोन से बचाव के लिए डेली करें ये योगासन, बीमारियां से रहेंगे सुरक्षित

बालों के लिए लहसुन इस तरह है लाभकारी
बता दें कि अगर आपको लंबे समय से हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो लहसुन आपके लिए बहुत लाभकारी है. यह बालों की जड़ों को मजबूत कर उन्हें झड़ने से रोकता है. इसके साथ ही यह बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाने में कारगर है. इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसके साथ ही लहसुन में पाए जाने वाले एंटीफंगल के गुण बालों को फंगल और बैक्टीरिया के संक्रमण से भी सुरक्षित रखता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3m0ZaUo