Sunday, December 5, 2021
Winter Health Care Tips: सर्दियों में खुद को स्वस्थ रखने के लिए बनाएं हल्दी का ड्रिंक, ये है रेसिपी

Health Tips for Winter: बदलते मौसम के साथ हमें अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए. दिसंबर का महीना चल रहा है और भारत में सर्दी का मौसम (Winter season in India) आ गया है. ऐसे में हर व्यक्ति को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. इस मौसम में शरीर का ठीक से नहीं ध्यान रखने पर कई तरह की बीमारियां हो सकती है. इन मौसमी बीमारियों (Seasonal Disease) से बचने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti Inflammatory) और एंटी-बैक्टीरियल (Antibacterial) गुण पाए जाते हैं. यह कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकता है. तो चलिए जानते हैं ठंड के मौसम में हल्दी युक्त खास ड्रिंक ऑरेंज जिंजर हल्दी विंटर स्मूदी के बारे में-

ऑरेंज जिंजर हल्दी विंटर स्मूदी बनाने के लिए चाहिए यह चीजें-

संतरा-2 (कटा और छीला हुआ)
गाजर-1 (कटी हुई)
अदरक-1 इंच (कटा हुआ)
हल्दी-आधा चम्मच पिसी हुई
काली मिर्च-1 चुटकी

ऑरेंज जिंजर हल्दी विंटर स्मूदी बनाने की रेसिपी-

-ऑरेंज जिंजर हल्दी विंटर स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले संतरा, गाजर, अदकर, हल्दी और काली मिर्च लें.
-इसके बाद इसमें थोड़ा बर्फ डाल दें. यह एस ऑप्शनल चीज है.
-इसके बाद इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें.
-जब यह थिक हो जाएं तो इसमें थोड़ा पानी भी मिलाएं.
-आपकी ऑरेंज जिंजर विंटर स्मूदी तैयार है.
-इसे बच्चों और बड़ों सभी को सर्व करें.
-आप टेस्ट के अनुसार इसमें नींबू और मिंट भी मिला सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3xTuyJg Tips: ठंड के मौसम में बच्चों को नहलाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान

<a href="https://ift.tt/3IhJequ Mehendi Tips: आपकी भी जल्द होने वाली है शादी? इन टिप्स को अपनाकर गाढ़ा करें मेहंदी का रंग
lifestyle https://ift.tt/3dmSsDy
Winter Care Tips: ठंड में स्किन की बेहतर देखभाल के लिए यूज करें कॉफी फेस पैक, जानें बनाने का आसान तरीका

Winter Skin Care Tips: शायद ही कोई होगा जिसे ग्लोइंग त्वचा (Glowing Skin) की चाहत ना हो. सर्दियों के मौसम (Winter Season) में सर्द हवाओं के कारण चेहरा रूखे और बेजान हो जाता हैं. ऐसे में ठंड के इस मौसम में स्किन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. स्किन को हेल्दी रखने के लिए सही खान पान भी बहुत जरूरी है. कई बार बाजार में मौजूद कॉस्मेटिक प्रोडक्ट (Cosmetic Product) स्किन को बहुत नुकसान पहुंचता है. ऐसे में हम आपको घर पर कॉफी फेस पैक (Coffee Face Pack) के बारे में बताने वाले हैं. यह एक्ने को दूर (Acne Problem) करने में और बेदाग और निखरी त्वचा को दूर करने में मदद करता है. तो चलिए जानते हैं कॉफी फेस पैक (Coffee Face Pack Benefits) बनाने के तरीके और फायदे के बारे में-

कॉफी फेस पैक बनाने के लिए चाहिए यह चीजें-

कॉफी पाउडर-1 चम्मच
शहद-1 चम्मच
दूध-1 चम्मच
हल्दी पाउडर-1 चुटकी

ऐसे बनाए कॉफी फेस पैक

कॉफी फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप कॉफी, शहद, दूध और हल्दी पाउडर मिला दें. इसे अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद हल्के हाथों या ब्रश से इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो दें. आपको इसे दो बार लगाने के बाद चेहरे पर फर्क दिखने लगेगा.

कॉफी फेस पैक लगाने के फायदे-

-कॉफी फेस पैक स्किन पर जमे डेड सेल्स को निकालने में मदद करता है. यह एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है. यह झुर्रियों, पिंपल और ब्लैकहेड्स को दूर करने में मदद करता है.
-हल्दी चेहरे पर मौजूद पिंपल्स, झाइयों और झुर्रियों को दूर कर चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है.
-शहद में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे और कील-मुंहासे को दूर करने में मदद करता है.
-दूध में मौजूद विटामिन ए, बी 6, डी, बी 12 और कैल्शियम स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3IhJequ Mehendi Tips: आपकी भी जल्द होने वाली है शादी? इन टिप्स को अपनाकर गाढ़ा करें मेहंदी का रंग

<a href="https://ift.tt/3xTuyJg Tips: ठंड के मौसम में बच्चों को नहलाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान
lifestyle https://ift.tt/3Epv6ZZ
Dark Mehendi Tips: आपकी भी जल्द होने वाली है शादी? इन टिप्स को अपनाकर गाढ़ा करें मेहंदी का रंग

Dark Mehendi Tips: भारत में शादियों (Wedding Season in India) का सीजन चल रहा है. शादी में हर दुल्हन सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती है. इस खूबसूरती में चार चांद लगती है हाथों में लगी मेहंदी. हाथों में रची डार्क मेहंदी (Dark Mehendi Tips) हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है. मेहंदी के बिना किसी दुल्हन का लुक अधूरा है. आजकल वैसे तो मेंहदी के कई तरह के स्टाइल आ गए है. कई लोग इस टैटू की तरह बनवाना पसंद करते हैं. तो कई लोगों को यह ट्रेडिशल रूप (Traditional Mehendi Designs) में ही अच्छी लगती है. लेकिन, सबसे मन में यह सवाल रहता है कि मेहंदी का रंग गहरा कैसे किया जाए? तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आपकी मेहंदी का रंग बहुत गहरा और खूबसूरत हो जाएगा. जानते हैं उन टिप्स के बारे में-

1. चीनी और नींबू के घोल का करें यूज

यह हम सभी जानते हैं कि चीनी और नींबू का घोल मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने में बहुत मदद करता है. मेहंदी सूखने के बाद कॉटन की मदद से नींबू और चीनी का घोल मेहंदी पर लगाएं और इसे छोड़ दें. यह मेहंदी की खूबसूरत बनाता है.

2. विक्स का करें इस्तेमाल

आपको बता दें कि विक्स या आयोडेक्स मेहंदी के रंग को डार्क करने में मदद करता है. बता दें कि बाम में मौजूद हीट मेंहदी के रंग को काला कर देता है. मेहंदी पर बाम लगाकर पूरी बात छोड़ दें. सुबह उठकर हाथों को रगड़कर इसे उतार लें. यह मेहंदी के रंग को गाढ़ा कर दें.

3. सरसों के तेल का करें इस्तेमाल

आपको बता दें कि सरसों का तेल मेहंदी के रंग को डार्क करने में बहुत मददगार होता है. इसके साथ ही पिपरमिंट ऑइल भी बहुत मददगार है. आप इन तेल को रुई की मदद लगाएं.

4. लौंग का धुंआ होता है मददगार

हाथों पर डार्क रंग की मेहंदी चाहिए तो आप लौंग का धुंआ लें सकते हैं. शादियों के दौरान यह तरीका बहुत कारगर होता है. आप सबसे पहले 3 से 4 लौंग लें और उसे तवे पर रखकर धुंआ उठने दें. इसके बाद हाथों को उसके ऊपर रखकर सेकें. ध्यान रखें कि हाथ जले नहीं. इससे मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाएगा.

5. चूने का करें इस्तेमाल

मेहंदी हटाने के बाद इस बात का खास ख्याल रखें की हाथों में अगले 10-12 घंटो तक पानी ना लगने दें. इसके बाद हाथों पर चूना रगड़ दें. यह रंग को गहरा कर देता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/31zop8X Loss Tips: ये 4 आदतें आपको बना देंगी स्लिम-ट्रिम, तेजी से वजन घटाने में मिलेगी मदद

<a href="https://ift.tt/3DosABG Makeup Tips: जल्द होने वाली है शादी तो भूलकर भी ना करें ये गलती, पूरा लुक हो जाएगा खराब
lifestyle https://ift.tt/3xU3FoF
Baba Ramdev Yog Yatra : जानें कैसे प्राणायाम करने से शारीरिक तंत्र को मिलता है लाभ ?

बाबा रामदेव योग यात्रा : आज के योग यात्रा के एपिसोड में जानें कैसे प्राणायाम करने से शारीरिक तंत्र को मिलता है लाभ ? बाबा रामदेव से जानें योग के फायदे.
lifestyle https://ift.tt/3xU3CJv
Winter Tips: ठंड के मौसम में बच्चों को नहलाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान

Child Care Tips: छोटे बच्चों (Newborn Baby) की देखभाल करना कोई आसान काम नहीं है. सर्दियों के मौसम (Winter Season) में तो कई बार मां को यह समझ में नहीं आता कि किस तरह बच्चे की देखभाल की जाए. बच्चों का इम्यून सिस्टम (Immune System) कमजोर होता है और ठंड में इस कारण उनका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. सबसे ज्यादा मुश्किल छोटे बच्चों को नहलाने में आती है. आपकी थोड़ी लापरवाही बच्चों को बीमार कर सकती है. अगर आप भी नई मां बनी हैं और बच्चे को ठंड में नहलाने को लेकर परेशान रहती हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं. तो चलिए जानते किस तरह आप सर्दियों में बच्चे को आसानी से नहला सकते हैं.

बच्चों को नहलाने से पहले करें मालिश

बच्चों को नहलाने से पहले शरीर को गुनगुने तेल से मालिश कर दें. ध्यान रखें कि मालिश धूप में ही करें. अगर बाहर ज्यादा ठंड है तो कमरे के अंदर मालिश करें. मालिश करते वक्त बच्चे के शरीर पर एक कपड़ा डाल दें ताकि उसे ठंड ना लगे. इसके साथ ही बच्चे को गुनगुने पानी से ही नहलाएं. पानी में कुछ केमिकल डालने के बजाए आप नारियल, सरसों या जैतून तेल में कुछ बूंदें मिला सकती हैं.

बहुत ज्यादा गर्म पानी से ना नहलाएं

शिशु को नहलाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि पानी बहुत ज्यादा गर्म ना हो. कई बार ठंड से बचाने के लिए पानी बहुत ज्यादा गर्म कर दिया जाता है. बच्चों की स्किन बहुत स्फॉट होती है. यह उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है. पानी को गुनगुना रखें और चेक करके ही शिशु को नहलाएं.

तौलिया साथ में रखना ना भूलें

बच्चे को नहलाते वक्त आप अपने साथ तौलिया रखना ना भूलें. इसके साथ ही बच्चे को बहुत देर तक ना नहलाएं. नहलाने के तुरंत बाद बच्चे को तौलिए में लपेट लें. इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर दें ताकि बच्चे को हवा ना लगे. इसके बाद बच्चे को पोछकर गर्म कपड़े तुरंत पहना दें.

रोज नहलाने से बचें

सर्दियों के मौसम में बच्चों को रोज नहलाने से बचें. दो तीन दिन के बाद ही बच्चे को नहलाएं. इस बीच में शिशु को गर्म पानी का स्पॉन्ज दे सकते हैं. इसके साथ ही बेबी वाइप्स या साफ कॉटन का इस्तेमाल कर बच्चे को ठीक तरह से साफ कर दें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3GdroD3 Recipe: सर्दियों में इस तरह घर पर बनाएं परफेक्ट गुड़ वाली पूड़ी, शरीर में रहेगी गर्माहट

<a href="https://ift.tt/3Er0gjE Care Tips: सर्दियों के मौसम में इस तरह करें अपने बालों की केयर, नहीं होंगे रूखे और बेजान

lifestyle https://ift.tt/3DpcyaM
Horoscope Today 5 December 2021: मेष, कन्या राशि वाले इन बातों पर दें ध्यान, जानें सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 5 December 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 5 दिसंबर 2021 रविवार को मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथि है. आज से शुक्ल पक्ष का आरंभ हो रहा है.सोमवार को ज्येष्ठा नक्षत्र और चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में हो रहा है. आज शूल योग का निर्माण हो रहा है. रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानते हैं आज का राशिफल.

मेष- आज के दिन राजा का सम्मान करें अब वह देश या फिर घर का ही मुखिया क्यों न हो, सुबह जल्दी उठे और सूर्य भगवान को अर्घ्य दें. ऑफिशियल कार्य में किए गए पिछले प्रयास सफल होते दिखाई दें रहें हैं.कारोबारियों को वित्तीय मामलों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए साथ ही हिसाब-किताब में कोई चूक न होने पाए इस पर भी ध्यान देना आवश्यक होगा. स्वास्थ्य में दांतों की दिक्कत सामने आ सकती है, अच्छे से देखभाल करें. जीवनसाथी अगर कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उनके लिए अच्छा है. इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी के लिए आज प्लानिंग फायदेमंद होगी.

वृष- आज के दिन नकारात्मक बातों को दिल पर कतई न लें, षड्यंत्रों के प्रति सचेत रहना चाहिए, हो सकता है जो लोग आपको नापसंद करते हैं वह परेशान करने का रास्ता खोजें. पुलिस की नौकरी और सैन्य विभाग में काम कर रहे लोगों का लक अच्छा रहेगा, बेहतर कार्य के बल पर नाम कमा पाएंगे.जो व्यापारी पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो साझेदारी से मनमुटाव की आशंका बनी हुई है ऐसे में पारदर्शिता रखना जरूरी है. सेहत में बढ़ता वजन रोगों को उत्पन्न कर सकता है. लम्बे समय से रिश्तों में चली आ रही खटास को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए.

मिथुन-आज के दिन कामकाज को लेकर जिम्मेदारी और विश्वसनीयता बढ़ाने की जरूरत है. चल रही लापरवाही आपके काम बिगाड़ सकती है. नौकरी से जुड़े लोग समय के सही इस्तेमाल के लिए सजग रहें. अन्यथा आप वरिष्ठों की नजर में चढ़ सकते हैं. बड़े व्यापारियों को प्रसायों में कमी नहीं रखनी चाहिए वहीं प्लास्टिक से संबंधित कारोबारियों को आज निराश होना पड़ सकता है. सेहत में खान- पान को संतुलित और मौसम के अनुकूल रखें. जंक या फास्ट फूड से परहेज करना चाहिए. अनुजों से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, घर में सबके साथ अच्छा तालमेल रहेगा. मन शांत और दिन सुखद बीतेगा.

कर्क- आज के दिन कर्ज समाप्त करने का उचित अवसर मिलेगा. संभव हो तो छोटे कर्ज को खत्म करने का प्रयास करें. अपनों के प्रति मन में नकारात्मक विचार न लाए. नौकरी में मन मुताबिक करवट लेंगे. नए अवसर खोज रहे लोगों को संपर्क और सक्रियता दोनों ही बढ़ानी चाहिए. व्यापारियों को अधिक लाभ के लिए बड़ा सौदा या उधार करने से पहले पुख्ता होना होगा.विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम के लिए और मेहनत करने की जरूरत होगी. सेहत को देखते हुए हृदय रोगियों को अनावश्यक चिंता और क्रोध की स्थिति से बचना चाहिए. नये रिश्ते में चल रहे, लोग एक दूसरे पर अविश्वास न रखें.

सिंह- आज के दिन निवेश या उधार आदि में सतर्कता बरतने की जरूरत है. ग्रहों की दशा धन के मामले में प्रतिकूल हैं, ऐसा कोई कदम उठाने से पहले पुख्ता कार्य योजना बना लें. प्लानिंग के दौरान वैचारिक मतभेद से भी बचें. करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन अधिकारियों और सहकर्मियों से विवाद होने की आशंका है. कारोबार कर रहे लोग नए काम में हाथ न डालें, नुकसान हो सकता है.स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत घेर सकती है. घर में परिजनों के साथ वक्त बिताएं, माहौल खुशियों भरा रहेगा. घर की महिलाएं मायके जाने की इच्छुक हैं तो आज जाना उपयुक्त रहेगा.

कन्या- आज के दिन किसी को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है जिन लोगों ने उधारी ले रखा है, उनको रिमान्ड करा देना चाहिए. लगन व मेहनत के बल पर लाभ प्राप्त करेंगे. अपनी वाणी से आप शत्रु को भी अपना मित्र बना लेंगे. कारोबारी लोगों के लिए दिन थोड़ा कठिन रहेगा. करियर के लिए शायद नए मौके बनेंगे और शहर भी छोड़ना पड़ सकता है. रचनात्मक की ओर विद्यार्थियों का रुझान बढ़ेगा. स्वास्थ्य में शारीरिक पीड़ा और मांसपेशी संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं. पारिवारिक तनाव थोड़ा परेशान करेगा, लेकिन आप तालमेल बढ़ाकर इससे निजात पा लेंगे. संतान अच्छा समाचार सुन सकते हैं.

तुला- आज के दिन मानसिक उलझनें महसूस हो सकती हैं तो थोड़ा ठहर कर कुछ वक्त शांत रहें और सकारात्मक भाव से अपना मनपंसद काम को निपटाएं. जो लोग घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो आज के दिन का मौज-मस्ती कर सकते हैं, दोस्त के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताएं. घर या कार्यस्थल पर कोई गरीब दिखे तो मदद कर सकते हैं.विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का सम्मान करना होगा साथ ही पढ़ाई पर भी एकाग्रता बनाए रखनी चाहिए. स्वास्थ्य की बात करें तो फिजियोथेरेपिस्ट या आयुर्वेदिक उपाय कारगर होंगे. पेट के रोगी भी सतर्क रहते हुए खान-पान को संतुलित रखें. जीवनसाथी का सहयोग व साथ मिलेगा

वृश्चिक- आज ग्रहों की स्थिति के मुताबिक लाभ के अनुकूल माहौल है. अब तक किए गए निवेश में अच्छा मुनाफा होगा. जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उनको अपने काम में लापरवाही बिल्कुल नहीं करना चाहिए. क्योंकि उच्चाधिकारी आपके कार्यों की गिनती कर सकते है. स्टेशनरी आदि का कारोबार करने वालों को आज सोचे गए लाभ से अधिक मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. हायर एजुकेशन से जुड़े विद्यार्थियों को फोकस बढ़ाने की जरूरत है. स्वास्थ्य को देखते हुए खान-पान हल्का रखें, रात का खाना छोड़ सकते हैं जिससे सेहत ठीक रहेगी. परिवार के साथ दिन व्यतीत करें जिससे उनको प्रसन्नता का अनुभव होगा.

धनु- आज के दिन ग्रहों की स्थितियां आपके अनुकूल हैं. कर्मक्षेत्र में कोशिश करें कि हाथ में लिया गया काम दक्षता और समय रहते पूरा करें. मन परेशान रहेगा. आय के लिए कुछ नए साधन तलाशने होंगे. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. हेल्थ में अगर आपका शुगर हाई रहता है तो मॉर्निंग वॉक अनिवार्य रूप से करें. घर या ऑफिस में बिजली की वायरिंग संबंधी कोई दिक्कत है तो समय रहते ठीक करा लें. फायरी प्लेनेट सक्रिय होने के चलते अग्नि दुर्घटना की आशंका बन रही है. घर में सबसे सहयोग मिलेगा. काम से थोड़ा वक्त निकाल कर घूमने फिरने भी जा सकते हैं.

मकर- आज परिश्रम का परिणाम मिलने जा रहा हो सकता है आशा अनुरूप न हो. फिर भी मन छोटा न करें, आने वाले दिनों में सफलता मिलेगी. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को तबादला और प्रोमोशन मिल सकते हैं, इसलिए संपर्कों को मजबूत बनाएं रखना होगा, इसके लिए अधिक से अधिक लोगों से मिलें. भविष्य के कामों में यही मददगार बनेंगे. छोटे व्यापारी को आज लाभ होता दिखाई दे रहा है. सेहत में स्किन की देखभाल करनी होगी, नया प्रोडक्ट सोच-समझ कर प्रयोग करें. यदि किसी दवा से एलर्जी होती है तो डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें.परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा.

कुंभ- आज खुद पर भरोसा रखते हुए सभी कामों को पूरा कर सकेंगे. सरकारी कामकाज में भी सफलता मिलेगी. कामकाज पर वरिष्ठ और शुभचिंतकों की राय को महत्व दें. किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव लोगों को पसंद आएगा. कारोबारी दक्षता के बल पर फायदा उठा सकेंगे. ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखें, अधिक लाभ का लालच मन में न लाएं. वहीं अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है. विद्यार्थी वर्ग लिखते चले क्योंकि याद किया हुआ भूल सकते हैं. सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें, अचानक तबीयत खराब हो सकती है. करीबियों और मित्रों के सहयोग से कामकाज आसान व समय पर पूर्ण होंगे.

मीन- आज का दिन सतर्कता रखने लायक है. काम की गुणवत्ता सुधारें और कानूनी दांव-पेंच से सतर्क रहें. ऑफिस के कार्य सरलता पूर्ण कर पाएंगे. बिजनेस से जुड़े लोग कारोबार बढ़ाने के लिए लोन आदि की कोशिश कर रहे हैं, तो आज उनका काम बनता नजर आ रहा है. युवाओं को प्रदर्शन पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त हो सकती है. सेहत में जिन लोगों को अल्सर की समस्या है उनको अपने खान-पान में मिर्च-मसाले का कम से कम प्रय़ोग करना उचित रहेगा. बच्चों की प्रति चिंता दूर होती दिखाई दे रही है, यदि संतान छोटी है तो उसकी पढ़ाई अच्छी होगी.

यह भी पढ़ें:
<a href="https://ift.tt/3ppm8Wr Astrology Tips: इन 'अक्षर' से शुरू होता है जिन लोगों का नाम, नहीं मानते हैं हार, बिना मदद के हासिल करते हैं जीवन में बड़ा मुकाम

<a href="https://ift.tt/3ooOCjR Niti: चाणक्य की इन बातों में छिपा है धन का बचत का फार्मूला
lifestyle https://ift.tt/3EFiJJz
Advice For New Moms : अगर बनी हैं New Mom तो ऐसे बिना परेशानी के Enjoy करें Motherhood

Motherhood : एक औरत के लिए ज़िंदगी का सबसे खुशी का दिन वो होता है जिस दिन वो मां बनती है. एक औरत के लिए मां बनने से बड़ा तो कोई सुख होता ही नहीं है. लेकिन इस नई खुशी के साथ ही एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी भी आती है और कई बार यही ज़िम्मेदारी एक महिला के लिए डिप्रेशन का कारण भी बन जाती है. उसे ऐसा लगता है मानो उसकी पूरी ज़िंदगी अचानक से बदल गई हो और उसने खुद को पूरी तरह से खो दिया हो. अगर आप भी इसी स्थिति का सामना कर रही हैं तो आपको ये समझने की ज़रूरत है कि मदरहुड को बिना खुद को खोए, इंजॉय किया जा सकता है.

हमेशा यही सोचें कि आप हैं परफेक्ट मॉम

कई बार नई मॉम इसलिए परेशान हो जाती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वो एक परफेक्ट मां नहीं हैं. वो अपने बच्चे को अपना सौ फीसदी नहीं दे पा रही हैं. आपको ये समझना पड़ेगा कि आपके लिए भी ये सब कुछ नया है और इस नए माहौल में आपको ढलने में वक्त लगेगा. ऐसे में आप खुश रहिए क्योंकि ये आपके लिए और आपके बेबी के लिए, दोनों के लिए ही ठीक रहेगा.

एडजस्ट करने में लगेगा टाइम

आपको ये समझना पड़ेगा कि आपके लिए ये माहौल एकदम नया है और आप धीरे-धीरे इस फीलिंग को समझ रही हैं कि मां होना क्या होता है. हो सकता है आपको कभी-कभी रातभर जागना पड़े, बेबी के बार-बार रोने से आप परेशान भी हो सकती हैं लेकिन जब भी ये सब बातें आपके दिमाग पर असर करने लग जाएं तो ये सोच लीजिएगा कि थोड़ा ही समय लगेगा फिर आप इस माहौल में एडजस्ट कर जाएंगी और आप अपने मदरहुड के पीरियड को इंजॉय करने लगेंगी.

वेकेशन करें प्लान

आप अपना मूड ठीक करने के लिए वेकेशन प्लान कर सकती हैं. जहां आप अपने बेबी और अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता सकें. ऐसा करने से न सिर्फ आप बेहतर महसूस करेंगी बल्कि आप अपने मदरहुड फेज़ में भी खुशी-खुशी एडजस्ट करने लग जाएंगी.

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif Wedding: शादी से पहले कैटरीना ले रही हैं ये Special Diet, अपने Big Day से पहले वज़न घटाने के लिए अपनाएं ये तरीका

Relationship Prediction : क्या Kangana Ranaut को हो गया है प्यार? ये बातें करती हैं नए Relationship की तरफ इशारा

lifestyle https://ift.tt/3GigUmb
Subscribe to:
Posts (Atom)