Sunday, December 5, 2021

Horoscope Today 5 December 2021: मेष, कन्या राशि वाले इन बातों पर दें ध्यान, जानें सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 5 December 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 5 दिसंबर 2021 रविवार को मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथि है. आज से शुक्ल पक्ष का आरंभ हो रहा है.सोमवार को ज्येष्ठा नक्षत्र और चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में हो रहा है. आज शूल योग का निर्माण हो रहा है. रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानते हैं आज का राशिफल.

मेष-  आज के दिन राजा का सम्मान करें अब वह देश या फिर घर का ही मुखिया क्यों न हो, सुबह जल्दी उठे और सूर्य भगवान को अर्घ्य दें. ऑफिशियल कार्य में किए गए पिछले प्रयास सफल होते दिखाई दें रहें हैं.कारोबारियों को  वित्तीय मामलों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए साथ ही हिसाब-किताब में कोई चूक न होने पाए इस पर भी ध्यान देना आवश्यक होगा. स्वास्थ्य में दांतों की दिक्कत सामने आ सकती है, अच्छे से देखभाल करें. जीवनसाथी अगर कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उनके लिए अच्छा है. इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी के लिए आज प्लानिंग फायदेमंद होगी.

वृष- आज के दिन नकारात्मक बातों को दिल पर कतई न लें, षड्यंत्रों के प्रति सचेत रहना चाहिए, हो सकता है जो लोग आपको नापसंद करते हैं वह परेशान करने का रास्ता खोजें. पुलिस की नौकरी और सैन्य विभाग में काम कर रहे लोगों का लक अच्छा रहेगा, बेहतर कार्य के बल पर नाम कमा पाएंगे.जो व्यापारी पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो साझेदारी से मनमुटाव की आशंका  बनी हुई है ऐसे में पारदर्शिता रखना जरूरी है. सेहत में बढ़ता वजन रोगों को उत्पन्न कर सकता है. लम्बे समय से रिश्तों में चली आ रही खटास को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए.

मिथुन-आज के दिन कामकाज को लेकर जिम्मेदारी और विश्वसनीयता बढ़ाने की  जरूरत है. चल रही लापरवाही आपके काम बिगाड़ सकती है. नौकरी से जुड़े लोग समय के सही इस्तेमाल के लिए सजग रहें. अन्यथा आप वरिष्ठों की नजर में चढ़ सकते हैं. बड़े व्यापारियों को प्रसायों में कमी नहीं रखनी चाहिए वहीं प्लास्टिक से संबंधित कारोबारियों को आज निराश होना पड़ सकता है. सेहत में  खान- पान को संतुलित और मौसम के अनुकूल रखें. जंक या फास्ट फूड से परहेज करना चाहिए. अनुजों से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, घर में सबके साथ अच्छा तालमेल रहेगा. मन शांत और दिन सुखद बीतेगा.

कर्क- आज के दिन कर्ज समाप्त करने का उचित अवसर मिलेगा. संभव हो तो छोटे कर्ज को खत्म करने का प्रयास करें. अपनों के प्रति मन में नकारात्मक विचार न लाए. नौकरी में मन मुताबिक करवट लेंगे. नए अवसर खोज रहे लोगों को संपर्क और सक्रियता दोनों ही बढ़ानी चाहिए. व्यापारियों को अधिक लाभ के लिए बड़ा सौदा या उधार करने से पहले पुख्ता होना होगा.विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम के लिए और मेहनत करने की जरूरत होगी. सेहत को देखते हुए हृदय रोगियों को अनावश्यक चिंता और क्रोध की स्थिति से बचना चाहिए. नये रिश्ते में चल रहे, लोग एक दूसरे पर अविश्वास न रखें.

सिंह-  आज के दिन निवेश या उधार आदि में सतर्कता बरतने की जरूरत है. ग्रहों की दशा धन के मामले में प्रतिकूल हैं, ऐसा कोई कदम उठाने से पहले पुख्ता कार्य योजना बना लें. प्लानिंग के दौरान वैचारिक मतभेद से भी बचें. करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन अधिकारियों और सहकर्मियों से विवाद होने की आशंका है. कारोबार कर रहे लोग नए काम में हाथ न डालें, नुकसान हो सकता है.स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत घेर सकती है. घर में परिजनों के साथ वक्त बिताएं, माहौल खुशियों भरा रहेगा. घर की महिलाएं मायके जाने की इच्छुक हैं तो आज जाना उपयुक्त रहेगा.

कन्या- आज के दिन किसी को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है जिन लोगों ने उधारी ले रखा है, उनको रिमान्ड करा देना चाहिए. लगन व मेहनत के बल पर  लाभ प्राप्त करेंगे. अपनी वाणी से आप शत्रु को भी अपना मित्र बना लेंगे. कारोबारी लोगों के लिए दिन थोड़ा कठिन रहेगा. करियर के लिए शायद नए मौके बनेंगे और शहर भी छोड़ना पड़ सकता है. रचनात्मक की ओर विद्यार्थियों का रुझान बढ़ेगा. स्वास्थ्य में शारीरिक पीड़ा और मांसपेशी संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं.  पारिवारिक तनाव थोड़ा परेशान करेगा, लेकिन आप तालमेल बढ़ाकर इससे निजात पा लेंगे. संतान अच्छा समाचार सुन सकते हैं.

तुला- आज के दिन मानसिक उलझनें महसूस हो सकती हैं तो थोड़ा ठहर कर कुछ वक्त शांत रहें और सकारात्मक भाव से अपना मनपंसद काम को निपटाएं. जो लोग घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो आज के दिन का मौज-मस्ती कर सकते हैं, दोस्त के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताएं. घर या कार्यस्थल पर कोई गरीब दिखे तो मदद कर सकते हैं.विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का सम्मान करना होगा साथ ही पढ़ाई पर भी एकाग्रता बनाए रखनी चाहिए. स्वास्थ्य की बात करें तो फिजियोथेरेपिस्ट या आयुर्वेदिक उपाय कारगर होंगे. पेट के रोगी भी सतर्क रहते हुए खान-पान को संतुलित रखें. जीवनसाथी का  सहयोग व साथ  मिलेगा

वृश्चिक- आज ग्रहों की स्थिति के मुताबिक लाभ के अनुकूल माहौल है. अब तक किए गए निवेश में अच्छा मुनाफा होगा. जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उनको अपने काम में लापरवाही बिल्कुल नहीं करना चाहिए. क्योंकि उच्चाधिकारी आपके कार्यों की गिनती कर सकते है. स्टेशनरी आदि का कारोबार करने वालों को आज सोचे गए लाभ से अधिक मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. हायर एजुकेशन से जुड़े विद्यार्थियों को फोकस बढ़ाने की जरूरत है. स्वास्थ्य को देखते हुए खान-पान हल्का रखें, रात का खाना छोड़ सकते हैं जिससे सेहत ठीक रहेगी. परिवार के साथ दिन व्यतीत करें जिससे उनको प्रसन्नता का अनुभव होगा.

धनु- आज के दिन ग्रहों की स्थितियां आपके अनुकूल हैं. कर्मक्षेत्र में कोशिश करें कि हाथ में लिया गया काम दक्षता और समय रहते पूरा करें. मन परेशान रहेगा. आय के लिए कुछ नए साधन तलाशने होंगे. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है.  हेल्थ में अगर आपका शुगर हाई रहता है तो मॉर्निंग वॉक अनिवार्य रूप से करें. घर या ऑफिस में बिजली की वायरिंग संबंधी कोई दिक्कत है तो समय रहते ठीक करा लें. फायरी प्लेनेट सक्रिय होने के चलते अग्नि दुर्घटना की आशंका बन रही है. घर में सबसे सहयोग मिलेगा. काम से थोड़ा वक्त निकाल कर घूमने फिरने भी जा सकते हैं.

मकर- आज परिश्रम का परिणाम मिलने जा रहा हो सकता है आशा अनुरूप न हो. फिर भी मन छोटा न करें, आने वाले दिनों में सफलता मिलेगी. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को तबादला और प्रोमोशन मिल सकते हैं, इसलिए संपर्कों को मजबूत बनाएं रखना होगा, इसके लिए अधिक से अधिक लोगों से मिलें. भविष्य के कामों में यही मददगार बनेंगे. छोटे व्यापारी को आज लाभ होता दिखाई दे रहा है. सेहत में स्किन की देखभाल करनी होगी, नया प्रोडक्ट सोच-समझ कर प्रयोग करें. यदि किसी दवा से एलर्जी होती है तो डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें.परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा.

कुंभ- आज खुद पर भरोसा रखते हुए सभी कामों को पूरा कर सकेंगे. सरकारी कामकाज में भी सफलता मिलेगी. कामकाज पर वरिष्ठ और शुभचिंतकों की राय को महत्व दें. किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव लोगों को पसंद आएगा. कारोबारी दक्षता के बल पर फायदा उठा सकेंगे. ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखें, अधिक लाभ का लालच मन में न लाएं. वहीं अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है.  विद्यार्थी वर्ग लिखते चले क्योंकि याद किया हुआ भूल सकते हैं. सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें, अचानक तबीयत खराब हो सकती है. करीबियों और मित्रों के सहयोग से कामकाज आसान व समय पर पूर्ण  होंगे.

मीन- आज का दिन सतर्कता रखने लायक है. काम की गुणवत्ता सुधारें और कानूनी दांव-पेंच से सतर्क रहें. ऑफिस के कार्य सरलता पूर्ण कर पाएंगे. बिजनेस से जुड़े लोग कारोबार बढ़ाने के लिए लोन आदि की कोशिश कर रहे हैं, तो आज उनका काम बनता नजर आ रहा है. युवाओं को प्रदर्शन पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त हो सकती है. सेहत में जिन लोगों को अल्सर की समस्या है उनको अपने खान-पान में मिर्च-मसाले का कम से कम प्रय़ोग करना उचित रहेगा. बच्चों की प्रति चिंता दूर होती दिखाई दे रही है, यदि संतान छोटी है तो उसकी पढ़ाई अच्छी होगी.

यह भी पढ़ें:
<a href="https://ift.tt/3ppm8Wr Astrology Tips: इन 'अक्षर' से शुरू होता है जिन लोगों का नाम, नहीं मानते हैं हार, बिना मदद के  हासिल करते हैं जीवन में बड़ा मुकाम

<a href="https://ift.tt/3ooOCjR Niti: चाणक्य की इन बातों में छिपा है धन का बचत का फार्मूला
lifestyle https://ift.tt/3EFiJJz

Advice For New Moms : अगर बनी हैं New Mom तो ऐसे बिना परेशानी के Enjoy करें Motherhood

Motherhood : एक औरत के लिए ज़िंदगी का सबसे खुशी का दिन वो होता है जिस दिन वो मां बनती है. एक औरत के लिए मां बनने से बड़ा तो कोई सुख होता ही नहीं है. लेकिन इस नई खुशी के साथ ही एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी भी आती है और कई बार यही ज़िम्मेदारी एक महिला के लिए डिप्रेशन का कारण भी बन जाती है. उसे ऐसा लगता है मानो उसकी पूरी ज़िंदगी अचानक से बदल गई हो और उसने खुद को पूरी तरह से खो दिया हो. अगर आप भी इसी स्थिति का सामना कर रही हैं तो आपको ये समझने की ज़रूरत है कि मदरहुड को बिना खुद को खोए, इंजॉय किया जा सकता है.

हमेशा यही सोचें कि आप हैं परफेक्ट मॉम

कई बार नई मॉम इसलिए परेशान हो जाती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वो एक परफेक्ट मां नहीं हैं. वो अपने बच्चे को अपना सौ फीसदी नहीं दे पा रही हैं. आपको ये समझना पड़ेगा कि आपके लिए भी ये सब कुछ नया है और इस नए माहौल में आपको ढलने में वक्त लगेगा. ऐसे में आप खुश रहिए क्योंकि ये आपके लिए और आपके बेबी के लिए, दोनों के लिए ही ठीक रहेगा.

एडजस्ट करने में लगेगा टाइम

आपको ये समझना पड़ेगा कि आपके लिए ये माहौल एकदम नया है और आप धीरे-धीरे इस फीलिंग को समझ रही हैं कि मां होना क्या होता है. हो सकता है आपको कभी-कभी रातभर जागना पड़े, बेबी के बार-बार रोने से आप परेशान भी हो सकती हैं लेकिन जब भी ये सब बातें आपके दिमाग पर असर करने लग जाएं तो ये सोच लीजिएगा कि थोड़ा ही समय लगेगा फिर आप इस माहौल में एडजस्ट कर जाएंगी और आप अपने मदरहुड के पीरियड को इंजॉय करने लगेंगी.

वेकेशन करें प्लान

आप अपना मूड ठीक करने के लिए वेकेशन प्लान कर सकती हैं. जहां आप अपने बेबी और अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता सकें. ऐसा करने से न सिर्फ आप बेहतर महसूस करेंगी बल्कि आप अपने मदरहुड फेज़ में भी खुशी-खुशी एडजस्ट करने लग जाएंगी.

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif Wedding: शादी से पहले कैटरीना ले रही हैं ये Special Diet, अपने Big Day से पहले वज़न घटाने के लिए अपनाएं ये तरीका

Relationship Prediction : क्या Kangana Ranaut को हो गया है प्यार? ये बातें करती हैं नए Relationship की तरफ इशारा

lifestyle https://ift.tt/3GigUmb

Siblings Love : Khushi Kapoor के खुद को Papa की Favorite बताने पर Arjun और Anshula ने ऐसे किया था React, हर भाई-बहन कर पाएंगे Relate

Brother-Sister Bond : भाई-बहन का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें प्यार भी होता है और तकरार भी. ये सिर्फ आम लोगों में ही नहीं होता बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी इस प्यार से अछूते नहीं हैं. अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर की बॉन्डिंग शानदार है लेकिन जाह्नवी कपूर और खुशी के साथ भी वो काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. भले ही इनके रिश्ते में सौतेला शब्द जुड़ा हो लेकिन फिर भी सभी भाई-बहनों के बीच प्यार देखते ही बनता है और सभी एक-दूसरे के साथ मस्ती मज़ाक भी खूब करते हैं.

खुशी ने बताया था खुद को पापा की फेवरेट

दरअसल खुशी कपूर ने एक बार बोनी कपूर के बर्थडे पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वो अपने पापा की फेवरेट हैं जिसपर रिएक्ट करते हुए अंशुला कपूर ने कहा था कि अब वो उन्हें चिढ़ा रही हैं. वहीं अर्जुन कपूर भी खुशी के इस पोस्ट पर रिएक्ट करने से पीछे नहीं हटे थे. उन्होंने भी आई रोल वाली इमोजी बनाई थी और खुशी की जमकर टांग खिंचाई की थी.

भाई-बहन के रिश्ते की यही होती है खूबसूरती

भाई-बहन का रिश्ता होता ही इतना खास है कि वो आपस में एक दूसरे को चिढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. जैसा हमें कपूर फैमिली में देखने को मिलता है. भले ही वो आपस में कितना ही मस्ती-मज़ाक कर लें लेकिन अगर एक के ऊपर भी मुसीबत आती है तो दूसरा चट्टान की तरह उसके सामने खड़ा हो जाता है. आपस में जितना लड़-झगड़ लें लेकिन मजाल है कि कोई दूसरा बीच में आकर बोल दे.

दुनिया में कोई रिश्ता नहीं इससे प्यारा

पूरी दुनिया में इस रिश्ते से ज़्यादा प्यारा शायद ही कोई रिश्ता हो क्योंकि इस रिश्ते में न स्वार्थ होता है न ही छल-कपट. भाई के लिए बहन से अच्छी कोई सलाह देने वाली दोस्त नहीं होती और एक बहन के लिए भाई से अच्छा कोई प्रोटेक्टर नहीं होता. इस रिश्ते की खूबसूरती ये ही है कि दोनों एक-दूसरे को पूरा करते हैं.

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif Wedding: शादी से पहले कैटरीना ले रही हैं ये Special Diet, अपने Big Day से पहले वज़न घटाने के लिए अपनाएं ये तरीका

Relationship Tips: Partner के साथ Party में जाने का है Plan तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
lifestyle https://ift.tt/3GdIEs6

Saturday, December 4, 2021

Relationship Rules: पार्टनर के साथ रिश्ते को कैसे बनाएं मजबूत? जानें ये खास सीक्रेट्स

Relationship Rules: हर कपल के रिश्ते में कभी ना कभी उतार-चढ़ाव जरूर आते हैं. रिश्ते को मजबूती के साथ लंबे समय तक निभाना आसान काम नहीं है. इसकी डोर बहुत नाजुक होती है और एक बार टूट जाने पर इसे दोबारा से उसी तरह जोड़ पाना थोड़ा मुश्किल होता है. पार्टनर के साथ सही तालमेल बिठाने में थोड़ वक्त भी लग सकता है. हम आपको यहां रिलेशनशिप के कुछ खास रूल्स बताने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते को एक गहराई तक ले जाएंगे.

अंहकार को दूर रखें- अहंकार की वजह से कई रिश्ते खराब हो जाते हैं. अहंकार की वजह से हमारा दिल-दिमाग कई सही बातों को भी समझने से इनकार कर देता है. अगर आपको पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाना है तो अहम की भावना को पीछे रखना होगा. अगर आपकी किसी गलती की वजह से पार्टनर नाराज हो जाता है तो अड़ने की बजाय गलती को स्वीकारें. फिर देखें आपके पार्टनर का गुस्सा झट से दूर हो जाएगा.

सेक्सुअल इंटीमेसी को दें प्राथमिकता- रिश्तों में दूरी का एक सबसे बड़ा कारण ये है कि लोग अपनी सेक्स लाइफ को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं. काम का बोझ, समय की कमी या फिर बच्चों की वजह से पति-पत्नी एक समय के बाद इंटीमेट होना कम कर देते हैं. रिश्ते में एक नई जान डालने के लिए अपनी सेक्स लाइफ को हमेशा प्राथमिकता दें. थकान की वजह से आप भले ही इससे ब्रेक ले लें लेकिन लंबे समय तक सेक्सुअल इंटीमेसी को नजरअंदाज ना करें.

भावनात्मक लगाव बहुत जरूरी- मजबूत रिलेशनशिप के लिए अच्छी सेक्स लाइफ के साथ-साथ भावनात्मक लगाव भी बहुत जरूरी है. इमोशनली कनेक्ट होने से आप पार्टनर को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और रिश्ते की सारी दिक्कतें दूर हो जाती हैं. जिन कपल्स के बीच भावनात्मक लगाव नहीं होता है उनका रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल पाता है. ऐसे लोग रिश्ते में होने के बाद भी अकेला महसूस करते हैं.

खुद पर भी ध्यान दें- जब भी रिश्ते में सवाल उठाने की बात आती है, पार्टनर की गलतियों पर हमारा ध्यान सबसे पहले जाता है. अपनी गलतियों के बारे में कोई जल्दी बात करना या सुनना नहीं चाहता है. अगर पार्टनर के साथ कुछ कहासुनी होती है तो उनकी जगह खुद को रखकर उस स्थिति का आकलन करें. आपको खुद ब खुद कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे. इतना ही नहीं पार्टनर के साथ-साथ अपनी भावनाओं और इच्छाओं का भी सम्मान करना सीखें.

रिश्ते में ईमानदारी रखें- ईमानदारी किसी भी रिश्ते का मजबूती नींव है. इसके बगैर सारी कोशिशें बेकार हैं. कपल्स का एक-दूसरे पर भरोसा रखना भी बहुत जरूरी है तभी जाकर एक अटूट रिश्ता बन पाता है. ध्यान रखें कि ईमानदारी एक ऐसी कड़ी है जो आप दोनों को हमेशा एक साथ जोड़ कर रखेगी भले ही किसी मुद्दे पर आपके विचार अलग-अलग ही क्यों ना हों.

क्या Kangana Ranaut को हो गया है प्यार? ये बातें करती हैं नए Relationship की तरफ इशारा

शर्मिला और टाइगर के रिश्ते को लेकर लोगों ने लगाई थी शर्तें, लेकिन यह कपल सबके लिए सीख बन गया
lifestyle https://ift.tt/3xT242h

Amazon Deal: शादी और एनीवर्सरी पर देने के लिए बेस्ट गिफ्ट, हजार रुपये में खरीदें ब्रांडेड Couple Perfume set

Amazon Deal: किसी फ्रेंड को शादी या एनीवर्सरी पर प्रीमियम क्वालिटी का परफ्यूम गिफ्ट करने के लिए एमेजॉन पर कई ऑप्शन मिल जायेंगे. यहां Titan, Marks & Spencer और Tommy Hilfiger जैसे बेस्ट ब्यूटी ब्रांड के परफ्यूम पर डील मिल रही है जिसमें अच्छा खासा डिस्काउंट है. इस सेल में आपको कपल सेट, मैन या सिर्फ वुमेन परफ्यूम का अच्छा कलेक्शन मिल रहा है. देखिए Couple Perfume set  की बेस्ट 5 डील और उनकी कीमत.

Link For Amazon Deals and Offers

1-Titan Skinn Gift Set for couple

टाइटन का ये प्रीमियम परफ्यूम सेट खरीद सकते हैं 2,695 रुपये में. इसमें 100ML के दो सेट हैं जो कपल के लिये एक परफेक्ट गिफ्ट है. ये शादी, एनीवर्सरी या किसी कपल फंक्शन में गिफ्ट करने के लिये बेस्ट ऑप्शन है. इसमें वुमेन परफ्यूम में Celeste फ्लेवल है और मेन परफ्यूम में Raw फ्रेगरेंस है.

Buy Titan Skinn Gift Set for couple

2-All Goo
d Scents Eternal Perfume Giftset for Couple, Perfume Giftset for Men and Women, Longlasting perfume gift sets, [ Rose For Women - (50ML) + Musk For Men - (50ML) ] - Pack Of 2

कपल को शादी में गिफ्ट करने के लियए खरीद सकते हैं फ्रेंच कंपनी का ये परफ्यूम सेट जिसकी कीमत है 2100 रुपये. इसमें लड़का और लड़की दोनों के लिए एक एक परफ्यूम है. Musk For Men और Rose For Women फ्लेवर के ये परफ्यूम काफी सॉफ्ट और रिफ्रेशिंग फ्रेगरेंस में है. इनका पैक साइज 50ML है और ये खूबसूरत पैकिंग में आते हैं.

Buy All Good Scents Eternal Perfume Giftset for Couple, Perfume Giftset for Men and Women, Longlasting perfume gift sets, [ Rose For Women - (50ML) + Musk For Men - (50ML) ] - Pack Of 2

3-LOVE DROP PERFUMES, Deep Blue 50 ML For Men & Think Pink 50 ML For Women Combo Giftset for Men & Women, Eau De Parfum (EDP), Long Lasting Body & Apparel Perfume Spray for Everyday Use

गिफ्टिंग के लिए ये  LOVE DROP PERFUMES खरीद सकते हैं जिसकी कीमत है 1,999 रुपये लेकिन डील में मिल रहा है 1,200 में. फिलहाल डील में इस परफ्यूम सेट पर 40% का सीधे ऑफ मिल रहा है. इनका पैक साइज 50ML है और ये खूबसूरत पैकिंग में आते हैं. Deep Blue Men और Think Pink For Women फ्लेवर में मिल रहा है.

Buy LOVE DROP PERFUMES, Deep Blue 50 ML For Men & Think Pink 50 ML For Women Combo Giftset for Men & Women, Eau De Parfum (EDP), Long Lasting Body & Apparel Perfume Spray for Everyday Use

4-Marks & Spencer Women's White Flowers Eau De Toilette 100ml

सिर्फ फीमेल परफ्यूम खरीदना है तो Marks & Spencer का ये  White Flowers सॉफ्ट एंड सूदिंग परफ्यूम खरीद सकते हैं. इसकी कीमत है 1,499 रुपये लेकिन डील में मिल रहा है 1,251 रुपये में. ये काफी क्लासिक खुशबू का परफ्यूम है और इसका पैक साइज 100ml है.

Buy Marks & Spencer Women's White Flowers Eau De Toilette 100ml

5-Tommy Hilfiger Tommy Now Eau de Toilette 30ml

किसी फ्रेंड, कलीग या फैमिली मेंबर को गिफ्ट कर सकते हैं ये Tommy Hilfiger  का परफ्यूम. इसकी कीमत है 2,100 रुपये लेकिन ऑफर में पूरे 40% का ऑफ है और डिस्काउंट के बाद 1,260 रुपये में मिल रहा है.  इसका पैक साइज 30ml है.

Buy Tommy Hilfiger Tommy Now Eau de Toilette 30ml

Disclaimer: ये पूरी जानकारी Amazon की वेबसाइट से ही ली गई है. सामान से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए Amazon पर जाकर ही संपर्क करना होगा. यहां बताए गए प्रोडक्ट की क्वालिटी, कीमत और ऑफर्स के बारे में एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है.
lifestyle https://ift.tt/3ooNooM

Hill Stations: दिसंबर में लेना चाहते हैं हिल स्टेशन पर बर्फबारी का मज़ा, इन जगहों पर घूमने का बना सकते हैं प्लान

lifestyle https://ift.tt/3DhsaNC

Relationship Tips: Partner के साथ Party में जाने का है Plan तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

Relationship Advice: अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो ज़ाहिर सी बात है उनका मूड अच्छा होना लाज़मी है और खासकर तब जब आप उन्हें पार्टी में लेकर जा रहे हों. पार्टी में पार्टनर के साथ जाने से न सिर्फ आप दोनों को साथ टाइम स्पैंड करने का मौका मिलता है बल्कि आप एक-दूसरे के साथ इंजॉय भी कर पाते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कहीं पार्टी में जा रहे हैं तो आपको कुछ खास बातों का खयाल रखना है कि भूलकर भी आपसे ये ग़लतियां न हों ताकि आपके पार्टी में इंजॉय करने के प्लान पर पानी न फिर जाए.

ज़्यादा देर अकेला न छोड़ें

कई बार लोग पार्टीज़ में अपने दोस्तों से मिलने के बाद ये भूल जाते हैं कि वो अपने पार्टनर को भी साथ में लेकर आए हैं. दोस्तों के साथ इतना मशगूल हो जाते हैं कि पार्टनर को काफी देर तक के लिए अकेला छोड़ देते हैं. आपको इस बात का खयाल रखना है कि आप जब भी अपने पार्टनर के साथ पार्टी में जाएं तो उनके साथ ही रहें ताकि उनको अकेला या असहज न महसूस हो.

दोस्तों से मुलाकात न करवाना

अगर आप अपने पार्टनर को किसी पार्टी में लेकर जाते हैं और उनकी मुलाकात अपने दोस्तों से नहीं कराते हैं तो ये बात उनको बुरी लग सकती है. उन्हें ऐसा फील होगा कि या तो आप अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते या फिर आप उन्हें लेकर सीरियस नहीं है. ऐसे में जब भी किसी पार्टी में जाएं तो अपने पार्टनर को खुशी-खुशी अपने दोस्तों से मिलवाएं.

पार्टी में ही लड़ पड़ना

जब दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो उनके बीच झगड़ा होना लाज़मी है लेकिन आपको इस बात का खयाल रखना है कि जब भी आप अपने पार्टनर के साथ किसी पार्टी में जाएं तो वहां किसी भी कीमत पर झगड़ा न करें. ऐसे में न सिर्फ आप दोनों का मूड ऑफ होगा बल्कि लोगों के सामने भी आप लोगों की बेइज्जती होगी. ऐसे में पार्टी में जाकर सिर्फ इंजॉय करें, किसी भी बात को लेकर वहां झगड़ा करना ठीक नहीं है.

ये भी पढ़ें- Bridal Makeup Tips: जल्द होने वाली है शादी तो भूलकर भी ना करें ये गलती, पूरा लुक हो जाएगा खराब

Love After Divorce : तलाक के बाद किसी को Date करने से पहले मन में ठान लें ये बातें, कभी नहीं बहेंगे आंसू

lifestyle https://ift.tt/3pssOmp