Saturday, December 4, 2021

Relationship Tips: Partner के साथ Party में जाने का है Plan तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

Relationship Advice: अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो ज़ाहिर सी बात है उनका मूड अच्छा होना लाज़मी है और खासकर तब जब आप उन्हें पार्टी में लेकर जा रहे हों. पार्टी में पार्टनर के साथ जाने से न सिर्फ आप दोनों को साथ टाइम स्पैंड करने का मौका मिलता है बल्कि आप एक-दूसरे के साथ इंजॉय भी कर पाते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कहीं पार्टी में जा रहे हैं तो आपको कुछ खास बातों का खयाल रखना है कि भूलकर भी आपसे ये ग़लतियां न हों ताकि आपके पार्टी में इंजॉय करने के प्लान पर पानी न फिर जाए.

ज़्यादा देर अकेला न छोड़ें

कई बार लोग पार्टीज़ में अपने दोस्तों से मिलने के बाद ये भूल जाते हैं कि वो अपने पार्टनर को भी साथ में लेकर आए हैं. दोस्तों के साथ इतना मशगूल हो जाते हैं कि पार्टनर को काफी देर तक के लिए अकेला छोड़ देते हैं. आपको इस बात का खयाल रखना है कि आप जब भी अपने पार्टनर के साथ पार्टी में जाएं तो उनके साथ ही रहें ताकि उनको अकेला या असहज न महसूस हो.

दोस्तों से मुलाकात न करवाना

अगर आप अपने पार्टनर को किसी पार्टी में लेकर जाते हैं और उनकी मुलाकात अपने दोस्तों से नहीं कराते हैं तो ये बात उनको बुरी लग सकती है. उन्हें ऐसा फील होगा कि या तो आप अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते या फिर आप उन्हें लेकर सीरियस नहीं है. ऐसे में जब भी किसी पार्टी में जाएं तो अपने पार्टनर को खुशी-खुशी अपने दोस्तों से मिलवाएं.

पार्टी में ही लड़ पड़ना

जब दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो उनके बीच झगड़ा होना लाज़मी है लेकिन आपको इस बात का खयाल रखना है कि जब भी आप अपने पार्टनर के साथ किसी पार्टी में जाएं तो वहां किसी भी कीमत पर झगड़ा न करें. ऐसे में न सिर्फ आप दोनों का मूड ऑफ होगा बल्कि लोगों के सामने भी आप लोगों की बेइज्जती होगी. ऐसे में पार्टी में जाकर सिर्फ इंजॉय करें, किसी भी बात को लेकर वहां झगड़ा करना ठीक नहीं है.

ये भी पढ़ें- Bridal Makeup Tips: जल्द होने वाली है शादी तो भूलकर भी ना करें ये गलती, पूरा लुक हो जाएगा खराब

Love After Divorce : तलाक के बाद किसी को Date करने से पहले मन में ठान लें ये बातें, कभी नहीं बहेंगे आंसू

lifestyle https://ift.tt/3pssOmp

Kitchen Hacks: बिना मावा के बनाएं स्वादिष्ट गाजर का हलवा, ये है पूरी रेसिपी

Gajar Ka Halwa Recipe: सर्दियों में गर्मागरम गाजर का हलवा खाने के मिल जाए तो इससे अच्छा कुछ न नहीं हो सकता. ठंड में सभी पार्टी फंक्शन में आपको गाजर का हलवा जरूर मिलेगा. गाजर का हलवा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और सेहत के लिहाज से बेहद पौष्टिक होता है. आप घर में भी आसानी से गाजर का हलवा बना सकते हैं. गाजर का हलवा कई तरह से बनाया जाता है कुछ लोग मावा से गाजर का हलवा बनाते हैं तो कुछ लोग बिना मावा के सिर्फ दूध से ही गाजर का हलवा बना लेते हैं.

आपने मार्केट में मावा वाला गाजर का हलवा तो खाया होगा, लेकिन हम आज आपको बिना मावे का गाजर का हलवा बनाना बता रहे हैं. ये हलवा मार्केट के गाजर के हलवा से ज्यादा स्वादिष्ट लगता है. जानते हैं रेसिपी.

गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री

गाजर 1 किलो
दूध फुल क्रीम 1 1/2 लीटर
चीनी 250 ग्राम
कटे हुए काजू 10
कटे हुए बादाम 8
किशमिश 10
पिस्ता कटे हुए 8
इलायची पाउडर ½ टीस्पून
घी 1 टेबलस्पून

गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी

1- गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को छीलकर कद्दूकस कर लें.
2- अब गाजर और 1 कप पानी डालकर प्रेशर कुकर में 1 सीटी आने तक पका लें.
3- जब कुकर खुल जाए तो गाजर से सारा पानी निकाल दें.
4- मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गर्म करने के लिए रखें.
5- अब कड़ाही में घी गर्म करके उसमें गाजर डालकर भून लें.
6- अब इसमें दूध डालकर चलाते हुए दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं.
7- जब सारा दूध सूख जाए तो गाजर में चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
8- जब चीनी का पानी भी सूख जाए तो इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स कर दें.
9- गाजर, दूध और चीनी का पानी सूख जाए तो समझो हलवा तैयार है.
10- गर्मागरम स्वादिष्ट गाजर का हलवा तैयार है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: बच्चों की पार्टी के लिए परफेक्ट स्नैक्स, घर पर बनाएं आलू नगेट्स, जानिए रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3Gj9Dm9

Amazon Deal: Dyson का ये सिर्फ एक स्मार्ट Vacuum Cleaner पूरे घर और कार की सफाई के लिए है परफेक्ट, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

Amazon Offer On Dyson Cord-Free Vacuum: एमेजॉन पर Dyson Vacuum Cleaner की शानदार डील चल रही है जिसमें 26% से ज्यादा का डिस्काउंट है. इस वैक्यूम क्लीनर की खासियत है कि ये कॉर्डलेस है इसलिए बिना किसी झंझट के पूरे घर में किसी भी जगह आसानी से सफाई कर सकते हैं. इसको चार्ज करना भी बेहद आसान है और चार्जिंग स्टेशन में ही इसको रख भी सकते हैं. ये स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर फोल्डेबल है इसलिए कार क्लीनिंग के लिये भी परफेक्ट है. जानिए इस Dyson Vacuum Cleaner के पूरे फीचर्स और डील प्राइस.

Link For Amazon Deals and Offers

Dyson V10 Absolute Cord-Free Vacuum Cleaner https://amzn.to/3dgHsaQ

इस वैक्यूम क्लीनर की कीमत है 49,900 रुपये लेकिन डील में मिल रहा है पूरे 26% के डिस्काउंट पर जिसके बाद इसकी कीमत पड़ रही है 36,900 रुपये.

MRP पर 13 हजार की छूट के बाद Dyson Vacuum Cleaner पर HSBC के कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट है.

साथ ही इस Dyson Vacuum Cleaner को खरीदने पर No Cost EMI का ऑप्शन भी है जिसमें बिना ब्याज दिए हर महीने इंस्टॉलमेंट में कीमत पे कर तकते हैं.

Buy Dyson V10 Absolute Cord-Free Vacuum Cleaner

कैसे काम करता है Dyson Vacuum Cleaner

घर के लिए स्मार्ट अप्लायंस में से एक ये Dyson Vacuum Cleaner पूरे घर की डीप क्लीनिंग कर देता है. साथ ही इसको फोल्ड करके कार की सफाई भी कर सकते हैं

ये कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर है जिसकी वजह से आप इसको आराम से हाथ में उठाकर कहीं भी क्लीनिंग कर सकते हैं और रेगुलर वैक्यूम क्लीनर्स की तरह कोर्ड और प्लग लगाने का झंझट नहीं

ये 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है और इसके बाद पूरे 1 घंटे नॉन स्टॉप वर्क कर सकता है.

इसको चार्ज करना और रखना बेहद आसान है. आप कहीं भी इसका चार्जिंग स्टेशन बना सकते हैं और वहीं इसको टांग सकते हैं और ये उसी डॉकिंग स्टेशन पर चार्ज भी हो जाएगा

इसमें एक टूल सॉफ्ट रोलर लगा हुआ है तो फ्लोर पर पड़ी गंदगी और सभी तरह के कूड़े को आसानी से उठा लेता है

इसमें दूसरा टूल Direct Drive Cleaner head drives है जो कार्पेट पर पड़ी गंदगी, धूल, Pet के बाल या और सभी तरह की गंदगी को साफ कर देता है

Mini Motorised tool कार्पेट, सोफा या किसी फैब्रिक के फर्नीचर को साफ करने के लिये परफेक्ट है. ये टूल किसी भी फैब्रिक या कार्पेट से पूरी धूल-मिट्टी या बाल सब क्लीन कर देता है

Crevice Tool से आप घर के पतने कोने या सोफे के नीचे या किसी हार्ड टू रीच जगह पर सफाई कर सकते हैं.

Soft dusting, Stubborn dirt brush किसी भी कोने से डस्ट का गंदगी को नीचे गिरा देता है और फिर सॉफ्ट रोलर उसे पिक कर लेता है

ये एक पावरफुल वैक्यूम क्लीनर जिसकी मोटर 151 AW तक पावरफुल सक्शन देती है

ये फोल्डेबल वैक्यूम क्लीनर है जिसे छोटे वैक्यूम में आसानी से कन्वर्ट कर सकते हैं और आसानी से ऊपर सीलिंग पर या नीचे किसी कोने में भी साफ-सफाई कर सकते हैं.

सफाई के बाद वैक्यूम बैग खाली करना भी इसमें बेहद आसान है. बस डस्टिबन या जहां आपको कूड़ा डालना है वहां पॉइंट एंड शूट वाली बस एक बटन प्रेस करनी है और वैक्यूम बैग खाली हो जायेगा.

Buy Dyson V10 Absolute Cord-Free Vacuum Cleaner

Disclaimer: ये पूरी जानकारी Amazon की वेबसाइट से ही ली गई है. सामान से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए Amazon पर जाकर ही संपर्क करना होगा. यहां बताए गए प्रोडक्ट की क्वालिटी, कीमत और ऑफर्स के बारे में एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है.
lifestyle https://ift.tt/3xR6arX

Omicron variant symptoms: ओमिक्रोन के ये 3 लक्षण कोरोना के बाकी वेरिएंट से बिल्कुल अलग, जानें हर एक के बारे में

Omicron variant symptoms: कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन धीरे-धीरे अपने पैर पसारने लगा है. पूरी दुनिया में इसके मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. भारत में इसके मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. कोरोना की पिछली लहर में डेल्टा वेरिएंट ने यहां भारी तबाही मचाई थी. डेल्टा से संक्रमित होने के बाद सांस लेने में दिक्कत, तेज बुखार, कमजोरी, खाने का स्वाद और सुगंध ना पता चलने जैसे कुछ लक्षण दिखाई दे रहे हे थे. हालांकि ओमिक्रोन के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं हैं. ओमिक्रोन वेरिएंट के लक्षण काफी अलग हैं.

ओमिक्रोन वेरिएंट के लक्षण (Symptoms of Omicron variant)- ओमिक्रोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये अब तक सभी वेरिएंट में सबसे ज्यादा संक्रामक है. इसके अब तक जितने भी मरीज मिले हैं उनमें  Covid-19 के आम लक्षण नहीं पाए गए हैं. किसी में भी फ्लू जैसी समस्या नहीं देखी गई है जबकि डेल्टा में सबसे प्रमुख लक्षण यही था. जिस डॉक्टर ने पहली बार ओमिक्रोन के बारे में पूरी दुनिया को बताया था, उनके अनुसार इस वेरिएंट के मरीजों में कोविड के क्लासिक लक्षण नहीं थे.

दक्षिण अफीकी मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ एंजेलिक कोएत्जी  के अनुसार ओमिक्रोन के तीन प्रमुख लक्षण सिर दर्द, बहुत ज्यादा थकान और बदन दर्द हैं. ना तो इन्हें तेज बुखार हो रहा है और ना हीं खाने का स्वाद और सुगंध जा रहा है.

इन बातों का रखें ध्यान- कोरोना से बचाव के लिए आपको पहले की तरह अभी भी सारी सावधानियां बरतनी होंगी. कोई भी लक्षण दिखते ही तुरंत टेस्ट कराएं और आइसोलेट हो जाएं. सिर्फ इसी तरह ही इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है. मास्कर जरूर लगाएं और सही तरीके से लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, खान-पान सही रखें और अगर आपने अब तक वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाई है तो इसे जल्द से जल्द लगवा लें.

ब्लड प्रेशर लो होने पर तुरंत करें ये घरेलू उपाय, कंट्रोल रहेगा बीपी

बढ़ रहा है कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट का खतरा, इस तरह पता करें कितनी स्ट्रॉंग है आपकी इम्युनिटी

lifestyle https://ift.tt/3olOGAA

Wedding Season: शादी के सीजन में दिखना चाहती हैं गॉर्जियस, इन एथनिक वियर को जरूर करें ट्राई

lifestyle https://ift.tt/3EquG5p

Winter Recipe: ठंड के मौसम में शरीर में गर्माहट लाने के लिए बनाएं खजूर तिल की गजक, जानें इसकी रेसिपी

Winter Recipes: सर्दियों का सीजन (Winter Season) शुरू हो चुका है. खजूर को बेहतरीन ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) सर्दियों के लिए माना जाता है. यह कच्चा भी खाने में स्वादिष्ट लगता है. इसकी तासीर बेहद गर्म मानी जाती है. इसका सेवन सर्दियों में सबसे ज्यादा किया जाता है. वहीं तिल की तासीर भी बेहद गर्म मानी जाती है. यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट (Dessert Recipe) लगता है. लेकिन, क्या आपने कभी खजूर और तिल की गजक (Khajoor Til Gajak) ट्राई किया है. यह खाने में जितना ही स्वादिष्ट लगता है शरीर के लिए उतना ही फायदेमंद भी है. तो चलिए जानते हैं इसके बेहद आसान रेसिपी-

खजूर और तिल के गजक बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री-

तिल- आधा कप
घी-2 चम्मच घी
सेंधा नमक-एक चुटकी
चीनी या गुड़-1/4 कप-
नारियल-1 कप
खजूर-1 कप
काजू-1/4 कप (बारीक कटे हुए)
इलायची पाउडर- आधा चम्मच

खजूर और तिल के गजक बनाने की विधि-

-खजूर और तिल के गजक बनाने के लिए सबसे पहले चाहिए एक पैन जिसमें सबसे पहले आप घी डालें.
-इसके बाद इसमें खजूर और चीनी/गुड़ डालकर लगातार चलाएं.
-इसके बाद इसमें एक चुटकी सेंधा नमक मिला दें.
-इसके 30 सेकंड बाद इसमें तिल अच्छी तरह मिला दें.
-इसके बाद इसमें काजू और नारियल डाल दें.
-इसके बाद इसे एक प्लेट में मिकाल दें.
-थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे किसी भी शेप में काट दें.
-आपकी खजूर और तिल की चिक्की तैयार है.
-इसे किसी कंटेनर में स्टोर कर 2 हफ्ते तक यूज कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3DosABG Makeup Tips: जल्द होने वाली है शादी तो भूलकर भी ना करें ये गलती, पूरा लुक हो जाएगा खराब

<a href="https://ift.tt/3dfTDVv Care Tips: सर्दियों में मछली जैसी हो जाती है ड्राई स्किन, इन उपयों से पाएं छुटकारा
lifestyle https://ift.tt/3pttMyL

Katrina Kaif Wedding: शादी से पहले कैटरीना ले रही हैं ये Special Diet, अपने Big Day से पहले वज़न घटाने के लिए अपनाएं ये तरीका

Katrina Kaif Diet Before Marriage: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को दुल्हनिया बनने में बस चंद दिन ही बचे हैं. ज़ाहिर सी बात है तैयारियां ज़ोरों-शोरों पर हैं. ऐसे में कैटरीना ने भी अपनी तरफ से वो सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं जो एक दुल्हन करती है. खुद पर ध्यान देना, शादी से पहले अपना फिगर मेन्टेन करना. अब जो बात सामने आई है वो ये बताने के लिए काफी है कि कैटरीना अपनी शादी के लिए कितनी ज़्यादा एक्साइटेड हैं. वो अपनी डाइट को लेकर पूरी तरह से स्ट्रिक्ट हो गई हैं और उन्होनें कार्बोहाइड्रेट लेना बंद कर दिया है.

कैटरीना ने लेनी शुरू की क्लीन डाइट-

कैटरीना शादी से पहले अपनी डाइट को लेकर बहुत ज़्यादा सीरियस हो गई हैं. उन्होनें अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट लेना पूरी तरह से बंद कर दिया है. वो अपनी शादी में कमाल की दिखना चाहती हैं और इसके लिए वो नो-कार्ब डाइट पर हैं. वो अपनी डाइट में ज़्यादा से ज़्यादा प्रोटीन ले रही हैं.

लड़कियों में काफी पॉपुलर है ये डाइट-

शादी से पहले लड़कियां अपना फिगर मेन्टेन करना चाहती हैं जिसके लिए वो यही डाइट लेना शुरू करती हैं जो इस वक्त कैटरीना कैफ ले रही हैं. इसे 'नो कार्ब डाइट' कहा जाता है. बता दें कि कैटरीना ने कार्बोहाइड्रेट, ग्लूटेन, चीनी इन सभी चीज़ों से दूरी बना ली है और इस वक्त वो सूप, सलाद, हरी सब्जि़यों जैसी चीज़ें ही खा रही हैं.

संभलकर लें ये डाइट-

शादी से पहले अपना फिगर मेन्टेन करने के लिए कई लड़कियां ये डाइट प्लान अपनाती हैं लेकिन अगर स्टडीज़ पर गौर करें तो वो कुछ और ही कहानी बताती हैं और इसका बिल्कुल भी फेवर नहीं लेती हैं. दरअसल कार्बोहाइड्रेट हमारी बॉडी को शुगर देता है और इससे बॉडी को एनर्जी मिलती है. अगर आप अचानक से अपनी शादी के लिए नो कार्ब डाइट पर आते हैं तो इससे आपका मूड खराब रहने लग जाएगा और साथ ही आप थक भी जल्दी जाएंगे साथ ही जैसे ही आप इस डाइट को छोड़ेंगे तो अचानक से वापस कार्बोहाइड्रेट लेने के चलते आपका वज़न काफी तेज़ी से बढ़ने लग जाएगा.

ये भी पढ़ें- Relationship Prediction : क्या Kangana Ranaut को हो गया है प्यार? ये बातें करती हैं नए Relationship की तरफ इशारा

Heartbreak Advice : Shahrukh Khan ने दिल टूटने को लेकर कही थी ये बात, कई लोग कर पाएंगे Relate
lifestyle https://ift.tt/3omcSD7