Saturday, December 4, 2021

Bridal Makeup Tips: जल्द होने वाली है शादी तो भूलकर भी ना करें ये गलती, पूरा लुक हो जाएगा खराब

Bridal Makeup Do's And Don'ts: भारत में शादियों का सीजन चल रहा है. एक सर्वे के अनुसार देश में 15 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक कुल 25 लाख शादियां होनी है. ऐसे में शादी के खास मौके पर हर कोई दुल्हन को देखने के लिए बेताब रहता है. ऐसे में शादी के ड्रेस के साथ-साथ मेकअप भी बहुत जरूरी होता है. आपका लुक शादी में कैसा होगा यह इस बात निर्भर करता है कि आपका ब्राइडल मेकअप (Bridal Makeup) कैसा किया गया है.

कई बार लोग ब्राइडल मेकअप कराते समय छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं. ऐसे में यह उनके पूरे लुक को खराब कर देता है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिसे किसी भी दुल्हन को मेकअप करवाते समय ध्यान (Bridal Makeup Do’s And Don’ts) रखना चाहिए.

मेकअप में कुछ नया ना करें ट्राई

लोग ब्राइडल मेकअप करवाते समय नया एक्सपेरिमेंट करने लगते है. ऐसा करने से आपको बिल्कुल बचना चाहिए. यह कभी-कभी बहुत उल्टा पड़ जाता है और आपके लुक को पूरी तरह से खराब कर देता है. अगर आपको अपना कुछ नया लुक चाहिए तो इन सबका ट्रायल शादी से पहले ही कर लें. इसके बाद ही शादी वाले दिन उसे अपनाएं. नहीं तो यह आपके मेकअप को पूरी तरह से खराब कर सकता है.

शादी से पहले मेकअप का करें ट्राइल

ज्यादातर लोग एक गलती जरूर करते हैं. वह गलती है मेकअप का ट्रायल नहीं करना. ब्राइडल मेकअप बुक कराते समय मेकअप का ट्रायल जरीर लें. देखें कि मेकअप अपनी पसंद के अनुसार हुआ है या नहीं. अगर आपको मेकअप पसंद नहीं आता है तो आप दूसरे ऑप्शन की तलाश कर सकते हैं.

वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल

ब्राइडल मेकअप करवाते समय मेकअप आर्टिस्ट से यह जरूर कह दें कि आपका मेकएप वह वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स से ही करें. ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि विदाई में रोते समय आपका मेकअप खराब नहीं हो जाएं.

आई मेकअप (Eye Makeup) करवाते समय इस बात का रखें ख्याल

किसी दुल्हन के लिए आई मेकअप बहुत जरूरी होता है. शादी के दिन आप आंखों को  ड्रैमेटिक लुक देने से बचें. इसके साथ ही बहुत ज्यादा काले कलर का आईशैडो का इस्तेमाल भी ना करें. यह आपके ब्राइडल लुक को खराब कर सकता है. इसके बजाए ब्राइट कलर्स का ज्यादा इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3Diurbf Tips: कम पैसों में घूमना चाहते हैं मनाली, इन आसान टिप्स को अपनाएं

<a href="https://ift.tt/3lxTYr3 Immunity: कहीं आपकी भी तो नहीं है कमजोर इम्यूनिटी, इन लक्षणों से करें पहचान
lifestyle https://ift.tt/3IjdXDD

कैसे बनता है Lucknow का Famous Galawati Kabab, जानें Secret मसालों का राज !

नितिन सुखीजा 'एक अकेला इस शहर में - सीज़न-2'. इसी के साथ नितिन के पास है मशहूर गलौटी कबाब की सदियों पुरानी सीक्रेट रेसिपी भी जो आपको बताएंगे लखनऊ के कुरैशी खानदान के ही एक शेफ़.
lifestyle https://ift.tt/3Diuy6F

नैमिषारण्य...हिंदुओं का परम तीर्थ स्थान, जानें इस तीर्थ स्थान से जुड़ा एक अनोखा किस्सा | एक अकेला इस शहर में

चार धाम की यात्रा के बाद अगर हिंदुओं के इस परम तीर्थ स्थान नहीं गए तो यात्रा अधूरी मानी जाती है। जहां विष्णु भगवान का सुदर्शन चक्र गिरने से गोलाकार सरोवर बन गया... जहां लिखे गए हमारे सभी वेद और पुराण...  88 हज़ार ऋषियों की तपोभूमि माने जाने वाले यूपी के इस शहर से ऐसे कई अनसुने किस्से लेकर आए हैं आज नितिन सुखीजा 'एक अकेला इस शहर में - सीज़न-2' के साथ.
lifestyle https://ift.tt/3lz2y8K

Winter Care Tips: सर्दियों में मछली जैसी हो जाती है ड्राई स्किन, इन उपयों से पाएं छुटकारा

Fish Scales Skin Problem in Winters: सर्दियों का मौसम (Winter Season) शुरू हो चुका है. ऐसे में स्किन ड्राईनेस (Skin Dryness) होना आम बात है. कई बार यह ड्राईनेस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि हमारी स्किन मछली की तरह दिखने लगती है. ऐसे में सर्दियों में अपनी स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. इस तरह की स्किन को मछली स्किन यानी फिश स्केल स्किन (Fish Scales Skin) भी कहते हैं. अगर आप भी इस परेशानी से दो चार हो रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिससे आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं. वह टिप्स है-

फिश स्केल स्किन के ये है लक्षण-

-फिश स्केल स्किन होने पर स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है और मछली की बाहरी सतह की तरह दिखने लगती है.
-इसके साथ ही स्किन पर पपड़ी जमने लगती है.
-त्वचा पर बहुत ज्यादा खुजली भी होने लगती है.
-इसके साथ ही स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है.
-आपको बता दें कि फिश स्केल का सबसे बड़ा कारण होता है ठंड के मौसम में चलने वाली सर्द हवाएं.

फिश स्केल ड्राईनेस दूर करने के लिए अपनाएं यह टिप्स-

-सर्दियों के मौसम में फिश स्केल ड्राईनेस से बचने के लिए अपनी स्किन का सही देखभाल करना बहुत जरूरी है.
-समय-समय पर त्वचा पर मॉइश्चराइजर अप्लाई जरूर करें.
-इसके साथ ही कोशिश करें कि बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें.
-बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने से स्किन की नमी खत्म हो जाती है. यह ड्राईनेस का सबसे बड़ा कारण होता है.
-इसके साथ ही सर्दियों में पानी खूब पिएं. स्किन ड्राईनेस का सबसे बड़ा कारण है शरीर में पानी की कमी होना. कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3ojfMIT Health Tips: सर्दियों के मौसम में हो जाती है खांसी, इन घरेलू उपायों को अपनाकर पाएं तुरंत आराम

<a href="https://ift.tt/3lxTYr3 Immunity: कहीं आपकी भी तो नहीं है कमजोर इम्यूनिटी, इन लक्षणों से करें पहचान
lifestyle https://ift.tt/3rvVbTz

Nutrela Spirulina Natural से घटाएं वजन, त्वचा और बाल भी रहेंगे चमकदार, जानिए फायदे

Nutrela Spirulina Natural: स्पिरुलिना (Spirulina) को आयुर्वेद में सुपरफूड (Superfood) कहा जाता है. इसके इतने फायदे हैं कि आप जानकर हैरान रह जाएंगे. स्पिरुलिना पानी में पाया जाने वाला नीला-हरा शैवाल (algae) होता है. इसमें भरपूर प्रोटीन (Protein), विटामिन (Vitamins), मिनरल (Minerals) और एमिनो एसिड (Amino Acid) पाए जाते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर स्पिरुलिना में 60 प्रतिशत से ज्यादा प्रोटीन और करीब 18 से ज्यादा विटामिन पाए जाते है.  शाकाहारी लोगों के लिए ये प्रोटीन और विटामिन का अच्छा सोर्स है.

वीगन डाइट को फॉलो करने वाले लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं. लंबे समय तक स्वस्थ रहने और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आपको आहार में स्पिरुलिना जरूर शामिल करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं. पतंजलि का Nutrela Spirulina Natural पूरी तरह से प्राकृतिक सप्लीमेंट है जिसके कई फायदे हैं.

यहां से खरीदें: NUTRELA SPIRULINA NATURAL 32 GM

1- स्पिरुलिना एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) से भरपूर है. इसके इस्तेमाल से सूजन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है और बॉडी डिटॉक्स होती है.

2- शरीर को फिट रखने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी स्पिरुलिना अहम भूमिका निभाता है. इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन और विटामिन्स शरीर को मजबूत बनाते हैं.

3- स्पिरुलिना में शरीर के लिए जरूरी सभी 18 अमीनो एसिड पाए जाते हैं. स्वास्थ्य के लिए ये एमिनो एसिड बहुत जरूरी हैं. इसमें 18 विटामिन पाए जाते हैं. जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

4- स्पिरुलिना का इस्तेमाल करने से आपका पाचन और पेट दोनों अच्छे रहते हैं. इससे खाना पचाने में आसानी होती है. शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा किया जा सकता है.

5- स्पिरुलिना आपकी आंतों को स्वस्थ रखता है. स्पिरुलिना को डाइट्री सप्लीमेंट (Dietary supplements) के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. आंतो को स्वस्थ और बेहतर तरीके से काम करने में Nutrela Spirulina Natural मदद करता है. आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया को बनाए रखने में भी स्पिरुलिना मदद करता है.

6- Nutrela Spirulina Natural के इस्तेमाल से शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है. जिससे मसल्स मजबूत बनती हैं और थकान भी दूर हो जाती है. Nutrela Spirulina Natural से शरीर मजबूत बनता है और कमजोरी दूर हो जाती है.

7- शरीर में आयरन की कमी से भी थकान और कमजोरी रहती है. Nutrela Spirulina Natural से आप शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर रहते हैं. स्पिरुलिना में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है.

8- Nutrela Spirulina Natural से स्टेमिना बढ़ाने में मदद मिलती है. जिम या बॉडी बिल्डिंग करने वालों के लिए ये बहुत फायदेमंद है. स्पिरुलिना से मसल्स मजबूत बनाती हैं और रिजेनरेट होती है.

9- नियमित रुप से Nutrela Spirulina Natural का इस्तेमाल करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं. इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को तातकवर बनाने के लिए आपको स्पिरुलिना का सेवन जरूर करना चाहिए.

10- Nutrela Spirulina Natural के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इससे LDL यानि खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और HDL यानि अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. स्पिरुलिना से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Natural Vitamin C And Zinc से मजबूत होगी इम्यूनिटी, शरीर में बढ़ने लगेंगे एंटीबॉडी
lifestyle https://ift.tt/3pr7a23

Spirulina Benefits: हार्ट और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है स्पिरुलिना, शरीर को मिलते हैं ढेरों फायदे

Heath Benefits Of Spirulina: स्पिरुलिना एक शैवाल यानि पानी में पाया जाने वाला पौधा होता है. झील, झरना या खारे पानी में ये वनस्पति पैदा होता है. आयुर्वेद में इसका बहुत महत्व है. स्पिरुलिना को आयुर्वेद में कई दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है. स्पिरुलिना में प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. स्पिरुलिना का करीब 60 फीसदी हिस्सा शरीर को प्रोटीन और दूसरे जरूरी एमिनो एसिड्स देता है. इसमें 18 से ज्यादा विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं. स्पिरुलिन से शरीर को विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर जाने की वजह से इसे सुपरफूड कहा जाता है. कई आयुर्वेदिक दवाओं में भी इसका उपयोग किया जाता है. स्पिरुलिना के सेवन से शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं.

स्पिरुलिना के फायदे (Benefits of Spirulina)

1- हृदय को स्वस्थ रखे ( Spirulina for Healthy Heart)- स्पिरुलिना बेड कोलेस्ट्रॉल को घटाने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है. जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हार्ट भी हल्दी रहता है. लगातार स्पिरुलिना के इस्तेमाल से शरीर में स्वस्थ पोषक तत्व पहुंचते हैं जिससे हार्ट में ब्लड फ्लो अच्छा रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है.

2- ब्लड शुगर कंट्रोल (Diabetes Control)- स्पिरुलिना का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है. स्पिरुलिना को डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और सूजन की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है. आपकी ओवर ऑल हेल्थ के लिए स्पिरुलिना अच्छा स्रोत है.

3- वजन घटाए (Spirulina for Weight Loss)- स्पिरुलिना के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है. इसमें बीटा कैरोटीन, फैटी एसिड, क्लोरोफिल और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे चर्बी कम होने लगती है. व्रत में इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है.

4- कैंसर की रोकथाम (Spirulina Cures Cancer)- स्पिरुलिना कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को दूर करने में मदद करता है. पोषक तत्वों से भरपूर स्पिरुलिना एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट एजेंट है, जिससे शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रेडिकल्स नष्ट हो जाते हैं.

5- लिवर को बनाए हेल्दी (Spirulina for Liver)- स्पिरुलिना में प्रोटीन और फाइबर काफी मात्रा होता है, जिससे लिवर स्वस्थ और मजबूत बनता है. स्पिरुलिना लिवर की बीमारियों जैसे पिहेपेटाइटिस रोगों और सिरोसिस के खतरे से बचाता है.

6- इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद (Boosts Immune System)- रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए स्पिरुलिना बहुत फायदेमंद है. स्पिरुलिना के सेवन से प्रतिरक्षा-शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है. इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कोशिकाओं के उत्पादन की क्षमता बढ़ती है.

7- तनाव दूर करे (Spirulina For Depression)- स्पिरुलिना डिप्रेशन को दूर करने और दिमाग को पोषण देने मे मदद करता है. इसमें भरपूर विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड पाया जाता है जिससे दिमाग को ऊर्जा मिलती है और नए ब्लड सेल्स का निर्माण होता है. इससे डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है.

8- आंखों के लिए फायदेमंद (Spirulina for Eyes)- स्पिरुलिना में विटामिन ए होता है जिससे आंखों में होने वाली बीमारियां दूर होती है. रेटिनाइटिस, जेराट्रिक मोतियाबिंद, नेफ्रैटिक रेटिनल क्षति के इलाज में भी स्पिरुलिना मदद करता है. इससे आंखों की रौशनी बढ़ती है और आई मसल्स मजबूत बनती हैं.

9- गर्भावस्था में फायदेमंद (Spirulina in Pregnancy)- स्पिरुलिना में आयरन और फाइबर बहुत ज्यादा होता है. इससे गर्भावस्था में होने वाली आयरन की कमी को इससे दूर किया जा सकता है. स्पिरुलिना से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है. इससे एनीमिया की समस्या भी दूर हो जाती है. प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली कब्ज को दूर करने में भी स्पिरुलिना मदद करता है.

10- त्वचा की देखभाल (Spirulina for Skin Care)- स्पिरुलिना में विटामिन ए, विटामिन बी-12, आयरन, विटामिन ई, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं. स्पिरुलिना से स्किन टोन होती है और आप लंबे समय तक यंग रहते हैं. आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या स्पिरुलिना से दूर हो जाती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin C In Food: सर्दियों में Fit रहना है तो खाएं विटामिन सी से भरपूर ये फल और सब्जियां, Immunity होगी मजबूत
lifestyle https://ift.tt/31qYlgH

Superfood Spirulina: विटामिन, मिनरल और प्रोटीन से भरपूर है स्पिरुलिना, डाइट में जरूर करें शामिल

Nutrition Velue Of Spirulina: फिटनेस लवर्स के बीच सुपरफूड्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहते हैं जो उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करें. सुपरफूड की लिस्ट में बादाम, अंडा, दूध, नट्स और सीड्स जैसी चीजें शामिल हैं. इनके सेवन से आपको कई फायदे मिलते हैं. सुपरफूड्स की लिस्ट में स्पिरुलिना भी शामिल है. पिछले कुछ समय में स्पिरुलिना काफी पॉपुलर हुआ है. ये एक ऐसा सुपरफूड है जिसमें सभी जरूरी विटामिन, मिनरल और प्रोटीन पाए जाते हैं.

स्पिरुलिना के सेवन से शरीर को  प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी12, फोलिक एसिड, कॉपर और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं. स्पिरुलिना में 18 विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं. करीब 100 ग्राम स्पिरुलिना में 60 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. स्पिरुलिना से वजन कम करने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. कॉलस्ट्रोल को कम कर हार्ट को हेल्दी रखने में भी स्पिरुलिना मदद करता हैं. जानते हैं स्पिरुलिना में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

प्रोटीन- स्पिरुलिना प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है. इसमें भरपूर प्रोटीन पाया जाता है. जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है.. जिम या एक्सरसाइज करने वाले लोग प्रोटीन के लिए स्पिरुलिना का सेवन कर सकते हैं. इससे मांसपेशियों के वजन में वृद्धि होती है. एथलीट्स के लिए ये प्रोटीन का हेल्दी फूड है.

विटामिन- स्पिरुलिना में करीब 18 विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. स्पिरुलिना में भरपूर मात्रा में विटामिन बी, ए, सी, ई और के पाया जाता है. ये सुपरफूड ओमेगा-3 फैटी एसिड, बीटा-कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट और दूसरे फायदेमंद तत्वों का भीअच्छा स्रोत है.

मिनरल्स- स्पिरुलिना में कई खनिज पाए जाते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम और आयरन पाया जाता है. हर रोज स्पिरुलिना से सेवन से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं. स्पिरुलिना में ज़िंक की भरपूर मात्रा पायी जाती है जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है.

एमिनो एसिड- स्पिरुलिना से शरीर को सभी जरूरी एमिनो एसिड मिलते हैं. इसके इस्तेमाल से गैस्ट्रिक और ड्यूइडनल (duodenal) अल्सर का इलाज में भी मदद मिलती है. स्पिरुलिना में पाए जाने वाले क्लोरोफिल से पाचन अच्छा रहता है. शरीर को मजबूत बनाने और मसल्स को रिपेयर करने में स्पिरुलिना फायदेमंद है.

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स- स्पिरुलिना में विटामिन बी-12 और बी9 यानि फोलिक एसिड भी काफी पाया जाता है. स्पिरुलिना दिमाग और तंत्रिका तंत्र हेल्दी रखने में मदद करता है. इसमें पाए जाने वाले विटामिन बी आपके दिमाग को तनावमुक्त रखने में मदद करते हैं. विटामिन बी-12 और फोलेट से दिमाग से जुड़ी दूसरी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं.

एंटी-इंफ्लेमेटरी- स्पिरुलिना में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं. रिसर्च में पता चला है कि स्पिरुलिना के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण एलर्जी रायनाइटिस से लड़ने में मदद करते हैं. स्पिरुलिना हिस्टामाइन्स रिलीज़ को रोकने में मदद करता है जिससे आपका शरीर कई तरह की एलर्जी से बच सकता है. हिस्टामाइन्स एक ऐसा पदार्थ होता है जिससे एलर्जी पैदा होती है.

एंटीऑक्सिडेंट- स्पिरुलिना में पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट तत्व पाए जाते हैं. जिससे सूजन की समस्या दूर होती है. शरीर को वायरल संक्रमण से बचाने और तनाव मुक्त रखने में स्पिरुलिना मदद करता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने का काम करते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Zinc In Food: जिंक की कमी दूर करने के लिए सर्दियों में खाएं तिल और मूंगफली, जानिए जिंक की कमी के लक्षण
lifestyle https://ift.tt/31sDids