Wednesday, December 1, 2021

Relationship Advice: Neena Gupta ने अपनी दोस्त को दी थी पति को छोड़ने की सलाह, वजह जानकर टटोल सकते हैं अपना रिश्ता

Neena Gupta On Marriage: नीना गुप्ता (Neena Gupta) बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी शख्सियत है जो अपनी बातों को बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं. वो हर मुद्दे पर खुलकर बोलना पसंद करती हैं. हालांकि नीना रिलेशनशिप और शादी के मामले में थोड़ी अनलकी रही थीं. इसलिए एक बार उन्होंने अपनी दोस्त को ऐसी सलाह दे डाली थी जिसे जिसने भी सुना, वो चौंक गया था.

पति को छोड़ देने की दी थी सलाह-
नीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होनें कभी कोई ऐसी शादी नहीं देखी जिसमें दोनों लोग खुश हों. हर शादी किसी न किसी समझौते से ही बंधी होती है. ऐसे में उन्होनें अपनी एक फ्रेंड को यहां तक सलाह दे दी थी कि वो अपने पति को छोड़ दे.

नहीं बर्दाश्त करनी चाहिए पति की ज्यादतियां-
नीना की सलाह कई पत्नियों को काफी हद तक ठीक लगी होगी क्योंकि वो किसी न किसी वजह से अपने पति से परेशान हैं लेकिन समाज, परिवार और न जाने किन-किन कारणों से अपने पति को छोड़ नहीं पा रहीं लेकिन एक बात हमेशा अपने दिमाग में रखनी चाहिए कि आपने किसी की ज्यादतियां बर्दाश्त करने के लिए शादी नहीं की है. ऐसे में कुछ भी हो जाए कभी भी पति की ग़लत बात को बर्दाश्त न करें.

अगर बन सकती है बात तो ज़रूर करें कोशिश-
अगर आपको लगता है कि आपके बीच प्यार है लेकिन मन-मुटाव हो गया है तो उसे खत्म करने से कभी न झिझकें. आपकी कोशिश हो सकता है आपके रिश्ते में फिर से वो ही जान डाल दे जो पहले थी. कई बार ऐसा होता है कि मानसिक तनाव के चलते लोग अपने साथी से दूर हो जाते हैं. ऐसे में आपको बस उन्हें इस बात का एहसास कराने की जरूरत है कि आप उनके साथ पहले जितना ही लगाव रखते हैं.

ये भी पढ़ें- Marriage Advice: नई-नई शादी में आ सकती है दरार, दमक उठेगा रिश्ता अगर अपना लें ये तरीके

Relationship Advice: Breakup के बाद अपनी Single Life पर करें Focus, ऐसे भूलें अपना Past
lifestyle https://ift.tt/3xGYNmK

Hacks: सर्दियों में बार-बार गंदे होते हैं बच्चों के कपड़े? इन तरीकों से आसानी से हो जाएंगे साफ

Tips for Cleaning Children Clothes in Winter: सर्दियां आते ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. इस दौरान आपको लेयर वाले कपड़े भी पहनने पड़ते हैं और इन्हें धोना एक बड़ी समस्या बन जाता है. ऐसे में अगर आपके घर में बच्चें हों जो ज्यादातर कपड़ों को गंदा कर देते हैं तो ये समस्या और भी बढ़ जाती है. वहीं कपड़े धोना एक ऐसा काम है कि इसमें समय और मेहनत दोनों ही लगती है. ऐसे में आज हम आपको सर्दियों में कपड़े धोने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बताएंगे जिससे आपका काम आसान हो जायेगा. चलिए जानते हैं वो टिप्स.

1- ड्रायर शीट्स का प्रयोग करें- सबसे बड़ी समस्या जो सर्दियों में कपड़े धोते समय महसूस होती है वो ये है कि कपड़े सूखते नहीं है और इनमें नमी बरकरार रह जाती है. ऐसे में आप ड्रायर शीट्स का प्रोयाग कर सकती हैं. ये आपके कपड़े जल्दी और बेहतर तरीके से सुखाने में मदद करती है.

2- हेवी स्वेटर्स को शैम्पू से धोएं- अगर आपको बहुत भारी स्वेटर्स धोने हैं तो उन्हें मशीन में ना धोएं. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर उन्हे मशीन में धोएंगे तो ये खराब हो जाएंगे. वहीं बच्चों के स्वेटर्स किसी टब में शैम्पू डालकर धोएं. इन्हें थोड़ा सा शेक करें और इसके बाद धोकर मशीन ड्रायर में सुखाएं. ऐसा करने से उनकी क्वालिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और जल्दी सूख भी जाएंगे.

3- दांग तुरंत साफ करें- बच्चों के कपड़ों में दाग बहुत जल्दी लगते हैं और ऐसे में आप दाग लगते ही उसको छुड़ा लें. ऐसा करने से आपको बार-बार पूरा कपड़ा धोने की जरूरत नहीं है.

4- सिरके का इस्तेमाल- आपको शायद पता न हो लेकिन 2 चम्मच सफेद सिरका सर्दियों के कपड़ों से डिटर्जेंट भी निकाल देगा और साथ ही कपड़ों को कड़क भी नहीं होने देगा. इसके लिए आप जब डिटर्जेंट वाले पानी में 2 चम्मच सफेद सिरका डाल दें. इसके बाद सादे पानी से कपड़ो को धो लें.

ये भी पढ़ें

Kitchen Hacks: Cooker नहीं कर रहा ठीक से काम? अपनाएं ये टिप्स

Good Health Care Tips: आपकी इन आदतों से हो सकता है Joint Pain, न करें नजरअंदाज
lifestyle https://ift.tt/3Ik66Wu

Surya Grahan 2021: 4 दिसंबर को लगने जा रहा है 'सूर्य ग्रहण', जानें इससे जुड़ी 10 बड़ी बातें

Surya Grahana 2021 in India Date and Time, Solar Eclipse 2021: सूर्य ग्रहण लगने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए है. ये सूर्य ग्रहण कई मायनों में विशेष माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण की घटना को महत्वपूर्ण माना गया है. इस बार के सूर्य ग्रहण में क्या खास बात है, जानते हैं-

सूर्य ग्रहण से जुड़ी 10 बड़ी बातें (10 Big Information About Solar Eclipse 2021)-

पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021, शनिवार के दिन लग रहा है.
इस दिन मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है.

शनि अमावस्या के दिन इस बार सूर्य ग्रहण लग रहा है. 4 दिसंबर को शनि अमावस्या है. इस दिन शनि देव की विशेष पूजा का संयोग बना है.

पंचांग के अनुसार अमावस्या आरंभ 3 दिसंबर को  दोपहर 04:55  से होगा और 4 दिसंबर को प्रात: 01: 12 मिनट पर अमावस्या समाप्त होगी.

भारतीय समय अनुसार सूर्य ग्रहण का आरंभ: प्रातः10:59 बजे से होगा और
सूर्य ग्रहण का समापन दोपहर 03:07 मिनट पर होगा.

बीते 15 दिनों के भीतर ये दूसरा ग्रहण है. इससे पूर्व वृषभ राशि में कार्तिक पूर्णिमा यानि 19 नवंबर 2021 को लगा था. इसके बाद अब 4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है.

वर्ष 2021 में दो सूर्य ग्रहण का योग बना था. साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 को लगा था.

सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल प्रभावी नहीं होगा. 4 दिसंबर 2021 को लगने वाले सूर्य ग्रहण को उपछाया ग्रहण कहा जा रहा है. ये पूर्ण ग्रहण नहीं है. सूतक काल पूर्ण ग्रहण की स्थिति में ही मान्य होता है.

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा.

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है. इस दौरान वृश्विक राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा.  ये आंशिक ग्रहण होगा, जिसका असर दक्षिणी-पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें:
जिन लोगों का नाम इन 'अक्षर' से शुरू होता है, वे करते हैं विदेश की सैर, बिजनेस में भी कमाते हैं खूब नाम

'सूर्य ग्रहण' और 'शनि अमावस्या' एक ही दिन पड़ रहे हैं. इन राशि वालों को धन-वाहन के प्रयोग में बरतनी होगी सावधानी
lifestyle https://ift.tt/3d8y2hG

Relationship Advice: रूठ गई हैं सासू मां तो ये Gift आएंगे काम, देखकर झट से खिल उठेगा उनका चेहरा

How to Impress Mother In Law: दुनिया में अगर किसी भी रिश्ते में सबसे ज्यादा रूठना-मनाना होता है तो वो है सास-बहू का रिश्ता जिसमें प्यार है, तकरार है और एक दूसरे का साथ है. ऐसे में अगर किसी कारणवश आपकी सासू मां आपसे रूठ गई हैं तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप उन्हें ऐसे गिफ्ट्स दे सकती हैं जिसके बाद उनका गुस्सा रहना एकदम नामुमकिन है क्योंकि ये गिफ्ट हैं ही इतने खास जो उनको पसंद तो आएंगे ही साथ ही आपके बीच की सारी खटास को खत्म कर देंगे.

पसंद के कपड़े जीत सकते हैं दिल-
आपकी सासू मां को जो साड़ी या सूट पसंद हो या किसी खास कपड़े पर उनका दिल अटक जाता हो तो आप उसे पर्चेज कर सकते हैं. आपको बस उनकी पसंद का कपड़ा खरीदना है और एक गिफ्ट पैक में रखकर उनके कमरे में रख देना है. हां, सॉरी कार्ड लगाना न भूलिएगा. ऐसा करने के बाद आप खुद देखिएगा कैसे वो सारा गुस्सा भूलकर आपको गले लगा लेंगी.

गहनों से भी बन सकती है बात-
अगर आपकी सासू मां को भी गहनों का शौक है तो कम पैसों में उन्हें मनाने का ये तरीका अच्छा है. आप चांदी की बिछिया, पायल या ब्रेसलेट खरीद सकती हैं जो बजट फ्रैडली भी हैं और आपकी सासू मां को पसंद भी आ जाएंगे. आपको बस एक अच्छी सी डिजाइन की पायल या बिछिया खरीदनी है और प्यारी सी पैकिंग कर के एक सॉरी कार्ड के साथ अपनी सासू मां को दे देनी है फिर देखिए कैसे आपकी सासू मां झट से मान जाती हैं.

कस्टमाइज गिफ्ट-
अपनी तारीफें किसे नहीं पसंद और आपको भी अपनी सासू मां को मनाने के लिए तारीफों का ही सहारा लेना है. बस थोड़े अनोखे अंदाज में. आप उन्हें एक कस्टमाइज कप, कीरिंग या पिल्लो दे सकते हैं. जिसमें उनकी खूबसूरत सी तस्वीर के साथ बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हो 'YOU ARE BEST MOTHER IN LAW OF THE WORLD'. इस गिफ्ट के साथ एक सॉरी कार्ड रखकर अपनी सासू मां को दे दीजिए फिर देखिए उनका खिलखिलाता चेहरा.

ये भी पढ़ें- Relationship Advice: Breakup के बाद अपनी Single Life पर करें Focus, ऐसे भूलें अपना Past

Relationship Tips : ग़लती से भी न करें पत्नी को कंट्रोल करने की कोशिश, इन बातों से बचें
lifestyle https://ift.tt/3xKnkaG

जिन लोगों का नाम इन 'अक्षर' से शुरू होता है, वे करते हैं विदेश की सैर, बिजनेस में भी कमाते हैं खूब नाम

Name Astrology: करियर की सफलता में नाम के प्रभाव का बहुत बड़ा योगदान माना जाता है. जीवन में हर व्यक्ति सफल होना चाहता है, इसके लिए वो हर संभव प्रयास और परिश्रम भी करता है. इसके लिए व्यक्ति सात समुंदर की यात्रा भी करने के लिए तैयार रहता है. चाणक्य नीति कहती है कि सफल व्यापारी वही होता है जो जोखिम लेने से घबराता नहीं है. नाम के अक्षरों में भी व्यापार में सफलता और विदेश यात्रा का राज छिपा होता है. आइए जानते हैं-

"P" इस अक्षर से जिन लोगों का नाम आरंभ होता है, वे विदेश यात्रा करते हैं. ऐसे लोग शिक्षा प्राप्त करने और व्यापार करने के लिए भी यात्रा करते हैं. ऐसे लोग यदि प्रयास करें तो विदेश में अच्छा धन कमाते हैं. ऐसे लोग अपनी प्रतिभा और कार्य करने की कुशलता के कारण जीवन में उच्च पद प्राप्त करते हैं.

इन नाम की लड़कियां मानी जाती है भाग्यवान, जिस घर रहती हैं वहां नहीं होती धन की कभी कमी

"K" इस अक्षर से जिन लोगों के नाम की शुरूआत होती है, वे अपने लक्ष्यों को लेकर बहुत ही गंभीर और सजग रहते हैं. ऐसे लोग विदेशी संपर्क और संबंधों से धन की प्राप्त करते हैं. ऐसे लोगों के विदेशों में कई मित्र और सहयोगी होते हैं. ऐसे लोग कई देशों की यात्रा करते हैं और कई देशों से ये व्यापार के जरिए धन अर्जित करते हैं.

"S" इस अक्षर से जिन लोगों का नाम आरंभ होता है, वे विदेश की धरती पर अपनी काबिलयत से शिखर पर पहुंचते हैं. ऐसे लोग कुछ नया करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं. ये अपने कार्यों को पूर्ण करने के लिए कठोर परिश्रम करने से नहीं घबराते हैं. ये अपने लक्ष्यों को अवश्य प्राप्त करते हैं. धन की देवी लक्ष्मी जी की भी कृपा ऐसे लोगों पर बनी रहती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें:
'सूर्य ग्रहण' और 'शनि अमावस्या' एक ही दिन पड़ रहे हैं. इन राशि वालों को धन-वाहन के प्रयोग में बरतनी होगी सावधानी
lifestyle https://ift.tt/3xF9er1

Marriage Advice: नई-नई शादी में आ सकती है दरार, दमक उठेगा रिश्ता अगर अपना लें ये तरीके

Reationship Tips For Newly Weds: पति-पत्नी के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग होना बहुत जरूरी है लेकिन इस बात में भी कोई दो रॉय नहीं है कि अगर आपकी नई शादी हुई है तो आपको एक-दूसरे के साथ एडजस्ट होने में टाइम लगेगा. न्यूली वेड होने के चलते कुछ बातों का आपको खास ख्याल रखना है ताकि आपकी शादीशुदा जिंदगी में कभी खटास न आए और आपका रिश्ता ताउम्र खुशनुमा बना रहे.

बात करने से ही बनेगी बात-
जाहिर सी बात है जब नई-नई शादी होती है तो आपस में किसी भी बात को करने में मन झिझकता है लेकिन आपको इस बात का ख्याल रखना है कि अगर आप अपने पार्टनर से बात ही नहीं करेंगे तो आपके बीच में बात कैसे बनेगी? आपको अपनी बातें भी कहनी है और साथ ही अपने पार्टनर की बात को भी उतने ही ध्यान से सुनना है ताकि आपके बीच की झिझक खुले और आपका रिश्ता महकने लगे.

फ्यूचर प्लानिंग हो साथ में-
आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आप अब अकेले नही हैं. आपके साथ अब आपका जीवनसाथी है. इसीलिए जब भी फ्यूचर को लेकर कोई प्लानिंग आप करें तो उसमें अपने पार्टनर को जरूर शामिल करें. उनकी राय लें. आपके ऐसा करने से उन्हें ये एहसास होगा कि आप उन्हें अहमियत देते हैं जो आपके रिश्ते के लिए बहुत अच्छा होगा.

पार्टनर का दिल जीतने के लिए जरूरी है घरवालों का दिल जीतना-
अगर आप वाकई अपने पार्टनर के दिल में जगह बनाना चाहते हैं कि आप उनके घरवालों से भी उतनी ही इज्जत और प्यार से पेश आएं जितना आप अपने घरवालों से आते हैं. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आपके पार्टनर का परिवार भी आपका ही परिवार है. आपके ये बिहेवियर आपके पार्टनर को हद से ज्यादा पसंद आएगा और आपके बीच में कभी कोई भी परेशानी अपना घर नहीं बना पाएगी.

ये भी पढ़ें- Relationship Tips : ग़लती से भी न करें पत्नी को कंट्रोल करने की कोशिश, इन बातों से बचें

Relationship Advice : Long Distance Relationship में रखें इन बातों का खास खयाल वरना फंस सकते हैं आप
lifestyle https://ift.tt/3rqk7vt

Amazon Deal: ब्रांडेड Luggage Set पर 60% से ज्यादा का डिस्काउंट, देखिये Travelling के लिए जरूरी सामानों की बेस्ट 5 डील

Amazon Offer On Travel Luggage Set: कार ट्रैवलिंग (Travelling) के लिये अच्छी क्वालिटी का लगेज सेट खरीदना हो, कोई बैकपैक लेना हो या किसी और सामान की जरूरत है तो एमेजॉन पर मिल रहा है सबसे शानदार ऑफर. यहां आपको ट्रैवलिग एक्सेसरीज पर 80% से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है. यहां से आप बेस्ट क्वालिटी के Luggage Set, Backpack, Weighing Scale और Universal Charger खरीद सकते हैं सबसे सस्ती डील में.

Link For Amazon Deals and Offers

1-GoTrippin Metal Luggage Weighing Scale Digital (Silver_ELS)

फ्लाइट से ट्रैवल करने के टाइम पर लगेज के वेट को लेकर बड़ा कंफ्यूजन रहता है. ऐसे में घर से ही अपने लगेज का सही वेट करने के लिये खरीदें ये ग्रिपिंग वाली Weighing Scale. इसकी कीमत है 1,200 रुपये लेकिन ऑफर में मिल रही है सिर्फ 790 रुपये में. इसमें Digital इंडिकेटर है जिसमें आप 50kg तक का वेट उठा सकते हैं. ये छोटी सी वेइंग मशीन है जिसे घर ट्रेवल में साथ भी ले जा सकते हैं.

Buy GoTrippin Metal Luggage Weighing Scale Digital (Silver_ELS)

2- travel360 Degree Neck Travel Pillow Multipurpose

कार या फ्लाइट से ट्रैवल करने में आपकी गर्दन को सपोर्ट करने वाला ये पिलो मिल रहा है सिर्फ 299 रुपये में. इसकी कीमत है 999 रुपये लेकिन ऑफर में 70% का डिस्काउंट है. इस मल्टीपर्पज पिलो को कई तरह से यूज किया जा सकता है. सफर में ये नींद आने पर आपकी गर्दन को तेज झटकों से बचाता है साथ ही इसे घर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Buy  travel360 Degree Neck Travel Pillow Multipurpose

3-American Tourister Casual Backpack

ट्रैवलिंग के लिये एक अच्छी क्वालिटी का बैकबपैक जरूरी सामान में शामिल है. इसमें आप अपनी जरूरत का सामान और लैपटॉप कैरी कर सकते हैं. एमेजॉन पर American Tourister का ये Backpack बेस्ट सेलिंग आयटम में है. इसकी कीमत है 2,300 रुपये लेकिन डील में मिल रहा है सिर्फ 999 रुपये में. इसमें 6 कूल कलर के ऑप्शन भी हैं.

Buy American Tourister Casual Backpack

4-Skybags Trooper Polycarbonate Hardsided Luggage Set of 2 Small & Medium

ट्रॉली बैग पर अच्छी डील चाहिये तो ऑनलाइन खरीदें ये Skybags का लगेज सेट. इसमें दो ट्रैवल ट्रॉली का सेट है जिसमें एक स्मॉल साइज और एक मीडियम साइज है. ब्लू कलर में मिल रहे इस सेट की कीमत है 15,662 लेकिन ऑफर में मिल रहा है सिर्फ 6,299 रुपये में. इस सेट पर पूरे 60% का ऑफ है. ये हार्डसाइडेड लगेज सूटकेस है जो ट्रैवलिंग के लिए परफेक्ट है.

Buy Skybags Trooper Polycarbonate Hardsided Luggage Set of 2 Small & Medium

5-rts Universal Travel Adapter, International All in One Worldwide Travel Adapter and Wall Charger with USB Ports with Multi Type Power Outlet USB 2.1A,100-250 Voltage Travel Charger (Black)

इंटरनेशनल ट्रैवलिंग के लिये सबसे जरूरी है एक ऐसा Adapter जो किसी भी पावर आउटलेट के लिये परफेक्ट हो. rts Adapter एक ऐसा ही एडॉप्टर है जो किसी भी वोल्टेज पर काम कर सकता है. इसमें मल्टी टाइप USB Ports दिये हैं जिससे आप अपना कोई भी फोन, टैबलेट या फिर लैपटॉप चार्ज कर सकते हैं. इसकी कीमत है 4,999 रुपये लेकिन 88% के डिस्काउंट के बाद 598 रुपये में मिल रहा है.

Buy rts Universal Travel Adapter, International All in One Worldwide Travel Adapter and Wall Charger with USB Ports with Multi Type Power Outlet USB 2.1A,100-250 Voltage Travel Charger (Black)

Disclaimer: ये पूरी जानकारी Amazon की वेबसाइट से ही ली गई है. सामान से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए Amazon पर जाकर ही संपर्क करना होगा. यहां बताए गए प्रोडक्ट की क्वालिटी, कीमत और ऑफर्स के बारे में एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है.
lifestyle https://ift.tt/3rqk6aT