Wednesday, December 1, 2021

Amazon Deal: सर्दी में भी दिखना है एकदम स्टाइलिश, ट्राई करें 500 रुपये की रेंज की ये बेस्ट 5 Maxi Dress

Amazon Deal: एमेजॉन पर 500 रुपये की कीमत में मिल रही हैं एक से बढ़कर एक लॉन्ग पार्टी वियर ड्रेस. ये Maxi Dress काफी फैशन में हैं और बर्थडे, एनीवर्सरी या किसी भी पार्टी में अच्छी लगती है. इन ड्रेस के नीचे आप कोई हल्का स्वेटर या लेगिंग भी पहन सकती हैं जो आपको ठंड से भी बचायेगा. देखिये इस सेल में से सलेक्टेड बेस्ट 5 Maxi Dress जिनकी कीमत है काफी कम और दिखने में हैं एकदम स्टाइलिश.

Link For Amazon Deals and Offers

1-dhvani fashion Women's Sleeveless Flare Cut Dress | Ruffled Slit Maxi | A-Line V-Neck Crepe Dress

बेहद स्टाइलिश लॉन्ग मैक्सी ड्रेस मिल रही है 499 रुपये में. इस ड्रेस की कीमत है 1,999 रुपये लेकिन 75% डिस्काउंट के बाद ऑफर में मिल रही है. इस ड्रेस में 12 कलर का ऑप्शन है और साइज स्मॉल से एक्स्ट्रा लार्ज साइज तक है. ये लॉन्ग स्लीवलेस फ्लेयर कट स्लिट ड्रेस है जो किसी भी पार्टी के लिये बेस्ट है.

Buy dhvani fashion Women's Sleeveless Flare Cut Dress | Ruffled Slit Maxi | A-Line V-Neck Crepe Dress

2-QUEEN ELLIE Women's Western A-Line Maxi Dress

इंडियन या वेस्टर्न लुक में सिंपल और एलीगेंट ड्रेस चाहिये तो एमेजॉन से खरीदें ये 699 रुपये की ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप लॉन्ग ड्रेस. इसकी कीमत है 1,499 रुपये लेकिन फिलहाल इस पर 53% का ऑफ है. ये ड्रेस फ्रंट से ओपन है जिसे आप लेगिंग या जींस के साथ कैरी कर सकते हैं. ये कैजुअल पार्टी या किसी और फंक्शन के लिये काफी स्टाइलिश ड्रेस है.

Buy QUEEN ELLIE Women's Western A-Line Maxi Dress

3-METRO-FASHION Women Wrap Maxi/Full Length Dress(Rayon,Polka Print)

एमेजॉन पर मिल रही है ये पोलका डॉट्स ड्रेस जिसकी कीमत है 2,199 रुपये लेकिन डील में 76% के डिस्काउंट के बाद मिल रही है सिर्फ 533 रुपये में. इस कलर में मरून और ब्लैक कलर का ऑप्शन है और साइज स्मॉल से लेकर एक्स्ट्रा लार्ज तक मिल रहा है. इसका फ्रंट ओपन है और इसको सिंगल या ब्लैक या ऑफ व्हाइट लेगिंग के साथ  पहन सकते हैं.

Buy METRO-FASHION Women Wrap Maxi/Full Length Dress(Rayon,Polka Print)

4-RARE Women's Synthetic a-line Knee-Long Dress

किसी भी पार्टी के लिये ब्लैक ड्रेस ऑल टाइम हिट रहती है. अगर लॉन्ग में ब्लैक ड्रेस पहननी है तो एमेजॉन पर ये ब्लैक पार्टी वियर ड्रेस मिल रही है सिर्फ 679 रुपये में. इसकी कीमत है 1,799 रुपये लेकिन डील में 62% का ऑफ है. ये Knee लेंथ ड्रेस है जो दिन या नाइट की पार्टी के लिये एक परफेक्ट ड्रेस है

Buy RARE Women's Synthetic a-line Knee-Long Dress

5-HELLO DESIGN Women's A-Line Maxi Dress

सिंपल एंड एलीगेंट ड्रेस चाहिये तो एमेजॉन से 740 रुपये में खरीद सकते हैं ये लॉन्ग मैक्सी ड्रेस. इसकी कीमत बै 1,999 रुपये लेकिन फिलहाल 63% का डिस्काउंट है. इसमें तीन कलर यलो, ब्लू और रेड का ऑप्शन है. ये A-Line Maxi Dress  है जो सर्दियों के लिये अच्छा ऑप्शन है.

Buy HELLO DESIGN Women's A-Line Maxi Dress

Disclaimer: ये पूरी जानकारी Amazon की वेबसाइट से ही ली गई है. सामान से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए Amazon पर जाकर ही संपर्क करना होगा. यहां बताए गए प्रोडक्ट की क्वालिटी, कीमत और ऑफर्स के बारे में एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है.
lifestyle https://ift.tt/3DdJbYS

Couple Goals: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर करते हैं एक-दूसरे से बेहद प्यार, क्या आप में भी है ऐसा?

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: बॉलिवुड स्टार्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) में ज़बरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिल रही है और फैंस अब इनके घर शहनाई बजने का वेट कर रहे हैं. दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं ये साफ ज़ाहिर होता है. आलिया रणबीर को अपनी लाइफलाइन भी बता चुकी हैं. जिस तरह से दोनों एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते नज़र आते हैं वो मेजर कपल गोल्स देता है.

हर पल लगता है शानदार

अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ बिताया हर पल शानदार लगता है. आप हर उस पल को जी लेना चाहते हैं जिसमें आपके साथ आपका पार्टनर शामिल होता है. अगर प्यार सच्चा हो तो आपको अपने पार्टनर के साथ हर पल सात रहने का दिल करता है और ताउम्र यही सिलसिला चलता रहे, ऐसा आपका मन कहता है.

पूरी दुनिया बन जाता है एक शख्स

अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो वो एक इंसान आपकी पूरी दुनिया बन जाता है. आपको उसके अलावा कुछ भी नज़र नहीं आता है. आप बस यही सोचते हो कि कैसे भी कर के आप अपने पार्टनर की खुशी की वजह बन पाएं. बस यही तो होती है सच्चे प्यार की पहचान.

हर बात शेयर करना बन जाता है रुटीन

अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो अपने दिन की हर बात शेयर करना आपका एक जनरल रुटीन बन जाता है. आप पूरे दिन की बातें अपने पार्टनर को ऐसे बताते हैं जैसे उसको बताने से आपका दिल हल्का होता हो. आप भले ही किसी से कोई भी बात छुपा लें लेकिन अपने पार्टनर से अपने दिल की हर बात कहने में आपको कोई दिक्कत महसूस नहीं होती है.

ये भी पढ़ें- Relationship Advice: रूठ गई हैं सासू मां तो ये Gift आएंगे काम, देखकर झट से खिल उठेगा उनका चेहरा

Marriage Advice: नई-नई शादी में आ सकती है दरार, दमक उठेगा रिश्ता अगर अपना लें ये तरीके
lifestyle https://ift.tt/31ebERc

‘हाउस ऑफ द मैन’ Pankaj Tripathi, की पत्नी Mridula Tripathi के वो किस्से, जिससे हर एक पत्नी को लेनी चाहिए सीख

Relationship Tips: एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री जानती है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब पंकज हर निर्माता-निर्देशक के पास महज फिल्मों में एक छोटे से रोल के लिए जाते थे. पंकज को फिल्मों में नाम बहुत धीरे-धीरे मिला लेकिन जब पहचान मिली तो ऐसी कि हर कोई उनका मुरीद हो गया. कालीन भैया के किरदार ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आर्किषत किया. वहीं मिर्जापुर ने उनकी किस्मत बदल दी. आज वह टॉप के एक्टर में गिने जाते हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था कि उनके सिर पर छत तक नहीं थी, लेकिन उस वक्त उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने उनका साथ दिया जिसकी वजह से वह जिंदगी के हर पड़ाव आसानी से पार कर सकें.

पंकज और मृदुला की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. इन दोनों से सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि असल में प्यार निभाना कैसे है, यह सीखने को भी मिलता है. जब पंकज अपनी जिंदगी में स्ट्रगल कर रहे थे तो उस समय उनकी पत्नी मृदुला जॉब कर घर संभाल रही थीं. मृदुला को इसी वजह से पंकज 'हाउस ऑफ द मैन' भी कहते हैं.

जैसे हैं वैसे ही एक-दूसरे को स्वीकार करना
प्यार में शायद यह पहली शर्त होना चाहिए कि जैस हैं वैसे ही एक दूसरे को स्वीकार करना चाहिए. पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी के रिश्ते की सबसे अच्छी बात यही है कि इन दोनों ने एक-दूसरे को वैसे ही अपनाया जैसे कि वह हैं. मृदुला जहां शुरुआत से ही बेबाक और बिंदास लड़की रही हैं, वहीं पंकज थोड़े शांत किस्म के हैं. लेकिन दोनों के बीच जो एक बात कॉमन थी वो ये कि दोनों को ही उपन्यास के किरदारों और लेखकों पर बात करना अच्छा लगता था.

पैसा नहीं प्यार को चुना
ऐसी कई कहावतें मिल जाएंगी कि  पूरी ज़िंदगी प्यार से घर नहीं चलने वाला, घर को चलाने के लिए पैसे की भी जरूरत होती है. लेकिन पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी के रिश्ते में ऐसा कहीं भी दूर-दूर तक देखने को नहीं मिलता. इन दोनों ने इस बात को साबित कर दिया कि प्यार में पैसा ही सबकुछ नहीं है. अगर आप दोनों एक-दूसरे की खासियत के आधार पर अपना रिश्ता बना रहे हैं तो तंगी में भी लक्ज़री लाइफ का सुख उठा सकते हैं.

मुश्किल वक्त में साथ निभाना
आज इतनी सफलता के बाद भी पंकज त्रिपाठी हर जगह अपनी पत्नी की तारीफ करते हैं और उन्हें श्रेय देते हैं. ये कपल हर किसी को यह सिखाता है कि कैसे प्यार सच्चा हो तो हर मुश्किल परिस्थिति को आसानी से पार किया जा सकता है.ये बात किसी से छिपी नहीं है कि स्ट्रगल के दिनों में पंकज त्रिपाठी के पास ना घर खर्च चलाने के लिए पैसे थे, ना ही किसी तरह का फाइनेंशियल सपोर्ट था. ऐसे मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी ने घर की जिम्मेदारियां उठाई थीं. अपने पति के सपने पूरे करने के लिए मृदुला ने टीचर की नौकरी करना शुरू कर दिया था, जिसके कारण उन्होंने घर खर्च से लेकर कामकाज की जिम्मेदारियों को आधा-आधा बांट लिया था.

स्टार इमेज को आड़े नहीं आने दिया
मृदुला ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैंने कामयाब होते हुए इंसान से शादी नहीं की थी. मैंने सिर्फ उस इंसान को अपना जीवनसाथी बनाया जो मेरे लिए हर समय ईमानदार था. मुझे अभी भी महसूस नहीं होता है कि पंकज एक बहुत बड़े सेलेब्रिटी स्टार हैं. वह आज भी वैसे ही हैं, जैसे पहले थे.'

ये भी पढ़ें- Relationship Tips : ग़लती से भी न करें पत्नी को कंट्रोल करने की कोशिश, इन बातों से बचें

Relationship Advice : Long Distance Relationship में रखें इन बातों का खास खयाल वरना फंस सकते हैं आप
lifestyle https://ift.tt/3D5uRlm

Chanakya Niti: चाणक्य की इन बातों में छिपा है धन का बचत का फार्मूला

Chanakya Niti For Motivation in Hindi : चाणक्य के अनुसार धन व्यक्ति के जीवन के सरल और सुगम बनाता है. यही कारण है कि हर व्यक्ति धनवान बनाना चाहिए. चाणक्य ने लक्ष्मी जी को धन की देवी बताया है. धन की देवी लक्ष्मी जी का जब आशीर्वाद प्राप्त होता है तो जीवन में सुख-समृद्धि और मान सम्मान में वृद्धि होती है. धन की बचत को लेकर चाणक्य ने कुछ अहम बातें बताई हैं, जिन्हें आपको भी जानना चाहिए-

खर्चों पर नियंत्रण- चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को आय से अधिक धन का व्यय नहीं करना चाहिए. जो लोग धन आने पर उसे अनावश्यक चीजों पर व्यय करते हैं उन्हें आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ता है. भविष्य में आने वाली परेशानियों से यदि बचना है तो धन की बचत करनी चाहिए और आय से अधिक धन का व्यय नहीं करना चाहिए.

गलत कार्यों पर धन का व्यय न करें- चाणक्य नीति कहती है कि धन एक प्रमुख साधन है. इससे जीवन को आसान बनाया जा सकता है. इसलिए इसका प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करना चाहिए. जो धन के प्रयोग के मामले में जागरूक नहीं होते हैं, उनसे लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं और छोड़कर चली जाती है. धन आने पर इसे कल्याण के कामों में खर्च करना चाहिए. जो लोग धन का प्रयोग दूसरों को हानि पहुंचाने के लिए करते हैं, उन्हें आगे चलकर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

धन की बचत करें- चाणक्य नीति कहती है कि धन की बचत करनी चाहिए. बुरे वक्त में धन की बचत ही काम आती है. चाणक्य के अनुसार बुरे वक्त में धन सच्चे मित्र की भूमिका निभाता है. धन की बचत संकट से बचाती है. धन की बचत करना चाहिए और अवश्यक चीजों पर ही धन को खर्च करना चाहिए. धन का दिखावा कभी नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें:
जिन लोगों का नाम इन 'अक्षर' से शुरू होता है, वे करते हैं विदेश की सैर, बिजनेस में भी कमाते हैं खूब नाम

Chanakya Niti : न करें ऐसे लोगों से दोस्ती, मिलती है बदनामी, करियर हो जाता है बर्बाद
lifestyle https://ift.tt/3EfE6k8

Good Health Care Tips: दूध में मिलाकर पिएं एक गुड़ का टुकड़ा, मिलगें इसके जबरदस्त फायदे

Drinking Jaggery Mixed With Milk:  फिटनेस आपके लाइफस्टाइल पर नहीं बल्कि आपके ब्रेकफास्ट पर भी निर्भर करती है. अगर आप दिन की शुरूआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करते हैं तो इससे आपका वजन नहीं बढेगा. हेल्दी रहने के लिए कई लोग सुबह गुनगुने पानी का सेवन करते हैं. तो वहीं कुछ लोग आंवला जूस भी पीते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह उठकर गर्म दूध में गुड़ डालकर पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है. गुड़ हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखता है. ऐसे में हम यहां आपको सुबह उठकर गर्म दूध में गुड़ डालकर पीने के फायदे के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं.

गर्म दूध में गुड़ डालकर पीने के फायदे-

नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर- दूध में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर में मौजूद अशुद्धियों को साफ कर देता है. इससे आप गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच जाते हैं.

मोटापा को करें कंट्रोल- अगर आप दूध के साथ चीनी का इस्तेमाल करते हैं तो आप इसकी जगह अब गुड़ का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से आपका वजन कंट्रोल में रहेगा. जिससे आप मोटापा का शिकार नहीं होंगे.

पेट संबंधी समस्या को रखें ठीक- अगर आपको पाचन संबधी कोई भी समस्या है तो गर्म दूध में गुड़ डालकर पिएं. ऐसा करने से आपको पेट संबंधी हर समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

जोड़ों के दर्द को करें दूर- गुड़ा खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है, अगर रोजाना गुड़ का एक छोटा पीस अदरक के साथ मिलाकर खाया जाए तो जोड़ों में मजबूती आएगी और दर्द दूर होगा. वहीं इसका सेवन करने से आपके बाल भी हेल्दी रहेंगे, इसलिए आप रोजाना गर्म दूध में गुड़ डालकर पी सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Good Health Care Tips: आपकी इन आदतों से हो सकता है Joint Pain, न करें नजरअंदाज

Weight Loss Tips: Breakfast करते वक्त न करें ये गलतियां, हो सकते हैं मोटापे के शिकार

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/2ZMr5Qk

Relationship Advice: Neena Gupta ने अपनी दोस्त को दी थी पति को छोड़ने की सलाह, वजह जानकर टटोल सकते हैं अपना रिश्ता

Neena Gupta On Marriage: नीना गुप्ता (Neena Gupta) बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी शख्सियत है जो अपनी बातों को बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं. वो हर मुद्दे पर खुलकर बोलना पसंद करती हैं. हालांकि नीना रिलेशनशिप और शादी के मामले में थोड़ी अनलकी रही थीं. इसलिए एक बार उन्होंने अपनी दोस्त को ऐसी सलाह दे डाली थी जिसे जिसने भी सुना, वो चौंक गया था.

पति को छोड़ देने की दी थी सलाह-
नीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होनें कभी कोई ऐसी शादी नहीं देखी जिसमें दोनों लोग खुश हों. हर शादी किसी न किसी समझौते से ही बंधी होती है. ऐसे में उन्होनें अपनी एक फ्रेंड को यहां तक सलाह दे दी थी कि वो अपने पति को छोड़ दे.

नहीं बर्दाश्त करनी चाहिए पति की ज्यादतियां-
नीना की सलाह कई पत्नियों को काफी हद तक ठीक लगी होगी क्योंकि वो किसी न किसी वजह से अपने पति से परेशान हैं लेकिन समाज, परिवार और न जाने किन-किन कारणों से अपने पति को छोड़ नहीं पा रहीं लेकिन एक बात हमेशा अपने दिमाग में रखनी चाहिए कि आपने किसी की ज्यादतियां बर्दाश्त करने के लिए शादी नहीं की है. ऐसे में कुछ भी हो जाए कभी भी पति की ग़लत बात को बर्दाश्त न करें.

अगर बन सकती है बात तो ज़रूर करें कोशिश-
अगर आपको लगता है कि आपके बीच प्यार है लेकिन मन-मुटाव हो गया है तो उसे खत्म करने से कभी न झिझकें. आपकी कोशिश हो सकता है आपके रिश्ते में फिर से वो ही जान डाल दे जो पहले थी. कई बार ऐसा होता है कि मानसिक तनाव के चलते लोग अपने साथी से दूर हो जाते हैं. ऐसे में आपको बस उन्हें इस बात का एहसास कराने की जरूरत है कि आप उनके साथ पहले जितना ही लगाव रखते हैं.

ये भी पढ़ें- Marriage Advice: नई-नई शादी में आ सकती है दरार, दमक उठेगा रिश्ता अगर अपना लें ये तरीके

Relationship Advice: Breakup के बाद अपनी Single Life पर करें Focus, ऐसे भूलें अपना Past
lifestyle https://ift.tt/3xGYNmK

Hacks: सर्दियों में बार-बार गंदे होते हैं बच्चों के कपड़े? इन तरीकों से आसानी से हो जाएंगे साफ

Tips for Cleaning Children Clothes in Winter: सर्दियां आते ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. इस दौरान आपको लेयर वाले कपड़े भी पहनने पड़ते हैं और इन्हें धोना एक बड़ी समस्या बन जाता है. ऐसे में अगर आपके घर में बच्चें हों जो ज्यादातर कपड़ों को गंदा कर देते हैं तो ये समस्या और भी बढ़ जाती है. वहीं कपड़े धोना एक ऐसा काम है कि इसमें समय और मेहनत दोनों ही लगती है. ऐसे में आज हम आपको सर्दियों में कपड़े धोने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बताएंगे जिससे आपका काम आसान हो जायेगा. चलिए जानते हैं वो टिप्स.

1- ड्रायर शीट्स का प्रयोग करें- सबसे बड़ी समस्या जो सर्दियों में कपड़े धोते समय महसूस होती है वो ये है कि कपड़े सूखते नहीं है और इनमें नमी बरकरार रह जाती है. ऐसे में आप ड्रायर शीट्स का प्रोयाग कर सकती हैं. ये आपके कपड़े जल्दी और बेहतर तरीके से सुखाने में मदद करती है.

2- हेवी स्वेटर्स को शैम्पू से धोएं- अगर आपको बहुत भारी स्वेटर्स धोने हैं तो उन्हें मशीन में ना धोएं. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर उन्हे मशीन में धोएंगे तो ये खराब हो जाएंगे. वहीं बच्चों के स्वेटर्स किसी टब में शैम्पू डालकर धोएं. इन्हें थोड़ा सा शेक करें और इसके बाद धोकर मशीन ड्रायर में सुखाएं. ऐसा करने से उनकी क्वालिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और जल्दी सूख भी जाएंगे.

3- दांग तुरंत साफ करें- बच्चों के कपड़ों में दाग बहुत जल्दी लगते हैं और ऐसे में आप दाग लगते ही उसको छुड़ा लें. ऐसा करने से आपको बार-बार पूरा कपड़ा धोने की जरूरत नहीं है.

4- सिरके का इस्तेमाल- आपको शायद पता न हो लेकिन 2 चम्मच सफेद सिरका सर्दियों के कपड़ों से डिटर्जेंट भी निकाल देगा और साथ ही कपड़ों को कड़क भी नहीं होने देगा. इसके लिए आप जब डिटर्जेंट वाले पानी में 2 चम्मच सफेद सिरका डाल दें. इसके बाद सादे पानी से कपड़ो को धो लें.

ये भी पढ़ें

Kitchen Hacks: Cooker नहीं कर रहा ठीक से काम? अपनाएं ये टिप्स

Good Health Care Tips: आपकी इन आदतों से हो सकता है Joint Pain, न करें नजरअंदाज
lifestyle https://ift.tt/3Ik66Wu