Wednesday, December 1, 2021
Relationship Advice: Breakup के बाद अपनी Single Life पर करें Focus, ऐसे भूलें अपना Past

Relationship Tips: जिंदगी में अगर कोई भी चीज सबसे ज्यादा दुख देती है तो वो है धोखा. इंसान बड़े से बड़ा दर्द बर्दाश्त कर सकता है लेकिन धोखा एक ऐसी चीज है जिसका दर्द असहनीय होता है. अगर आपका भी दिल टूटा है तो किसी और का सहारा लेने से अच्छा है कि आप सिंगल ही रहें लेकिन अगर आपके लिए ऐसा करना मुश्किल हो रहा है तो जानिए कैसे आप सिंगल रहकर अपनी जिंदगी संवार सकते हैं.

बार-बार पार्टनर के बदलने से हो मिल जाती है निजात-
प्यार की तलाश में अगर आप बार-बार धोखा खा रहे हैं और फिर से किसी के साथ सिर्फ इस उम्मीद में रिलेशनशिप में आ जा रहे हैं कि आपको आपका सच्चा प्यार मिल जाएगा तो आप गलत हैं बल्कि इससे आपका ही नुकसान होगा कि आप हर बार खुद को हर्ट करते रहेंगे. इससे अच्छा है कि अकेले रहें और खुश रहें.

करियर को दीजिए नई धार -
किसी और रिलेशनशिप में आकर वक्त बर्बाद करने से अच्छा है कि आप अपने फ्यूचर पर ध्यान दें. ये सोचें कि आप कैसे अपने फ्यूचर को सिक्योर कर सकते हैं, कैसे अपने करियर को नई रफ्तार दे सकते हैं. ऐसा कर के न सिर्फ आप अपने करियर में फोकस हो जाएंगे बल्कि धोखे के दर्द को भी धीरे-धीरे कर के एक दिन भूल जाएंगे.

बिना शोर-शराबे के कटती है जिंदगी-
इस बात को बार-बार सोचिए कि आप जब भी रिलेशनशिप में होते हैं हर रोज आपके लड़ाई-झगड़े होते हैं ऐसे में अगर आपका दिल टूट ही गया है तो सिंगल रहिए ताकि आपको रोज होने वाले झगड़ों से भी निजात मिल जाए. यकीन मानिए जिस दिन आपको ये एहसास हो गया कि रिलेशनशिप के खत्म होने के बाद जिंदगी में कितना सुकून है आप कभी मिंगल लाइफ की तरफ पलट कर देखना भी नहीं पसंद करेंगे.

ये भी पढ़ें- Relationship Tips : ग़लती से भी न करें पत्नी को कंट्रोल करने की कोशिश, इन बातों से बचें

Relationship Advice : Long Distance Relationship में रखें इन बातों का खास खयाल वरना फंस सकते हैं आप
lifestyle https://ift.tt/3FZq9ra
Nutrela Iron Complex Natural से आसानी से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन, खून की कमी हो जाएगी दूर

Nutrela Iron Complex Natural Benefits: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी खनिज में आयरन शामिल है. आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए जरूरी है. हमारे शरीर में आयरन का 65 प्रतिशत हिस्सा लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है. आयरन की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है, जिससे हीमोग्लोबिन भी कम होने लगता है. रेड ब्लड सेल्स शरीर में ऑक्सीजन को सही तरह से पहुंचाने में मदद करती हैं. ऐसे में आयरन की कमी होने पर सभी अंगो को भरपूर ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है. जिससे ऊर्जा में कमी महसूस होती है और एनीमिया जैसी बीमारियां होने लगती हैं. आयरन की कमी से थकान, कमजोरी, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होने लगती हैं. अगर आपके शरीर में भी आयरन की कमी हो रही है तो आप Nutrela Iron Complex Natural का सेवन कर सकते हैं. ये आयरन से भरपूर और पूरी तरह से प्राकृतिक सप्लीमेंट है. इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है. जानते हैं Nutrela Iron Complex Natural के फायदे क्या हैं?

यहां से खरीदें: NUTRELA IRON COMPLEX NATURAL 11 GM

1- Nutrela Iron Complex Natural के इस्तेमाल से लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) बढ़ाने में मदद मिलती है. लाल रक्त कोशिकाओं में प्रोटीन होता है जिससे आरबीसी (RBC) काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है.

2- Nutrela Iron Complex Natural से हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मदद मिलती है. इससे एकाग्रता बढ़ाने और शरीर के तापमान को मेंटन रखने में मदद मिलती है.

3- Nutrela Iron Complex Natural के सेवन से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है. इससे रेड रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद मिलती है.

4- Nutrela Iron Complex Natural का सेवन करने से थकान और कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है. आयरन की कमी से शरीर में बहुत थकान और कमजोरी महसूस होती है.

5- आयरन की कमी होने पर आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर भी असर पड़ता है. अगर आप Nutrela Iron Complex Natural का सेवन करते हैं तो इससे मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है.

6- Nutrela Iron Complex Natural के सेवन से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं. इससे आयरन की कमी को दूर करने और एनर्जी बढ़ाने में मदद मिलती है.

7- Nutrela Iron Complex Natural पूरी तरह से प्राकृतिक और जड़ी-बूटियों से निर्मित है. इसमें मंडूर भस्म (Mandoor Bhasma) का इस्तेमाल किया गया है. आयुर्वेद में मंडूर भस्म का इस्तेमाल खून बढ़ाने, हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए किया जाता है. मंडूर भस्म में काफी मात्रा में लोह तत्व (Iron) होता है.

8- Nutrela Iron Complex Natural में गुलाब के डंठल (Rosehip Extract) और पालक के अर्क (Spinach Extract) जैसे हर्बल एक्सट्रेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है. गुलाब के डंठल में आयरन के साथ दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. वहीं पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होता है.

9- Nutrela Iron Complex Natural पूरी तरह से नेचुरल और बिना किसी कलर या प्रिजर्वेटिव्स के तैयार किया गया है. ये ग्लूटेन फ्री आयरन सप्लीमेंट है, जो आपके स्वास्थ्य को भरपूर फायदे देता है.

10- Nutrela Iron Complex Natural पूरी तरह नेचुरल फूड सोर्स पर आधारित है. खास बात ये है कि वीगन डाइट को फॉलो करने वाले लोग भी इसे खा सकते हैं. वीगन डाइट वालों के लिए ये आयरन का बेस्ट सप्लीमेंट है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Vitamin D2-K Natural से बनाएं हड्डियों को मजबूत, बढ़ेगी रोगप्रतिरोधक क्षमता
lifestyle https://ift.tt/31fdj9u
Iron Rich Food: सर्दियों में खूब खाएं पालक, चुकंदर और हरी सब्जियां, दूर करें आयरन की कमी

Iron For Health: शरीर में आयरन की कमी (Iron Deficiency) होने पर खून की कमी और हीमोग्लोबिन लगातार गिरने लगता है. आयरन कम होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है. दरअसल आयरन की कमी से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं (Red Blood Cells) यानी आरबीसी (RBC) काउंट कम होने लगता है. आयरन में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है. आयरन की कमी होने पर आपकी स्किन और बालों पर भी बुरा असर पड़ता है. शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आपको आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों (Natural Source of Iron) को डाइट में शामिल करना चाहिए. सर्दियों में आप पालक, चुकंदर और हरी सब्जियों को आहार का हिस्सा बनाएं. ये आयरन का अच्छा स्रोत हैं. जानते हैं आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ.

आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ (Natural Food Source of Iron)

1- पालक- शरीर में आयरन की कमी होने पर खाने में पालक जरूर शामिल करें. पालक खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है. पालक में कैल्शियम, सोडियम, प्रोटीन और क्लोरीन, फास्फोरस जैसे खनिज पाए जाते हैं.

2- चुकंदर- चुकंदर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है और रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है. रोज चुकंदर खाने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है. चुकंदर को आयरन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है.

3- हरी सब्जियां और फल- आयरन की कमी होने पर अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों को शामिल करें. हरी सब्जियां खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है. खाने में लाल रंग के फलों को शामिल करने से शरीर में खून बनने में मदद मिलती है.

4- अनार- अनार शरीर में आयरन की कमी तो पूरा करता ही है साथ ही कई फायदे पहुंचाता है. अनार खाने से ताकत मिलती और आयरन की कमी से होने वाली बीमारियां जैसे एनीमिया भी दूर हो जाती हैं.

5- अमरूद- अमरूद एक ऐसा फल है जो काफी सस्ता लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर है. अमरूद में काफी मात्रा में विटामिन सी और आयरन पाया जाता है. अमरूद खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin D Rich Diet: शाकाहारी लोग इन चीजों से करें विटामिन डी की कमी पूरी, डाइट में शामिल करें ये 5 खाद्य पदार्थ
lifestyle https://ift.tt/3xDMAPP
Iron Deficiency: थकान, सिरदर्द और चक्कर आना... हो सकती है आयरन की कमी, जानिए शरीर के लिए आयरन क्यों है जरूरी?

Iron Benefits And Deficiency: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खनिज (Minerals) बहुत जरूरी हैं. अगर आपकी बॉडी में किसी एक मिनरल की कमी हो जाए तो कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं. शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स में आयरन भी शामिल है. आयरन शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है. आयरन की कमी होने से शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं. आयरन की कमी से खून कम होने लगता है जिससे हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है. शरीर में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने और सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए आयरन की जरूरत होती है. आयरन की कमी से एनीमिया, एनर्जी लेवल में कमी, दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है. गर्भावस्था में मां और शिशु के सही विकास के लिए भी आयरन जरूरी है. जानते हैं आयरन की कमी होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं और आयरन शरीर के लिए क्यों इतना जरूरी है.

आयरन की कमी के लक्षण (Iron Deficiency Symptoms)

1- थकान, सिरदर्द और चक्कर आना.
2- सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी होना.
3- बालों का झड़ना, रूसी और सफेद होना.
4- स्वभाव में चिड़चिड़ापन आना.
5- त्वचा का रंग फीका पड़ना और ड्राई रहना.
6- नाखूनों का रंग सफेद होना.
7- चेस्ट पेन और धड़कने तेज होना.
8- हाथ पैर ठंडे पड़ जाना .
9- सोचने की क्षमता प्रभावित होगा.
10- फेफड़ों में ऑक्सीजन कम पहुंचना और सांस लेने में परेशानी होना.

शरीर में आयरन के 10 फायदे

1- आयरन से शरीर में ऑक्सीजन को सही तरह से पहुंचाने में मदद मिलती है. अगर ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंचता तो शरीर के दूसरे अंग प्रभावित होते हैं.
2- आयरन से बालों के झड़ने की समस्या को दूर किया जा सकता है. इससे बाल मजबूत और मुलायाम बनते हैं.
3- आयरन से शारीरिक और मानसिक दोनों रूप में एनर्जी मिलती है. थकान और चिड़चिडापन दूर करने में मदद मिलती है.
4- आयरन से आपकी स्किन ग्लो करने लगती है. त्वचा का पीला रंग और आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरे दूर हो जाते हैं.
5- आयरन की भरपूर मात्रा शरीर में होने पर किसी भी तरह की चोट जल्दी ठीक हो जाती है. आयरन से जख्म को भरने के लिए रेड ब्लड सेल्स जल्दी बनने लगते हैं.
6- बच्चों के शरीर में भरपूर आयरन होने पर भूख बढ़ाने में मदद मिलती है. बच्चों के स्वास्थ्य के लिए आयरन काफी जरूरी है.
7- आयरन हड्डियों और मांसपेशियों को काम करने में मदद करता है. इससे मांसपेशियों में होने वाला दर्द भी दूर हो जाता है.
8- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने के लिए भी आयरन जरूरी है. आयरन से इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है.
9- प्रेग्नेंसी में शिशु के सही विकास के लिए आयरन जरूरी है. मां के शरीर में आयरन की कमी होने पर बच्चे में एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है.
10- आयरन के सेवन से पीरियड्स के दौरान महिलाओं में होने वाले मूड स्विंग्स में भी आराम मिलता है. इससे चिड़चिड़ापन दूर होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin D Benefits: हड्डियों में दर्द और बार-बार बीमार पड़ने की है समस्या, हो सकती है विटामिन डी की कमी
lifestyle https://ift.tt/3D9tJNI
Aaj Ka Panchang 1 December 2021: आज 'द्वादशी' है, जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang 1 December 2021: 1 दिसंबर 2021, बुधवार का दिन है. पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा. इसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेगा. आज के दिन क्या विशेष है. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहु काल.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) : 1 दिसंबर 2021, बुधवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी की तिथि है. इस दिन एकादशी व्रत का पारण किया जाता है. इस तिथि से ही दिसंबर माह की शुरुआत हो रही है. आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है.

दिसंबर 2021 (December 2021): आज से दिसंबर के महीने का आरंभ हो रहा है. धार्मिक दृष्टि से ये महीने खास होने जा रहा है. इसी महीने के आरंभ में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लग रहा है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra) : 1 दिसंबर 2021 को पंचांग के अनुसार चित्रा नक्षत्र है. इस दिन सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है.

आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 1 दिसंबर 2021, बुधवार को राहु काल दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

1 दिसंबर 2021 पंचांग (Panchang 1 December 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: मार्गशीर्ष
पक्ष: कृष्ण
दिन: बुधवार
तिथि: द्वादशी - 23:38:16 तक
नक्षत्र: चित्रा - 18:47:51 तक
करण: कौलव - 13:01:49 तक, तैतिल - 23:38:16 तक
योग: सौभाग्य - 20:43:16 तक
सूर्योदय: 06:55:59 AM
सूर्यास्त: 17:23:48 PM
चन्द्रमा: कन्या राशि - 07:45:57 तक
द्रिक ऋतु: हेमंत
राहुकाल: 12:09:53 से 13:28:22 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं
दिशा शूल: उत्तर
अशुभ मुहूर्त का समय -
दुष्टमुहूर्त: 11:48:57 से 12:30:49 तक
कुलिक: 11:48:57 से 12:30:49 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 07:37:50 से 08:19:41 तक
यमघण्ट: 09:01:32 से 09:43:24 तक
कंटक: 16:00:05 से 16:41:56 तक
यमगण्ड: 08:14:27 से 09:32:56 तक
गुलिक काल: 10:51:24 से 12:09:53 तक

यह भी पढ़ें:
Astrology: लकी होती हैं ऐसी लड़कियां, जिनका नाम इन 'अक्षर' से शुरू होता है

'सूर्य ग्रहण' और 'शनि अमावस्या' एक ही दिन पड़ रहे हैं. इन राशि वालों को धन-वाहन के प्रयोग में बरतनी होगी सावधानी
lifestyle https://ift.tt/3EbnU3w
Tuesday, November 30, 2021
Monthly Horoscope December 2021: दिसंबर माह में इन राशियों पर बरसने वाली है लक्ष्मी जी की कृपा, जानें अपना राशिफल

Rashifal, Masik Rashifal December, Monthly Horoscope December 2021: दिसंबर का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इस महीने सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. मेष से मीन राशि के लोगों के लिए ये महीना कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष- इस माह लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें. विवाद रहित स्थितियां बन सकती है. ऑफिस में फिजूल की बाते करने वाले लोगों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें. व्यापारियों का यदि किसी सरकारी अधिकारी के साथ नोक-झोंक की स्थिति बने तो उसे टाल दीजिए, क्योंकि विवाद होने पर आप का ही नुकसान होगा. विद्यार्थियों अपने नोट्स को संभाल कर रखें 14 तारीख के बाद चोरी व मिस्प्लेस होने की आशंका है. सेहत में जिन लोगों को हड्डियों से संबंधित दिक्कत रहती है उनको डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा लेनी चाहिए. घर में मेहमान आ सकते है उनके स्वागत सत्कार में कोई कसर नहीं छोडनी है. प्रेमी युगल परिवार वालों से रिश्ते की बात कर सकते हैं.

वृष- इस माह के शुरुआती दिनों में आपको कुछ अकेलापन सा महसूस होगा तो वहीं कार्यों की जिम्मेदारी केवल आप पर ही होने की वजह से मन उदास हो सकता है. लेकिन मध्य में स्थितियां सामान्य हो जाएंगी. ऑफिशियल कार्यों का भार अधिक रहने वाला है इसलिए काम के बीच-बीच में थोड़ा रिलैक्स भी करते चलें.फैशन डिजाइनिंग से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए माह बड़े मुनाफे लेकर आएगा साथ ही कोई बकाया धन भी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. हेल्थ में यूरिन इंफेक्शन को लेकर अलर्ट रहें पानी का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करना चाहिए. ननिहाल पक्ष में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं. प्रेम में चल रहें लोग छोटी-छोटी बातों को तूल न दें.

मिथुन- इस माह आपका स्वभाव स्पष्ट बोलने का है इसलिए ध्यान रखिए कि किसी की कमी भी अगर बताइए तो बहुत मधुरता के साथ बताइए क्योंकि कई बार स्पष्ट बात लोगों को खराब लग जाती है. कर्मक्षेत्र में काम करने के साथ-साथ सामाजिक दायरा भी बढ़ाना होगा अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो, इसका प्रयास करते रहें. व्यापारियों की विनम्र पूर्ण बातों से ग्राहक उनकी ओर आकर्षित होंगे साथ ही ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होती दिखाई देगी. हेल्थ में मौसमी बीमारी जैसे- सर्दी, जुकाम को लेकर अलर्ट रहना होगा अन्यथा 10 तारीख के बाद यह आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं. जीवनसाथी यदि कई दिनों से नाराज है तो उनको मनाने में ही घर का फायदा है. प्रेम संबंध में अनावश्यक शंका रिश्तों में खटास पैदा कर सकती है.

कर्क- इस माह एक बात का ध्यान रखें की वाणी बहुत मधुर रखते हुए अपने काम को करते चलना होगा क्योंकि जितना मीठा बोलेंगे उतना मीठा फल प्राप्त होने की संभावना है. ऑफिस में आपकी बात को वरीयता दी जाएगी साथ ही 13 तारीख के बाद किसी नये प्रोजेक्ट के लिए आपको शामिल भी किया जा सकता है.बड़े कारोबारियों को व्यापार विस्तार के लिए दूसरे शहर जाना पड़ सकता है अगर ऐसी स्थिति बने तो उसे अगले माह के लिए न टालें. सेहत में हल्का व सुपाच्य भोजन को ही प्राथमिकता दें. पारिवारिक आर्थिक परेशानियों के चलते मन परेशान हो सकता है लेकिन सदस्यों द्वारा आर्थिक मदद मिलने से इस स्थिति से थोड़ी राहत मिलेगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच यदि तनाव चला है तो उससे बात कर दूर करना चाहिए.

सिंह- इस माह किसी भी बात को लेकर कुंठित या मन में कोई गिल्टी न रखें अगर आप ऐसा करते हैं, और लंबे समय से कर रहें हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है मन की गांठ तने तक आती है.ऑफिस में कार्यों को लेकर कोई भी लापरवाही करने से बचें. बिजनेस पार्टनर के साथ किसी भी तरीके का अविश्वास न आने दें. युवाओं को पिता से धन संबंधित लाभ हो सकता है. सेहत की बात करें तो शरीर में कोई चोट व इंफेक्शन है जिसके वजह से सूजन होने की आशंका है. माता के सुख सुविधाओं का ध्यान रखें उनकी जरूरतों को पूरा करें इस समय माता को खुश रखना आपकी नैतिक जिम्मेदारी है. माह के मध्य से प्रेमी युगल संबंधों में आंच न आने दें.

कन्या- इस माह मस्तिष्क का प्रयोग करते हुए चुनौतियों पर आप विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे. 10 तारीख के बाद से बीमा का कार्य करने वालों के लिए माह अच्छा है अपने टारगेट को पूरा करेंगे.वहीं ऑफिस में जितना ज्यादा प्रेशर लेकर आप संतुलित रहते हुए काम करेंगे, उतनी ही आपकी उन्नति सुनिश्चित हो जाएगी. व्यापारी वर्ग ग्राहकों की सुविधाओं का ध्यान दें क्योंकि यह समय अच्छे ग्राहक आने की संभावना है. सेहत को लेकर सजग रहें कोई भी भारी सामान उठाने से परहेज करें, क्योंकि अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति बैकपेन देने वाली बनी हुई है. पिता से वैचारिक मतभेद तनाव दे सकता है, वर्तमान समय में उनकी प्रसन्नता और आशीष आपके आत्मबल में वृद्धि करेगा.प्रेम प्रसंग में रहने वालों को लिए समय अच्छा है.

तुला- इस महीने न कुछ बहुत अच्छा होगा न ही बहुत खराब, लेकिन फिर भी इसको बेहतर करने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए.नई नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों के लिए माह महत्वपूर्ण है वहीं जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनको भी अपने लिंक्स से संपर्क साधना चाहिए. व्यापारियों को माह के मध्य में आर्थिक लाभ होगा लेकिन 24 तारीख के बाद व्यापार विस्तार में कुछ बाधाएं आ सकती है. सेहत की बात करें तो माह के शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य बिगड़ सकता है लेकिन मास के अंत तक आपका मन प्रसन्न व रोगों से मुक्ति मिलेगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. परिवार के लोग तथा संबंधियों का सहयोग मिलेगा. घर के खर्चों पर नियंत्रण रखें. प्रेमी युगल अपने बिगड़े संबंधों को सुधार पाएंगे.

वृश्चिक- इस महीने मानसिक तौर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है इसलिए कुछ देर आंख बन्द करके शांति से बैठें. ऑफिस में आपके कद, पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तो वहीं 15 तारीख का बाद से अपनी प्रबंधन क्षमता दिखाने में भी सफल रहेंगे. खुदरा व्यापारियों के लिए माह लाभ भरा रह सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखो तो अगर आप लम्बे समय से किसी बीमारी से आप पीड़ित हैं तो 19 तारीख के बाद से उसमे आराम देखने को मिलेगा क्योंकि ग्रह आपको रोगों से लड़ने के लिए पूर्ण क्षमता दे रहे हैं. माह के मध्य के बाद आमदनी कम और खर्च अधिक हो सकता है जिससे परिवार में कलह व मन अशांत रहेगा. प्रेम संबंध में अनावश्यक शंका रिश्तों में खटास पैदा कर सकती है.

धनु- इस महीने संतोषजन स्थितियां रहेंगी. वहीं कर्मक्षेत्र में जो लोग काफी लंबे समय से किसी एक प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहें हैं उनको 20 तारीख के बाद प्रोजेक्ट जुड़े कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. व्यापारियों के लिए माह मिला-जुला रहने वाल है तो वहीं छोटे-मोटे निवेश भी कर सकते है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा जिससे सफलता प्राप्त हो सकती है. हेल्थ में किसी भी दवाई का प्रयोग करते समय उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य चेक कर लें नहीं तो आपको एलर्जी हो सकती है साथ ही सौंदर्य प्रसाधन का प्रयोग भी सावधानी से करें. दाम्पत्य जीवन और संतान को सुख मिलेगा, परंतु मन किसी कारणवश चिंतित रहेंगे. मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे. प्रेमी संबंध से जुड़े लोग अहंकार के टकराव से बचे.

मकर- इस माह धैर्य का परिचय देना होगा कुछ काम बनते -बनते रुक भी सकते हैं लेकिन परेशान नहीं होना है एक बात हमेशा ध्यान रखिए कि प्रभु यदि कोई काम रोक रहे हैं तो उसमें भी आपका भला है. कर्मक्षेत्र में विरोधी बनते हुए कार्य को बिगाड़ सकते हैं इसलिए उन पर नजर बनाएं रखें. व्यापारियों को 16 तारीख के बाद अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे थकावट के कारण शारीरिक कष्ट भी हो सकता है. युवा वर्ग अपने समान पर्स मोबाइल आदि का ध्यान रखें. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी 17 तारीख के बाद नेत्र रोगी, ब्लड-प्रेशर तथा हृदय रोगी अपना विशेष ध्यान रखें. परिवार के साथ अच्छा व्यवहार रखें मन अशांत रहेगा और उलझने बढ़ सकती है. प्रेम संबंध में चल रहे, लोग एक दूसरे को तीखा न बोले.

कुंभ- इस महीने किसी कार्य की शुरुआत करने का प्लान कर रहें है तो कर सकते है, भाग्य आपके साथ है.ऑफिस में कार्य को लेकर नयी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है इससे खुश होकर लेना चाहिए.व्यापारियों के लिए माह लाभ से भरा रहने वाला है 15 तारीख के बाद कोई बड़ी डील भी हो सकती है. युवा वर्ग बड़ों से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें अन्यथा उनके समक्ष आपकी छवि खराब हो सकती है. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है 18 तारीख के बाद इस ओर थोड़ा सचेत ही रहना चाहिए .बड़े भाई के साथ मतभेद बढ़ने न दें. उनकी भावनाओं का आदर करें और साथ ही उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा.प्रेम प्रसंग से जुड़े लोगों के बीच मनमुटाव हो सकता है.

मीन- इस माह आपका मूड बहुत तेजी से स्विंग करेगा कभी मन बहुत अच्छा हो जाएगा तो कभी मन एकदम से खराब हो जाएगा ऐसे में स्वभाव यानी मूड से अलर्ट रहना है. कर्मक्षेत्र के कार्यों में जी-तोड़ मेहनत करनी है और 12 तारीख बाद इस बात का भी ध्यान रखें कि आराम करने का मौका बहुत ही कम मात्रा में मिलेगा. किसी व्यापारिक परियोजना अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हो तो 18 तारीख के बाद समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. सेहत के मामले में कोई कंप्रोमाइज नहीं करना है, और माह के मध्य में खानपान को लेकर भी सतर्कता बरतें. यदि कोई तनाव है तो इसे जीवनसाथी और मित्रों से शेयर करें इससे आप हल्का महसूस करेंगे. प्रेम संबंध को रिश्ते में बदलने के लिए माह अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़ें
आखिर क्यों रहते हैं परेशान? जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है, जानें

बेटी के हाथ पीले में करने में बाधा आए तो इन ग्रहों की चाल और दशा का भी हो सकता है हाथ, इन बातों पर दें ध्यान
lifestyle https://ift.tt/3xB65Zg
Relationship Advice: Partner अगर कर रहा है ऐसी हरकत तो हो जाएं सावधान वरना पड़ सकता है पछताना

Relationship Advice: प्यार एक बहुत खूबसूरत एहसास है. जिसे भी ज़िंदगी में ये हासिल हो जाता है वो अपने आप को बहुत खुशनसीब मानता है, लेकिन ज़िंदगी में एक पार्टनर का होना ही आपकी खुशी के लिए काफी नहीं है, बहुत ज़रूरी है आपके पार्टनर का आपके लिए केयरिंग होना, आपके बारे में दिल से सोचना, लेकिन अगर आपको ये एहसास हो रहा है कि आपका पार्टनर आपको अपने हिसाब से चलाने की कोशिश कर रहा है तो आपको सावधान हो जाने की ज़रूरत है.

पार्टनर कर रहा है आपको हर बात पर कंट्रोल करने की कोशिश?

अगर आपका पार्टनर आपको हर छोटी से छोटी बात पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है तो आपको सतर्क हो जाने की ज़रूरत है. वो अगर चाह रहे हैं कि हर चीज़ आप उनके मन मुताबिक करें तो यहां आपको ये समझ जाना चाहिए कि आपका रिश्ता ज़्यादा लंबा नहीं चल पाएगा और आपका अपने पार्टनर से दूरी बना लेना ही बेहतर होगा.

आपके पहनावे तक से जब होने लगे दिक्कत-

अगर आपके पार्टनर को आपके कपड़ों तक से दिक्कत हो रही है तो आप थोड़ा सतर्क हो जाएं. अगर वो आपको आपके पहनावे के लिए टोक रहे हैं या ये चाह रहे हैं कि आप उनके मन मुताबिक कपड़े पहनें तो समझ लीजिए कि वो आपको कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं.

जब आपकी सलाह लगनी लग जाए बेकार-

अगर आप किसी बात पर अपने पार्टनर को कोई सलाह देने की कोशिश कर रही हैं और वो आपकी बात को या तो इग्नोर करें या ऐसा दिखाने की कोशिश करें कि आपकी बात की कोई अहमियत नहीं है तो समझ लें कि वो ऐसा सोचते हैं कि उनकी सोचने का तरीका सबसे बेहतर है. ऐसे रिश्ते को, जहां साथी की बात का कोई सम्मान न हो खत्म कर देना ही बेहतर है.

ये भी पढ़ें- Relationship Goals: Abhishek Bachchan ने नहीं की Aishwarya से उनकी खूबसूरती की वजह से शादी! असली वजह हर कपल को जाननी चाहिए

Good Health Care Tips: क्या आप भी तो नहीं कर रहे हैं खाना खाने के बाद ये गलतियां?
lifestyle https://ift.tt/3pdleMr
Subscribe to:
Posts (Atom)