Wednesday, December 1, 2021
Aaj Ka Panchang 1 December 2021: आज 'द्वादशी' है, जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल

Aaj Ka Panchang 1 December 2021: 1 दिसंबर 2021, बुधवार का दिन है. पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेगा. इसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेगा. आज के दिन क्या विशेष है. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहु काल.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) : 1 दिसंबर 2021, बुधवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी की तिथि है. इस दिन एकादशी व्रत का पारण किया जाता है. इस तिथि से ही दिसंबर माह की शुरुआत हो रही है. आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है.

दिसंबर 2021 (December 2021): आज से दिसंबर के महीने का आरंभ हो रहा है. धार्मिक दृष्टि से ये महीने खास होने जा रहा है. इसी महीने के आरंभ में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लग रहा है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra) : 1 दिसंबर 2021 को पंचांग के अनुसार चित्रा नक्षत्र है. इस दिन सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है.

आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 1 दिसंबर 2021, बुधवार को राहु काल दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

1 दिसंबर 2021 पंचांग (Panchang 1 December 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: मार्गशीर्ष
पक्ष: कृष्ण
दिन: बुधवार
तिथि: द्वादशी - 23:38:16 तक
नक्षत्र: चित्रा - 18:47:51 तक
करण: कौलव - 13:01:49 तक, तैतिल - 23:38:16 तक
योग: सौभाग्य - 20:43:16 तक
सूर्योदय: 06:55:59 AM
सूर्यास्त: 17:23:48 PM
चन्द्रमा: कन्या राशि - 07:45:57 तक
द्रिक ऋतु: हेमंत
राहुकाल: 12:09:53 से 13:28:22 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं
दिशा शूल: उत्तर
अशुभ मुहूर्त का समय -
दुष्टमुहूर्त: 11:48:57 से 12:30:49 तक
कुलिक: 11:48:57 से 12:30:49 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 07:37:50 से 08:19:41 तक
यमघण्ट: 09:01:32 से 09:43:24 तक
कंटक: 16:00:05 से 16:41:56 तक
यमगण्ड: 08:14:27 से 09:32:56 तक
गुलिक काल: 10:51:24 से 12:09:53 तक

यह भी पढ़ें:
Astrology: लकी होती हैं ऐसी लड़कियां, जिनका नाम इन 'अक्षर' से शुरू होता है

'सूर्य ग्रहण' और 'शनि अमावस्या' एक ही दिन पड़ रहे हैं. इन राशि वालों को धन-वाहन के प्रयोग में बरतनी होगी सावधानी
lifestyle https://ift.tt/3EbnU3w
Tuesday, November 30, 2021
Monthly Horoscope December 2021: दिसंबर माह में इन राशियों पर बरसने वाली है लक्ष्मी जी की कृपा, जानें अपना राशिफल

Rashifal, Masik Rashifal December, Monthly Horoscope December 2021: दिसंबर का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इस महीने सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. मेष से मीन राशि के लोगों के लिए ये महीना कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष- इस माह लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें. विवाद रहित स्थितियां बन सकती है. ऑफिस में फिजूल की बाते करने वाले लोगों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें. व्यापारियों का यदि किसी सरकारी अधिकारी के साथ नोक-झोंक की स्थिति बने तो उसे टाल दीजिए, क्योंकि विवाद होने पर आप का ही नुकसान होगा. विद्यार्थियों अपने नोट्स को संभाल कर रखें 14 तारीख के बाद चोरी व मिस्प्लेस होने की आशंका है. सेहत में जिन लोगों को हड्डियों से संबंधित दिक्कत रहती है उनको डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा लेनी चाहिए. घर में मेहमान आ सकते है उनके स्वागत सत्कार में कोई कसर नहीं छोडनी है. प्रेमी युगल परिवार वालों से रिश्ते की बात कर सकते हैं.

वृष- इस माह के शुरुआती दिनों में आपको कुछ अकेलापन सा महसूस होगा तो वहीं कार्यों की जिम्मेदारी केवल आप पर ही होने की वजह से मन उदास हो सकता है. लेकिन मध्य में स्थितियां सामान्य हो जाएंगी. ऑफिशियल कार्यों का भार अधिक रहने वाला है इसलिए काम के बीच-बीच में थोड़ा रिलैक्स भी करते चलें.फैशन डिजाइनिंग से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए माह बड़े मुनाफे लेकर आएगा साथ ही कोई बकाया धन भी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. हेल्थ में यूरिन इंफेक्शन को लेकर अलर्ट रहें पानी का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करना चाहिए. ननिहाल पक्ष में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं. प्रेम में चल रहें लोग छोटी-छोटी बातों को तूल न दें.

मिथुन- इस माह आपका स्वभाव स्पष्ट बोलने का है इसलिए ध्यान रखिए कि किसी की कमी भी अगर बताइए तो बहुत मधुरता के साथ बताइए क्योंकि कई बार स्पष्ट बात लोगों को खराब लग जाती है. कर्मक्षेत्र में काम करने के साथ-साथ सामाजिक दायरा भी बढ़ाना होगा अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो, इसका प्रयास करते रहें. व्यापारियों की विनम्र पूर्ण बातों से ग्राहक उनकी ओर आकर्षित होंगे साथ ही ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होती दिखाई देगी. हेल्थ में मौसमी बीमारी जैसे- सर्दी, जुकाम को लेकर अलर्ट रहना होगा अन्यथा 10 तारीख के बाद यह आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं. जीवनसाथी यदि कई दिनों से नाराज है तो उनको मनाने में ही घर का फायदा है. प्रेम संबंध में अनावश्यक शंका रिश्तों में खटास पैदा कर सकती है.

कर्क- इस माह एक बात का ध्यान रखें की वाणी बहुत मधुर रखते हुए अपने काम को करते चलना होगा क्योंकि जितना मीठा बोलेंगे उतना मीठा फल प्राप्त होने की संभावना है. ऑफिस में आपकी बात को वरीयता दी जाएगी साथ ही 13 तारीख के बाद किसी नये प्रोजेक्ट के लिए आपको शामिल भी किया जा सकता है.बड़े कारोबारियों को व्यापार विस्तार के लिए दूसरे शहर जाना पड़ सकता है अगर ऐसी स्थिति बने तो उसे अगले माह के लिए न टालें. सेहत में हल्का व सुपाच्य भोजन को ही प्राथमिकता दें. पारिवारिक आर्थिक परेशानियों के चलते मन परेशान हो सकता है लेकिन सदस्यों द्वारा आर्थिक मदद मिलने से इस स्थिति से थोड़ी राहत मिलेगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच यदि तनाव चला है तो उससे बात कर दूर करना चाहिए.

सिंह- इस माह किसी भी बात को लेकर कुंठित या मन में कोई गिल्टी न रखें अगर आप ऐसा करते हैं, और लंबे समय से कर रहें हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है मन की गांठ तने तक आती है.ऑफिस में कार्यों को लेकर कोई भी लापरवाही करने से बचें. बिजनेस पार्टनर के साथ किसी भी तरीके का अविश्वास न आने दें. युवाओं को पिता से धन संबंधित लाभ हो सकता है. सेहत की बात करें तो शरीर में कोई चोट व इंफेक्शन है जिसके वजह से सूजन होने की आशंका है. माता के सुख सुविधाओं का ध्यान रखें उनकी जरूरतों को पूरा करें इस समय माता को खुश रखना आपकी नैतिक जिम्मेदारी है. माह के मध्य से प्रेमी युगल संबंधों में आंच न आने दें.

कन्या- इस माह मस्तिष्क का प्रयोग करते हुए चुनौतियों पर आप विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे. 10 तारीख के बाद से बीमा का कार्य करने वालों के लिए माह अच्छा है अपने टारगेट को पूरा करेंगे.वहीं ऑफिस में जितना ज्यादा प्रेशर लेकर आप संतुलित रहते हुए काम करेंगे, उतनी ही आपकी उन्नति सुनिश्चित हो जाएगी. व्यापारी वर्ग ग्राहकों की सुविधाओं का ध्यान दें क्योंकि यह समय अच्छे ग्राहक आने की संभावना है. सेहत को लेकर सजग रहें कोई भी भारी सामान उठाने से परहेज करें, क्योंकि अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति बैकपेन देने वाली बनी हुई है. पिता से वैचारिक मतभेद तनाव दे सकता है, वर्तमान समय में उनकी प्रसन्नता और आशीष आपके आत्मबल में वृद्धि करेगा.प्रेम प्रसंग में रहने वालों को लिए समय अच्छा है.

तुला- इस महीने न कुछ बहुत अच्छा होगा न ही बहुत खराब, लेकिन फिर भी इसको बेहतर करने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए.नई नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों के लिए माह महत्वपूर्ण है वहीं जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनको भी अपने लिंक्स से संपर्क साधना चाहिए. व्यापारियों को माह के मध्य में आर्थिक लाभ होगा लेकिन 24 तारीख के बाद व्यापार विस्तार में कुछ बाधाएं आ सकती है. सेहत की बात करें तो माह के शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य बिगड़ सकता है लेकिन मास के अंत तक आपका मन प्रसन्न व रोगों से मुक्ति मिलेगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. परिवार के लोग तथा संबंधियों का सहयोग मिलेगा. घर के खर्चों पर नियंत्रण रखें. प्रेमी युगल अपने बिगड़े संबंधों को सुधार पाएंगे.

वृश्चिक- इस महीने मानसिक तौर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है इसलिए कुछ देर आंख बन्द करके शांति से बैठें. ऑफिस में आपके कद, पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तो वहीं 15 तारीख का बाद से अपनी प्रबंधन क्षमता दिखाने में भी सफल रहेंगे. खुदरा व्यापारियों के लिए माह लाभ भरा रह सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखो तो अगर आप लम्बे समय से किसी बीमारी से आप पीड़ित हैं तो 19 तारीख के बाद से उसमे आराम देखने को मिलेगा क्योंकि ग्रह आपको रोगों से लड़ने के लिए पूर्ण क्षमता दे रहे हैं. माह के मध्य के बाद आमदनी कम और खर्च अधिक हो सकता है जिससे परिवार में कलह व मन अशांत रहेगा. प्रेम संबंध में अनावश्यक शंका रिश्तों में खटास पैदा कर सकती है.

धनु- इस महीने संतोषजन स्थितियां रहेंगी. वहीं कर्मक्षेत्र में जो लोग काफी लंबे समय से किसी एक प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहें हैं उनको 20 तारीख के बाद प्रोजेक्ट जुड़े कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. व्यापारियों के लिए माह मिला-जुला रहने वाल है तो वहीं छोटे-मोटे निवेश भी कर सकते है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा जिससे सफलता प्राप्त हो सकती है. हेल्थ में किसी भी दवाई का प्रयोग करते समय उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य चेक कर लें नहीं तो आपको एलर्जी हो सकती है साथ ही सौंदर्य प्रसाधन का प्रयोग भी सावधानी से करें. दाम्पत्य जीवन और संतान को सुख मिलेगा, परंतु मन किसी कारणवश चिंतित रहेंगे. मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे. प्रेमी संबंध से जुड़े लोग अहंकार के टकराव से बचे.

मकर- इस माह धैर्य का परिचय देना होगा कुछ काम बनते -बनते रुक भी सकते हैं लेकिन परेशान नहीं होना है एक बात हमेशा ध्यान रखिए कि प्रभु यदि कोई काम रोक रहे हैं तो उसमें भी आपका भला है. कर्मक्षेत्र में विरोधी बनते हुए कार्य को बिगाड़ सकते हैं इसलिए उन पर नजर बनाएं रखें. व्यापारियों को 16 तारीख के बाद अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे थकावट के कारण शारीरिक कष्ट भी हो सकता है. युवा वर्ग अपने समान पर्स मोबाइल आदि का ध्यान रखें. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी 17 तारीख के बाद नेत्र रोगी, ब्लड-प्रेशर तथा हृदय रोगी अपना विशेष ध्यान रखें. परिवार के साथ अच्छा व्यवहार रखें मन अशांत रहेगा और उलझने बढ़ सकती है. प्रेम संबंध में चल रहे, लोग एक दूसरे को तीखा न बोले.

कुंभ- इस महीने किसी कार्य की शुरुआत करने का प्लान कर रहें है तो कर सकते है, भाग्य आपके साथ है.ऑफिस में कार्य को लेकर नयी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है इससे खुश होकर लेना चाहिए.व्यापारियों के लिए माह लाभ से भरा रहने वाला है 15 तारीख के बाद कोई बड़ी डील भी हो सकती है. युवा वर्ग बड़ों से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें अन्यथा उनके समक्ष आपकी छवि खराब हो सकती है. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है 18 तारीख के बाद इस ओर थोड़ा सचेत ही रहना चाहिए .बड़े भाई के साथ मतभेद बढ़ने न दें. उनकी भावनाओं का आदर करें और साथ ही उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा.प्रेम प्रसंग से जुड़े लोगों के बीच मनमुटाव हो सकता है.

मीन- इस माह आपका मूड बहुत तेजी से स्विंग करेगा कभी मन बहुत अच्छा हो जाएगा तो कभी मन एकदम से खराब हो जाएगा ऐसे में स्वभाव यानी मूड से अलर्ट रहना है. कर्मक्षेत्र के कार्यों में जी-तोड़ मेहनत करनी है और 12 तारीख बाद इस बात का भी ध्यान रखें कि आराम करने का मौका बहुत ही कम मात्रा में मिलेगा. किसी व्यापारिक परियोजना अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हो तो 18 तारीख के बाद समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. सेहत के मामले में कोई कंप्रोमाइज नहीं करना है, और माह के मध्य में खानपान को लेकर भी सतर्कता बरतें. यदि कोई तनाव है तो इसे जीवनसाथी और मित्रों से शेयर करें इससे आप हल्का महसूस करेंगे. प्रेम संबंध को रिश्ते में बदलने के लिए माह अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़ें
आखिर क्यों रहते हैं परेशान? जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है, जानें

बेटी के हाथ पीले में करने में बाधा आए तो इन ग्रहों की चाल और दशा का भी हो सकता है हाथ, इन बातों पर दें ध्यान
lifestyle https://ift.tt/3xB65Zg
Relationship Advice: Partner अगर कर रहा है ऐसी हरकत तो हो जाएं सावधान वरना पड़ सकता है पछताना

Relationship Advice: प्यार एक बहुत खूबसूरत एहसास है. जिसे भी ज़िंदगी में ये हासिल हो जाता है वो अपने आप को बहुत खुशनसीब मानता है, लेकिन ज़िंदगी में एक पार्टनर का होना ही आपकी खुशी के लिए काफी नहीं है, बहुत ज़रूरी है आपके पार्टनर का आपके लिए केयरिंग होना, आपके बारे में दिल से सोचना, लेकिन अगर आपको ये एहसास हो रहा है कि आपका पार्टनर आपको अपने हिसाब से चलाने की कोशिश कर रहा है तो आपको सावधान हो जाने की ज़रूरत है.

पार्टनर कर रहा है आपको हर बात पर कंट्रोल करने की कोशिश?

अगर आपका पार्टनर आपको हर छोटी से छोटी बात पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है तो आपको सतर्क हो जाने की ज़रूरत है. वो अगर चाह रहे हैं कि हर चीज़ आप उनके मन मुताबिक करें तो यहां आपको ये समझ जाना चाहिए कि आपका रिश्ता ज़्यादा लंबा नहीं चल पाएगा और आपका अपने पार्टनर से दूरी बना लेना ही बेहतर होगा.

आपके पहनावे तक से जब होने लगे दिक्कत-

अगर आपके पार्टनर को आपके कपड़ों तक से दिक्कत हो रही है तो आप थोड़ा सतर्क हो जाएं. अगर वो आपको आपके पहनावे के लिए टोक रहे हैं या ये चाह रहे हैं कि आप उनके मन मुताबिक कपड़े पहनें तो समझ लीजिए कि वो आपको कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं.

जब आपकी सलाह लगनी लग जाए बेकार-

अगर आप किसी बात पर अपने पार्टनर को कोई सलाह देने की कोशिश कर रही हैं और वो आपकी बात को या तो इग्नोर करें या ऐसा दिखाने की कोशिश करें कि आपकी बात की कोई अहमियत नहीं है तो समझ लें कि वो ऐसा सोचते हैं कि उनकी सोचने का तरीका सबसे बेहतर है. ऐसे रिश्ते को, जहां साथी की बात का कोई सम्मान न हो खत्म कर देना ही बेहतर है.

ये भी पढ़ें- Relationship Goals: Abhishek Bachchan ने नहीं की Aishwarya से उनकी खूबसूरती की वजह से शादी! असली वजह हर कपल को जाननी चाहिए

Good Health Care Tips: क्या आप भी तो नहीं कर रहे हैं खाना खाने के बाद ये गलतियां?
lifestyle https://ift.tt/3pdleMr
Kitchen Hacks: न उफनेगा न चिपकेगा, दूध उबालते वक्त इन सिंपल टिप्स को जरूर अपनाएं

Milk Boil Tips: दूध उबालना जितना आसान लगता है उतना होता नहीं है. दूध उबालना किसी टास्क से कम नहीं है. घंटों किचन में अलर्ट होकर खड़े रहना पड़ता है. ज़रा सी नज़र हटी कि दूध उफान मार कर बाहर निकल जाता है. कई बार दूध को उबालते समय दूध बर्तन में नीचे से जलने लगता है. जिससे दूध में गंध आने लगती है. कई बार लोग गैस पर दूध उबलने के लिए रख देते है और फिर भूल जाते है. ऐसे में जब दूध फैल जाता है या जलने लगता है तो याद आती है कि दूध गैपर पर रखा है. जिससे काम भी बढ़ता है और नुकसान भी हो जाता है. आज हम आपको दूध उबालने के टिप्स बता रहे हैं जिससे दूध न उफनेगा और न ही पैन में चिपकेगा.

1- आप जिस पैन या पतीले में दूध उबालने जा रहे हैं सबसे पहले उसकी तली को गीला करे लें, यानि उसमें आधा कप पानी डालकर घुमा दें. इससे आपका दूध बर्तन में नीचे चिपकेगा नहीं और आपका काम आसान हो जाएगा.

2- दूसरा तरीका है जब आप दूध को उबालने के लिए रखें तो उसमें कोई चमचा डाल दें इससे दूध उफन कर बाहर नहीं निकलेगा.

3- तीसरा उपाय है कि जब भी आप दूध गरम करें दूध के पैन के ऊपर कोई लकड़ी की चम्मच या स्पैचुला को रख दें. इससे दूध ऊपर नहीं निकल पाएगा उसकी भाप निकलती रहेगी.

4- इसके अलावा आप दूध में उबालते वक्त आधा चम्मच sodium bicarbonate मिला सकते हैं. इससे अगर आप फ्रिज में दूध रखना भूल जाते हैं तो दूध खराब नहीं होगा.

5- दूध को बाहर निकलने से रोकने के लिए एक और अच्छा तरीका है कि आप जिस भी बर्तन में दूध उबालें उसके किनारों पर मक्खन लगा दें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: सर्दियों में चावल की नहीं बल्कि गोभी की खीर बनाएं, स्वाद में लगेगी रबड़ी जैसी
lifestyle https://ift.tt/3EcyYNO
Good Health Care Tips: आपकी इन आदतों से हो सकता है Joint Pain, न करें नजरअंदाज

Joint Health: जोड़ों का दर्द के किसी भी हिस्से में परेशानी को दर्शाता है. ये समस्या बुजुर्गों में आमतौर पर होती है. सामान्य तौर पर शरीर के विभन्न अंगों में होने वाले इस दर्द को किसी मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती है. ये अचानक से आता है और बिना किसी उपचार के चला जाता है. वहीं जब दर्द असहनीय हो जाता है तब तमाम लोग मांसपेशियों में होने वाले दर्द का मेडिकल ट्रीटमेंट भी लेते हैं. वहीं कई बार इस तरह का दर्द आपकी डेली रूटीन की लाइफ स्टाइल और कुछ आदतों के कारण भी होता है. ऐसे में हम यहां ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताएंगे जो जोड़ों के दर्द का कारण हो सकती हैं.

शरीर का अधिक वजन- अधिक मोटापे से ग्रस्त लोगों में गठिया का अधिक खतरा होता है. ज्यादा वजन बढ़ने से फिटनेस तो बेकार होती है साथ ही शरीर के कई अंगों पर भी बहुत दबाव पड़ता है जिसके कारण दर्द की समस्या शुरू हो जाती है. शरीर का वजन बढ़ने पर अधिक वजन पैरों और जोड़ो पर ही पड़ता है जिसकी वजह से दर्द की समस्या होने लगती है.

लंबे समय तक एक पोजीशन में बैठना- अगर आप लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठते हैं तो कमर में दर्द हो सकता है. इस तरह से लगातार बैठे रहने से पीठ में भी दर्द होने लगता है. इसलिए अगर आप ऑफिस का काम करते हैं तो थोड़ा खुद को रिलेक्स दें और बीच-बीच में टहलते रहें.

लगातार मोबाइल पर चैटिंग करना- मोबाइल फोन पर लगातार मैसेज टाइप करना भी जोड़ों के दर्द का कारण बन सकता है .ऐसा इसिलए क्योंकि चैटिंग के दौरान अंगूठे का काफी उपयोग होता है जिसके चलते हाथों में दर्द की समस्या महसूस हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सुपर फूड्स मानी जाती हैं ये चीजें, इस तरह करें सेवन

Good Health Care Tips: सभी को डाइजेस्ट नहीं होती है Green Tea, ये है इसे पीने का सही समय

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

lifestyle https://ift.tt/3E7WhIF
Relationship Advice: Sharmila Tagore और Soha Ali Khan में इस वजह से है इतनी खास bonding, आप भी अपनी बेटी का इस तरह से जीतें दिल

Mother Daughter Bond: मां-बेटी का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है और इसकी बराबरी कोई भी रिश्ता नहीं कर सकता. सोहा-शर्मिला टैगोर (Soha Ali Khan-Sharmila Tagore) को ही देख लीजिए, जिस तरह का वो खास बॉन्ड शेयर करती हैं वो ये दिखाता है कि शर्मिला ने ऐसी बॉन्डिंग बनाने के लिए अभी से नहीं बल्कि सोहा के बचपन से ही कोशिश की है.बचपन से ही उन्हें कई बातों की सीख दी गई है जिसके चलते आज न सिर्फ उनकी बॉन्डिंग स्ट्रांग है बल्कि सोहा काफी मैच्योरिटी से हर सिचुएशन को हैंडिल करती भी नज़र आती हैं. अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी और आपकी बेटी की भी बॉन्डिंग इतनी ही स्पेशल हो तो आपको कुछ आसान से तरीके आज़माने हैं और फिर देखिए कैसे खिल उठेगा आपका और आपकी बेटी का रिश्ता.

समझाएं खुद की ज़िम्मेदारी-

घर एक ऐसी जगह होती है जहां लड़कियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है. अगर आपकी बेटी भी अब बड़ी हो रही है तो आपको उसे ये समझाना पड़ेगा कि वक्त आ गया है कि वो खुद की ज़िम्मेदारी समझें. उन्हें समझाएं कि बाहर की दुनिया घर से बहुत अलग होती है और बाहर हर जगह घर के लोग साथ में मौजूद नहीं रह सकते हैं. ऐसा करने से न सिर्फ आपकी बेटी को ज़िम्मेदारी का एहसास होगा बल्कि उसके दिल में ये भी आएगा कि उसकी मां अब उसपर भरोसा करती है कि वो लोगों का सामना कर सकती है.

ऐसे ही किसी से न करें दोस्ती-

अपनी बेटी को ये ज़रूर समझाएं कि बढ़ती उम्र में दोस्ती भी बहुत संभलकर करने की ज़रूरत होती है. हर किसी को अपना दोस्त बना लेना ठीक नहीं है. दोस्तों का चुनाव करना ज़रूर आना चाहिए ताकि आपकी बेटी हमेशा परख कर ही लोगों को अपनी ज़िंदगी में शामिल करे. ऐसा करने से न सिर्फ आपकी बेटी लोगों को समझकर अपनी ज़िंदगी में शामिल करेगी बल्कि उसे इस बात का भी एहसास होगा कि भले ही आप उसकी हद से ज़्यादा चिंता करती हों लेकिन आप अपने फैसले उसपर थोपती नहीं हैं बल्कि खुद से उसे उसकी लाइफ के बारे में डिसीजन लेने की आज़ादी देती हैं.

लव लाइफ भी करें डिस्कस-

आपको ये भी समझना पड़ेगा कि आपकी बेटी जब बड़ी होती है तो उसकी ज़िंदगी में प्यार का आना स्वाभाविक है. टीनएज से निकलते-निकलते उसकी ज़िंदगी में कोई न कोई शख्स ज़रूर आता है, ऐसे में उससे सख्ती करने से बेहतर है कि आप उसे समझें, उसकी ज़रूरतों को समझें और उसे ये समझाएं कि प्यार बुरा नहीं होता बल्कि ग़लत इंसान से प्यार बुरा होता है. वो बस इस बात का खयाल रखे कि उसका दिल कभी न दुखे. यकीन मानिए आपकी बेटी और आपकी बॉन्डिंग इतनी शानदार हो जाएगी कि लोग आपकी मिसालें देंगे कि मां-बेटी की जोड़ी हो तो ऐसी.

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti : चाणक्य की इन बातों में छिपा है 'हैप्पी मैरिड लाइफ' का राज

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सुपर फूड्स मानी जाती हैं ये चीजें, इस तरह करें सेवन
lifestyle https://ift.tt/3Eaj4mX
Kitchen Hacks: सर्दियों में इस ट्रिक से बनाएं मूली के पराठे, कभी नहीं फटेंगे

Radish Paratha Recipe: सर्दियों में पराठे खाना सभी को खूब पसंद होता है. आप मूली, गोभी, मिक्स वेस, मटर और आलू के पराठे बनाकर खा सकते हैं. ठंड में बथुआ और मेथी के पराठे भी बहुत अच्छे लगते हैं. भरवां पराठे खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. बच्चों को नाश्ते में और कभी आप डिनर में भी पराठा खिला सकते हैं. नाश्ते में दही और चटनी के साथ अगर भरवां खाने को मिल जाएं तो मज़ा आ जाता है. मूली के पराठे भी लोगों को खूब पसंद आते हैं. हालांकि कुछ लोगों के मूली के पराठे बनाते वक्त फट जाते हैं जिससे पराठे का स्वाद और शेप दोनों खराब हो जाती है. आज हम आपको बिना फटे मूली के शानदार पराठे बनाना बता रहे हैं. .

मूली के पराठे बनाने के लिए सामग्री

2 मूली कद्दू कस की हुई
2 बारीक कटी हरी मिर्च
थोड़ा अदरक कसा हुआ
कटा हुआ हरा धनिया
चाट मसाला
गरम मसाला
नमक स्वादानुसार

मूली के पराठे बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले मूली को छीलकर कद्दू कस कर लें.
2- अब मूली को अच्छी तरह से हाथ से दबा-दबा कर निचोड़ लें.
3- आप चाहें तो मूली को 5-7 मिनट के लिए किसी बर्तन में रखकर पका लें.
4- जब मूली भाप से थोड़ी मुलायम हो जाए तो ठंडी करके मूली को दबाकर निचोड़ लें.
5- अब मूली में मिर्च, धनिया और बाकी सभी मसाले मिला लें.
6- भरवां पराठे बनाते वक्त आपको ध्यान रखना है कि आटा हमेशा फ्रेश और मुलायम लगाएं.
7- इससे पराठे बनाने में आसानी होगी और पराठे कभी नहीं फटेंगे.
8- अब आटे की लोई लें और उसे थोड़ा बेल लें. अब मूली की स्टफिंग लें और अपने हिसाब से भर दें.
9- हल्के हाथ से सूखा आटा लगाते हुए पराठे को बेलकर बड़ा कर लें.
10- दवा पर घी लगाकर परांठे को दोनों तरफ से कुरकुरा सेंक लें. मूली के पराठे को आप चटनी, अचार या बटर से खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: खाने को फ्राई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खाना बनेगा और भी टेस्टी
lifestyle https://ift.tt/3FWyhZq
Subscribe to:
Posts (Atom)