Tuesday, November 30, 2021

Kitchen Hacks: सर्दियों में इस ट्रिक से बनाएं मूली के पराठे, कभी नहीं फटेंगे

Radish Paratha Recipe: सर्दियों में पराठे खाना सभी को खूब पसंद होता है. आप मूली, गोभी, मिक्स वेस, मटर और आलू के पराठे बनाकर खा सकते हैं. ठंड में बथुआ और मेथी के पराठे भी बहुत अच्छे लगते हैं. भरवां पराठे खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. बच्चों को नाश्ते में और कभी आप डिनर में भी पराठा खिला सकते हैं. नाश्ते में दही और चटनी के साथ अगर भरवां खाने को मिल जाएं तो मज़ा आ जाता है. मूली के पराठे भी लोगों को खूब पसंद आते हैं. हालांकि कुछ लोगों के मूली के पराठे बनाते वक्त फट जाते हैं जिससे पराठे का स्वाद और शेप दोनों खराब हो जाती है. आज हम आपको बिना फटे मूली के शानदार पराठे बनाना बता रहे हैं. .

मूली के पराठे बनाने के लिए सामग्री

2 मूली कद्दू कस की हुई
2 बारीक कटी हरी मिर्च
थोड़ा अदरक कसा हुआ
कटा हुआ हरा धनिया
चाट मसाला
गरम मसाला
नमक स्वादानुसार

मूली के पराठे बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले मूली को छीलकर कद्दू कस कर लें.
2- अब मूली को अच्छी तरह से हाथ से दबा-दबा कर निचोड़ लें.
3- आप चाहें तो मूली को 5-7 मिनट के लिए किसी बर्तन में रखकर पका लें.
4- जब मूली भाप से थोड़ी मुलायम हो जाए तो ठंडी करके मूली को दबाकर निचोड़ लें.
5- अब मूली में मिर्च, धनिया और बाकी सभी मसाले मिला लें.
6- भरवां पराठे बनाते वक्त आपको ध्यान रखना है कि आटा हमेशा फ्रेश और मुलायम लगाएं.
7- इससे पराठे बनाने में आसानी होगी और पराठे कभी नहीं फटेंगे.
8- अब आटे की लोई लें और उसे थोड़ा बेल लें. अब मूली की स्टफिंग लें और अपने हिसाब से भर दें.
9- हल्के हाथ से सूखा आटा लगाते हुए पराठे को बेलकर बड़ा कर लें.
10- दवा पर घी लगाकर परांठे को दोनों तरफ से कुरकुरा सेंक लें. मूली के पराठे को आप चटनी, अचार या बटर से खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: खाने को फ्राई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खाना बनेगा और भी टेस्टी
lifestyle https://ift.tt/3FWyhZq

Kitchen Hacks: फूलगोभी और पालक में लग गए हैं कीड़े? फॉलो करें ये टिप्स

Tips To Remove Worms From Cabbage And Spinach: अक्सर लोग हरी पत्तेदार सब्जियों को इसलिए नहीं खरीदते हैं क्यों उसमें अक्सर किड़े लग जाते हैं. वहीं फूलगोभी और पालक को भी लोग इसलिए कम खरीदने की कोशिश करते हैं क्योंकि इसमें सफेद और हरे रंग के कीड़े लग जाते हैं, जिन्हें सब्जी बनाने से पहले धोते समय अगर अच्छी तरह साफ न किया जाए तो यह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी इसी वजह से हरी सब्जियों को घर लाने से डर रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

फूलगोभी से कीड़े निकालने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

फूलगोभी से कीड़े निकालन के लिए आप सबसे पहले गोभी को हिस्सों में काट लें. इसके बाद अब एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें उसमें एक चम्मच हल्दी मिक्स कर दें. अब पांच मिनट तक इस गर्म पानी मे गोभी को डिप कर दें और गैस बंद कर दें. अब गोभी को बाहर निकालकर एक बार गोभी को नॉर्मल पानी से साफ कर लें. ऐसा करने से कीड़े अपने आप निकल जाएंगे.

पालक से कीड़े निकालने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

अक्सर पालक में कीड़े लग जाते हैं खासकर बारिश के मौसम में. ऐसे में हम इससे दूरी बना लेते हैं. इस समय बाजार में मिलने वाले पालक के पत्तों में छेद होते हैं. इसे साफ करने के लिए आप सबसे पहले पालक को गुनगुने पानी में डाल दें और आधा चम्मच नमक मिक्स कर दें. अब इस पानी में पालक को 10 मिनट के लिए डुबोकर रखने के बाद एक बार फिर नॉर्मल पानी से साफ कर लें.

ये भी पढ़ें

Kitchen Hacks: इस तरह घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई कोफ्ता, जानें रेसिपी

Kitchen Hack: घर पर इस तरह बनाएं राज कचौड़ी, जानें बनाने की रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3I6duEI

Relationship Advice : ऐसे लड़कों की लड़कियां होती हैं दीवानी, क्या आप में है ये खूबियां ?

What Girls Want In Boys : एक लड़के के मन में हमेशा एक बात ज़रूर रहती है कि आखिर लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं, वो किस टाइप के लड़कों को अपना पार्टनर बनाना पसंद करती हैं और वो कौन सी खूबियां हैं जो वो चाहती हैं कि उनके ड्रीम ब्वॉय में ज़रूर हों. ऐसे तमाम सवाल हैं जो लड़कों के मन में घूमते रहते हैं तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो खूबियां जो एक लड़की अपने होने वाले पार्टनर में ढूंढती है.

फिटनेस फ्रीक लड़के होते हैं लड़कियों की पहली पसंद-
लड़कियां अपने ड्रीम ब्वॉय में सबसे पहली खूबी तलाशती हैं फिटनेस की. वो चाहती हैं कि उनका पार्टनर अपनी फिटनेस को लेकर सीरियस हो, अपनी सेहत का खयाल रखे, अपनी बॉडी को मेंन्टेन कर के रखे. लड़कों की टोन्ड बॉडी लड़कियों की पहली पसंद होती है.

हल्का-फुल्का मज़ाकिया हो तो क्या बात है-
लड़कियों को एकदम सीरियस लड़के पसंद नहीं होते हैं. वो चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनसे मज़ाक करे, उनकी सहेलियों से मज़ाक करे ताकि सभी उसकी तारीफ करें. बोरिंग लड़कों से वो दूर रहना ही पसंद करती हैं.

खिलखिलाता चेहरा-
लड़कियां ऐसे लड़कों को प्रिफर करती हैं जो हमेशा मुस्कुराते रहें. कोई भी परेशानी अगर आए तो उससे घबराने या डरने की बजाए उसका डटकर सामना करें वो भी बिना पैनिक हुए. लड़कों की मुस्कुराहट अक्सर लड़कियों का दिल चुरा लेती है और ये खूबी वो अपने ड्रीम ब्वॉय नें ज़रूर ढूंढती हैं.

फ्यूचर को लेकर सीरियस लड़के चुरा लेते हैं दिल-
लड़कियां ऐसे लड़कों से बहुत इंप्रेस होती हैं जो अपने फ्यूचर, अपने करियर को लेकर सीरियस होते हैं. जिन्हें ये पता होता है कि उन्हें अपनी ज़िंदगी में क्या करना है क्या नहीं. उनकी पर्सनालिटी लड़कियों को इतना अट्रैक्ट करती है कि वो बस उनकी ओर खिंची चली आती हैं.

ये भी पढ़ें- Early Breakup : इन वजहों से हो जाता है रिश्ते के शुरुआती दौर में ही ब्रेकअप, कारण जानकर बचा सकते हैं अपना रिलेशनशिप

Relationship Advice : Salman Khan नहीं करते थें Aishwarya के घरवालों की इज्जत, रिश्ता टूटना सिखाता है कई कपल्स को सबक
lifestyle https://ift.tt/3d5cJNL

Good Health Care Tips: सर्दियों में खाएं इन आटों से बनी रोटियां, शरीर रहेगा गर्म

Winter Food: सर्दियों में लोग तमाम तरह के वायरल और संक्रमण का शिकार होते हैं. इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचना है तो हमें अपना इम्युन सिस्टम मजबूत रखना होगा, क्योंकि मौसमी बुखार या एलर्जी हो फिर आम वायरल हमें इन संक्रमणों से लड़ने के लिए एक मजबूत इम्युन सिस्टम की आवश्यकता होती है. इसलिए इस मौसम में हमें अपनी डाइट का खास ख्याल रखना जरूरी है. वहीं हर सीजन में हम गेंहू के आटे का उपयोग करते हैं, लेकिन इन दिनों इसके अलावा हम दूसरे पोषक तत्वों वाले आटे के व्यंजनों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

इन आटों से बनी चपातियां न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि इनसे आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत रहता है. ऐसे में हम यहां आपको उन आटों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन आपको सर्दियों में करना चाहिए. आइए जानते हैं.

बाजरे का आटा- फाइबर और पोटेशियम से भरपूर बाजरा एक ऐस आटा है जिसका सेवन सर्दियों के मौसम में तमाम भारतीय परिवारों के लोग करते हैं. बाजरा आपकी पाचन क्रिया को तो दुरूस्त रखता ही है साथ ही कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है. बाजरा खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है, क्योंकि ये ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है.

ज्वार का आटा- ज्वार एक लस मुक्त आटा है जो  पाचन में सुधार करता है. इसके सेवन से शरीर में शुगर का लेवल नियंत्रित करता है. वहीं दिल के मरीजों के लिए ज्वार का आटा बहुत फायदेमंद होता है. बाजरा की तरह ज्वार भी आपके शरीर को शक्ति प्रदान करता है.

मक्के का आटा- सर्दियों के सीजन में मक्के की रोटी और सरसों का साग एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाला भोजन है. इस आटे का इस्तेमाल खासतौर से सर्दियों में ही किया जाता है.

ये भी पढ़ें

Good Health Care Tips: Coffee और Chocolate में से कौन सी चीज है आपकी सेहत के लिए बेहतर? जानें

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सुपर फूड्स मानी जाती हैं ये चीजें, इस तरह करें सेवन
lifestyle https://ift.tt/2ZDF2Ql

Kitchen Hacks: घर पर इस तरह बनाएं शाही खोया-मटर, लोग बन जाएंगे आपके फैन

Shahi Khoya Matar Recipe: अभी तक आपने कई तरह के पनीर से बनी डिश खाई होगीं. जैसे मटर पनीर, पालक पनीर, शाही पनीर. वहीं अगर आप भी ये सब खाकर बोर हो गए है और कुछ नया खाना चाहते हैं तो आप शाही खोया मटर ट्राई कर सकते हैं. यह एक ऐसी डिश है जिसकी शादी -पार्टी से लेकर ढाबे तक पर जमकर डिमांड होती है. इसका स्वाद इतना डिफरेंट है कि आप एक बार खाएंगे तो अडिक्शन हो जाएगा. वहीं इसकी खास बात ये भी है कि इसे बनाने के लिए सारे इंग्रीडिएंट्स घर पर ही मिल जाएंगे. वहीं इस डिश को बनाना बहुत आसान भी है. तो चलिए हम यहां आपको शाही खोया मटर बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगें.

शाही खोया मटर बनाने की सामग्री-

तेल, एक चम्मच हींग, एक चम्मच जीरा, 3 लौंग, 4 काली मिर्च, 4 तेज पत्ता,  2 प्याज का पेस्ट, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच धनिया पाउडर, बारीक कटा टमाटर, एक चम्मच हल्दी,नमक, एक कटोरी मटर, 50 ग्राम खोया.

शाही खोया मटर बनाने की रेसिपी- शाही खोया मटर बनाने के लिए एक बर्तन में तेल में थोड़ा घी मिलाकर गरम करें. इसके बाद इसमें हींग, जीरा, लौंग, काली मिर्च और तेज पत्ता डालें. अब इसमें प्याज का पेस्ट डालें एक मिनट बाद इसमें मिर्च-अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. अब इसे भून लें. अब इसमें धनिया पाउडर, गरम मसाला, डालें. इसके बाद जब मसाला भुन जाए तो इसमें बारीक कटा हा टमाटर जाल दें. इसके बाद समें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह भूनें. मसाला जब चिकनाई छोड़ने लगें तो इसमें मावा डालें और अच्छे से चलाएं. अब सबसे लास्ट में इसमें मटर डालें और थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर पकने दें.10 मिनट बाद गैस बंद कर दें.

ये भी पढ़ें

Good Health Care Tips: एसिडिटी से तुरंत राहत दिलाएगा हल्दी-अजवाइन का ये नुस्खा, जानें बनाने का तरीका

Kitchen Hacks: इस तरह घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई कोफ्ता, जानें रेसिपी

lifestyle https://ift.tt/3FWyiMY

Weight Loss Tips: Breakfast करते वक्त न करें ये गलतियां, हो सकते हैं मोटापे के शिकार

Weight Loss: सही ब्रेकफास्ट करना सेहत के लिए बहुत जरूरी है. ब्रेकफास्ट आपके दिनभर में लिए जाने वाले खाने का जरूरी भाग है. एक हैल्दी ब्रेकफास्ट करने से आपके दिनभर की शुरुआत बेहतरीन एनर्जी लेवल के साथ होती है. वहीं एक हैल्दी ब्रेकफास्ट आपको लंच में गैरजरुरी कैलोरी लेने से रोकता है. वहीं अनजाने में आप ब्रेकफास्ट से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर जात हैं जो आपके वेट लॉस प्रोसेस पर असर डालती हैं और आपका वजन बढ़ा सकती है. ऐसे में हम यहां बताएंगे कि आपको ब्रेकफास्ट के दौरान किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

नाश्ते में कैफीन का सेवन नुकसानदेह- कई लोगों के सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से होती है. बहुत ज्यादा कैफीन युक्त ड्रिंक के सेवन से आपको डीहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. इसलिए अपने ब्रेकफास्ट में कैफीन को शामिल करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है.

ब्रेकफास्ट में सिर्फ जूस लेना-जूस में फाइबर नहीं होते हैं. ब्रेकफास्ट में जूस पीने से आपको कुछ समय बाद ही भूख लग जाती है. इसके अलावा पैक्ड जूस में चीनी की अतिरिक्त मात्रा के अलावा बहुत कम पोषक तत्वों की मौजूदगी होती है. इसलिए ब्रेकफास्ट में केला, सेब, अमरूद, मौसमी जैसे फलों को शामिल करें.

ब्रेकफास्ट में चीनी लेने से बचें- मीठा खाना किसे पसंद नहीं होता है. मीठा खाने से दिल और दिमाग दोनों खुश हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्स्ट्रा चीनी खाने में एक्स्ट्रा कैलोरी को जोड़ने के साथ-साथ आपके वजन को भी बढ़ाती है, इससे पेट और लिवर के पाल फैट जमा हो जाता है. वहीं चीनी के सेवन से आपको कई बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए नाश्ते में चीनी से बनी चीजों को लेने से बचें.

ये पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सुपर फूड्स मानी जाती हैं ये चीजें, इस तरह करें सेवन

Good Health Care Tips: सभी को डाइजेस्ट नहीं होती है Green Tea, ये है इसे पीने का सही समय

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

lifestyle https://ift.tt/3pbsmJe

Good Health Care Tips: क्या आप भी तो नहीं कर रहे हैं खाना खाने के बाद ये गलतियां?

Health Care Tips: हमारे रोजाना की आदतों का हमारे शरीर पर सीधा प्रभाव पड़ता है. वहीं अधिक काम के कारण हम अक्सर स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं. इसके कारण हमारे शरीर के कई सिस्टम प्रभावित होने लगते हैं. वहीं कभी-कभी हम खाना नहीं खाते है या बहुत अधिक खा लेते हैं. इससे हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें समय पर पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए. इसके अलावा भी हमें बहुत सारी चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. वहीं हेल्दी रहने के लिए हमको ये भी ध्यान में रखना चाहिए कि हमें खाना खाने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं. चलिए जानते हैं.

फल खाना- फल पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्त्रोत हैं लेकिन भोजन के बाद फल खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है. इससे पाचन और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है. इससे बचने के लिए भोजन के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए. इसलिए खाना खाने के एक घंटे बाद ही फल खाना चाहिए.

वर्कआउट- खाना खाने के तुरंत बाद जिम या वर्कआउट करने से बचना चाहिए. ऐसा करने से आपको बेचैनी और असुविधा हो सकती है. हमारा शरीर एक निश्चित तरीके से बना होता है और हर चीज के लिए एक समय होता है. खाना खान के बाद वर्कआउट करने से सुस्ती और पेट की परेशानी होती है.

धूम्रपान और तंबाकू- भोजन के बाद धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है. तंबाकू में मौजूद निकोटीन ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके बहुत सारी समस्याएं पैदा कर सकता है. इसके अलावा यह आंत के कैंसर की संभावना को भी बढ़ाता है.

भोजन के तुरंत बाद सो जाना-अधिकांश लोग भोजन करने के बाद सो जात हैं लेकिन यह आदत आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है.

ये भी पढे़ं

Good Health Care Tips: सभी को डाइजेस्ट नहीं होती है Green Tea, ये है इसे पीने का सही समय

Good Health Care Tips: Coffee और Chocolate में से कौन सी चीज है आपकी सेहत के लिए बेहतर? जानें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3FWA8gU