Monday, November 29, 2021
Kitchen Hacks: खाने को फ्राई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, खाना बनेगा और भी टेस्टी

Cooking Tips: फ्राई फूड्स को हेल्थ के लिए नुकसानदायक माना जाता है. इसलिए ज्यादातर लोग फ्राई फूड्स खाने से परेहज करते हैं. लेकिन फिर भी टेस्ट के लिहाज से देखें तो फ्राई खाने को काफी पसंद किया जाता है. वहीं अगर आप कुछ चीजों को तरीके से फ्राई करते हैं तो उनका स्वाद बढ़ जाता है. ऐसे में हम यहां आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें आप भी अपना सकते हैं. ऐसा करने से आपकी डिश स्वादिष्ट और हेल्दी बनेगी. चलिए जानते हैं.

खाने को फ्राई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

किसी भी चीज को फ्राई करने से पहले तेल को अच्छी तरह से गर्म करें. ऐसा करने से खानें में कच्चे तेल की महक नहीं आयेगी और आपका खाना भी स्वादिष्ट लगेगा.

तलने से पहले उस चीज का एक छोटा टुकड़ा तेल में डालकर चेक कर सकते हैं कि तेल कितना गर्म हुआ है.

अगर मसाले में नारियल का इस्तेमाल करना है तो नारियल को ज्यादा देर तक न भूनें क्योंकि नारियल को अधिक भूनने पर उसका स्वाद खत्म हो जाता है और नारियल का ऑयल मसाले में आ जाता है.

जब तेल गर्म होने पर धुआं देने लगे तो गैस को धीमा कर सब्जियां तेल में छोड़ें. ऐसा न करने पर तेल की छीटें आपके ऊपर भी आ सकते हैं.

मीट फ्राई करने से पहले फ्राइंग पैन में थोड़ा सा नमक छिड़क लें. इससे मीट पैन में नहीं चिपकेगा.

सरसों तेल की महक कम करने के लिए इसे गर्म करते समय इसमें थोड़ा नमक डाल दें.

तेल को पूरी तरह से गर्म होने के बात ही उसमें कोई भी चीज को फ्राई करें. इससे खाना भी अच्छी तरह से फ्राई होगा.

एक साथ सभी चीजें न डालकर स्टेप बाय स्टेप ही डालें. इससे सब्जी, मसाले अच्छे से भुन जाते हैं.

ये भी पढ़ें

Kitchen Hacks: ओट्स और दलिया को स्टोर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, लंबे समय तक रहेगा सही

Kitchen Hacks: इस तरह घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई कोफ्ता, जानें रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3xBYHg3
Relationship Advice: जब Ranbir Kapoor ने अपनी Ex Katrina Kaif की तारीफ में पढ़े थे कसीदे, देता है कई कपल्स को मेजर गोल्स

Relationship Advice: आज भले की कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की दुल्हनिया बनने वाली हैं लेकिन एक वक्त था जब कैटरीना और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एक-दूसरे के प्यार में पागल हुआ करते थे. दोनों को साथ में हर जगह स्पॉट किया जाता था और दोनों ही एक-दूसरे का हर जगह साथ देते नजर आते थे. जब कैटरीना रणबीर के साथ हुआ करती थीं तो एक बार खुद रणबीर ने कहा था, 'मैं अपनी जिंदगी को कैटरीना के बिना सोच भी नहीं सकता. मुझे जिंदगी के हर पड़ाव पर वो चाहिए.'

आज भले ही दोनों की राहें जुदा हों लेकिन उस वक्त जिस तरह से रणबीर ने कैटरीना की तारीफ की थी वो करना हर किसी के बस की बात नहीं होती क्योंकि कई बार सामने आ जाता है मेन ईगो, जिसके चलते पुरूष महिलाओं की कम ही तारीफ करते हैं लेकिन अगर आप अपनी पार्टनर की तारीफ दुनिया के सामने करते हैं तो उसके कई फायदे होते हैं.

ईगो से जीत जाता है आपका प्यार-
आपका अपनी पार्टनर की तारीफ करना ये दर्शाता है कि आपका प्यार आपके ईगो से बड़ा है. ये न सिर्फ आपके लिए अच्छा होगा बल्कि आपकी पार्टनर को भी इस बात का एहसास होगा कि आपकी जिंदगी में उसकी अहमियत कितनी ज्यादा है.

पार्टनर की नजरों में बढ़ जाती है इज्जत-
अगर आप अपने पार्टनर की तारीफ करते हैं तो ये बात वो जरूर नोटिस करते हैं. वो इस बात को जहन में रखते हैं कि आपने दुनिया के सामने उनकी तारीफ की, उनकी इज्जत बढ़ाई और ऐसे में आपका सम्मान खुद-ब-खुद उनके दिल में बढ़ जाता है.

आपकी तारीफ से दूसरे भी होते हैं प्रभावित-
अगर आप अपने पार्टनर की तारीफ करते हैं तो इससे न सिर्फ आपकी पार्टनर को खुशी मिलती है बल्कि आप दूसरों के लिए भी एक आदर्श बन जाते हैं. दूसरे भी आपसे प्रेरणा लेते हैं और ऐसे में लोग अपने-अपने पार्टनर का सम्मान करना सीखते हैं

ये भी पढ़ें- Relationship Goals: Kareena Kapoor और Soha Ali Khan में है जबरदस्त प्यार, जानिए कैसे इतना खूबसूरत है ननद-भाभी का रिश्ता

Relationship Advice: ऐसे लड़कों से सख्त नफरत करती हैं लड़कियां, अगर आप में भी हैं ये आदतें तो बदल डालिए
lifestyle https://ift.tt/3CWB4zW
Good Health Care Tips: Cheese खाने से सेहत को मिलेंगे ये फायदे, इस तरह करें डाइट में शामिल

Benefits of Eating Cheese: चीज का इस्तेमाल अक्सर कुछ स्पेशल खाने जैसे कि पिज्जा, बर्गर और पास्ता में किया जाता है. वहीं ज्यादातर लोग इसे नुकसानदायक भी मानते हैं. लेकिन चीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इसमें प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा में पाई जाती है. इसके साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है. ऐसे में चीज उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिसमें कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना है. वहीं चीज का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है. ऐसे में हम यहां आपको चीज खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे.

चीज को डाइट में कैसे करें शामिल- चीज को अपने खाने में शामिल करने के कई तरीके हैं. बैलेंस डाइट का सेवन करने के लिए सही मात्रा में मेक्रो और माइक्रो न्यूट्रीएंट का होना जरूरी है तो चलिए जानते हैं कि चीज को अपनी डाइट में कैसे शामिल करते हैं.

अगर आप सलाद को अपनी डाइट में खा रहे हैं तो चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे सलाद का स्वाद बढ़ जाता है. इसके लिए आप खीरा, टमाटर और सलाद में शामिल करने वाली सब्जी फल के साथ चीज को क्यूब की शेप में काटकर मिक्स करें.

अगर आप अंडा खाते हैं तो आप अपने ऑमलेट में चीज को मिक्स करें. ये हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है ये खाने में पोषण के साथ स्वाद से भी भरपूर होगा.

अगर आप पराठा खाते हैं तो चीज पराठे का सेवन कर सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान हैं. इसके साथ ही ये स्वाद से भी भरपूर होता है.

वहीं अगर आप नाश्ते में सैंडविच खाते हैं तो इसमें आप चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको चीज को सैंडविच के बीच में रखना होगा.

ये भी पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन कम करने में पपीता करेगा मदद, इस तरह से डाइट में करें शामिल

Good Health Care Tips: सोने से पहले गुड़ के साथ पिएं दूध, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3pb9lqs
Weight Loss: वेट लॉस करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, तुरंत दिखेगा असर

Weight Loss Tips: आज के दौर में हर कोई बेहतर और खूबसूरत दिखना चाहता है. वहीं खूबसूरत दिखने के लिए एक स्लिम-ट्रिम और मस्क्यूलर बॉड़ी होना बेहद जरूरी है. वेट लॉस करना आज सबसे बड़ी चुनौती है. कई लोग वजन कम करने के लिए डायटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक करते हैं लेकिन फिर भी उनका वजन कम होने का नाम नहीं लेता है. वहीं यह परेशानी तब और बढ़ जाती है जब वेट के साथ आपका फैट भी बढ़ने लग जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से परेशान हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि हम यहां आपको कुछ ऐसे स्टेप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप भी मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं.

मोटापा कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

वजन घटाने के लिए सबसे पहली शर्त अपनी कैलोरी को कम करने की जरूरत है. इसलिए आपको कम कैलोरी वाला भोजन करना चाहिए. इसलिए नाश्ते में ओट्स, लंच में दाल रोटी, डिनर में हल्का भोजन करें.

वजन कम करने के लिए वर्कआउट करना बहुत जरूरी है. ऐसे में आप अपने लिए कुछ ऐसी एक्टिविटीज चुनें, जिसके कारण आपको काफी अच्छा महसूस हो. इसके लिए आप जिमिंग या फिर कोई खेल खेलना अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

सुबह उठकर खाली पेट एक या दो ग्लास पानी पिएं. इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा.

खाने से आधे घंटे पहले पेट भरपानी पिएं. इससे अधिक भोजन करने का मन कम करेगा.

ज्यादा ऑयली चीजें जैसे बर्गर, पिज्जा, पनीर का सेवन अधिक करने से बचें.

चीनी से बनी चीजों का सेवन कम करें क्योंकि इनका सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है.

बैठकर धीरे-धीरे खाने की आदत डालें. ऐसा करने से भोजन आसानी से पच जाता है.

अगर आपका घर 4 मंजिल पर है तो लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें

Skin Care Tips: Pimple के निशानों को हटाने के लिए लगाएं ये Toner, जानें बनाने का तरीका

Weight Loss Tips: वजन कम करने में पपीता करेगा मदद, इस तरह से डाइट में करें शामिल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

lifestyle https://ift.tt/3lfDyDm
Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए इस तरह पिएं दूध की चाय, कुछ दिनों में ही दिखेगा फर्क

Milk Tea: अगर आप कई दिनों से वजन कंट्रोल के चक्कर में अपनी देसी दूध वाली चाय को अलविदा कह चुके हैं तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. वजन कम करने के लिए हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं जो चाय छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसे पीकर वह कभी अपना वेट लॉस नहीं कर पाएंगे तो ऐसे में हम यहां आपको ऐसी विधि बताएंगे, जिससे बनी चाय आप पिएंगे तो आपका वजन ही कम नहीं होगा बल्कि कब्ज, हाई बीपी, और स्ट्रेस भी कंट्रोल में रहेंगे.चलिए जानते हैं.

चाय पीने का सही समय- चाय को पीने का समय भी देखना बहुत जरूरी है. चाय को कभी खाली पेट न पिएं. साथ ही इसे कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद भी न पिएं. चाय आपको तब पीनी चाहिए जब आप पूरी तरह से थका हुआ महसूस कर रहे हों क्योंकि जब जाकर आपका इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं.

वेट लॉस चाय बनाने की सामग्री- चाय की पत्ती, लेमनग्रास स्टेम 2 इंच का टुकड़ा, कोकोआ पाउडर 2 चम्मच, दूध, शुगर फ्री 2 चम्मच, एक कप पानी.

चाय बनाने का तरीका- चाय बनाने के लिए सबसे पहले सॉस पैन में पानी उबलने के लिए चढ़ा दें. अब लेमनग्रास को अच्छी तरह से कूट लें और पानी में मिला दें. वहीं एक अलग कप में कोको पाउडर और चीनी मिलाएं. इसके बाद जब पानी उबलने लगे तब उसमें चाय की पत्ती डालें. फिर दूध डालें और अच्छी तरह पकाएं. अब चाय को उसी कप में छान लें. जिसमें आपने कोको पाउडर और चीनी मिक्स की थी. इसे चम्मच से चलाएं और पी लें. इस चाय को बनाने में लेमनग्रास का इस्तेमाल किया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए सोते समय पिएं ये ड्रिंक्स, बिना एक्सरसाइज के बॉडी होगी स्लिम-ट्रिम

Weight Loss Tips: वजन कम करने में पपीता करेगा मदद, इस तरह से डाइट में करें शामिल
lifestyle https://ift.tt/3d16ESF
Cholesterol Control: गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए इन 5 बातों का रखें ख्याल, तुरंत दिखने लगेगा असर

Increase Good Cholesterol level: अनहेल्दी खाना, फास्टफूड और ज्यादा तेल मसाला खाने से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. इस तरह की लाइफस्टाइल से कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ जाता है. जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है. ऐसे में आपको अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखना सबसे जरूरी है. हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं, एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल. 'गुड कोलेस्ट्रॉल' को HDL और 'बैड कोलेस्ट्रॉल' को LDL कहते हैं. गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे हार्ट के लिए फायदेमंद होता है. इससे ब्लड से एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद मिलती है और धमनियां साफ रहती हैं. हमारा शरीर गुड कोलेस्ट्रॉल खुद से बनाता है. ऐसे में आपको शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए. आप इन बातों को ध्यान में रखते हुए शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ा सकते हैं.

1- एक्सरसाइज है जरूरी- शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है. आपको रोज करीब आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. आप वॉक, रनिंग, जॉगिंग, स्वीमिंग या जिम जाकर वर्कआउट कर सकते हैं.

2- प्रोसेस्ड फूड कम खाएं- आपको शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए अपनी डाइट से प्रोसेस्ड फूड को हटा देना चाहिए. इनमें काफी मात्रा में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट होता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है.

3- खाने से शुगर को आउट करें- ज्यादा मीठा खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होने लगता है. इसलिए शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए मीठी चीजों से परहेज करें. आप फल और जूस की नेचुरल शुगर ले सकते हैं.

4- वजन कंट्रोल रखें- शरीर में मोटापा बढ़ने के साथ कई तरह की बीमारियां शुरू हो जाती हैं. ऐसे में अगर आपका वजन बढ़ता है तो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना भी शुरू हो जाता है. गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए आप अपने वजन को नियंत्रित रखें. खाने में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजें लें.

5- धूम्रपान और शराब छोड़ दें- अगर आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल कम हो रहा है तो आपको स्मोकिंग, ड्रिकिंग की आदत छोड़ देनी चाहिए. ये दोनों चीजें शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती हैं. जितना जल्दी हो सके अपनी इन दोनों आदतों को छोड़ दें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 Diet: शरीर में हो रही है विटामिन बी-12 की कमी, इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन
lifestyle https://ift.tt/3E3lvI9
Good Health Care Tips: सोने से पहले गुड़ के साथ पिएं दूध, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Milk With Jaggery: सर्दियों में आमतौर पर हर घर में गुड़ का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है. गुड़ से कई देशों में अलग-अलग तरह की मिठाइयां भी बनाई जाती हैं. वहीं दूध में बहुत सारा कैल्शियम, विटामिन-ए और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि गुड़ के साथ दूध पीने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायेद होते हैं.

प्रेग्नेंसी के दौरान फायदे- गर्म दूध और गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन होता है. अगर इसका सेवन रोजाना किया जाएं तो ये खून में हीमाग्लोबिन की मात्रा बढाता है. इसलिए यह एनीमिया को रोकने में कारगर है और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए तो खासतौर पर फायदेमंद है क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर का एनर्जी बढ़ता है और कमजोरी भी दूर होती है.

स्किन को बनाता है खूबसूरत- गुड़ और दूध में कई पोषक तत्व होते हैं जो हमारी स्किन में कोलेजन बनने में मदद करते हैं. जिससे स्किन नर्म और कोमल होती है. गुड़ और दूध में मौजूद अमीनो एसिड स्किन में मॉश्चराइज का लेवल बनाए रखता है. वहीं दूध में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट हमें वक्त से पहले बूढ़ा होने से रोकता है.

डायजेशन करता है बेहतर- गुड़ और दूध आतों के कीड़े, अपच, कब्ड पेट फूलना जैसी और कई समस्याओं को रोकने में भी कारगर है. गुड़ और दूध डायजेशन सिस्टम तो बेहतर कर हाजमें से जुड़ी समस्याओं को कम करता है. इसलिए खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने की सलाह दी जाती है. ऐसा करने से इम्यूनिटी सिस्टम भी बूस्ट होता है.

हड्डियों और दातों में सुधार करता है- दूध के सेवन से कैविटीज और दांतों की सड़न को रोका जा सकता है. दूध में कैल्शिमयम भरपूर मात्रा में होता हैं. जो हड्डियों और दातों को मजबूत बनाने का काम करता है.

ये भी पढ़ें

Weight Loss Tips: वजन कम करने में पपीता करेगा मदद, इस तरह से डाइट में करें शामिल

Skin Care Tips: Pimple के निशानों को हटाने के लिए लगाएं ये Toner, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
lifestyle https://ift.tt/3o3xNuC
Subscribe to:
Posts (Atom)