Monday, November 1, 2021
Nutrela Diabetic Care से डायबिटीज को करें कंट्रोल, मोटापा रहेगा दूर

Nutrela Diabetic Care Benefits: मधुमेह शरीर के लगभग हर हिस्से को प्रभावित करता है. डायबिटीज के मरीज को दूसरी बीमारियों से बचने के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है. बड़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल सबसे जरूरी है. हालांकि स्वस्थ जीवनशैली के साथ-साथ आपको डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिले. ऐसे में आपके लिए पतंजलि न्यूट्रिला डायबिटिक केयर अच्छा विकल्प है. इससे आप ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं. मोटापा कम करने में भी Nutrela Diabetic Care मदद करत है जानते हैं इसके फायदे.

यहां से खरीदें: NUTRELA DIABETIC CARE 400 GM

1- ब्लड शुगर को कंट्रोल करे (Helps Manage Blood Sugar)- Nutrela Diabetic Care शरीर में बड़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. जिससे शरीर के दूसरे अंगों पर गंभीर असर नहीं पड़ता है. ये पूरी तरह से शुगर फ्री और शुद्ध शाकाहारी तत्वों से तैयार किया गया है. आप इसके सेवन से डायबिटीज को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं.

2- वजन कंट्रोल करने में मदद करे (Support Weight Management)- शरीर में ब्लड शगुर बढ़ने की एक बड़ी वजह अनहेल्दी लाइफस्टाइल और मोटापा है. ऐसे में Nutrela Diabetic Care के सेवन से आप अपने वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं. इसमें भरपूर फाइबर और विटामिन्स हैं जिससे आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत बनता है और वजन कम करने में मदद मिलती है.

3- फाइबर से भरपूर (High Fibre)- Nutrela Diabetic Care के सेवन से शरीर को सभी जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मिलता है. इसमें विटामिन बी1, बिटामिन बी2, बी3, बी5, बी7, विटामिन बी12, जिंक, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसमें डाइटरी फाइबर काफी मात्रा में होता है जिससे स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं.

4- लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low GI)- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए Nutrela Diabetic Care को आप आसानी से अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं. न्यूट्रिला डायबिटिक केयर पूरी तरह से शुगर फ्री है. इसमें पॉवरफुल हर्बल मिक्स शामिल किए गए हैं, जो लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के साथ मधुमेह के रोगियों के लिए 100% आरडीए को पूरा करने में मदद करता है.

5- ईएसपीईए गाइडलाइन्स पर आधारित (ESPEN Guidelines)- यूरोपियन सोसाइटी फॉर क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड मेटाबॉलिज्म (ESPEN) के आधार पर Nutrela Diabetic Care को कई वैज्ञानिक रिसर्च के बाद तैयार किया गया है. इससे ब्लड शुगर और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. न्यूट्रिला डायबिटिक केयर 100% शाकाहारी और बायोफर्मेंटेड विटामिन के साथ तैयार किया गया है ये पूरी तरह से ग्लूटेन फ्री, जीएमओ फ्री, ट्रांस फैट फ्री, प्रिजर्वेटिव फ्री है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Spirulina Natural के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, शरीर को मिलेंगे विटामिन, मिनरल और प्रोटीन
lifestyle https://ift.tt/3w10VVE
Diabetes: कहीं आप डायबिटीज के शिकार तो नहीं हैं? जानिए लक्षण और बचने के आयुर्वेदिक उपाय

How To Control Diabetes: डायबिटीज होने पर शरीर बीमारियों का घर हो जाता है. इससे आपके शरीर में सभी अंगो पर असर पड़ता है. डायबिटीज होने पर खाने-पीने से लेकर लाइफस्टाइल हर चीज में आपको बहुत सतर्क रहना पड़ता है. अगर आपने डाइट में जरा सी लापरवाही की तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. डायबिटीज के मरीज को अपना वजन भी कंट्रोल में रखना चाहिए. आयुर्वेद में ऐसी कई दवाएं हैं जिनसे मधुमेह को नियंत्रण में किया जा सकता है. हालांकि कई बार लोगों को डायबिटीज होने के बारे में पता भी नहीं चल पाता है. जानते हैं डायबिटीज होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं और मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए क्या घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय आप अपना सकते हैं?

डायबिटीज़ के लक्षण (Symptoms Of Diabetes)
⦁ बहुत प्यास लगना
⦁ बार-बार टॉयलेट आना
⦁ बहुत भूख लगना
⦁ अचानक से वजन बढ़ना या कम होना
⦁ थकान
⦁ चिड़चिड़ापन
⦁ आंखों में धुंधलापन
⦁ घाव का देरी से भरना
⦁ स्किन इंफेक्शन
⦁ ओरल इंफेक्शन्स
⦁ वजाइनल इंफेक्शन्स

डायबिटीज में आयुर्वेदिक दवा (Home Remedies for Diabetes)

1- अंजीर के पत्ते- डायबिटीज के इलाज में अंजीर के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें मधुमेह विरोधी गुण होते हैं, जिससे ब्लड शुगर का लेवल कम करने में मदद मिलती है. अंजीर के पत्तों को खाली पेट चबाने या पानी में उबाल कर पीने से मधुमेह कंट्रोल रहता है.

2- मेथी के दाने- डायबिटीज के रोगियों के लिए मेथी बहुत फायदेमंद होती है. मेथी के बीज का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. आप एक चम्मच मेथी के बीज को रात भर एक ग्लास पानी में भिगोकर रख दे. सुबह खाली पेट इन बीजों और पानी को पी लें. इसके करीब 30 मिनट बाद तक कोई दूसरी चीज न खाएं. सप्ताह में 2 से 3 बार ऐसा करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

3- दालचीनी- मसालों में दालचीनी का उपयोग सभी के घरों में होता है. दालचीनी के कई फायदे हैं. स्वाद और खुशबू बढ़ाने के अलावा डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए भी दालचीनी का उपयोग किया जाता है. इसमें मधुमेह विरोधी गुण पाए जाते हैं. दालचीने के उपयोग से ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है. इसके लिए आपको हर रोज आधा चम्मच दालचीनी पाउडर का सेवन करना चाहिए.

4- आंवला- विटामिन सी से भरपूर आंवला डायबिटीज में भी फायदेमंद है. आंवला में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं. आंवला खाने के 30 मिनट में ब्लड शुगर लेवल कम किया जा सकता है. आंवले के बीजों को पीसकर पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. इससे धीरे-धीरे शुगर लेवल भी कम हो जाता है.

5- जामुन के बीज- डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए जामुन के बीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है. जामुन की गुठलियों को अच्छी तरह सुखाकर पीस लें. इस चूर्ण को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें. इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलेगी. जामुन के सीजन पर आप इसे खूब खाएं. ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए फायेदमंद है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Spirulina: स्पिरुलिना सेहतमंद रहने का है खजाना, हार्ट, डायबिटीज और कैंसर से लड़ने में करता है मदद
lifestyle https://ift.tt/3EsGyU4
Blood Sugar Control: मधुमेह में डाइट का रखें विशेष ख्याल, इन फल और सब्जियों का करें सेवन

Diabetes Control Diet: आजकल भागदौड़ भरी जीवनशैली (Lifestyle) में अनियमित खान-पान की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. डायबिटीज (Diabets) भी एक ऐसी बीमारी है जिसकी बड़ी वजह आपकी लाइफस्टाइल ही है. खास बात ये है कि डायबिटीज धीरे-धीरे आपके शरीर के दूसरे हिस्सों को प्रभावित करना शुरू कर देती है. इसीलिए डायबिटीज को साइलेंट किलर (Silent Killer) कहा जाता है. डायबिटीज होने पर आपकी आंखों (Eye), किडनी (kidney), लिवर (Liver), हार्ट (Heart) और पैरों में दिक्कत होने लगती है. पहले करीब 40 साल की उम्र के बाद ही डायबिटीज होता था, लेकिन अब बच्चों में भी डायबिटीज (Diabetes in Kids) की समस्या हो रही है.

डायबिटीज में कैसी हो डाइट (Fruits And Vegetables In Diabetes)

1- हरी सब्जियां (Green Vegetables)- डायबिटीज होने पर आपको खाने में हरी सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए. आपको खाने में पालक, लौकी, तोरई, पत्तेदार सब्जियां और ब्रोकली शामिल करनी चाहिए. ये सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं. ये सब्जियां डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. इनमें विटामिन ए और सी काफी होता है. वहीं कैलोरीज की मात्रा बहुत कम होती है. ब्रोकली डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है. वजन घटाने में भी ब्रोकली मदद करती है.

2- भिंडी (Ladyfinger)- डायबिटीज के मरीज के लिए भिंडी सब्जी का अच्छा ऑप्शन है. भिंडी में स्टार्च नहीं होता और घुलनशील फाइबर पाया जाता है. भिंडी आसानी से पच जाती है. इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है. भिंडी में मौजूद पोषक तत्व इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं.

3- गाजर (Carrot)- गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और ढ़ेर सारे मिनरल्स पाए जाते हैं. डायबिटीज के मरीज को खाने में गाजर जरूर शामिल करनी चाहिए. ऐसे लोगों को सब्जी की बजाय सलाद के तौर पर कच्ची गाजर खानी चाहिए. गाजर में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है. इससे बॉडी में धीरे-धीरे शुगर रिलीज होता है.

4- पत्ता गोभी (Cabbage)- पत्ता गोभी भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है. पत्ता गोभी में स्टार्च की मात्रा बहुत कम होती है. पत्ता गोभी एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर है. इसमें फाइबर भी भरपूर होता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए पत्ता गोभी बहुत पायदेमंद है. आप सलाद या सब्जी के तौर पर पत्ता गोभी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

5- खीरा (Cucumber)- खीरा खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. गर्मियों में खीरा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है. खीरा में पानी अच्छी मात्रा में होता है. खीरे में स्टार्च बिल्कुल नहीं होता है. वजन घटाने के लिए भी खीरा बहुत कारगर है. पेट को स्वस्थ रखने में भी खीरा मदद करता है.

6- सेब (Apple)- एप्पल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. रोज एक सेब खाने से शरीर बीमारियों से दूर रहता है. डायबिटीज के मरीज के लिए भी सेब बहुत अच्छा फल है. सेब में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार का फाइबर काफी होता है. जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है. सेब खाने से पेट अच्छा रहता है और वजन भी कंट्रोल रहता है.

7- संतरा (Orange)- फलों में संतरा को सुपरफूड माना गया है. डायबिटीज के मरीज के लिए भी संतरा बहुत गुणकारी है. इसमें भरपूर फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम पाया जाता है. जिससे डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलती है.

8- आड़ू (Peach)- आड़ू फुल ऑफ फाइबर फूड है. आड़ू खाने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है. करीब 100 ग्राम आड़ू में 1.6 ग्राम फाइबर होता है. गर्मी और बारिश के मौसम में आड़ू आपको काफी मिल जाएगा. आड़ू पहाड़ों पर पाया जाने वाला फल है. शुगर के मरीज को आड़ू जरूर खाना चाहिए.

9- अमरूद (Guava)- अमरूद काफी सस्ता लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद फल है. अमरुद में लो ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानी जीआई होता है, जिससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है. अमरूद में विटामिन सी, विटामिन ए, फॉलेट, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. डायबिटीज और हार्ट के मरीज के लिए अमरूद बहुत अच्छा फल साबित होता है.

10- कीवी (Kiwi)- कीवी खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. खासबात ये है कि ये सभी सीजन में आसानी से मिल जाता है. कीवी में विटामिन ए और सी भरपूर होता है. एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर कीवी खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है. इससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम करने में मदद मिलती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Spirulina Multivitamin: स्पिरुलिना सेहत के लिए है ‘सुपरफूड’, प्रोटीन, विटामिन और अमिनो एसिड से भरपूर
lifestyle https://ift.tt/3btDZVx
Diwali 2021: इस दिवाली रहें खुश, ब्रेकअप के बाद इन वजहों से प्रेमी को नही भूल पाते हैं लोग, जानिए

Relationship Tips: कई बार किसी रिलेशनशिप के सही तरीके से ना चलने के कारण रिश्तों में दरार आ जाती है. जिससे दो लोगों के बीच चीजें बिगड़ने लगती हैं. जिससे लोग एक दूसरे से अलग हो जाते हैं. किसी भी रिलेशनशिप में ब्रेकअप के कई कारण हो सकते हैं. जब कोई रिलेशनशिप उसमें रहने वाले व्यक्ति पर हावी हो जाती है तो वह इससे निकलने की कोशिश करता है या फिर कई बार उससे अच्छा ऑप्शन ढूंढ़ने की कोशिश करता है. ब्रेकअप के बाद कुछ दिन तक तो सभी चीजें अच्छी लगती है, व्यक्ति को आजादी महसूस होती है लेकिन धीरे धीरे जब उसे एहसास होता है तो उसे अपना पुराना रिलेशनशिप याद आने लगता है. कई लोगों के लिए अपने प्यार को भूलना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में व्यक्ति मूव ऑन नहीं कर पाते .

सच स्वीकार न कर पाना
कई लोग इस बात को स्वीकार नहीं कर पाते कि वह जिससे इतना प्यार करते थे, अब उससे उनकी राहें अलग हो चुकी हैं. कई स्थितियों में तो रिश्ता भले ही कड़वाहट के साथ खत्म हुआ हो, तब भी व्यक्ति इस एंड को ऐक्सेप्ट नहीं कर पाता. सच न स्वीकार पाने वाली स्थिति सबसे खराब होती है, क्योंकि इसके चलते व्यक्ति का मूव ऑन कर पाना लगभग मुश्किल सा हो जाता है.

सोचना की ब्रेकअप क्यों हुआ
कई बार किसी रिलेशनशिप में एक व्यक्ति बिना किसी कारण के ब्रेकअप कर लेता है. ऐसे में सामने वाला व्यक्ति यह सोचने लगता है कि आखिर उसके पार्टनर ने उससे ब्रेकअप क्यों किया. इस कारण भी व्यक्ति हमेशा इस सोच में रहता है कि आखिर उसका ब्रेकअप क्यों हुआ. इससे व्यक्ति को उभरने में काफी परेशानी होती है.

उनके बारे में अपडेट लेते रहना
अक्सर ब्रेकअप के बाद लोग अपने एक्स की सोशल मीडिया प्रोफाइल को फॉलो करते रहते हैं. उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है? वह क्या फोटो पोस्ट कर रहे हैं? उनके स्टेट्स क्या है? वह सब देखते रहते है. एक्स से जुड़ने का यह इनडायरेक्ट तरीका उन्हें पुरानी फीलिंग्स और लवर को भुलाने नहीं देता. अगर ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच ठीक रिश्ते हैं, तो उस स्थिति में भी ऐसे लोग एक्स की जिंदगी में दखल देने की कोशिश करते हैं.

कॉन्फिडेंस की कमी
कुछ लोग इसलिए अपने पुराने रिश्ते को नहीं जाने देना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर उनकी जिंदगी में फिर से प्यार नहीं आया, तो वह क्या करेंगे? ऐसे लोगों में खुद को लेकर कॉन्फिडेंस की कमी होती है, जिससे वह मूव ऑन जैसे शब्द से ही डरते हैं और पुराने प्यार को फिर से पाने की कोशिश करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें.

Family Relationship Tips: हर पुरुष को सैफ अली खान की इन गलतियों से सीखना चाहिए, भगवान सबको नहीं देते गलतियां सुधारने का दूसरा मौका

Aishwarya Rai को पसंद है संयुक्त परिवार, जानें Joint Family के कई फायदे
lifestyle https://ift.tt/3jS0mse
Diwali 2021: इस दिवाली मीठे में घर पर बनाएं मखाने और काजू की खीर, जानें बनाने की रेसिपी

Makhane Kaju Kheer Recipe: दिवाली का त्योहार हमारे देश में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. वहीं अब दिवाली का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है. ऐसे में दिवाली पर ज्यादातर घरों में कई तरह के पकवान और मिठाईयां बनाई जाती हैं. वहीं मीठा खाने के शौकीनों को खीर भी बेहद पसंद होती है. खीर बनाने के कई तरीके होते हैं. ऐसे में आज हम यहां आपको चावल और दूध की खीर से हटकर मखाने और काजू की खीर बनाने के बारे में बताएंगे. जी हां, इस दिवाली आप घर पर इस रेसिपी की मदद से इस तरह बना सकते हैं मखाने और काजू की खीर. जानें बनाने की रेसिपी.

मखाने और काजू की खीर बनाने की सामग्री-

1 लीटर दूध, मखाने, 1 छोटा चम्मच घी, 1 छोटा चम्मच चिरौंजी, 10 काजू, 10 बादाम, 1 चम्मच इलायची पाउडर, चौथाई कप चीनी.

मखाने और काजू की खीर बनाने की रेसिपी-

काजू और मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले काजू और बादाम महीन-महीन काटकर लग रख लें. इसके बाद मखानों को महीन-महीन काट लें. इसके बाद इसको मिक्सी में दरदरा पीस लें. इसके बाद अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें मखानों को एक मिनट तक मखानों को भून लें. इसके बाद मखानों में दूध डालकर पहले उबाल के बाद गैस को धीमा कर दें. इसके बाद दूध को तब तक पकने दें जब तक कि मखाने पूरी तरह से गल न जाएं. इसके बाद 5-6 मिनट के गैप में खीर को चलाते रहें ताकि वो तली में लगने ना पाए. इसके बाद अब कटे हुए मेवे और चीनी को खीर में डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 5 मिनट बाद इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें. तो इस तरह तैयार हो गई आपकी मखाने और काजू की खीर.

ये भी पढ़ें

Kitchen Hacks: इस तरह घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई कोफ्ता, जानें रेसिपी

Kitchen Hacks: इस तरह से बनाएं खोया पनीर सीख कबाब, सभी को आएगा पसंद
lifestyle https://ift.tt/3GEhtYd
Amazon Festival Sale: दिवाली पर पूरे घर के लिये सस्ते में करें शॉपिंग, 4 जोड़ी कपड़े खरीदें 2 हजार से भी कम में

Amazon Festival Sale: दिवाली पर दिन में कोई कंफर्टेबल सूट पहनना हो या शाम को साड़ी... एमेजॉन से खरीदें कपड़े, जहां बीबा, W, और ऑरेलिया जैसे अच्छे ब्रांड के सूट पर 80% तक का डिस्काउंट है. इतना ही नहीं, इस सेल में जेंट्स कुर्ते की रेंज 299 रुपये से शुरू है. साथ ही बेबी गर्ल और बॉय के एथनिक कपड़े भी मिल रहे हैं 500 रुपये में. देखिये पूरे परिवार के लिये कपड़े का कलेक्शन जो सेल में फटाफट बिक रहे हैं.

Link For Amazon Great Indian Festival Sale

1-ANNI DESIGNER Women's Banarasi Silk Printed Saree

अमेजन की दिवाली सेल में एथनिक कपड़ों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जिसमें पार्टी वियर साड़ियों पर मिल रही है छूट. इस दिवाली पहनने के लिये अगर सिल्क साड़ी चाहिये तो अमेजन से 2,599 रुपये की साड़ी खरीदें सिर्फ 359 रुपये में. खास बात ये है कि इसमें आपको बहुत सारे कलर का ऑप्शन भी मिल जायेगा.

Buy ANNI DESIGNER Women's Banarasi Silk Printed Saree

2-Aurelia Women's Silk A-Line Kurta

दिवाली वाले दिन में पहनने के लिये खरीद सकते हैं Aurelia का ऑफ व्हाइट सिल्क कुर्ता, इस कुर्ते को प्लेन मरून कलर की सलरवार, पैंट, या प्लाजो के साथ मैच कर सकते हैं. लाइट ब्राउन कलर के इस कुर्ते के साथ हल्के गोल्ड ईयररिंग बेहद खूबसूरत लगेंगे. इस कुर्ते की कीमत 1,299 रुपये लेकिन एमेजॉन की सेल में 649 रुपये में मिल रहा है.

Buy Aurelia Women's Silk A-Line Kurta

3-Gauri Laxmi Enterprise Men's Cotton Blend Straight Kurta

एमेजॉन की सेल में सिर्फ 300 रुपये में मेंस कुर्ता मिल रहा है. इस कुर्ते की कीमत है 1500 रुपये लेकिन डील में पूरे 80% का डिस्काउंट है खास बात ये है कि इसमें 5-6 कलर का ऑप्शन है और हर साइज मिल रहा है. इस कुर्ते को क्रीम कलर के पाजामे के साथ या फिर जींस के साथ भी कैरी कर सकते हैं.

Buy Gauri Laxmi Enterprise Men's Cotton Blend Straight Kurta

4-Biba Girls Girls' Salwar Suit Set (KW2242_turquoise_5)

बेबी गर्ल के लिये बीबा का प्लाजो सूट खरीदें सिर्फ 749 रुपये में जिसकी MRP है 1,499. रेड और ऑफ व्हाइट का ये प्लाजो सूट बेबी गर्ल पर बेहद खूबसूरत लगेगा. इस सूट में कई और कलर कॉम्बिनेशन आपको मिल जायेंगे जिनसे आपकी बेटी लग सकती हैं बेहद सुंदर

Buy Biba Girls Girls' Salwar Suit Set (KW2242_turquoise_5)

5- Vesh Cotton Kurta Gown Set For Boys For Kids

बच्चों में बॉयज के लिये कुछ एथनिक ट्राइ करना चाहते हैं तो ये कुर्ता सेट खरीद सकते हैं सिर्फ 449 रुपये में. इसका लुक फेस्टिव है और इसमें भी आपको बहुत सारे कलर और उम्र के मुताबिक कलेक्शन मिल जायेगा. सिल्क स्टाइल के इस कुर्ते पाजामे का सेट सर्दियों के किसी भी फंक्शन के लिये परफेक्ट है

Buy Vesh Cotton Kurta Gown Set For Boys For Kids

Disclaimer: ये पूरी जानकारी Amazon की वेबसाइट से ही ली गई है. सामान से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए Amazon पर जाकर ही संपर्क करना होगा. यहां बताए गए प्रोडक्ट की क्वालिटी, कीमत और ऑफर्स के बारे में एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है.
lifestyle https://ift.tt/3buuWUo
Horoscope Today 1 November 2021: कर्क और सिंह राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान, मेष से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 1 November 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 1 नवंबर 2021 सोमवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है. सोमवार को सिंह राशि में चंद्रमा विराजमान रहेगा है. आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. आज का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष है. वहीं कुछ राशियों को धन की हानि भी हो सकती है. आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानते हैं मेष से मीन राशि तक का राशिफल.

मेष- आज के दिन अपनों के साथ सकारात्मक विचारों को शेयर करना चाहिए तो वहीं दूसरी ओर हंसी-मजाक से आस-पास का माहौल हल्का-फुल्का रखना होगा. यदि ऑफिस का कोई कार्य पेंडिंग चल रह रहा है तो उसे निपटा लें, नहीं तो बॉस नाराज हो सकते हैं. व्यापारियों को आज थोड़ा सा सजग रहने की जरूरत है, आर्थिक हानि हो सकती है, ऐसे में ग्राहकों की पसंद नापसंद का ख्याल रखें. युवाओं को आज भागा-दौड़ी अधिक करनी पड़ सकती है. सेहत से संबंधित मामलों में सजग रहने की सलाह है, ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज है उनको अनुशासित आहार लेना चाहिए. परिवार में बड़ी बहन का सानिध्य प्राप्त होगा.

वृष- आज के दिन प्लानिंग की ओर ध्यान दें. दिमाग में कई प्रकार के विचारों का प्रवाह होगा, जोकि आपको कंफ्यूज भी कर सकता है, ऐसे में गुरु के सानिध्य में रहना चाहिए. कार्य की जिम्मेदारियों को बोझ समझने से बचना होगा. ऑफिस में प्रसन्नता के साथ टीम को प्रोत्साहित करके रखें. फाइनेंस से संबंधित कार्य में सजगता बरतनी चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर बड़े क्लाइंटों के साथ तालमेल बनाकर चलें. बिजनेस पार्टनर के साथ किंही बातों को लेकर अनबन हो सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से मुंह में छालों को लेकर परेशान हो सकते हैं. जीवन साथी यदि बीमार चल रहें हैं तो उन्हें अलर्ट रहने की सलाह दें.

मिथुन- आज के दिन हो सकता है क्रोध अधिक आए, ऐसे में दूसरों के उकसाने पर क्रोध नहीं करना चाहिए. कर्तव्य का निर्वाह बढ़-चढ़ करना होगा. ऑफिस में उच्चाधिकारी आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं, इसलिए कार्य के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए. इधर-उधर की बातों में अपना कीमती समय बर्बाद कर सकते हैं. ट्रांसपोर्ट के व्यापार में मुनाफा हाथ लगेगा. हेल्थ को देखते हुए खाने में मिर्च मसाले का प्रयोग कम कर दें, हो सके तो सादा ही भोजन करें, साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखना है. किन्ही कारणों के चलते परिवार में विवाद हो सकता है. संतान के साथ समय व्यतीत करें.

कर्क- आज के दिन नेटवर्क एक्टिव रहेगा, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को ख्याति मिल सकती है. ऑफिस में प्रदर्शन खराब होने के कारण परिस्थितियां मुश्किलों में घेर सकती हैं, तो वहीं दूसरी ओर इधर-उधर की बातें करने वालों से दूर रहें. पैतृक व्यापार करने वालों को पुराने पैटर्न में अनायास बदलाव नुकसानदेह हो सकता है. सरकारी नियम कानून का पालन कठोरता से करें. सेहत में शुगर के रोगी विशेष ध्यान रखें, अधिक समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर की सलाह से दवा में बदलाव करना जरूरी है. यदि बड़े भाइयों के साथ विवाद चल रहा है तो आज मतभेद खत्म होंगे. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा.

सिंह- आज के दिन प्रसन्नता का लेवल नकारात्मक विचारों को निष्फल कर सकता है, ऐसे में हंसी-मजाक और व्यवहार में हल्कापन रखें. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा को ध्यान रखते हुए, सभी के साथ मोल-जोल बढ़ाना होगा. कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना दिख रही है. ऑफिशियल कार्यों में धैर्य रखें, निस्संदेह सफलता प्राप्त होगी, तो वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ कम्युनिकेशन बनाए रखना होगा. बिजनेस को लेकर नयी प्लानिंग तैयार हो सकती है. युवाओं को सजग रहते हुए भागा-दौड़ी करनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य में तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा. क्रोध में आकर जीवनसाथी को दुख व ठेस न पहुंचाएं, बल्कि कोई उपहार लाकर उन्हें दें.

कन्या- आज के दिन मन विचलित हो सकता है मगर मानसिक तौर पर खुद को मजबूत रखना होगा. ऑफिस में महिला सहकर्मियों का मान सम्मान करना चाहिए, यदि वह आपसे मदद की उम्मीद लेकर आएं तो निराश न करें. लोहे का व्यापार करने वालों को अच्छा धन लाभ होने की संभावना है, तो वहीं दूसरी ओर फुटकर कारोबारियों को बड़ा उधार लेनदेन से बचने की जरूरत है. युवा अपने करियर पर फोकस करें आधुनिक समय में ट्रेंड हो रहे कोर्स को लेकर जागरूक बने रहना होगा. उल्टी और पेट में जलन होने की आशंका है, ऐसे में ठंड और खानपान को लेकर सजग रहें. पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बिठाएं.

तुला- आज के दिन कूल रहना होगा, तो वहीं दूसरी ओर कार्य में अच्छा प्रदर्शन सफलता की ओर ले जा सकता है. सॉफ्टवेयर कंपनियों में कार्यरत लोगों को सजग रहना चाहिए, क्योंकि प्रोजेक्ट में कठिनाई आ सकती है. टीम वर्क में कार्य पूरे होंगे. टेलीकम्यूनिकेशन के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. युवाओं को क्रोध पर संयम रखना चाहिए, नहीं तो वाद-विवाद होते देर नहीं लगेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से ऊंचाई पर कार्य करते समय अलर्ट रहें, गिर कर चोट-चपेट लगने की आशंका है. परिवार के साथ घर में पाठ-पूजा का आयोजन बनाए, वहीं सदस्यों के साथ डिनर पार्टी भी कर सकते हैं, इससे अपनों का प्यार मिलेगा.

वृश्चिक- आज के दिन अनावश्यक विषयों पर गंभीर सोच-विचार नहीं करना चाहिए, यह प्रक्रिया यदि लम्बे समय तक हुआ तो इसका प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. कर्मक्षेत्र में कार्य को पूर्ण करने के लिए सर्वप्रथम मनोबल मजबूत रखना है, जिससे सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे. आर्ट और क्राफ्ट से संबंधित कार्य करने वाले युवाओं को प्रतिभा का सम्मान प्राप्त होगा. नया व्यापार शुरू करने जा रहें हैं, तो पहले रणनीति तैयार कर लेनी चाहिए, उसके बाद ही आगे बढ़े. हेल्थ में शारीरिक थकान रहेगी इसको दूर करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना उत्तम होगा. पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.

धनु- आज के दिन मानसिक स्तर काफी अच्छा रहेगा. नए माह में सकारात्मक सोच रखें. ज्योतिपर्व के आनन्द के साथ दीर्घकालिक कार्य योजनाएं बनाएं. ऑफिस के कामकाज में बदलाव के चलते थोड़ी विषमता आने पर आपको परेशान कर सकती है. नए व्यापार के लिए मन में विचार चल रहा है तो उसे फलीभूत होते देख सकते हैं. व्यापारिक पार्टनरशिप से संबंधित निर्णय लेने से पहले गंभीरता से सोच विचार कर लें. युवा वर्ग अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें तो ही अच्छा है. विषाक्त रोग जैसे डेंगू, मलेरिया या फूड प्वाइजनिंग जैसी बीरामरियों के प्रति सचेत रहें. आसपास के लोग मदद मांगने के लिए आ सकते हैं, हर संभव प्रयास करें.

मकर- आज के दिन सक्रियता ही प्रगति के रास्ते खोलेगी. ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलें, तो वहीं उनकी ओर से कार्य का दबाव बढ़ सकता है. बिजनेस में आ रही गिरावट अब जल्द ही ठीक होती चली जाएगी. खुदरा व्यापारियों को अब तेजी के साथ व्यापार को बढ़ाकर रखना होगा. युवा वर्ग को सोशल मीडिया पर समय नहीं गंवाना चाहिए. इंटरनेट या दूसरे डिजिटल माध्यम का उपयोग, खुद को अपग्रेड करने में कर सकते हैं. हेल्थ को लेकर सिर में दर्द और माइग्रेन के रोगी आज कुछ परेशान नजर आएंगे. माता-पिता के साथ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी. वाहन लेने की योजना बन सकती है.

कुम्भ- आज के दिन मेहनत देखकर कार्य से पीछे नहीं हटना चाहिए, वहीं दूसरी ओर टेक्नोलॉजी का सही उपयोग करते हुए इसे समय पर पूरा करना होगा. करियर में पिछली मेहनत ख्याति तक पहुंचाने वाली हो सकती है. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए. प्लास्टिक के सामानों का बिजनेस करने वाले प्रसार-प्रचार पर ध्यान दें. युवाओं को रोजगार में अवसर प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से मादक पदार्थ का सेवन करने वाले रोगों की चपेट में आ सकते हैं, ऐसे में तत्काल रूप से इसका त्याग कर देना उत्तम होगा. परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने का समय आ गया है.

मीन- आज के दिन सकारात्मक ग्रहों का प्रभाव मान-सम्मान दिलाने वाला होगा, तो वहीं दूसरी ओर ऑफिस में वरिष्ठ, उच्चाधिकारी और बॉस आपके कार्य से संतुष्ट नजर आएंगे. सहकर्मी और अपने अधीनस्थों पर अत्यधिक क्रोध करने से बचना चाहिए. कारोबार में जिन लोगों के पार्टनर जीवनसाथी हैं, उन्हें व्यापार में लाभ प्राप्त होगा. युवा वर्ग कार्य के अच्छे प्रदर्शन में सफल होंगे. आईआईटी की पढ़ाई कर रहें विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षा की तैयारी प्रारम्भ कर देनी चाहिए. सेहत को लेकर जिन लोगों का कोई परहेज चल रहा है तो अलर्ट रहें. मां को संभल कर चलने की सलाह दें गिरकर चोट लगने की आशंका है.

आज की खबरें
30 अक्टूबर को होने जा रहा है बड़ा राशि परिवर्तन, आपकी राशि पर भी पड़ेगा असर, भोग विलास का कारक ग्रह 'शुक्र' अब धनु राशि में करने जा रहा है प्रवेश, जानें राशिफल

November 2021: नवंबर के महीने में होने वाली है बड़ी हलचल, इन राशियों में होने जा रहा है सूर्य, गुरु और बुध का राशि परिवतर्न, सभी राशियों होंगी प्रभावित
lifestyle https://ift.tt/3bv626R
Subscribe to:
Posts (Atom)