Monday, November 1, 2021

Diwali 2021: दिवाली के खास मौके पर घर पर बनाएं रसमलाई की स्पेशल रेसिपी, जानें बनाने का तरीका

Diwali 2021 Special Rasmalai Recipe: देशभर में लोग बड़े जोरों शोरों से दिवाली की तैयारियों में व्यस्त है. हिंदू धर्म में दिवाली का बेहद खास महत्व माना जाता है. लोग कई महीनों इस त्योहार की तैयारी करते हैं. इस साल दीपावली का यह त्योहार 4 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा. इससे पहले हर घर में लोग दिवाली से पहले विशेष साफ सफाई करते हैं. ऐसे में धनतेरस (Dhanteras 2021) से पहले घरों की साफ-सफाई की प्रथा चली आ रही हैं. ऐसा माना जाता है कि साफ घर में ही माता लक्ष्मी का वास होता है. घर की सफाई (Diwali Cleaning Hacks) के अलावा दिवाली में मिठाइयों को विशेष (Diwali Sweets) रूप से बनाया जाता है. आपने बाजार की रस मलाई (Rasmalai Recipe) जरूर खाई होगी. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. लेकिन, आज हम आपको दिवाली के खास मौके पर घर पर रसमलाई बनाने की आसान रेसिपी बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के आसान तरीके के बारे में-

रसमलाई बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री-

रसगुल्ला के लिए चाहिए यह चीजें-
दूध-आधा लीटर
चीनी-400 ग्राम
नींबू का रस-2 चम्मच
पानी-3 कप

मलाई के लिए चाहिए यह सामग्री-
दूध-आधा लीटर
चीनी-100 ग्राम
बादाम-2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
काजू-2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
केसर-10 लीफ
इलायची पाउडर-1 चम्मच

रसमलाई बनाने की विधि-
-रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें थोड़ा पानी डाल दें.
-इसके बाद उसमें दूध उबालने के लिए रख दें.
-जब दूध उबलने लगे तब उसमें नींबू का रस मिला दें.
-इसके बाद इसमें जब दूध फट जाएं तो इसे एक कॉटन के कपड़े में निकालकर अलग कर लें.
-दो घंटे के बाद पनीर को ठंडे पानी से धो लें. इसका सारा खट्टापन निकल जाएगा.
-इसके बाद इस पनीर को हल्के हाथों से मसल कर उसका सारा पानी निकाल दें.
-इसके बाद पनीर को एक प्लेट में निकाल लें.
-इसके बाद इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना कर रख दें.
-अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें 400 ग्राम चीनी और पानी मिलाएं. कुछ ही देर में चीनी पानी में घुल जाएगा.
-अब इसमें रसगुल्लों को डाल दें.
-वहीं दूसरी ओर दूध चढ़ाकर उसे उबलने दें. जब जिसमें उबाल आ जाए तो गैस को मीडियम पर रख दें और केसर मिला दें.
-दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिला दें.
-दूध गाढ़ा होने के बाद उसमें रसगुल्ले छोड़ दें.
-गैस बंद कर दें और ऊपर से कटी हुई बादाम, काजू और पिस्ता डाल दें.
-अब इसे कम से कम चार घंटे फ्रिज में रखें.
-आपकी रस मलाई तैयार है. इसे सर्व करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3w3rhpP Care Tips: Lemon निचोड़कर न फेंके छिलका, वजन कम करने में करता है मदद

<a href="https://ift.tt/3bsdKyH Hacks: Kadhi खाने से होते हैं सेहत को गजब के फायदे, जानें कढ़ी बनाने की रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3CDTJkI

Kitchen Hacks: Diwali पर मिलावटी मिठाई से बचें, घर पर बनाएं स्वादिष्ट बेसन के लड्डू

Besan Laddu Recipe: त्योहार आते ही बाजार में मिलावटी मिठाइयों का सिलसिला शुरू हो जाता है. मार्केट में मिठाइयों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए दुकानदार काफी दिन पहले से ही मिठाई का स्टोक करना शुरू कर देते हैं. ऐसे में कई बार मार्केट में मिलने वाली मिठाई रखी हुई और खराब भी होती है. इस तरह की मिठाई खाने के आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती हैं. इस दिवाली आप बाजार से मिठाई खरीदने की बजाय घर पर बनी मिठाई खाएं. आप घर पर बड़ी आसानी से देसी घी के बेसन के लड्डू बना सकते हैं. बेसन के लड्डू बनाने के लिए आपको मावे की भी जरूरत नहीं पड़ती. भगवान गणेश के प्रिय बेसन के लड्डू को आप पूजा में भगवान का भोग लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बेसन के ये लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं. जानते हैं बेसन के लड्डू बनाने की सबसे सिंपल रेसिपी.

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री (Igridients For Besan Laddu)
500 ग्राम बेसन
500 ग्राम बूरा
400 ग्राम घी
4 चम्मच सूजी
10-12 काजू
10-12 बादाम

बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी (Besan Laddu Recipe)
1- सबसे पहले किसी भारी तली वाली कड़ाही में बेसन डालें. अब इसमें पूरा घी डाल दें.
2- अब गैस की फ्लेम ऑन कर दें और बेसन को अच्छी तरह से भूनना शुरू कर दें.
3- बेसन के लड्डू बनाने में सबसे अहम है बेसन को भूनना. आपको शुरुआत में गैस फ्लैम हाई रखनी है.
4- फिर आपको मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए बेसन को भूनना है.
5- शुरुआत में आपको बेसन को चलाने में थोड़ी परेशानी होगी. लेकिन जैसे बेसन भुनेगा ये पतला होता जाएगा.
6- आपको बेसन का रंग ब्राउन होने तक अच्छी तरह से भूनना है.
7- बेसन को भूनने में करीब 25 मिनट का समय लगता है.
8- जब बेसन भुन जाए तो गैस बंद कर दें. हां कड़ाही में पड़े बेसन को आपको थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहना है, क्योंकि कड़ाही काफी देर तक गर्म रहती है.
9- अब आप किसी दूसरे बर्तन में सूजी को 2 चम्मच घी डालकर भून लें.
10- अब इस सूजी को भुने हुए बेसन में मिक्स कर दें.
11- बेसन में बूरा डाल दें और काजू बादाम को काटकर डाल दें.
12- अब सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और अपनी पसंद और साइज के हिसाब से बेसन के लड्डू बनाते जाएं.
13- आप इन लड्डू को किसी स्टील के बर्तन में रख दें.
14- देसी घी से बने बेसन के लड्डू को आप करीब 15-20 दिन तक खा सकते हैं.
15- दिवाली पर घर आने वाले मेहमानों को ताजा घर के बने बेसन के लड्डू जरूर खिलाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Diwali 2021: इस दिवाली मीठे में घर पर बनाएं मावा कचौड़ी, जाने इसे बनाने की रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3BCVA7T

Kitchen Hacks: Kadhi खाने से होते हैं सेहत को गजब के फायदे, जानें कढ़ी बनाने की रेसिपी

Kadhi Benefits: कढ़ी इंडियन डिस की सबसे फेमस डिश में से एक है. वहीं कढ़ी को इंडियन सूप भी माना जाता है. कढ़ी बनाने के कई तरीके हैं लेकिन आमतौर पर बेसन और दही की कढ़ी ज्यादा पसंद की जाती है. इस कढ़ी को हेल्दी और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें कई सब्जियों का भी इस्तेमाल किया जाता है. कई लोग कढ़ी बनाने के लिए दही की जगह खटाई का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कढ़ी को हेल्दी बनाने के लिए इसमें दही या लस्सी का ही इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसे में हम यहां आपको कढ़ी खाने के फायदे के बार में बताएंगे, चलिए जानते हैं.

कढ़ी खाने के फायदे-

1-कढ़ी में विटमिंस और मिनरल्स होते हैं जो शरीर की ग्रोथ के लिए भी अच्छी होती है.

2-कढ़ी में आयरन और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है जो कि हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए बेहतरीन कॉम्बो है.

3-प्रेग्नेंट महिलाओं को कढ़ी जरूर खानी चाहिए. इसमें फोलिएट, विटामिन B6 और आयरन होते हैं क्योंकि बच्चे की ग्रोथ में मदद करती है.

4- कढ़ी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए एक बेहतर फूड है.

कढ़ी बनाने की सामग्री-

250 ग्राम ताजा दही, 50 ग्राम बेसन, एक चम्मच अदरक की प्यूरी, आधा कप हरे चने, एक आलू कटा हुआ, 2 दरी मिर्च, 2 चम्मच घी, एक चुटकी हींग, कढ़ी पत्ते, आधी चम्मच राई, मौसमी सब्जियां, नमक, 3 लौंग पिसी हुई.

कढ़ी बनाने की विधि-

कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले दही को फेंटकर उसमें बेसन, नमक, पिसी लाल मिर्च और 2 कप पानी मिलाकर मिक्स कर लें. इसके बाद एक बर्तन में घी गर्म करें. इसमें हींग कढ़ी पत्ता, अदरक प्यूरी और हरी मिर्च डालें. इसके बाद इसमें दही और बेसन का घोल डालें और लगातार हिलात हुए पकाएं. इसके बाद उबाल आने पर इसमें सब्जियां डालें. इसके बाद इसे 20 मिनट तक पकाएं. इस तरह से तैयार हो गई स्वादिष्ट कढ़ी.

ये भी पढे़ं

Diwali 2021: इस दिवाली मीठे में घर पर बनाएं मखाने और काजू की खीर, जानें बनाने की रेसिपी

Diwali 2021: दिवाली पर इस तरह बनाएं चटपटी Khasta Kachori, जानें बनाने की विधि
lifestyle https://ift.tt/3EyR8cp

Health Care Tips: Ginger का रोजाना सेवन करने से वजन होता है कम, इस तरह करें इस्तेमाल

Weight Loss Tips: अदरक का प्रयोग चाय से लेकर खाना पकाने और तमाम तरह की दवाइयों में भी किया जाता है. अदरक सूजन को कम करने और पाचन को सही रखता है. इसके साथ ही इसका रोजाना सेवन करने से ये आपके इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है. लेकिन क्या आपको पता है कि अदरक के कुछ ऐसे गुण भी है जो भूख को नियंत्रित करने में और वजन घटाने में मददगार है. ऐसे में हम यहां आपको यहां बताएंगे कि अदरक खाने से कैसे आपको वजन कंट्रोल हो सकता है. आइये जानते हैं.

मोटापे की सूजन और तनाव को कम करता है अदरक

अदरक में जिंजरोल और शोगोल नाक का यौगिक होता है. जब आप अदरक का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर में कई जैविक गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हैं. वहीं अदरक के एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिसल्स को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और सूजन को भी कम करते हैं. वहीं डेली अदरक का सेवन करते हैं तो आपको लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होता है जिसके कारण से आप लंबे समय तक खाना नहीं खाते हैं. जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है.

इस तरह से करें अदरक का सेवन

जिंजर-हनी जूस से घटाएं वजन- वेट लॉस के लिए आप अपने घर पर अदरक के जूस का भी सेवन कर सकते हैं. इसमें आपको नींबू, शहद और अदरक के रस की जरूरत होती हैं. इसे बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में अदरक का रस और आधा चमच्च नींबू का रस डालकर आप इसे छानकर पिएं. इस ड्रिंक को आप दिन में दो बार पी सकते हैं.

एप्पल साइडर विनेगर और अदरक- एप्पल साइडर विनेगर में वजन घटाने के गुण होते हैं. अदरक के साथ इसका उपयोग करने से आप अपना वजन तेजी से घटा सकते हैं. इसके लिए आप गर्म पानी में एक टी बैग और अदरक की चाय डालकर इसकी चाय बना सकते हैं. इसके बाद से ठंडा होने दें और इसमें एप्पल साइडर विनेगर डालकर आप पी सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें

Health Care Tips: Lemon निचोड़कर न फेंके छिलका, वजन कम करने में करता है मदद

Health Care Tips: Stress को दूर करने के लिए फॉलो करें ये आसान से Tips, तुरंत देखेगा असर
lifestyle https://ift.tt/2ZELc2i

Kitchen Hacks: त्योहार पर मिठाई के साथ-साथ बनाए ये पोहा नमकीन, बड़ी आसान है रेसिपी

Diwali Snacks And Namkeen Recipe: त्योहार पर मिठाईयों का ढ़ेर लगा रहता है. घर में मिठाई और पकवान बनते हैं. जो लोग दिवाली पर मिलने आते हैं वो भी कुछ न कुछ मीठा लेकर आते हैं. ऐसे में कई बार मीठा खाकर मन भर जाता है. अगर आप भी नमकीन खाने के शौकीन हैं या घर आने वाले मेहमानों को मिठाई के साथ कुछ घर पर बनी (Home Made) नमकीन खिलाना चाहते हैं तो आप पोहा से बनी बहुत ही लाइट और स्वादिष्ट नमकीन बनाकर खिला सकते हैं. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. पोहा ज्यादातर सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है. आप अपनी रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों से इस पोहा नमकीन को तैयार कर सकते हैं.  इसे बनाना बेहद आसान है. जानते पोहा नमकीन रेसिपी की सिंपल रेसिपी और ट्रिक्स.

पोहा नमकीन बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Poha Namkeen)
250 ग्राम मोटा वाला पोहा
100 ग्राम मखाने
250 ग्राम आलू या बेसन भुजिया नमकीन
250 ग्राम मूंगफली
250 ग्राम भुने हुए चने
थोड़े काजू और किशमिश
मसालों में, नमक, हल्दी, मिर्च, आमचूर पाउडर और चाट मसाला

पोहा नमकीन बनाने की रेसिपी  (Poha Namkeen Recipe)

1- पोहा नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले मखाने और मूंगफली को फ्राई कर लें.
2- आप मखानों को भारी तली वाली कड़ाही में थोड़ा-थोड़ा घी डालते हुए फ्राई करें.
3- इसी तरह आपको मूंगफली और काजू में 2-3 चम्मच घी डालकर फ्राइ करने हैं.
4- अब आप भुनी हुई मूगफली में चने भी मिक्स कर दें और गैस बंद करके थोड़ी देर कड़ाही में ही छोड़ दें.
5- अब मूगफली और चने में 1 चम्मच चाट मसाला मिला दें. इससे मसाला अच्छी तरह से चना और मूंगफली में मिक्स हो जाएगा.
6- अब एक कड़ाही में ऑयल गर्म करें. फ्लेम को मीडियम टू हाई फ्लेम पर रखें.
7- इसमें आपको पोहा फ्राई करने वाली छन्नी या कोई दूसरी छेद वाली गहरी कलछी लेनी है, जिसमें से पोहा न निकल पाए.
8- अब आपको उस छलनी को ऑयल में डुबाना है और उसमें करीब एक मुट्ठी पोहा डालकर अच्छी तरह फ्राई करना है.
9- पोहा फ्राई होने के बाद ऊपर आ जाएगा. अब इसे आप किसी बर्तन में टिशू पेपर या अखबार पर फैलाकर डालते रहें.इससे पोहा का एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाएगा.
10- आपको पूरा पोहा इसी तरह फ्राई करना है. आप जब पोहा को निकालें तो 1 चुटकी हल्दी डालकर हाथ से थोड़ा मिलाते हुए फैलाएं. इससे पोहा का रंग हल्का पीला होता जाएगा.
11- अब फ्राई हुए पोहा को किसी बड़े बर्तन में रखें. इसमें चना, मूंगफली, मखाने,काजू, किशमिश और भुजिया मिला दें.
12- स्वाद के अनुसार मसाले मिला दें, जिसमें नमक, मिर्च, आमचूर पाउडर और चाट मसाला डालें.
13- अब मसाले कम या ज्यादा अपने स्वादानुसार रख सकते हैं.
14- आप इस नमकीन को किसी एयरटाइट डब्बे में बंद करके रखें. 1 महीने से भी ज्यादा समय तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
15- घर पर बनी ये नमकीन दिवाली पर सभी को खूब पसंद आएगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Diwali 2021: इस दिवाली मीठे में घर पर बनाएं मखाने और काजू की खीर, जानें बनाने की रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/2ZHHjJR

Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर आसानी से बनाएं रंगोली, बहुत सिंपल हैं ये डिजाइन

lifestyle https://ift.tt/319KBq2

Monthly Horoscope November 2021: नवंबर में इन राशियों की चमकने जा रही है किस्मत, लक्ष्मी जी की बरसत सकती है कृपा, जानें मासिक राशिफल

Rashifal, Masik Rashifal October, Monthly Horoscope November 2021: नवंबर का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से आपके लिए विशेष है. इसी महीने धनतेरस और दिवाली काा पर्व भी है. शिक्षा, करियर, जॉब, बिजनेस, लव रिलेशन और दांपत्य जीवन आदि के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी 12 राशियाें का मासिक राशिफल.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- इस माह कार्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष अधिक करना पड़ सकता है, तो वहीं दूसरी ओर वाणी दूषित न हो इस बात पर भी पैनी निगाह रखनी चाहिए. देश, काल परिस्थिति के साथ खुद को बदलना होगा. ऑफिशियल कार्यों को लेकर सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि इस समय एकाग्रता भंग होने की संभावना अधिक है. व्यापार में किसी भी बड़े परिवर्तन अथवा नवीन व्यापार के स्टार्ट करने के लिए वरिष्ठों से विचार-विर्मर्श काम आएंगे. वाहन चलाने में पूर्ण सावधानी रखनी होगी, चोट-चपेट लगने की आशंका है. अग्नि दुर्घटना के प्रति भी सचेत रहना होगा. परिवार के लोगों के साथ किन्हीं कारणों के चलते अक्सर अनबन होती नजर आएंगी, ऐसे में छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना चाहिए. प्रेम विवाह को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- सभी चिंताओं को भूलकर कठोर मेहनत पर फोकस करना होगा, क्योंकि आने वाले दिनों में अच्छा परिणाम प्राप्त होगा. सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए, 16 तारीख तक शत्रुओं को लेकर सजग रहने की सलाह है. आजीविका के क्षेत्र में खुद को अपडेट करने का समय आ गया है. स्थानान्तरण की सम्भावना बनेगी, कहीं न कहीं यह परिवर्तन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होने वाला है. पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले तालमेल बनाकर चलें, तो वहीं धार्मिक चीजों से संबंधित व्यापार में लाभ की संभावना है. नकारात्मक प्रवृत्ति जैसे नशा गलत संगति के प्रति सजग रहना होगा. परिवार में यदि कोई मनमुटाव चल रहा था तो इस माह उसे समाप्त करें. प्रेमी युगल आपस में मेल-जोल बिगड़ने न दें, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है.

November 2021: नवंबर के महीने में होने वाली है बड़ी हलचल, इन राशियों में होने जा रहा है सूर्य, गुरु और बुध का राशि परिवतर्न, सभी राशियों होंगी प्रभावित

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)-  इस माह के शुरुआत में काफी अच्छा महसूस करेंगे लेकिन, 12 तारीख के बाद से कुछ तनाव व खालीपन लग सकता है. ऑफिस में  कुछ नया काम करने को मिल सकता है. ऑफिस में किसी नए सहकर्मी की जिम्मेदारी व अन्य बड़े प्रोजेक्ट कार्य सौंपा जाए, तो प्रसन्नता के साथ उसका निर्वाह करें. 20 के बाद भाग्य का सपोर्ट आजीविका के लिए अच्छा होगा. बिजनेस में धन लाभ की आशा निरंतर रहेगी, इसको पूरा करने के लिए प्रसार-प्रचार का सहारा लें. युवाओं का कार्य न बनने पर निराश होने की आवश्यकता नहीं है. स्वस्थ रहने के लिए इस माह सजग रहना होगा. गर्भवती महिलाओं को आहार में नियमितता एवं भरपूर नींद लेनी चाहिए. परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेम संबंध में क्रोध को बीच में न लाएं.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- इस माह संबंध बिगड़ने न पाए इस बात का विशेष ध्यान रखें, तो वहीं दूसरी ओर दिमाग को भी शांत रखना चाहिए, नकारात्मक बातों का गुब्बार आपको विचलित कर सकता है. सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले सजग रहें क्योंकि प्रोजेक्ट में लापरवाही एक कदम पीछे ला सकती है. व्यापार में इस बार आय के ग्राफ में वृद्धि की संभावना है. 26 के बाद से व्यापार में प्लानिंग का आवश्यकता होगी. युवाओं के लिए यह माह महत्वपूर्ण रहेगा. हेल्थ में हृदय रोगियों को अधिक चिंता करने से बचना होगा. छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा ध्यान रखना होगा. परिवार में  यदि किसी का जन्मदिन है तो उसे गिफ्ट अवश्य दें. पिता की ओर से स्नेह-सहकार एवं मार्गदर्शन मिलेगा. प्रेमी युगल विवाह के बंधन में बंध सकते हैं.

Chanakya Niti: पति- पत्नी के रिश्ते को तबाह कर देती हैं ये चार बातें, धीमे जहर की तरह करती हैं असर

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- इस माह कलात्मक बोली और वरिष्ठों का सानिध्य आपको सफलता तक ले जा सकता है. छोटी हो या बड़ी कर्तव्य का निर्वाह करना पड़ेगा. जिन लोगों का इंटरव्यू है उनको अच्छी तैयारी करनी चाहिए, 20 तारीख के बाद शुभ समाचार मिल सकता है. ऑफिस में षड्यंत्र से बचना चाहिए. फुटकर व्यापारियों के लिए माह लाभदायक रहने वाला है तो वहीं बड़े व्यापारियों को अधिक निवेश करने से बचना चाहिए. युवा काम से अपनों के बीच यश पाएंगे, मगर सबसे प्रिय की अपेक्षा गलती से न हो.  हेल्थ को ध्यान में रखते हुए बाहर के भोजन से परहेज करें, खासकर  जिनको डॉक्टर नें परहेज बताया है. सह-परिवार मिलकर धार्मिक कार्य करें. अपनों से शुभ समाचार प्राप्त होगा. प्रेम संबंध में यदि विवाद चल रहा है, तो माह के शुरुआती दिनों में धैर्य रखना चाहिए.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- इस माह ज्ञान के आसपास रहना चाहिए, बुद्धि भी प्रखर रहने वाली है. जनसंपर्क को बढ़ाने के लिए माह का मध्य शुभ रहेगा. सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को 16 तारीख तक कार्य की अधिकता रहेगी, तो वहीं प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोग बॉस की बातों को इग्नोर न करें. जो व्यापारी किसी वस्तु का उत्पादन करते हैं तो व्यापार को बढ़ाने के लिए यह माह अच्छा रहेगा. जो युवा वर्ग विदेश में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है. सेहत में स्थितियां सामान्य ही रहने वाली है, ऐसे में दिमाग पर बेवजह का भार न रखें. घर की सजावट करें. अपनों की ओर से प्रसन्नता झोली में गिरने की संभावना नजर आ रही है. प्रेमी युगल एक दूसरे को समय दे पाएंगे.

Dhanteras 2021: धन की कमी और कर्ज की समस्या दूर करने के लिए धनतेरस पर 13 दीपक जलाने के बाद करें ये उपाय

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- इस माह क्षणिक क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर आधे-अधूरे कार्य समय पर पूरे होते दिखाई दे रहें हैं. सभी कार्यों पर पैनी निगाह बनाएं रखनी होगी, साथ ही सहकर्मियों के साथ ईगो का टकराव न करें. व्यापारी वर्ग मधुर वाणी से ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल होते दिखाई देंगे, और बड़े मुनाफे भी हाथ लग सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग इन दिनों एक-दूसरे को नीचा दिखाने के बजाय अभ्यास एवं परीक्षा में ध्यान दें. सेहत को देखते हुए गिर कर चोट लगने की आशंका है, ऐसे में आपको सतर्कता से सभी कार्य करना चाहिए. अभिभावक बच्चों के दांतों का ध्यान रखें. 15 तारीख के बाद से पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा. प्रेमी युगल एक दूसरे पर तीखे शब्दों का प्रयोग न करें.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)-  इस माह आर्थिक स्थितियों को मजबूत करते नजर आएंगे, निवेश करने के लिए यह समय अच्छा रहेगा. कार्य के अच्छे प्रदर्शन के चलते आजीविका के क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा, तो वहीं 15 तारीख तक ऑफिशियल टूर पर भी जाना पड़ सकता  है. सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए. बिजली संबंधित व्यापार करने वालों को लिए यह माह आर्थिक मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है. जो युवा वर्ग विदेश जाने की प्लानिंग कर रहें थे उन्हे सफलता प्राप्त होगी.  सेहत में पैरों में दर्द, कमजोरी आदि समस्याओं के प्रति अलर्ट रहना चाहिए. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है. मकान, भूमी या फिर वाहन खरीदने के लिए समय उत्तम है. प्रेमी युगल के बीच टकराव की स्थितियां अधिक देखने को मिल सकती है.

Diwali 2021: 4 नवंबर को है 'दिवाली' का पर्व, इस दिन लक्ष्मी पूजन का जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- इस माह जहां एक ओर सुख में वृद्धि होगी, तो वहीं दूसरी ओर ग्रहों की स्थिति आलस्य भी बढ़ा सकती है. लोन लेने के इच्छुक लोगों को माह के शुरुआत में ही सफलता हाथ लगने की संभावना है. ऑफिस में आपके कठोर मेहनत के चलते पद-प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी, साथ ही कंपनी प्रमोशन लेटर भी दे सकती है. महत्वपूर्ण कार्यों की प्लानिंग पहले से करके रखनी होगी. व्यापारी मामलों में तेजी दिखेगी, ट्रांसपोर्ट से संबंधित बिजनेस करने वाले अधिक मुनाफा कमा पाएंगे. युवाओं को साहस और पराक्रम से सफलता मिलेगी. सेहत में तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा. शुगर पेशेंट विशेष सजग रहें. संयुक्त परिवार में रहने वाले लोगों के बीच तालमेल और सद्भाव बढ़ेगा. छोटे भाई-बहन की उन्नति के योग बनेंगे. नया प्रेम संबंध जुड़ सकता है.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- इस माह उत्साह को कम न होने दें, मानसिक रूप से प्रसन्नता का लेवल हाई रखें. ऑफिशियल कामकाज में सफलता प्राप्त होगी, ऐसे में 16 तारीख तक धैर्य बनाए रखना होगा. बिजनेस में कॉम्पटीटर्स से तना-तनी हो सकती है, बुद्धि एवं बल पर व्यवसाय करना मुश्किलों में डाल सकता है, फाइनेंस से संबंधित बिजनेस करने वाले सोच-समझ कर बड़े लोन पास करें. सैन्य और मैनेजमेंट की तैयारी करने वाले युवाओं को सफलता हाथ लगेगी. सेहत में खानपान पर ध्यान देना होगा, कमजोरी और थकान जैसी स्थितियां अधिक देखने को मिल सकती है. कुल में वृद्धि की संभावना है. फैमली के साथ समय व्यतीत करने का पूरा मौका मिलेगा. प्रेमी युगल माह के मध्य तक एक दूसरे पर अधिक भरोसा बनाए रखें, कोई तीसरा व्यक्ति दिमाग हाईजैक कर सकता है.

Diwali Week 2021: आज से लेकर दिवाली तक कार, बाइक, फर्नीचर और प्रोपर्टी खरीदने के बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- इस माह ग्रहों की स्थितियां अच्छे अवसर प्रदान करने वाली है, जिसे पूर्ण करने के लिए आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी. माह के तीसरे सप्ताह से जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को इस माह पदोन्नति मिलने की संभावना है. कंपनी की ओर से अच्छा बोनस आपके मन को प्रसन्न करने वाला होगा. नौकरी में बदलाव भी कर सकते हैं. कपड़ों का व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो तैयारी शुरु कर देनी चाहिए. युवा वर्ग को अधूरे कोर्स या फिर पढ़ाई को पूरा करने पर फोकस बनाना होगा. हेल्थ में गर्दन के ऊपरी भागों में परेशानियां का सामना करना पड़ेगा, ऐसे में योग और फिजियोथेरेपी का सहारा लें. घर के इंटीरियर को चेंज करने के लिए माह उत्तम रहेगा. प्रेम विवाह में सफलता मिल सकती है.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- इस माह मानसिक रूप से जो भी बोझ था वह  20 तारीख के बाद से कम होना शुरू हो जाएगा. धार्मिक यात्रा करने का विचार हो तो इस बार पूर्ण कर लेना चाहिए, वैसे यह स्थिति लम्बे समय तक रहेगी लेकिन इस बार जाना शुभ रहेगा. माह लाभ एवं उन्नतिदायक रहने वाला है, तो वहीं सकारात्मक रहें. नौकरी में प्रयासरत लोगों को माह मध्य से तेजी लानी होगी. व्यापारी मुनाफे को सोचते हुए अधिक माल डंप करने से बचें. इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा. शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक होगी. कब्ज के रोगी विशेषकर सजग रहें. महिलाएं यदि शिक्षा से संबंधित कोई कोर्स करना चाहती है तो इस माह से प्रारम्भ कर दें. प्रेम संबंध में चल रहे लोग एक दूसरे का सहारा बनें.

यह भी पढ़ें:
Lunar Eclipse 2021: चंद्र ग्रहण के बाद इन राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें, इस लिस्ट में आपकी राशि तो नहीं है शामिल, चेक कर लें
lifestyle https://ift.tt/3nNyTt2