Monday, November 1, 2021

Diwali 2021: इस दिवाली मीठे में घर पर बनाएं मावा कचौड़ी, जाने इसे बनाने की रेसिपी

Mawa Kachori Recipe: त्योहारों का समय शुरू हो चुका है. वहीं कुछ ही दिनों बाद दिवाली है. दिवाली का त्योहार हमारे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. वहीं इस दिन सभी घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाई बनाई जाती है. ऐसे में आप इस दिवाली पर मीठे में मावा कचौड़ी बना सकते हैं. मावा कचौड़ी खाने में काफी स्वादिष्ट होती हैं. ऐसे में हम यहां आपको मावा कचौड़ी बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

मावा कचौड़ी बनाने की सामग्री-

1-1/2 कप मैदा, आधी चम्मच नमक, 2 चम्मच तेल, एक चम्मच तेल, 2 बादाम टूटे हुए, काजू 2 चम्मच टूटे हुए, सूखा नारियल 2 चम्मच कसा हुआ, पिस्ता 2 टूटे हुए, चौथाई चम्मच जायफल पाउडर, आधी चम्मच इलायची पाउडर, 100 ग्राम खोया, पानी एक कप, हरी इलायची 4, चीनी एक कप, तेल.

मावा कचौड़ी बनाने की रेसिपी-

एक बाउल में मैदा, नमक और रिफाइंड ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटे की तरह गूंथ लें. इसके बाद इसे 30 मिनट तक के लिए ढककर रख दें. इसके बाद अब फ्राइंग पैन में रिफाइंड ऑयल डालें. इसमें बादाम, काजू, सूखा नारियल, पिस्ता, जायफल पाउडर और इलायची डालकर मिक्स करते हुए भून लें. इसके बाद इसमें खोया मिलाएं और सारी सामग्री को 2 मिनट तक भूनें और गैस बंद कर दें.

इसके बाद एक पैन में पानी डालें और गैस पर चढ़ा दें. इसमें हरी इलायची और चीनी डालें और उबाल लें. इसके बाद इसे चीनी घुलने और शीरा गाढ़ा होने तक पकाएं. इसके बाद अब आटा लें और इसकी लोई बनाकर पूड़ी के आकार में बेल लें. इसके बाद इसमें मावा का मिश्रण रखें और साइड को पानी लगाकर चिपका दें. इसके बाद इसे कचौड़ी की तरह बना लें. इसके बाद से कढ़ाही में तेल डालकर एक-एक कचौड़ी डालकर सेक लें. इस तरह से तैयार हो गई आपकी मावा कचौड़ी.

ये भी पढ़ें

Diwali 2021: इस दिवाली मीठे में घर पर बनाएं मखाने और काजू की खीर, जानें बनाने की रेसिपी

Diwali 2021: दिवाली पर इस तरह बनाएं चटपटी Khasta Kachori, जानें बनाने की विधि
lifestyle https://ift.tt/2Y1RtVi

Health Care Tips: Lemon निचोड़कर न फेंके छिलका, वजन कम करने में करता है मदद

Lemon Peel Good For Health: संतरा और आम जैसे खट्टे फलों के बाद नींबू के रस का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है. वैसे तो नींबू का इस्तेमाल साल के 12 महीनों तक होता है. वहीं नींबू को हम कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं. वहीं आमतौर पर हम नींबू के रस को निचोड़कर छिलके को फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू का छिलका भी हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदा करता है. नींबू के छिलके में उच्च मात्रा में फाइबर और विटामिन सी होता है. इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम की भी मात्रा होती है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि नींबू के छिलके से हमारी सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं. चलिए जानते हैं.

बैक्टीरिया को रोकता है नींबू का छिलका- डेंटल कैविटी यानी दांतो से संबंधित समस्या और गम इन्फेक्शन जैसे बैक्टरिया से होने वाले रोग को रोकने में मदद करता है.

इम्यूनिटी बूस्टर है लेमन पील- नींबू के छिलके का अर्क अपने फ्लेवोनोइड और विटामिन सी सामग्री के कारण ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है. वहीं नींबू के छिलके में कैंसर से लड़ने वाले कई गुण हो सकते हैं. बता दें विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के विकास को बढ़ा सकता है जो कैंसर की बनने वाली कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करता है.

पथरी के जोखिम को कम करने में मददगार- नींबू के छिलके का डी-लिमोनेन यौगिक पित्त पथरी के इलाज में मदद कर सकता है.

वजन घटाने में मददगार- क्या आपको पता है कि नींबू के छलके वजन घटाने में भी सहायक हैं. ऐसा इसिलए क्योंकि छिलके मौजूद पेक्टिन नामक एक घटक है जो कि शरीर में वजन घटाने को बढ़ावा देने के लिए माना जाता है. इसके लिए आपक नींबू के छिलके को सूखाकर उसको पीसकर उसका सेवन पानी के साथ कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढे़ं

Health Care Tips: Stress को दूर करने के लिए फॉलो करें ये आसान से Tips, तुरंत देखेगा असर

Health Care Tips: Ayurveda के अनुसार इन चीजों को खाने से कमजोर होती है पाचन शक्ति, सेहत को हो सकता है ये नुकसान
lifestyle https://ift.tt/3myYy9a

Nutrela Diabetic Care से डायबिटीज को करें कंट्रोल, मोटापा रहेगा दूर

Nutrela Diabetic Care Benefits: मधुमेह शरीर के लगभग हर हिस्से को प्रभावित करता है. डायबिटीज के मरीज को दूसरी बीमारियों से बचने के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है. बड़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल सबसे जरूरी है. हालांकि स्वस्थ जीवनशैली के साथ-साथ आपको डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिले. ऐसे में आपके लिए पतंजलि न्यूट्रिला डायबिटिक केयर अच्छा विकल्प है. इससे आप ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं. मोटापा कम करने में भी Nutrela Diabetic Care मदद करत है जानते हैं इसके फायदे.

यहां से खरीदें: NUTRELA DIABETIC CARE 400 GM

1- ब्लड शुगर को कंट्रोल करे (Helps Manage Blood Sugar)- Nutrela Diabetic Care शरीर में बड़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. जिससे शरीर के दूसरे अंगों पर गंभीर असर नहीं पड़ता है. ये पूरी तरह से शुगर फ्री और शुद्ध शाकाहारी तत्वों से तैयार किया गया है. आप इसके सेवन से डायबिटीज को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं.

2- वजन कंट्रोल करने में मदद करे (Support Weight Management)- शरीर में ब्लड शगुर बढ़ने की एक बड़ी वजह अनहेल्दी लाइफस्टाइल और मोटापा है. ऐसे में Nutrela Diabetic Care के सेवन से आप अपने वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं. इसमें भरपूर फाइबर और विटामिन्स हैं जिससे आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत बनता है और वजन कम करने में मदद मिलती है.

3- फाइबर से भरपूर (High Fibre)- Nutrela Diabetic Care के सेवन से शरीर को सभी जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मिलता है. इसमें विटामिन बी1, बिटामिन बी2, बी3, बी5, बी7, विटामिन बी12, जिंक, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसमें डाइटरी फाइबर काफी मात्रा में होता है जिससे स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं.

4- लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low GI)- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए Nutrela Diabetic Care को आप आसानी से अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं. न्यूट्रिला डायबिटिक केयर पूरी तरह से शुगर फ्री है. इसमें पॉवरफुल हर्बल मिक्स शामिल किए गए हैं, जो लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के साथ मधुमेह के रोगियों के लिए 100% आरडीए को पूरा करने में मदद करता है.

5- ईएसपीईए गाइडलाइन्स पर आधारित (ESPEN Guidelines)- यूरोपियन सोसाइटी फॉर क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड मेटाबॉलिज्म (ESPEN) के आधार पर Nutrela Diabetic Care को कई वैज्ञानिक रिसर्च के बाद तैयार किया गया है. इससे ब्लड शुगर और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. न्यूट्रिला डायबिटिक केयर 100% शाकाहारी और बायोफर्मेंटेड विटामिन के साथ तैयार किया गया है ये पूरी तरह से ग्लूटेन फ्री, जीएमओ फ्री, ट्रांस फैट फ्री, प्रिजर्वेटिव फ्री है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Spirulina Natural के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, शरीर को मिलेंगे विटामिन, मिनरल और प्रोटीन
lifestyle https://ift.tt/3w10VVE

Diabetes: कहीं आप डायबिटीज के शिकार तो नहीं हैं? जानिए लक्षण और बचने के आयुर्वेदिक उपाय

How To Control Diabetes: डायबिटीज होने पर शरीर बीमारियों का घर हो जाता है. इससे आपके शरीर में सभी अंगो पर असर पड़ता है. डायबिटीज होने पर खाने-पीने से लेकर लाइफस्टाइल हर चीज में आपको बहुत सतर्क रहना पड़ता है. अगर आपने डाइट में जरा सी लापरवाही की तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. डायबिटीज के मरीज को अपना वजन भी कंट्रोल में रखना चाहिए. आयुर्वेद में ऐसी कई दवाएं हैं जिनसे मधुमेह को नियंत्रण में किया जा सकता है. हालांकि कई बार लोगों को डायबिटीज होने के बारे में पता भी नहीं चल पाता है. जानते हैं डायबिटीज होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं और मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए क्या घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय आप अपना सकते हैं?

डायबिटीज़ के लक्षण (Symptoms Of Diabetes)
⦁ बहुत प्यास लगना
⦁ बार-बार टॉयलेट आना
⦁ बहुत भूख लगना
⦁ अचानक से वजन बढ़ना या कम होना
⦁ थकान
⦁ चिड़चिड़ापन
⦁ आंखों में धुंधलापन
⦁ घाव का देरी से भरना
⦁ स्किन इंफेक्शन
⦁ ओरल इंफेक्शन्स
⦁ वजाइनल इंफेक्शन्स

डायबिटीज में आयुर्वेदिक दवा (Home Remedies for Diabetes)

1- अंजीर के पत्ते- डायबिटीज के इलाज में अंजीर के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें मधुमेह विरोधी गुण होते हैं, जिससे ब्लड शुगर का लेवल कम करने में मदद मिलती है. अंजीर के पत्तों को खाली पेट चबाने या पानी में उबाल कर पीने से मधुमेह कंट्रोल रहता है.

2- मेथी के दाने- डायबिटीज के रोगियों के लिए मेथी बहुत फायदेमंद होती है. मेथी के बीज का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. आप एक चम्मच मेथी के बीज को रात भर एक ग्लास पानी में भिगोकर रख दे. सुबह खाली पेट इन बीजों और पानी को पी लें. इसके करीब 30 मिनट बाद तक कोई दूसरी चीज न खाएं. सप्ताह में 2 से 3 बार ऐसा करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

3- दालचीनी- मसालों में दालचीनी का उपयोग सभी के घरों में होता है. दालचीनी के कई फायदे हैं. स्वाद और खुशबू बढ़ाने के अलावा डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए भी दालचीनी का उपयोग किया जाता है. इसमें मधुमेह विरोधी गुण पाए जाते हैं. दालचीने के उपयोग से ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है. इसके लिए आपको हर रोज आधा चम्मच दालचीनी पाउडर का सेवन करना चाहिए.

4- आंवला- विटामिन सी से भरपूर आंवला डायबिटीज में भी फायदेमंद है. आंवला में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं. आंवला खाने के 30 मिनट में ब्लड शुगर लेवल कम किया जा सकता है. आंवले के बीजों को पीसकर पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. इससे धीरे-धीरे शुगर लेवल भी कम हो जाता है.

5- जामुन के बीज- डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए जामुन के बीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है. जामुन की गुठलियों को अच्छी तरह सुखाकर पीस लें. इस चूर्ण को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें. इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलेगी. जामुन के सीजन पर आप इसे खूब खाएं. ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए फायेदमंद है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Spirulina: स्पिरुलिना सेहतमंद रहने का है खजाना, हार्ट, डायबिटीज और कैंसर से लड़ने में करता है मदद
lifestyle https://ift.tt/3EsGyU4

Blood Sugar Control: मधुमेह में डाइट का रखें विशेष ख्याल, इन फल और सब्जियों का करें सेवन

Diabetes Control Diet: आजकल भागदौड़ भरी जीवनशैली (Lifestyle) में अनियमित खान-पान की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. डायबिटीज (Diabets) भी एक ऐसी बीमारी है जिसकी बड़ी वजह आपकी लाइफस्टाइल ही है. खास बात ये है कि डायबिटीज धीरे-धीरे आपके शरीर के दूसरे हिस्सों को प्रभावित करना शुरू कर देती है. इसीलिए डायबिटीज को साइलेंट किलर (Silent Killer) कहा जाता है. डायबिटीज होने पर आपकी आंखों (Eye), किडनी (kidney), लिवर (Liver), हार्ट (Heart) और पैरों में दिक्कत होने लगती है. पहले करीब 40 साल की उम्र के बाद ही डायबिटीज होता था, लेकिन अब बच्चों में भी डायबिटीज (Diabetes in Kids) की समस्या हो रही है.

डायबिटीज में कैसी हो डाइट (Fruits And Vegetables In Diabetes)

1- हरी सब्जियां (Green Vegetables)- डायबिटीज होने पर आपको खाने में हरी सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए. आपको खाने में पालक, लौकी, तोरई, पत्तेदार सब्जियां और ब्रोकली शामिल करनी चाहिए. ये सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं. ये सब्जियां डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. इनमें विटामिन ए और सी काफी होता है. वहीं कैलोरीज की मात्रा बहुत कम होती है. ब्रोकली डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है. वजन घटाने में भी ब्रोकली मदद करती है.

2- भिंडी (Ladyfinger)- डायबिटीज के मरीज के लिए भिंडी सब्जी का अच्छा ऑप्शन है. भिंडी में स्टार्च नहीं होता और घुलनशील फाइबर पाया जाता है. भिंडी आसानी से पच जाती है. इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है. भिंडी में मौजूद पोषक तत्व इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं.

3- गाजर (Carrot)- गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और ढ़ेर सारे मिनरल्स पाए जाते हैं. डायबिटीज के मरीज को खाने में गाजर जरूर शामिल करनी चाहिए. ऐसे लोगों को सब्जी की बजाय सलाद के तौर पर कच्ची गाजर खानी चाहिए. गाजर में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है. इससे बॉडी में धीरे-धीरे शुगर रिलीज होता है.

4- पत्ता गोभी (Cabbage)- पत्ता गोभी भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है. पत्ता गोभी में स्टार्च की मात्रा बहुत कम होती है. पत्ता गोभी एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर है. इसमें फाइबर भी भरपूर होता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए पत्ता गोभी बहुत पायदेमंद है. आप सलाद या सब्जी के तौर पर पत्ता गोभी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

5- खीरा (Cucumber)- खीरा खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. गर्मियों में खीरा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है. खीरा में पानी अच्छी मात्रा में होता है. खीरे में स्टार्च बिल्कुल नहीं होता है. वजन घटाने के लिए भी खीरा बहुत कारगर है. पेट को स्वस्थ रखने में भी खीरा मदद करता है.

6- सेब (Apple)- एप्पल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. रोज एक सेब खाने से शरीर बीमारियों से दूर रहता है. डायबिटीज के मरीज के लिए भी सेब बहुत अच्छा फल है. सेब में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार का फाइबर काफी होता है. जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है. सेब खाने से पेट अच्छा रहता है और वजन भी कंट्रोल रहता है.

7- संतरा (Orange)- फलों में संतरा को सुपरफूड माना गया है. डायबिटीज के मरीज के लिए भी संतरा बहुत गुणकारी है. इसमें भरपूर फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम पाया जाता है. जिससे डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलती है.

8- आड़ू (Peach)- आड़ू फुल ऑफ फाइबर फूड है. आड़ू खाने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है. करीब 100 ग्राम आड़ू में 1.6 ग्राम फाइबर होता है. गर्मी और बारिश के मौसम में आड़ू आपको काफी मिल जाएगा. आड़ू पहाड़ों पर पाया जाने वाला फल है. शुगर के मरीज को आड़ू जरूर खाना चाहिए.

9- अमरूद (Guava)- अमरूद काफी सस्ता लेकिन सेहत के लिए फायदेमंद फल है. अमरुद में लो ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानी जीआई होता है, जिससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है. अमरूद में विटामिन सी, विटामिन ए, फॉलेट, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. डायबिटीज और हार्ट के मरीज के लिए अमरूद बहुत अच्छा फल साबित होता है.

10- कीवी (Kiwi)- कीवी खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. खासबात ये है कि ये सभी सीजन में आसानी से मिल जाता है. कीवी में विटामिन ए और सी भरपूर होता है. एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर कीवी खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है. इससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम करने में मदद मिलती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Spirulina Multivitamin: स्पिरुलिना सेहत के लिए है ‘सुपरफूड’, प्रोटीन, विटामिन और अमिनो एसिड से भरपूर
lifestyle https://ift.tt/3btDZVx

Diwali 2021: इस दिवाली रहें खुश, ब्रेकअप के बाद इन वजहों से प्रेमी को नही भूल पाते हैं लोग, जानिए

Relationship Tips: कई बार किसी रिलेशनशिप के सही तरीके से ना चलने के कारण रिश्तों में दरार आ जाती है. जिससे दो लोगों के बीच चीजें बिगड़ने लगती हैं. जिससे लोग एक दूसरे से अलग हो जाते हैं. किसी भी रिलेशनशिप में ब्रेकअप के कई कारण हो सकते हैं. जब कोई रिलेशनशिप उसमें रहने वाले व्यक्ति पर हावी हो जाती है तो वह इससे निकलने की कोशिश करता है या फिर कई बार उससे अच्छा ऑप्शन ढूंढ़ने की कोशिश करता है. ब्रेकअप के बाद कुछ दिन तक तो सभी चीजें अच्छी लगती है, व्यक्ति को आजादी महसूस होती है लेकिन धीरे धीरे जब उसे एहसास होता है तो उसे अपना पुराना रिलेशनशिप याद आने लगता है. कई लोगों के लिए अपने प्यार को भूलना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में व्यक्ति मूव ऑन नहीं कर पाते .

सच स्वीकार न कर पाना
कई लोग इस बात को स्वीकार नहीं कर पाते कि वह जिससे इतना प्यार करते थे, अब उससे उनकी राहें अलग हो चुकी हैं. कई स्थितियों में तो रिश्ता भले ही कड़वाहट के साथ खत्म हुआ हो, तब भी व्यक्ति इस एंड को ऐक्सेप्ट नहीं कर पाता. सच न स्वीकार पाने वाली स्थिति सबसे खराब होती है, क्योंकि इसके चलते व्यक्ति का मूव ऑन कर पाना लगभग मुश्किल सा हो जाता है.

सोचना की ब्रेकअप क्यों हुआ
कई बार किसी रिलेशनशिप में एक व्यक्ति बिना किसी कारण के ब्रेकअप कर लेता है. ऐसे में सामने वाला व्यक्ति यह सोचने लगता है कि आखिर उसके पार्टनर ने उससे ब्रेकअप क्यों किया. इस कारण भी व्यक्ति हमेशा इस सोच में रहता है कि आखिर उसका ब्रेकअप क्यों हुआ. इससे व्यक्ति को उभरने में काफी परेशानी होती है.

उनके बारे में अपडेट लेते रहना
अक्सर ब्रेकअप के बाद लोग अपने एक्स की सोशल मीडिया प्रोफाइल को फॉलो करते रहते हैं. उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है? वह क्या फोटो पोस्ट कर रहे हैं? उनके स्टेट्स क्या है? वह सब देखते रहते है. एक्स से जुड़ने का यह इनडायरेक्ट तरीका उन्हें पुरानी फीलिंग्स और लवर को भुलाने नहीं देता. अगर ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच ठीक रिश्ते हैं, तो उस स्थिति में भी ऐसे लोग एक्स की जिंदगी में दखल देने की कोशिश करते हैं.

कॉन्फिडेंस की कमी
कुछ लोग इसलिए अपने पुराने रिश्ते को नहीं जाने देना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर उनकी जिंदगी में फिर से प्यार नहीं आया, तो वह क्या करेंगे? ऐसे लोगों में खुद को लेकर कॉन्फिडेंस की कमी होती है, जिससे वह मूव ऑन जैसे शब्द से ही डरते हैं और पुराने प्यार को फिर से पाने की कोशिश करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें.

Family Relationship Tips: हर पुरुष को सैफ अली खान की इन गलतियों से सीखना चाहिए, भगवान सबको नहीं देते गलतियां सुधारने का दूसरा मौका

Aishwarya Rai को पसंद है संयुक्त परिवार, जानें Joint Family के कई फायदे
lifestyle https://ift.tt/3jS0mse

Diwali 2021: इस दिवाली मीठे में घर पर बनाएं मखाने और काजू की खीर, जानें बनाने की रेसिपी

Makhane Kaju Kheer Recipe: दिवाली का त्योहार हमारे देश में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. वहीं अब दिवाली का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है. ऐसे में दिवाली पर ज्यादातर घरों में कई तरह के पकवान और मिठाईयां बनाई जाती हैं. वहीं मीठा खाने के शौकीनों को खीर भी बेहद पसंद होती है. खीर बनाने के कई तरीके होते हैं. ऐसे में आज हम यहां आपको चावल और दूध की खीर से हटकर मखाने और काजू की खीर बनाने के बारे में बताएंगे. जी हां, इस दिवाली आप घर पर इस रेसिपी की मदद से इस तरह बना सकते हैं मखाने और काजू की खीर. जानें बनाने की रेसिपी.

मखाने और काजू की खीर बनाने की सामग्री-

1 लीटर दूध, मखाने, 1 छोटा चम्मच घी, 1 छोटा चम्मच चिरौंजी, 10 काजू, 10 बादाम, 1 चम्मच इलायची पाउडर, चौथाई कप चीनी.

मखाने और काजू की खीर बनाने की रेसिपी-

काजू और मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले काजू और बादाम महीन-महीन काटकर लग रख लें. इसके बाद मखानों को महीन-महीन काट लें. इसके बाद इसको मिक्सी में दरदरा पीस लें. इसके बाद अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें मखानों को एक मिनट तक मखानों को भून लें. इसके बाद मखानों में दूध डालकर पहले उबाल के बाद गैस को धीमा कर दें. इसके बाद दूध को तब तक पकने दें जब तक कि मखाने पूरी तरह से गल न जाएं. इसके बाद 5-6 मिनट के गैप में खीर को चलाते रहें ताकि वो तली में लगने ना पाए. इसके बाद अब कटे हुए मेवे और चीनी को खीर में डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 5 मिनट बाद इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें. तो इस तरह तैयार हो गई आपकी मखाने और काजू की खीर.

ये भी पढ़ें

Kitchen Hacks: इस तरह घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मलाई कोफ्ता, जानें रेसिपी

Kitchen Hacks: इस तरह से बनाएं खोया पनीर सीख कबाब, सभी को आएगा पसंद
lifestyle https://ift.tt/3GEhtYd