Tuesday, October 5, 2021
Mahima Shanidev ki : शनि देव से बदला लेने के लिए इंद्र ने रचा मां से दूर करने का कुचक्र, जानिए किस्सा

Mahima Shanidev ki : न्यायकर्ता शनिदेव ने पहला न्याय कर दिया था, लेकिन महादेव के आदेशानुसार इंद्र या शुक्राचार्य यह बात उजागर नहीं कर सकते थे. ऐसे में न्यायसभा में इसका लाभ उठाकर इंद्र ने शुक्राचार्य को अकेले दोषी ठहराने का प्रयत्न किया, लेकिन शनिदेव ने न्यायकर्ता की भूमिका में आकर उनके कर्मों का फल अंतत: दे दिया. भरी सभा में अपमान के बाद इंद्र शनि से बदला लेने को आतुर हो गए.

न्याय सभा में मां छाया के चरणों में अपना मुकुट रखने की सजा पाए इंद्र ने शनिदेव को उनकी मां से ही दूर करने का कुचक्र रच डाला. इंद्र ने देव पुत्रों को जिम्मेदारी सौंपने के लिए देव गुरु बृहस्पति के जरिए एक प्रतियोगिता के आयोजन का ऐलान कर दिया. इसमें आमंत्रित करने के लिए खुद सूर्यलोक पहुंचे, जहां सूर्यदेव के पुत्र के तौर पर उन्होंने अग्रज यम के बजाय शनिदेव को भाग लेने का आग्रह किया, लेकिन यम ने इसे अपना अपमान माना और खुद इस कठिन प्रतियोगिता में भाग लेने का हठ किया. शनिदेव ने बड़ा भाई होने के चलते इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का पहला अधिकार यम को ही दिए जाने का समर्थन तो किया, लेकिन इंद्र के उकवावे और पिता के कहने पर वह तैयार हो गए.

छह माह परिवार से रखनी थी दूरी
इंद्र को पता चल चुका था कि शनिदेव मां छाया को किसी हालत में खुद से दूर नहीं कर सकते हैं. ऐसे में इंद्र ने चाल चली कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले को छह माह अपने परिवार और घर से पूरी तरह दूरी बनानी होगी, लेकिन इधर, मां छाया के पास महज तीस दिन होने के चलते वह शनि को एक दिन के लिए भी खुद से दूर नहीं होने देने चाहती थीं. मगर इंद्र की चाल ने दोनों को चिंता और कष्ट में डाल दिया.

इन्हें पढ़ें

Mahima Shanidev ki : शनिदेव की माता छाया को देखकर विश्वकर्मा ने कर दी थी विलुप्त होने की भविष्यवाणी, पढ़िए कथा

Mahima Shanidev ki : शनिदेव ने दैत्यगुरु शुक्राचार्य को दिलाया था पहला न्याय, जानिए इंद्र को क्यों मिली थी सजा

lifestyle https://ift.tt/3iAmNBL
Teeth Whitening Tips: बार-बार दांतों के पीलेपन के कारण होना पड़ता है शर्मिंदा तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, मोतियों की तरह चमकेंगे दांत

Oral Health Care Tips: सफेद और स्वस्थ दांत हमारे चेहरे की स्माइल को और ज्यादा खूबसूरत बना देते हैं. शायद ही कोई होगा जिसे मोतियों जैसे चमचमाते दांत नहीं पसंद हो. लेकिन, दांत अगर पीले पड़ जाए यह शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं. तो चलिए जानते है इस बारे में-

दांतों के पीलेपन का ये है कारण
वैसे तो दांतों के पीलेपन का बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन, अगर आप अपने ओरल हाइजीन (Oral Hygiene) का ठीक से ख्याल नहीं रखते हैं दांत पीले हो सकते हैं. इसके अलावा यह समस्या जेनेटिक भी हो सकती है. लंबे समय तक किसी दवा के सेवन के कारण या बढ़ती उम्र की वजह से भी दांत पीले हो सकते हैं.

पीलापन दूर करने के घरेलू उपाय-

नारियल तेल का करें यूज
अगर आपके दांत पीले पड़ गए हैं तो इसके लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे यूज करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच नारियल तेल लें और उसे अपने मुंह में कम से कम 20 से 25 मिनट रखें. इसका बाद इसे थूक दें और फिर ब्रश कर लें. इस नुस्खे का डेली इस्तेमाल करें. कुछ ही दिनों में आपके दांत का पीलापन दूर हो जाएगा और आपके दांत मोती की तरह चमकने लगेंगे.

हींग का करें उपयोग
पीले दांतो से छुटकारा पाने के लिए आप हींग का भी उपयोग कर सकते हैं. इसे यूज करने के लिए सबसे पहले हींग लें और उसे पानी में उबाल लें. फिप पानी को ठंडा करके दिन में दो बार पानी से कुल्ला करें. कुछ ही दिनों में दांत का पीलापन दूर हो जाएगा.

बेकिंग सोडा का करे इस्तेमाल
बेकिंग सोडा दांतों के पीलेपन को दूर करने का सबसे effective remedy है. इस आप सीधे अपने दांतों पर रगड़ सकते हैं. चाहें तो इसे टूथपेस्ट में मिलाकर भी यूज कर सकते हैं. यह दांतों के पीलेपन को बहुत जल्दी दूर कर देगा.

कैल्शियम युक्त भोजन डेली डाइट में करें शामिल
इन सभी उपायों के साथ-साथ दांतों के पीलापन को दूर करने के लिए आप कैल्शियम युक्त भोजन भी करें. कई बार दांतों में पीलापन शरीर में पोषण की कमी के कारण होता है. इसे दूर करने के लिए आप दूध, दही, अंडा आदि का खूब सेवन करें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3BexWPJ 2021: डोली पर सवार होकर आ रही है मां दुर्गा, जानें कलश स्थापना का सही और शुभ मुहूर्त

<a href="https://ift.tt/3BeQ7EW Oil Benefits: इस तरह करें नीम के तेल का इस्तेमाल, मिलेंगे लंबे घने और काले बाल
lifestyle https://ift.tt/3oCIWTE
Navratri Special 2021: नवरात्रि के व्रत के दौरान घर पर बनाएं साबूदाने की खिचड़ी, जानें इसकी आसान रेसिपी

Navratri Special 2021 Sabudana Khichdi Recipe: फेस्टिव सीजन अब शुरू ही होने ही वाला है. सर्वपितृ अमावस्या को पितृ पक्ष खत्म होते ही शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि (Navratri 2021) त्योहार की शुरुआत हो जाएगी. साल में आने वाली चार नवरात्रि में यह शारदीय नवरात्रि सबसे अहम मानी जाती है. इस साल शारदीय 7 अक्टूबर से शुरू हो 15 अक्टूबर को समाप्त होगा. नवरात्रि मां दुर्गा का स्वागत करेंगे और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए व्रत भी रखेंगे. अगर आप भी व्रत रखने जा रहे हैं तो आपको अपने खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है.

व्रत के दौरान सभी लोग साबूदाने का सेवन जरूर करते हैं क्योंकि इसमें भारी मात्रा में स्टार्च पाया जाता है. इस कारण पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. आपको बता दें कि इस नवरात्रि आप बेहद कम मसालों से साबूदाने की खिचड़ी बना सकते हैं. यह खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है बनाने में उतनी ही आसान है. तो चलिए जानते हैं साबूदाना की खिचड़ी की आसान रेसिपी-

साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री-
साबूदाना- 1 कप
मूंगफली-1/2 कप
घी- 1 चम्मच
जीरा-1 चम्मच
साबुत लाल मिर्च- 3-4 मिर्च
कढ़ी पत्ता-2 से 3 पत्ता
सेंधा नमक-1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
नींबू का रस- 1 चम्मच

साबूदाना की खिचड़ी बनाने की विधि-
1. सबसे पहले साबूदाना लें और इसे पानी से साफ करके भिगोकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें.
2. बाद में इसका पानी निकाल दें और एक मोटे कपड़े में डालकर फैला दें.
3. उसका सारा पानी निकल जाना चाहिए नहीं तो बनाते समय यह चिपकने लगता है.
4. अब एक पैन में घी डालें और गर्म होने दें.
5. अब इसमें साबूदाना, मूंगफली, नमक और मिर्च पाउडर को मिलाएं.
6. एक और पैन में घी गर्म कर लें और उसमें जीरा, लाल मिर्च और कढ़ी पत्ते का तड़का लगाएं.
7. जब यह हल्के गाढ़े रंग का हो जाएं तो इसमें साबूदाना मिला दें.
8. अब इन सभी को हल्की आंच पर पकाएं.
9. आखिर में इसमें नींबू का रस मिलाएं.
10. आपका गर्मागर्म साबूदाने की खिचड़ी तैयार है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/39ZxDfU Special: इस बार नवरात्रों में Traditional Food से हटकर बनाएं कुछ नया, टेस्ट भी देगा और सेहत भी

<a href="https://ift.tt/2YorkjL Special 2021: व्रत में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली साबूदाने का सेवन, इस तरह करें असली की पहचान
lifestyle https://ift.tt/3FeMC45
Navratri 2021: डोली पर सवार होकर आ रही है मां दुर्गा, जानें कलश स्थापना का सही और शुभ मुहूर्त

Navratri 2021 Start and End Date, Sharad Navratri 2021: नवरात्रि का पर्व आरंभ होने जा रहा है. घरों में नवरात्रि के पर्व को मनाने के लिए तैयारियां आरंभ हो चुकी हैं. हिंदू धर्म में मां दुर्गा को विशेष स्थान प्राप्त है. मां दुर्गा को शक्ति प्रतीक माना गया है. ऋगवेद के अनुसार माँ दुर्गा ही आदि-शक्ति हैं. पौराणिक कथाओं में मां दुर्गा को सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली देवी माना गया है. इसके साथ ही जीवन में आने वाली हर परेशानियां को दूर करने में मां दुर्गा की पूजा को प्रभावशाली माना गया है.

शरद नवरात्रि कब से आरंभ हो रहे हैं
नवरात्रि का पर्व 07 अक्टूबर 2021, गुरुवार से आरंभ हो रह है. शरद ऋतु आरंभ हो चुकी है. इस कारण इसे शरद नवरात्रि कहा जाता है. पंचांग के अनुसार शरद नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा.

नवरात्रि में माता की सवारी
नवरात्रि में मां दुर्गा की सवारी को विशेष माना गया है. माता की सवारी दिन के अनुसार निर्धारित होती है. इस वर्ष शरद नवरात्रि का पर्व गुरुवार को आरंभ हो रहा है. माता की सवारी का वर्णन देवीभागवत पुराण में मिलता है. देवीभागवत पुराण के इस श्लोक में दुर्गा जी की सवारी के बारे में बताया गया है-
शशि सूर्य गजरुढा शनिभौमै तुरंगमे।
गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता॥

इसके अनुसार नवरात्रि के पर्व का आरंभ जब सोमवार या रविवार को होता है, तो मां दुर्गा की सवारी हाथी होती है. शनिवार और मंगलवार को जब नवरात्रि आरंभ होता है तो दुर्गा जी अश्व यानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं. वहीं जब गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि पर्व का आरंभ हो तो मां दुर्गा की सवारी ‘डोली’ होती है. यानि मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आती हैं.

मां दर्गा 'डोली' पर सवार होकर आ रही हैं
वर्ष 2021 में शरद नवरात्रि का पर्व गुरुवार से आरंभ हो रहा है. इसका अर्थ ये है कि इस बार मां दुर्गा 'डोली' पर सवार होकर आएंगी. विशेष बात ये है कि मां दुर्गा डोली पर सवार होकर ही प्रस्थान करेंगी. डोली पर सवार होकर जब मां दुर्गा आती हैं तो सुख-समृद्धि आती है. रोग आदि दूर होते हैं.

दुर्गा पूजा कलश स्थापना 2021
पंचांग के अनुसार 07 अक्टूबर 2021, गुरुवार को कलश स्थापना की जाएगी. इस दिन घटस्थापना मुहूर्त प्रात: 06:17 से प्रात: 07:07 तक कर सकते हैं. वहीं घटस्थापना अभिजित मुहूर्त प्रात: 11:45 से दोपहर 12:32 तक बना हुआ है.

यह भी पढ़ें:
Shardiya Navratri 2021: नवरात्रि में पूजा से पहले जरूर स्थापित करें कलश, जानें सामग्री, विधि और महत्व

Shani Dev: शनि देव 11 अक्टूबर को बदल रहे हैं चाल, वक्री से होंगे मार्गी, इन राशियों पर होगा सबसे बड़ा असर

lifestyle https://ift.tt/3laCIs3
Neem Oil Benefits: इस तरह करें नीम के तेल का इस्तेमाल, मिलेंगे लंबे घने और काले बाल

Neem Oil Benefits For Hair Care: नीम का पेड़ गुणों की खान माना जाता है. हमारे भारतीय आयुर्वेद में इसका बहुत ज्यादा महत्व है और इसे कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह बालों और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. नीम का तेल गुणों की खान है. इसके प्रयोग से बाल लंबे और घने बनते हैं और आपको डैंड्रफ की समस्या से भी मुक्ति मिलती है. इसमें मौजूद फैटी एसिड सिर की स्कैल्प को पोषण देकर बालों के टेक्‍सचर को भी सुधारने में मदद करता है. जो चलिए जानते हैं नीम के तेल के प्रयोग के तरीके के बारे में जानते हैं-

नीम का तेल, तुलसी का रस और टी-ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल
नीम का तेल, तुलसी का रस और टी-ट्री ऑयल मिलाकर यूज करें. यह बालों की ग्रोथ को कई गुना बढ़ा देता है. इस मिश्रण को बनाने के लिए सबसे पहले तुलसी को पीसकर उसका रस निकाल लें. अब इसमें 4 से 5 बूंद टी-ट्री ऑयल मिला दें. इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच नीम का तेल मिला दें. इसे अच्छे से मिक्स कर दें. अब इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें. सुबह उठकर हेयर वॉश कर लें. कुछ ही दिनों में आपको डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.

नीम का तेल, नींबू का रस और दही का करें इस्तेमाल
नीम का तेल, नींबू का रस और दही बालों के लिए बहुत लाभकारी है. इसे यूज करने से पहले बालों को धोकर सुखा लें. फिर इसमें दही लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में इसे भी पानी से धो लें और इसके बाद बालों में नीम का तेल नींबू के रस के साथ मिलाकर यूज करें. इससे सिर में मसाज करें और रात भर के लिए छोड़ दें. दूसरे दिन फिर शैंपू कर लें. इसे हफ्ते में दो बार यूज करें. कुछ ही दिनों में आपके बाल शाइनी और ग्लोइंग दिखने लगेंगे.

नीम के तेल में यह है गुण
आपको बता दें कि नीम के तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी पैरासिटिक गुण पाए जाते हैं. इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, प्रोटीन और कैरोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह न सिर्फ बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है बल्कि इसे संक्रमण से भी दूर रखने में मदद करता है. यह बालों को घना और काला बनाए रखने में भी मदद करता है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/2WK6mLq For Skin Care Routine: दही से बने फेस पैक का करें इस्तेमाल, थम जाएगा बढ़ती उम्र का असर

<a href="https://ift.tt/2YorkjL Special 2021: व्रत में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली साबूदाने का सेवन, इस तरह करें असली की पहचान
lifestyle https://ift.tt/3Fjle4D
Nutrela Isopure Gold के फायदे, शरीर को मिलेगा भरपूर प्रोटीन, विटामिन और मिनरल

Nutrela Isopure Gold For Health: आजकल लोगों में फिटनेस का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि स्वस्थ शरीर पाने के लिए आपको एक्सरसाइज के साथ अच्छी डाइट की भी जरूरत होती है. आपको प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और एमिनो एसिड्स से भरपूर चीजें अपने आहार में शामिल करनी चाहिए. प्रोटीन से मांसपेशियां मजबूत और रिपेयर होती हैं. प्रोटीन में एमिनो एसिड्स पाए जाते हैं, जिससे बॉडी टिशूज रिपेयर होते हैं. वर्कआउट करने वाले लोगों के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. अगर आप वजन बढ़ाना या घटाना चाहते हैं तो आपको डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए. आप प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए Nutrela Isopure Gold का सेवन कर सकते हैं. इससे शरीर को भरपूर प्रोटीन और एमिनो एसिड्स मिलते हैं. इसमें कार्ब्स और फैट बिल्कुल नहीं है जिससे Weight Loss में भी मदद मिलती है. लैक्टोज इनटॉलरेंट्स के लिए भी Nutrela Isopure Gold प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. ये हैं इसके फायदे.

यहां से खरीदें: PATANJALI NUTRELA ISOPURE GOLD 1 KG

1- Nutrela Isopure Gold के सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है. ये 100% नेचुरल सप्लीमेंट है.

2- Nutrela Isopure Gold एक प्रीमियम अल्ट्रा फिल्टर्ड, WPI और WPC से मिक्स प्रोटीन पाउडर है. जिससे शरीर को भरपूर प्रोटीन और शरीर के लिए जरूरी सभी एमिनो एसिड मिलते हैं. आपके स्वास्थ्य के लिए ये काफी फायदेमंद है.

3- Nutrela Isopure Gold नेचुरल और बायो फर्मेंटेड विटामिन्स सोर्स है. इसमें विटामिन डी, विटामिन बी12 और जरूरी मिनरल्स शामिल किए गए हैं. इन पोषक तत्वों से शरीर मजबूत बनता है.

4- Nutrela Isopure Gold को पचाना बहुत आसान है. इसमें बायो फर्मेंटेड विटामिन्स और एन्जाइम्स शामिल किए गए हैं जिससे शरीर इसे अच्छी तरह से अब्जॉर्ब कर लेता है.

5- Nutrela Isopure Gold में प्राकृतिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया गया है. इसमें ऐसी जड़ी-बूटी और हर्बल एक्सट्रेक्ट्स को शामिल किया गया है जो आपकी सेहत और स्टेमिना को बढ़ाने में मदद करता है.

6- Nutrela Isopure Gold के सेवन से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा किया जा सकता है. जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और आप दिनभर एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करते हैं.

7- Nutrela Isopure Gold में किसी तरह के कलर या शुगर की मिलावट नहीं की गई है. इसमें किसी भी तरह की डोपिंग सामग्री का भी इस्तेमाल नहीं किया गया है.

8- Nutrela Isopure Gold पूरी तरह से नेचुरल सोर्स से निर्मित है. ये GMO फ्री और ग्ल्यूटेन फ्री सप्लीमेंट है. जिससे आप अपनी फिटनेस को बढ़ा सकते हैं.

9- Nutrela Isopure Gold से शरीर को 100% आरडीए मिलता है. डाइट में जिन माइक्रो न्यूट्रेंटस की कमी रह जाती है आप उसे Nutrela Isopure Gold से पूरा कर सकते हैं.

10- Nutrela Isopure Gold से शरीर को सभी विटामिन, मिनरल्स और हर्बल एक्ट्रेक्ट्स मिलते हैं. इन पोषक तत्वों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को ताकत मिलती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela 100% Whey Performance के फायदे, मसल्स और बॉडी को बनाए मजबूत, आसानी से कम होगा वजन

</p>
lifestyle https://ift.tt/3mGGWHF
Protein In Natural Food: शरीर में हो रही है प्रोटीन की कमी तो ये हैं प्रोटीन के बेस्ट नेचुरल सोर्स

Protein Food List: शरीर को स्वस्थ रखने और दैनिक कार्यों को करने के लिए हमें रोजाना प्रोटीन की जरूरत होती है. प्रोटीन एक ऐसा माइक्रोन्यूट्रिएंट है जो हमारे बॉडी फंक्शन को ठीक रखने में मदद करता है. वर्कआउट करने वालों और एथलीट्स के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. आप खान-पान से भी प्रोटीन की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं. प्रोटीन से शरीर में सभी जरूरी एमिनो एसिड्स बनते हैं. बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी को को स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन की जरूरत पड़ती है. प्रोटीन से बच्चों की ग्रोथ और विकास पर भी असर पड़ता है. आप खाने में प्रोटीन से भरपूर इन खाद्य पदार्थों को शामिल कर कमी को पूरा कर सकते हैं.

सबसे ज्यादा प्रोटीन वाले प्राकृतिक खाद्य पदार्थ (Protein Natural Food Source)

1- प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स अंडा होता है. वर्कआउट करने वाले लोग दिन में 3-4 अंडे खा सकते हैं. स्वस्थ रहने के लिए आपको दिन में कम से कम एक अंडा जरूर खाना चाहिए. अंडा में दूसरे पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं.

2- शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. सोयाबीन से प्रोटीन की डेली नीड्स को पूरा किया जा सकता है. सोयाबीन सेहत के लिए काफी हेल्दी ऑप्शन है.

3- पनीर खाने से भी प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है. पनीर में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. बच्चों को भी पनीर खूब पसंद होता है. इसके अलावा स्किम्ड मिल्क, दही और मावा भी खाएं.

4- दूध में प्रोटीन के साथ दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. रोजाना दूध पीने से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है. आपको 1-2 गिलास दूध जरूर पीना चाहिए.

5- दालें प्रोटीन से भरपूर होती हैं. दालों में हाई प्रोटीन होता है. आप दाल को अपने डेली मील में जरूर शामिल करें. इसके अलावा आप राजमा और छोले भी खा सकते हैं. इसमें काफी प्रोटीन होता है.

6- मूंगफली खाने से भी शरीर को काफी मात्रा में प्रोटीन मिलता है. मूंगफली में कैलोरी, विटामिन और प्रोटीन होता है. मूंगफली खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है.

7- ड्राई फ्रूट्स में भी प्रोटीन पाया जाता है. प्रोटीन के लिए आप काजू-बादाम खा सकते हैं. मेवा खाने से शरीर में विटामिन और पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है.

8- नॉन वेजिटेरियन लोगों के पास प्रोटीन की कमी को पूरा करने के कई ऑप्शन हैं. आप चिकन, मटन से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं.

9- सीफूड में भी काफी मात्रा में प्रोटीन होता है. मछली प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और प्रोटीन भरपूर होता है.

10- स्पिरुलिना का इस्तेमाल आयुर्वेद में प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए किया जाता है. इसमें करीब 60% से ज्यादा प्रोटीन होता है. इससे आसानी से शरीर मे प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Whey Protein क्या है? जानिए कब और कैसे करें इसका सेवन

</p>
lifestyle https://ift.tt/3oyhmH7
Subscribe to:
Posts (Atom)