Sunday, October 3, 2021
कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है इन्फ्लुएंजा, पिछले 100 सालों में 4 बार दस्तक दे चुकी है यह महामारी

संक्रामक रोग विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक फ्लू का प्रकोप कोविड-19 की तुलना में मनुष्यों के लिए एक गंभीर और वास्तविक खतरा है. मिनेसोटा विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग अनुसंधान और नीति केंद्र के निदेशक प्रोफेसर माइकल ओस्टरहोम के अनुसार, 'वैश्विक इन्फ्लुएंजा का प्रकोप कोविड महामारी से कहीं अधिक घातक हो सकता है, यह आगामी छह महीनों में 33 मिलियन लोगों को प्रभावित कर सकता है.

पिछले 100 सालों में 4 बार इन्फ्लुएंजा महामारी ने दी दस्तक

ओस्टरहोम ने बताया कि कोविड-19 से पहले, इन्फ्लूएंजा महामारी के लिए बायोलॉजिकल रिस्क था और यह अभी भी नहीं बदला है. साल 1918 से साल 2018 तक इन 100 सालों में चार इन्फ्लुएंजा महामारी देखने को मिली है. यह साफ तौर पर दिखता है कि इन्फ्लुएंजा महामारी एक गंभीर खतरा है. सवाल यह नहीं है कि क्या एक और इन्फ्लुएंजा महामारी आएगी, सवाल यह है कि यह लेकिन कब आएगी.

विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत कई अन्य संगठनों के साथ मौसमी फ्लू के वैक्सीन विकसित करने के लिए एक रोडमैप के शुभारंभ कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में प्रोफेसर ओस्टरहोम ने बताया कि इस साल इन्फ्लुएंजा महामारी बढ़ने की संभावना है. फ्लू महामारी, कोविड-19 से अधिक घातक मानी जाती है.

रोडमैप यह निर्धारित करता है कि फ्लू की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया की बेहतर समझ से लेकर स्थायी वित्त पोषक सुनिश्चित करने के लिए नए टीकों के विकास के लिए क्या आवश्यक है. विशेषज्ञों के मुताबिक, वर्तमान फ्लू के वैक्सीन, पहली बार साल 1940 के दशक में विकसित की गई तकनीक पर आधारित है. इसे तैयार करने की हर साल आवश्यकता होती है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि इन्फ्लुएंजा महामारी किस प्रकार फैल रही है.

फ्लू के कारण हर साल न्यूनतम 2.90 लाख लोगों की मौत

इन्फ्लुएंजा महामारी के कारण दुनियाभर में हर साल 2 लाख 90 हजार से लेकर 6 लाख 50 हजार तक लोग मरते हैं. यह महामारी ज्यादातर मिडिल इनकम वाले देशों को असमान्य रूप से प्रभावित करता है. दुनिया हर 25 साल में एक बार इन्फ्लुएंजा महामारी का सामना करता है.

WHO के वैक्सीन विशेषज्ञ डॉ. मार्टिन फ्रीड ने बताया कि पिछले 10 सालों में वैक्सीन में क्रमागत सुधार हुआ है. लेकिन हमारे पास अभी भी एक टीका नहीं है जो लंबे समय तक लंबे समय तक सुरक्षा दे सके.

अंतिम लक्ष्य एक सार्वभौमिक फ्लू वैक्सीन के लिए है जिसे हर साल प्रशासित नहीं करना पडे. यह कई अलग-अलग स्ट्रेन के खिलाफ प्रभावी था. यह छोटे और कम आय वाले देशों में इस्तेमाल किया जा सकता था. महामारी इन्फ्लुएंजा के खिलाफ वैक्सीन की भी तत्काल आवश्यकता है. विशेषज्ञों को उम्मीद है कि कोविड महामारी से सबक सीख सकते हैं.

यह भी पढ़ें :

वैक्सीन, मास्क विरोधी महिला की कोविड-19 से मौत, खुद के 'फ्री थिंकर' होने का किया था दावा

Coronavirus: केरल-मिज़ोरम के पॉजिटिविटी रेट से बढ़ी चिंता, कम होने के बाद फिर बढ़ने लगे मामले
lifestyle https://ift.tt/3FdSHNR
Navratri Special 2021: नवरात्रि व्रत के दौरान मीठे में बनाएं कुछ खास, ट्राई करें दूध पाक की आसान रेसिपी

Navratri Special 2021 Doodh Pak Recipe: सर्वपितृ अमावस्या को पितृ पक्ष खत्म होते ही शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि (Navratri 2021) त्योहार की शुरुआत होने वाली है. आपको बता दें कि साल में आने वाली चार नवरात्रि में यह नवरात्र सबसे खास माना जाता है. इस साल यह नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू हो 15 अक्टूबर को समाप्त होगा. इस दौरान भक्तगण धूमधाम से मां दुर्गा का स्वागत करेंगे और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए व्रत भी रखेंगे. अगर आप भी व्रत रखने जा रहे हैं तो आपको अपने खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है.

इस दौरान अगर आप कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो दूध पाक की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. यह खाने में जितना ही स्वादिष्ट लगता है बनाने में उतना ही आसान होता है. तो चलिए जानते हैं दूध पाक की आसान रेसिपी के बारे में-

दूध पाक बनाने की सामग्री
दूध-1 लीटर
केसर-7 से 8 धागे
सांवा चावल-1 कप
चीनी-2 कप
इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
बादाम-1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
काजू-1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
पिस्ता-1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
घी-2 बड़े चम्मच

दूध पाक बनाने की विधि-
एक पैन लें और उसमें घी डालकर गर्म कर लें.
अब इसमें काजू, पिस्ता और बादाम डालकर थोड़ा फ्राई कर लें.
फिर इसे निकाल लें और पैन में दूध डालें.
अब इसे पकाना शुरू करें. इस कम से कम 15 से 20 मिनट पकाएं जब तक की यह गाढ़ा न हो जाएं.
फिर इसमें केसर और सांवा (व्रत वाले चावल) मिला दें और फिर उसे पकाएं.
फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं.
आखरी में इसमें बादाम, काजू और पिस्ता मिला दें.
आपका दूध पाक तैयार है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3l4LnMx D For Health: विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग, इन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से पूरी करें कमी

<a href="https://ift.tt/39YPbc7 Face Pack: ऑयली स्किन से हैं परेशान तो यूज करें बेसन फेस पैक, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा
lifestyle https://ift.tt/3ipuXwM
Vitamin D For Health: विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग, इन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से पूरी करें कमी

Vitamin D For Body: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-डी बहुत ही जरूरी होता है. विटामिन डी से शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है, जिससे शरीर सही तरीके से काम करने में सक्षम हो पाता है. विटामिन डी को सनशाइन विटामिन के तौर पर भी जानते हैं. जब हमारी त्वचा पर सूरज की किरणें पड़ती हैं तो शरीर में अपने आप विटामिन डी बनने लगता है. हालांकि अगर आप धूप में कम निकलते हैं तो आप कई खाद्य पदार्थों के सेवन से विटामिन-डी प्राप्त कर सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में विटामिन-डी की सही मात्रा बनाए रखना बहुत ही जरूरी होता है, इसकी कमी से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

शरीर में विटामिन-डी की कमी के लक्षण
1- ब्लड प्रेशर बढ़ना
2- चेहरे और हाथों पर झुर्रियां पड़ना
3- जोड़ों और हड्डियों में दर्द रहना
4- मांशपेशियों में कमजोरी महसूस होना
5- थकावट और कमजोरी रहना
6- बहुत ज्यादा नींद आना
7- तनाव और डिप्रेशन महसूस होना

शरीर में विटामिन-डी की कमी से होने वाले रोग
1- हार्ट से संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ना
2- हड्डी में दर्द और कमजोर होकर टूटना
3- हड्डियों के रोग ऑस्टियोमलेशिया और ऑस्टियोपोरोसिस
4- डायबिटीज होना
5- इम्यूनिटी कमजोर होना
6- सूजन और संक्रामक संबंधी रोग
7- कैंसर का खतरा होना

शरीर में विटामिन-डी के फायदे
1- रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत
2- मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को हेल्दी रखे
3- हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए
4- इंसुलिन (insulin) और ब्लड शुगर कंट्रोल
5- हार्ट को हेल्दी और बीमारियों से दूर रखे
6- फेफड़ों को मजबूत और कार्यक्षमता बढ़ाए
7- कैंसर का खतरा कम करना

विटमिन-डी से भरपूर खाद्य पदार्थ
1- साल्मन फिश और फैटी फिश
2- अंडे (एग योक) की जर्दी
3- संतरे का जूस
4- गाय का दूध-दही और डेयरी प्रोडक्ट
5- मशरूम और साबुत अनाज
6- टमाटर, मूली और पत्ता गोभी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: स्वस्थ और ताकतवर रहने के लिए पुरुषों को डाइट में शामिल करने चाहिए ये ‘सुपरफूड’

</p>
lifestyle https://ift.tt/3uyK2Rt
Vitamin D For Women: महिलाओं में विटामिन डी की कमी से हो सकता है कई बीमारियों का खतरा, इस तरह रखें अपना ख्याल

Vitamin D Deficiency In Ladies: महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है. विटामिन डी की कमी से महिलाओं में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. प्रेगनेंसी से लेकर बढ़ती उम्र में महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है. ऐसे में आपको स्वस्थ रहने के लिए सनशाइन विटामिन यानि विटामिन डी जरूर लेना चाहिए. आप प्राकृतिक स्रोत जैसे धूप में बैठकर या टहलकर विटामिन डी ले सकते हैं. सुबह की धूप से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है. अगर आप धूप में नहीं बैठ सकते तो विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाए. विटामिन डी आपकी हड्डियों और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए बहुत जरूरी है. जानते हैं महिलाओं में विटामिन डी की कमी के लक्षण और कैसे दूर करें.

क्यों जरूरी है विटामिन डी ?
एक रिसर्च में कहा गया है कि जिन महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है उन्हें हार्ट फेल, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. प्रेगनेंसी में अगर विटामिन डी की कमी हो जाए तो इससे प्री एक्लेप्सिया, गेस्टेशनल डायबिटिज जैसी स्थिति बन जाती है. शरीर में विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर, जोड़ों में दर्द और हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है.

विटामिन डी की कमी के लक्षण
1- ज्यादा बीमार पड़ना- जिन महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है. शरीर में बीमारियों, वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है. विटामिन डी की कमी होने पर अक्सर फ्लू, बुखार और सर्दी खांसी की समस्या होने लगती है. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होनी चाहिए.

2- थकान और चिंता- अक्सर महिलाओं को चिंता और थकान महसूस होती रहती है. इसकी एक बड़ी वजह शरीर में विटामिन डी की कमी भी हो सकती है. शरीर में बहुत कम ब्लड शुगर लेवल होने पर भी थकान रहती है, जिससे हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है.

3- जख्म भरने में समय लगे- शरीर मे विटामिन डी की कमी होने पर चोट, सर्जरी या घाव देरी से भरते हैं. ये विटामिन डी की कमी के संकेत हैं. अगर शरीर मेंविटामिन डी का स्तर बहुत कम होता है जो जख्म देरी से भरते हैं.

4- हड्डियां कमजोर- शरीर में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत होती है. कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों को स्वस्थ रखने में विटामिन डी अहम भूमिका निभाता है. विटामिन डी कम होने से बोन डेंसिटी भी कम हो जाती है, जिससे हड्डियों में फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है.

कैसे पूरी करें विटामिन डी की कमी
1- सुबह 10 बजे की धूप कम से कम आधे घंटे जरूर बैठें.
2- अपने वजन को कंट्रोल रखें, मोटापा बढ़ने के साथ शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है.
3- विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे फैटी फिश और मशरूम अपनी डाइट में शामिल करें.
4- खाने में लो फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें.
5- रोज नियमित रुप से कम से कम 2 गिलास दूध पिएं, कोशिश करें गाय का दूध पीएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या आपकी डाइट में शामिल हैं ये पोषक तत्व, जानिए पुरुषों को रोज कितने पोषण की जरूरत होती है

</p>
lifestyle https://ift.tt/3l65la0
Nutrela Vitamin D Natural के फायदे, हड्डियों को बनाएं स्वस्थ और मजबूत

Nutrela Vitamin D Natural: उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है. जिसकी बड़ी वजह शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी है. विटामिन डी के सेवन से हड्डियों में मजबूती आती है, जिससे हड्डियों के टूटने का खतरा भी कम हो जाता है. विटामिन डी हमारी इम्यूनिटी पर भी असर डालता है. आजकल मार्केट में विटामिन डी से भरपूर कई तरह के सप्लीमेंट्स आपको मिल जाएंगे. इसमें से ज्यादातर प्रोडक्ट्स में सिंथेटिक विटामिन का उपयोग किया जाता है. ये सप्लीमेंट शरीर को कई तरह का नुकसान भी पहुंचाते हैं. अगर आप विटामिन डी (Vitamin D) की कमी को दूर करने के लिए कोई प्राकृतिक सप्लीमेंट लेना चाहते हैं तो पतंजलि Nutrela Vitamin D Natural एक अच्छा सोर्स है. ये पूरी तरह से प्राकृतिक स्रोत से निर्मित है. Nutrela Vitamin D Natural में विटामिन डी के बायो फर्मेंटेड सोर्स का इस्तेमाल किया गया है. जिससे शरीर को हाई जैविक गुणों वाला (high bioavailability) वाला विटामिन डी मिलता है.

Nutrela Vitamin D Natural पूरी तरह से प्राकृतिक (Natural), ल्यूटेन फ्री (Gluten free) और वीगन (vegan) डाइट फॉलो करने वालों के लिए अच्चा सप्लीमेंट है. ये जीएमओ फ्री (GMO free) सप्लीमेंट है. जिसमें शुगर (No added sugar) का इस्तेमाल नहीं किया गया है. Nutrela Vitamin D Natural में आपको वैनिला फ्लेवर मिलेगा, जिससे आप इन टेबलेट्स को आसानी से चबाकर खा सकते हैं. Nutrela Vitamin D Natural से शरीर को कई फायदे मिलते हैं.

यहां से खरीदें: NUTRELA VIT D NATURAL-30 TAB 15 GM

Nutrela Vitamin D Natural के फायदे

1- Nutrela Vitamin D Natural शरीर में होने वाले दर्द (Body pain Relief) में आराम पहुंचाता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी है जिससे जोड़ों के दर्द की समस्या भी दूर हो जाती है.

2- Nutrela Vitamin D Natural के सेवन से धमनियों में कड़ापन आने की आशंका भी कम हो जाती है. इससे हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा भी कम हो जाता है.

3- Nutrela Vitamin D Natural का सेवन करने से शरीर को भरपूर कैल्शियम और विटामिन डी मिलता है जिससे हड्डियों को टूटने का खतरा भी कम हो जाता हैं. Nutrela Vitamin D Natural के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं और फ्रेक्चर की समस्या (Supports fractured bones) कम होती है.

4- Nutrela Vitamin D Natural हड्डियों को मजबूत बनाने और हड्डियों के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है. कैल्शियम और फॉस्फोरस को शरीर तक तरह से पहुंचाने का काम विटामिन डी करता है. इसलिए आपको नियमित रुप से विटामिन डी का सेवन करना चाहिए.

5- Nutrela Vitamin D Natural के सेवन से गठिया रोग (Arthritis) में आराम मिलता है. जोड़ों में दर्द या गठिया रोग की एक बड़ी वजह शरीर में विटामिन डी की कमी भी है. इसके अलावा कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्वों की कमी से गठिया बढ़ जाता है. न्यूट्रिला विटामिन डी नेचुरल से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Men’s Superfood के फायदे, शरीर को स्वस्थ और दिमाग को टेंशन फ्री रखे

</p>
lifestyle https://ift.tt/2YlAMnR
स्मोकिंग की लत से फेफड़ों के कैंसर का नहीं मिला सबूत, कोर्ट ने कहा- बीमा कंपनी करे भुगतान

अहमदाबाद में एक उपभोक्ता अदालत ने बीमा कंपनी को लंग कैंसर के इलाज पर हुए खर्च की अदायगी का आदेश दिया है. कंपनी ने स्वास्थ्य बीमा का दावा ये कहते हुए देने से इंकार कर दिया था कि मरीज को स्मोकिंग की लत थी, जो बीमारी की वजह बनी. अदालत ने कहा कि इसको साबित करने का कोई आधार नहीं है कि मरीज को लंग कैंसर स्मोकिंग की लत के कारण हुआ. अदालत ने ये भी कहा कि स्मोकिंग नहीं करनेवाले भी लंग कैंसर से पीड़ित होते हैं.

मरीज को इलाज के खर्च का दावा देने से बीमा कंपनी ने किया मना

पॉलिसी धाररक आलोक कुमार बनर्जी ने निजी अस्पताल में लंग कैंसर का इलाज कराया था. इलाज पर 93,297 रुपए खर्च होने के बाद आलोक ने बीमा कंपनी से इंश्योरेंस देने की मांग की. कंपनी ने उसके दावे को इस आधार पर खारिज कर दिया कि उसे स्मोकिंग की लत थी जैसा उसके इलाज के दस्तावेज में बताया गया है. इंश्योरेंस की राशि देने से मना करने पर बनर्जी की पत्नी स्मिता ने अहमदाबाद के उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में चुनौती दी.

30 सिंतबर को उपभोक्ता अदालत ने उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए माना कि साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि उसके पति को स्मोकिंग की लत थी और न ही टिप्पणी करनेवाले डॉक्टर से सबूत का कोई स्पष्टीकरण मांगा गया था. इलाज के दस्तावेजों में किए गए सिर्फ अवलोकन को निर्णायक प्रमाण के रूप में नहीं गिना जा सकता.

उपभोक्ता कोर्ट ने कहा स्मोकिंग से लंग कैंसर का सबूत नहीं निर्णायक

अदालत ने कहा कि इस दावे के समर्थन में स्वतंत्र सबूत पेश किए जाने की जरूरत है. इसलिए, आयोग की राय है कि बीमा कंपनी ने दावे को झूठा कारिज किया अपने समर्थन में किसी निर्णायक सबूत को उपलब्ध किए बिना. अदालत ने कंपनी को दावे के तौर पर 93,297 रुपए आवेदन की तारीख से 7 फीसद ब्याज सहित भुगतान करने का आदेश दिया.

उसके अलावा, कंपनी मानसिक प्रताड़ना के लिए 3,000 और मुकदमे के खर्च पर 2,000 रुपए 30 दिनों के अंदर भुगतान करेगी. पॉलिसी मई 2014 और 2015 के बीच तक वैध थी, और शिकायतकर्ता के पति का इलाज 29 जुलाई, 2014 को हुआ. इलाज पर 93,297 रुपए के हुए खर्च का बीमा कंपनी से दावा किया गया था.

ये भी पढ़ें

Kidney Failure Symptoms: इन 8 आदतों से बढ़ता है किडनी फेल होने का खतरा, भूलकर भी न करें ये काम

Makhana Peanut Kachori: मखाना और मूंगफली वाली हेल्दी कचौरी, बनाना है बहुत ही आसान, जानें विधि
lifestyle https://ift.tt/3DbR7ul
Besan Face Pack: ऑयली स्किन से हैं परेशान तो यूज करें बेसन फेस पैक, मिलेगा बेदाग और निखरी त्वचा

Beauty Benefits of Besan Face Pack: आपकी स्किन को खूबसूरत बनाएं रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. मार्केट के मंहगे-मंहगे प्रोडक्ट्स हमारी स्किन को डैमेज करके उसकी नैचुरल खूबसूरती को खत्म कर देते हैं. इसलिए आज भी कई लोग स्किन के लिए घरेलू पैक्स का ही इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी अपनी स्किन को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप बेसन फेस पैक का यूज कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके यूज करने के फायदे और इसे बनाने के तरीके के बारे में-

बेसन फेस पैक के फायदे

स्किन का नेचुरल क्लींजर
बेसन को स्किन को नेचुरल स्किन क्लींजर माना जाता है. यह स्किन में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ और गंदगी को निकालकर हमें अशुद्धियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व हमें फंगल इंफेक्शन से भी बचाता है.

अतिरिक्त तेल से मिलता है छुटकारा
बेसन का फेस पैक त्वचा के स्तर को संतुलित करने के लिए भी अच्छा होता है। यह त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीने बिना अतिरिक्त तेल को हटा देता है, जिससे स्किन मुलायम हो जाती है।

ऑयली स्किन से मिलता है छुटकारा
बेसन स्किन पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह स्किन को संतुलित भी रखता है. यह स्किन की प्राकृतिक नमी को लॉक करके इसे सॉफ्ट बनाने में मदद करता है.

डेड सेल्स हटाने में करता है मदद
आपको बता दें कि बेसन एक बहुत ही अच्छा एक्सफोलिएटिंग एजेंट माना जाता है. यह चेहरे पर मौजूद डेड सेल्स को हटाकर यह इसे नेचुरल ब्लीच करने में मदद करता है. इसके साथ ही यह बेजान स्किन को नई जान मिल जाती है.

चेहरे के बालों को हटाने में करता है मदद
बेसन की मदद से आप अतिरिक्त बालों को हटाने में मदद करता है. इसे यूज करने के लिए चीनी और नींबू के रस के साथ मिलाकर उपयोग करें. यह चेहरे पर बालों के ग्रोथ को कम करता है.

कैसे बनाएं बेसन का फेस पैक
बेसन फेस पैक बनाने के लिए आप 1 चम्मच बेसन लें और उसमें हल्दी और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. आप चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3B7ycQz Great Indian Festival Sale: घर सजाने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा, एमेजॉन पर फर्नीचर सेल में मिल रहा 70% तक का डिस्काउंट

<a href="https://ift.tt/3l1OtkA Peanut Kachori: मखाना और मूंगफली वाली हेल्दी कचौरी, बनाना है बहुत ही आसान, जानें विधि
lifestyle https://ift.tt/3A5Bum3
Subscribe to:
Posts (Atom)