Sunday, October 3, 2021

कोविड-19 से होनेवाली मौत को रोकने में असरदार है एंटीवायरल दवा Molnupiravir, ट्रायल में नतीजे शानदार

Merck और उसकी साझेदार Ridgeback Biotherapeutics की दवा को मंजूर कर लिए जाने पर कोविड-19 के खिलाफ पहली ओरल एंटीवायरल हो सकती है. डेटा के मुताबिक प्रायोगिक एंटीवायरल गोली मौत या अस्पताल में दाखिले के जोखिम को कम कर देती है. विशेषज्ञों ने गंभीर कोविड-19 के इलाज में संभावित सफलता के रूप में उसका स्वागत किया है.

कोरोना से बचाव के लिए पहली एंटीवायरल गोली का विकास

कंपनी ने मोलनुपीरवीर (Molnupiravir) के तीसरे चरण के अंतरिम नतीजे जारी कर दिए हैं. परीक्षण में दवा का नतीजा शानदार साबित हुआ है. उत्साहित कंपनियां अमेरिका में दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल की जल्द से जल्द मंजूरी का मंसूबा बनाने में जुट गई हैं और दुनिया भर में नियामक संस्थाओं के पास आवेदन जमा कर दिए गए हैं.

Merck & Co के चीफ एग्जक्यूटिव रॉबर्ट डेविस ने बताया कि इससे कोविड-19 महामारी की रोकथाम के डायलॉग में बदलाव आने जा रहा है. परीक्षण में शामिल 775 मरीजों के गंभीर कोविड-19 से अस्पताल में दाखिले और मौत के जोखिम की जांच पड़ताल की गई. नतीजे से पता चला कि पांच दिनों तक एक दिन में दो बार मोलनुपीरवीर का इस्तेमाल करनेवाले 7.3 फीसद को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और इलाज के बाद 29 दिनों तक किसी की मौत नहीं हुई.

परीक्षण के नतीजे से उत्साहित वैज्ञानिकों ने किया स्वागत

उसके मुकाबले प्लेसेबो ग्रुप के 14.1 फीसद मरीजों को अस्पताल जाने की जरूरत पड़ी और आठ लोगों की मौत भी हुई. Ridgeback के सीईओ वेंडी हॉलमन ने बयान में कहा, "कोविड-19 मरीजों को अस्पताल से दूर रखने के लिए घर पर एंटीवायरल इलाज बेहद जरूरी है." वैज्ञानिकों ने वायरस से गंभीर बीमारी की रोकथाम में मदद के लिए संभावित नए इलाज का स्वागत किया है.

स्मोकिंग की लत से फेफड़ों के कैंसर का नहीं मिला सबूत, कोर्ट ने कहा- बीमा कंपनी करे भुगतान

Benefits Of Garlic: खाली पेट लहसुन खाने के जानिए कितने मिलते हैं फायदे

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में संक्रामक रोग के प्रोफेसर पीटर हॉर्बाइ ने बताया कि एक सुरक्षित, किफायती और प्रभावी ओरल एंटी वायरल कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में बड़ी पहल होगी. परीक्षण के लिए हल्के से गंभीर कोरोना मरीजों को शामिल किया गया था और उनको पांच दिनों से ज्यादा लक्षण नहीं थे. सभी मरीजों में कम से कम मोटापा या बुढ़ापे से जुड़ा एक जोखिम कारक था.
lifestyle https://ift.tt/2Yb3rvJ

Dating Tips: अपने पार्टनर को Personal Space देना है बेहद जरूरी, जानें इसका महत्व

Relationship Tips: जब भी किसी नए रिश्ते की शुरुआत होती है तो उससे हमारी ढेर सारी उम्मीदें जुड़ी होती है. लेकिन, जब यह उम्मीदें पूरी नहीं हो पाती है तो हम निराश होने लगते हैं. कई बार बहुत प्यार होने के बाद भी लोग एक दूसरे को पर्सनल स्पेस नहीं देते हैं. इस कारण लोगों के रिश्ते कमजोर हो जाता है. किसी भी रिश्ते को सफल बनाने के लिए पर्सनल स्पेस देना बहुत जरूरी है. तो चलिए जानते हैं कि किसी भी रिश्ते को सफल बनाने के लिए पर्सनल स्पेस क्यों जरूरी है-

रिश्ते बनते हैं मजबूत
किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस देना बहुत जरूरी है. इसे दो लोगों के बीच में भरोसे का रिश्ता बनता है और यह गलतफहमियों की कोई गुंजाइश ही नहीं छोड़ता है. इसके साथ-साथ दो लोगों को एक दूसरे की अहमियत भी समझ में आती है.

पर्सनल लेवल पर भी आप बढ़ते हैं
जब आप किसी रिलेशनशिप में नहीं थें तब भी आपकी अपनी एक पर्सनल जिंदगी रहती थी. उस लाइफ को रिलेशनशिप के बाद भी मेंटेन करने की कोशिश करनी चाहिए. इससे आप अपनी कमियों और खूबियों को ठीक से समझ पाते हैं. इससे आप अपनी लाइफ में ग्रो कर पाते हैं और इसके साथ ही बेहतर इंसान बन जाते हैं. यह अपने रिश्ते को भी बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है.

दोस्तों और फैमिली भी है जरूरी
कई बार हम अपनी लव लाइफ में इतने बिजी हो जाते हैं जिस कारण हम अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को भी भूल जाते हैं. ऐसे में पार्टनर को यह चाहिए कि वह अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस दें ताकि वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बिता सकें. यह उनके मन को खुश रखता है जिससे अपनी लव लाइफ और पर्सनल लाइफ भी अच्छी रहती है.

ये भी पढ़ें-

कोरोना की दूसरी लहर के बाद इस त्योहारी मौसम में खर्च करनेवालों की संख्या हुई दोगुनी- सर्वे

<a href="https://ift.tt/3otUN6k Red Chilli Powder: असली और नकली लाल मिर्च पाउडर की पहचान के लिए FSSAI के बताए इन टिप्स को अपनाएं

lifestyle https://ift.tt/3a13dtF

Weekly Horoscope 4 से 10 October 2021: वृष और तुला राशि वाले न करें ये काम, मेष से मीन राशि तक का जानते हैं राशिफल

Weekly Horoscope, Rashifal, Horoscope October 2021: 04 अक्टूबर को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से नये सप्ताह की शुरुआत हो रही है. पितृ पक्ष चल रहे हैं, इस दिन त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध है. धार्मिक दृष्ठि से इस तिथि का विशेष महत्त्व है, नया सप्ताह मेष से मीन राशि तक के लोगों के लिए बहुत ही विशेष है. आइए जानते हैं, सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल-

मेष- इस सप्ताह एकाग्रता कार्य को बना देगी, तो वहीं सुख-सुविधाओं की ओर आकर्षित तो रहेंगे, पर सप्ताह का अंत आते-आते किन्हीं विषयों को लेकर सोच-विचार में पड़ सकते हैं. कार्यस्थल में उच्चाधिकारी आपके कार्य पर नजर रखेंगे. गुप्त शत्रु आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं. टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को संपर्क बढ़ाने की जरूरत होगी. शिक्षा क्षेत्र में करियर के अच्छे अवसर मिलेंगे. सप्ताह मध्य से व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी. स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं, ऐेसे में सिर्फ लापरवाही से बचें. विवाह संबंध में जुड़ने का सही समय है. अपनों के साथ समय जरूर बिताए. इस नवरात्रि पूरे परिवार के साथ मिलकर देवी की आराधना करें, उन्हें लाल रंग का जोड़ा भेंट करें.

वृष- इस सप्ताह योजनाओं और काम को लेकर आपको अत्यधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, नहीं तो इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. कार्य न बनने की स्थिति में दूसरों की मदद या राय लेनी चाहिए. ऑफिशियल कार्यों के लिए सप्ताह सामान्य रहने वाला है. कारोबारियों को ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नयी योजना लानी चाहिए. विद्यार्थी वर्ग आलस्य को किनारे करते हुए समय का पूरा सदुपयोग करें. आयुर्वेद और योग का सहारा लेना लाभप्रद होगा, तो वहीं सप्ताह के शुरुआत में बुखार, बॉडी पेन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के स्वास्थ्य ठीक न हो तो उनकी देख-रेख के लिए अलग समय निकालें. इस नवरात्री देवी को खीर का भोग लगाएं.

मिथुन- इस सप्ताह मन भक्ति भाव में डूबा रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर नवरात्रि के शुुभ दिनों में देवी की आराधना आपको ऊर्जा प्रदान करेगी. शोधपरक कार्य में लगे लोग भरोसेमंद व्यक्ति का चुनाव करें, अन्यथा आपकी महत्वपूर्ण बातें लीक हो सकती हैं. सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वालों को कार्य का बोझ अधिक रहेगा. यदि आप कंपनी के मालिक हैं तो कार्य बनने की स्थिति में क्रोध पर संयम रखें. युवाओं को भागदौड़ वाले कामों में व्यस्तता रहेगी, साथ ही कुछ नया करने की प्लानिंग करनी चाहिए. बीमारी में लगातार लापरवाही अब गंभीर संकट की ओर ले जा सकती है. संभव हो तो घर के आस-पास हरे पेड़ पौधे लगाएं, नेचर से जुड़ने का समय है. घर की छोटी कन्याओं को उपहार दे सकें तो बहुत ही अच्छा रहेगा.

कर्क- इस सप्ताह वरिष्ठों का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए कुछ समय उनके साथ बिताए. नवरात्रि प्रारंभ हो रही है ऐसे में नवरात्रि के प्रथम दिन से पाठ-पूजा की शुरुआत कर देनी चाहिए, मां का आशीर्वाद उपयोगी साबित होगा. यदि टेक्नॉलजी का पूर्ण उपयोग करने में असमर्थ हैं तो इस ओर अपडेट होना ही होगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बेवजह की नोक-झोंक करने से बचें, तो वहीं सप्ताह के अंत तक बॉस के आदेशों की किसी रूप में अनदेखी न करें. लोहे के कारोबारी कोई नयी डील करते हुए सजगता बरतें. अभिभावक बच्चों के विवाद में न ही बोले तो अच्छा होगा. सर्वाइकल के मरीज योग और एक्साइज दिनचर्या में शामिल करें. घर में कोई मरीज या बुजुर्ग हैं तो उनकी दवा या दिनचर्या को लेकर बेहद सजग रहें.

सिंह- इस सप्ताह आप दूसरों के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे. मित्र मंडली में बढ़ोत्तरी होगी तो वहीं पुराने दोस्तों पर विश्वास बनाए रखना चाहिए. ऑफिस की मीटिंग के दौरान अच्छे कार्यों की प्रशंसा होगी, ऐसे में ऑफिस की ओर से जिम्मेदारी कंधों पर बढ़ सकती है. व्यापारी वर्ग अनुभव का लाभ ले पाएंगे, 06 तारीख के बाद से आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावनाएं हैं.  युवाओं को कला जगत में नए अवसर मिलेंगे, नए कोर्स और एडमिशन के लिए समय उपयुक्त है. पेट से संबंधित रोग जैसे कब्ज आदि की समस्या होने पर हल्का और सुपाच्य भोजन करें. घर में पिता का सानिध्य मिलेगा सभी लोग मिलजुल कर देवी की पूजा करें, प्रतिदिन उन्हें फल का भोग लगाएं और वहीं फल प्रसाद के रूप में  सभी सदस्यों में बांट लें.

कन्या- इस सप्ताह अपनी योग्यता के बल पर सफलता तक पहुंचने में सफल रहेंगे. कार्य में यदि मन न लग रहा है तो पंदीदा कार्य को महत्व देना चाहिए. कार्यस्थल पर समय का पर्याप्त सदुपयोग करते हुए पिछले कार्यों को भी समाप्त करते चले. शोधपरक कार्यों में लगे लोगों का समय अच्छा है. व्यापारी यदि विदेशी कंपनियों में पैसा लगाने की सोच रहें हैं, तो इस समय निराशा हाथ लग सकती है. युवा वर्ग की कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी. हेल्थ को लेकर अकारण ही स्वास्थ्य में गिरावट होने  की आशंका बनी हुई  है. 04 तारीख तक जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित मामलों में अलर्ट रहने की सलाह दें. परिवार के साथ मंगल आरती गाएं, ऐसे करने से मन शांत रहेगा. देवी का आशीर्वाद घर में सुख शांति लाएगा.

तुला- इस सप्ताह अत्यधिक क्रोध स्वास्थ्य व रिश्तों के लिए ठीक नहीं है, ऐसे में छवि और कार्यक्षमता को प्रभावित न होने दें. ऑफिस में टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा. मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर हाथ लगेंगे. प्रदर्शन अच्छा रखते हुए किसी को निराश न करें. अनाज के कारोबारी नया सामान स्टोर कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहें गुणवत्ता से कोई भी समझौता न हो. युवाओं को नई नौकरी मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य की दृष्टि से तनाव और निंद्रा अनावश्यक रोग पैदा कर सकती है, तो वहीं दूसरी ओर आंखों का भी विशेष ध्यान रखना होगा. सदस्यों की बातों को महत्व दें जिससे हर पल खुशियों से भरपूर रहेगा. इस नवरात्रि जरूरतमंद कन्याओं को भोजन कराएं. धार्मिक स्थल जाने की योजना बन सकती है.

वृश्चिक- इस सप्ताह अधिक से अधिक लोगों के संपर्क में रहना होगा, क्योंकि आप के मन में खालीपन महसूस होगा. कॉमेडी फिल्म या पसंदीदा संगीत से भी मनोरंजन करना लाभकारी रहेगा. नौकरीपेशा से जुड़े लोग विवादित मामलों में सजग रहें, नहीं तो ग्रहों की नकारात्मक स्थितियां कोर्ट कचहरी तक करा सकती हैं. कास्मेटिक और लग्जरी सामानों से जुड़े व्यापार में इस बार अच्छे मुनाफे हाथ लगेंगे. जिन युवाओं की फैशन में रूचि है, उनको प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर पैरों में दर्द आपकी परेशानी बढ़ा सकता है, तो वहीं साइटिका के मरीज भी अलर्ट रहें. घर में संध्या आरती के बाद हवन करने से मन और वातावरण में शुद्धता बढ़ेगी. इस नवरात्रि देवी मां चुनरी चढ़ाए और घर की सभी महिलाओं का सम्मान अनिवार्य होगा.

धनु- इस सप्ताह सजग और तेज रहें, कंधों पर जिम्मेदारी आने वाली है. कामकाज में सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है, तो वहीं दूसरी ओर नौकरी ज्वाईन करने वालों को इस बार संघर्ष करना पड़ सकता है. खाद्यान्न या जनरल स्टोर का काम करने वाले कारोबारियों को स्टॉक मेंटेन करते हुए, स्थानीय उपभोक्ताओं की पसंद का पूरा ध्यान रखना होगा. युवा वर्ग कीमती समय बर्बाद न करें, कोर्स आदि करना लाभप्रद रहेगा. हेल्थ में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी के प्रति सचेत रहें, सप्ताह मध्य तक डिहाइड्रेशन से बचने को नींबू पानी या लिक्विड का अधिक से अधिक उपयोग करें. नवरात्रि के प्रथम दिन पूजा आराधना से शुरुआत करें, देवी को पीले वस्त्र पहनाएं. परिवार के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग है तो प्रसन्नता के साथ जाएं.

मकर- इस सप्ताह जहां एक ओर कामकाज को लेकर कोई लापरवाही करने से बचना होगा, तो वहीं महत्वपूर्ण कार्यों को समय से निपटाना होगा. वित्तीय मामलों में संयम के साथ समस्या का समाधान खोजना होगा. ऑफिस में आपकी योग्यता के चलते पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है. व्यापारियों के लिए कामकाज को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, नवरात्रि के प्रारम्भ से ही अच्छे मुनाफे प्राप्त होंगे. युवा वर्ग साहस एवं पराक्रम के बल पर सफल हो सकेंगे. सेहत को लेकर अल्सर के रोगियों को थोड़ा अलर्ट रहना होगा. बहन और मौसी से लाभ मिलेगा, तो वहीं घर में किसी के साथ कटु शब्दों का प्रयोग न करें. सप्ताह अंत में खराब आर्थिक स्थिति के चलते मानसिक तनाव हो सकता है. देवी उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा करना लाभकारी होगा.

कुम्भ- इस सप्ताह मौन रहते हुए टार्गट पर फोकस करना होगा, अत्यधिक बोलचाल लक्ष्य से भटका सकती है. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को जोश बनाए रखना होगा, साथ ही किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने पर सहकर्मियों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए. कारोबारियों को ग्राहकों से संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास करना होगा, तो वहीं दूसरी ओर वाणी पर संयम रखने की सलाह है. युवा वर्ग जिम्मेदारियों के चलते कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं, ऐसे में धैर्य रखते हुए व्यस्त रहें और मस्त रहें. गर्दन के ऊपरी भाग दर्द या कोई गंभीर बीमारी की आशंका है. ननिहाल पक्ष से शोक समाचार मिलने की संभावना है. इस नवरात्रि घर में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बनानी होगी, इसलिए अभी से इसकी तैयारी में लग जाए, सभी के साथ मिलकर भजन-कीर्तन करें.

मीन- इस सप्ताह ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. कर्मक्षेत्र में पिछले सप्ताह जो भी कार्यभार था वह इस बार कम होता नजर आ रहा है. जो लोग हार्डवेयर से संबंधित व्यापार करते हैं उनके लिए यह सप्ताह अच्छे लाभ लेकर आएगा, वहीं दूसरी ओर सप्ताह मध्य तक पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को लेन-देन को लेकर पारदर्शिता बनाए रखनी होगी. युवा वर्ग को करियर में नए अवसर हाथ लगेंगे. स्वास्थ्य को लेकर तात्कालिक रोगों के प्रति सचेत रहने की जरूरत होगी, ऐसे में लापरवाही घातक साबित हो सकती है. घर में छोटे सदस्यों के साथ स्नेह भरा व्यवहार रखें. नवरात्रि के दिनों में देवी मां को पीला फूल चढ़ाएं और पूरे परिवार के सुखद स्वास्थ्य के लिए मंगल कामना करें. इस राशि की महिलाओं को देवी का श्रृंगार करना चाहिए.

यह भी पढ़ें:
Chanakya Niti: इन कार्यो को करने वालों को मिलता है हर जगह सम्मान, धन की देवी लक्ष्मी जी का भी मिलता है आशीर्वाद, जानें चाणक्य नीति

Monthly Horoscope October 2021: वृष, तुला और मीन राशि वाले सावधान रहें, सभी राशियों का जानें मासिक राशिफल

lifestyle https://ift.tt/3D6pK4H

Hair Care Tips: बालों पर लंबे समय नहीं टिकता है कलर तो इन उपायों को जरूर अपनाएं

How to Care Hair After Highlights: किसी महिला की खूबसूरती को बढ़ाने में हमारे बालों का बहुत अहम रोल होता है. महिलाएं बालों को एक नया और परफेक्ट लुक देने के लिए कलर का इस्तेमाल करती हैं. आजकल कलर और हाईलाइट का ट्रेड काफी बढ़ गया है. बालों को कलर कराने में बहुत से पैसे खर्च होते है. लेकिन, इतने पैसे खर्च कराने के बाद भी यह कलर बहुत जल्दी फेड हो जाते हैं और इस कारण आपके कलर कराने के सारे पैसे बर्बाद हो जाते हैं. इसलिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आपके बालों में कलर लंबे वक्त तक टिका रहेगा. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

72 घंटे तक शैंपू न करें
बालों को हेयर कलर करवाने के बाद इस बात का खास ख्याल रखें कि बालों को कम से कम 72 घंटों तक शैंपू करने से बचें. शैंपू के कारण बालों का रंग फेड हो जाता है. इसके साथ ही कलर करवाने के बाद कम से कम हफ्ते में दो बार से ज्यादा शैंपू ना करें.

प्रोटीन हेयर मास्क का करें उपयोग
आपको बता दें कि कलर में भारी मात्रा में केमिकल पाया जाता है जो बालों को काफी डैमेज कर देता है. इस कारण बालों को कलर करवाने के बाद इसकी सही देखभाल बहुत जरूरी है. इसमें आपको प्रोटीन हेयर मास्क बहुत अच्छा माना जाता है. शैंपू करने से पहले बालों पर प्रोटीन हेयर मास्क लगाएं और उसके बाद शैंपू कर लें. बालों में मई जान आ जाएगी.

गर्म पानी का इस्तेमाल से बचें
वैसे भी सामान्य तौर पर बालों को गर्म पानी से धोने से बचना चाहिए. इससे बालों की नमी चली जाती है और वह रूखे लगने लगते हैं. ऐसे में बालों को रफ होने से बचाना है तो हमेशा ठंडे पानी से बाल धोएं.

हीटिंग टूल्स के इस्तेमाल से बचें
वैसे तो हीटिंग टूल्स बालों को स्टाइलिश लुक देता है लेकिन, यह बालों को नुकसान भी बहुत पहुंचाता है. यह बालों की नमी छीनकर उन्हें रूखा बना देता है. ज्यादा हीटिंग टूल्स यूज करने पर बालों का कलर फेड हो जाता है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3uzP5AY Teeth Home Remedies: सेंसिटिव दांतों से हैं परेशान तो अपनाएं यह घरेलू इलाज, मिलेगी तुरंत राहत

<a href="https://ift.tt/39YPbc7 Face Pack: ऑयली स्किन से हैं परेशान तो यूज करें बेसन फेस पैक, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा
lifestyle https://ift.tt/3uInNIU

कोरोना की दूसरी लहर के बाद इस त्योहारी मौसम में खर्च करनेवालों की संख्या हुई दोगुनी- सर्वे

आनेवाले त्योहार दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली के मौसम में भारतीय परिवार खर्च करने को तैयार हैं. खर्च पर मंसूबा बनानेवालों का प्रतिशत मई में 30 फीसद से बढ़कर 60 फीसद हो गया है. ये खुलासा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोकल सर्कल्स की तरफ से किए गए सर्वेक्षण में हुआ है. सर्वे के मुताबिक बढ़ोतरी आर्थिक अनिश्चितता में बड़ी कमी का संकेत है क्योंकि मई में कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी.

त्योहारों पर खर्च करनेवालों की संख्या में वृद्धि

नतीजे 396 जिलों में 38,000 परिवारों से 115,000 प्रतिभागियों पर आधारित हैं. सर्वे में शामिल पुरुष प्रतिभागियों की संख्या 63 फीसद और महिलाओं की संख्या 37 फीसद थी. सर्वेक्षण के मुताबिक त्योहारी मौसम में 60 फीसद परिवारों का खर्च करने पर मंसूबा बनाना संकेत करता है कि 'आर्थिक अनिश्चितता बहुत कम हो गई जबकि कोरोना की दूसरी लहर के चरम में इसके विपरीत मामला था'. अधिकतम खुदरा मूल्य की खरीदारी के सवाल पर 9,269 प्रतिभागियों की 16 फीसद ने 'हां' में जवाब दिया. 49 फीसद ने 'ना' में गर्दन हिलाया और 35 फीसद ने खुद को फैसला कर पाने की स्थिति में नहीं पाया.

मई में 30 फीसद से बढ़कर 60 फीसद आंकड़ा

दूसरे सवाल पर 9,381 प्रतिभागियों में से 39 फीसद त्योहारी मौसम में ऑनलाइन खरीदारी के पक्ष में नजर आए, 13 फीसद ने स्थानीय दुकान से होम डिलीवरी की सुविधा अपनाने की बात कही और 40 फीसद 'किराना दुकान या बाजार जाकर खरीदारी करने पर सहतमि जताई'. जब बारी फूड सामग्री की आई तो 72 फीसद ने मेवा, पारंपरिक मिठाई, बेकरी के सामान और चॉकलेट खरीदने की संभावना जताई. त्योहारी मौसम में किराना सामान पर खर्च करनेवाले 41 फीसद 'खास सामान और फल' को माना.

सर्वे में पाया गया कि करीब 67 फीसद के ब्यूटी और फैशन कैटेगरी में शामिल कपड़े और परिधान खरीदने की संभावना थी, 30 फीसद जूते, बैग और दूसरे सामान पर खर्च करने का मंसूबा बनाते नजर आए. सर्वे से ये भी पता चला कि त्योहार पर तोहफा देने के लिए 48 फीसद ने ऑनलाइन ऑर्डर करने की उम्मीद जताई, 42 फीसद स्थानीय स्तर पर खरीदने को तैयार मिले और 10 फीसद ने ई शगुन का विकल्प चुनने की बात कही.

Sensitive Teeth Home Remedies: सेंसिटिव दांतों से हैं परेशान तो अपनाएं यह घरेलू इलाज, मिलेगी तुरंत राहत

Makeup Tips: चेहरे को डैमेज से बचाना चाहती हैं तो मेकअप करते समय इस 5 बातों का रखें खास ख्याल
lifestyle https://ift.tt/3D89rVe

Fake Red Chilli Powder: असली और नकली लाल मिर्च पाउडर की पहचान के लिए FSSAI के बताए इन टिप्स को अपनाएं

How to Identify Real and Fake Red Chilli Powder: लाल मिर्च पाउडर हम डेली रूटीन बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है. यह सब्जी बनाने से लेकर दाल में तड़का लगाना तक यूज किया जाता है. पहले जमाने में लोग लाल मिर्च लेकर आते थे और उसे पीसकर पाउडर बनाते थे. लेकिन, अब समय की कमी के कारण लोग लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल करने लगे हैं. हालांकि, बाजार में मिलने वाले लाल मिर्च पाउडर में आजकल बहुत मिलावट होने लगी है.

आम लोगों को मिलावटी लाल मिर्च पाउडर में मिलावट पहचानने में बहुत परेशानी होती है. अक्सर यह देखा गया है कि लाल मिर्च पाउडर में ईंट का पाउडर भी मिला दिया जाता है. यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है. आपको बता दें कि मिलावटी लाल मिर्च की पहचान करने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इसका सरल उपाय बताया है. तो चलिए जानते है इन आसान उपायों के बारे में-

[tw]https://twitter.com/fssaiindia/status/1443110294373289985?s=20[/tw]

लाल मिर्च पाउडर की इस तरह करें पहचान
1. सबसे पहले एक गिलास पानी लें.
2. उसमें 1 चम्मच पानी मिला दें.
3. पानी लाल मिर्च के अवशेषों का टेस्ट करें.
4. इसे हाथों पर रगड़े और अगर आपको हाथों पर खुरदरापन महसूस हो तो उसमें ईंट का पाउडर मिलाया गया है.
5. अगर आपके हाथों में यह साबुन जैसा चिकना लगे तो समझ लीजिए कि इसमें साबुन का पत्थर मिला हुआ है.

इस आसान उपाय से आप निकली लाल मिर्च या मिलावटी लाल मिर्च पाउडर की पहचान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3l1OtkA Peanut Kachori: मखाना और मूंगफली वाली हेल्दी कचौरी, बनाना है बहुत ही आसान, जानें विधि

<a href="https://ift.tt/3B7ycQz Great Indian Festival Sale: घर सजाने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा, एमेजॉन पर फर्नीचर सेल में मिल रहा 70% तक का डिस्काउंट
lifestyle https://ift.tt/3F9S5Jg

कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है इन्फ्लुएंजा, पिछले 100 सालों में 4 बार दस्तक दे चुकी है यह महामारी

संक्रामक रोग विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक फ्लू का प्रकोप कोविड-19 की तुलना में मनुष्यों के लिए एक गंभीर और वास्तविक खतरा है. मिनेसोटा विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग अनुसंधान और नीति केंद्र के निदेशक प्रोफेसर माइकल ओस्टरहोम के अनुसार, 'वैश्विक इन्फ्लुएंजा का प्रकोप कोविड महामारी से कहीं अधिक घातक हो सकता है, यह आगामी छह महीनों में 33 मिलियन लोगों को प्रभावित कर सकता है.

पिछले 100 सालों में 4 बार इन्फ्लुएंजा महामारी ने दी दस्तक

ओस्टरहोम ने बताया कि कोविड-19 से पहले, इन्फ्लूएंजा महामारी के लिए बायोलॉजिकल रिस्क था और यह अभी भी नहीं बदला है. साल 1918 से साल 2018 तक इन 100 सालों में चार इन्फ्लुएंजा महामारी देखने को मिली है. यह साफ तौर पर दिखता है कि इन्फ्लुएंजा महामारी एक गंभीर खतरा है. सवाल यह नहीं है कि क्या एक और इन्फ्लुएंजा महामारी आएगी,  सवाल यह है कि यह लेकिन कब आएगी.

विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत कई अन्य संगठनों के साथ मौसमी फ्लू के वैक्सीन विकसित करने के लिए एक रोडमैप के शुभारंभ कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में प्रोफेसर ओस्टरहोम ने बताया कि इस साल इन्फ्लुएंजा महामारी बढ़ने की संभावना है. फ्लू महामारी, कोविड-19 से अधिक घातक मानी जाती है.

रोडमैप यह निर्धारित करता है कि फ्लू की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया की बेहतर समझ से लेकर स्थायी वित्त पोषक सुनिश्चित करने के लिए नए टीकों के विकास के लिए क्या आवश्यक है. विशेषज्ञों के मुताबिक, वर्तमान फ्लू के वैक्सीन, पहली बार साल 1940 के दशक में विकसित की गई तकनीक पर आधारित है. इसे तैयार करने की हर साल आवश्यकता होती है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि इन्फ्लुएंजा महामारी किस प्रकार फैल रही है.

फ्लू के कारण हर साल न्यूनतम 2.90 लाख लोगों की मौत

इन्फ्लुएंजा महामारी के कारण दुनियाभर में हर साल 2 लाख 90 हजार से लेकर 6 लाख 50 हजार तक लोग मरते हैं. यह महामारी ज्यादातर मिडिल इनकम वाले देशों को असमान्य रूप से प्रभावित करता है. दुनिया हर 25 साल में एक बार इन्फ्लुएंजा महामारी का सामना करता है.

WHO के वैक्सीन विशेषज्ञ डॉ. मार्टिन फ्रीड ने बताया कि पिछले 10 सालों में वैक्सीन में क्रमागत सुधार हुआ है. लेकिन हमारे पास अभी भी एक टीका नहीं है जो लंबे समय तक लंबे समय तक सुरक्षा दे सके.

अंतिम लक्ष्य एक सार्वभौमिक फ्लू वैक्सीन के लिए है जिसे हर साल प्रशासित नहीं करना पडे. यह कई अलग-अलग स्ट्रेन के खिलाफ प्रभावी था. यह छोटे और कम आय वाले देशों में इस्तेमाल किया जा सकता था. महामारी इन्फ्लुएंजा के खिलाफ वैक्सीन की भी तत्काल आवश्यकता है. विशेषज्ञों को उम्मीद है कि कोविड महामारी से सबक सीख सकते हैं.

यह भी पढ़ें :

वैक्सीन, मास्क विरोधी महिला की कोविड-19 से मौत, खुद के 'फ्री थिंकर' होने का किया था दावा

Coronavirus: केरल-मिज़ोरम के पॉजिटिविटी रेट से बढ़ी चिंता, कम होने के बाद फिर बढ़ने लगे मामले
lifestyle https://ift.tt/3FdSHNR