Saturday, October 2, 2021
Horoscope Today 2 october 2021: वृष और मकर राशि वाले न करें ये काम, 12 राशियों का जानें 'आज का राशिफल'

Horoscope Today 2 october 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 2 october 2021, शनिवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है. चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान है. आज का दिन आपके लिए कैसा है आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आज के दिन मन की प्रसन्नता को कमजोर न पड़ने दें. वर्तमान में पलों का आनंद लेना चाहिए, कामकाज अधिक न हो तो परिवार के साथ समय बिताने से आप अच्छा महसूस करेंगे. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ते रहें. बिजनेस करने वालों की मेहनत जाया नहीं जाएगी, ऐसे में पिछला प्रयास वर्तमान समय में उन्नति दिलाने वाला हो सकता है. सेहत में नस में खिंचाव हो सकता है इसलिए उठते-बैठते सजग रहें और भारी वजन भी उठाने से बचना चाहिए. पारिवारिक स्थितियां ठीक रहें, इस ओर भी ध्यान रखना होगा वहीं दूसरी ओर अनावश्यक रूप से आज घर के बाहर न जाएं.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- आज के दिन धन निवेश करने से पहले वरिष्ठ की राय और सोच-विचार बेहद जरूरी है, भविष्य में लाभ दिखा कर कोई बेवकूफ बना सकता है. ऑफिस में मन की इच्छा के विरुद्ध किसी की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी, इसलिए धैर्य के साथ कार्यों का निर्वाह करें. बिजनेस में चुनौतियां दिख रही हैं, लेकिन इन सबसे धैर्य के साथ लड़ते हुए आप अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे. स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुआ स्प्रॉउट्स व फलों का सेवन अधिक करें. पिता को अधिक क्रोध आएगा और परिवार वालों से कहा-सुनी भी हो सकती हैं ऐसी स्थिति में उनको धैर्य से समझाने का प्रयास करें.

आर्थिक राशिफल 02 अक्टूबर 2021: इन तीन राशियों को हो सकती है धन की हानि, न करें ये काम, जानें मेष से मीन राशि तक का राशिफल

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आज के दिन उत्साह में कमी न आने दें, बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी प्रसन्न रखें. ऑफिस में सभी के साथ व्यवहार अच्छा रखें और टीम को एकजुट करके परिणाम पाने का प्रयास करें. चमड़े का कारोबारियों को सोचा गया मुनाफा मिलने में संदेह रहेगा. युवा वर्ग अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचे. हेल्थ में नेत्र रोगों के प्रति सचेत रहें, जिन लोगों का हाल-ही में आंखों का ऑपरेशन हुआ है उनको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है. कुल में वृद्धि की पूर्व संभावनाएं बन रही हैं. घर में छोटों की सफलता से मन प्रसन्न होगा.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- आज के दिन ग्रहों की सकारात्मक स्थितियों के चलते समाज में और आस-पास के लोगों में व्यक्तित्व का वर्चस्व लहराएगा. ऑफिशियल कार्यों के सिलसिले में मीटिंग हो सकती है तो उसके लिए पूरी तैयारी करके रखनी होगी, क्योंकि कार्यों की समीक्षा की आशंका है. व्यापार को बढ़ाने के लिए वर्तमान समय में योजना बना सकते हैं, जिसका असर भविष्य में भी देखने को मिलेगा. हेल्थ में जिन लोगों के जोड़ों में अक्सर दर्द रह रहा है उनको अपने दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए. भाई के स्वास्थ्य में भी अचानक गिरावट होने की आशंका है. अभिभावक बच्चों के साथ समय व्यतीत करें.

Aaj Ka Nakshatra: 02 अक्टूबर को है एकादशी की तिथि, जानें इस दिन का नक्षत्र और शुभ योग

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन खुद को अंडर कॉन्फिडेंस में बिल्कुल नहीं रखना है, बल्कि तेज गति से सभी कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करें. ऑफिस में डाटा मैनेजमेंट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, तो वहीं दूसरी ओर नए कार्य भी आपकी राह देख रहें हैं. स्टेशनरी से जुड़े व्यापारियों को लाभ मिलता नजर आ रहा है. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर फोकस करें. महामारी के प्रति अलर्ट रहते हुए सभी नियमों का पालन करें. यदि आपने सर्जरी कराई है तो डॉक्टर के बताए परहेज का पालन करें. मकान बदलने से संबंधित कोई प्रयास कर रहें हैं तो उसमें कुछ समय के लिए रुकना चाहिए.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- आज के दिन भाग्य साथ रहने वाला है, वहीं आय में वृद्धि होने के आसार भी दिखाई दे रहें है.आजीविका के क्षेत्र में आ रही गिरावट को देखते हुए आप परेशान रहेंगे, लेकिन धैर्य रखें भविष्य में स्थितियां ठीक हो जाएंगी. व्यापारिक मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता नुकसानदेह हो सकती है.स्वास्थ्य में कार्य की अधिकता की वजह से अकारण ही तनाव व क्रोध जैसी स्थिति रहेगी ऐसा करना आपके स्वास्थ्य में गिरावट करने वाला हो सकता है इसलिए कार्यों को लेकर अधिक पैनिक होने से बचें. गार्डनिंग की ज़िम्मेदारी आपको लेनी चाहिए. छोटे बच्चों का ध्यान रखें.

Rashifal: भोग विलास का कारक ग्रह शुक्र, अब वृश्चिक राशि में गोचर करेगा, इन राशियों को मिलने जा रहा है लाभ, सभी राशियों का जानें राशिफल

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन दूसरों को जज करते रह जाएंगे और आप खुद लक्ष्य से भटक सकते हैं. ऑफिशियल कार्य को करने में धैर्य का परिचय दें तभी आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे. ट्रांसपोर्ट से संबंधित बिजनेस करने वाले यदि बिजनेस के स्टार्टअप के लिए लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं तो उनको कुछ दिन रूक जाना ही बेहतर होगा. सेहत में तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा साथ ही जटिल एवं पुराने रोगों में भी सुधार होने की संभावना दिखाई दे रही है. पिता के साथ तालमेल अच्छा रहेगा महत्वपूर्ण विषयों पर उनसे चर्चा भी हो सकती है. जीवनसाथी को आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- आज के दिन आपको पूर्ण रूप से स्थिर होकर कार्य करने में ध्यान देना चाहिए ग्रहों की स्थितियां अच्छा अवसर प्रदान करने वाली चल रही है. कर्मक्षेत्र में बॉस और उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे, इसका लाभ आपको निकट भविष्य में मिलेगा. कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलता हुए नजर आ रहा है, ऐसे में ग्राहकों की पसंद नापसंद का ख्याल रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से फेफड़ों का ध्यान रखना चाहिए खांसी अस्थमा जैसी समस्याएं कुछ परेशान करेंगी. घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा, अपनों पर भरोसा बनाए रखें. लम्बे समय से अटका हुआ कार्य भी आज पूरे होते नजर आएगा.

Shani Dev: 02 अक्टूबर को शनि देव को प्रसन्न करने का बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों पर बरस सकती है शनि देव की कृपा

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- आज के दिन स्थितियों यदि आपके पक्ष में न हो तो मौन रहना उत्तम होगा. संबंध बिगड़ने न पाएं इस बात का भी ध्यान रखें.कर्मक्षेत्र में गपशप कर समय बर्बाद न करें, बड़े अधिकारी इस हरकत से नाराज हो सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को प्रोडक्ट की मार्केटिंग की ओर भी ध्यान देना चाहिए. सेहत में रोगों के प्रति अलर्ट रहें, अस्थमा के रोगियों को विशेष अलर्ट रहना चाहिए तो वहीं चल रही महामारी के प्रति भी सजग रहने की आवश्यकता है. परिवार के साथ कहीं घूमने का मौका मिलेगा. संभव हो तो दूर रह रहे बुजुर्ग मां-बाप या रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- आज के दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर मूड ऑफ न करें, बल्कि सभी के साथ हंसी-मजाक करना लाभप्रद रहेगा. नई नौकरी के लिए जिन लोगों का आज इंटरव्यू है, उनको अच्छी तैयारी करनी चाहिए शुभ समाचार मिल सकता है. नए व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको काफी स्ट्रगल करना होगा और उतना ही तपना भी पड़ेगा. युवा वर्ग अधिक लैपटॉप टीवी और मोबाइल के प्रयोग से बचे. सेहत में कानों में दर्द की समस्या को लेकर परेशान होना पड़ सकता है, यदि अधिक दर्द होता है तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें. कुल में कहीं से शोक समाचार मिलने की आशंका है.

Indira Ekadashi Vrat Katha: महिष्मति के राजा ने इंदिरा एकादशी पर व्रत रख कर पिता को दिलाया था मोक्ष

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन मन का आलस्य कार्यों को पेंडिंग कर सकता है, कोशिश करें कि अनावश्यक आराम मेहनत को जंग लगने न पाए. ऑफिस में अपनी गलतियों को छुपाने के लिए झूठ का सहारा लेना मुश्किलों में डाल सकता है. जो लोग हार्ड वेयर से संबंधित कारोबार करते हैं, उनको अधिक मुनाफे के बारे सोच कर माल डंप नहीं करना चाहिए अन्यथा माल फँस सकता है. युवाओं को नौकरी की खोज में भागदौड़ करनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य को लेकर इंफेक्शन की आशंका है, इसलिए जरूरी एहतियात रखें. घर की सजावट पर ध्यान देना उत्तम रहेगा. किसी जरूरतमंद लोगों को खाने की कोई वस्तु दें.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज के दिन आपके सभी काम आसानी से बनते नजर आ रहे हैं. अपना भौतिक स्तर ऊंचा उठाने का प्रयास करना होगा, तो वहीं दूसरी ओर गलत चीजों का आकलन कतई न करें, ऐसा करना आपके व्यक्तित्व के लिए ठीक नहीं. ऑफिस में किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें, अन्यथा वह आपके पीठ पीछे षड्यंत्र कर सकते हैं. बिजनेस करने वालों की मेहनत जाया नहीं जाएंगी, पिछला प्रयास वर्तमान समय में उन्नति दिलाने वाला चल रहा है. सेहत में हल्की-फुल्की सर्दी जुकाम को लेकर अलर्ट रहें. जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा, साथ ही छोटी बहन का मार्गदर्शन करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:
Monthly Horoscope October 2021: वृष, तुला और मीन राशि वाले सावधान रहें, सभी राशियों का जानें मासिक राशिफल

lifestyle https://ift.tt/3ouzMZk
Indian Railway: दिल्ली से मुंबई का सफर होगा आसान, सिर्फ 13 घंटे में पूरी होगी यात्रा

Indian Railway: दिल्ली से मुंबई के बीच यात्रा करने वालों के लिए अच्छी ख़बर है, भारतीय रेलवे के मुताबिक साल 2024 तक दिल्ली से मुंबई की यात्रा में सिर्फ 13 घंटे ही लगेंगे. वर्तमान में दिल्ली से मुंबई के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस को 16 घंटे लगते हैं, जबकि अन्य सामान्य ट्रेनों को 18 से 22 घंटे लगते हैं. दुरंतो एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली तक की दूरी तय करने में 17 घंटे 15 मिनट का समय लेती है. इन दो महानगरों के बीच की दूरी 1,386 किलोमीटर है.

वेस्टर्न रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रैक के काम के अलावा, सिग्नल सिस्टम का काम भी जोरों पर चल रहा है. लगभग आधा काम पूरा हो चुका है, बाकि काम मार्च साल 2024 तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद इस रूट पर ट्रेनें अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी. ट्रेनों की औसतन गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे होगी. इस रूट पर अभी ट्रेनों की औसत गति 75 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे है. रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि काम पूरा हो जाने के बाद 25 प्रतिशत यात्री ट्रेन से सफर करना पसंद करेंगे, क्योंकि इस दौरान वह हमेशा इंटरनेट से जुड़े रह सकते हैं.

वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने बुधवार को बताया कि मार्च साल 2024 तक सभी ट्रेनें जो दिल्ली से मुंबई के बीच चलती हैं, उनका समय काफी कम हो जाएगा और सीमित स्टेशनों पर रूकने वाली ट्रेनें केवल 13 घंटे में दोनों शहरों के बीच की दूरी को कवर कर सकेंगी. उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी ICF कोचों को LHB कोच में बदलने पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा पटरियों और अन्य बुनियादी ढांचों को मजबूत बनाने पर काम कर रहे हैं'.

एक सीनियर अधिकारी ने बताया इस परियोजना के तहत ट्रैक को बदला जा रहा है. एक किलोमीटर के ट्रैक में करीब 100 और स्लीपर जोड़े जाएंगे. इसके साथ ही, रेलवे क्रासिंग पर भी काम चल रहा है. इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) की तुलना में लिंक हॉफमैन बुश (LHB) कोच का वजन कम होता है, ICF कोच की तुलना में LHB कोच में उच्च वहन क्षमता, उच्च गति क्षमता और लाइफ सेफ्टी ज्यादा होती है. भारतीय रेलवे में सभी ICF कोचों को LHB में बदली जा रही है, जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक ICF कोचों को पहले ही WR द्वारा बदला जा चुका है.

मुंबई-दिल्ली रेलवे रूट देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक है. इस रूट पर 100 से अधिक ट्रेनें चलती हैं, जिसमें मुंबई से दिल्ली जाने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें शामिल हैं. दिल्ली- मुंबई रूट उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात को कवर करता है. इन सात राज्यों के यात्रियों को इस परियोजना का लाभ मिलेगा. वेस्टर्न रेलवे अधिकारी के मुताबिक, इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद, इस रूट की कैपिसिटी में 20 प्रतिशत की वृद्धि होगी. दूसरे शब्दों में कहे तो इसका मतलब यह है कि इस रूट पर कुछ और ट्रेनें चलेंगी.

6,661 करोड़ की है यह परियोजना

वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि यह पश्चिम मध्य रेलवे, उत्तर मध्य, उत्तरी रेलवे और पश्चिमी रेलवे सहित चार रेलवे जोन द्वारा की जाने वाली यह परियोजना 6,661 करोड़ रुपये की है. रेलवे ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा पश्चिमी रेलवे द्वारा अपग्रेड किया जा रहा है.

'स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0' और 'अमृत 2.0' का शुभारंभ, पीएम मोदी बोले- अब शहरों को गार्बेज फ्री बनाना लक्ष्य
lifestyle https://ift.tt/39XvtNM
Friday, October 1, 2021
वायु प्रदूषण 60 लाख प्रीमैच्योर जन्म की बना वजह, खतरे को टालने के जानिए उपाय

वायु प्रदूषण दुनिया की प्रमुख चिंताओं में से एक बनकर उभरा है. उसे जन स्वास्थ्य और आर्थिक संपन्नता के लिए खतरा समझा जाता है. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सान फ्रांसिस्को और यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन की तरफ से जारी एक नई रिसर्च में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है. रिसर्च में पाया गया है कि वायु प्रदूषण 60 लाख बच्चों का समय से पहले जन्म की संभावित और कम वजन होने की वजह बना है. जन्म के समय बच्चों का कम वजन या प्रीमैच्योर जन्म का उनकी पूरी जिंदगी में प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं पर असर हो सकता है.

60 लाख प्रीमैच्योर जन्म का संबंध वायु प्रदूषण से जुड़ा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया की 90 फीसद आबादी बाहर की गंदी हवा में सांस लेती है, और आधी आबादी घरों के अंदर कोयला, गोबर और लकड़ी के दोहन से होनेवाले वायु प्रदूषषण की चपेट में है. रिसर्च में देखा गया कि कैसे वायु प्रदूषण बच्चे का वजन, प्रेगनेंसी की अवधि, समय से पहले जन्म और जन्म के बाद वजन में कमी समेत प्रेगनेंसी के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित करता है. इस रिसर्च में पहली बार घर में होनेवाले वायु प्रदूषण को शामिल किया गया है, जिसका योगदान प्रभावों में तीन गुना है.

2019 में वायु प्रदूषण के नतीजे में करीब 60 लाख बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ और 30 लाख बच्चे दुनिया भर में जन्म के समय कम वजन के थे. रिसर्च के मुताबिक दक्षिण-पूर्व एशिया और सब-सहारा अफ्रीका में अगर वायु प्रदूषण कम कर दिया जाए तो प्रीमैच्योर जन्म और जन्म के वक्त शिशु के वजन में कमी के मामलों को 78 फीसद तक घटाया जा सकता है.

प्रीमैच्योर जन्म क्या है?

समय से पहले जन्म या प्रीमैच्योर जन्म प्रेगनेंसी के 37वें सप्ताह पूरा होने से पहले को कहते हैं. प्रीमैच्योर जन्म को दुनिया में नवजात की मौत का सबसे बड़ा कारण माना गया है. समय से पहले जन्मे बच्चे या जन्म के समय कम वजन बच्चों को बाद की जिंदगी में गंभीर बीमारी होने का ज्यादा जोखिम होता है. प्रीमैच्योर में जन्म से ही समस्याएं होती हैं क्योंकि बच्चों का विकास सही तरीके से नहीं हो पाता है. जितनी जल्दी आपका बच्चा पैदा होगा, मुश्किलों की संभावना ज्यादा होगी. खराब वायु गुणवत्ता से अवांछित परिणाम हो सकते हैं, इसलिए बढ़ते वायु प्रदूषण से सुरक्षित होने के कुछ प्रभावी उपाय बताए जा रहे हैं.

वायु प्रदूषण से कैसे बचें?

प्रेगनेंट महिलाओं को बेहद प्रदूषित जगहों में टहलने या चलने से बचना चाहिए.

कोविड-19 के समय प्रेगनेंसी में हमेशा मास्क पहनकर यात्रा करना चाहिए.

बाहर जाने से जहां तक संभव हो सके प्रेगनेंट महिलाओं को बचना चाहिए.

अगर बाहर जाने की जरूरत पड़े तो अच्छी क्वालिटी का मास्क इस्तेमाल करें.

अच्छी डाइट और हाइड्रेटेड रहना बच्चे और खुद की सेहत के दो बुनियाद हैं.

वायु प्रदूषण की वजह से आपके लंग्स में अक्सर फ्री रेडिकल्स बढ़ जाते हैं, जो आपके लंग्स में हेल्दी टिश्यू को नुकसान पहुंचाते हैं.

पोषण संबंधी बदलाव अपनी जिंदगी में लाना जरूरी है. उपयुक्त डाइट प्लान हासिल करने के लिए अपने डॉक्टर की सलाह लें.

Clean and Clear Skin For Men: रफ-टफ स्किन के फेर में न फंसे और ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल

Kids Superfood: बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास होगा तेज, डाइट में शामिल करें ये 10 सुपरफूड
lifestyle https://ift.tt/3iHrvhd
प्रेगनेंट महिलाओं को कोरोना का खतरा ज्यादा, CDC की सलाह- जरूर करवाएं टीकाकरण

सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने प्रेगनेंट या प्रेगनेंट होने की कोशिश कर रही महिलाओं को टीकाकरण करवाने की एडवायजरी जारी की है. रिसर्च से खुलासा हुआ है कि प्रेगनेंट महिलाओं को कोरोना वायरस से मौत या गंभीर बीमारी का ज्यादा जोखिम है. सीडीसी के डायरेक्टर ने स्वास्थ्य सलाह के साथ बयान में कहा, "प्रेगनेंसी खास समय और तनावपूर्ण समय दोनों हो सकती है-और महामारी के दौरान प्रेगनेंसी परिवार के लिए इजाफी चिंता है. मैं जोर देकर प्रेगनेंट महिला या प्रेगनेंसी के लिए विचार करनेवाली से आग्रह करता हूं कि अपने डाक्टर से कोविड-19 वैक्सीन के फायदों पर बात करें ताकि खुद को और अपने बच्चे को सुरक्षित रख सकें."

प्रेगनेंट महिलाओं के बीच टीकाकरण दर बढ़ाने की सिफारिश

सीडीसी के मुताबिक बुधवार तक 125,000 से ज्यादा प्रेगनेंट महिलाएं कोरोना की चपेट में आई हैं, उनमें से 22,000 को गंभीर रूप से संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और 161 की मौत हुई- उनमें से 22 मौत सिर्फ अगस्त के महीने में हुई. सीडीसी ने अपने स्वास्थ्य एडवायजरी में लिखा "कोविड-19 का लक्षण होने पर प्रेगनेंट महिलाओं को आईसीयू में जाने का दोगुना खतरा और मौत का जोखिम 70 बढ़ जाता है." कई रिसर्च में पाया गया है कि प्रेगनेंट महिलाओं को आम लोगों की तुलना में कोरोना से संक्रमित होने का ज्यादा जोखिम होता है.

सीडीसी ने प्रेगनेंट महिलाओं से वैक्सीन लेने का किया आग्रह

सीडीसी के मुताबिक एक बार वायरस की चपेट में आकर बीमार पड़ती हैं, तो उनको गंभीर मामले विकसित होने या उससे मौत की अधिक संभावना होती है. यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन की एक रिसर्च से पता चला कि कोरोना से संक्रमित प्रेगनेंट महिलाओं को दिक्कतों से अस्पताल में भर्ती होने का 3.5 गुना ज्यादा जोखिम और करीब 14 गुना युवा अमेरिकियों के मुकाबले मरने का अधिक खतरा होता है. प्रेगनेंट महिलाओं को कोरोना से संक्रमित होने पर प्रेगनेंसी की दिक्कतों का अनुभव करने की भी ज्यादा संभावना होती है. रिसर्च बताती है कि वैक्सीन न सिर्फ प्रेगनेंट महिला की सुरक्षा करती है, बल्कि उसके बच्चे तक भी गर्भ में रहते हुए वायरस से लड़नेवाली एंटीबॉडीज पहुंचाती है.

Metabolism बढ़ाने के लिए अपने डेली रूटीन में करें ये छोटे बदलाव, जल्द मिलेगा फायदा

Pregnancy: जानिए Morning Sickness क्या है? कोई गंभीर समस्या का संकेत तो नहीं
lifestyle https://ift.tt/3A4Vgyk
Monthly Horoscope October 2021: वृष, तुला और मीन राशि वाले सावधान रहें, सभी राशियों का जानें मासिक राशिफल

Rashifal, Masik Rashifal October, Monthly Horoscope October 2021: अक्टूबर का महीना सभी राशियों के लिए विशेष होने जा रहा है, माह के आरंभ में शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है. इस माह ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के स्थिति मेष से मीन राशि तक के लोगों पर विशेष प्रभाव डाल रही है, जानते हैं, मासिक राशिफल.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- इस माह आपको अपनों के साथ अधिक समय बिताने का समय मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर ऐसे लोगों को धन्यवाद कहे जो आपकी मदद के लिए तत्पर रहते हैं. खुद को अनडरकांफिडेशन न समझे. नौकरी छोड़ कर व्यापार शुरू करने की इच्छा रखने वालों को इस नवरात्रि से प्लानिंग प्रारम्भ कर देनी चाहिए. महिलाओं को सामाजिक क्षेत्र में भी पहचान बनाने का मौका प्राप्त होगा. विद्यार्थियों को कठोर परिश्रम जारी रखना होगा. सेहत में अनावश्यक क्रोध करने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यातायात नियमों का पालन करें. छोटे बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे. घर के आस-पास धार्मिक समारोह हो तो उसमें अपनी ओर से आर्थिक और श्रम दोनों का दान करना चाहिए. प्रेमी युगल आपस में शंका को जन्म न दें.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- इस माह अपने भीतर छुपे टैलेंट को तराशने पर फोकस करना होगा. जो लोग कला से संबंधित कोई प्रतिभा रखते हैं उनके लिए माह उचित है कलात्मकता को समय देने से सफलता मिल सकती है. ऑफिशियल कार्य जो कई महीनों से पेंडिंग चल रहें थे उनको अब आप सरलता से अंजाम दे पायेंगे साथ ही रुकी हुई सैलरी भी मिल सकती है. व्यापारियों के आर्थिक मामलों में गति आएगी वहीं लाभ के शानदार अवसर भी इस माह देखने को मिलेंगे. विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के लिए कोई कोचिंग आदि ज्वाइन कर सकते हैं. हेल्थ में इस माह छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी जिसको लेकर बिल्कुल भी चिंतित न हो. माता-पिता के चरण दबाने का यदि अवसर प्राप्त हो तो निसंकोच दबाएं इससे उनका स्नेह व आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा. प्रेम संबंध में क्रोध को स्थान न दे.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- इस माह यात्राएं कुछ अधिक करनी होगी, ऐसा करने से आपकी सामाजिक छवि में बढ़ोत्तरी होगी. नौकरीपेशा से जुड़े लोग बॉस द्वारा दिए हुए कार्यों को प्राथमिकता दें, तो वहीं दूसरी ओर 20 अक्टूबर के बाद से प्रमोशन मिलने की संभावना है. इस माह नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को शुभ सूचना मिलेगी. यदि आप किसी व्यवसाय से जुड़े हैं, तो इस दौरान व्यापार में वृद्धि होगी और शुभ फल की प्राप्ति होगा इसके अलावा यदि कारोबार का एक्सटेंशन करना चाहते हैं तो भी समय उपयुक्त है. युवा वर्ग प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम ला सकते हैं. हेल्थ को लेकर दिमाग को ठंडा रखें. गर्भवती महिलाएं इस माह सचेत रहें. घर में संध्या के समय हवन आदि करें. प्रेम संबंध में एक दूसरे को समय देने का वक्त है.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- इस माह बचत को लेकर योजना बनानी होगी, छोटा-छोटा ही सही लेकिन निवेश करते चले. ऑफिस में काम का दबाव बढ़ेगा, तो वहीं जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से पालन करेंगे. विदेशी कंपनीयों में नौकरी करने वालों की आय बढ़ेगी. होटल रेस्ट्रोरेंट के क्षेत्र से जुड़े लोग अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं. दवाईयों का छोटा व्यापार करने वाले 20 अक्टूबर तक अपने स्टॉक को खरीद ले. युवा वर्ग मित्रों के साथ समय व्यतीत करें, यदि विदेश जाने की तैयारी कर रहें हैं तो प्रयासों में तेजी रखें. हेल्थ में जिनका लगातार वजन बढ़ रहा है, वह अलर्ट रहें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा. बड़े ऑफर देखकर ऑनलाइन ख़रीदारी से बचना होगा. प्रेम संबंध में चल रहे लोग एक दूसरे को समय दें.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)-  इस माह आपकी मेहनत और कार्यकुशलता के चलते सभी स्थान सम्मान बढ़ेगा. 14 तारीख के बाद से मन छोटी-छोटी बातों को लेकर व्यथित हो सकता है, लेकिन आप धैर्य रखेंगे तो स्थितियों में सुधार होगा. फाइनेंस से संबंधित कार्य करने वालों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है. जॉब में बदलाव का विचार बन सकता है. व्यापारी वर्ग नयी तकनीक का प्रयोग सीखते चले, और मध्य में बड़े ऑर्डर भी मिलने की संभावनाएं बन रही है. इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को जॉब के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे. इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना बन रही है. डायबिटीज़ के रोगियों को लगातार शुगर स्तर की जांच करते रहें. पारिवारिक दायित्वों को अच्छी तरह से निभायेंगे घर का माहौल शांत और आरामदायक रहेगा. प्रेमी युगल एक दूसरे के सम्मान में कमी न रखें.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- इस माह स्वभाव में सहजता बनाकर रखें, क्योंकि आप जैसा व्यवहार दूसरों से करेंगे वैसा ही व्यवहार प्रतिउत्तर में उनकी ओर से भी मिल सकता है. ऑफिस में आकस्मिक क्रोध के कारण आसपास का वातावरण खराब न हो. माह मध्य में प्रदर्शन शानदार रहने वाला है,मेहनत और नेतृत्व क्षमता के कारण उच्चाधिकारी प्रशंसा करेंगे. व्यापारियों को बचत का ध्यान रखना होगा, वहीं माह 22 तारीख तक सतर्क रहें कुछ लोग स्वार्थ की भावना से काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे. युवा वर्ग करियर को लेकर एक्टिव रहें, अन्यथा अवसरों से चूक सकते हैं. सेहत में इम्यून को बिल्डप रखना है ऐसे में व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें. मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में धन खर्च करना पड़ेगा. प्रेम संबंध को बढ़ते हुए, वैवाहिक जीवन की ओर बढ़ सकते हैं.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)-  इस माह जहां एक ओर कार्य बनेंगे तो वहीं दूसरी ओर आप मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे आपके अंदर परोपकार की भावना का विकास होगा जिससे सार्वजनिक रूप से आपको सम्मानित भी किया जा सकता है. नौकरीपेशा लोगों की प्रशंसा हो सकती है कार्यस्थल का प्रफुल्लित वातावरण अधीनस्थ व कर्मचारियों को ऊर्जावान बनाएगा. रियल स्टेट से जुड़े कारोबार में बहुत अच्छे लाभ मिलेंगे नये कार्य की रूपरेखा इस माह बन सकती हैं, वहीं कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. युवा वर्ग भविष्य को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे, माह के अंतिम दिनों में गंभीर बीमारी के प्रति अलर्ट रहें. पैरों में चोट लगने की आशंका है. धार्मिक स्थल की यात्रा करने का विचार बन सकता है. प्रेमी युगल एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- इस माह की शुरुआत भक्तिमय से होने वाली है, ऐसे में देवी की उपासना में कोई कमी न रखें. 10 तारीख के उपरान्त शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं, व मन की कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है. ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है स्वयं को सिद्ध करने का दबाव भी रहेगा. व्यापार में कुछ चुनौतियाँ और अवरोध आते-जाते रहेंगे, तो वहीं दूसरी ओर 22 अक्टूबर के बाद ग्रहों का परिवर्तन कर्ज को लेकर मुश्किलें पैदा कर सकता है. सेहत में बदलते मौसम को लेकर इस माह ध्यान रखें. बड़े भाइयों के साथ आपके सम्बन्ध काफी अच्छे रहेंगे. घर की किमती वस्तुओं को संभाल कर रखें चोरी व खोने की आशंका है. प्रेम संबंध को संभलकर रखें, डोर कमजोर हो सकती है.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- इस माह मीठी-मीठी बातें कर लोग अपना उल्लू सीधा कर सकते हैं, ध्यान रहें, मदद करें लेकिन ठगे नहीं. गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का भी प्रयास कर सकते हैं. कर्मक्षेत्र में अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा रखना होगा, ऐसे में जो भी कार्य सौंपा जाए वह कार्य स्वयं ही करें, दूसरों पर अत्यधिक भरोसा ठीक नहीं है. अधीनस्थों के कार्य में मीन मेख न निकाले, अन्यथा आपकी इस बात पर विरोध हो सकता है. व्यापार में आपको बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए, 16 तारीख के बाद ग्रहों की स्थिति कोई बड़ा घाटा कराने के फिराक में है. स्किन से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहने की सलाह है. पारिवारिक विवाद से इस माह बच कर रहना आपके लिए लाभकारी रहेगा. प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति को स्थान न दें.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- इस माह धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी.निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए स्थितियाँ सर्वथा अनुकूल रहेगी, प्रतिभा को और निखारने का समय है. ऑफिस में अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों के प्रति जागरूक रहें. आयात-निर्यात से जुड़े हुए कारोबार में अच्छी प्रगति हो सकती है, 17 अक्टूबर के बाद शुभ सुचना प्राप्त हो सकती है. युवाओं को करियर को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, तो वहीं इच्छा होते हुए भी शौक को समय नहीं दे पाएंगे. हेल्थ को लेकर वाहन की गति का ध्यान रखें, दुर्घटना की प्रबल आशंका है. इस माह बजट से अधिक खर्च करना आर्थिक तंगी का रूप ले सकती है, इसलिए बजट को ध्यान में रखें. प्रेम में बढ़ता अहंकार रिश्तों को पूर्ण रूप से कमजोर कर रहा है.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- इस माह शुरुआत में असुविधाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन माह के मध्य में इसमें सुधार देखने को भी मिलेगा. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों की आय में वृद्धि होने की संभावना है. नए प्रोजेक्ट्स में आप रुचि लेंगे. ऑफिशियल कार्य आधे-अधूरे रहने पर उच्चाधिकारियों से डांट भी पड़ सकती है. व्यापारी वर्ग संचित धन का उपयोग व्यवसाय में विस्तार के लिए कर सकते हैं और पुराने किए गए निवेश का इस माह लाभ भी मिलेगा. बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र से संबंधित पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को शानदार परिणाम मिलेंगे. स्वास्थ्य में आराम और संतुलित जीवनशैली को काफी महत्व देंगे. छोटे बच्चों को फोन और इंटरनेट पर ज्यादा सक्रिय न होने दें. परिवार के साथ जुड़ाव और प्रेमभाव बढ़ेगा. प्रेमी युगल भविष्य की प्लानिंग पर जोर दें.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- इस माह आत्मसम्मान को कम न होने दें, स्वयं में आप पूर्ण हैं ऐसे में यदि कोई आपकी मदद से इंकार करें तो निराश न हो. कार्यक्षमता में विश्वास रखें. दिखावे के चक्कर में क्षमता से अधिक खर्च करना भारी पड़ सकता है. ऑफिस में आपके काम का श्रेय दूसरे ले सकते हैं इसलिए सजग रहें. जॉब में परिवर्तन करने के लिये अच्छा समय है, 22 अक्टूबर के बाद नई कंपनियों में आवेदन भर सकते हैं. खुदरा व्यापारी इस बार कुछ परेशान नजर आएंगे, तो वहीं एकाउंट्स के रखरखाव में भी त्रुटि हो सकती है. जिन्होंने हाल-ही में ऑपरेशन कराया है, वह अधिक से अधिक रेस्ट करें. अपनों को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे, जिसका असर रिश्तों में पड़ सकता है. प्रेम विवाह में अभी रुक जाना बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें:
Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजा का बन रहा है विशेष योग, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Eclipse 2021: 2021 में कितने ग्रहण हैं? नवंबर में 'चंद्र ग्रहण' और दिसंबर में लगने जा रहा है साल का आखिरी 'सूर्य ग्रहण'

lifestyle https://ift.tt/3B3gYUv
रूस की स्पुतनिक V की वैक्सीन के ऑर्डर को भारत में कुछ निजी अस्पतालों ने किया रद्द, जानिए अहम वजह

भारत के कुछ निजी अस्पतालों को रूस की स्पुतनिक V की कोविड-19 वैक्सीन बेचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. सरकार की तरफ से अन्य वैक्सीन के फ्री डोज की बढ़ती आपूर्ति के बीच उन्होंने ऑर्डर रद्द कर दिया है. वैक्सीन उद्योग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि मांग में कमी और बेहद कोल्ड स्टोरेज तापमान की जरूरत ने कम से कम तीन बड़े अस्पतालों को ऑर्डर रद्द करने के लिए मजबूर कर दिया है.

स्पुतिनक V की वैक्सीन को बेचने के लिए करना पड़ रहा संघर्ष

पुणे के पश्चिमी शहर में भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के एक वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी जितेंद्र ओसवाल ने कहा, "हमने अपना 2,500 डोज का आर्डर कैंसिल कर दिया है. मांग भी बढ़िया नहीं है. लोगों का एक वर्ग है, मुश्किल से एक फीसद." भारत स्पुतनिक V वैक्सीन का एक प्रमुख उत्पादन केंद्र बननेवाला है, एक साल में करीब 850 मिलियन उत्पादन क्षमता के साथ. भारतीय वितरक डॉक्टर रेड्डीज लैब के जून में शुभारंभ कार्यक्रम के वक्त से स्पुतनिक V के मात्र 943,000 डोज को अस्पतालों की तरफ से लगाया गया है. डॉक्टर रेड्डीज ने रूस से वैक्सीन के करीब 3 मिलियन डोज का आयात किया है और रद्द किए गए ऑर्डर का अस्पतालों को धनराशि लौटा दिया है. मामले में कंपनी ने टिप्पणी करने से इंकार किया है. उसकी सहयोगी रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड विदेश में स्पुतनिक V का व्यापार करती है, उसने भी प्रतिक्रिया नहीं दी.

भारत में कुछ अस्पतालों ने रूसी वैक्सीन के रद्द किए ऑर्डर

भारत के टीकाकरण अभियान का आधार एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन है. उसे नियमित रेफ्रिजेरेटर में स्टोर किया जा सकता है, स्पुतनिक V के विपरीत, जिसे -18 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है, भारत के ज्यादातर हिस्सों में गारंटी देना असंभव है. निजी बाजार के लिए स्पुतिनक V की वैक्सीन एस्ट्राजेनेका के मुकाबले 47 फीसद ज्यादा महंगी है. कारोबारी मामलों पर चर्चा में शामिल एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हैदराबाद में आठ टीकाकरण केंद्र चलानेवाले एविस हॉस्पीटल्स ने भी 10,000 स्पुतनिक V के डोज का आर्डर कैंसल कर दिया है. इस बारे में अस्पताल की तरफ से बयान का इंतजार है. पुणे का भारती अस्पताल एस्ट्राजेनेका के डोज खत्म होने के बाद अपना टीकाकरण कार्यक्रम बंद करनेवाला है. ओसवाल ने बताया कि रोजाना टीकाकरण में जून से करीब 90 फीसद की गिरावट आई है. एस्ट्राजेनेका की देश में निर्मित वैक्सीन कोविशील्ड के बाद भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सीन मध्य जनवरी से सरकारी केंद्रों पर मुफ्त लगाई जा रही हैं.

ब्रेस्टफीडिंग करनेवाले बच्चों को टाइप 1 डायबिटीज का है कम जोखिम, जानें गाय के दूध का असर

Healthy Diet Plan For Kids: इस तरह बनाएं बच्चे का संतुलित डाइट चार्ट, मिलेगा भरपूर पोषण
lifestyle https://ift.tt/2Y5P3oc
Metabolism बढ़ाने के लिए अपने डेली रूटीन में करें ये छोटे बदलाव, जल्द मिलेगा फायदा

Small changes to inculcate in your routine for better metabolism: शरीर स्वस्थ रहे इसके लिए बहुत जरूरी होता है कि आपका मेटाबॉलिज्म सही काम करें. जो खा रहे हैं वो पच रहा है या नहीं, जो पोषक तत्व आप लेते हैं वे शरीर में एब्जॉर्व हो रहे हैं या नहीं, जो कैलोरीज आप खाते हैं वे एक्सरसाइज़ से बर्न होती हैं या नहीं, ये सब मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करता है. जाहिर सी बात है ये शरीर के लिए बहुत जरूरी है. ये जरूरी काम ठीक से हो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें.

डाइट में बढ़ाएं प्रोटीन –

जिस भी प्रकार के भोजन का चुनाव करें ये याद रखें कि प्रोटीन रिच और फाइबर युक्त भोजन आपके शरीर के लिए अच्छा है. प्रोटीन जहां बिल्डिंग ब्लॉक्स के तौर पर काम करते हुए शरीर की तोड-फोड़ को रिपेयर करती है वहीं फाइबर खाने से पेट देर तक भरा रहता है. इससे ओवरईटिंग की समस्या से तो राहत मिलती ही है साथ ही दिनभर स्नैकिंग करने का भी मन नहीं करता.

हाइड्रेशन –

शरीर में जो न्यूट्रिएंट्स जा रहे हैं, वे ठीक से एब्जॉर्ब हों इसके लिए शरीर का हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है. दिन भर में पानी खूब पिएं और दूसरे नेचुरल ड्रिंक्स भी अपने रूटीन में शामिल करें जैसे नारियल पानी, नींबू पानी, सब्जियों का जूस और कभी-कभी फलों का जूस. इससे आपके शरीर के टॉक्सिन भी आसानी से बाहर आते हैं.

एक्सरसाइज-

किसी न किसी फॉर्म में फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें. आप क्या करना चाहते हैं ये आपके ऊपर है लेकिन एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करें. ये आपके शरीर के साथ ही दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. हफ्ते में कम से कम पांच दिन और एक दिन में कम से कम 30 से 45 मिनट एक्सरसाइज जरूरी है.

स्लीप –

जब तक नींद ठीक से पूरी नहीं होती शरीर ढ़ंग से काम नहीं कर पाता. सही नींद से आपको अगले दिन के काम करने की एनर्जी भी मिलती है और बॉडी की रिपेयरिंग भी होती है. कोशिश करें कि कोई मजबूरी न हो तो रात में जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें. समय पर सोकर समय पर उठना आपके शरीर के बाकी फंक्शंस में सहायता करता है.

यह भी पढ़ें:

अपनी फिटनेस के लिए सुबह उठते ही Kriti Kharbanda करती हैं ये एक काम, जानें उनका Diet Plan

Health Care Tips: अखरोट के इस फेस पैक से पाएं चेहरे पर ग्लो, जानें बनाने का तरीका
lifestyle https://ift.tt/3D3hCSs
Subscribe to:
Posts (Atom)