Friday, October 1, 2021

Metabolism बढ़ाने के लिए अपने डेली रूटीन में करें ये छोटे बदलाव, जल्द मिलेगा फायदा

Small changes to inculcate in your routine for better metabolism: शरीर स्वस्थ रहे इसके लिए बहुत जरूरी होता है कि आपका मेटाबॉलिज्म सही काम करें. जो खा रहे हैं वो पच रहा है या नहीं, जो पोषक तत्व आप लेते हैं वे शरीर में एब्जॉर्व हो रहे हैं या नहीं, जो कैलोरीज आप खाते हैं वे एक्सरसाइज़ से बर्न होती हैं या नहीं, ये सब मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करता है. जाहिर सी बात है ये शरीर के लिए बहुत जरूरी है. ये जरूरी काम ठीक से हो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें.

डाइट में बढ़ाएं प्रोटीन –

जिस भी प्रकार के भोजन का चुनाव करें ये याद रखें कि प्रोटीन रिच और फाइबर युक्त भोजन आपके शरीर के लिए अच्छा है. प्रोटीन जहां बिल्डिंग ब्लॉक्स के तौर पर काम करते हुए शरीर की तोड-फोड़ को रिपेयर करती है वहीं फाइबर खाने से पेट देर तक भरा रहता है. इससे ओवरईटिंग की समस्या से तो राहत मिलती ही है साथ ही दिनभर स्नैकिंग करने का भी मन नहीं करता.

हाइड्रेशन –

शरीर में जो न्यूट्रिएंट्स जा रहे हैं, वे ठीक से एब्जॉर्ब हों इसके लिए शरीर का हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है. दिन भर में पानी खूब पिएं और दूसरे नेचुरल ड्रिंक्स भी अपने रूटीन में शामिल करें जैसे नारियल पानी, नींबू पानी, सब्जियों का जूस और कभी-कभी फलों का जूस. इससे आपके शरीर के टॉक्सिन भी आसानी से बाहर आते हैं.

एक्सरसाइज-

किसी न किसी फॉर्म में फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें. आप क्या करना चाहते हैं ये आपके ऊपर है लेकिन एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करें. ये आपके शरीर के साथ ही दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. हफ्ते में कम से कम पांच दिन और एक दिन में कम से कम 30 से 45 मिनट एक्सरसाइज जरूरी है.

स्लीप –

जब तक नींद ठीक से पूरी नहीं होती शरीर ढ़ंग से काम नहीं कर पाता. सही नींद से आपको अगले दिन के काम करने की एनर्जी भी मिलती है और बॉडी की रिपेयरिंग भी होती है. कोशिश करें कि कोई मजबूरी न हो तो रात में जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें. समय पर सोकर समय पर उठना आपके शरीर के बाकी फंक्शंस में सहायता करता है.

यह भी पढ़ें:

अपनी फिटनेस के लिए सुबह उठते ही Kriti Kharbanda करती हैं ये एक काम, जानें उनका Diet Plan

Health Care Tips: अखरोट के इस फेस पैक से पाएं चेहरे पर ग्लो, जानें बनाने का तरीका
lifestyle https://ift.tt/3D3hCSs

Pregnancy: जानिए Morning Sickness क्या है? कोई गंभीर समस्या का संकेत तो नहीं

बच्चे की उम्मीद करना किसी महिला की जिंदगी का सबसे खुशहाल समय हो सकता है, लेकिन उसके साथ चुनौतियां और संघर्ष जुड़े होते हैं. सबसे आम शिकायतों में से एक मॉर्निंग सिकनेस है. मॉर्निंग सिकनेस मतली और उल्टी है जो प्रेगनेंसी के शुरुआती चरणों में होता है- आम तौर से पहले 12 सप्ताह में.

प्रेगनेंसी में मॉर्निंग सिकनेस क्या है?

हालांकि, ये अनुभव असुविधाजनक है, लेकिन इससे आपके बच्चे को खतरा नहीं और प्रेगनेंसी के 16 से 20 सप्ताह तक साफ हो जाना चाहिए. इस स्थिति का एक कारण नहीं है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा शरीर के हार्मोन्स में अचानक बदलाव के साथ साथ कम ब्लड शुगर की वजह  से हो सकता है. कुछ महिलाओं को दूसरों के मुकाबले उसका ज्यादा जोखिम होता है. मॉर्निंग सिकनेस को प्रेगनेंसी के दौरान मतली और उल्टी की बहुत गंभीर शक्ल के साथ भ्रमित नहीं होना चाहिए.  मतली और उल्टी की बहुत गंभीर शक्ल को हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम कहा जाता है, जो बहुत गंभीर हो सकता है और खास इलाज की जरूरत होती है.

मॉर्निंग सिकनेस के क्या हैं लक्षण?

कुछ महिलाओं को उल्टी होती है जबकि दूसरी महिलाओं को सिर्फ बिना बीमार पड़े मतली के एहसास का अनुभव. मॉर्निंग सिकनेस का शब्द भ्रमित करनेवाला है क्योंकि स्थिति वास्तव में दिन के किसी समय आ सकती है- कुछ महिलाएं दिन भर बीमार महसूस करती हैं.

सभी प्रेगनेंट महिलाओं की आधी संख्या को उल्टी का अनुभव होता है, और 80 फीसद महिलाएं शुरुआती 12 सप्ताह में मतली का अनुभव करती हैं- दोनों आम तौर से प्रेगनेंसी के बढ़ने के साथ खत्म हो जाते हैं.

मॉर्निंग सिकनेस या रोग का एहसास?

कभी-कभी जब किसी महिला को मतली आ रही होती है, तो उसे प्रेगनेंट होने की हैरानी हो सकती है. इसके पीछे माइग्रेन, एसिड रिफलेक्स, नोरोवायरस या दूसरा संक्रमण समेत कई फैक्टर होते हैं जो किसी को बीमार महसूस करा सकते हैं. कभी-कभी इसका कारण ज्ञात नहीं होता है. अगर आपको अपनी प्रेगनेंसी का पता है, तो मॉर्निंग सिकनेस उठनेवाली अप्रत्याशित समस्या हो सकती है. लेकिन निश्चित रूप से प्रेगनेंट महिलाएं भी बीमार हो सकती हैं.

International Coffee Day 2021: जानिए इस खुशबूदार फसल का इतिहास, तारीख और महत्व

Gandhi Jayanti 2021: अपने दोस्तों, चाहने वालों को इन खास संदेशो से दे गांधी जयंती की बधाई
lifestyle https://ift.tt/2Y7psff

Nutrela Kid’s Superfood के फायदे, बच्चों का शरीर स्वस्थ और दिमाग बनेगा मजबूत

Nutrela Kid’s Superfood: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल (Unhealthy Lifestyle) में बच्चों को सही पोषण नहीं मिल पाता है. बचपन से ही जंक फूड, चॉकलेट और आइसक्रीम खाने से बच्चों दांत, हड्डियों और पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं. अस्वस्थ खाने से कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं (Health Problem in Kids) होने का खतरा भी रहता है. शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी होने लगती है, जिसका असर रोगप्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है. शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी होने से बच्च के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ता है. ऐसे में पेरेंट्स को इस बात की सबसे ज्यादा फिक्र रहती है कि बच्चे को ऐसा क्या खिलाया जाए, जिससे उसकी ग्रोथ (Kids Development) अच्छी तरह हो सके.  बढ़ते बच्चों को संतुलित पोषण (Balance Diet) की जरूरत होती है. आपको बच्चे के खाने में विटामिन (Vitamin), मिनरल्स (Minerals), प्रोटीन (Protein), फाइबर (Fiber) और हर्बल एक्सट्रेक्ट्स (Herbal Extracts) से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए. इसके लिए आप प्राकृतिक सप्लीमेंट Nutrela Kid’s Superfood भी बच्चे को दे सकते हैं. Nutrela Kid’s Superfood में बच्चे के लिए जरूर सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं. जिससे शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा किया जा सकता है. पतंजलि न्यूट्रेला किड्स सुपरफूड 4 से 12 साल के बढ़ते बच्चों के लिए अच्छा सप्लीमेंट है. ये पूरी तरह से प्राकृतिक स्रोत से निर्मित है. इनमें बच्चों का फेवरेट चॉकलेट फ्लेवर है जो खाने में स्वादिष्ट लगता है.

यहां से खरीदें: PATANJALI NUTRELA KID'S SUPERFOOD 400 GM

Nutrela Kid’s Superfood के फायदे

1- Nutrela Kid’s Superfood में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. इसके सेवन से शरीर को जरूरी एमिनो एसिड्स मिलते हैं. इससे बच्चों की मांसपेशियां मजबूत बनाती है.

2- Nutrela Kid’s Superfood में गाय के दूध का पाउडर इस्तेमाल किया गया है. जिससे शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी मिलता है. इससे बच्चे की ग्रोथ अच्छी होती है.

3- Nutrela Kid’s Superfood में बच्चे के शारीरिक विकास के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर मिलते हैं. इसके सेवन से बच्चे की लंबाई और वजन बढ़ता है.

4- Nutrela Kid’s Superfood से बच्चे के शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. न्यूट्रिला किड्स सुपरफूड में खजूर पाउडर का इस्तेमाल किया गया है जिससे शरीर को एनर्जी और ताकत मिलती है.

5- Nutrela Kid’s Superfood विटामिन बी12 और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जिससे बच्चे की मेमोरी तेज होती है. इसमें  बादाम और अखरोट पाउडर का इस्तेमाल किया गया है जो दिमाग के विकास में मदद करता है. इससे बच्चे की याद्दाश्त बढ़ती है और दिमाग मजबूत बनता है.

6- Nutrela Kid’s Superfood कैल्शियम और विटामिन डी का अच्छा स्रोत है. इससे बच्चो की हड्डियों का सही विकास होता है और दांत मजबूत बनते हैं. न्यूट्रिला किड्स सुपरफूड से बच्चों के दांतों से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है.

7- Nutrela Kid’s Superfood में असली के बीजों का इस्तेमाल किया गया है. जिससे शरीर को भरपूर ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है. ओमेगा बच्चे दिमार और हड्डियों को मजबूत बनाता है.

8- Nutrela Kid’s Superfood पूरी तरह से प्राकृतिक और हर्बल एक्सट्रेक्ट्स से निर्मित है. इसमें सूरजमुखी का तेल, कोको पाउडर और शंख पुष्पी पाउडर का उपयोग किया गया है. जो बच्चों के विकास में मदद करता है.

9- Nutrela Kid’s Superfood में अखरोट, अलसी, ब्राह्मी, सोया, गुलाब, अश्वगंधा और तुलसी जैसे हर्बल एक्सट्रेक्ट का उपयोग किया गया है, जिससे बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत होती है.

10- Nutrela Kid’s Superfood के सेवन से बच्चे की लंबाई बढ़ाने में भी मदद मिलती है. बच्चे की सही ग्रोथ के लिए ये एक अच्छा सप्लीमेंट है. लगातार इसके सेवन से शरीर को एनर्जी और ताकत मिलती है.

ये भी पढ़ें: इस तरह बनाएं बच्चे का संतुलित डाइट चार्ट, मिलेगा भरपूर पोषण

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

lifestyle https://ift.tt/3urodDj

Gandhi Jayanti 2021: जानें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े 10 रोचक तथ्य, देखें- आपको कितना पता है?

Gandhi Jayanti 2021: भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कल 152वीं जयंती है. कल भारत समेत पूरे दुनिया में कल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्म दिवस मनाया जाएगा. हर साल 2 अक्टूबर को पूरे देश व दुनिया में महात्मा गांधी का जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता. महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. कल महात्म गांधी की 152वीं जयंती मनाई जाएगी. महात्मा गांधी ने जिस तरह से अंहिसा को अपना कर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया था.

उनके इसी अंहिसा के रास्ते को याद कर उनके जन्मदिवस पर पूरे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है. बापू के विचार न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के हर वर्ग के लोगों का मार्गदर्शन करती है. गांधी जयंती के मौके पर अलग-अलग तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. आज हम आपको बताएंगे राष्ट्रपित महात्मा गांधी से जुड़े 10 रोचक तथ्य जिसके बारे में आपने शायद नहीं सुना होगा.

महात्मा गांधी से जुड़े 10 रोचक तथ्य

महात्मा गांधी का जन्म शुक्रवार 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था, वहीं भारत को स्वतंत्रता भी शुक्रवार के दिन 15 अगस्त 1947 को मिली थी और गांधी जी की हत्या का दिन भी शुक्रवार ही था.

गांधी जी के जन्म जयंती के मौके पर पूरे दुनिया में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है.

महात्मा गांधी के अपने माता पिता के सबसे छोटे संतान थे. उनसे बड़े दो भाई और एक बहन थी.

अफ्रीका में महात्मा गांधी अपने सत्याग्रह के दौरान लगभग 1100 एकड़ में एक कॉलनी ट़लस्टॉय फॉर्म की स्थापना की थी.

महात्मा गांधी सभी भारतीयों से समानता दिखाने के लिए बिना सिले हुए कपड़े पहनते थे. उनका कहना था वह तभी अपने पूरे तन को कवर करेंगे जब सभी भारतीयों के पास पूरे तन का कपड़ा होगा.

गांधी जी के आंदोलन के दौरान अंग्रेजी हुकूमत किसी को भी फोटो लेने की इजाजत नहीं देते थे. अंग्रेजों का ऐसा मानना था कि तस्वीर से आंदोलन बहुत बड़ा हो सकता है.

गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने वाले दुनिया के कई बड़े नेता जैसे आंग सान सु की, नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग ने शांति के लिए नोबेल पुरस्कार जीता है.

महात्मा गांधी को फुटबॉल खेल से बहुत लगाव था.

महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बताया था.

भीम राव अंबेडकर गांधी के धुर विरोधी थे, लेकिन महात्मा गांधी के सिफारिश पर ही उन्हे संविधान सभा में शामिल किया गया था.

यह भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/3B1a16f Burman Birthday: अपनी धुनों से शब्दों को नए आयाम देने वाले एसडी आवाज से भी बिखेरते थे जादू, जानें- इस 'राजकुमार' के बारे में

लग सकता है महंगाई का एक और करंट: नेचुरल गैस के दाम 62 फीसदी बढ़े, CNG और PNG हो सकती महंगी
lifestyle https://ift.tt/3urJ5dH

Men Health: पुरुषों के लिए खतरनाक हो सकते हैं ये लक्षण, शुरुआत में ही करें इलाज नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी

Men should not ignore these signs & symptoms: चाहे खाना-पीना हो या बीमारियों की बात, पुरुष अक्सर लापरवाह नजरिया रखते हैं और जब तक कोई समस्या बहुत नहीं बढ़ जाती उस पर ध्यान नहीं देते. कई बार तो लक्षण दिखने पर भी उन्हें इग्नोर किया जाता है. आज हम बात करते हैं कुछ ऐसे लक्षणों की जिन्हें पुरुषों को शुरुआत में ही गंभीरता से लेना चाहिए.

यूरीन पास करने में समस्या –

अगर आपको बार-बार यूरीन पास करने जाना पड़ता है या यूरीन पास करने में दर्द या असहजता होती है तो इसे गंभीरता से लें. इसके अलावा अगर यूरीन का कलर कुछ अलग दिखाई दे या ब्लड आए तो भी डॉक्टर से संपर्क करें. ये किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्ट्रेट कैंसर तक किसी भी बीमारी का संकेत हो सकते हैं.

सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ –

अगर आपको सीने में दर्द रहता है या भारीपन महसूस होता है तो डॉक्टर की राय ले लें. इसके साथ ही बैक में पेन रहता हो या सांस लेने में तकलीफ होती हो तो इसे

टालें नहीं ये किसी बीमारी की शुरुआत भी हो सकती है.

जेनिटल्स में लम्प या मोल-

जेनिटल्स को समय-समय पर चेक करते रहना भी पुरुषों के लिए बहुत जरूरी है. अगर किसी प्रकार का कोई लम्प या मोल आदि दिखाई दे तो अपने डॉक्टर से संपर्क कर लें. एक स्टडी से पता चला है कि यंगर जेनरेशन में टेस्टिकुलर कैंसर काफी कॉमन है और कई बार इसके लक्षणों का पता नहीं चलता. इसलिए कुछ भी अलग नोटिस करें तो उसे इग्नोर न करें.

बहुत प्यास लगना –

कई बार कुछ लोगों को बहुत प्यास लगती है और वे मान लेते हैं कि ये मौसम के कारण या किसी प्रकार के विशेष भोजन को खाने के कारण होगा. इस लक्षण पर समय रहते ध्यान दें क्योंकि ये डायिबिटीज की शुरुआत हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

अपनी फिटनेस के लिए सुबह उठते ही Kriti Kharbanda करती हैं ये एक काम, जानें उनका Diet Plan

Health Care Tips: अखरोट के इस फेस पैक से पाएं चेहरे पर ग्लो, जानें बनाने का तरीका
lifestyle https://ift.tt/3omIFUM

Kids Superfood: बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास होगा तेज, डाइट में शामिल करें ये 10 सुपरफूड

Kids Superfood:  हर मां-बाप की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा स्मार्ट (Smart Kids) और इंटेलिजेंट (Intelligent Kids) बने. इसके लिए बच्चों की डाइट काफी महत्वपूर्ण होती है. आपको बचपन से ही बच्चों को सही आहार (Healthy Kids Food) देना चाहिए, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास (Physical And Mental growth) में मदद मिल सके. हालांकि आजकल के बच्चों को जंक फूड (Junk Food) और बाहर का खाना ज्यादा पसंद आता है. उन्हें दाल, रोटी-सब्जी और फल बोर लगते हैं, जबकि पिज्जा, बर्गर, पेस्ट्री, चॉकलेट और केक जैसी चीजों को बड़े चाव के साथ खाते हैं. इस तरह के अनहेल्दी फूड से न सिर्फ बच्चे की हेल्थ पर असर पड़ता है बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास भी कम होता है. ज्यादा लंबे समय तक गलत खान-पान से बच्चों की इम्यूनिटी (Immunity) भी कमजोर होने लगती है. हम आपको बच्चे के विकास के लिए जरूरी 10 सुपरफूड (Kid’s Superfood) बता रहे हैं, जिन्हें आप डाइट में जरूर शामिल करें.

1- अंडे- बच्चों को 1 साल के बाद अंडा जरूर खिलाएं. रोज एक अंडा खाने से शरीर को प्रोटीन, विटामिन-बी, विटामिन-डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फोलिक एसिड मिलेगा, जिससे बच्चे का मानसिक अच्छी तरह होगा.

2- दूध- दूध को बच्चे के लिए संपूर्ण भोजन माना जाता है. दूध से बच्चे के शरीर को कैल्शियम और विटामिन्स मिलते हैं. दूध में फास्फोरस और विटामिन डी भी होता है जो हड्डी, नाखूनों और दांत को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

3- ड्राई फ्रूट्स- बच्चों को रोज ड्राई फ्रूट्स खाने के लिए दें. बादाम, काजू, अंजीर और अखरोट खिलाने से बच्चे का दिमाग विकसित होता है. मेवा खाने से बच्चों को एनर्जी मिलती है और शारीरिक विकास भी अच्छी तरह होता है.

4- केला- केला खाना सभी बच्चों को पसंद होता है. बढ़ते बच्चे को केला खिलाने से शरीर को विटामिन B6, विटामिन C, विटामिन A, मैग्निशियम, पोटैशियम, बाओटिन और  फाइबर मिलता है. केला में ग्लूकोज होता है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है.

5- घी- घी में डीएचए (DHA) और गुड फैट होता है जिससे बच्चे के दिमागी विकास में मदद मिलती है. बच्चे के शुरुआत से ही खाने में देसी घी दें. घी में एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टिरियल गुण होते हैं. जिससे बच्चों की इम्यूनिटी, आंखे और पाचन मजबूत होता है.

6- दही- दही खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है. बच्चों के पेट और पाचन को फिट रखने के लिए दही जरूर खिलाएं. दही में एंटीबैक्टिरियल तत्व पाए जाते है साथ ही दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस होता है जिससे दिमाग और पेट अच्छा रहता है.

7- ओट्स- सॉल्यूबल फाइबर और बीटा-ग्लुकेन से भरपूर ओट्स भी बच्चों को काफी पसंद होता है. ओट्स खाना बच्चों को काफी पसंद होता है. इससे तुरंत एनर्जी मिलती है. बच्चों को आप स्नैक्स के तौर पर भी ओट्स दे सकते हैं.

8- फल और सब्ज्यिां- बचपन से ही बच्चों को खाने में फल और सब्जियां भरपूर मात्रा में दें. फल और सब्जियां खाने से शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है. फल-सब्जियों में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिससे शरीर कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचता है.

9- बेरीज़- आप बच्चों को ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रासबेरी भी दे सकते हैं. बैरीज़ में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं. बेरीज़ खाने से शरीर को पोटैशियम, विटामिन सी, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट मिलता है. इससे शारीरिक और दिमाग के विकास में मदद मिलेगी.

10- पोटैटो- बच्चों को खाने में आलू और स्वीट पोटैटो जरूर दें. स्वीट पोटैटो यानि शकरकंद से शरीर को फाइबर, कैल्शियम और विटामिन ए मिलता है. इससे बच्चे को तुरंत एनर्जी मिलती है. आप दूध में डालकर, उबालकर या फ्राई करके खिला सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: वजन बढ़ाने वाले 'सुपरफूड', मोटा होने के लिए इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें

lifestyle https://ift.tt/39QxtYa

Clean and Clear Skin For Men: रफ-टफ स्किन के फेर में न फंसे और ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल

Skin care tips for men to get clear skin: जब-जब स्किन केयर की बात आती है तो एक आम धारणा होती है कि महिलाएं ही अपनी त्वचा के लिए ज्यादा फिक्रमंद रहती हैं. वहीं पुरुषों का रवैया स्किन केयर के प्रति गंभीर नहीं होता. ये सोच ठीक नहीं है और पुरुष भी कुछ सिंपल तरीकों का इस्तेमाल करके क्लीन और क्लियर स्किन पा सकते हैं.

सफाई है बेहद जरूरी –

जब आप सड़क पर चलते हैं या जब सूरज की रोशनी आप पर पड़ती है तो वो ये नहीं देखती कि आप महिला हैं या पुरुष और दोनों को ही एक सा नुकसान पहुंचाती है. इसलिए अपनी स्किन पर आने वाले डर्ट, पॉल्यूटेंट्स, सीबम और ऑयल जैसी चीजों से मुक्ति पाने के लिए सबसे जरूरी है चेहरे की सफाई. अपनी स्किन के मुताबिक कोई अच्छा फेसवॉश चुनें और दिन में दो बार चेहरे को ठीक से साफ करें. कम से कम बाहर से आने के बाद ये स्टेप जरूर फॉलो करें.

सीटीएम आपके लिए भी है जरूरी –

जैसे महिलाओं के लिए क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग रूटीन जरूरी होती है वैसे ही पुरुषों के लिए भी ये जरूरी है. मुंह धोकर टोनर स्प्रे करें और कोई अच्छा मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. धूल और गंदगी हटाने के लिए इस्तेमाल किए गए साबुन से चेहरे के जो नेचुरल ऑयल हट जाते हैं उन्हें वापस लाना जरूरी है.

रात में करें त्वचा की देखभाल –

अगर दिन में आपके पास समय नहीं होता तो रात में एक अच्छा स्किन केयर रूटीन फॉलो करें. मुंह धोकर टोनर लगाएं, इसके बाद सिरम और अंडरआई क्रीम. अंत में मॉइश्चराइजर से सिरम के गुण सील कर दें और सो जाएं. याद रखें अपने लिए मेन के लिए खासतौर पर बनाए गए प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें. पुरुषों की स्किन का टेक्सचर अलग होता है उन्हें महिलाओं के प्रोडक्ट्स फायदा नहीं देते.

कभी-कभी ये भी करें-

जब खाली समय मिले तो अपनी स्किन को अच्छी डोज़ दें और सलून जाएं. फेशियल से लेकर स्पा तक का सेलेक्शन करें और स्किन को वो स्पेशल टच जरूर दें जिसका इफेक्ट लांग टर्म में दिखता है. तो अगली बार केवल बाल कटाने और दाढ़ी बनवाने के लिए नहीं फेशियल कराने और हेयर स्पा लेने के लिए भी सलून का रुख करें. आपकी त्वचा आपको धन्यवाद बोलेगी.

यह भी पढ़ें:

अपनी फिटनेस के लिए सुबह उठते ही Kriti Kharbanda करती हैं ये एक काम, जानें उनका Diet Plan

Health Care Tips: अखरोट के इस फेस पैक से पाएं चेहरे पर ग्लो, जानें बनाने का तरीका
lifestyle https://ift.tt/2ZR8YbH