Friday, October 1, 2021
Kids Superfood: बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास होगा तेज, डाइट में शामिल करें ये 10 सुपरफूड

Kids Superfood: हर मां-बाप की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा स्मार्ट (Smart Kids) और इंटेलिजेंट (Intelligent Kids) बने. इसके लिए बच्चों की डाइट काफी महत्वपूर्ण होती है. आपको बचपन से ही बच्चों को सही आहार (Healthy Kids Food) देना चाहिए, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास (Physical And Mental growth) में मदद मिल सके. हालांकि आजकल के बच्चों को जंक फूड (Junk Food) और बाहर का खाना ज्यादा पसंद आता है. उन्हें दाल, रोटी-सब्जी और फल बोर लगते हैं, जबकि पिज्जा, बर्गर, पेस्ट्री, चॉकलेट और केक जैसी चीजों को बड़े चाव के साथ खाते हैं. इस तरह के अनहेल्दी फूड से न सिर्फ बच्चे की हेल्थ पर असर पड़ता है बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास भी कम होता है. ज्यादा लंबे समय तक गलत खान-पान से बच्चों की इम्यूनिटी (Immunity) भी कमजोर होने लगती है. हम आपको बच्चे के विकास के लिए जरूरी 10 सुपरफूड (Kid’s Superfood) बता रहे हैं, जिन्हें आप डाइट में जरूर शामिल करें.

1- अंडे- बच्चों को 1 साल के बाद अंडा जरूर खिलाएं. रोज एक अंडा खाने से शरीर को प्रोटीन, विटामिन-बी, विटामिन-डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फोलिक एसिड मिलेगा, जिससे बच्चे का मानसिक अच्छी तरह होगा.

2- दूध- दूध को बच्चे के लिए संपूर्ण भोजन माना जाता है. दूध से बच्चे के शरीर को कैल्शियम और विटामिन्स मिलते हैं. दूध में फास्फोरस और विटामिन डी भी होता है जो हड्डी, नाखूनों और दांत को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

3- ड्राई फ्रूट्स- बच्चों को रोज ड्राई फ्रूट्स खाने के लिए दें. बादाम, काजू, अंजीर और अखरोट खिलाने से बच्चे का दिमाग विकसित होता है. मेवा खाने से बच्चों को एनर्जी मिलती है और शारीरिक विकास भी अच्छी तरह होता है.

4- केला- केला खाना सभी बच्चों को पसंद होता है. बढ़ते बच्चे को केला खिलाने से शरीर को विटामिन B6, विटामिन C, विटामिन A, मैग्निशियम, पोटैशियम, बाओटिन और फाइबर मिलता है. केला में ग्लूकोज होता है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है.

5- घी- घी में डीएचए (DHA) और गुड फैट होता है जिससे बच्चे के दिमागी विकास में मदद मिलती है. बच्चे के शुरुआत से ही खाने में देसी घी दें. घी में एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टिरियल गुण होते हैं. जिससे बच्चों की इम्यूनिटी, आंखे और पाचन मजबूत होता है.

6- दही- दही खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है. बच्चों के पेट और पाचन को फिट रखने के लिए दही जरूर खिलाएं. दही में एंटीबैक्टिरियल तत्व पाए जाते है साथ ही दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस होता है जिससे दिमाग और पेट अच्छा रहता है.

7- ओट्स- सॉल्यूबल फाइबर और बीटा-ग्लुकेन से भरपूर ओट्स भी बच्चों को काफी पसंद होता है. ओट्स खाना बच्चों को काफी पसंद होता है. इससे तुरंत एनर्जी मिलती है. बच्चों को आप स्नैक्स के तौर पर भी ओट्स दे सकते हैं.

8- फल और सब्ज्यिां- बचपन से ही बच्चों को खाने में फल और सब्जियां भरपूर मात्रा में दें. फल और सब्जियां खाने से शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है. फल-सब्जियों में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिससे शरीर कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचता है.

9- बेरीज़- आप बच्चों को ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रासबेरी भी दे सकते हैं. बैरीज़ में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं. बेरीज़ खाने से शरीर को पोटैशियम, विटामिन सी, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट मिलता है. इससे शारीरिक और दिमाग के विकास में मदद मिलेगी.

10- पोटैटो- बच्चों को खाने में आलू और स्वीट पोटैटो जरूर दें. स्वीट पोटैटो यानि शकरकंद से शरीर को फाइबर, कैल्शियम और विटामिन ए मिलता है. इससे बच्चे को तुरंत एनर्जी मिलती है. आप दूध में डालकर, उबालकर या फ्राई करके खिला सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: वजन बढ़ाने वाले 'सुपरफूड', मोटा होने के लिए इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें

</p>
lifestyle https://ift.tt/39QxtYa
Clean and Clear Skin For Men: रफ-टफ स्किन के फेर में न फंसे और ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल

Skin care tips for men to get clear skin: जब-जब स्किन केयर की बात आती है तो एक आम धारणा होती है कि महिलाएं ही अपनी त्वचा के लिए ज्यादा फिक्रमंद रहती हैं. वहीं पुरुषों का रवैया स्किन केयर के प्रति गंभीर नहीं होता. ये सोच ठीक नहीं है और पुरुष भी कुछ सिंपल तरीकों का इस्तेमाल करके क्लीन और क्लियर स्किन पा सकते हैं.

सफाई है बेहद जरूरी –

जब आप सड़क पर चलते हैं या जब सूरज की रोशनी आप पर पड़ती है तो वो ये नहीं देखती कि आप महिला हैं या पुरुष और दोनों को ही एक सा नुकसान पहुंचाती है. इसलिए अपनी स्किन पर आने वाले डर्ट, पॉल्यूटेंट्स, सीबम और ऑयल जैसी चीजों से मुक्ति पाने के लिए सबसे जरूरी है चेहरे की सफाई. अपनी स्किन के मुताबिक कोई अच्छा फेसवॉश चुनें और दिन में दो बार चेहरे को ठीक से साफ करें. कम से कम बाहर से आने के बाद ये स्टेप जरूर फॉलो करें.

सीटीएम आपके लिए भी है जरूरी –

जैसे महिलाओं के लिए क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग रूटीन जरूरी होती है वैसे ही पुरुषों के लिए भी ये जरूरी है. मुंह धोकर टोनर स्प्रे करें और कोई अच्छा मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. धूल और गंदगी हटाने के लिए इस्तेमाल किए गए साबुन से चेहरे के जो नेचुरल ऑयल हट जाते हैं उन्हें वापस लाना जरूरी है.

रात में करें त्वचा की देखभाल –

अगर दिन में आपके पास समय नहीं होता तो रात में एक अच्छा स्किन केयर रूटीन फॉलो करें. मुंह धोकर टोनर लगाएं, इसके बाद सिरम और अंडरआई क्रीम. अंत में मॉइश्चराइजर से सिरम के गुण सील कर दें और सो जाएं. याद रखें अपने लिए मेन के लिए खासतौर पर बनाए गए प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें. पुरुषों की स्किन का टेक्सचर अलग होता है उन्हें महिलाओं के प्रोडक्ट्स फायदा नहीं देते.

कभी-कभी ये भी करें-

जब खाली समय मिले तो अपनी स्किन को अच्छी डोज़ दें और सलून जाएं. फेशियल से लेकर स्पा तक का सेलेक्शन करें और स्किन को वो स्पेशल टच जरूर दें जिसका इफेक्ट लांग टर्म में दिखता है. तो अगली बार केवल बाल कटाने और दाढ़ी बनवाने के लिए नहीं फेशियल कराने और हेयर स्पा लेने के लिए भी सलून का रुख करें. आपकी त्वचा आपको धन्यवाद बोलेगी.

यह भी पढ़ें:

अपनी फिटनेस के लिए सुबह उठते ही Kriti Kharbanda करती हैं ये एक काम, जानें उनका Diet Plan

Health Care Tips: अखरोट के इस फेस पैक से पाएं चेहरे पर ग्लो, जानें बनाने का तरीका
lifestyle https://ift.tt/2ZR8YbH
ब्रेस्टफीडिंग करनेवाले बच्चों को टाइप 1 डायबिटीज का है कम जोखिम, जानें गाय के दूध का असर

ब्रेस्टफीडिंग करनेवाले बच्चों को टाइप 1 डायबिटीज होने का कम जोखिम होता है जबकि ज्यादा गाय के दूध सेवन से इसका खतरा अधिक है. वैज्ञानिकों ने 152 पहले की रिपोर्ट की समीक्षा की, जिसमें पता लगाने की कोशिश की गई थी कि कैसे 27 खानपान के फैक्टर टाइप 1 डायबिटीज होने के जोखिम को प्रभावित करते हैं. इसमें प्रेगनेंसी में मां का खाया खाद्य पदार्थ, शुरुआती जिंदगी और बचपन में खाए गए फूड्स और ब्रेस्टफीडिंग का प्रभाव शामिल था.

ब्रेस्ट मिल्क से बच्चे को टाइप 1 डायबिटीज का कम जोखिम

टाइप 1 डायबिटीज में इम्यून सिस्टम पैंक्रियाज में इंसुलिन पैदा करनेवाले सेल्स को नष्ट करता है, जो शरीर को ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने के लिए काफी हार्मोन बनाने से रोक देता है. समय के साथ हाई ब्लड शुगर लेवल दिल, आंख, पांव और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है और जिंदगी जीने की संभावना को कम कर सकता है. नया विश्लेषण बताता है कि लंबे समय तक ब्रेस्टफीडिंग करनेवाले बच्चे और जिनको एक्सक्लूसिव ब्रेस्ट मिल्क दिया जाता है, उनको बीमारी होने की कम संभावना है. एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग में बच्चे को छह महीनों तक सिर्फ ब्रेस्ट मिल्क ही दिया जाता है कोई अन्य फूड या ड्रिंक नहीं.

गाय के ज्यादा दूध से बच्चे को बीमारी का है अधिक खतरा

शोधकर्ताओं ने बताया कि कम से कम छह महीने से लेकर 12 महीनों तक ब्रेस्टफीडिंग करनेवाले बच्चों को कम समय के लिए ब्रेस्टफीडिंग करनेवालों के मुकाबले बीमारी से पीड़ित होने की 61 कम संभावना है. और शुरुआती तीन से छह महीनों तक सिर्फ ब्रेस्ट मिल्क पीनेवालों को एक्सलूसिव ब्रेस्ट मिल्क नहीं लेनेवालों के मुकाबले बीमारी होने का 31 फीसद कम खतरा होता है.

स्वीडन के शोधकर्ताओं का कहना है कि ब्रेस्टफीडिंग बच्चे के इम्यून सिस्टम की मजबूती को बढ़ावा देता है और उसके गुड बैक्टीरिया को ज्यादा करता है. उसके विपरीत, गाय के दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे मक्खन, पनीर, योगर्ट और आइसक्रीम का 15 साल से पहले अत्यधिक सेवन का संबंध टाइप 1 डायबिटीज के ज्यादा जोखिम से जुड़ता है. डाइट में गाय के दूध का शुरुआती परिचय भी अत्यधिक जोखिम से जुड़ा हुआ था. दो से तीन महीने की उम्र में गाय के दूध की शुरुआत करनेवालों को जल्दी शुरू करनेवालों के मुकाबले बीमारी का 31 फीसद कम जोखिम होता है.

Covid के बाद चली गई है smell? इस nasal drop से हो सकता है फायदा- जानें कैसे करें इस्तेमाल
lifestyle https://ift.tt/3ipxSFs
Healthy Diet Plan For Kids: इस तरह बनाएं बच्चे का संतुलित डाइट चार्ट, मिलेगा भरपूर पोषण

Diet Chart For Kids Growth: बच्चों के सही विकास के लिए सही पोषण की ज़रूरत होती है. इसलिए आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपका बच्चा क्या खाता है और कितना खाता है. कोशिश करें कि बच्चे की प्लेट में सभी तरह का भोजन शामिल हो. जिससे उसे जरूरी विटामिन, मिनरल्स और माइक्रो और मैक्रो न्यूट्रीशन मिल सकें. अगर बच्चे के आहार में किसी भी तरह के पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. बच्चों के विकास के लिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन और मिनरल बहुत ज़रूरी हैं जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास सही ढंग से हो सके. हालांकि आपको इस बात का भी ख्याल रखने की जरूरत है कि उम्र के साथ-साथ बच्चों में पोषक तत्वों की मात्रा भी बदलते रहनी चाहिए. आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपने बच्चे के लिए एक बैलेंस डाइट बना सकते हैं. बच्चों के विकास के लिए भोजन में कौन-कौन सी चीजें शामिल करना जरूरी है.

कैस बनाएं बच्चों का संतुलित आहार चार्ट (Diet Chart For Kids Growth)

1- फल- बच्चों की डाइट में ताज़ा और मौसमी फल जरूर शामिल करें. फल स्वास्थ्य के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं. आप चाहें तो बच्चे को फलों का जूस भी दे सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि बच्चे को पैकेट बंद या फ़्रोजन जूस देने की बजाय घर पर बना फ्रेश जूस दें. बच्चों के जूस में नमक या चीनी न मिलाएं.

2- डेरी उत्पाद- बच्चों को खाने में पनीर और दूध- दही जरूर दें. लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स कैल्शियम, मिनरल और विटामिन का अच्छा सोर्स है. अगर आपका बच्चा लैक्टोज-इन्टॉलरेंट है और डेयरी उत्पाद पचाने में परेशानी होती है तो उसे सोया प्रोडक्ट खिला सकते हैं.

3- सब्जियां- बच्चों की खाने की थाली में सब्जियां जरूर शामिल करें. आपको सीजन के हिसाब से बच्चों को सभी सब्जियां खिलानी चाहिए. बच्चों को बदल-बदल कर सब्जियां खिलाएं. कोशिश करें कि बच्चों को गहरे हरे रंग की सब्जी, लाल और नारंगी सब्जियां, स्टार्च युक्त सब्जियां, फलियां और मटर खिलाएं. मार्केट की पैक्ड सब्जियों से परहेज करें.

4- प्रोटीन- बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. आपको खाने में प्रोटीन ज़रूरी शामिल करना चाहिए. इसके लिए बच्चों को रोज दाल खिलाएं. आप काबुली चने, मटर, सोयाबीन, अंडे, मीट भी शामिल कर सकते हैं.

5- अनाज- कोशिश करें बच्चे को रिफाइंड अनाज के बजाय साबुत अनाज खिलाएं. आप ओट्स, किनोआ और चावल खिला सकते हैं. गेहूं की रोटी या मल्टी ग्रेन रोटी भी बच्चों के भोजन में शामिल करें. कभी-कभी बच्चों को व्हाइट ब्रेड और पास्ता भी दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में होने लगती है इन विटामिन और मिनरल्स की कमी

Disclaimer:इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

</p>
lifestyle https://ift.tt/39Wusp4
International Coffee Day 2021: जानिए इस खुशबूदार फसल का इतिहास, तारीख और महत्व

International Coffee Day 2021: इसमें कोई शक नहीं कि कॉफी दुनिया भर में करोड़ों लोगों की सबसे ज्यादा पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है. ड्रिंक का एक गर्म कप के बिना लोगों का दिन शुरू करना मुश्किल होता है. कॉफी के प्रति लोगों की पसंद और लत को देखते हुए एक दिन को खास इसी के लिए समर्पित कर दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस हर साल पूरी दुनिया में 1 अक्तूबर को मनाया जाता है. उसके पीछे मंशा कॉफी से जुड़े किसानों की तकलीफों को पहचानना और खुशबूदार ड्रिंक के लिए अपना प्यार जाहिर करना है.

अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस-इतिहास

1963 में लंदन में स्थापित अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस के तौर पर 1 अक्तूबर, 2015 को घोषित किया. तब से, इस दिवस को पूरी दुनिया में उत्साह के साथ मनाया जाने लगा. संगठन कॉफी और रणनीतिक दस्तावेज के विकास से जुड़े मामलों को देखता है. हालांकि, कई देश अपना खुद का राष्ट्रीय कॉफी दिवस अलग-अलग तारीखों पर मनाते हैं. 1997 में अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन ने चीन में पहला अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाया. वहीं, नेपाल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस 17 नवंबर, 2005 को मनाया गया.

ये खास दिन काफी का इस्तेमाल और दुनिया भर में कॉफी के निष्पक्ष व्यापार को भी बढ़ावा देता है. लेकिन कई लोगों का मानना है कि कॉफी से सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है, इसलिए इस मौके पर जरूरी है कि इस ड्रिंक के कई फायदों पर लोगों को शिक्षित किया जाए. हर सुबह एक कप गर्म कॉफी मिलने के पीछे कड़ा प्रयास शामिल होता है और कॉफी की खेती में किसान अनथक काम करते हैं. अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस पर किसानों और कॉफी उद्योग से जुड़े लोगों कड़ी मेहनत को भी सराहा जाता है.

अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस का महत्व

आज के दिन कार्यक्रम के मनाए जाने से कॉफी की खेती करनेवाले लाखों किसानों को समर्थन मिलता है. उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत कॉफी ही होता है. दिवस का उद्देश्य कॉफी के निष्पक्ष कारोबार को बढ़ावा देना और कॉफी उगानेवाले लोगों की मुसीबतों को दुनिया के सामने उजागर करना है. ये दिवस मनपसंद ड्रिंक और किसानों के प्रति समर्पित है जो कॉफी की सप्लाई को कम नहीं होने देते हैं. आज के दिन कॉफी प्रेमी ड्रिंक की रेसिपी, कैफे और कॉफी सेंटर से जुड़े कई कार्यक्रम में हाथ आजमाते हैं.

Covid के बाद चली गई है smell? इस nasal drop से हो सकता है फायदा- जानें कैसे करें इस्तेमाल

Ozone Therapy: क्या है ओजोन थेरेपी और क्या यह कोविड के मरीजों को जल्दी ठीक होने में कर सकती है मदद? जानिए

lifestyle https://ift.tt/3usTMMY
क्या आप अपने पार्टनर के साथ एक हेल्दी रिलेशन में हैं? इन छोटी-छोटी बातों से जानें अपने रिश्ते की सच्चाई

How is your relation with your partner: आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता कैसा है ये कुछ मोटी बातों से तो पता चलता ही है. लेकिन कई बार कुछ महीन परतें खुलने पर ही सच्चाई उजागर होती है जो आमतौर पर नहीं दिखती. ये ऐसी बातें होती हैं जिन पर अक्सर कपल ध्यान नहीं देते लेकिन ये आपके रिश्ते की गहराई को समझने में मदद करती हैं.

हमेशा होती है आपको नियंत्रित रखने की कोशिश –

प्यार और हक अपनी जगह होता है लेकिन हर बार अपना डिसीज़न दूसरे पर थोपना और उसके हर निर्णय में टांग अड़ाना अपनी जगह. अगर आपके हर छोटे-बड़े काम को सामने वाला कंट्रोल करना चाहता है और सबकुछ अपने हिसाब से आगे बढ़ाना चाहता है तो समझ जाएं कि यहां कुछ गड़बड़ है. प्यार के नाम पर आपको कंट्रोल करना केवल अपनी सत्ता जमाने के लिए किया गया प्रयास भर है, जिसे अक्सर कपल समझ नहीं पाते.

अपना अस्तित्व खत्म होना –

प्यार में समर्पण की बातें हम बार-बार सुनते हैं पर ये समर्पण तभी फलदायी होता है जब दोनों तरफ से हो. अगर अपने रिश्ते में केवल आपका ही समर्पण जरूरी है और यहां सामने वाला तो हर लेवल पर ग्रो कर रहा है पर आप ठहर गए हैं तो ये रिश्ता नहीं घुटन पैदा करने का जरिया भर है. प्यार में ‘मैं’ नहीं होता लेकिन ‘हम’ के अंदर मैं का एक अंश जिंदा रखना होता है.

आंखों के इशारे पर करते हैं कंट्रोल-

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि किसी पब्लिक गैदरिंग में या पार्टी, फंक्शन वगैरह में किसी बात की हामी भराने या कितना बोलना है, बोलना है या नहीं बोलना है, जैसी बहुत सी बातें आपके पार्टनर की आंखों के इशारे पर चलती हैं. जब तक वहां से ग्रीन लाइट नहीं मिलती आप आगे नहीं बढ़ते. अगर ऐसा है तो इसे तमीज़ और संकोच का जामा न पहनाएं और समय रहते संभल जाएं.

इसके अलावा अगर आपका रिलेशन एब्यूसिव है, रिश्ते में केवल आपको इस्तेमाल किया जा रहा है, मदद मांगने के समय बातचीत का अंदाज और होता है और बाकी समय और, आपकी इच्छाओं को बार-बार कुचला जा रहा है तो समझ जाइये ये रिश्ता बहुत दिन नहीं टिकेगा.

यह भी पढ़ें:

अपनी फिटनेस के लिए सुबह उठते ही Kriti Kharbanda करती हैं ये एक काम, जानें उनका Diet Plan

Health Care Tips: अखरोट के इस फेस पैक से पाएं चेहरे पर ग्लो, जानें बनाने का तरीका
lifestyle https://ift.tt/3uqYOJQ
Gandhi Jayanti 2021: अपने दोस्तों, चाहने वालों को इन खास संदेशो से दे गांधी जयंती की बधाई

भारत समेत पूरे दुनिया में कल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्म दिवस मनाया जाएगा. हर साल 2 अक्टूबर को पूरे देश व दुनिया में महात्मा गांधी का जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता. महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. कल महात्म गांधी की 152वीं जयंती मनाई जाएगी. महात्मा गांधी ने जिस तरह से अंहिसा को अपना कर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया था. उनके इसी अंहिसा के रास्ते को याद कर उनके जन्मदिवस पर पूरे अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है. बापू के विचार न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के हर वर्ग के लोगों का मार्गदर्शन करती है. गांधी जयंती के मौके पर अलग-अलग तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. आज हम आपको गांधी जंयती के मौके पर कुछ खास संदेश बताएंगे जिस भेजकर आप अपने चाहने वाले और दोस्तों के भेजकर शुभकामना दे सकते हैं.

Gandhi Jayanti 2021 Messages

रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम

ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान

Happy Gandhi Jayanti

सीधा-साधा वेश था, ना कोई अभिमान

खादी की एक धोती पहने बापू की थी शान

Happy Gandhi Jayanti

खादी मेरी शान है, कर्म ही मेरी पूजा है, सच्चा मेरा कर्म है और हिंदुस्तान मेरी जान है, गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

दीया जलाना है तो अंधेरों में जलाइए, उजालों में क्या रखा है, अपने मन को दयालु बनाइए, क्रूरता में क्या रखा है

सिर्फ एक सत्य, एक अहिंसा, दो हैं जिनके हथियार, उन हथियारों से ही तो, कर दिया हिंदुस्तान आजाद, ऐसे अमर आत्मा को करो मिलके सलाम, गांधी जयंती की बधाई

दीया जलाना है तो अंधेरों में जलाइए, उजालों में क्या रखा है, अपने मन को दयालु बनाइए, क्रूरता में क्या रखा है

यह भी पढ़ें:

पोस्ट ऑफिस में आज से बदल रहे हैं ATM कार्ड और ट्रांजैक्शन से जुड़े नियम, जानें क्या होगा आप पर असर

<a href="https://ift.tt/3CZX8tV Special: हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी कर चुके हैं राष्ट्रपति कोविंद, यूपी से इस पद पर पहुंचने वाले पहले शख्स
lifestyle https://ift.tt/3D0R18D
Subscribe to:
Posts (Atom)