Thursday, September 30, 2021
Kitchen Hacks: बरसात के मौसम में काबुली चने में लग जाते हैं कीड़े, जानें इसे स्टोर करने का सही तरीका

Tips to prevent Chickpeas from bugs: किचन में महिलाएं किचन में खाने की चीजों में लगने वाले कीड़ों से बहुत ज्यादा परेशान रहती हैं. यह कीड़े ज्यादातर बरसात के मौसम में बहुत एक्टिव रहते हैं और अनाज को खराब कर देते हैं. यह कीड़े इसते छोटे होते हैं कि इन्हें निकलना भी बहुत ही मुश्किल काम हैं. यह अनाज और दाल को खराब कर देते हैं. वैसे तो आपके घर में भी काबुली चने का इस्तेमाल जरूर होता होगा. यह खाने बेहद स्वादिष्ट लगाता है और सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है. तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे किचन टिप्स देने वाले हैं जिससे आप आसानी से काबुली चने को कीड़ों से सुरक्षित रख सकती हैं. जो चलिए जानते हैं इस बारे में-

काबुली चने को नमी से बचाना है जरूरी
बरसात के मौसम में वातावरण में बहुत नमी आ जाती है. इस कारण चने में नमी के कारण कीड़े लग जाते हैं. इसलिए जब भी मार्केट से काबुली चने लाएं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसमें नमी न लगे. अगर किसी कारण इसमें नमी चली गई है तो इसे अच्छे से धूम में सुखाकर ही फिर स्टोर करें. चाहें तो सुखाने के लिए आप इसे रोस्ट भी कर सकते हैं. कोशिश करें कि इसे एयर टाइट कंटेनर में ही स्टोर करें.

लाल मिर्च का करें यूज
अगर आप चने लंबे समय तक सुरक्षित स्टोर करना चाहते हैं तो इसे लाल मिर्च के साथ स्टोर कर दें. साबुत लाल मिर्च के कारण चने में कीड़े नहीं लगते हैं. चनों को स्टोर करने वाले कंटेनर आप कुछ सूखी लाल मिर्च डाल दें. मिर्च की स्मेल के कारण इसमें कीड़े नहीं लगेंगे.

तेज पत्ते का करें यूज
चने को कीड़ों से बचाने के लिए आप तेज पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि तेज पत्ते की स्मेल से कीड़े दूर भागते हैं. आप चने के कंटेनर में दो तीन तेज पत्ते जरूर डाल दें. यह सारे कीड़े को निकाल देगा.

दालचीनी का करें यूज
चने को कीड़ों से बचाने के लिए आप दालचीनी का भी उपयोग कर सकते हैं. दालचीनी की खुशबू से सभी कीड़े भाग जाते हैं. आप चने के कंटेनर में दालचीनी के कुछ टुकड़े डाल दें और फिर इसे बंद कर दें. सभी कीड़े इसकी खुशबू से मर जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3zTL8Z3 Tips for Dry Skin: अगर आपकी स्किन भी है ड्राई तो इन मेकअप टिप्स को जरूर फॉलो करें

<a href="https://ift.tt/2ZDud0d to get Rid Of Body Odour: पसीने की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा तो इन चार घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

lifestyle https://ift.tt/3AZ1zES
Women’s Superfood: महिलाओं के लिए ‘सुपरफूड’, बनाएं आपको स्वस्थ और जवां

Food For Women Health: घर-परिवार और ऑफिस की भागदौड़ में महिलाएं सबसे ज्यादा बिज़ी है. महिलाओं के कंधों पर बच्चों की और काम की दोहरी जिम्मेदारी आ जाती है. ऐसे में कई बार घर और दफ्तर को मैनेज करने में महिलाएं अपनी सेहत से खिलवाड़ करती नज़र आती है. जबकि देखा जाए तो महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा ऊर्जा और पोष्टिक खाने की जरूरत होती है. महिलाओं को हर महीने पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज जैसे कई बदलावों से गुजरना पड़ता है. इसलिए औरतों को अपने खाने में कुछ सुपरफूड शामिल करने चाहिए. जानते हैं महिलाओं के लिए जरूरी 10 सुपरफूड कौन से हैं.

महिलाओं के लिए 10 ‘सुपरफूड’ (Women’s Health Superfood)

1 दूध- महिलाओं को अपनी डाइट में लो फैट मिल्क या फिर संतरे का जूस जरूर शामिल करना चाहिए. दूध और संतरे के जूस में विटामिन D और कैल्शियम पाया जाता है. जिससे हड्डियां मजबूत बनाती हैं.

2 दही- महिलाओं को खाने में दही यानि लो फैट योगर्ट जरूर शामिल करना चाहिए. दही खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है और दही पेट से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं. अल्सर और वेजाइनल इंफेक्शन का खतरा भी दही खाने से कम होता है.

3 टमाटर- महिलाओं के लिए सुपरफूड में टमाटर भी शामिल है. टमाटर में लाइकोपीन नामक पोषक तत्व होता है, जो ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में कारगर साबित होता है. इसके अलावा टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं जो दिल की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. टमाटर त्वचा को स्वस्थ और एजिंग रोकने में मदद करता है.

4 सोयाबीन- स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को प्रोटीन से भरपूर चीजें आहार में शामिल करनी चाहिए. सोयाबीन में प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी पाया जाता है. आप सोया के बने प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

5 ड्राई फ्रूट्स- महिलाओं के लिए ड्राई फ्रूट्स भी जरूरी हैं. मेवा खाने से शरीर को विटामिन ई, विटामिन बी12 और कई दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं. जिससे शरीर स्वस्थ और ताकतवर बनता है.

6 सीड्स- महिलाएं अपनी डाइट में सीड्स जरुर शामिल करें. सीड्स खाने से बाल, त्वचा और शरीर फिट रहता है. आप तरबूज, कद्दू, चिया, अलसी और सूरजमुखी के मिक्स बीज खा सकते हैं.

7- बेरीज- बेरीज महिलाओं को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं. स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लूबेरी और क्रैनबेरी आपको डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए. इनमें एंटी-कैंसर वाले पोषक तत्व होते हैं जो महिलाओं को ब्रेस्ट और पेट के कैंसर से बचाने में भी मदद करती हैं. यूटीआई में भी बैरीज फायदेमंद होती हैं.

8- एवोकाडो- महिलाओं के लिए एवोकाडो काफी फायदेमंद फल है. इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट (MUFAs) और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. एवोकाडो खाने से सूजन, हार्ट डिजीज, डायबिटीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम और कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है. एवोकाडो में भरपूर फाइबर, विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट होता है.

9- आंवला- आंवला पेट, आंखों, त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. महिलाओं को अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए आंवला जरूर खाना चाहिए. आंवला में विटामिन सी होता है जिससे इम्यूनिटी स्ट्रॉग होती है. इसके अलावा पौटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम भी भरपूर पाया जाता है.

10- हरी सब्जियां- महिलाओं को खाने में हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए. आप डाइट में पालक, ब्रोकली, पत्ता गोभी, बीन्स जैसी दूसरी सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं. इनमें सभी विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. बीन्स महिलाओं के हार्मोंस को बैलेंस करने में मदद करती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें:  इन घरेलू उपायों से कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल, डाइबिटीज के रोगियों को मिलेगा फायदा

</p>
lifestyle https://ift.tt/3oovlzc
HPV Vaccine: देश में पहली जेंडर न्यूट्रल HPV वैक्सीन लॉन्च, Cervical Cancer से होगा बेहतर बचाव

India’s first gender-neutral HPV Vaccine: देश की पहली जेंडर न्यूट्रल HPV (Human Papillomavirus) वैक्सीन लॉन्च हो गई है. इस वैक्सीन को महिला और पुरुष दोनों को दिया जा सकेगा. आपको बता दें कि बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी MSD फार्मास्युटिकल इंडिया (MSD- India) ने इसे भारत में लॉन्च किया है. इस वैक्सीन से कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा मिलती है. वैक्सीन को लॉन्च करते वक्त कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) ए. रेहान खान ने कहा कि हमने इस वैक्सीन को पंजाब और सिक्किम जैसे राज्यों की मदद से तैयार किया है. बता दें कि इस वैक्सीन का नाम है GARDASIL 9.

मैनेजिंग डायरेक्टर ए. रेहान खान ने आगे कहा कि हम आगे भी कई राज्यों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही कंपनी वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाने की पूरी कोशिश करें. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि अभी वैक्सीन सभी को नहीं दी जाएगी. अभी 9 से 26 साल की लड़कियों और 9 से 15 साल तक के लड़कों को ही यह वैक्सीन दी जाएगी. बता दें कि यह वैक्सीन इंट्रा मस्कुलर इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है. इसकी कुल 3 डोज को 6 महीने के अंदर लेना होता है.

गौरतलब है कि HPV Cervical कैंसर का कारण माना जाता है. आपको बता दें कि पूरी दुनिया में भारत Cervical कैंसर के मामले में दूसरे नंबर पर है. आपको बता दें कि यह बीमारी महिलाओं के जननांगों में होती है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक हर साल इसके 5 लाख से ज्यादा केस सामने आते हैं. यह बीमारी ह्यूमन पेपिलोमा वायरस HPV के कारण होती है. इसके साथ ही WHO ने यह भी कहा है कि पुरुषों को HPV के कारण कैंसर की बीमारी हो सकती है. बता दें कि HPV के कारण 14 प्रकार का कैंसर होता है.

ये भी पढ़ें-

पैरों को शेव करते वक्त इन गलतियों को करें Avoid, इन टिप्स को अपनाकर पाएं स्मूथ और ग्लोइंग स्किन

<a href="https://ift.tt/3meol59 Water Plants: घर में लगाएं यह इंडोर वाटर प्लांट्स, खूबसूरती के साथ मिलेगी शुद्ध हवा
lifestyle https://ift.tt/3zOPdO8
Kitchen Hacks: घर में बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी कोकोनट आइसक्रीम, ट्राई करें यह बेहद आसान रेसिपी

Kitchen Tips Coconut Ice cream Recipe: आइसक्रीम का नाम सुनकर ही बच्चे हो यह बड़े हो सबके मुंह में पानी आ जाता है. अक्सर ज्यादातर घरों में आइसक्रीम मार्केट से ही मंगवाया जाता है क्योंकि इसे बनाने की सही विधि के बारे में जानकारी बहुत कम लोगों को होती है. आज हम आपको नारियल आइसक्रीम की आसान रेसिपी बताने वाले हैं जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है. उसके साथ ही यह बनाने में भी बहुत आसान है. आप इसे आसानी से घर पर ट्राई कर सबका दिल जीत सकते हैं. घर में होने वाली पार्टी में इसे सर्व करके आप मेहमानों को भी खुश कर सकती हैं. तो चलिए जानते हैं नारियल आइसक्रीम की आसान रेसिपी के बारे में-

नारियल आइसक्रीम बनाने की सामग्री
क्रीम या मलाई-आधा कप
कन्डेंस्ड मिल्क-आधा कप
नारियल दूध पाउडर-1 कप
बादाम- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
इलायची पाउडर-1 चम्मच
पिस्ता-1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
वेनिला एसेंस- कुछ बूंदे
केसर-एक चुटकी
चीनी-2 कप

नारियल आइसक्रीम बनाने का तरीका
-नारियल आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें दूध और चीनी डालकर गाढ़ा होने तक उबालें.
-जब यह दूध आधा हो जाए तो इसमें केसर डालें और चलाएं.
-फिर गैस बंद कर दें और फिर इसमें इलायची पाउडर डालें.
-अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें.
-बाद में इसमें नारियल दूध और कन्डेंस्ड मिल्क मिलाएं.
-अब इसमें पिस्ता और बादाम मिलाएं
-अब इसे मिक्स करके फ्रिज में रख दें.
-अब इसे 4 से 5 घंटे बाद फ्रिज से निकालें और इसमें मलाई या क्रीम डालें और इसे अच्छे से मिक्सर में चलाएं.
-अब इसे 7 से 8 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
-7 से 8 घंटे बाद उसे फ्रिज से निकाल कर सभी को सर्व करें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3meol59 Water Plants: घर में लगाएं यह इंडोर वाटर प्लांट्स, खूबसूरती के साथ मिलेगी शुद्ध हवा

पैरों को शेव करते वक्त इन गलतियों को करें Avoid, इन टिप्स को अपनाकर पाएं स्मूथ और ग्लोइंग स्किन
lifestyle https://ift.tt/2Y2cKOa
क्या Osteoporosis की आम दवा एलेंड्रोनेट मरीजों को डायबिटीज से बचा सकती है? जानिए

ऑस्टियोपोरोसिस की दवा एलेंड्रोनेट हड्डियों को मजबूत करने से ज्यादा मरीजों के लिए कर सकती है. रिसर्च में खुलासा हुआ है कि दवा से मरीज के टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना भी कम होता दिख रहा है. उसके अलावा, शोधकर्ताओं का कहना है कि एलेंड्रोनेट लेने से सुरक्षा लंबे समय तक मजबूत हो जाती है.

डेनमार्क में आलबोर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डॉक्टर रिकी विगर्स बताते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को आम तौर पर बोन फ्रैक्चर का ज्यादा जोखिम होता है, जो सीधा संबंध जाहिर करता है कि कैसे शरीर ब्लड शुगर और हड्डी की सेहत को नियंत्रित करता है. हाल के दिनों में जानवरों पर रिसर्च से भी पता चलता है कि ऑस्टियोपोरोसिस की दवाएं ग्लूकोज नियंत्रण को प्रभावित करती हैं क्योंकि ये हड्डी के सेल्स को मजबूत करती हैं. इस तरह हमारा अनुमान है कि ऑस्टियोपोरोसिस का इलाज टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम पर असर डाल सकता है.

डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मददगार
शोधकर्ताओं ने एलेंड्रोनेट लेनेवाले ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों के बीच डायबिटीज दर की तुलना दवा नहीं लेनेवालों से की. उन्होंने अस्पताल के रिकॉर्ड का इस्तेमाल ये पहचान करने के लिए किया कि किस मरीज को 2008 और 2018 के बीच डायबिटीज थी. उन्होंने पाया कि एलेंड्रोनेट लेने से किसी के टाइप 2 डायबिटीज होने की दवा नहीं लेनेवालों के मुकाबले 34 फीसद संभावना कम हो जाती है. इसके साथ ही, आठ वर्षों तक एलेंड्रोनेट लेने से 53 फीसद संभावना में गिरावट आती है कि मरीज को डायबिटीज होगा. इसका मतलब हुआ कि कोई जितना अधिक लेता है, डायबिटीज होने की उसकी संभावना उतनी ही कम हो जाती है.

आखिर एलेंड्रोनेट को इतना प्रभावी क्या बनाता है?
फिलहाल, स्पष्ट नहीं है कि कैसे एलेंड्रोनेट डायबिटीज के जोखिम को कम करती है, लेकिन शोधकर्ताओं का मानना है कि दवा निम्न दर्जे का सूजन और ऑक्सिडेटिव तनाव कम करती है. वैज्ञानिकों का कहना है कि ये दोनों समस्याएं इंसुलिन प्रतिरोध को ट्रिगर करने की बुनियाद हैं. जब ये होता है, तो शरीर ठीक तरीके से इंसुलिन को रिस्पॉन्ड करने में सक्षम नहीं हो पाता और ब्लड से ग्लूकोज लेने में दुश्वारी होती है, जो टाइप 2 डायबिटीज की मुख्य विशेषता है. उनका कहना है कि ये भी साफ नहीं है कि क्या ऑस्टियोपोरोसिस की अन्य दवाओं का एलेंड्रोनेट जितना प्रभाव होगा. ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है जो हड्डियों को कमजोर और नाजुक होने का कारण बनती है.

Long Covid: 37 फीसद मरीजों में संक्रमण से ठीक होने के महीनों बाद भी रहता है लक्षण, रिसर्च से हुआ खुलासा

स्मोकिंग कैसे बढ़ा सकती है कोविड-19 की गंभीरता और मौत का जोखिम, रिसर्च से मिला जवाब

lifestyle https://ift.tt/2Y1YTaE
Nutrela Women’s Superfood के फायदे, महिलाओं के शरीर को मिलेंगे सभी जरूरी पोषक तत्व

Nutrela Women’s Superfood: महिलाएं पूरी जिम्मेदारी से अपने बच्चों और पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं, लेकिन कई बार खुद अपनी हेल्थ को लेकर लापरवाही बरतने लग जाती हैं. घर परिवार की जिम्मेदारी संभलाने के साथ-साथ एक महिला को अपने स्वास्थ्य (Women Health) का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं अपनी जिंदगी में कई तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलाव (Hormonal Change In Women) से गुजरती हैं. पीरियड्स से लेकर प्रगनेंसी और मोनोपॉज तक महिलाओं के अंदर कई बदलाव होते हैं. ऐसे में आपको अपने स्वास्थ और खाने-पीने (Food) का विशेष ख्याल रखना चाहिए.

उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में पोषण (Nutrition) की भी कमी होने लगती है, जिससे कई बार गंभीर परेशानियां पैदा होने लगती हैं. महिलाओं में हड्डियों से जुड़ी समस्या और खून की कमी काफी होती है. इन समस्याओं से बचने के लिए आपको भोजन में सभी जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना जरूरी है. हालांकि कई बार खाने से सभी विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा कर पाना मुश्किल होता है. इसलिए आपको खास सुपरफूड (Women Superfood) या महिलाओं के लिए जरूरी सप्लीमेंट्स का सेवन करते रहना चाहिए. अगर आप स्वस्थ और जवां बने रहना चाहती हैं तो अपनी डाइट में Nutrela Women’s Superfood को शामिल करें. ये एक ऐसा विमन सुपरफूड है जिसमें महिलाओं के शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इससे आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं. इसमें सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स (Vitamins And Minerals) और हर्बल एक्सट्रेक्ट्स (Herbal Extracts) शामिल हैं. जिनसे शरीर को कई फायदे मिलते हैं.

यहां से खरीदें: PATANJALI NUTRELA WOMEN'S SUPERFOOD 400 GM

1- Nutrela Women’s Superfood आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है. इसमें कैल्शियम के स्रोत के तौर पर गाय के दूध का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हड्डियों को ताकत मिलती है.

2- Nutrela Women’s Superfood के सेवन से महिलाओं को उम्र बढ़ने के साथ होने वाले जोड़ों और हड्डियों में दर्द में आराम मिलता है. इस सप्लीमेंट में भरपूर कैल्शियम और विटामिन डी शामिल किया गया है. ये महिलाओं की हेल्थ के लिए एक सुपरफूड है.

3- Nutrela Women’s Superfood में भरपूर ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. जिससे आप अपने दिल का ख्याल रख सकते हैं. हार्ट संबंधी परेशानियों के चलते महिलाओं में मौत का आंकडा काफी ज्यादा है. ऐसे में आपके दिल का ख्याल रखने के लिए ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड है.

4- Nutrela Women’s Superfood का सेवन करने से शरीर में सभी जरूरी विटामिन पहुंचते हैं, जिससे आंखों को स्वस्छ रखने में मदद मिलती है. महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से आंखों पर सबसे जल्दी असर पड़ता है. इस सप्लीमेंट से आप शरीर में जरूरी विटामिन्स और दूसरे पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं.

5- Nutrela Women’s Superfood विटामिन और मिनरल से भरपूर सप्लीमेंट है. इसमें कुल 19 विटामिन्स को शामिल किया गया है. जिसमें विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी भी शामिल हैं.

6- Nutrela Women’s Superfood आपकी मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है. 40 के पार महिलाओं के शरीर में फैट बढ़ने लगता है और मांसपेशिया कम होने लगती हैं. मसल्स को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन और एमिनो एसिड्स की जरूरत होती है. न्यूट्रिला विमन हेल्थ में भरपूर प्रोटीन और एमिनो एसिड पाया जाता है.

7- Nutrela Women’s Superfood आपकी खूबसूरती का ख्याल रखते हुए तैयार किया गया है. त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए इसमें विटामिन ई को शामिल किया गया है. विटामिन ई शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है, जिससे आपकी स्किन अच्छी रहती है.

8- Nutrela Women’s Superfood में विटामिन ई के साथ विटामिन सी और बी की सही मात्रा पाई जाती है. जिससे आपके बाल और नाखून मजबूत बनते हैं. नाखून को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी है.

9- Nutrela Women’s Superfood में आपकी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए फोलिक एसिड, विटामिन बी12 जैसे विटामिन शामिल किए गए हैं. इससे दिमाग मजबूत बनता है. उम्र के साथ महिलाओं में होने वाले मूड स्विंग्स और प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले बदलावों से गुजरते वक्त आपको अपने दिमाग का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है.

10- Nutrela Women’s Superfood पावरफुल नेचुरल सुपरफूड है जिसमें 13 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों को शामिल किया गया है. इसमें 19 विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन भी शामिल है. इसमें जिनसेंग, अगाथी औरर मोरिंगा जैसे हर्बल एक्सट्रेक्ट्स को शामिल किया गया है.

11- Nutrela Women’s Superfood आपके चयापचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसमें ऐसे पोषक तत्वों को शामिल किया गया है जो शरीर को भरपूर फाइबर और मिनरल्स देते हैं. इसके सेवन से आपका पेट एकदम हेल्दी रहेगा

12- Nutrela Women’s Superfood पूरी तरह से प्राकृतिक स्रोत से निर्मित है. न्यूट्रिला विमन सुपरफूड में किसी तरह के प्रिजर्वेटिव्स या कलर की मिलावट नहीं की गई है. ये शुगर फ्री प्रोडक्ट है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Weight Gain के फायदे, वजन बढ़ाने में असरदार, हफ्तेभर में दिखने लगेगा फर्क

</p>
lifestyle https://ift.tt/39NTUgu
Vitamins For Women Health: उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में होने लगती है इन विटामिन और मिनरल्स की कमी

Nutrition For Women Fitness: उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं को अपनी फिटनेस का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है. महिलाओं के शरीर में विटामिन, मिनरल और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों की कमी पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है. इसकी बड़ी वजह हार्मोंस में बदलाव, प्रेगनेंसी और मोनोपॉज भी हैं. कई बार अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से महिलाओं में समय से पहले उम्र झलकने लगती है. महिलाओं में त्वचा, बालों और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं. अक्सर महिलाएं कमर दर्द और पैर दर्र की समस्या से परेशान रहती हैं. जानते हैं महिलाओं के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन से विटामिन्स की जरूरत होती है.

महिलाओं की फिटनेस की लिए जरूरी विटामिन (Vitamin For Women Health)

1- Vitamin D- उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं में हड्डियों से जुड़ी परेशानी शुरु हो जाती हैं. महिलाओं में कमर दर्द, घुटनों और एडियों में दर्द की समस्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर होना जरूरी है. इसलिए आपको डाइट में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर आहार जरूर शामिल करने चाहिए. कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों के लिए आप मशरूम, दूध, पनीर, सोया उत्पाद, अंडे, मक्खन, दलिया, फैटी फिश खा सकती हैं.

2- Vitamin E- महिलाओं को फिटनेस के साथ अपनी ब्यूटी का भी ख्याल रखना पड़ता है. हर महिला की कोशिश होती है कि वो लंबे समय तक जवां और खूबसूरत दिखे. इसके लिए आपको शरीर में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होना चाहिए. आपकी त्वचा, बाल और नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए विटामिन ई जरूरी होता है. विटामिन ई झुर्रियां और दाग-धब्बे की समस्या को दूर करने में मदद करता है आप खाने में विटामिन ई से भरपूर जैसे बादम, पीनट, बटर और पालक का सेवन कर सकती हैं.

3- Vitamin B9- महिलाओं के शरीर में प्रेगनेंसी के दौरान कई तरह के बदलाव होते हैं. गर्भावस्था में शरीर को ज्यादा विटामिन्स की जरूरत होती है. अगर विटामिन्स की कमी रहती है तो बच्चों के जन्म के समय कुछ परेशानियां हो सकती हैं. प्रेगनेंसी में महिलाओं को खुद का और शिशु का ख्याल रखने के लिए विटामिन्स बी-9 का सेवन करना चाहिए. फोलिक एसिड से बच्चे के दिमाग के विकास में मदद मिलती है. आप इसके लिए बीन्स, ग्रेन, यीस्ट जैसे खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

4- Vitamin A- 40 से 45 के बीच महिलाओं को एक बड़े हार्मोनल चेंज से गुजरना पड़ता है. इस उम्र में महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं. ऐसे में त्वचा से लेकर शरीर तक कई बदलाव होते हैं. इस समय महिलाओं को विटामिन ए की बहुत जरूरत होती है. आपको विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे गाजर, पपीता, कद्दू के बीज और पालक शामिल करने चाहिए.

5- Vitamin K- कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ब्लीडिंग की समस्या होती है. इसके अलावा कई बार बच्चे के जन्म के दौरान बहुत ज्यादा खून बह जाता है. इन दोनों स्थिति में शरीर में विटामिन के की जरूरत होती है. विटामिन के ज्यादा खूब बहने की समस्या को रोकने में मदद करता है. ऐसे में आप डाइट में विटामिन के से भरपूर भोजन जैसे सोयाबीन ऑयल और हरी सब्जियां डाइट में जरूर शामिल करें.

6- Vitamin B12- ज्यादातर महिलाओं में विटामिन बी-12 की कमी पाई जाती है. विटामिन बी- 12 आपकी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है. इससे त्वचा सुंदर और कोमल बनती है. विटामिन बी-12 से शरीर में खून की कमी नहीं होती और बाल मजबूत बनते हैं. मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए विटामिन बी-12 जरूरी है. महिलाओं को ब्रेस्ट, कोलोन, लंग और प्रोस्टेस कैंसर से बचाता है. आप भोजन में अंडा, पनीर, दूध, दही, सोया मिल्क और चिकन, मछली जैसी चीजों को शामिल कर विटामिन बी-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज में कैसा होना चाहिए डाइट प्लान, जानिए कौन से फल सब्जी और अनाज खाएं

</p>
lifestyle https://ift.tt/2Y1Rxny
Subscribe to:
Posts (Atom)