Thursday, September 30, 2021
Indoor Water Plants: घर में लगाएं यह इंडोर वाटर प्लांट्स, खूबसूरती के साथ मिलेगी शुद्ध हवा
Indoor Water Plants at Home: आजकल शहरों में प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि हर कोई घर में अलग-अलग तरह के प्लांट्स लगाने की सोच रहा है. लेकिन, समय की कमी के कारण लोग इन पौधों को सही देख रेख नहीं कर पाते हैं. ऐसे में हम आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन इंडोर वाटर प्लांट्स (Indoor Water Plants) को लेकर आए हैं. आपको बता दें कि इन पौधों की देखरेख बहुत आसान होती है. इन्हें आप बहुत आसानी से किसी भी जार में रख सकते हैं. यह घर की शोभा बढ़ाने में बहुत मदद करता है. साथ ही घर में मौजूद अशुद्ध हवा को भी साफ करने काम करता है. तो चलिए हम आपको कुछ इंडोर वॉटर प्लांट्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप आसानी से घर पर लगा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-
लकी बैम्बू का पौधा आप घर में रखें
आपको बता दें कि लकी बैम्बू प्लांट घर में उगने वाला सबसे अच्छा इनडोर पौधा है. इस पौधे को घर पर लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसकी जड़े पानी में डूबी रहनी चाहिए. इस पौधे को आप लिविंग एरिया से लेकर बेडरूम तक कही भी रख सकते हैं. यह आपके रूम की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा.
पोथोस का पौधा लगाएं घर पर
पोथोस का पौधे का ट्रेड आजकल काफी बढ़ गया है. इस पौधे के पत्ते हार्ट शेप में होते हैं. इस पौधे को आप किसी भी क्लीयर फिश बाउल में उगा सकते हैं और रूम की शेल्फ पर रख सकते हैं. यह प्लांट आपके घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा. इसके साथ ही यह घर की हवा को भी साफ करने में मदद करता है.
स्पाइडर प्लांट है अच्छा ऑप्शन
स्पाइडर प्लांट घर में लगाने के लिए एक बहुत ही शानदार ऑप्शन है. यह दूर से देखने में स्पाइडर जैसे लगते हैं. इसे आप किसी भी शीशे के जार में रख सकते हैं. ध्यान रखें कि आप इसके पानी को हर दो से तीन दिन में बदलते रहें.
फिलोडेनड्रोन को लगाएं घर पर
आपको बता दें कि फिलोडेनड्रोन एक ऐसा प्लांट है जिसे आप घर पर बड़ी आसानी से लगा सकते हैं. बता दें कि इसकी बहुत सी variety पाई जाती है जो देखने में भी बहुत खूबसूरत लगती है. इस प्लांट को आप किसी भी कांच के कटोरे में रख सकते हैं. ध्यान रखें कि इस प्लांट के पानी को आप हर 4 से 5 दिन में जरूर बदलें.
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/2ZDud0d to get Rid Of Body Odour: पसीने की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा तो इन चार घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
<a href="https://ift.tt/3zTL8Z3 Tips for Dry Skin: अगर आपकी स्किन भी है ड्राई तो इन मेकअप टिप्स को जरूर फॉलो करें
lifestyle https://ift.tt/3zU5EZx
Long Covid: 37 फीसद मरीजों में संक्रमण से ठीक होने के महीनों बाद भी रहता है लक्षण, रिसर्च से हुआ खुलासा
Long Covid-19: कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवाला हर तीन में से एक मरीज लॉन्ग कोविड-19 के कम से कम एक लक्षण का सामना करता है. ये खुलासा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और नेशनल इंस्टीट्यूट फोर हेल्थ रिसर्च के शोधकर्ताओं ने किया है. उनका कहना है कि 37 फीसद मरीजों में संक्रमण के तीन से छह महीनों बाद भी लक्षण पाया गया. यूनिवर्सिटी की तरफ से बताया गया कि सबसे आम लक्षणों में सांस लेने में दुश्वारी, थकान, दर्द, डिप्रेशन, पेट की समस्या और चिंता शामिल थे.
कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद भी रहते हैं लॉन्ग कोविड के लक्षण
शोधकर्ताओं ने लाख 70 हजार से ज्यादा मरीजों में लक्षणों की जांच पड़ताल की. उन्होंने पाया कि एक तिहाई से ज्यादा मरीजों में संक्रमण के तीन से छह महीनों बाद भी लॉन्ग कोविड का कम से कम एक लक्षण मौजूद था. ताजा रिसर्च अमेरिका में कोविड-19 को मात देनेवाले मरीजों का मुआयना करने के बाद समस्या के स्तर पर रोशनी डालती है. संक्रमण से ठीक होने के कई हफ्तों या महीनों बाद भी विभिन्न लक्षणों का सामना करनेवाले लोगों के लिए लॉन्ग कोविड की परिभाषा गढ़ी गई है. रिसर्च से पता चलता है कि लॉन्ग कोविड के लक्षणों की संभावना उन मरीजों में ज्यादा होती है जो संक्रमण के कारण अस्पताल में इलाजरत रहे हों और पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अनुपात ज्यादा होता है.
अस्पताल में इलाजरत रहे मरीजों को लक्षण की ज्यादा है संभावना
PLOS Medicine पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक संक्रमण की गंभीरता, उम्र और लिंग लॉन्ग कोविड की संभावना को प्रभावित करते हैं. हालांकि, रिसर्च में लॉन्ग कोविड के लक्षणों की विस्तृत वजह, उनकी गंभीरता और रहने की अवधि का पता नहीं चलता है. लेकिन, बुजुर्ग और पुरुषों को सांस लेने में दुश्वारी और दिमागी समस्या के लक्षणों का ज्यादा सामना होता है, जबकि जवान लोग और महिलाओं ने सिर दर्द, पेट की समस्या और चिंता या बेचैनी के बारे में ज्यादा बताया. शोधकर्ताओं ने कहा कि कई मरीजों को लॉन्ग कोविड के लक्षणों की संख्या एक से ज्यादा हो सकती है.
हार्ट अटैक के बाद क्या आपको व्यायाम करने से बचना चाहिए? जानिए इसे लेकर कहते हैं एक्सपर्ट्स
Tips to get Rid Of Body Odour: पसीने की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा तो इन चार घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
lifestyle https://ift.tt/3zU4Ofn
पैरों को शेव करते वक्त इन गलतियों को करें Avoid, इन टिप्स को अपनाकर पाएं स्मूथ और ग्लोइंग स्किन
Avoid These mistakes while shaving Legs: महिलाएं शरीर के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग और शेविंग जैसे तरीके अपनाती है. देखा जाए तो वैक्सिंग की तुलना में शेविंग द्वारा बाल हटाया जाना एक आसान प्रक्रिया है. पैरों के बाल हाथों के बाल की तुलना में काफी सख्त होते हैं. इसलिए इसे रेजर की मदद से आसानी से हटाया जा सकता है. लेकिन, रेजर के इस्तेमाल के बाद आपको कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. इसमें कॉमन प्रॉब्लम है पैरों में खुजली, रैशेज जैसी परेशानियां हो सकती है. तो चलिए जानते हैं की पैरों के शेव के बाद किस तरह अपनी स्किन का आप ध्यान रख सकते हैं.
ड्राई शेविंग से बचें
अगर आप पैर के बालों को शेप करने के लिए नॉर्मल रेजर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे ड्राई शेप ना करें. यह शेविंग का आसान तरीका होता है लेकिन इससे स्किन डैमेज होने का खतरा रहता है. इससे आपको रैशेज और खुजली की परेशानी हो सकती है. इसलिए शेक करने से पहले पैर पर क्रीम या जेल लगाएं और फिर शेव करें.
गलत दिशा में शेव न करें
गलत दिशा में रेजर यूज करने से आपको इनग्रोन हेयर या रेजर बर्न हो सकता है. अपने पैरों को शेव करते वक्त हमेशा नीचे से ऊपर की और जाए. इसके साथ ही ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसके उपर रेजर यूज करने से बचें.
पुराने रेजर के इस्तेमाल से बचें
कई बार हम जाने-अनजाने में एक ही रेजर का इस्तेमाल बहुत बार करते हैं. इस कारण स्किन पर एलर्जी की समस्या हो सकती है. इसके साथ ही स्किन कटने छीलने का भी डर रहता है. किसी भी रेजर के चार से पांच इस्तेमाल के बाद जरूर बदल दें.
मॉइस्चराइजर जरूर अप्लाई करें
पैरों को शेव करने के बाद इनपर मॉइस्चराइजर जरूर अप्लाई करें. शेव करने के बाद स्किन ड्राई होने लगती है. इसलिए मॉइस्चराइजर यूज करने के बाद स्किन की खोई हुई नमी वापस आ जाती है.
ये भी पढ़ें-
हार्ट अटैक के बाद क्या आपको व्यायाम करने से बचना चाहिए? जानिए इसे लेकर कहते हैं एक्सपर्ट्स
<a href="https://ift.tt/2ZDud0d to get Rid Of Body Odour: पसीने की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा तो इन चार घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
lifestyle https://ift.tt/3ilU3wh
स्मोकिंग कैसे बढ़ा सकती है कोविड-19 की गंभीरता और मौत का जोखिम, रिसर्च से मिला जवाब
हवा में सिगरेट का धुआं छोड़नेवाले लोगों के लिए गंभीर चेतावनी है. स्मोकर को कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती होने का 80 फीसद ज्यादा जोखिम और मरने की काफी अधिक संभावना है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च कोरोना वायरस और स्मोकिंग के जटिल विषय पर तस्वीर को साफ करती है. Thorax पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च पहले की धारणाओं और रिपोर्ट का खंडन करती है, जिससे पता चला था कि स्मोकर्स को गंभीर कोविड-19 से पीड़ित होने की कम संभावना है.
स्मोकिंग से कोविड की गंभीरता और मौत का जोखिम
ताजा रिसर्च कोविड-19 और स्मोकिंग के सबूत को मजबूत करनेवाली अपनी तरह की पहली है. पहले किए गए रिसर्च ज्यादातर अब तक अवलोकनात्मक तरह के थे. लेकिन, इस रिसर्च में सुझावा दिया गया है कि संक्रमण के लिए स्मोकिंग एक रिस्क फैक्टर है. शोधकर्ता एशले क्लिफ्ट ने कहा, "हमारे नतीजे साफ इशारा करते हैं कि स्मोकिंग का संबंध कोविड-19 की गंभीरता से जुड़ता है, और ठीक उसी तरह स्मोकिंग दिल की बीमारी, कैंसर के जोखिम को प्रभावित करती है, ऐसा लगता है कि कोविड-19 के लिए भी वही मामला है."
4 लाख 20 हजार प्रतिभागियों पर आधारित नई रिसर्च में पाया गया कि स्मोकर को कोरोना से संक्रमित होने पर बुरी तरह बीमार पड़ने का खतरा है. कुल प्रतिभागियों में से एक तिहाई करीब 37 फीसद पहले के स्मोकर थे जबकि 59 फीसद ने कभी नहीं स्मोकिंग की थी. मात्र 4 फीसद वर्तमान में सिगरेट का धुआं उड़ा रहे थे. वर्तमान स्मोकर में से 71 फीसद हल्के या मध्यम दर्जे के स्मोकर थे जिन्होंने एक दिन में 1 से 19 सिगरेट पिया. करीब 29 फीसद भारी स्मोकर थे और एक दिन में 20 से ज्यादा सिगरेट का इस्तेमाल किया.
कोविड-19 से सुरक्षा के लिए स्मोकिंग गलत विचार
शोधकर्ताओं की टीम ने कोरोना जांच के नतीजे, अस्पताल में भर्ती के डेटा और मौत के सर्टिफिकिट का विश्लेषण किया. करीब 14 हजार स्मोकर्स में कोविड के चलते 51 अस्पताल में भर्ती थे. संक्रमण की वजह से 36 मौत को भी रिसर्च को भी देखा गया. दूसरी तरफ ढाई लाख स्मोकिंग नहीं करनेवालों में 440 को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. टीम ने आगे बताया कि कोरोना के चलते 159 और मौत हुई. नतीजे से पता चला कि कभी नहीं स्मोकिंग करनेवालों की तुलना में वर्तमान स्मोकर को 80 फीसद गंभीर कोविड-19 का जोखिम और मौत की काफी अधिक संभावना थी. इम्पीरियल कॉलेज लंदन के डॉक्टरों ने कहा कि तंबाकू की स्मोकिंग कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा दे सकती है, ये हमेशा असंभव है. महामारी की शुरुआत में भी शोधकर्ताओं ने स्मोकर को ज्यादा जोखिम होने की चेतावनी दी थी.
हार्ट अटैक के बाद क्या आपको व्यायाम करने से बचना चाहिए? जानिए इसे लेकर कहते हैं एक्सपर्ट्स
Tips to get Rid Of Body Odour: पसीने की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा तो इन चार घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
lifestyle https://ift.tt/2Y4QseE
Tips to get Rid Of Body Odour: पसीने की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा तो इन चार घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
Home Remedies to get rid of Body Odour: गर्मी के दिनों में पसीना आना सामान्य बात है. लेकिन, पसीने के साथ शरीर से आने वाली बदबू कई बार परेशानी और शर्मिंदगी का कारण बन जाती है. लोग इस बदबू को दूर करने के लिए मार्केट से महंगे-महंगे डियो खरीदते हैं. इसमें बहुत से पैसे भी खर्च होते है और साथ ही यह सेहत के लिए बहुत हानिकारक है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं जिसे आप घर पर आसानी से अपनाकर तन से आने वाली दुर्गंध से मुक्ति पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में-
पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के यह है कुछ घरेलू उपाय-
सेंधा नमक का करें इस्तेमाल
सभी के घरों में आसानी से सेंधा नमक यानी रॉक सॉल्ट मिल ही जाता है. इसमें क्लींजिंग गुण पाए जाते हैं जो शरीर से आने वाली पसीने की बदबू को खत्म कर देता है. इसे यूज करने के लिए आप एक बाल्टी गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला दें. बाद में इस पानी से नहाएं. तन की दुर्गंध खत्म हो जाएगी.
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
बेकिंग सोडा नेचर में एल्कलाइन (Alkaline) होता है जिस कारण यह शरीर में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कंट्रोल में रखता है. यह शरीर में बदबू पैदा करने वाले एसिड को भी कंट्रोल करता है. इसे यूज करने के लिए सबसे पहले 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसे पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इसे अपनी Underarms में लगाएं और सूखने दें. बाद में सादे पानी से इसे धो दें. आपकी बॉडी की स्मेल खत्म हो जाएगी.
ग्रीन टी बैग्स का करें इस्तेमाल
आपको बता दें कि ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं जिससे यह शरीर से आने वाली दुर्गंध को कंट्रोल करता है. इसे यूज करने के लिए आप एक टी बैग लें और उसे पानी में डुबोकर पूरी तरह मिला लें. बाद में इसे अंडरआर्म में लगाकर 5 मिनट के लिए दबाकर छोड़ दें. बाद में इस ठंडे पानी से धो दें.
टमाटर के रस का करें इस्तेमाल
आपको बता दें कि टमाटर में भारी मात्रा में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन से आने वाली दुर्गंध को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह शरीर की सतह के बैक्टीरिया को भी खत्म कर देता है. इसे यूज करने के लिए टमाटर का रस निकाल लें और इसे एक कॉटन की मदद से प्रभावित एरिया पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में इसे पानी से धो दें.
ध्यान रखें की नहाते वक्त आप हमेशा एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें. यह शरीर पर जमे सभी बैक्टीरिया को निकाल देता है.
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/3zTL8Z3 Tips for Dry Skin: अगर आपकी स्किन भी है ड्राई तो इन मेकअप टिप्स को जरूर फॉलो करें
<a href="https://ift.tt/3kTk9IT Care Tips: रात में सोने से पहले लगाएं Homemade Serum, मिलेगा नेचुरल ग्लो
lifestyle https://ift.tt/3ma9fxG
हार्ट अटैक के बाद क्या आपको व्यायाम करने से बचना चाहिए? जानिए इसे लेकर कहते हैं एक्सपर्ट्स
दिल की सेहत को सुधारने का एक बहुत आम उपाय नियमित व्यायाम करना है. लेकिन किस तरह का व्यायाम दिल के लिए सबसे अच्छा है और कितना व्यायाम बहुत ज्यादा है? दिल पर व्यायाम के पड़नेवाले प्रभाव के बारे में अनगिनत मिथक पाए जाते हैं, हालांकि कुछ तर्कसंगत लगते हैं, जबकि बहुत सारे गलता. एक ऐसा ही मिथक है कि हार्ट अटैक के बाद व्यायाम करने की अनदेखी करनी चाहिए.
हार्ट अटैक के बाद शुरुआती कुछ सप्ताह तक व्यायाम से बचने की सलाह दी जा सकती है. लेकिन रिसर्च बताते हैं कि निगरानी में व्यायाम से मरीजों के नतीजे सुधारने में मदद मिलती है. ध्यान देना जरूरी है कि हार्ट अटैक के बाद नियमित कार्यक्रम दिल की अतिरिक्त समस्या को कम करने के लिए शुरू कर देना चाहिए. हालांकि, हर शख्स अलग-अलग गति से ठीक होता है, लेकिन शुरू करने के लिए कुछ दिशा निर्देशों का पालन आपको करना चाहिए.
हार्ट अटैक के बाद करने के काम
व्यायाम शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की परामर्श लें. दिल की बीमारी, स्थिति, दिल के काम के आधार पर आपका डॉक्टर व्यायाम का सुझाव देगा.
धीमी शुरुआत करने के लिए सबसे अच्छा है. एक बार आपको नियमित रूप से टहलने की आदत हो जाती है, तो आप अपनी रफ्तार को समय के साथ आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ा सकते हैं. अगर सांस की तकलीफ महसूस होती है, तो टहलने की रफ्तार को धीमा करना बेहतर है.
अगर मरीज घर के बाहर टहलता है, तो सावधानी के तौर पर उसे किसी के साथ या घर के पास कम दूरी में टहलना चाहिए ताकि मरीज बहुत दूर न जाए.
टहलने की शुरुआत करने से पहले डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए एक ग्लास पानी पीना चाहिए.
मरीज को ऐसा व्यायाम या गतिविधि चुनना चाहिए जिसे करने में उसे मजा आए, जैसे टहलना, साइकिलिंग या एरोबिक्स.
डॉक्टर की सलाह को भारी वजन उठाने से पहले ध्यान में रखा जाना चाहिए.
फायदे सुनिश्चित करने के लिए व्यायाम पाबंदी से किया जाना चाहिए. सप्ताह में छह दिन का व्यायाम सलाह योग्य है.
एक ही समय में रोजाना व्यायाम करना आदत बनाने के लिए महत्वपूर्ण है.
अगर कोई लक्षण जैसे सांस लेने में तकलीफ, सीने में बेचैनी, घबराहट होता है और जाता नहीं है, तो व्यायाम रोककर डॉक्टर को सूचित करें.
हार्ट अटैक के बाद कई बदलाव होते हैं जो व्यायाम की सहनशीलता को प्रभावित करते हैं.
Skin Care Tips: रात में सोने से पहले लगाएं Homemade Serum, मिलेगा नेचुरल ग्लो
Health Care Tips: खाना Digest करने के लिए अपनाएं ये उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
lifestyle https://ift.tt/3AU8sqT
Makeup Tips for Dry Skin: अगर आपकी स्किन भी है ड्राई तो इन मेकअप टिप्स को जरूर फॉलो करें
प्राइमर का करें यूज
फाउंडेशन करें यूज
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इसके लिए आपको लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल करने की जरूरत है. यह आपकी स्किन के अंदर तक जाकर सेट हो जाती है और स्किन रूखी और बेजान नहीं नजर आती है. इसके बाद आप क्रीम और हाइलाइटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/3optUkh Care Tips: Hair Fall से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं Ayurvedic Oil, जानें बनाने का तरीका
<a href="https://ift.tt/3F20cHH Care Tips: खाना Digest करने के लिए अपनाएं ये उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
lifestyle https://ift.tt/3mdUEkK