Monday, September 13, 2021
Horoscope Today 13 September 2021: वृष, धनु और मकर राशि वाले न करें ये काम, मेष से मीन राशि तक का जानें 'आज का राशिफल'

Horoscope Today 13 September 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 13 सितंबर 2021, सोमवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी की तिथि है. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में विराजमान है. सभी मेष से मीन राशि तक का जानते हैं, आज का राशिफल-

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आज के दिन अवरोध दूर होंगे, तो वहीं दूसरी ओर मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे. दिमाग लग्जरी को ओर आकर्षित हो सकता है. ऑफिस के कार्य में परफेक्शन लाने की कोशिश करेंगे तो निस्संदेह लाभ देखने को मिलेगा, साथ ही आपके अधिकारों में भी वृद्धि की संभावना है. व्यापारिक वर्ग अनावश्यक झगड़ों से बचने का प्रयास करें, अन्यथा कोई अंजान व्यक्ति आपके कारोबार में डेंट मार सकता है. सेहत की बात करें तो हड्डियों से संबंधित समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं, डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा ले सकते हैं. परिवार और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- आज के दिन सक्रियता बढ़ानी होगी, साथ ही सोशल नेटवर्क पर भी ध्यान देते रहना होगा. नौकरीपेशा से जुड़े लोग नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, साथ ही दूसरों पर अधिक विश्वास आपको परेशानी में डाल सकता है. व्यापारियों को धैर्य के साथ सभी नियमों का प्लान करना चाहिए, साथ ही अधीनस्थों के साथ सौम्य व्यवहार करें. स्वास्थ्य में मानसिक तनाव सेहत के लिए ठीक नहीं, ऐसे में हंसी मजाक और दिमाग को हल्का रखें. दांतों में समस्या से परेशान चल रहें लोगों को अब राहत मिलेगी. माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना रखनी है, उनके आशीर्वाद से आपके कार्य अवश्य बनेंगे.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आज के दिन आजीविका के क्षेत्र में आपको सिक्के की तरह खनक कर अपने हुनर का प्रदर्शन करना होगा. ऑफिस में बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें नहीं तो किसी बात पर तना-तनी होने की भी आशंका है. बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़े क्लाइंटो के साथ विवाद करने से बचना चाहिए, पैसे का लेन-देन सजग होकर करें. खान-पान का व्यापार करने वालों को लाभ होगा. हेल्थ को लेकर अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचना चाहिए, पेट के रोगी इस ओर विशेष कर सचेत रहें. संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें. मित्रों की ओर से धार्मिक आयोजन का निमंत्रण आ सकता है.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- आज का दिन जहां एक ओर ज्ञान को और अपडेट करने की प्लानिंग करनी चाहिए तो वहीं दूसरी ओर कोई कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं. सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदलने की प्लानिंग बना सकते हैं. लोहे के व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य की दृष्टि से रोग के प्रति सचेत रहना होगा, जो लोग नशे का सेवन करते हैं उनको गंभीर रोग होने की आशंका दिख रही है. घर में यदि आप छोटे हैं तो परिवार के विवाद में बोलने से बचें अन्यथा सारी बातें आप पर आ जाएंगी.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन विरोधी व ईर्ष्या करने वालों की संख्या कुछ बढ़ती हुए नजर आ सकती है, ऐसे में चिंता न करते हुए केवल अपने कार्य पर फोकस करना चाहिए. ऑफिशियल यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे. रियल एस्टेट से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए समय उत्तम है साथ ही बड़े ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध रखने होंगे. जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत है उनको ऑनलाइन कोर्स आदि पर ध्यान देना चाहिए. हेल्थ पेट दर्द की समस्या हो सकती है गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें. माता-पिता की बातों का प्राथमिकता दें.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- आज का दिन महादेव की पूजा-अर्चना से शुरुआत करें, इससे मन में आ रहें नकारात्मक विचारों से छुटकारा मिलेगा. खाली बैठना अत्यधिक तनाव वाला होगा. आर्थिक लाभ पाने के लिए यह समय काफी उत्तम हो सकता है. उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलें, उनसे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. नौकरी की तलाश करने वालों को प्रतिष्ठित संस्थान से नौकरी मिलने की संभावनाएं दिख रही है. हेल्थ को लेकर सर्वाइकल के मरीज दर्द को लेकर सचेत रहें, समस्या बढ़ने पर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना बेहतर होगा. वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती है. अपनों पर बेवजह की शंका करने से बचना चाहिए.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन कॉन्फिडेंस का लेवल कम नहीं होना चाहिए. हो सकता है मन में विचार आएं की कार्य समय पर हो पाएगा या नहीं, ऐसे में दिमाग को पॉजिटिव रखना होगा. ऑफिशियल कार्यों से संतुष्ट रहेंगे वहीं अपनी मेहनत से सफलता के नये द्वार खोलने में सफल रहेंगे. टार्गट बेस्ट कार्य करने वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेगी. व्यापारियों को आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे साथ ही कानूनी मामलों में धन खर्च भी करना पड़ सकता है. एसिडिटी के रोगी सचेत रहें. यदि आपको कॉन्स्टिपेशन की प्रॉब्लम अधिक रहती है तो खान-पान में फाइबर की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए. बहन के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- आज के दिन मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे. जीवन के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव आयेगा. महत्वपूर्ण अवसर हाथ लग सकते हैं, बशर्ते आप उन्हें नजरअंदाज न करें. जो महिलाएं करियर के क्षेत्र से जुड़ी है उनको धन संबंधित लाभ होने की संभावना है. जिम्मेदारियों का भार बढ़ने पर क्रोधित न हो. इधर की बात उधर करने वालों को से भी दूरी बनाए रखनी होगी. व्यापार में अधिक मुनाफे के लिए प्रचार-प्रसार का सहारा लेना उत्तम होगा साथ ही माउथ पब्लीसिटी करना अति लाभकारी सिद्ध होगा. स्वास्थ्य रहने के लिए योग और ध्यान का सहारा लेते हुए, खुद को स्वस्थ रखना है. पारिवारिक स्थितियां लगभग सामान्य रहेगी.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- आज के दिन प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ संकेत मिलेंगे. ऑफिस में आपसी विश्वास में कमी देखने को मिलेगी, साथ ही सहकर्मियों एवं उच्चाधिकारियों से व्यवहार करते समय ध्यान रखने की आवश्यकता है, नहीं तो अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है. कपड़े का व्यापार करने वालों का दिन शुभ है.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- युवाओं को गुरुओं का सानिध्य मिलेगा. हेल्थ में आपको गैस्ट्रिक प्रॉब्लम से बच कर रहना है. सिर में दर्द की वजह से अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आएगी. घर के खर्च आपके सामने आ सकता है, तो इसलिए उसे प्लान कर लेना चाहिए.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन रूटीन वर्क बिगड़ सकता है, ऐसे में घरेलू तनाव को प्रोफेशनल लाइफ तक न लाएं. व्यापारी विदेशी कंपनियों का उत्पाद खरीदते व बेचते हैं उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है. व्यापारियों को आज करीबी लोगों से राज की बात शेयर न करें, अन्यथा समाज में उनकी प्रतिष्ठा घट सकती है, युवा वर्ग सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, साथ ही दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से भी बचें. स्वास्थ्य की दृष्टि से गठिया रोगियों की तकलीफ़ बढ़ सकती है. पिता की किसी बात को नजरअंदाज न करें, अन्यथा उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. बड़े भाइयों का सम्मान करें, उनका सानिध्य प्राप्त होगा.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज के दिन अनजान लोगों पर भरोसा न करें, अन्यथा मुश्किलों में फंस सकते हैं. ऑफिशियल कार्यों में अपने को अपडेट करने के लिए कोई प्रोफेशनल कोर्स करें. गवर्नमेंट सर्विस की तैयारी करने वालों को अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए. व्यापारियों को नये-नये आइडिया आएंगे, जिससे वह अपने व्यापार को बढ़ाने में सफल रहेंगे. हेल्थ में नियमों का पालन करना होगा, वर्तमान में महामारी और डेंगू को लेकर सजग रहने की सलाह है. पिता के साथ समय व्यतीत करें, यदि शहर से बाहर हैं, तो फोन पर हाल चाल लेते रहें. संतान की उन्नति का समय चल रहा है ऐसे में आपको उनका साथ देना होगा. नियमों का पालन करना होगा, वर्तमान में महामारी और डेंगू को लेकर सजग रहने की सलाह है. पिता के साथ समय व्यतीत करें, यदि शहर से बाहर हैं, तो फोन पर हाल चाल लेते रहें. संतान की उन्नति का समय चल रहा है ऐसे में आपको उनका साथ देना होगा.

यह भी पढ़ें:

Kanya Rashi: कन्या राशि में सूर्य का गोचर, इन चार राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं राशिफल

वृश्चिक राशि वाले 12 से 14 सितंबर तक सावधान रहें, बन रहा है अशुभ योग, कहते हैं इसे 'ग्रहण योग'

Ganesh Utsav 2021: गणेश चतुर्थी से आरंभ हुए 'गणेश उत्सव' के चौथे दिन का जानें महत्त्व, बन रहे हैं विशेष संयोग

Aaj Ka Nakshatra: 13 सितंबर को बन रहे हैं दो विशेष योग, जानें आज का नक्षत्र और योग

lifestyle https://ift.tt/396snX6
Sunday, September 12, 2021
शहद के बारे में इन मिथकों का न बनें शिकार वरना फायदे हो जाएंगे बेकार

मीठे की जगह पर क्या आपको हेल्दी विकल्प की तलाश है? शुगर का सबसे अच्छा विकल्प शहद है जो पौधे से मधुमक्खियों द्वारा बनाया गया प्राकृतिक खाद्य पदार्थ होता है. इस अमृत के जीवाणु रोधी, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होने के साथ-साथ कई फायदे हैं. अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसीन की रिसर्च के मुताबिक शहद में प्रोटीन, एमिनो एसिड, विटामिन्स, एंजाइम्स, मिनरल्स होते हैं और रोगाणु रोधी गुणों का दावा किया जाता है. इससे स्पष्ट होता है कि ये आपके हेल्दी रहने के लिए जरूरी सभी पोषक तत्वों का खजाना है. इसलिए, शहद का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर घरों में किया जाता है. कई फायदों से लेकर स्किन और बाल पर उसके सकारात्मक प्रभाव होते हैं. हालांकि, शहद हेल्दी है मगर खास मिथकों पर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है.

मिथक 1: शहद को गर्म नहीं किया जाना चाहिए- ये सबसे बड़े मिथकों में से एक है कि शहद को गर्म नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि ये जहरीले पदार्थों को जारी करता है. गर्म करने पर प्राकृतिक शहद जहर और टॉक्सिन्स नहीं छोड़ सकता क्योंकि ये शुरू में उसमें मौजूद नहीं होता है. लेकिन ध्यान रखें कि कुछ पोषण मूल्य से समझौता हो सकता है, इसलिए सुनिश्चित करें कि ये बहुत ज्यादा गर्म न हो.

मिथक 2: सभी प्रकार के शहद में समानता- शहद कई सारे रंगों और स्वादों में आता है. समझने के लिए कि 'सभी प्रकार के शहद स्वाद में समान दिखते हैं' मिथक है. शहद का रंग फूल पर निर्भर करता है जिसको मधुमक्खियां नेक्टर से चूसती हैं, और स्वाद और सुगंध भी फूल पर निर्भर करता है. इसलिए शहद का स्वाद और सुगंध शहद के स्रोत बदलने के साथ बदल जाता है.

मिथक 3: शहद कभी खराब नहीं होता है- ये शहत के बारे में सबसे प्रचलित मिथक है, जो तकनीकी तौर पर सही है. हालांकि, शहद अपना सुगंध और स्वाद खो सकता है अगर उसे उचित तरीके से सुरक्षित न किया जाए. ये हमेशा के लिए रह सकता है, लेकिन उसका स्वाद अच्छा नहीं होगा. इसलिए, शहद उस वक्त सबसे बढ़िया होता है जब ताजा खाया जाए. शहत पुराना होने के साथ भी काला पड़ जाता है.

रिसर्च में बड़ा खुलासा, प्रेगनेंट महिलाओं को कोविड वैक्सीन से नहीं बढ़ता है मिसकैरेज का जोखिम

Lockdown Impact: कोरोना ने कैसे लगाई वयस्कों में ऑनलाइन रहने की लत, सर्वे से हुआ खुलासा
lifestyle https://ift.tt/3C8pGRF
मच्छरों में इम्यूनिटी विकसित कर कम किए जा सकते हैं जीका वायरस और डेंगू के मामले

जीका वायरस और डेंगू जैसी बीमारियों को मच्छरों में वायरल रोधी इम्यूनिटी विकसित कर कम किया जा सकता है. वैज्ञानिकों ने मच्छरों में इन बीमारियों को फैलनानेवाले वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी विकसित की है. स्विटजरलैंड एमआरसी यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो सेंटर फोर वायरस रिसर्च के वैज्ञानिकों ने रिसर्च किया है. उनका कहना है कि बीमारी फैलानेवाले मादा एडीज एजिप्टी मच्छर को शुगर खिलाने के बाद वायरस उनमें अपना संक्रमण फैलाने में असमर्थ होता है. इस तरह, ये इंसानों में वायरस का ट्रांसमिशन करने में सक्षम नहीं हो पाता और बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है.

डेंगू जैसी बीमारियां मच्छर क्यों फैलाते हैं- मच्छर अपनी ऊर्जा के लिए फूलों के पराग पर निर्भर करते हैं, लेकिन प्रजनन के लिए उनको ब्लड की जरूरत होती है. ब्लड की पूर्ति के लिए ये इंसानों को काटते हैं. जीका वायरस और डेंगू जैसी बीमारियों के वायरस उनमें मौजूद होते हैं जो काटने से इंसानों में पहुंचते हैं.

शोधकर्ता डॉक्टर एमली पोनडेविले का कहना है कि शुगर खाने के बाद वायरस के खिलाफ मच्छरों में इम्यूनिटी में बढ़ जाती है, लेकिन ऐसा क्यों होता है, इसकी वजह साफ नहीं है. हालांकि, ये दुनिया भर में मच्छरों से होनेवाली बीमारियों के मामलों को कम कर सकता है.

मच्छर कितने घातक साबित हो सकते हैं- विश्व मच्छर कार्यक्रम के मुताबिक, दुनिया भर में 700 मिलियन लोग मच्छरों के काटने से हर साल बीमार पड़ते हैं. उनमें से 10 लाख लोगों की मौत होती है. जीका वायरस, पीला बुखार, चिकनगुनिया, मलेरिया और डेंगू के मामले अधिक से अधिक मरीजों में दर्ज किए जाते हैं. प्रिवेंशन एट द यूरोपीयन सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक, पीले बुखार के मच्छरों की संख्या पिछले 20 से 30 वर्षों में बहुत ज्यादा बढ़ गयी है.

डेंगू के मामले 50 वर्षों में 30 गुना बढ़े हैं- विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, डेंगू वायरस हर साल 400 मिलियन लोगों को प्रभावित करता है और 25,000 लोगों की जान लेता है. डेंगू के मामले पिछले 50 वर्षों में 30 गुना बढ़ गए हैं. डेंगू वायरस के संक्रमण से बुखार और शरीर में दर्द हो सकता है.

ग्लोबल वार्मिंग भी बीमारियों को काबू में कर सकता है- अमेरिकी वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च में ग्लोबल वार्मिंग के फायदों को गिनाया है. उनका कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण डेंगू के मामले देश और दुनिया भर में कम हो सकेत हैं. रिसर्च करनेवाले पेन्निसेलवानिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता ने बताया कि जब मादा एडीज एजिप्टी मच्छर डेंगू वायरस का वाहक हो जाता है, तो उसकी गर्मी की संवेदनशीलता कम हो जाती है और ये संक्रमित करने लायक नहीं रहता. उसके अलावा, मच्छर में इस बीमारी को रोकनेवाला बैक्टीरिया Wolbachia भी बहुत सक्रिय हो जाता है. इसलिए, ग्लोबल वार्मिंग के कारण डेंगू के मामले कम हो सकते हैं.
lifestyle https://ift.tt/2VArWBv
Symptoms of Protein Deficiency: यह है प्रोटीन की कमी के प्रमुख लक्षण, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

Symptoms of Protein Deficiency: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है. लेकिन, आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग अपने खानपान पर ठीक से ध्यान नहीं रखते जिसके कारण बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रोटीन शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए भी बहुत आवश्यक है. यह शरीर की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है. अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाने पर कई लक्षण नजर आने लगते हैं. जानते हैं उन लक्षणों और उन्हें दूर करने के उपाय के बारे में-

प्रोटीन की कमी से दिखते हैं यह लक्षण
1. बार-बार शरीर में कमजोरी महसूस करना
2. मसल्स का कमजोर हो जाना
3. शरीर और मांसपेशियों दर्द रहना
4. बालों का कमजोर होकर टूटना
5. हड्डियां कमजोर होना और जल्दी जल्दी टूटना
6. बार-बार शरीर के किसी भाग में इंफेक्शन की शिकायत होना
7. हर समय थकान और कमजोरी महसूस करना

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए करें इन चीजों का सेवन

चिकन का करें सेवन
मंसाहारी लोग प्रोटीन की कमी होने पर चिकन का सेवन जरूर करें. यह शरीर के लिए एक हाई प्रोटीन सोर्स है. इसके साथ ही यह शरीर में अन्य पोषक तत्वों की कमी को भी दूर करता है.

अंडे का करें सेवन
अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. बता दें कि प्रोटीन के साथ-साथ इसमें भारी मात्रा में कैल्शियम,ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं. इससे हड्डियां मजबूत होती है और शरीर अंदर से मजबूत बनता है.

दूध से बनी चीजें खाएं
अगर आप शाकाहारी हैं तो दूध से बनी चीजों का रेगुलर सेवन जरूर करें. दूध प्रटीन का बहुत अच्छा सेर्स माना जाता है. इसके साथ ही इसमें भारी मात्रा में कैल्शियम, विटामिन आदि भी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं.

सोया का करें सेवन
सोया को प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है. इसका सेवन आप सोया मिल्क, टोफू, सोया नट्स के रूप में कर सकते हैं. बता दें कि वीगन लोग भी सोया का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/2XiiP9d at home: घर में रखना चाहते हैं एक्वेरियम, इन आसान टिप्स को अपनाकर रखें इसकी देखभाल

<a href="https://ift.tt/3llmMlP Tips: रिश्ते में आ गई है खटास, इन उपायों को अपनाकर करें उसे ठीक

lifestyle https://ift.tt/2X9V17J
कैसे पहचानेंगे बच्चे में फ्लू संक्रण के लक्षण हैं या नहीं? जानिए बीमारी के जोखिम

फ्लू एक सबसे ज्यादा गंभीर वायरस है. अधिकतर बच्चे कम से कम एक सप्ताह के लिए फ्लू से बीमार पड़ जाते हैं. हालांकि, कुछ बच्चों में ज्यादा गंभीर बीमारियां हो सकती हैं और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ सकती है. फ्लू गले का संक्रमण की वजह बन सकता है या मौत का भी.

फ्लू का वायरस छींकने या खांसने से एक बच्चे से दूसरे तक प्रसारित होता है. वायरस सतह, दरवाजे का हैंडल, खिलौना, पेन्सिल, की बोर्ड, मोबाइल पर भी संक्षिप्त समय के लिए रह सकता है. ये साझा पानी और बर्तन से भी फैल सकता है.

अगर आपका बच्चा कुछ छूता है कि जिसे एक संक्रमित शख्स ने छू लिया है और फिर अपना मुंह, आंख, नाक छूता है तो इससे भी आपका बच्चा फ्लू वायरस की चपेट में आ जाएगा. आपके बच्चे को फ्लू है या नहीं, बताना मुश्किल हो सकता है. बीमारी तेजी से धावा बोलती है और ये जुकाम के मुकाबले ज्यादा गंभीर होती है. बच्चे बीमार होने के दो या तीन दिनों पहले से आम तौर पर खराब महसूस करता है.

ए और बी प्रकार का इन्फलुएंजा- इन दोनों प्रकार के वायरस से बीमारी हो सकती है और बड़ी आबादी को अपनी चपेट में लेता है. फ्लू की समस्या होने का एक कारण वायरस के रूप में बार-बार बदलाव है. इसका मतलब हुआ कि हर साल लोगों को नए प्रकार के वायरस से खतरा है.

सी प्रकार का एन्फलुएंजा- ये वायरस मामूली सांस की बीमारी का कारण बनता है. इसका परिणाम एपेडमिक होता है. उसका एन्फलुएंजा ए और बी प्रकार के जैसा स्वास्थ्य पर समान गंभीर प्रभाव नहीं पड़ता.

इन स्थितियों में फ्लू का ज्यादा है खतरा-

अगर बच्चा फ्लू से संक्रमित शख्स के पास है
अगर उसने फ्लू के खिलाफ वैक्सीन नहीं लगवाई है
संक्रमित सतह के संपर्क में आने के बाद हाथ या पांव का न धोना

बच्चे की सर्दी के लक्षण क्या हैं
इन्फलुएंजा सांस की बीमारी है लेकिन पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है. बच्चा अचानक बीमार बिना लक्षणों के बताए पड़ सकता है. सिर दर्द, गले की खराश, नाक का बहना, ज्यादा खांसी, मतली, उल्टी, डायरिया, 103 डिग्री बुखार से पीड़ित होना बीमारी के लक्षण हैं.

Weight Loss in PCOS: आपका भी पीसीओएस के कारण बढ़ गया है वजन, इस डाइट प्लान से आसानी से करें कम

Home Remedies For Weight Gain: वजन बढ़ाने का रामबाण इलाज, जीवनशैली में करें ये बदलाव
lifestyle https://ift.tt/391iYQQ
टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों में कोविड-19 से मौत का 11 गुना ज्यादा जोखिम-CDC

कोविड-19 वैक्सीन गंभीर रूप से बीमारी या वायरस की चपेट में आने पर मौत से बचाती है. लेकिन जो लोग टीकाकरण नहीं कराते हैं, उनको बीमारी से मरने का 11 गुना और अस्पताल में भर्ती होने का 10 गुना ज्यादा खतरा होता है. ये खुलासा शुक्रवार को प्रकाशित अमेरिकी संस्था सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की रिसर्च में हुआ है.

कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लगवाने पर चेतावनी

रिसर्च में अप्रैल से मध्य जुलाई तक 13 राज्यों के 6 लाख कोरोना के मामलों को देखा गया. नतीजे से पता चला कि जिन लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन का दोनों डोज ले लिया है, उनको कोरोना वायरस से मरने की 11 गुना कम संभावना है. सीडीसी के डायरेक्टर डॉक्टर रोशेल वेलेंसकी ने कहा, "बुनियादी बात ये है कि हमारे पास वैज्ञानिक टूल्स महामारी से लड़ने के लिए हैं. कोविड-19 वैक्सीन असर करती है और कोविड-19 की गंभीर दिक्कतों से हमें बचाएगी."

रिसर्च के हवाले से उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लगवाई है, उनको कोविड-19 की बीमारी होने का करीब साढ़े चार गुना ज्यादा जोखिम है. 75 मिलियन से ज्यादा पात्र अमेरिकियों का अभी भी टीकाकरण नहीं हुआ है, कई राज्यों के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है और डर है कि कोरोना के मामले सर्दियों में और बढ़ सकते हैं, विशेषज्ञ और अधिकारी कोरोना महामारी की रफ्तार को धीमा करने का प्रयास कर रहे हैं.

कोविड से मरने का 11 फीसद ज्यादा जोखिम

सीडीसी की एक अन्य रिसर्च ये भी कहती है कि कुल मिलाकर सभी वैक्सीन कोरोना के वेरिएन्ट्स पर प्रभावी हैं और 60 से 90 फीसद फायदा होता है. एक अन्य रिसर्च में जून-अगस्त के बीच 400 से ज्यादा अस्पतालों में वैक्सीन के प्रभाव का मूल्यांकन किया गया. नतीजे से पता चला कि अस्पताल में भर्ती होने के खिलाफ सुरक्षा सबसे ज्यादा मॉडर्ना एंड मॉडर्ना की वैक्सीन से मिली यानी सुरक्षा दर 95 फीसद था, जबकि दूसरे नंबर पर फाइजर की वैक्सीन में 80 फीसद और अंत में जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन से 60 फीसद सुरक्षा मिली. हालांकि, ये साफ नहीं है कि क्यों मॉडर्ना की वैक्सीन डेल्टा काल में फाइजर पर हल्की बढ़त बनाती हुई दिखती है. हो सकता है इसका संबंध 100 माइरक्रोग्राम बनाम 30 माइक्रोग्राम लेवल के अधिक डोज से जुड़ता है, या संभावित तौर पर पहले और दूसरे डोज के बीच ज्यादा अंतराल मिलने से ऐसा होता है.

कोविड-19 वैक्सीन के एक और हैरतअंगेज फायदे को नहीं कर सकते नजरअंदाज, जानिए क्या है

Home Remedies For Weight Gain: वजन बढ़ाने का रामबाण इलाज, जीवनशैली में करें ये बदलाव
lifestyle https://ift.tt/2XbmdlY
Aquarium at home: घर में रखना चाहते हैं एक्वेरियम, इन आसान टिप्स को अपनाकर रखें इसकी देखभाल

How to take care of Aquarium at home: घर के ड्राइंग रूम में रखा एक्वेरियम किसे नहीं अच्छा लगता है. यह घर की शोभा को कई गुना बढ़ा देता है. आज कल कई लोग घरों में एक्वेरियम रखना चाहते हैं लेकिन, इसकी देखभाल के कारण रखने से इग्नोर करते हैं. लेकिन, हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आप अपने एक्वेरियम रखने के शौक को कम से कम खर्च में पूरा कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में-

एक्वेरियम खरीदने से पहले कुछ रिसर्च करें
हमेशा एक्वेरियम खरीदने से पहले इस बात का ठीक से रिसर्च कर लें कि आपको कैसे एक्वेरियम की जरूरत है. आप जैसा एक्वेरियम घर लेकर आ रहे हैं उसमें आपके पसंद की मछली आ जाएगी. ध्यान रखें कि मछली के साइज के अनुसार ही एक्वेरियम चुनें.

पानी की देखभाल है जरूरी
एक्वैरियम लेने के बाद उसकी देखभाल बहुत जरूरी है. इसके पानी को रेगुलर देखभाल की जरूरत होती है. अगर इसका पानी साफ-सुथरा नहीं रहेगा तो उसकी मछलियां मर जाएगी. इसके पानी को हर 10 दिन में जरूर बदलें. बता दें कि कुल पानी का 10 से 20 प्रतिशत पानी ही बदलना चाहिए. साथ में एक्वैरियम में पड़े भोजन और अन्य अपशिष्ट चीजों को भी ठीक से साफ कर दें.

पानी के पीएच को करें चेक
हमेशा एक्वैरियम में नल के पानी को ही भरना चाहिए. ध्यान रखें कि पानी का पीएच लेवल 7.5-6.5 के बीच में ही होना चाहिए. इसके साथ मछली के खानपान की सारी जानकारी आप दुकानदार से जरूर लें.

मछली पहले से करें डिसाइड
हमेशा एक्वेरियम खरीदने से पहले यह जरूर डिसाइड कर लें कि आपको कौन सी मछली खरीदनी है. मछली के आकार के अनुसार ही एक्वेरियम लेना चाहिए जिससे वह बेहतर ढंग से रहे. साथ ही एक साथ बहुत सारी मछलियां एक जगह न रखें. इसके साथ ही अन्य मछली के साथ फाइटर मछली न रखें.

कोशिश करें की एक्वेरियम में असली पेड़ लगाएं
आप कोशिश करें कि एक्वेरियम में नकली पेड़ की जगह असली पेड़ लगाएं. यह एक बेहतर उपाय हो सकता है. इससे एक्वेरियम के वातावरण को अनुकूल बना रहता है. इसके साथ असली पेड़ को धूप की रोशनी में रखें जिससे वह खराब न हो.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/391ec5S Face Scrub: इस तरह बनाएं घर पर शुगर फेस स्क्रब, चेहरा बनेगा ग्लोइंग और निखरा

<a href="https://ift.tt/38XUVSD Utsav 2021 Puran Poli Recipe: गणपति उत्सव पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस डिश पूरन पोली, जानें इसकी आसान रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3lg7jn1
Subscribe to:
Posts (Atom)