Monday, September 13, 2021
Health Tips: कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का रखें ध्यान और पाएं Menopause की तकलीफ से राहत

Tips to reduce symptoms of menopause: महिलाओं में मासिक चक्र खत्म होने की प्रक्रिया कई बार आसान नहीं होता. बहुत कम महिलाओं को बिना तकलीफ के इससे छुटकारा मिलता है. यह एक ऐसी प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे होकर हर महिला को गुजरना होता है. इस दौरान होने वाली समस्याओं से बचा तो नहीं जा सकता पर कुछ लाइफस्टाइल चेंजेस करके इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है.

हर किसी का अनुभव होता है अलग –

मेनोपॉज के समय महिलाओं की मेन्सुरल साइकिल खत्म होती है क्योंकि एक उम्र के बाद उनकी ओवरी अंडे बनाना और हॉरमोन रिलीज करना बंद कर देती है. यह प्रक्रिया आसान नहीं होती. किसी को 6 महीने तो किसी को 1 साल तक पीरियड्स आते-जाते रहते हैं. तारीख तय नहीं होती, कभी भी पीरियड्स शुरू हो जाते हैं, कितने भी दिन तक चलते हैं. कई बार इस दौरान हेवी फ्लो होता है तो कई बार बहुत दर्द.

इसके साथ ही महिलाओं को और समस्याएं भी होती हैं जैसे चिड़चिड़ापन, वजन बढ़ना, हड्डियां कमजोर होना, पेट खराब होना आदि. यह 50 से 55 के बीच कभी भी और किसी-किसी को इससे पहले भी होता है.

क्या हैं उपाय –

सुबह के समय किसी अच्छे तेल से मालिश करें. इससे खून की दौड़ान बढ़ती है और मेनोपॉज के दौरान होने वाले दर्द में तो आराम मिलता ही है साथ ही शरीर को आराम भी मिलता है. किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज को अपने रूटीन में जरूर शामिल करें. छोटे-छोटे नियम बनाएं और उन्हें मानें. जैसे खाना खाने, सोन और उठने का एक समय तय करें और उसी समय पर ये काम पूरे करें. भूखे न रहें और भोजन में पोषक तत्व भरपूर हों, इसका ध्यान रखें. अपने डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम और जरूरी सप्लीमेंट्स लिखवा लें और खाएं.

यह भी पढ़ें:

Symptoms of Protein Deficiency: यह है प्रोटीन की कमी के प्रमुख लक्षण, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

Haldi Face Pack: हल्दी फेस पैक लगाने के बाद न करें यह पांच गलतियां, फायदे के बजाय हो सकता है नुकसान
lifestyle https://ift.tt/2XgyRju
बढ़ती उम्र के कारण कम हो रही है आपकी Memory या कोई और वजह है? कहीं ये बीमारी तो नहीं

How to find out that you have memory lapse or not: बढ़ती उम्र के साथ याद्दाश्त कमजोर होना सामान्य है लेकिन कई बार यह किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है. ऐसे में कैसे पहचानें कि आपको जो समस्या है वह उम्र के कारण है या आप डिमेंटिया नाम की बीमारी से पीड़ित हैं. कुछ तरीकों से आप दोनों के बीच अंतर कर सकते हैं.

चीजें रखकर भूल जाना और दूसरों पर शक करना –

कई बार किसी भी उम्र के लोग चीजें रखकर भूल जाते हैं पर समस्या तब होती है जब घंटो गुजारने के बाद भी उन्हें सामान वापस नहीं मिलता. यही नहीं ऐसे लोग खुद चीजें रखकर भूल जाते हैं और दूसरों पर शक करते हैं कि उन्होंने सामान गुमा दिया.

घर का रास्ता भूल जाना –

सामान्य समस्या होने पर लोग नये रास्तों में कंफ्यूज होते हैं जबकि डिमेंटिया नाम की बीमारी होने पर वे अपने ही घर का रास्ता भूल जाते हैं. घर के आसपास होने पर भी घर कैसे पहुंचे यह समझ नहीं पाते. कुछ केसेस में तो पेशेंट उसी रास्ते से बार-बार निकलता रहता है पर अपना घर नहीं पहचानता.

बात करते-करते विषय भूल जाना –

डिमेंटिया के पेशेंट बातचीत के बीच में यह भूल जाते हैं कि किस विषय पर बात हो रही थी. यही नहीं कई बार अपनी बात कहते-कहते वे यह ही भूल जाते हैं कि किस टॉपिक पर बोल रहे थे और इसके बाद क्या लाइन बोलना चाह रहे थे.

समय और घटनाएं याद नहीं रहती –

एक उम्र के बाद दिन और साल भूल जाना सामान्य है पर असमान्य है कि यह ही याद न रहे कि दो घटनाओं के बीच कितना समय गुजरा है. कौन सा साल चल रहा है और डॉक्टर से या किसी और से एप्वॉइंटमेंट कब था.

यही नहीं डिमेंटिया के पेशेंट को गिनती करने में भी समस्या होती है. वे कभी ज्यादा पैसे देते हैं, कभी कम. इन लक्षणों से आप पहचान सकते हैं कि आपकी मेमोरी लॉस उम्र के कारण है या बीमारी के कारण.

यह भी पढ़ें:

Symptoms of Protein Deficiency: यह है प्रोटीन की कमी के प्रमुख लक्षण, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

Haldi Face Pack: हल्दी फेस पैक लगाने के बाद न करें यह पांच गलतियां, फायदे के बजाय हो सकता है नुकसान
lifestyle https://ift.tt/3hmqCtF
Kitchen Hacks: कहीं आप भी तो नहीं कर रहें नकली हींग का यूज, इन आसान तरीकों से करें असली की पहचान

Kitchen Hacks: हम जब भी कोई सब्जी बनाते हैं तो उसके स्वाद को बढ़ाने के लिए उसमें हींग का इस्तेमाल करते हैं. इसके इस्तेमाल से सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. हींग खाने से कई बीमारियां दूर होती है. लेकिन, आज कल मार्केट में मिलावट हींग मिलती है. इसे आटे और केमिकल की मदद से बनाया जाता है. ऐसे में यह पहचान करना बहुत मुश्किल हो जाता है कि असली और नकली हींग कौन सा है. लंबे समय तक नकली हींग का इस्तेमाल शरीर के लिए भी बहुत नुकसानदायक है. जो चलिए जानते उन तरीकों के बारे में जिससे आप आसानी से असली हींग की पहचान कर सकते हैं. जानते हैं इस बारे में-

इस तरह करें असली और नकली हींग की पहचान

1. असली हींग की पहचान करने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डाले और उसे गर्म कर लें. इसके बाद इसमें हींग डालें और देखें कि यह अच्छी तरह से फूल रहा है या नहीं. इसके रंग में भी बदलाव आता है. अगर हींग मिलावट है, तो इसके लाल होने के बजाय अपने असली रंग में ही रहेगा.
2. दूसरा तरीका है कि आप एक चुटकी हींग पानी में घोल दें और 5 मिनट के बाद देखा की उसका रंग सफेद है या नहीं. अगर उसका रंग सफेद हो जाता है तो यह हींग मिलावट है.
3. असली हींग की पहचान करने के लिए उसे आग में डालें. असली हींग जल्दी ही आग पकड़ लेगा जबकि नकली हींग में आग जल्दी नहीं पड़ेगी. इस तरह आप नकली और असली के बीच का फर्क कर सकते हैं.
4. आप नकली हींग की पहचान करने के लिए उसे हाथों में लें. कुछ ही देर में उसकी खुशबू चली जाएगी जबकि असली हींग की खुशबू लंबे वक्त तक रहेगी. यह पहचान है असली हींग की.
5. आप चाहें तो हींग का पाउडर खरीदने के बजाए आप हींग की गांठ खरीद सकते हैं. बाद में इसे पीसकर आप पाउडर बना लें और इसे यूज करें.

इन आसान तरीकों से आप असली और नकली हींग की आसानी से पहचान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3hr8rmm Tips Migraine Problem: माइग्रेन की समस्या से जूझ रहें हैं तो यह उपाय हो सकतें हैं कारगर

<a href="https://ift.tt/2XimoMM and Fitness Tips: इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाने में कारगर है ये उपाय, जानें
lifestyle https://ift.tt/3hr6iHk
Covid वैक्सीन लगवाने के बाद injection site पर न करें मसाज, न ही डालें किसी प्रकार का प्रेशर, क्यों? जानें यहां

Don’t rub at the site of injection after taking covid 19 vaccination: कोविड 19 की वैक्सीन हो या कोई और अक्सर देखा गया है कि जहां इंजेक्शन लगता है, वहां दर्द और सूजन होती है. कई बार यह दर्द कई दिन तक कहता है. हालांकि इस मामले में सबका अनुभव अलग-अलग है लेकिन कोविड की वैक्सीन लगवाने के बाद अधिकतर लोगों को बांह में दर्द और सूजन की शिकायत रहती है.

जहां आमतौर पर कोई इंजेक्शन लगने के बाद डॉक्टर भी उस जगह को कॉटन से रगड़ने या घिसने को कहते हैं, वहीं कोविड वैक्सीन के बाद इंजेक्शन लगे एरिया को घिसने की सलाह नहीं दी जाती. दर्द कम करने के लिए बर्फ से सिकाई की जा सकती है.

क्यों होती है सूजन –

जब इंजेक्शन लगता है उसके बाद बांह में कई दिनों तक दर्द और सूजन इसलिए रहती है क्योंकि शरीर को जब ऐसी कोई डोज दी जाती है तो बॉडी उसे चोट मानती है. ऐसे में बॉडी इम्यून सेल्स को भेजकर उस जगह को रिपेयर करने की कोशिश करती है. इसी के तहत इम्यून सेल्स सूजन पैदा करते हैं ताकि दोबारा अगर आपके शरीरी में उसी कीटाणु का अटैक हो तो शरीर वैसे ही रिएक्ट करे. इसे ही वैक्सीन की ‘रिएक्टोजेनेसिटी’ कहा जाता है.

क्यों न घिसे बांह को –

वैक्सीन लगने के बाद उस जगह को घिसने से वैक्सीन के कारगार होने में शंका पैदा होती है. शरीर जैसे रिएक्ट कर रहा है नेचुरल तरह से उसे रिएक्ट करने दें. इसीलिए वैक्सीन के बाद बहुत पेन किलर खाना भी मना होता है. इसके अलावा ऐसा बहुत कम होता है पर संभव है कि इंजेक्शन वाली जगह पर घिसने या मसाज करने से वैक्सीन बाहर वापस आ जाए. सुरक्षा के तौर पर उस एरिया को छूने या घिसने से मना किया जाता है. चूंकि वैक्सीन बांह में बहुत धीरे से लगाई जाती है इसलिए संभव है कि उसे जोर से घिसने या रगड़ने से समस्या पैदा हो.

यह भी पढ़ें:

Symptoms of Protein Deficiency: यह है प्रोटीन की कमी के प्रमुख लक्षण, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

Haldi Face Pack: हल्दी फेस पैक लगाने के बाद न करें यह पांच गलतियां, फायदे के बजाय हो सकता है नुकसान
lifestyle https://ift.tt/2Xjs0X5
Kitchen Hacks: बरसात के मौसम में आटे में लग जाते है कीड़े, इन आसान हैक्स को अपनाकर करें इसे स्टोर

Kitchen Hacks: बरसात के मौसम में आटे में कीड़े-मकोड़े लग जाना बहुत कॉमन प्रॉब्लम है. इस कारण कई बार इसे स्टोर करना बहुत बड़ी समस्या बन जाती है. इस कारण कई बार हमें आटा फेकना भी पड़ता है. लेकिन, अगर आप आटे को सही तरीके से स्टोर कर दें तो हम इस परेशानी से बच सकते हैं. अगर आप भी बरसात के मौसम में आटे में कीड़े लगने की समस्या से परेशान रहते हैं तो बताए गए टिप्स को अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में-

नमक का करें यूज
अगर आप आटे को बरसात के मौसम में कीड़ों से बचाना चाहते हैं तो उसमें नमक मिलाकर स्टोर कर सकते हैं. अगर आपके पास 20 किलो आटा है तो इसमें 8 से 10 चम्मच नमक मिला सकते हैं. नमक मिला देने से आटे में कीड़े नहीं लगेंगे. आप आटा स्टोर करने वाले कंटेनर में थोरा आटा डाले फिर नमक मिक्स करें और फिर आटा डाले. फिर नमक मिक्स करें और फिर आटा डालें. इस तरह आप आटे को कीड़े से लंबे वक्त सुरक्षित रख सकते हैं.

स्टील के कंटेनर में करें आटे को स्टोर
आटे को लंबे वक्त तक स्टोर रखते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि इसे किसी प्लास्टिक या फिर जूट के बैग में स्टोर न करें. बता दें कि प्लास्टिक या फिर जूट के बैग में आटा रखने से इसमें नमी आने लगती है और इस कारण यह जल्द खराब हो जाता है. इस लिए आटे को लंबे वक्त तक स्टोर करने के लिए इस किसी स्टील के कंटेनर में अच्छी तरह से साफ और सूखने के बाद ही स्टोर करें.

सूखी मिर्च और तेजपत्ता का करें यूज
अगर आप आटे में नमक नहीं मिलाना चाहते हैं तो इसकी जगह सूखी मिर्च और तेज पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप 10 से 15 सूखी मिर्च और उसमें तेजपत्ता मिला दें. दोनों चीजों को मिक्स करते वक्त ध्यान रखें कि आटे में मिर्च के बीच न मिक्स हो जाएं. इस टिप्स से आटे में कीड़े नहीं लगेंगे.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3hr8rmm Tips Migraine Problem: माइग्रेन की समस्या से जूझ रहें हैं तो यह उपाय हो सकतें हैं कारगर

<a href="https://ift.tt/2XimoMM and Fitness Tips: इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाने में कारगर है ये उपाय, जानें

lifestyle https://ift.tt/3tCKZra
Horoscope Today 13 September 2021: वृष, धनु और मकर राशि वाले न करें ये काम, मेष से मीन राशि तक का जानें 'आज का राशिफल'

Horoscope Today 13 September 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 13 सितंबर 2021, सोमवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी की तिथि है. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में विराजमान है. सभी मेष से मीन राशि तक का जानते हैं, आज का राशिफल-

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आज के दिन अवरोध दूर होंगे, तो वहीं दूसरी ओर मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे. दिमाग लग्जरी को ओर आकर्षित हो सकता है. ऑफिस के कार्य में परफेक्शन लाने की कोशिश करेंगे तो निस्संदेह लाभ देखने को मिलेगा, साथ ही आपके अधिकारों में भी वृद्धि की संभावना है. व्यापारिक वर्ग अनावश्यक झगड़ों से बचने का प्रयास करें, अन्यथा कोई अंजान व्यक्ति आपके कारोबार में डेंट मार सकता है. सेहत की बात करें तो हड्डियों से संबंधित समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं, डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा ले सकते हैं. परिवार और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- आज के दिन सक्रियता बढ़ानी होगी, साथ ही सोशल नेटवर्क पर भी ध्यान देते रहना होगा. नौकरीपेशा से जुड़े लोग नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, साथ ही दूसरों पर अधिक विश्वास आपको परेशानी में डाल सकता है. व्यापारियों को धैर्य के साथ सभी नियमों का प्लान करना चाहिए, साथ ही अधीनस्थों के साथ सौम्य व्यवहार करें. स्वास्थ्य में मानसिक तनाव सेहत के लिए ठीक नहीं, ऐसे में हंसी मजाक और दिमाग को हल्का रखें. दांतों में समस्या से परेशान चल रहें लोगों को अब राहत मिलेगी. माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना रखनी है, उनके आशीर्वाद से आपके कार्य अवश्य बनेंगे.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आज के दिन आजीविका के क्षेत्र में आपको सिक्के की तरह खनक कर अपने हुनर का प्रदर्शन करना होगा. ऑफिस में बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें नहीं तो किसी बात पर तना-तनी होने की भी आशंका है. बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़े क्लाइंटो के साथ विवाद करने से बचना चाहिए, पैसे का लेन-देन सजग होकर करें. खान-पान का व्यापार करने वालों को लाभ होगा. हेल्थ को लेकर अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचना चाहिए, पेट के रोगी इस ओर विशेष कर सचेत रहें. संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें. मित्रों की ओर से धार्मिक आयोजन का निमंत्रण आ सकता है.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- आज का दिन जहां एक ओर ज्ञान को और अपडेट करने की प्लानिंग करनी चाहिए तो वहीं दूसरी ओर कोई कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं. सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदलने की प्लानिंग बना सकते हैं. लोहे के व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य की दृष्टि से रोग के प्रति सचेत रहना होगा, जो लोग नशे का सेवन करते हैं उनको गंभीर रोग होने की आशंका दिख रही है. घर में यदि आप छोटे हैं तो परिवार के विवाद में बोलने से बचें अन्यथा सारी बातें आप पर आ जाएंगी.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन विरोधी व ईर्ष्या करने वालों की संख्या कुछ बढ़ती हुए नजर आ सकती है, ऐसे में चिंता न करते हुए केवल अपने कार्य पर फोकस करना चाहिए. ऑफिशियल यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे. रियल एस्टेट से संबंधित कारोबार करने वालों के लिए समय उत्तम है साथ ही बड़े ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध रखने होंगे. जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत है उनको ऑनलाइन कोर्स आदि पर ध्यान देना चाहिए. हेल्थ पेट दर्द की समस्या हो सकती है गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें. माता-पिता की बातों का प्राथमिकता दें.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- आज का दिन महादेव की पूजा-अर्चना से शुरुआत करें, इससे मन में आ रहें नकारात्मक विचारों से छुटकारा मिलेगा. खाली बैठना अत्यधिक तनाव वाला होगा. आर्थिक लाभ पाने के लिए यह समय काफी उत्तम हो सकता है. उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलें, उनसे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. नौकरी की तलाश करने वालों को प्रतिष्ठित संस्थान से नौकरी मिलने की संभावनाएं दिख रही है. हेल्थ को लेकर सर्वाइकल के मरीज दर्द को लेकर सचेत रहें, समस्या बढ़ने पर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना बेहतर होगा. वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती है. अपनों पर बेवजह की शंका करने से बचना चाहिए.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन कॉन्फिडेंस का लेवल कम नहीं होना चाहिए. हो सकता है मन में विचार आएं की कार्य समय पर हो पाएगा या नहीं, ऐसे में दिमाग को पॉजिटिव रखना होगा. ऑफिशियल कार्यों से संतुष्ट रहेंगे वहीं अपनी मेहनत से सफलता के नये द्वार खोलने में सफल रहेंगे. टार्गट बेस्ट कार्य करने वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेगी. व्यापारियों को आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे साथ ही कानूनी मामलों में धन खर्च भी करना पड़ सकता है. एसिडिटी के रोगी सचेत रहें. यदि आपको कॉन्स्टिपेशन की प्रॉब्लम अधिक रहती है तो खान-पान में फाइबर की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए. बहन के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- आज के दिन मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे. जीवन के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव आयेगा. महत्वपूर्ण अवसर हाथ लग सकते हैं, बशर्ते आप उन्हें नजरअंदाज न करें. जो महिलाएं करियर के क्षेत्र से जुड़ी है उनको धन संबंधित लाभ होने की संभावना है. जिम्मेदारियों का भार बढ़ने पर क्रोधित न हो. इधर की बात उधर करने वालों को से भी दूरी बनाए रखनी होगी. व्यापार में अधिक मुनाफे के लिए प्रचार-प्रसार का सहारा लेना उत्तम होगा साथ ही माउथ पब्लीसिटी करना अति लाभकारी सिद्ध होगा. स्वास्थ्य रहने के लिए योग और ध्यान का सहारा लेते हुए, खुद को स्वस्थ रखना है. पारिवारिक स्थितियां लगभग सामान्य रहेगी.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- आज के दिन प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ संकेत मिलेंगे. ऑफिस में आपसी विश्वास में कमी देखने को मिलेगी, साथ ही सहकर्मियों एवं उच्चाधिकारियों से व्यवहार करते समय ध्यान रखने की आवश्यकता है, नहीं तो अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है. कपड़े का व्यापार करने वालों का दिन शुभ है.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- युवाओं को गुरुओं का सानिध्य मिलेगा. हेल्थ में आपको गैस्ट्रिक प्रॉब्लम से बच कर रहना है. सिर में दर्द की वजह से अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आएगी. घर के खर्च आपके सामने आ सकता है, तो इसलिए उसे प्लान कर लेना चाहिए.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन रूटीन वर्क बिगड़ सकता है, ऐसे में घरेलू तनाव को प्रोफेशनल लाइफ तक न लाएं. व्यापारी विदेशी कंपनियों का उत्पाद खरीदते व बेचते हैं उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है. व्यापारियों को आज करीबी लोगों से राज की बात शेयर न करें, अन्यथा समाज में उनकी प्रतिष्ठा घट सकती है, युवा वर्ग सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, साथ ही दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से भी बचें. स्वास्थ्य की दृष्टि से गठिया रोगियों की तकलीफ़ बढ़ सकती है. पिता की किसी बात को नजरअंदाज न करें, अन्यथा उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. बड़े भाइयों का सम्मान करें, उनका सानिध्य प्राप्त होगा.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज के दिन अनजान लोगों पर भरोसा न करें, अन्यथा मुश्किलों में फंस सकते हैं. ऑफिशियल कार्यों में अपने को अपडेट करने के लिए कोई प्रोफेशनल कोर्स करें. गवर्नमेंट सर्विस की तैयारी करने वालों को अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए. व्यापारियों को नये-नये आइडिया आएंगे, जिससे वह अपने व्यापार को बढ़ाने में सफल रहेंगे. हेल्थ में नियमों का पालन करना होगा, वर्तमान में महामारी और डेंगू को लेकर सजग रहने की सलाह है. पिता के साथ समय व्यतीत करें, यदि शहर से बाहर हैं, तो फोन पर हाल चाल लेते रहें. संतान की उन्नति का समय चल रहा है ऐसे में आपको उनका साथ देना होगा. नियमों का पालन करना होगा, वर्तमान में महामारी और डेंगू को लेकर सजग रहने की सलाह है. पिता के साथ समय व्यतीत करें, यदि शहर से बाहर हैं, तो फोन पर हाल चाल लेते रहें. संतान की उन्नति का समय चल रहा है ऐसे में आपको उनका साथ देना होगा.

यह भी पढ़ें:

Kanya Rashi: कन्या राशि में सूर्य का गोचर, इन चार राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं राशिफल

वृश्चिक राशि वाले 12 से 14 सितंबर तक सावधान रहें, बन रहा है अशुभ योग, कहते हैं इसे 'ग्रहण योग'

Ganesh Utsav 2021: गणेश चतुर्थी से आरंभ हुए 'गणेश उत्सव' के चौथे दिन का जानें महत्त्व, बन रहे हैं विशेष संयोग

Aaj Ka Nakshatra: 13 सितंबर को बन रहे हैं दो विशेष योग, जानें आज का नक्षत्र और योग

lifestyle https://ift.tt/396snX6
Sunday, September 12, 2021
शहद के बारे में इन मिथकों का न बनें शिकार वरना फायदे हो जाएंगे बेकार

मीठे की जगह पर क्या आपको हेल्दी विकल्प की तलाश है? शुगर का सबसे अच्छा विकल्प शहद है जो पौधे से मधुमक्खियों द्वारा बनाया गया प्राकृतिक खाद्य पदार्थ होता है. इस अमृत के जीवाणु रोधी, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होने के साथ-साथ कई फायदे हैं. अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसीन की रिसर्च के मुताबिक शहद में प्रोटीन, एमिनो एसिड, विटामिन्स, एंजाइम्स, मिनरल्स होते हैं और रोगाणु रोधी गुणों का दावा किया जाता है. इससे स्पष्ट होता है कि ये आपके हेल्दी रहने के लिए जरूरी सभी पोषक तत्वों का खजाना है. इसलिए, शहद का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर घरों में किया जाता है. कई फायदों से लेकर स्किन और बाल पर उसके सकारात्मक प्रभाव होते हैं. हालांकि, शहद हेल्दी है मगर खास मिथकों पर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है.

मिथक 1: शहद को गर्म नहीं किया जाना चाहिए- ये सबसे बड़े मिथकों में से एक है कि शहद को गर्म नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि ये जहरीले पदार्थों को जारी करता है. गर्म करने पर प्राकृतिक शहद जहर और टॉक्सिन्स नहीं छोड़ सकता क्योंकि ये शुरू में उसमें मौजूद नहीं होता है. लेकिन ध्यान रखें कि कुछ पोषण मूल्य से समझौता हो सकता है, इसलिए सुनिश्चित करें कि ये बहुत ज्यादा गर्म न हो.

मिथक 2: सभी प्रकार के शहद में समानता- शहद कई सारे रंगों और स्वादों में आता है. समझने के लिए कि 'सभी प्रकार के शहद स्वाद में समान दिखते हैं' मिथक है. शहद का रंग फूल पर निर्भर करता है जिसको मधुमक्खियां नेक्टर से चूसती हैं, और स्वाद और सुगंध भी फूल पर निर्भर करता है. इसलिए शहद का स्वाद और सुगंध शहद के स्रोत बदलने के साथ बदल जाता है.

मिथक 3: शहद कभी खराब नहीं होता है- ये शहत के बारे में सबसे प्रचलित मिथक है, जो तकनीकी तौर पर सही है. हालांकि, शहद अपना सुगंध और स्वाद खो सकता है अगर उसे उचित तरीके से सुरक्षित न किया जाए. ये हमेशा के लिए रह सकता है, लेकिन उसका स्वाद अच्छा नहीं होगा. इसलिए, शहद उस वक्त सबसे बढ़िया होता है जब ताजा खाया जाए. शहत पुराना होने के साथ भी काला पड़ जाता है.

रिसर्च में बड़ा खुलासा, प्रेगनेंट महिलाओं को कोविड वैक्सीन से नहीं बढ़ता है मिसकैरेज का जोखिम

Lockdown Impact: कोरोना ने कैसे लगाई वयस्कों में ऑनलाइन रहने की लत, सर्वे से हुआ खुलासा
lifestyle https://ift.tt/3C8pGRF
Subscribe to:
Posts (Atom)