Sunday, September 12, 2021
वृश्चिक राशि वाले 12 से 14 सितंबर तक सावधान रहें, बन रहा है अशुभ योग, कहते हैं इसे 'ग्रहण योग'

Scorpio Horoscope: पंचांग के अनुसार 12 सितंबर 2021 को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. इस तिथि को स्कंद षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है. आज नक्षत्र विशाखा और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है.

केतु का वृश्चिक राशि में गोचर
वृश्चिक राशि में केतु विराजमान हैं. ज्योतिष शास्त्र में केतु को पाप ग्रह माना गया है. पंचांग के अनुसार बीते 23 सितंबर 2020 को केतु का वृश्चिक राशि में गोचर हुआ था. वृश्चिक राशि में केतु अगले वर्ष यानि 12 अप्रैल 2022 तक रहेगा.

केतु का स्वभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु को पाप ग्रह बताया गया है, लेकिन ये हमेशा अशुभ फल प्रदान करता है, ऐसा नहीं है. केतु विशेष स्थितियों में अत्यंत शुभ फल भी प्रदान करता है. केतु का स्वभाव कुछ-कुछ मंगल ग्रह जैसा ही माना गया है. इसीलिए इसे क्रूर ग्रह भी कहा गया है. केतु का रंग कृष्ण वर्ण है. केतु मोक्ष का कारक भी है. केतु चर्म रोग का कारक भी माना गया है.

ग्रहण योग
चंद्रमा जब राहु या केतु के संपर्क में आता है तो ग्रहण योग की स्थिति बनती है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण योग को अशुभ और खतरनाक फल देना वाला योग भी बताया गया है. पंचांग के अनुसार 12 सितंबर 2021, रविवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर होगा. चंद्रमा 14 सितंबर 2021, मंगलवार को प्रात: 07 बजकर 05 मिनट तक इसी राशि में रहेगा. चंद्रमा जब तक वृश्चिक राशि में रहेगा तब तक ग्रहण योग की स्थिति रहेगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण योग बनने के कारण चंद्रमा की शक्ति क्षीण हो जाती है और वो अपने शुभ फल प्रदान नहीं कर पाता है. चंद्रमा को मन का कारक कहा गया है. चंद्रमा पर ग्रहण लगने से व्यक्ति को मानसिक परेशानी, तनाव, विवाद, अज्ञात भय लगा रहता है. इस दौरान वाद- विवाद की स्थिति से बचना चाहिए. इसके साथ ही पूँजी के निवेश में भी सावधानी बरतनी चाहिए. ग्रहण योग के समय वाहन प्रयोग में भी सतर्कता बरतनी चाहिए. इसके साथ गलत आदत और बुरी संगत से भी दूर रहें.

यह भी पढ़ें:
Chanakya Niti: खुशहाल दांपत्य जीवन में छिपा है सफलता का रहस्य, इस रिश्ते में कभी न आने दें इन बातों को, जानें चाणक्य नीति

September Festival List 2021: सितंबर का महीना धार्मिक दृष्टि से विशेष है, जानें सितंबर माह के व्रत और त्योहार

Surya Grahan 2021: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर 'सूतक' की नहीं बन रही है स्थिति, जानें किस डेट को लग रहा है ग्रहण

lifestyle https://ift.tt/3hm2Z4w
Horoscope Today 12 September 2021: सिंह तुला और कुंभ राशि वाले सावधानी बरतें, मेष से मीन राशि तक का जानें 'आज का राशिफल'

Horoscope Today 12 September 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 12 सितंबर 2021, रविवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी की तिथि है. इसे स्कंद षष्ठी भी कहते हैं. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है. सभी राशियों का जानते हैं, आज का राशिफल-

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आज के दिन सिद्धांत ही जीवन की जमा-पूंजी है. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को बेवजह की बातों में समय बर्बाद नहीं करना है क्योंकि आज उपयोगी कामों पर ही ध्यान देना लाभकारी रहेगा. सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों की प्रमोशन की बात चल सकती है. व्यापारी वर्ग अपने वाणी पर संयम रखें अन्यथा ग्राहक आपसे नाराज हो सकते हैं. युवाओं को पूर्ण समय सोशल मीडिया या घूमने-फिरने में नहीं लगाना है. स्वास्थ्य में गले से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, ठंडी चीजों का परहेज करें. दांपत्य जीवन में किसी तीसरे की वजह से तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है, ऐसे में सामंजस्य बनाकर चलें.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- आज के दिन कार्यों को लेकर एक्टिव रहना होगा यदि कार्य पेंडिंग चल रहे हैं तो आज ही खत्म करने की कोशिश करें. ऑफिस में बॉस का सहयोग प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हैं, उन्हें कार्यों से संबंधित खुशखबरी या सैलरी बढ़ने की संभावना है. बिजनेस में अवैधानिक रूप से लिया गया धन परेशानी में डाल सकता है. हेल्थ में दांतों से संबंधित परेशानियों के प्रति सजग रहें, बहुत दिनों से यदि समस्या हो तो डेंटिस्ट से अवश्य मिले. पिता के दिशा निर्देश पर चलें और कोशिश करें कि उनसे किसी पैसे की मांग न करें तो अच्छा होगा.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- आज के दिन बड़े पैसे का लेन-देन बिना दस्तावेज के न करें. धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा, साथ ही किसी जरूरतमंद की मदद कर दें तो बहुत ही अच्छा रहेगा. कार्यों को लेकर एक्टिव रहना होगा. जो लोग मेडिकल में जाने की तैयारी कर रहे हैं उन्हें प्रयास करने चाहिए सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें, मिस्प्लेस होने की आशंका है. पुस्तकों से संबंधित व्यापार करने वालों को दिन मुनाफे से भरा होगा. नया व्यापार थोड़ा सोच-समझकर ही शुरू करें. स्वास्थ्य में आलस्य और चिंता रोगों को उत्पन्न कर सकता है, ऐसे में सचेत रहें. घर में धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- आज के दिन तनावपूर्ण स्थितियों का सामना बड़ी ही आसानी से कर पाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर बड़ों का सानिध्य भी प्राप्त होगा. आर्थिक स्थितियाँ पहले से ज्यादा अच्छी रहेगी. आर्थिक कमजोरी के चलते जो कार्य पेंडिंग चल रहें थे, उनको पूरा करना होगा. ऑफिस में जूनियर्स एवं सीनियर्स दोनों के साथ तालमेल बनाकर रखना है, ऐसे में आपका मनोबल भी ऊंचा बना रहेगा. व्यापारी वर्ग को सोचे गए मुनाफे से कुछ कम ही प्राप्त होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से साइटिका और कमर दर्द परेशानी का कारण बन सकता है. पारिवारिक जिम्मेदारियां को अच्छी तरह से निभापाएंगें. पेड़ पौधों लगाएं और उनकी देख-रेख की जिम्मेदारी भी आपको लेनी है.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन धन की शुद्धता पर ध्यान दें, लाभ दिखाकर लोग आपकी छवि को धूमिल कर सकते हैं. ऑफिस में महिला सहयोगियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर जो महिलाएं जॉब करती हैं उनको मानसिक तनाव से बचकर रहना चाहिए. बड़े व्यापारिक वर्ग कानूनी दांवपेच से भी बच कर रहना चाहिए साथ ही कैश लेन-देन न ही करें तो वर्तमान समय में अच्छा होगा. सेहत को लेकर दिनचर्या को नियमित रखें. यदि वजन लगातार बढ़ रहा है तो इसको कम करने के जल्द उपाय ढूंढने होंगे. बड़े भाई यदि अस्वस्थ्य चल रहें हो तो उन्हें नियमित रूप से दवाई करने की सलाह दें.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- आज के दिन ऐसा कोई काम न करें जिससे भविष्य के लिए समस्याएं पैदा हो जाएं. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कार्य की डिटेलिंग पर ध्यान देने का समय है, इसलिए कार्यों को बड़ी बारिकता से पूर्ण करने चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ अहंकार के टकराव से बचकर रहें. व्यापारी वर्ग को आर्थिक नुकसान को लेकर अलर्ट रहना होगा, ग्राहकों के साथ सौम्य व्यवहार रखें. युवा वर्ग का कला जगत में मान-सम्मान बढ़ेगा, यदि आप लेखन कला से जुड़े हैं तो ग्रहों का सपोर्ट मिल रहा है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन चिंतामुक्त रहने वाला है. नये मित्र व जनसंपर्कों में वृद्धि होगी.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज के दिन जहां एक ओर दिमाग में सकारात्मक विचारों का प्रवाह अधिक रहेगा तो वहीं दूसरी ओर इससे कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी. गुरु, वरिष्ठ, उच्चाधिकारी व बॉस की रिस्पेक्ट करनी होगी, उनके बताए गए कार्यों को सर्वप्रथम करें. ऑफिस में मीटिंग होती है तो उसके लिए आपको पूरी तैयारी करके रखनी होगी, क्योंकि कार्यों की समीक्षा हो सकती है. प्रॉपर्टी से संबंधित बिजनेस के स्टार्टअप के लिए लोन लेने का प्रयास करने वालों को सफल प्राप्त हो सकती है. खुदरा व्यापार में मुनाफा हाथ लगेगा. हेल्थ में गर्भवती महिलाएं अलर्ट रहें. पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर चलें.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- आज के दिन आजीविका के क्षेत्र में अवसर प्राप्त होंगे, ऐसे में कार्य में तेजी बनाएं रखनी होगी. कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना होगा. मेडिकल से जुड़े लोगों को परमार्थी भाव के साथ लोगों की मदद करनी चाहिए. बिजनेस में धन लाभ की आशा रहेगी जो अधिक श्रम से पूर्ण होगी. विद्यार्थियों को आने वाली परीक्षा में सफलता प्राप्त होने की संभावनाएं दिखाई दे रही है. शारीरिक स्थिति आपके लिए कष्टदायक हो सकती है, फेफड़े में कफ की समस्या परेशानी देगी. क्रोध के चलते अपनों का हृदय न दुखाएं और न ही किसी के दिल को ठेस पहुचाएं. सभी सदस्यों से प्रेमपूर्ण व्यवहार करें.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- आज के दिन आप बुद्धिमत्तापूर्ण कार्य को भली प्रकार संभालकर चलने में सफल होंगे. यदि आप कलाक्षेत्र में रूचि रखते हैं तो हो सकता है आपको प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर प्राप्त हो. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की पूर्ण संभावना है. व्यावसायिक दृष्टि से दिन काफी संघर्ष पूर्ण रहेगा, ऐसे में कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं तो इस समय प्रसार-प्रचार का सहारा लेना उत्तम रहेगा. शारीरिक थकान कमजोर महसूस करा सकती है, देर तक काम करने वालों को आराम भी करना होगा. परिवार के भविष्य के लिए यदि कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो समय उत्तम है. संतान के साथ समय व्यतीत करें.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- आज के दिन कई आयामों का इंवॉल्वमेंट देखने को मिलेगा जैसे लाभ, खर्च, यात्राएं बैंक-बैलेंस इन पर निगाह बनाकर रखनी है. सरकारी नौकरी कर रहें, लोगों को तेजी से अपने कार्य को पूरा करने पर ध्यान देना होगा. यदि किसी प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो कोशिश करें कि कई कार्य जल्द ही पूरा हो जाए. व्यापार की बात करें तो फूलों से संबंधित कार्य करने वालों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा. विद्यार्थियों को अध्यापक के मान-सम्मान में कमी नहीं रखनी चाहिए. आज जंक फूड के सेवन से बचना होगा. घर में साफ-सफाई का अभियान चलना चाहिए खासकर बाथरूम साफ रहें इस पर विशेष ध्यान दें.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन प्रोफेशनल लाइफ को ही प्राथमिकता देनी होगी, ऐसे में अन्य कार्यों को सेकन्डरी रखें. ऑफिशियल कार्यों को करने से पहले उसे अच्छी तरह समझ लें तभी कार्य करें अन्यथा गलतियां हो सकती हैं. व्यापारियों को वर्तमान समय में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी जिसका फल भविष्य में देखने को मिलेगा. युवा वर्ग पढ़ाई के साथ-साथ किसी विषय की डीप नॉलेज पर भी फोकस करें. सेहत में ब्लड प्रेशर बढ़ने की आशंका बनी हुई है इसलिए क्रोध व टेंशन से बचना चाहिए तथा समय पर दवाई भी लेना न भूलें. बच्चे गलत हैबिट्स से प्रभावित हो सकते है उन पर नजर रखने की आवश्यकता है.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज के दिन अच्छे रिजल्ट के लिए कर्मक्षेत्र में पूरी एनर्जी लगानी होगी और सभी जगह से अपने आपको डिफोक्स करना होगा. व्यापारियों को कम्युनिकेशन बढ़ाने के लिए यदि कई लोगों से संपर्क बनाने पड़े तो अवश्य मिले. खुद को अंडर कॉन्फिडेंस बिल्कुल नहीं समझना चाहिए, बल्कि तेज गति से व्यापार पर ध्यान केंद्रित करना होगा. विद्यार्थी वर्ग क्रोध पर नियंत्रण रखें. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हैं उन्हें प्रयास करने में कहीं कोई कमी नहीं रखनी है, अपनों के सहयोग से सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन लगभग सामान्य रहेगा. विवाह की बात जोर पकड़ सकती है.

यह भी पढ़ें:
Chanakya Niti: खुशहाल दांपत्य जीवन में छिपा है सफलता का रहस्य, इस रिश्ते में कभी न आने दें इन बातों को, जानें चाणक्य नीति

September Festival List 2021: सितंबर का महीना धार्मिक दृष्टि से विशेष है, जानें सितंबर माह के व्रत और त्योहार

Ganesh Chaturthi 2021: घर में भूलकर भी न लाएं 'गणेश जी' की ऐसी मूर्ति, गणेश जी की सूड की दिशा पर दें विशेष ध्यान

lifestyle https://ift.tt/3A5Gpo0
Saturday, September 11, 2021
Kitchen Hacks: प्याज को ऐसे करें लंबे समय के लिए स्टोर, जानिए टिप्स

Kitchen Hacks Onion Storage: प्याज ( Onion) हर घर में इस्तेमाल की जाने वाली सबसे आवश्यक सामग्रियों में से एक है. प्याज के इस्तेमाल से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. प्याज़़ हमारे भोजन का एक अहम हिस्सा माना जाता है. सब्जी में जायका लाना हो या गजब का तड़का लगाना हो, बिना प्याज तो बात ही नहीं बनती. इसे खाने के साथ कच्चा यानि सलाद की तरह भी खाया जाता है. ऐसे में सबसे ज्यादा इस्तेमाल में आने की वजह से लोग इसे ज्यादा मात्रा में खरीद लेते हैं और बाजार से आने के बाद कई दिनों तक घर में रखा रहने पर इसकी रंगत और स्वाद दोनों ही खराब हो जाते हैं. आइए जाते हैं प्याज को लंबे समय के लिए स्टोर करने के ये आसान तरीके;

*एक ठंडा, सूखा और अंधेरा स्थान प्याज को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए सबसे अच्छी जगह है. प्याज को हमेशा ऐसी जगह पर स्टोर करें जहां नमी या पानी न हो. हल्के से पानी के संपर्क में आकर भी प्याज खराब होने लगता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि वे आसानी से नमी को अवशोषित करते हैं.

*प्याज में सड़ांध को रोकने के लिए उचित वेंटिलेशन होना भी महत्वपूर्ण है. एक खुली टोकरी, बांस का स्टीमर या जालीदार बैग में इसे स्टोर करें. प्याज को प्लास्टिक की थैलियों में स्टोर करने से बचें. बाजार से प्याज लाने के बाद इसे किसी खुली टोकरी में तुरंत रखें.

*नायलॉन स्टॉकिंग्स में स्टोर करने से प्याज 8 महीने से ज्यादा समय तक ताजा रहता है. इसके लिए प्याज को घर के भीतर ही फैला कर रखें ताकि वह सूख जाए. अब, उन्हें नायलॉन स्टॉकिंग्स के भीतर डालना शुरू करें. हर एक प्याज रखने के बाद गांठ लगा दें और सारी प्याज उसी तरह स्टोर करें.

*प्याज को स्टोर करने के लिए कभी भी फ्रिज का इस्तेमाल न करें.

कायदा कानून: 498 A- आईपीसी की इस धारा के बारे में पूरी जानकारी, जानिए क्या है 498 A?

आपकी थाली में नहीं है न्यूट्रिशन की पर्याप्त मात्रा, विटामिन बी12 और डी3 की कमी टॉप पर - सर्वे

lifestyle https://ift.tt/3k4vEwo
Turmeric Health Benefits: हल्दी के हैरान कर देनें वाले कई फायदे, जानिए

Turmeric Health Benefits: हल्दी का इस्तेमाल हमारे किचन में किसी न किसी रूप में जरूर होता है. ऐसे में हल्दी हमारे घरों के किचन का बेहद जरूरी हिस्सा है. सेहत के लिहाज से ये काफी फायदेमंद होता है. स्वाद के साथ साथ सदियों से कई सेहत संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए भी हल्दी इस्तेमाल की जा रही है. कई स्टडी में इस बात की पुष्टि की गई है कि हल्दी के सेवन से शरीर और दिमाग दोनों को फायदा पहुंचता है. हल्दी जोड़ों और गठिया के दर्द में भी बहुत फायदेमंद होती है.

दिमाग के लिए है फायदेमंद-
हल्दी में एरोमेटिक टर्मिरोन कंपाउंड पाए जाते हैं. एरोमेटिक टर्मिरोन कंपाउंड दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इससे दिमाग की स्टेम कोशिकाओं की मरम्मत होती है. इसके अलावा हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन भी दिमाग में पाए जाने वाले प्रोटीन को बूस्ट करता है.

वजन कम करने में है असरदार-
आज कल हर कोई बढ़ते वजन से परेशान है. हल्दी के सेवन से आप अपने वजन को काबू में रख सकते हैं. हल्दी शरीर में बनने वाली फैट टिश्यू को बनने से रोकता है जिससे वजन बढ़ता नहीं है.

पाचन संबंधित परेशानियों में फायदेमंद-
अगर आप पेट से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं तो हल्दी आपके लिए काफी फायदेमंद होगा. एंटी औक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों से लैस हल्दी डाइजेशन को बेहतर करती है. स्टडीज की माने तो हल्दी के सेवन से गैस की समस्या दूर होती है.

डायबिटीज समस्या का समाधान-
डायबिटीज की समस्या से आज भारत में करोड़ों लोग परेशान हैं वहीं, बात की जाए अगर हल्दी की तो एक अध्ययन के अनुसार हल्दी का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा कम होता है और जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं उन्हें इसके कारण होने वाले जोखिम से भी बचे रहने में काफी मदद मिलती है. इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोग हल्दी का सेवन नियमित रूप से अवश्य करें.

Nutrition Importance: बच्चों को स्कूल में पढ़ाया जाना चाहिए पोषण का महत्व, जानें इसके फायदे

आपकी थाली में नहीं है न्यूट्रिशन की पर्याप्त मात्रा, विटामिन बी12 और डी3 की कमी टॉप पर - सर्वे

lifestyle https://ift.tt/2YDJrSs
Galaxy, Asteroid और Astronomy को हिंदी में क्या कहते हैं? जानें अंग्रेजी के इन शब्दों की हिंदी

Galaxy, Asteroid, Astronomy Hindi: अधिकतर लोग अपनी बोलचाल में अंग्रेजी (English) के तमाम शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. इनमें से कुछ शब्द तो ऐसे होते हैं, जिनकी हिंदी तमाम लोगों को नहीं पता होती. रात के वक्त जब भी आप आसमान (Sky) की तरफ देखते हैं, तो आपको अनगिनत तारे (Stars) नजर आते हैं. इन तारों के समूह को गैलेक्सी कहते हैं. आपने अब तक गैलेक्सी (Galaxy), एस्टेरॉइड (Asteroid) जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया होगा. लेकिन क्या आप इन शब्दों की हिंदी जानते हैं? अगर नहीं तो आज आपको अंग्रेजी के कुछ प्रचलित शब्दों की हिंदी के बारे में बता रहे हैं.

Galaxy और Asteroid की हिंदी जान लीजिए
सबसे पहले तो आपको यह बता देते हैं कि गैलेक्सी क्या है. गैलेक्सी असंख्य तारों का समूह होता है, जो रात के वक्त आकाश में नजर आते हैं. अब बात इसके हिंदी अर्थ की कर लेते हैं. गैलेक्सी (Galaxy) को हिंदी में 'आकाशगंगा' कहा जाता है. इसके अलावा एस्टेरॉइड (Asteroid) को हिंदी में 'छोटा तारा' और 'छुद्र ग्रह' कहा जाता है. यह दोनों ही शब्द आकाश से जुड़े होते हैं और इनका बड़े पैमाने पर अंग्रेजी में इस्तेमाल किया जाता है.

Astrology की हिंदी जान लीजिए
अक्सर आपने एस्ट्रोलॉजी शब्द भी सुना होगा. सौर ग्रहों और तारों की स्थितियों वह उनका मानव जीवन पर प्रभाव के अध्ययन को एस्ट्रोलॉजी कहा जाता है. अगर इसके हिंदी अर्थ की बात करें तो एस्ट्रोलॉजी (Astrology) को हिंदी में 'ज्योतिष' कहा जाता है. इसके अलावा जो लोग एस्ट्रोलॉजी की गणना करते हैं, उन्हें एस्ट्रोलॉजिस्ट कहा जाता है. एस्ट्रोलॉजिस्ट (Astrologist) को हिंदी में 'ज्योतिषी' कहा जाता है.

यह है Astronomy की हिंदी
जब बात अंतरिक्ष से जुड़े शब्दों की हो रही है तो एस्ट्रोनॉमी भी एक ऐसा शब्द है जिसका काफी इस्तेमाल किया जाता है. क्या आप जानते हैं एस्ट्रोनॉमी को हिंदी में क्या कहते हैं? एस्ट्रोनॉमी (Astronomy) को हिंदी में 'खगोल शास्त्र' कहा जाता है.

यह भी पढ़ेंः

Fast Eating Problem: जल्दी- जल्दी खाने की आदत से पैदा हो सकती है यह मुसीबत, जानिए

Ganesh Chaturthi Upay: गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चौदस तक, इसे पढ़ने से होगा लाभ, बनी रहेगी लक्ष्मी की कृपा

lifestyle https://ift.tt/3A3P0HV
Weekly Horoscope 13-19 September 2021: वृष, कन्या और मकर राशि न करें ये काम, मेष से मीन राशि तक का जानें राशिफल

Weekly Horoscope: 13 सितंबर 2021 को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि से नया सप्ताह आरंभ हो रहा है, धन, सेहत, बिजनेस, शिक्षा, जॉब और करियर आदि के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, आइए जानते हैं, साप्ताहिक राशिफल-

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- इस सप्ताह आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आपको सलाह है कि गलतफहमियां और विवादों से दूरी बना कर रखें. प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए की उन्नति के द्वार खुलेंगे. खुदरा व्यापारियों के व्यापार में आमदनी बढ़ेगी और आय के नए रास्ते भी बनेंगे. विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, 16 के बाद पढ़ाई पर ध्यान दें. युवाओं को भविष्य की चिंता सता सकती है. स्वास्थ्य में अपच, पेट दर्द आदि समस्याएं परेशान कर सकती है, बहार का भोजन और चिकनाई युक्त भोजन से बचें. सदस्यों के बीच भरोसे की कमी हो सकती है, किसी बात को लेकर उनसे गंभीर विवाद की आशंका है, तो वहीं दूसरी ओर अपनों पर भरोसा रखेंगे तो अपने रिश्ते को मजबूत कर पाएंगे.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- इस सप्ताह जहां के ओर पर मुश्किलों का सामना आसानी से कर पाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर निस्संदेह सफलता आपके पास होगी. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन लेटर मिल सकता है. करियर स्टार्ट की प्लानिंग कर सकते हैं. व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन 15 सितम्बर के बाद से इलेक्टॉनिक के व्यापार में मुनाफा होगा. युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है, सप्ताह मध्य में विदेश जाने की तैयारी करने वालों को मौका मिलेगा. सेहत को लेकर जीवनशैली को ठीक करने पर फोकस करना चाहिए. दांपत्यजीवन में टकराव बढ़ने की आशंका है, ऐसे में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें, एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- इस सप्ताह मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा, महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर सजग रहें. निवेश करने की प्लानिंग कर रहें हैं, तो वरिष्ठों के सानिध्य में रहकर निर्णय लें. विदेशी कंपनी में नौकरी करने वालों की आय में बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन खर्च भी खूब होगा. कपड़ों के व्यापार में उन्नति होगी और कमाई भी बढ़ेगी. स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपको थोड़ी चिंता में डाल सकती है, इसलिए थोड़ा सजग रहने की जरूरत है, तो वहीं दूसरी ओर कानों का दर्द सप्ताह के मध्य में परेशान कर सकता है. परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा और घर-परिवार में कोई आनंदपूर्ण आयोजन हो सकता है. मां को स्वास्थ्य संबंधित मामलों में अलर्ट रहने की सलाह दें.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- इस सप्ताह मानसिक तौर पर सजग रहने की सलाह है, क्योंकि लाभ दिखाकर कोई ठगने का प्रयास कर सकता है. आय के नियमित स्रोतों के अलावा, कुछ नए स्रोत भी खोजें. ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, साथ ही उनकी बातों को सर्वप्रथम रखने की आवश्यकता है. व्यापारियों को विदेशी कंपनी से डील करनी चाहिए, जिससे अच्छा लाभ होगा. विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शुभ फल की प्राप्ति होगी. युवाओं को मैनेजमेंट क्वालिटी को और अपडेट करने की आवश्यकता है. सेहत को लेकर रोगों को नजरअंदाज नहीं करना है, वरना परेशानी बढ़ते देर नहीं लगेगी. घर-परिवार के सब लोग एक जगह इकट्ठे हो सकते हैं. परिवार से दूर रहने वालों को इस बर घर आने की योजना बनानी चाहिए.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- इस सप्ताह संतुलन और संयम रखना होगा. समय-समय पर ज्ञान को अपडेट करना होगा, इसके लिए कोर्स आदि कर सकते हैं. सॉफ्टवेयर कंपनी और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, तो वहीं दूसरी ओर 17 सितम्बर तक कारोबार के विस्तार में तेजी दिखानी होगी . युवाओं को परिश्रम करना पड़े, तो पीछे न हटे. सेहत को लेकर इस बार स्वास्थ्य में गिरावट की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. स्किन से संबंधित बीमारियों को लेकर अलर्ट रहें. भाई-बहनों से संबंध खराब हो तो उन्हें पुनः ठीक करने का प्रयास करें. घर के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए उनको विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहें.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- इस सप्ताह सफलता मिलेगी, लेकिन चुनौतियों का भी जमकर सामना करना पड़ेगा. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को इस बार परिश्रम के अनुसार लाभ न हो, तो परेशान न हो. बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार में एड़ी-चोटी का जोर लगाने के बावजूद कोई डील फाइनल होते-होते रुक सकती है, ऐसे में शुरुआत से ही प्रयासों में तेजी रखें. सेहत को लेकर बुखार, सिर व आंखों में दर्द की आशंका है, तो वहीं दूसरी ओर मानसिक तनाव से पैदा होने वाली समस्याएं भी हो सकती है. पारिवारिक सदस्यों में तालमेल अच्छा रहेगा, एक दूसरे के साथ सहयोग की भावना रहेगी. घरेलू खरीदारी के लिए सप्ताह उत्तम है, इलेक्ट्रॉनिक सामानों को खरीदना लाभकारी रहेगा.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- इस सप्ताह परिश्रम के बल पर अच्छी सफलता पाने का मौका मिलेगा, ऐसे में तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है. ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी, नौकरी के सिलसिले में टूर पर जाना पड़ सकता है. पार्टनरशिप के व्यापार में बड़े मुनाफे हाथ लगेंगे. यदि आपका व्यापार सरकारी क्षेत्र से जुड़ा है, तो इस सप्ताह प्लानिंग करना शुभ रहेगा. युवा वर्ग को वाद-विवाद के कारण दंड या जुर्माना भरना पड़ सकता है. अभिभावक बच्चों पर पैनी निगाह रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से गर्भवती महिलाओं को सजग रहने की सलाह है, 16 सितंबर तक महामारी को देखते हुए अलर्ट रहने की सलाह है. परिवार में अनबन या मतभेदों को बहुत सहजता के साथ सुलझा पाने में सफल होंगे.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- इस सप्ताह विलासिता पर खर्च करने की लालसा रहेगी, आलस्य के चलते महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं. यदि आप सरकार के सहयोग से रोजगार चलते हैं, तो यह सप्ताह अच्छा है. पिछले दिनों की अड़चने अब दूर हो जाएगी. शोधपरक कार्यों में लगे लोगों को बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा. व्यापार में अचानक लाभ बनेंगे, नकारात्मक लोग लालच दिखाकर गलत दिशा की ओर खींच सकते हैं. इससे बहुत सावधान रहें. जो युवा नौकरी की तलाश में उन्हें इस सप्ताह प्रतीक्षा करनी होगी. हेल्थ को लेकर रोगों को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, सप्ताह लगभग सामान्य रहेगा. परिवार में संपत्ति को कहासुनी की आशंका है. माता-पिता के सानिध्य में रहने का मौका प्राप्त होगा.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- इस सप्ताह आजीविका पर विशेष तौर पर पैनी निगाह बनाएं रखनी होगी. नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि करियर को लेकर सप्ताह अच्छी संभावनाएं लेकर आने वाला है. जनरल और हार्डवेयर के व्यापार में समय बहुत ही उत्तम है, तो वहीं दूसरी ओर सामान्य प्रयासों से भी अधिक धन प्राप्त करने में सफल होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता पूर्ण रहेगा. सेहत को देखते हुए इस बार बासी भोजन आदि से परहेज करने की सलाह है, और यदि स्वास्थ्य ठीक न हो तो इस बार आराम को महत्व देना चाहिए. सदस्यों से किन्हीं बातों को लेकर कहासुनी की आशंका है, खासकर छोटे भाई बहनों के साथ सौम्य व्यवहार रखना चाहिए.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- इस सप्ताह चींटी की भांति परिश्रम करने में आनाकानी न करें. ऑफिस में बॉस व उच्च अधिकारियों से विवाद मुश्किलों में डाल सकता है. यदि आप दवाई या फिर केमिकल सामानों से जुड़ा व्यापार करते हैं, तो प्रसार-प्रचार पर अधिक ध्यान दें, इस समय ग्रह आपको सपोर्ट कर रहें हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर बहुत ध्यान देना होगा, तो वहीं दूसरी ओर छोटी सी लापरवाही नंबरों के ग्राफ को गिरा सकती है. सेहत में पित्त जनित बीमारियां परेशान कर सकती है, खानपान में क्षारीय भोजन को महत्व दें. 15 सितम्बर तक सड़क दुर्घटना की आशंका है, ऐसे में वाहन संभलकर कर चलाएं. पारिवारिक जीवन में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. स्थितियां यदि गंभीर हो तो शांत रहें.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- इस सप्ताह जिम्मेदारियों का आकलन करते हुए लक्ष्य पर फोकस बढ़ाते हुए अधिक से अधिक परिश्रम करें. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों पर अत्यधिक काम का बोझ थकान महसूस करवा सकता है. यदि कोई कारोबारी समझौता कर रहे हैं तो बेहद सावधान रहने की जरूरत है. सामने वाला आपको ठगने का प्रयास कर सकता है. युवा और विद्यार्थी लक्ष्य पाने के लिए समय व्यर्थ गंवाए बिना परिश्रम और बढ़ा दें. सेहत में खानपान को लेकर थोड़ी दिक्कत बनी रह सकती है, इसलिए संतुलित भोजन के साथ योग और ध्यान आदि नियमित रखें. आंखों में दर्द और तनाव महसूस हो सकता है. घर में सभी की भावनाओं का सम्मान करें और अपने निर्णयों में उनकी भागीदारी जरूर रखें.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- इस सप्ताह उपयोगिता के लिहाज से नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग और एग्जीक्यूशन को लेकर गंभीरता से काम करना लाभप्रद होगा. तो वहीं दूसरी ओर 15 तारीख के बाद से आत्मविश्वास से भरपूर नजर आएंगे. नौकरी को लेकर कुछ परेशानियां नजर आएगी लेकिन सप्ताह मध्य तक बुद्धिमत्ता के साथ इसका निदान खोज लेंगे. लकड़ी के कारोबारियों को सजग रहना होगा. विवाद की स्थिति में कानूनी पछड़े से बचे रहेंगे. युवाओं को यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है. बदलता मौसम बीमार का कारण होगा, लापरवाही न बरतें. मरीज सजगता से दिनचर्या का पालन करें. छोटे बच्चे खेलते समय सावधान रहें, गिरकर गंभीर चोट लगने की आशंका है. घरेलू जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें:
Ganesh Chaturthi 2021: घर में भूलकर भी न लाएं 'गणेश जी' की ऐसी मूर्ति, गणेश जी की सूड की दिशा पर दें विशेष ध्यान

September Festival List 2021: सितंबर का महीना धार्मिक दृष्टि से विशेष है, जानें सितंबर माह के व्रत और त्योहार

Chanakya Niti: खुशहाल दांपत्य जीवन में छिपा है सफलता का रहस्य, इस रिश्ते में कभी न आने दें इन बातों को, जानें चाणक्य नीति

Surya Grahan 2021: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर 'सूतक' की नहीं बन रही है स्थिति, जानें किस डेट को लग रहा है ग्रहण

lifestyle https://ift.tt/3tzZeNq
Tests Need To Be Before Marriage: शादी से पहले जरूर करवा लें ये 7 टेस्ट, शादी के बाद नहीं पड़ेगा पछताना

Tests Need To Be Before Marriage: भारतीय परंपरा के अनुसार शादी (Marriage) के लिए लड़का और लड़की की कुंडली मिलाई जाती है और देखा जाता है कि लड़का और लड़की के कितने गुण मिल रहे हैं. कुंडली न मिलने पर पक्का रिश्ता भी टूट जाता है. वहीं ऐसा देखा जाता है कि अधिकतर लोगों के कुंडली मिलने के बाद भी रिश्तों में दरार आ जाती है. अब शादी के लिए कुंडली मिलाना जरूरी नहीं है बल्कि शादी के लिए एक दूसरे के लायक होना जरूरी है और शारीरिक रूप से फिट रहना जरूरी है ताकि शादी के बाद किसी तरह की कोई परेशानी न आएं.

शादी से पहले युवक युवती को एक दूसरे के बारे में सब कुछ पता हो तो आगे चल कर सिचुएशन हैंडल करने में काफी आसानी रहती है और दोनों एक दूसरे को उसकी कमियों के साथ स्वीकारने की हिम्मत रखते हैं तो ऐसा रिश्ता काफी मजबूत बनता है. इसलिए दूल्हा दुल्हन को शादी से पहले यह मेडिकल टेस्ट कराने में नहीं हिचकिचना चाहिए. आइए जानें ये मेडिकल टेस्ट कौन से हैं और करना क्यों जरूरी है.

एचआईवी टेस्ट

यदि युवक या युवती में से किसी एक को भी एचआईवी संक्रमण हो तो दूसरे की जिंदगी पूरी तरह से बरबाद हो जाती है. इसलिए शादी से पहले यह टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है. इसमें आप की सजगता और समझदारी है.

उम्र का परीक्षण

कई बार शादी करने में देर हो जाती है और अगर आप एक महिला हैं और आपकी उम्र ज्यादा है तो अपनी ओवरी की जांच जरूर कराएं. उम्र अधिक होने के कारण युवतियों में अंडाणु बनने कम हो जाते हैं और बच्चे होने में परेशानी आ सकती है. इससे आपके मां बनने की क्षमता का पता चल जाएगा. इसलिए यदि बढ़ती उम्र में शादी कर रहे हैं तो टेस्ट जरूर कराएं.

इनफर्टिलिटी टेस्ट

पुरुषों में स्पर्म की क्या स्थिति है, स्पर्म काउंट कितना है. इससे जुड़ी बातों के बारे में जानने के लिए इनफर्टिलिटी टेस्ट कराना जरूरी है. चूंकि शरीर में इन्फर्टिलिटी से जुड़ी कोई खास लक्षण नहीं दिखते. लिहाजा टेस्ट कराना जरूरी है ताकि भविष्य में फैमिली प्लान करने और गर्भधारण करने में किसी तरह की दिक्कत न आए. अगर आपको पहले ही इस बारे में पता चल जाएगा तो आप सही ट्रीटमेंट करवा पाएंगे.

जेनेटिक टेस्ट

शादी से पहले दोनों पार्टनर को जेनेटिक टेस्ट जरूर कराना चाहिए. इस टेस्ट को करवाने से यह पता चल जाएगा कि आपके होने वाले पार्टनर को कोई अनुवांशिक बीमारी तो नहीं है. अगर टेस्ट में किसी बीमारी का पता चलता है तो समय रहते उसका इलाज करवाया जा सकता है.

एसटीडी टेस्ट

यह टेस्ट दोनों पार्टनर को जरूर कराना चाहिए, जिससे दोनों में से कोई भी शादी के बाद सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का शिकार न हो. क्योंकि अगर दोनों में से किसी एक को भी यह होती है तो दूसरे को भी हो सकती है. जो बहुत खतरनाक साबित हो सकती है.

ब्लड ग्रुप कम्पेटिबिलिटी टेस्ट

अगर दोनों पति-पत्नी का ब्लड ग्रुप एक दूसरे के साथ कम्पैटिबल यानी अनुकूल या सुसंगत न हो तो प्रेग्नेंसी के दौरान समस्याएं आ सकती हैं. लिहाजा दोनों पार्टनर का Rh फैक्टर सेम हो यह बेहद जरूरी है. ऐसे में शादी से पहले ब्लड ग्रुप का कम्पेटिबिलिटी टेस्ट जरूर करवाएं.

ब्लड डिसऑर्डर टेस्ट

महिलाओं को शादी से पहले यह टेस्ट जरूर कराना चाहिए. क्योंकि इससे यह पता चलता है कि आप ब्लड हीमोफीलिया या थैलेसीमिया से ग्रसित तो नहीं है. क्योंकि इसका सीधा असर आपके बच्चे और दांपत्य जीवन पर पड़ता है.

कायदा कानून: 498 A- आईपीसी की इस धारा के बारे में पूरी जानकारी, जानिए क्या है 498 A?

आपकी थाली में नहीं है न्यूट्रिशन की पर्याप्त मात्रा, विटामिन बी12 और डी3 की कमी टॉप पर - सर्वे

lifestyle https://ift.tt/3k2ltsn
Subscribe to:
Posts (Atom)