Sunday, September 12, 2021
Relationship Tips: रिश्ते में आ गई है खटास, इन उपायों को अपनाकर करें उसे ठीक
Relationship Tips: जब भी किसी नए रिश्ते की शुरुआत होती है तो दोनों लोगों को सब कुछ बहुत अच्छा लग रहा होता है. लेकिन, समय के साथ कभी-कभी उसी रिश्ते में कोई गलतफहमी पैदा हो जाती है जिससे कई तरह की परेशानियां जीवन में आने लगती है. कई बार यह गलतफहमियां इतनी बढ़ जाती हैं कि रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच जाता है. बहुत से लोग इसे ठीक करने की कोशिश करते लेकिन, उनके जीवन से वह समय जा चुका होता है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे अपनाकर आप रिश्ते में आई खटास को दूर कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में-
रिश्ते को दें अपना समय
किसी भी रिश्ते की गलतफहमी को दूर करने के लिए सबसे पहले उसे उचित समय देना बहुत जरूरी है. कई बार लोग अपने जीवन में इतने बिजी हो जाते हैं कि पार्टनर तक के लिए उनके पास वक्त नहीं होता है. आप ऐसा करने से बचें. आप उनके साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएं और उनके साथ किसी अच्छे व रोमांटिक डेट पर जाएं. उनके साथ बैठकर कुछ सुकून के पल बिताएं. रिश्ते में आई कड़वाहट अपने आप दूर हो जाएगी.
उनकी पसंद का रखें ख्याल
अपने रिश्ते को सफल बनाने के लिए आपको पार्टनर की पसंद नापसंद का खास ख्याल रखना चाहिए. आमतौर पर लोग समय के साथ अपनी जिंदगी में इतने बिजी हो जाते हैं कि उन्हें खुद के लिए समय ही नहीं होता है. आप पार्टनर के लिए समय निकाल कर उनके मनपसंद रेसटोरेंट ले जाएं और उनको उनका पसंदीदा खाना खिलाएं. यह सब चीजें जीवन में नाराजगी को दूर कर रिश्ते को ठीक करने में मदद करेगी.
पार्टनर को दें गिफ्ट
जरूरी नहीं कि जो गिफ्ट महंगा हो वहीं दिल को खुश करें. आप कोई भी पार्टनर के पसंद का गिफ्ट दें सकते हैं जिससे उनके दिल को खुशी मिले. यह छोटे-मोटे सरप्राइजेज पार्टनर को बहुत खुशी देते हैं. दिल की कड़वाहट दूर होती है और रिश्ते मजबूत होते हैं.
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/3z2C0AY Face Pack: हल्दी फेस पैक लगाने के बाद न करें यह पांच गलतियां, फायदे के बजाए हो सकता है नुकसान
<a href="https://ift.tt/38XUVSD Utsav 2021 Puran Poli Recipe: गणपति उत्सव पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस डिश पूरन पोली, जानें इसकी आसान रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3nrg5Rx
Haldi Face Pack: हल्दी फेस पैक लगाने के बाद न करें यह पांच गलतियां, फायदे के बजाए हो सकता है नुकसान
Skin Care After Applying Haldi Face Pack: सदियों से हमारे देश में हल्दी एक शानदार ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. आपको बता दें कि हमारे देश में लोग शादी में विशेष रूप से दूल्हा और दुल्हन को हल्दी का उबटन लगाते हैं. बता दें कि हल्दी में कई एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री कॉम्पोनेंट्स पाएं जाते हैं. इस कारण यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. बता दें कि हल्दी को बेसन, आंटो या दूध में मिलाकर यूज किया जाता है. यह एक बेहतरीन क्लींजर के रूप में काम करता है.
इससे एक्ने, सनबर्न जैसी परेशानियों जड़ से खत्म होती है. लेकिन, हमें हल्दी यूज करने के बाद कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए. आप इन चीजों का खास ख्याल रखें हल्दी को स्किन पर यूज करते समय-
1. आप जब भी हल्दी का पैक का इस्तेमाल स्किन पर कर रहे हैं तो चेहरे को साबुन से 24 से 48 घंटे तक ना धोएं. हल्दी का असर 24 घंटे के बाद स्किन पर होता है. ऐसा करने से ही आपको चेहरे पर निखार नजर आएगा.
2. आपको हल्दी फेस पैक लगाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि हल्दी चेहरे पर 20 मिनट से ज्यादा नहीं लगी होनी चाहिए. ज्यादा देर हल्दी चेहरे पर लगे रहने से स्किन पर पीलापन नजर आने लगता है.
3. हल्दी के फेस पैक में बेकार की चीजों मिलाने से बचें. बता दें कि हल्दी में करक्यूमिन होता है जो स्किन पर गैर जरूरी चीजों के साथ मिक्स होने पर रिएक्शन करने लगता है. आपको हल्दी का इस्तेमाल गुलाब जल, दूध, दही, पानी के साथ ही करना चाहिए.
4. हल्दी फेस पैक लगाने के बाद धूप में जाने से बचना चाहिए. धूप में जानें से स्किन काली होने लगती है और आपकी सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है.
5. हल्दी पैक लगाते समय इसे गर्दन और गले पर समान रूप से हल्दी लगाएं. चेहरे के साथ-साथ इन सब हिस्सों पर भी ठीक से हल्दी लगाएं. समान रूप से नहीं लगाने पर चेहरा अलग नजर आएगा और गर्दन अलग. इसलिए इसको समान रूप से सभी जगह यूज करें.
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/3nruTzM Loss in PCOS: आपका भी पीसीओएस के कारण बढ़ गया है वजन, इस डाइट प्लान से आसानी से करें कम
<a href="https://ift.tt/38WTIeB Utensils: भूलकर भी इन फूड्स को एल्युमीनियम के बर्तन में ना पकाएं, हो सकता है नुकसान
lifestyle https://ift.tt/3le8bsd
Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए खाने में शामिल करें ये 10 चीजें, कुछ ही दिनों में भरने लगेगा शरीर
Weight Gain Diet: वजन घटाना जितना मुश्किल होता है कुछ लोगों के लिए बढ़ाना भी उतना ही मुश्किल हो जाता है. हालांकि आजकल लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, लेकिन कुछ लोग अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान रहते हैं. कुछ भी खा लें उनके शरीर को लगता हा नहीं है. कई बार जरूरत से ज्यादा पतला होना अस्वस्थ होने का भी संकेत होता है. जो लोग किसी बीमारी की वजह से पतले होते हैं उनकी इम्यूनिटी दूसरों के मुकाबले कमजोर होती है. ऐसे लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं. कई बार पतले लोगों को अपनी पर्सनेलिटी और कपड़ों को लेकर भी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है. ऐसे लोग मोटा होने और वजन बढ़ाने के लिए न जाने कितने उपाय करते हैं. आज हम आपको वजन बढ़ाने या मोटा होने के लिए घरेलू उपाय बता रहे हैं जिससे तेजी से वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी.
वजन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ (Food For Weight Gain)
1- दूध और शहद (Milk and Honey)- अगर आपको मोटा होना है तो रोज दूध के साथ शहद पीएं. इससे बहुत जल्दी आपका वजन बढ़ने लगेगा. आप नाश्ते में और रात में सोने से पहले शहद वाला दूध पी सकते हैं. इसे पीने से पाचन अच्छा रहता है और वजन बढ़ने में भी मदद मिलती है.
2- केला (Banana)- वजन बढ़ाने के लिए केले को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं. अगर आपको मोटा होना है तो आप दिन में कम से कम 3-4 केले जरूर खाएं. केला पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है. वजन बढ़ाने के लिए दूध या दही के साथ केला खाएं.
3- बादाम, खजूर और अंजीर (Almond, Dates and Figs)- वजन बढ़ाने में ड्राई फ्रूट्स काफी मदद करते हैं. आप मोटा होने के लिए 3-4 बादाम, खजूर और अंजीर को आप दूध में डालकर उबाल लें. इसे रोज दूध के साथ पीने से वजन बढ़ने लगेगा. रात में सोने से पहले इस दूध को पीने से पाचनतंत्र मजबूत होता है.
4- बीन्स (Beans)- वजन बढ़ाने के लिए खाने में बीन्स जरूर शामिल करें. बीन्स पोष्टिक तत्वों से भरपूर होती है. आप सब्जी या सलाद के रुप में बीन्स खा सकते हैं. बीन्स में विटामिन और मिनरल्स बहुत सारे होते हैं जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है.
5- दूध-दलिया और ओट्स (Milk and Oats)- दूध-दलिया या दूध ओट्स भी वजन बढ़ाने में मदद करता है. इसके लिए आप फुल फैट मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. नाश्ते में रोज दूध दलिया या मीठा ओट्स खाने से वजन में वृद्धि होती है.
6- गाजर और सेब (Apple and Carrot)- मोटापा बढ़ाने के लिए आप खाने में रोज सेब और गाजर का इस्तेमाल करें. आप सेब और गाजर को बराबर मात्रा में कद्दूकस कर लें. अब इसे लंच के बाद खाएं. कुछ हफ्तों में ही आपका वजन बढ़ने लगेगा.
7- किशमिश (Raisins)- वजन बढ़ाने के लिए किशमिश का इस्तेमाल भी किया जाता है. मोटा होने के लिए 10 ग्राम किशमिश को दूध में भिगो दें. रात में सोने से पहले इस दूध को उबाल लें और पी लें. अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो दूध के साथ किशमिश खा लें.
8- सोयाबीन (Soybean)- नाश्ते में सोयाबीन और अंकुरित अनाज खाने से भी वजन बढ़ने लगता है. सोयाबीन में भरपूर प्रोटीन होता है, जिससे शरीर मजबूत होता है और वजन भी बढ़ता है.
9- पीनट बटर (Peanut Butter)- पीनट बटर वजन बढ़ाने के लिए हेल्दी ऑप्शन है. जो लोग जिम में एक्सरसाइज करते हैं उन्हें जिम ट्रेनर पीनट बटर खाने की सलाह देते हैं. पीनट बटर पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसे खाने से वजन बढ़ता है.
10- जौ (Barley)- जौ खाने से भी वजन बढ़ता है. आप जौ को भीगोकर कूट लें जब छिलका उतर जाए. तो इस जौ से गाढ़े दूध में खीर बना लें. मेवा डालकर सुबह नाश्ते में जौ की खीर खाएं. 2-3 महीने तक ऐसा करने से आपका वजन बढ़ने लगेगा.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें: स्पिरुलिना के 10 गज़ब के फायदे, कोलेस्ट्रॉल और वजन घटाने में मिलेगी मदद
lifestyle https://ift.tt/3E2sbGK
Nutrela Weight Gain से पाएं स्वस्थ और मजबूत शरीर, आसानी से बढ़ाएं वजन
Nutrela Weight Gain: स्वस्थ और मजबूत शरीर की चाहत हर किसी की होती है. अगर आपका आइडियल वजन (Ideal Wight) है तो आप दिखने में स्मार्ट और लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे. अगर वजन बढ़ने लगे तो शरीर में कई बीमारियां पनपने लगती है, लेकिन अगर आपका वजन जरूरत से ज्यादा कम है तो भी आप बीमारियों को न्योता देते हो. इसीलिए हर कोई परफेक्ट फिगर (Perfect Figure) की चाहत रखता है. हालांकि जिस तरह वजन कम करना मुश्किल होता है उसी तरह से वजन बढ़ाना भी कोई आसान काम नहीं है. कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने पतलेपन से परेशान रहते हैं. वजन बढ़ाने के लिए दिन-रात कोशिश करते हैं. कई बार ऐसे सप्लीमेंट्स (Weight Gain Supplements) का सेवन कर लेते हैं जिनसे अचानक वजन तो बढ़ जाता है, लेकिन शरीर को ताकत और मजबूती नहीं मिल पाती. ऐसे में आपको हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने (Healthy Weight) की कोशिश करनी चाहिए. वजन बढ़ाने (Weight gain) के लिए शरीर में विटामिन (Vitamins), खनिज (Minerals), अमीनो एसिड (Amino Acids), प्रोटीन (Protein), कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) और फैट (Fat) का सही अनुपात होना जरूरी है. हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने के लिए Nutrela Weight Gain अच्छा ऑप्शन है. इसके सेवन से आपको भरपूर एनर्जी (Full Energy) और ताकत (Powerful Body) मिलेगी. Nutrela Weight Gain के सेवन से मिलेंगे ये फायदे.
यहां से खरीदें: NUTRELA WEIGHT GAIN 500 GM
1- हाई कैलोरी- वजन बढ़ाने के लिए आपको हाई कैलोरी डाइट लेने की सलाह दी जाती है. Nutrela Weight Gain कैलोरी से भरपूर है. इससे शरीर को भरपूर कैलोरी मिलती है. अन्य वेट गेन सप्लीमेंट्स में 3480 कैलोरी पाई जाती हैं, जबकि पतंजलि न्यूट्रिला वेट गेन से शरीर को 3834 कैलीरी मिलती है. नियमित रुप से इसके सवन से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है.
2- विटामिन और मिनरल्स से भरपूर- Nutrela Weight Gain से आपका सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता बल्कि आपका शरीर भी मजबूत बनता है. इसमें 52 से ज्यादा जरूरी पोषक तत्व शामिल हैं, जिसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मिलते हैं. इसमें 11 विटामिन्स, 12 खनिज और 18 जरूरी अमीनो एसिड शामिल हैं. इन चीजों से आपका शरीर मजबूत बनता है.
3- हर्बल एक्सट्रेक्ट- Nutrela Weight Gain में प्राकृतिक और जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया गया है. इसमें वजन बढ़ाने वाली 11 प्राकृतिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही हर्बल एक्सट्रेक्ट का भी उपयोग किया गया है. इन सभी तत्वों से स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है.
4- भरपूर कार्ब्स- Nutrela Weight Gain से शरीर को भरपूर कार्ब्स मिलता है. इसमें 66.89g कार्ब्स पाया जाता है. जो आपके शरीर को एनर्जी देने का काम करता है. Nutrela Weight Gain के नियमित सेवन से आप लंबे समय तक खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे.
5- ग्लूटामाइन- Nutrela Weight Gain में ग्लूटामाइन अमीनो एसिड पाया जाता है, जिसस शरीर के सभी फंक्शन अच्छी तरह से काम करते हैं. यह प्रोटीन के बिल्डिंग ब्लॉक और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बहुत जरूरी है. ग्लूटामाइन आंतों के स्वास्थ्य में भी अहम भूमिका निभाता है. इससे शरीर स्वस्थ रहता है और वजन बढ़ाने में मदद मिलती है.
6- ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल- Nutrela Weight Gain में कोलेस्ट्रॉल और ट्रांस फैट नहीं होता है. अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी. आपके स्वास्थ्य पर कोई विपरीत असर नहीं पड़गा. ये पूरी तरह से आयुर्वेदिक सप्लीमेंट है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें: Nutrela Diabetic Care से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, वजन घटाने में भी मिलेगी मदद
lifestyle https://ift.tt/3AbWRTS
कौन है दुनिया के सबसे अच्छे शहर, जानें 2021 के टॉप 10 शहरों के बारे में
हम से कई लोग ऐसे है जिन्हें दुनिया के अलग-अलग शहरों में घुमना पसंद होता है या उन्हें घूमने की चाह होती है. पर क्या आप दुनिया के अलग-अलग शहरों में घूमने जाने के पहले  क्या जानते हैं कि दुनिया के सबसे अच्छे शहर कौन से हैं?
अंतरराष्ट्रीय संस्कृति और मनोरंजन पत्रिका टाइम आउट ने आपके और हमारे इस सवाल का जवाब अपने सर्वेक्षण से ढूंढ निकाला है. टाइम आउट ने मेलबर्न से मैड्रिड, शिकागो से कोपनेहेगन और तेल अविव से टोक्यो तक करीब 27,000 शहरवासियों से इस विषय में जानकारी ली. यह पोल उन सभी महान चीजों को पहचानता है जो इन स्थानों ने पिछले 18 महीनों में कोविड -19 संकट के दौरान हासिल की हैं.
इस पोल में उन शहरों के खाने, संस्कृति, सामुदायिक योजनाओं, हरे-भरे स्थान और सस्टेनेबल प्रोजेक्ट को ध्यान में रखकर रैंक दिया गया है. इसका अर्थ साफ है कि इन शहरों को रैंक न केवल उनके वर्तमान बल्कि उनके भविष्य को भी ध्यान में रखकर दिया गया है. उन शहरों को रैंक अच्छा मिला है जो वर्तमान और अगली पीढ़ी के लिए जीवन बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे थे.
सैन फ्रांसिस्को बना नंबर वन शहर
टाइम आउट पत्रिका के अनुसार साल 2021 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को को दुनिया का सबसे बेस्ट सिटी माना गया है. आउटलेट ने इसका कारण कोविड-19 के दौरान अमेरिका में सख्त प्रतिक्रिया को दिया. इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को में  व्यवसायों को आगे बढ़ने के लिए रचनात्मक बनाया गया, अद्वितीय सहायता नेटवर्क के साथ समुदायों का विकास हुआ, लोगों ने जरूरतमंदों की मदद की, और कई अच्छे काम किए. न फ्रांसिस्को ने प्रगतिशील राजनीति, स्थिरता, सुखद मौसम का मार्ग प्रशस्त किया, जो साल भर बाहरी भोजन और सैकड़ों पार्कलेट की अनुमति देता है.
सैन फ्रांसिस्को के अलावा एम्स्टर्डम को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है वहीं तीसरा स्थान मैनचेस्टर ने अपने नाम किया है. यह है वह 10 शहर जिन्होंने टाइम आउट पत्रिका के टॉप 10 सिटीज ऑफ द वर्ल्ड में अपनी जगह बनाई.
Top 10 Cities in the World
सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, अमेरिका
एम्स्टर्डम, नीदरलैंड्स
मैनचेस्टर, यूनाइटेड किंगडम
कोपेनहेगन, डेनमार्क
न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
मॉन्ट्रियल, कनाडा
प्राग, चेक गणराज्य
तेल अवीव, इज़राइल
पोर्टो, पुर्तगाल
टोक्यो, जापान
इन टॉप 10 शहरों के अलावा अन्य शहर की लिस्ट में  लॉस एंजिल्स, शिकागो, लंदन, बार्सिलोना, मेलबोर्न, सिडनी, शंघाई, मैड्रिड, मैक्सिको सिटी, हांगकांग, लिस्बन, बोस्टन, मिलान, सिंगापुर, मियामी, दुबई, बीजिंग, पेरिस, बुडापेस्ट, अबू धाबी, साओ पाउलो, जोहान्सबर्ग, रोम, मॉस्को, ब्यूनस आयर्स, इस्तांबुल और बैंकॉक भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें:
वियतनाम के करीब जाने की कोशिश में US और चीन, वैक्सीन का लालच देकर ड्रैगन ने चला नया दांव, जानें क्या है बड़ी वजह
नागपुर में सुस्त अधिकारियों पर जमकर बरसे नितिन गडकरी, कहा- डंडा मारने का काम मुझ पर छोड़ दें
lifestyle https://ift.tt/2Xc4bk6
Ganpati Utsav 2021 Puran Poli Recipe: गणपति उत्सव पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस डिश पूरन पोली, जानें इसकी आसान रेसिपी
Ganpati Utsav 2021 Puran Poli Recipe: पूरन पोली महाराष्ट्र की बहुत फेमस डिश है. गणेश चतुर्थी के उत्सव में इस डिश को खास तौर पर घरों में बनाया जाता है. इसके अलावा इसे दिवाली में भी बनाया जाता है. बता दें कि इस डिश में एक रोटी होती है जिसमें दाल और चीनी का मिश्रण भरा जाता है. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. जो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी के तरीके के बारे में-
पूरन पोली बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री
मिश्रण बनाने के लिए
चना दाल-1 कप
पानी-3 कप
चीनी-1 कप
इलाइची पाउडर-1 छोटा चम्मच
जायफल-कद्दूकस किया हुआ
आटे के लिए
कप मैदा-1 कप
नमक-1 छोटा चम्मच
घी-2 छोटा चम्मच
पानी-1 कप
पूरन पोली बनाने की विधि
1. पूरन पोली बनाने के लिए सूसे पहले चना दाल लें और उसे घो कर 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं.
2. अब पकी दाल को निकालें और उसे मैश कर लें और उसमें चीनी मिलाएं.
3. फिर इसे धीमी आंच पर पकाना शुरू करें.
4. अब इसमें इलाइची पाउडर और जायफल मिलाएं.
5. इसे धीरे-धीरे पकाते रहे तब तक कि यह पूरी तरह से सुख न जाएं.
6. अब मिश्रण को निकालकर ठंडा होने दें.
7. अब एक कटोरी में मैदा, पानी, नमक और घी मिलाकर आंटा गूंथ लें.
8. अब इसे ढककर 30 मिनट के लिए छोड़ दें.
9. अब आंटे की लोई बनाएं और उसमें मिश्रण डालकर इसे बेल दें.
10. अब तवे पर घी गर्म करके इसे दोनों तरफ से पकाएं.
11. आापकी गर्मागर्म पूरन पोली तैयार हैं और अब इसे सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/38WTIeB Utensils: भूलकर भी इन फूड्स को एल्युमीनियम के बर्तन में ना पकाएं, हो सकता है नुकसान
<a href="https://ift.tt/38XVoVd Remedies For Weight Gain: वजन बढ़ाने का रामबाण इलाज, जीवनशैली में करें ये बदलाव
lifestyle https://ift.tt/3C4OrxX
Sugar Face Scrub: इस तरह बनाएं घर पर शुगर फेस स्क्रब, चेहरा बनेगा ग्लोइंग और निखरा
Sugar Face Scrub For Clean and Glowing Skin: मिठाई हम सबको बहुत पसंद होती है. इसे बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. हम सबसे घर में चीनी का इस्तेमाल बहुत अधिक मात्रा में होता है. ऐसे क्या आप जानते हैं कि इसका यूज आप फेस स्क्रब बनाने में भी कर सकते हैं. आप घर पर ही शुगर से ही फेस स्क्रब बना सकते हैं. यह चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाकर चेहरे पर नई रंगत लेकर आता है. इसके साथ ही यह चेहरे से झुर्रियां हटाने में मदद करता है. तो चलिए जानते हैं इस चमत्कारी स्क्रब को बनाने के तरीके के बारे में-
आप चेहरे को साफ करने के लिए इस फेस स्क्रब करने का इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे चेहरे पर निखार दिखने लगेगा. इसके बाद आप चेहरे को गीले तौलिए से पोंछ कर पानी से चेहरा धो लें.
चीनी फेस स्क्रब यूज करने का तरीका
अगर आपके चेहरे का निखार डेल सेल्स के कारण खो गया है तो इसके लिए आप चीनी का यूज कर सकते है. इसे स्क्रब की तरह यूज करने के लिए आर हाथ में पानी लें और उसमें दो चम्मच चीनी लें और चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़े. 3 से 4 मिनट में चेहरे पर ग्लो दिखने लगेगा.
नींबू और चीनी का करें इस्तेमाल
अगर गर्मी और धूप के कारण चेहरे पर टैनिंग होने लगे तो इसके लिए और नींबू और चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. दो चम्मच चीनी लें और उसमें तीन चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इसे बाद हल्के हाथों से चेहरे की स्क्रबिंग करें. कुछ ही दिनों में चेहरे की सारी टैनिंग निकल जाएगी.
ग्रीन टी और चीनी का करें इस्तेमाल
आपको बता दें कि ग्रीन टी में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं. इससे चेहरे की झुर्रियां कम होती है और यह घाव भरने में मददगार होता है. सबसे पहले  ग्रीन टी को पानी में मिला कर छान लें और उसमें चीनी मिलाएं. इस फेस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और कुछ ही दिनों में आपको झुर्रियों से मुक्ति मिल जाएगी.
बादाम और चीनी का करें इस्तेमाल
आप बादाम को रात भर के लिए भिगोकर रख दें. इसके बाद पीसकर उसका पेस्ट बना लें. फिर इसमें चीनी और बादाम का तेल मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें. इससे चेहरे की खोई हुई चमक वापस आ जाएगी.
चीनी और टमाटर का करें इस्तेमाल
आप चीनी के साथ टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले एक टमाटर काट कर उस पर चीनी फैला दें. इसे चेहरे पर स्क्रब करें और थोड़ी देर छोड़ दें. 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो दें. कुछ ही दिनों में चेहरे पर टैनिंग की समस्या खत्म हो जाएगी.
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/3hpRzfY Hacks: प्याज को ऐसे करें लंबे समय के लिए स्टोर, जानिए टिप्स
<a href="https://ift.tt/3EcFWma Health Benefits: हल्दी के हैरान कर देनें वाले कई फायदे, जानिए
lifestyle https://ift.tt/3CiGSEb