Sunday, September 12, 2021
Weight Loss in PCOS: आपका भी पीसीओएस के कारण बढ़ गया है वजन, इस डाइट प्लान से आसानी से करें कम

Tips to Reduce weight in PCOS: पीसीओएस (PCOS) एक ऐसी समस्या हो गई है जिससे आजकल आमतौर पर महिलाएं बहुत प्रभावित हैं. इसका कारण है असंतुलित हार्मोन्स, अनियमित मासिक-चक्र (Periods) और दोनों अंडाशय (Ovaries) में छोटे अल्सर बन जाना इसके कॉमन लक्षण है. आज के समय में कई महिलाएं इस परेशानी से ग्रस्त हैं. इसके वजह से तेजी से वजन बढ़ने की समस्या भी देखी गई है. अगर आप भी पीसीओएस से ग्रसित है और उसके कारण आपका वजन बढ़ गया है तो आप कुठ दिप्स अपनाकर आपकने बढ़े वजन को कम कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

कार्ब का सेवन कम करें
बता दें कि कार्ब के सेवन से शरीर में पर इंसुलिन स्तर प्रभाव पड़ता है. इसे वजन बढ़ने की समस्या देखा गई है. अगर आप इसके सेवन को कर देंगे यह वजन कम करने में मदद कर सकता है. आप अपनी डाइट में प्रोटीन और वसा की मात्रा को बढ़ा दें. इससे शरीर में इंसुलिन स्तर गिरेगा और आपको वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी.

ज्यादा फाइबर का करें सेवन
आपको बता दें कि फाइबर खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. इसलिए आप चिप्स, नमकीन या बिस्किट जैसी चीजें न खाएं. लंबे समय तक ज्यादा फाइबर के सेवन से शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध पर असर पड़ता है और यह वजन कम करने में मदद करता है.

प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का करें सेवन
आप अपने डाइट में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का सेवन खूब करें. इससे आपका पेट भरा हुआ लगता है और शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. यह आपके शरीर में कैलोरी इनटेक को कंट्रोल करके आपका वजन कम करने में करता है मदद.

मीठा और प्रोसेस्ड फूड से रहें दूर
आप इस बात का खास ख्याल रखें कि प्रोसेस्ड फूड पूरी तरह से खाना छोड़ दें. इसके साथ ही मीठे का सेवन बिलकुल कम कर दें. मीठा खाने से आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवेल बढ़ता है और आप मोटापे का शिकार बनते हैं.

रोज़ाना वर्कआउट जरूर करें
खाने के साथ-साथ आप कर्कआउट पर भी विशेष ध्यान रखें. इस कारण यह शरीर के फैट को जलाकर वजन कम करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3hpRzfY Hacks: प्याज को ऐसे करें लंबे समय के लिए स्टोर, जानिए टिप्स

<a href="https://ift.tt/3z1pNwd Need To Be Before Marriage: शादी से पहले जरूर करवा लें ये 7 टेस्ट, शादी के बाद नहीं पड़ेगा पछताना

lifestyle https://ift.tt/3C6yyHw
Aluminium Utensils: भूलकर भी इन फूड्स को एल्युमीनियम के बर्तन में ना पकाएं, हो सकता है नुकसान

Don't Cook these things in Aluminium Utensils: आप अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए बहुत से जतन करते हैं लेकिन कभी-कभी छोटी-छोटी गलतियों के कारण हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल हर घर में होता है. बता दें कि Cookware Manufacturers Association के मुताबिक अमेरिका में भी 60% बर्तन एल्यूमीनियम का होता है. एल्युमीनियम को इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा कारण है कि यह बहुत अच्छा कंडक्टर होता है.

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एल्युमीनियम के बर्तनों में बहुत से फूड्स को पकाने से बचना चाहिए. बता दें कि एल्युमीनियम के बर्तन एसिडिक फूड्स के साथ रिएक्ट करते हैं और इस कारण यह शरीर में मेंटल की मात्रा बढ़ा देते है. तो चलिए जानते हैं कि किन फूड्स एल्युमीनियम के बर्तन में पकाने से बचना चाहिए-

सिरका उससे जुड़ी डिशेज न पकाएं एल्युमीनियम के बर्तनों में
कई एक्सपर्ट्स के मुताबिक एल्युमीनियम सिरके के साथ बहुत तेजी से रिएक्ट करता है. यह शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इस लिए आप सिरके के डिश को कांच के या चीनी मिट्टी के बर्तनों रख या पका सकते हैं.

टमाटर की ग्रेवी या सॉस ना पकाएं एल्युमीनियम के बर्तनों में
आपको बता दें कि टमाटर एसिडिक नेचर का होता है और इसे एल्युमीनियम में पकाने से इसका स्वाद बिगड़ जाता है. इसके साथ ही यह एल्युमीनियम से रिएक्ट करता है और इसके कारण डिश का स्वाद भी बिगड़ जाता है.

सिट्रस फूड्स को ना पकाएं एल्युमीनियम के बर्तनों में
आपको बता दें कि हमें किसी भी तरह के सिट्रस फूड्स को एल्युमीनियम के बर्तनों में ना बनाएं. यह एल्युमीनियम के साथ रिएक्ट कर सकता है. ध्यान रखें कि आप लेमन कर्ड या लेमन राइस जैसे डिशेज को एल्युमीनियम के बर्तनों में पकाने से बचें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3k347eO, Asteroid और Astronomy को हिंदी में क्या कहते हैं? जानें अंग्रेजी के इन शब्दों की हिंदी

<a href="https://ift.tt/3EcFWma Health Benefits: हल्दी के हैरान कर देनें वाले कई फायदे, जानिए
lifestyle https://ift.tt/3z4LbAH
कोविड-19 वैक्सीन के एक और हैरतअंगेज फायदे को नहीं कर सकते नजरअंदाज, जानिए क्या है

कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया भर में न सिर्फ करोड़ों लोगों की सेहत को प्रभाव किया है बल्कि समाज के सभी वर्गों में डिप्रेशन, तनाव का कारण भी बनी है. कोविड वैक्सीन लगवाने से एक स्पष्ट और आश्चर्यजनक फायदा मिलता है. ये आपको गंभीर रूप से बीमारी या वायरस की चपेट में आने पर मौत से बचाती है. ये अपने आप में खुद हैरतअंगज फायदा है. लेकिन, अमेरिका में एक रिसर्च से टीकाकरण के दूसरे हैरतअंगेज फायदे का खुलासा हुआ है, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. शोधकर्ताओं का कहना है कि टीकाकरण करानेवाले लोगों को मानसिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार का भी अनुभव हो सकता है. यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा कि वैक्सीन संभावित तौर पर मानसिक स्वास्थ्य को फायदा पहुंचा सकती है.

क्या कोविड-19 वैक्सीन से मानसिक सेहत को पहुंचता है फायदा?

प्लोस पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च का मकसद ये मूल्यांकन करना था कि वैक्सीन का पहला डोज लगवाने से मानसिक परेशानी में कम समय के लिए क्या प्रभाव पड़ते हैं. शोधकर्ताओं ने 8 हजार व्यस्को के मानसिक स्वास्थ्य का विश्लेषण रिसर्च के तौर पर 1 मार्च 2020 और 31 मार्च 2021 के बीच किया. रिसर्च में टीकाकरण से संक्षिप्त समय के लिए सीधे प्रभाव का खुलासा हुआ. महत्वपूर्ण बात ये है कि रिसर्च ने टीकाकरण कराने के सरकारात्मक प्रभाव में इजाफा किया. शोधकर्ताओं ने बताया कि हम प्रमाणित करते हैं कि कैसे दिमागी सेहत की परेशानी टीकाकरण करानेवाले और वैक्सीन नहीं लगवानेवालों के बीच अलग हो गई. आर्थिक अनिश्चितता और कोविड-19 से जुड़ी सेहत के जोखिम के बीच तुलना करने पर हमें दिमागी सेहत पर टीकाकरण के कम समय के प्रभाव मालूम हुए.

पहले डोज से मानसिक परेशानी में कम समय के लिए पड़ा प्रभाव

अप्रैल और मई 2020 के शुरू में पूर्व के रिसर्च से अमेरिका में दिमागी परेशानी के चरम की मौजूदगी का खुलासा हुआ था और उसके बाद कम हो गए. कोविड-19 वैक्सीन से स्वास्थ्य के जोखिम को कम करने , आर्थिक और सामाजिक नतीजे सुधारने की उम्मीद की जाती है, जिसके बाद दिमागी सेहत के लिए संभावित लाभ होंगे. डॉक्टर एचके महाजन ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "कोरोना महामारी ने रोजगार, आय और सेहत समेत लोगों की जिंदगी के कई पहलुओं को प्रभावित किया है. इन सभी फैक्टर ने दिमागी सेहत की समस्याओं में कोविड-19 से जूझ रहे लोगों में योगदान दिया. इस वायरल बीमारी के मानसिक पहलू मनोवैज्ञानिक तनाव, चिंता, डिप्रेशन, सामाजिक अलगाव और खुदकुशी के विचार तक सीमित नहीं हैं." उन्होंने आगे बताया, "बड़े पैमाने पर टीकाकरण ने हर्ड इम्यूनिटी बढ़ाने, लोगों के बीच चिंता कम करने में बड़ा योगदान दिया. उसने आजीविका गंवाने वालों की दोबारा रोजगार के पहलू को भी बढ़ाया. टीकाकरण के गंभीर संक्रमण से सुरक्षा पर जागरुकता फैलने से लोग कोरोना से पहले की स्थिति में धीरे-धीरे लौट रहे हैं. इस तरह ये दिमागी सेहत के मुद्दे जैसे चिंता, डिप्रेशन दूर करने में मदद कर रहा है."

ये भी पढ़ें

Kitchen Hacks: प्याज को ऐसे करें लंबे समय के लिए स्टोर, जानिए टिप्स

Turmeric Health Benefits: हल्दी के हैरान कर देनें वाले कई फायदे, जानिए
lifestyle https://ift.tt/3nqfH5S
Sidharth Shukla के जाने के बाद 'Fit' और 'Healthy' पर छिड़ी है बहस, जानिए सारे सवालों के जवाब

Sidharth Shukla के जाने के बाद 'Fit' और 'Healthy' पर छिड़ी है बहस, जानिए सारे सवालों के जवाब.
lifestyle https://ift.tt/3hpc6kC
अद्भुत चमत्कारों से भरा पड़ा है आंध्र प्रदेश का लेपाक्षी | एक अकेला इस शहर में

'एक अकेला इस शहर में- सीज़न 2' के आज के एपिसोड में सैर कीजिए दक्षिण भारत के एक ऐसे शहर की जिसका ऐतिहासिक, पुरातात्विक और कलात्मक महत्व है. यहां ज़मीन को ना छूने वाला खंभा है जिसका राज़ जानने के लिए कभी एक ब्रिटिश इंजीनियर ने भी कई पैंतरे आज़माए थे पर पता कुछ नहीं चला. श्री राम, माता सीता और जटायु की कहानी भी कहता है ये शहर.
lifestyle https://ift.tt/3z3R2X4
Home Remedies For Weight Gain: वजन बढ़ाने का रामबाण इलाज, जीवनशैली में करें ये बदलाव

Home Remedies For Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए आपको अपने खाने-पीने के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को भी फॉलो करना जरूरी है. इसके लिए सही डाइट प्लान (Weight Gain Diet) और एक्सरसाइज (Weight Gain Exercise) जरूरी है. इस तरह आप हेल्दी वेट गेन कर सकते हैं. अगर आप सही तरीके से वजन बढ़ाते हैं तो आपका शरीर स्वस्थ और मजबूत बनता है. अगर आप भी अपने दुबले शरीर (Slim) से परेशान रहते हैं और बार-बार बीमार होते हैं, तो ये कमजोर इम्यूनिटी (Immunity) की ओर संकेत करती है. आज हम आपको ऐसा आयुर्वेदिक इलाज बता रहे हैं जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी. आइये जानते हैं.

वजन बढ़ाने का आयुर्वेदिक इलाज (Ayurvedic Treatment For Weight Gain)

1- अश्वागंधा चूर्ण और दूध- वजन बढ़ाने के लिए आप दूध का सेवन जरूर करें. दूध में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. वहीं, अश्वागंधा चूर्ण का उपयोग आयुर्वेद में काफी किया जाता है. रोज दूध और अश्वागंधा साथ में लेने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है.

2- दही और केला- वजन बढ़ाने के लिए दूध केला बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन जिन लोगों को सुबह के वक्त केला और दूध पचाने में परेशानी होती है वो सुबह के वक्त दही के साथ केले का सेवन कर सकते हैं. इससे वजन बढ़ जाएगा.

3- दूध और शतावर चूर्ण- आयुर्वेद में शतावर चूर्ण को बहुत कारगर माना जाता है. इस औषधि को अगर आप दूध के साथ मिलाकर लेते हैं तो इससे वजन बढ़ाने में आसानी होगी. इसके सेवन के वक्त आपको हाई प्रोटीन डाइट लेना जरूरी है. आप इसके साथ दूध, दही, छाछ और सोयाबीन ले सकते हैं.

4- खजूर- वजन बढ़ाने में खजूर बहुत कारगर साबित होता है. जो लोग मोटा होना चाहते हैं, उन्हें डेली 5 खजूर खाने चाहिए. आप खजूर को दूध के साथ भी खा सकते हैं. इससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा.

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में बदलाव (Weight Gain Diet Plan)

1- हाई कैलोरी- वजन बढ़ाने के लिए आपको हाई कैलोरी डाइट लेना जरूरी है. इसके लिए आप बिना चोकर वाला आटा, ब्रेड, चावल, आलू, शकरकंद, फुल क्रीम मिल्क अपनी डाइट में शामिल करें. दही, पनीर, सूजी, गुड़, चॉकलेट खाएं. इसके अलावा फलों में केला, आम, चीकू, लीची, खजूर जैसे फल खाएं. आप शहद घर पर बनी घी रोटी, मक्खन, दूध शहद या रोज सिरप या चॉकलेट डालकर पीएं. इनसे शरीर को हाई कैलोरी मिलेगी.

2- जल्दी जल्दी मील लें- आप अपने दो मील के बीच कुछ न कुछ खाते रहें जैसे आप घर पर बने लड्डू, मिल्कशेक, उबले चने, पनीर सैंडविच, साबूदाना खीर खा सकते हैं. इसके अलावा कॉर्न सलाद, खजूर, गुड़-चना, बादाम-किशमिश भी खा सकते हैं. इससे एनर्जी मिलेगी और वजन भी बढ़ेगा.

3- हेल्दी फैट है जरूरी- वजन बढ़ाने के लिए आपको खाने में फैट वाली चीजें भी शामिल करनी होंगी. इससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी. आप इसके लिए मूंगफली, तिल, बादाम, अखरोट, पिस्ता, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज, खरबूजे के बीज खा सकते हैं. ऑयल के लिए आप सरसो, जैतून, सूरजमुखी, तिल, घी या नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं.

4- वजन बढ़ाने के लिए फल-सब्जियों- मोटा होने के लिए आप फलों में केला, आम, चीकू, लीची, अंगूर, शरीफा, खजूर खा सकते हैं. वहीं सब्जियों में जमीन में उगने वाली चीजें जैसे आलू, अरबी, शकरकंद और गाजर खा सकते हैं.

5- हाई प्रोटीन डाइट लें- वजन घटने से मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं ऐसे में आपको मसल्स को मजबूत बनाने के लिए हाई प्रोटीन वाली चीजें खानी चाहिए. आप दालें, राजमा, छोले, लोबिया, मछली, मीट, दही और अंडा जरूर खाएं.

6- अधिक ऊर्जा का सेवन करें- वजन बढ़ाने के लिए अपनी दैनिक ऊर्जा के आहार से ज्यादा खाएं. कोशिश करें की अपनी डेली जरूरत से 300 से 400 ज्यादा कैलोरी लें. जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिल सके.

7- छोटे छोटे आहार लें- वजन बढ़ाने के लिए आप एक बार में ज्यादा खाने की बजाय छोटे-छोटे मील लें. एक साथ ज्यादा खाने से आपको अपच या ब्लोटिंग की भी समस्या हो सकती है.

8- एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन- वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज के बाद आपको फुल ऑफ प्रोटीन डाइट लेनी चाहिए. इससे मांसपेशियां बढ़ाने में मदद मिलती है. आप लो फैट पनीर, उबले अंडे या बॉयल्ड चिकेन खा सकते हैं.

वजन बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव (Change Lifestyle For Weight Gain)

1 मोटा होने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है. इससे मासपेशियां बढ़ती हैं, शरीर को मजबूती मिलती है और बॉडी की टोनिंग होती है.
2 योग से भूख खुलती है. तनाव दूर भगाने, मेटाबोलिज्म को अच्छा बनाने और स्टामिना को बढ़ाने के लिए आप योग कर सकते हैं.
3 हेल्दी वजन बढ़ाने के लिए जरूरी है, कि आप बाहर का जंक फूड का सेवन कम से कम करें. इससे गलत तरीके से वजन बढ़ता है.
4 नियमित रूप से अपना वेट किसी डायरी या ऐप में लिखते रहें. इससे आपको अपने लक्ष्य को पाने में मोटिवेशन मिलेगा.
5 वजन बढ़ाने में भी वक्त लगता है. इसलिए मोटा होने के लिए धैर्य के साथ प्रयास करते रहें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा फायदा
lifestyle https://ift.tt/2XeNVhy
वृश्चिक राशि वाले 12 से 14 सितंबर तक सावधान रहें, बन रहा है अशुभ योग, कहते हैं इसे 'ग्रहण योग'

Scorpio Horoscope: पंचांग के अनुसार 12 सितंबर 2021 को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. इस तिथि को स्कंद षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है. आज नक्षत्र विशाखा और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है.

केतु का वृश्चिक राशि में गोचर
वृश्चिक राशि में केतु विराजमान हैं. ज्योतिष शास्त्र में केतु को पाप ग्रह माना गया है. पंचांग के अनुसार बीते 23 सितंबर 2020 को केतु का वृश्चिक राशि में गोचर हुआ था. वृश्चिक राशि में केतु अगले वर्ष यानि 12 अप्रैल 2022 तक रहेगा.

केतु का स्वभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु को पाप ग्रह बताया गया है, लेकिन ये हमेशा अशुभ फल प्रदान करता है, ऐसा नहीं है. केतु विशेष स्थितियों में अत्यंत शुभ फल भी प्रदान करता है. केतु का स्वभाव कुछ-कुछ मंगल ग्रह जैसा ही माना गया है. इसीलिए इसे क्रूर ग्रह भी कहा गया है. केतु का रंग कृष्ण वर्ण है. केतु मोक्ष का कारक भी है. केतु चर्म रोग का कारक भी माना गया है.

ग्रहण योग
चंद्रमा जब राहु या केतु के संपर्क में आता है तो ग्रहण योग की स्थिति बनती है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण योग को अशुभ और खतरनाक फल देना वाला योग भी बताया गया है. पंचांग के अनुसार 12 सितंबर 2021, रविवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर होगा. चंद्रमा 14 सितंबर 2021, मंगलवार को प्रात: 07 बजकर 05 मिनट तक इसी राशि में रहेगा. चंद्रमा जब तक वृश्चिक राशि में रहेगा तब तक ग्रहण योग की स्थिति रहेगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण योग बनने के कारण चंद्रमा की शक्ति क्षीण हो जाती है और वो अपने शुभ फल प्रदान नहीं कर पाता है. चंद्रमा को मन का कारक कहा गया है. चंद्रमा पर ग्रहण लगने से व्यक्ति को मानसिक परेशानी, तनाव, विवाद, अज्ञात भय लगा रहता है. इस दौरान वाद- विवाद की स्थिति से बचना चाहिए. इसके साथ ही पूँजी के निवेश में भी सावधानी बरतनी चाहिए. ग्रहण योग के समय वाहन प्रयोग में भी सतर्कता बरतनी चाहिए. इसके साथ गलत आदत और बुरी संगत से भी दूर रहें.

यह भी पढ़ें:
Chanakya Niti: खुशहाल दांपत्य जीवन में छिपा है सफलता का रहस्य, इस रिश्ते में कभी न आने दें इन बातों को, जानें चाणक्य नीति

September Festival List 2021: सितंबर का महीना धार्मिक दृष्टि से विशेष है, जानें सितंबर माह के व्रत और त्योहार

Surya Grahan 2021: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर 'सूतक' की नहीं बन रही है स्थिति, जानें किस डेट को लग रहा है ग्रहण

lifestyle https://ift.tt/3hm2Z4w
Subscribe to:
Posts (Atom)