Friday, September 10, 2021

Covid 19 After Effects: कोविड के बाद झड़ रहे हैं बाल? Stress हो सकती है वजह, जानें क्या है उपाय

Are you losing hair due to covid 19 after effect, here is the remedy: पिछले दो सालों से कोविड ने लोगों के जीवन में बहुत बड़े-बड़े बदलाव ला दिए हैं. काम करने के तरीके से लेकर हेल्दी रहने के तरीके तक सब बदल गया है. इसे यूं कहें कि इसने लोगों का पूरा जीवन ही बदल दिया है तो गलत नहीं होगा. वे लोग जो खुद कोविड का शिकार हुए या जिन्होंने इसका स्ट्रेस लिया दोनों ही अपने-अपने स्तर पर बहुत सी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. कोविड के बाद आने वाली परेशानियों में से एक है बालों का झड़ना. बाकी समस्याओं के अलावा इसका मुख्य कारण स्ट्रेस भी है.

कोविड ने बिगाड़ी है मानसिक सेहत –

कोविड हुआ हो या नहीं लेकिन एक बड़े तबके को कोविड ने मानसिक रूप से बहुत नुकसान पहुंचाया है. न जाने कितने लोग इसके कारण साइकोलॉजिस्ट्स के पास पहुंचे तो न जाने कितने डर की वजह से अपना स्वास्थ्य खराब करते चले गए.

जब हम लगातार डर या तनाव में रहते हैं तो एंड्रोक्राइन ग्लैंड्स से बनने वाले दो हॉरमोन एडरिनालिन और कोर्टिसोल अधिक मात्रा में रिलीज होते हैं. ये हॉरमोन ब्लड के द्वारा पूरे शरीर में पहुंच जाते हैं और शरीर के हर अंग को नुकसान पहुंचाते हैं. फियर हॉरमोन एडरिनल ग्लैंड और एंडोक्राइन ग्लैंड द्वारा बनाए जाते हैं. इनकी वजह से आपकी सोचने की क्षमता, शक्ति और फोकस करने की क्वालिटी पर असर पड़ता है.

इस हॉरमोन से बिगड़ती है मेंटल हेल्थ –

कोर्टिसोल शरीर में फाइट या फ्लाइट रिस्पांस के लिए जिम्मेदार होता है, जिससे आपकी मेंटल हेल्थ बिगड़ती है. जब मेंटल हेल्थ अच्छी नहीं होती तो स्ट्रेस बहुत अधिक होता है. इस स्ट्रेस से शरीर में कई तरह के केमिकल रिएक्शन होते हैं जो कई प्रकार की समस्याएं खड़ी करते हैं. इनमें से एक है बालों का झड़ना.

जब बिना किसी वाजिब कारण के आपके बाल टूटते ही जा रहे हैं तो समझ जाइये ये स्ट्रेस है. कोविड हो चुका है और यह स्थिति आ रही है तो ये उसी का साइट इफेक्ट है.

क्या हैं उपाय –

कोविड को खत्म करना हमारे हाथ में नहीं है लेकिन इससे उपजने वाले तनाव को जरूर काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.

अच्छी डाइट लें जिसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व हों. फल और हरी सब्जियां ज्यादा खाएं.

मेडिटेशन सीखने की कोशिश करें और ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करें.

सुबह या शाम की हल्की धूप में जरूर बैठें और कुछ समय खुली हवा में बिताएं.

आभार व्यक्त करना सीखें और हर छोटी बात के लिए परेशान न हों.

अगर समस्या ठीक नहीं होती तो एक्सपर्ट के पास जाकर मेंटल हेल्थ को ठीक करने का प्रयास करें.

स्ट्रेस को नियंत्रण में रखने के लिए थिंकिंग प्रॉसेस को लगाम दें और क्रिएटिव कामों में समय बिताएं.

म्यूजिक सुनें. रिपोर्ट्स बताती हैं कि म्यूजिक तनाव कम करने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें:

Health and Fitness Tips: Liver को रखना चाहते हैं स्वस्थ? तो इन चीजों को करें डाइट में शामिल

Kitchen Hacks: बनाना है हेल्दी ब्रेकफास्ट? तो झटपट बनाएं पनीर चीला, जानें रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3A2dzom

रिसर्च में बड़ा खुलासा, प्रेगनेंट महिलाओं को कोविड वैक्सीन से नहीं बढ़ता है मिसकैरेज का जोखिम

प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में कोविड-19 की रोकथाम के लिए वैक्सीन का इस्तेमाल गर्भपात का जोखिम नहीं बढ़ाता है. जामा पत्रिका में ऑनलाइन प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक मिसकैरेज या गर्भपात का सामना करनेवाली महिलाओं की तुलना प्रेगनेंसी के दौरान टीकाकरण करानेवाली महिलाओं से की गई.

इसके लिए शोधकर्ताओं ने दिसंबर 2020 और जून 2021 के बीच एक लाख 5 हजार से ज्यादा प्रेगनेन्ट महिलाओं के डेटा का विश्लेषण किया. रिसर्च के दौरान हर चार हफ्ते बाद उन महिलाओं की सेहत की मॉनिटरिंग की गई, तो पता चला कि कुछ 13 हजार 160 महिलाओं को गर्भपात का सामना हुआ.

प्रेगनेंसी में कोविड-19 टीकाकरण के आश्वस्त करनेवाला डेटा

शोधकर्ताओं के मुताबिक, उन महिलाओं की प्रेगनेंसी को 6-19 सप्ताह के बीच जांच करने पर खुलासा हुआ कि कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल से अगले 28 दिनों में गर्भपात के खतरे में बढ़ोतरी नहीं हुई. उन्होंने बताया कि डेटा सबूत में इजाफा करते हैं कि प्रेगनेंट महिलाओं को कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण कराना चाहिए.

उन्होंने कहा कि जरूरी है कि प्रेगनेंट महिलाएं कोरोना वायरस से खुद को बचाएं क्योंकि कोविड-19 की गंभीर दिक्कतों का जोखिम ज्यादा होता है. 7.8 फीसद प्रेगनेंट महिलाओं ने फाइजर की कोविड वैक्सीन का कम से कम एक डोज इस्तेमाल किया, 6 फीसद ने मॉडर्ना की कोविड वैक्सीन का एक डोज और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन 0.5 फीसद प्रेगनेन्ट महिलाओं ने लगवाई.

कोविड वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं बढ़ाता गर्भपात का जोखिम

अगस्त में सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल ने मजबूती से कोविड-19 के खिलाफ सभी प्रेगनेंट महिलाओं के टीकाकरण की वकालत की थी. शोधकर्ताओं का कहना है कि प्रेगनेंसी में कोविड-19 वैक्सीन की सुरक्षा के बारे में आश्वस्त करनेवाले सबूत नई रिसर्च के नतीजों से मिलते हैं, विशेषकर एमआरएन वैक्सीन के बारे में. यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन स्कूल ऑफ मेडिसीन की रिसर्च में टीकाकरण करानेवाली 17 हजार से ज्यादा महिलाओं को शामिल किया गया और प्रतिभागियों में प्रेगनेंट और ब्रेस्टफीडिंग करानेवाली महिलाओं की संख्या ज्यादा थी. रिसर्च से पता चला कि प्रेगनेंट महिलाओं को टीकाकरण से मामूली रिएक्शन के अलावा कोई अप्रत्याशित नुकसानदेह प्रभाव नहीं पड़े.
lifestyle https://ift.tt/3A1GEAv

Ganesh Chaturthi 2021: इस त्यौहार में पहनें कुछ खास, celebs से लें फैशनेबल neckpiece चुनने के ideas

Take Ideas from celebs to select neckpieces for ganesh chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी के मौके पर खास दिखने के लिए आपने पूरी तैयारी कर ली है पर ज्यूलरी खासकर नेकपीस को लेकर कंफ्यूज हैं तो हम आपकी मदद किए देते हैं. यहां देखें कुछ सेलिब्स को और उनके नेकपीस पसंद आने पर अपने लिए भी ऑर्डर करें कुछ ऐसा ही खास जो आपकी ड्रेस में चार चांद लगा दे. पोल्की से लेकर स्टोन तक, कुंदन से लेकर डायमंड तक, यहां बहुत सी वैरायटी है.

आलिया –

आप भी आलिया की तरह कुछ मिक्स एंड मैच पहन सकते हैं. उन्होंने ब्लू ड्रेस के साथ कुंदन और पोल्की का पिंक कलर का चोकर पहना है. इसे और स्पेशल लुक देने के लिए उन्होंने मैचिंग बेंदी लगाई और कान में कुछ नहीं पहना. बालों को पीछे बांधकर आप भी ये लुक अपना सकती हैं.

सारा –

सारा ने डायमंड की एलिगेंट ज्यूलरी पहनी है जो इंडियन और वेस्टर्न दोनों के साथ जाती है. ये पेंडेंस सेट है जिसमें छोटे से ईयररिंग्स भी हैं. डायमंड ज्यूलरी सीक्वेंस वर्क की ड्रेसेस के साथ जाती है. इसे किसी भी कलर की ड्रेस के साथ कैरी किया जा सकता है.

तारा –

तारा ने लहंगे के साथ पोल्की और कुंदन का हार पहना है जिसमें कान के झुमके भी हैं. इससे तारा का लुक कंप्लीट लग रहा है. पोल्की और कुंदन की खास बात यह होती है कि इसे किसी भी कलर की ड्रेस के साथ पेयर किया जा सकता है. हाथ में कंगन आपके लुक को और बढ़ा देंगे.

जान्हवी –

अगर कुछ हेवी पहनना चाहते हैं तो जान्हवी की तरह नेकलेस चुन सकते हैं. डीप गले के ब्लाउज के साथ ये हैवी नेकलेट कट डायमंड्स से बना है. मिरर वर्क की ड्रेस के साथ ये बहुत ही खूबसूरत लगेगा. ध्यान रहे कि जब नेकलेस इतना हेवी हो तो ईयररिंग्स छोटे ही पहनें ताकि नेकपीस का अट्रैक्शन बना रहे.

कियारा –

कियारा ने महरून और डार्क रेड साड़ी के साथ कुंदन का नेकपीस पहना है. ये बड़े कुंदन बहुत ही साफ तरह से माला में पिरोए गए हैं. मिरर और गोटोवर्क की ड्रेस के साथ ये नेकपीस आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देगा.

यह भी पढ़ें:

Health and Fitness Tips: Liver को रखना चाहते हैं स्वस्थ? तो इन चीजों को करें डाइट में शामिल

Kitchen Hacks: बनाना है हेल्दी ब्रेकफास्ट? तो झटपट बनाएं पनीर चीला, जानें रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3Ae4QzP

Superfood Spirulina: विटामिन और प्रोटीन से भरपूर है स्पिरुलिना, सेहत के लिए है ‘सुपरफूड’

Spirulina For Health: स्पिरुलिना को सेहत के लिए सुपरफूड कहा जाता है. पिछले कुछ समय में स्पिरुलिना काफी पॉपुलर हुआ है. स्पिरुलिना विटामिन, मिनरल और प्रोटीन से भरपूर है. इसमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसीलिए इसे सुपरफूड भी कहा जाता है. स्पिरुलिना में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी12, फोलिक एसिड, कॉपर और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें 18 विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं. अगर आप डाइट में 100 ग्राम स्पिरुलिना शामिल करते हैं तो इसमें आपको 60 ग्राम प्रोटीन मिलता है. स्पिरुलिना को प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है. स्पिरुलिना मोटापा कम करने और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए में मदद करता है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट से कैंसर का खतरा कम करने में मदद मिलती है. हार्ट और कॉलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी ये फायदेमंद है. जानते हैं स्पिरुलिना इतना फायदेमंद क्यों है?

1- विटामिन बी कॉम्प्लेक्स- स्पिरुलिना में विटामिन बी-12 और फोलिक एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र हेल्दी और सुचारु रुप से काम करता है. स्पिरुलिना आपके दिमाग को तनावमुक्त रखने में मदद करता है. इसमें पाए जाने वाले विटामिन बी-12 और फोलेट से दिमाग तेज और दूसरी समस्याएं दूर रहती हैं. मानसिक स्वास्थ्य के लिए स्पिरुलिना काफी अच्छा है.

2- प्रोटीन से भरपूर- स्पिरुलिना को प्रोटीन का सर्वोत्तम आहार माना जाता है. इसमें भरपूर प्रोटीन पाया जाता है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व इसमें पाए जाते हैं. जिम या एक्सरसाइज करने वालों के लिए स्पिरुलिना प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. स्पिरुलिना के सेवन से मांसपेशियों के वजन में वृद्धि होती है. एथलीट या फिटनेस का ध्यान रखने वालों के लिए ये हेल्दी फूड ऑप्शन है.

3- एमिनो एसिड का स्रोत- स्पिरुलिना अमीनो एसिड भी भरपूर पाया जाता है. इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन से शरीर को जरूरी एमिनो एसिड मिलते हैं. इससे गैस्ट्रिक और ड्यूइडनल (duodenal) अल्सर के इलाज में भी मदद मिलती है. स्पिरुलिना में क्लोरोफिल अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे पाचन अच्छा रहता है. मसल्स रिपेयर और मजबूत बनाने में स्पिरुलिना बहुत मदद करता है.

4- एंटी-इंफ्लेमेटरी- स्पिरुलिना में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं. कई रिसर्च में ये पता चला है कि स्पिरुलिना के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण एलर्जी रायनाइटिस से लड़ने में मदद करते हैं. स्पिरुलिना हिस्टामाइन्स रिलीज़ को रोकने में मदद करता है जिससे शरीर कई तरह की एलर्जी से आप बच सकते हैं. हिस्टामाइन्स एक ऐसा पदार्थ है जो एलर्जी के लिए जिम्मेदार होता है.

6- एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर- स्पिरुलिना को पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट भी माना जाता है. इससे सूजन की समस्या कम होती है. स्पिरुलिना शरीर को वायरल संक्रमण से बचाने में भी मदद करता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को तनाव मुक्त रखते हैं. इसके अलावा कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में भी स्पिरुलिना मदद करता है. स्पिरुलिना के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं.

1 चम्मच स्पिरुलिना में कितने पोषक तत्व पाए जाते हैं?

अगर आप 1 चम्मच यानि 7 ग्राम स्पिरुलिना पाउडर का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को 4 ग्राम प्रोटीन, 11 प्रतिशत विटामिन-बी1, 15 प्रतिशत विटामिन-बी2 , 4 प्रतिशत विटामिन-बी3, 21 प्रतिशत कॉपर और 11 प्रतिशत आयरन मिलता है. इससे शरीर को 20 कैलोरी और 1.7 ग्राम हेल्दी कार्ब्स मिलते हैं. हां अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं.

स्पिरुलिना के ज्यादा सेवन से नुकसान (Side Effects of Spirulina)

स्पिरुलिना के इतने फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं. अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है. स्पिरुलिना के ज्यादा सेवन से आपको ये साइड इफेक्ट नज़र आ सकते हैं.

⦁ दस्त
⦁ एडिमा (सूजन)
⦁ सिरदर्द
⦁ पेट खराब होना
⦁ पेट फूलना
⦁ त्वचा का लाल होना
⦁ पसीना
⦁ मांसपेशियों में दर्द

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: स्पिरुलिना के 10 गज़ब के फायदे, कोलेस्ट्रॉल और वजन घटाने में मिलेगी मदद
lifestyle https://ift.tt/2X3NEyF

Ganesh Chaturthi 2021: टाइम कम है लेकिन बनाने हैं मोदक, चिंता न करें यहां देखें 10 मिनट में बनने वाले मोदक की रेसिपी

Make modaks in 10 mins: कई बार कामकाजी महिलाओं को या दूसरे कामों में व्यस्त महिलाओं को मोदक बनाने के लिए समय नहीं मिलता. वहीं गणेश चतुर्थी का त्यौहार मोदक के बिना अधूरा सा लगता है. अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो हम आपके लिए लाएं हैं दस मिनट में बनने वाले मोदक की रेसिपी. यह जल्दी बनते हैं और बहुत स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत से भरपूर भी होते हैं.

इन सामग्रियों की पड़ेगी जरूरत –

सूखे मेवे जोकि आप अपनी सुविधा और पसंद के हिसाब से ले सकती हैं. सूखा घिसा नारियल, इलायची पाउडर, खरबूजे के बीज (ये ऑप्शनल है) , किश्मिश, खजूर, मोदक बनाने वाला मोल्ड, घी और मिक्सी.

मेवे और बीज आदि में आप अपनी सुविधा और स्वाद के हिसाब से सामग्री घटा या बढ़ा सकती हैं.

ये है रेसिपी –

सबसे पहले सूखे मेवे को हल्का भून लें. इन्हें ड्राय रोस्ट करना है यानी घी के बिना हल्की आंच पर भूनना है. इसके बाद पहले काजू बादाम जैसे हार्ड मेवे मिक्सर में डाल लें और दरदरा होने तक पीसे. इसके बाद मिक्सर में बीज निकला खजूर, किश्मिश और नारियल डालें और पीस लें. अब इसमें दो चम्मच घी डालें और दोबारा पीस लें. अगर ठीक से न पिस रहा हो तो एक चम्मच पानी भी डाल सकती हैं. हालांकि पानी डालने से इसकी शेल्फ लाइफ कम हो जाएगी.

मोल्डर के प्रयोग से आसान करें काम –

इस समय तक आपका मिक्सचर, डो में बदल चुका होगा. इसे साफ घी से ग्रीस करी प्लेट में निकाल लें. अब मोदक मोल्डर को हल्के से घी से ग्रीस करें और इस मिक्सचर को मोल्ड में डालकर जोर से दबा दें. पहले नीचे की तरफ दबाएं और फिर ऊपर आएं. थोड़ी देर दबाकर रखें वरना मोदक बाहर निकलते ही टूट जाएगा. आहिस्ता से इसे सांचे से निकाले और प्लेट पर रख दें. आप इसे कई दिनों तक खा सकते हैं. पानी नहीं डालेंगे तो फ्रिज में रखने की जरूरत भी नहीं. पानी डालते हैं तो एयरटाइट डिब्बे में बंद करके इन्हें फ्रिज में रख दें. तीन से चार दिन तक इनका आनंद लें.

यह भी पढ़ें:

Health and Fitness Tips: Liver को रखना चाहते हैं स्वस्थ? तो इन चीजों को करें डाइट में शामिल

Kitchen Hacks: बनाना है हेल्दी ब्रेकफास्ट? तो झटपट बनाएं पनीर चीला, जानें रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/2Vv4l53

Weight Loss Tips: जल्दी कम करना चाहते हैं वजन तो अपनी डाइट में शामिल करें ये potassium rich food

Take Potassium Rich Diet to Lose Weight Quickly: अगर आप भी अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो डाइट में पोटेशियम युक्त आहार को शामिल करें. इससे आपका वजन भी तेजी से कम होगा और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे. वजन कम करने के लिए जरूरी है कि शरीर अच्छे से काम करे. कुछ चीजें खाना जरूरी है और कुछ छोड़ना. खाने के नाम पर माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इसी में से एक माइक्रोन्यूट्रिएंट है पोटेशियम. इसकी सही मात्रा आपके वजन को जल्दी कम करती है.

क्या-क्या हैं फायदे –

पोटेशियम खाने से आपका ब्लड प्रेशर ठीक रहता है, नर्व फंक्शन ठीक प्रकार होते हैं और शरीर के सभी सेल्स में पोषक तत्व पहुंचते हैं. यही नहीं वेट लॉस के लिए की जाने वाली एक्सरसाइजेस के लिए यह मसल्स के फंक्शन को बढ़ाता है और आपकी रिकवरी में भी सहायता करता है. एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में जितना पोटेशियम चाहिए होता है वे आमतौर पर नहीं लेते. जानते हैं कुछ फूड आइटम्स जो पोटेशियम रिच होते हैं.

केला –

केले में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम होता है. इशके साथ ही इसमें फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं. इसे खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती और पेट भरा महसूस होता है.

पालक –

पालक भी पोटेशियम रिच फूड्स में से एक है. इसे किसी भी प्रकार से अपनी डाइट में शामिल करें और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के साथ ही आयरन, फॉलिक एसिड, मिनरल्स का भी लाभ उठाएं. सौ ग्राम पालक में करीब 1406 मिलिग्राम पोटेशियम होता है.

राजमा –

राजमा एक ऐसा आइटम है जो प्रोटीन और पोटेशियम दोनों से भरपूर है. भारतीयों की प्रिय डिशेज में से एक होने के कारण ये भारतीय रसोई में अक्सर बनता है. इस सब्जी के अलावा सलाद और टिक्की के रूप में भी खा सकते हैं.

नारियल पानी –

नारियल पानी न केवल जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को पहुंचाता है बल्कि हाइड्रेशन में भी मदद करता है. पसीना बहाने वाली एक्सरसाइजेस के बाद नारियल पानी लेने से आपके खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट वापस मिल जाएंगे. इस नेचुरल ड्रिंक में पोटेशियम के अलावा मैगनिशियम, कैल्शियम, सोडियम आदि भी होते हैं.

यह भी पढ़ें:

Health and Fitness Tips: Liver को रखना चाहते हैं स्वस्थ? तो इन चीजों को करें डाइट में शामिल

Kitchen Hacks: बनाना है हेल्दी ब्रेकफास्ट? तो झटपट बनाएं पनीर चीला, जानें रेसिपी
lifestyle https://ift.tt/3tupb0V

Lockdown Impact: कोरोना ने कैसे लगाई वयस्कों में ऑनलाइन रहने की लत, सर्वे से हुआ खुलासा

Lockdown Impact: कोविड-19 के नतीजे में करीब तीन भारतीयों में से दो (66 फीसद) ऑनलाइन होने का आदी हो गया है. औसतन, भारतीय व्यस्क रोजाना स्क्रीन के सामने 4.4 घंटे बिता रहे हैं. ये दावा किया गया है नॉर्टन साइबर सेफ्टी इन्साइट्स की सालाना ताजा रिपोर्ट में. रिपोर्ट 1,000 से ज्यादा व्यस्क भारतीयों के सर्वे पर आधारित है. सर्वे के मुताबिक, ऑनलाइन क्लास और घर पर दफ्तर का काम करते हुए 82 फीसद लोग मोबाइल की स्क्रीन के सामने समय खर्च कर रहे हैं. ऐसे मामले कोरोना काल के दौरान बढ़ गए हैं.

लॉकडाउन के प्रभाव ने ऑनलाइन होने का बनाया आदी

स्मार्टफोन्स व्यस्कों के लिए सबसे आम डिवास हो गया है जो अपना ज्यादातर समय 84 फीसद व्यस्क बिता रहे हैं. ज्यादातर व्यस्क भारतीय (74 फीसद) सहमत हैं कि स्क्रीन के सामने खर्च होनेवाली समय की मात्रा उनके शारीरिक स्वास्थ्य को नकारात्मक तरीके से प्रभावित करती है, जबकि आधे से ज्यादा (55 फीसद) ने कहा कि ये उनके मानसिक सेहत पर नकारात्मक असर डालती है. सर्वे से भारतीय व्यस्कों के बीच स्मार्ट होम डिवाइस में भरोसा की कमी के संकेत का पता चला. 40 फीसद लोगों ने माना कि उनको स्मार्ट होम डिवास के बारे में पूरी जानकारी नहीं है. वहीं, 35 फीसद व्यस्कों ने बताया कि स्मार्ट होम डिवाइस को बनानेवाली कंपनियां ग्राहकों का डेटा इस्तेमाल करती हैं, इसलिए उनको नहीं खरीदते हैं.

आंख की सेहत के लिए अपनाएं 20-20-20 का फार्मूला

गैजेट्स के ज्यादा इस्तेमाल से होनेवाले नुकसान में इनसोमनिया समेत डिप्रेशन, फैट की वृद्धि शामिल है. इसलिए आंखों की सेहत के मद्देनजर 20 मिनट तक स्क्रीन पर देखने के बाद, खिड़की, पेड़ या कुछ और सामान पर देखें या 20 फीट की दूरी पर 20 सेकंड के लिए हो जाएं, फिर वापस काम को शुरू करें. इन बातों को गैजेट्स इस्तेमाल करते वक्त ध्यान में रखें. आंखों और लैपटॉप की स्क्रीन के बीच 26 इंच की दूरी आवश्यक है. मोबाइल की स्क्रीन और आंखों के बीच 14 इंच की दूरी होनी चाहिए. गैजेट्स के गैर जरूरी इस्तेमाल से परहेज करें. डाइट में हरी सब्जियां, नट्स और फलिया का इस्तेमाल करें.

Sugar Patient Diet Chart: डायबिटीज रोगी इस तरह बनाएं प्लान, शुगर लेवल रहेगा काबू

प्रेगनेंसी में व्यायाम करने से बच्चे के फेफड़े होते हैं मजबूत, अस्थमा का जोखिम भी हो सकता है दूर
lifestyle https://ift.tt/3E0VmtQ