Thursday, September 9, 2021
Ganesh Chaturthi 2021 Mawa Modak Recipe: गणेश चतुर्थी के खास मौके पर घर में बनाएं मावा मोदक, जानें इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी

Ganesh Chaturthi 2021 Mawa Modak Recipe: देश भर में 10 सितंबर 2021 को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2021) के पावन पर्व की शुरुआत होगी. इस दिन बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता श्री गणेश का लोग अपने घरों में स्वागत करेंगे. 10 दिन तक चलने वाले इस बेहद खास त्योहार में भक्त भगवान को अलग-अलग तरह के मिष्ठान भोग में चढ़ाते हैं.

बता दें कि इस उत्सव की तैयारी लोग जोरों शोरों से करेंगे. गणपति का सबसे मनपसंद भोग है मोदक. इस दिन लोग तरह-तरह के मोदक बनाकर बप्पा को भोग लगाते हैं. आप भी अपने घर गणपति लाने वाले हैं और उनका मन पसंद मोदक भोग चढ़ाना चाहते हैं तो आप मावा मोदक का प्रसाद चढ़ा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मावा मोदक बनाने आसान रेसिपी के बारे में-

मावा मोदक बनाने के चाहिए यह सामग्री
मावा--400 ग्राम
चीनी-1/4 कप
हरी इलायची पाउडर-1/4 चम्मच
केसर-एक चुटकी

मावा मोदक बनाने का तरीका
मावा मोदक बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसे गर्म कर लें.
अब इसमें मावा और चीनी डाल अच्छे से दोनों को मिलाएं.
जब दोनों ठीक से पिछल जाएं तो इसमें केसर मिला दें.
अब इसे तब तक पकाएं जब तक की यह गाढ़ा न हो जाएं.
इसके बाद इसमें हरी इलायची पाउडर पाउडर डालें और फिर थोड़ी देर चलाएं.
अब गैस बंद कर इसे ठंडा होने दें.
अब इसे मोदक के सांचे में डालकर मोदक का आकार दें.
आपका टेस्टी मावा मोदक तैयार है.
अब इसे बप्पा को भोग लगाएं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3zWe9UE Chaturthi 2021 Decoration Ideas At Home: गणेश चतुर्थी पर इस तरह करें घर में डेकोरेशन, मंडप को दें नया लुक

<a href="https://ift.tt/3tv0nWS Chaturthi 2021 Chocolate Modak: बप्पा का स्वागत चॉकलेट मोदक से करें, जानें इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी

lifestyle https://ift.tt/3yXjABA
Ganesh Chaturthi 2021 Decoration Ideas At Home: गणेश चतुर्थी पर इस तरह करें घर में डेकोरेशन, मंडप को दें नया लुक

Ganesh Chaturthi 2021 Decoration Ideas: देश भर में 10 सितंबर 2021 को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के पावन पर्व की शुरुआत होगी. इस दिन लोग घरों में धूम-धाम से घर में गणपति बप्पा का स्वागत करेंगे. 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार में लोग भगवान गणेश को तरह-तरह के मिष्ठान चढ़ाते है. गणेश उत्सव आते ही घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है, लोग अपने घरों की साफ सफाई करते हैं और बप्पा का स्वागत करने के लिए नई-नई थीम पर घर सजाते हैं. अगर आप भी इस साल बप्पा का स्वागत अपने घर में करने वाले हैं तो हम आपको कुछ डेकोरेशन आइडियाज देने वाले हैं जिसे अपनाकर आप बहुत अच्छे से घर को सजा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

नेचुरल थीम पर सजाए मंडप
अगर आप बप्पा का स्वागत नेचुरल थीम वाले मंडप पर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप पौधों का इस्तेमाल कर सकते हैं. पौधों के इस्तेमाल से पूजा का स्थान सजाएं. इससे ना सिर्फ यह बेहद खूबसूरत लगेंगे बल्कि यह घर का वातावरण फ्रेश भी रहेगी.

घर की दीवारों को भी सजाए
लोग गणेश उत्सव में घर की दीवारों को गुब्बारों से भी सजाते हैं. इसके साथ ही वह ribbons का भी इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, आप कुछ नया भी ट्राई कर सकते हैं. आप चाहें तो घर की दीवारों पर ट्रेडिशनल तरीके से डेकोरेशन कर सकते हैं. इसके लिए आप अध्यात्म से जुड़े कुछ क्रिएटिव डिजाइंस पसंद कर सकते हैं. यह आपके मंडप को बिलकुल नया लुक देगा.

पूजा की चौकी को दें नया लुक
अगर आप घर पर सालों बाद पूजा की चौकी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस बार इसे कुछ नया लुक दें. इसके साथ ही घर में बनें मंदिर को भी नया लुक दें सकते हैं. नए इंटीरियर एट करने से मंडप में नई चमक आएंगी.

गणेश जी की मूर्ति घर पर बनाएं
अगर इस गणेश चतुर्थी पर आप कुछ नया करना चाहते हैं तो बाहर से मूर्ति लाने के बजाए घर पर ही गणेश भगवान की मूर्ति बनाएं. खुद के हाथों से बनी मूर्ति आपको बहुत अच्छी लगेगी. आप चाहें तो क्ले से या चॉकलेट की मदद से Eco Friendly गणेश जी की मूर्ति बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3hiBqZA Pradesh: भोपाल में बन रही गोबर से भगवान गणेश की मूर्तियां, कई शहरों में इसकी भारी डिमांड

<a href="https://ift.tt/3BU8YFh Seeds Health Benefits: खसखस का करें रेगुलर सेवन, मिलेंगे आपको यह गजब के फायदे

lifestyle https://ift.tt/3yQpuV2
क्या Vitamin-D की कमी बढ़ा सकती है मोटापा? इस तरह आप कर सकते हैं भरपाई

हड्डियों और दांत को हेल्दी रखने के लिए विटामिन डी सबसे जरूरी पोषक तत्व है. विटामिन डी दिमाग के काम में भी बहुत मददगार है. यही वजह है कि डाइट में विटामिन डी से भरपूर फूड्स को शामिल करने की सलाह दी जाती है. विटामिन डी की कमी से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है. इस पोषण की कमी के कारण सेहत की कई समस्याएं होने लगती हैं.

इन दिनों, कोरोना वायरस के खिलाफ सुरक्षा के लिए विटामिन डी डोज को बढ़ाने का मशविरा दिया जा रहा है. एक रिसर्च में खुलासा हुआ कि विटामिन डी का अभाव लोगों का मोटापा बढ़ा सकता है. रिसर्च का दावा है कि पर्याप्त विटामिन डी सप्लीमेंट्स नहीं लेना लोगों में वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है.

शरीर में विटामिन डी की कमी से बढ़ सकता है मोटापा

साइंटिफिक रिपोर्ट्स पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक मोटापा और विटामिन डी की कमी के बीच सीधा संबंध रिपोर्ट किया गया है. नॉर्थ कैरोलिया स्टेट यूनिवर्सिटी में किए गए रिसर्च के दौरान देखा गया कि विटामिन डी की कमी जब होती है, तो फैट शरीर में जमा होने लगता है. इस प्रकार, मेटाबोलिक की दर प्रभावित होती है.

शोधकर्ताओं का ये भी कहना है कि विटामिन डी की कमी के कारण हाइपरट्रॉफी और हाइपरप्लासिया की स्थिति और फैट सेल्स के आकार में बदलाव का भी पता लगाया. उसके अलावा, हाई ट्राइग्लिसराइड्स और हाई कोलेस्ट्रोल लेवल जैसी समस्याएं भी देखी गईं. ये सभी मेटाबोलिक डिस्ऑर्डर के लक्षण समझे जाते हैं.

विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को अपना काम ठीक से करने में मदद करते हैं. संतुलित और अच्छी डाइट लेने से हमें पर्याप्त मात्रा में कई प्रकार के विटामिन्स हासिल होते हैं. लेकिन जब सही डाइट का इस्तेमाल नहीं किया जाए या हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर विटामिन की गोली या सप्लीमेंट्स लेने की सिफारिश करते हैं क्योंकि शरीर में विटामिन डी कमी हमें कई बीमारियों का शिकार बना सकती है और हमारा शरीर ठीक से काम करने में अक्षम हो सकता है. हर विटामिन की शरीर में अलग-अलग भूमिका होती है और कोई विटामिन दूसरे विटामिन का काम नहीं कर सकता.

Walking After Eating: खाना खाने के बाद थोड़ा टहलना क्यों है जरूरी? जानिए

HIV और TB के मरीजों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है कोरोना संक्रमण: रिपोर्ट

सप्लीमेंट्स लेने से पहले सही समय और तरीकों को जानें

लेकिन विटामिन की गोली या सप्लीमेंट्स लेने से पहले सही समय और सही तरीकों को जानना चाहिए. विटामिन्स या मिनरल्स की दवा इस्तेमाल करते वक्त आपको दो बातों का ध्यान विशेष रूप से रखें. आपको अपनी दवा नियमित और सही समय पर लेना चाहिए. कुछ विटामिन्स का सेवन भोजन खाने के बाद किया जाता है, जबकि कुछ खाली पेट लेने पर ज्यादा फायदेमंद होता है. उसके अलावा, कुछ विटामिन की गोली को अगर सही समय और अनुपात में लिया जाए तो कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कम कर सकती है.
lifestyle https://ift.tt/3tria0O
Skin Care: हर उम्र में skin को चाहिए देखभाल, उम्र के 30वें पायदान पर कुछ ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

How to take care of your skin in your 30s: स्किन केयर के साथ एक सिंपल फंडा यह काम करता है कि इसकी केयर जितनी कम उम्र से शुरू कर दी जाए उतना अच्छा होता है. अक्सर जवानी के दिनों में लड़कियां स्किन को लेकर कोई समस्या फेस नहीं करती तो लापरवाह हो जाती हैं. ये लापरवाही उम्र बढ़ने के साथ उनके चेहरे पर दिखायी पड़ने लगती है. इसलिए लंबे समय तक स्किन प्रॉब्लम्स न हों इसके लिए जरूरी है कि शुरू से ही बेसिक चीजों का ध्यान रखा जाए.

CTM प्रक्रिया को न करें इग्नोर –

स्किन केयर की पहली सीढ़ी क्लिजिंग, टोनिंग,मॉइश्चराइजिंग के बारे में जानते तो सभी हैं लेकिन अक्सर इसे इग्नोर कर देते हैं. अगर आप लंबे समय तक अपनी स्किन को यंग और ग्लोइंग रखना चाहती हैं तो यह रूटीन कभी स्किप न करें. इसके अलावा भी कुछ छोटी लेकिन जरूरी बातों का ध्यान रखें.

रात को सोने से पहले मेकअप पूरी तरह हटा दें. चेहरा धोने यानी क्लीन करने के बाद टोनर लगाएं और मॉइश्चराइजर से उसे नरिसमेंट दें. उम्र के हिसाब से कॉस्मेटिक्स का प्रयोग करें. हर उम्र की स्किन की जरूरतें अलग होती हैं.

जो भोजन अंदर जाता है वही स्किन पर नजर आता है –

स्किन केयर की बात करते वक्त कॉस्मेटिक के अलावा और भी बातें ध्यान देने वाली हैं. जैसे आप जैसा खाते हैं, वैसा ही आपकी स्किन पर दिखता है. तला-भुना, जंक फूड, कोल्ड-ड्रिंक, प्रॉसेस्ड फूड जितना ज्यादा खाएंगे स्किन उतनी ही खराब होगी. इसकी जगह फल, सब्जियां, नारियल पानी, सूप, जूस वगैरह आपकी स्किन को निखारेगा.

इसी तरह दिन में आठ से दस ग्लास पानी पीना, विटानिस सी और ई के सप्लीमेंट लेना, दिन में हमेशा सन्सक्रीन लगाना, चेहरे और बालों को साफ रखना कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका ध्यान हमेशा रखिए.

यह भी पढ़ें:

Kitchen Hacks: मीठा खाने का है मन? तो जल्दी से बनाएं Bread Rasmalai, जानें रेसिपी

Health and Fitness Tips: हफ्ते में दो बार खिचड़ी खाने से होता है वजन कम, जानें इसके गजब के फायदे
lifestyle https://ift.tt/3BUp9Tg
आप भी बनवाने जा रहे हैं Tattoo, तो इन बातों का रखें खास ख्याल नहीं होगी कोई परेशानी

Things to keep in mind before and after getting Tattoo: इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि टैटू बनवाना एक हिम्मत भरा कदम है. सबसे पहले तो खुद के मन को तैयार करना पड़ता है. इसके बाद अक्सर यह देखा गया है कि भारतीय परिवारों में टैटू बनवाने को लेकर मां-बाप बच्चों को विरोध करते हैं. ऐसे में उनको समझाना कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है.

इसका कारण है भी है कि टैटू बनवाने को लेकर लोगों को बहुत कम जानकारी है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आप टैटू आसानी से बनवा सकते हैं. कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स है जो हर व्यक्ति को टैटू बनवाने से पहले और बाद में जरूर फॉलो करना चाहिए. तो चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में-

इन बातों का रखें खास ख्याल

1. टैटू बनवाने के 48 घंटे पहले से ही किसी भी नशीली चीज का सेवन बिलकुल भी ना करें. इसमें शराब और कैफीन भी शामिल है. यह दोनों चीजें खून को पतला करने काम करती है. इस कारण टैटू बनवाते समय आपका अधिक खून निकल सकता है.

2. टैटू बनवाने के कम से कम एक हफ्ते पहले और बाद तक रोजाना 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीएं. इस तरह खुद को हाइड्रेट रखने से आपकी स्किन स्पॉट और लचीली होती है. इस कारण आपको टैटू बनवाते समय कम दर्द होगा.

3. टैटू बनवाने से पहले भर पेट खाना जरूर खा लें. कम खाना खाने से चक्कर उल्टी जैसी समस्या हो सकती है. इसके साथ ही शरीर में शुगर लेवल कम हो सकता है. यह ज्यादा दर्द का कारण भी बन सकता है.

4. टैटू बनवाते समय आप ढीले और डार्क कपड़े पहनें. इससे आपको बैठकर टैटू बनवाते समय सुविधा रहेगी.

5. टैटू बनवाने के बाद इस जगह को साफ रखें. याद रखें कि टैटू आपकी त्वचा में एक इंडेंटेशन है इसलिए इसमें संक्रमण का भी खतरा रहता है. टैटू बनवाने के बाद इसे कुछ देर अच्छे से ढककर रखें.

6. टैटू बनवाने के बाद टैटू आर्टिस्ट से पूछकर उस जगह पर कोई क्रीम, तेल या पेट्रोलियम जेली जैसी कोई चीज जरूर लगाएं. इसका कुछ हफ्तों तक इस्तेमाल करें. इससे स्किन की नमी बरकरार रहेगी और उसे सुरक्षा भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3hiq9se Pradesh: भोपाल में बन रही गोबर से भगवान गणेश की मूर्तियां, कई शहरों में इसकी भारी डिमांड

<a href="https://ift.tt/3nfLuGB Chaturthi 2021 Wishes: गणेश चतुर्थी पर इन खास मैसेजों से दे शुभकामनाएं, सभी होंगे खुश

lifestyle https://ift.tt/2X8toeX
Nutrela Natural Vitamin C + Zinc से बढ़ाएं बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, जानिए क्या हैं फायदे

Nutrela Natural Vitamin C + Zinc: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. कोरोना काल में डॉक्टर्स भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर आहार लेने की सलाह दे रहे हैं. हालांकि डाइट से सभी पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है. अगर विटामिन को ध्यान में रखकर आहार लें तो मिनरल्स छूट जाते हैं. और विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आहार लें तो प्रोटीन की कमी होने लगती है. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में आहार पर इतना ध्यान देने का वक्त भी नहीं है. शायद यही वजह है कि विटामिन्स के सप्लीमेंट लेने के चलन बढ़ रहा है. लोग फिट रहने के लिए मल्टी विटामिन या जिस विटामिन की कमी होती है उसके सप्लीमेंट ले लेते हैं.

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन सी और जिंक बहुत जरूरी हैं. शरीर में विटामिन सी और जिंक की कमी होने पर प्रतिरक्षा प्रणाली पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है. आपको संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. कोविड में खुद को सुरक्षित रखने के लिए भी इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है. ऐसे में विटामिन और मिनरल का ये कॉम्बीनेशन आपको Nutrela Natural Vitamin C + Zinc में मिल जाएगा. इसके सेवन से शरीर में विटामिन सी और जिंक की आसानी से पूर्ति हो जाएगी. ये हैं इसके फायदे.

यहां से खरीदें: NUTRELA VIT C+ ZINC NATURAL 45 GM

1- इम्यूनिटी बढ़ाए (Immunity Strong)- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी और जिंक दोनों बहुत जरूरी पोषक तत्व हैं. शरीर में विटामिन सी एंटी ऑक्सीडेंट के रुप में काम करता है, वहीं जिंक आपके हार्ट, ब्लड शुगर, स्किन और बालों को हेल्दी रखता है. विटामिन सी और जिंक इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं. Nutrela Natural Vitamin C + Zinc के सेवन से आप विटामिन सी और ज़िंक दोनों की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं.

2- दमदार एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant)- Nutrela Natural Vitamin C + Zinc के सेवन से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी और जिंक सबसे पॉपरफुल एंटी ऑक्सीडेंट्स के तौर पर काम करते हैं. शरीर को डिटॉक्स करने और हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी यही दोनों पोषक तत्व करते हैं. जिंक कोशिकाओं को संक्रमण से लड़ने की ताकत देता है. ज़िंक की कमी से एंटीबॉडी के प्रोडक्शन में भी कमी आती है.

3- प्राकृतिक उत्पाद (Natural Product)- Nutrela Natural Vitamin C + Zinc पूरी तरह से नेचुरल और हर्बल एक्सट्रेक्ट पर बेस्ड है. इसमें आंवला एक्सट्रेक्ट का उपयोग किया गया है, जो शरीर को भरपूर विटामिव सी देता है. इसके अलावा रोजहिप (गुलाब का डंठल) का उपयोग किया गया है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है. रोजहिप में जिंक और दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. Nutrela Natural Vitamin C + Zinc का सेवन वीगन डाइट फॉलो करने वाले भी कर सकते हैं.

4- बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाए- कोरोनाकाल में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए. बच्चों को विटामिन सी और ज़िंक से भरपूर आहार देना चाहिए. आप Nutrela Natural Vitamin C + Zinc के सेवन से बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं. आप बच्चों को भी ये सप्लीमेंट दे सकते हैं. इससे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी. खास बात ये है कि Nutrela Natural Vitamin C + Zinc सप्लीमेंट को किसी भी उम्र को लोग खा सकते हैं. कोरोना काल में स्वस्थ रहने के लिए ये अच्छा सप्लीमेंट है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Iron Complex Natural से आयरन की कमी को पूरा करें, जानिए क्या हैं इसके फायदे?

</p>
lifestyle https://ift.tt/3la8DHJ
ब्लड प्रेशर काबू करने के लिए आपको जरूर खाने चाहिए ये फूड्स, जानें कैसे होगा फायदा

Blood Pressure Lowering Foods: हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के मामले दुनिया भर में पिछले तीन दशकों में दोगुने हो गए हैं और बढ़ोतरी जारी है. एक आंकड़े के मुताबिक करीब 30 फीसद भारतीय इस स्थिति का सामना कर रहे हैं. हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर भी कहा जाता है. उम्र, लिंग, आनुवांशिकता, मोटापा, सुस्त लाइफस्टाइल समेत हाई ब्लड प्रेशर के लिए कई फैक्टर जिम्मेदार हैं और विशेष तौर खानपान के फैक्टर.

ब्लड प्रेशर कम करने के लिए क्या खाएं?

बिना लक्षणों के भी ये रक्त वाहिकाओं और अंगों जैसे दिमाग, दिल और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक ब्लड प्रेशर ब्लड का प्रेशर है जो धमनी की दीवारों के खिलाफ दबाव बनाता है.ऐसी स्थिति में दिल को बहुत ज्यादा जोर लगाकर पंप करना पड़ता है, जिससे धमनियां तनाव में आ जाती हैं. धमनियां आपके दिल से ब्लड को दूसरे अंगों तक पहुंचाती हैं. इसलिए ब्लड प्रेशर की मॉनिटरिंग और नियंत्रण महत्वपूर्ण है ताकि दिल और किडनी की बीमारियों को रोका जा सके. उसे स्वाभाविक रूप से करना अपनी डाइट को सुधार करना और ऐसे फूड्स शामिल करना है जो आपके ब्लड प्रेशर पर सकारात्मक प्रभाव डालता है.

बेरीज- ये दिल की बीमारी के जोखिम फैक्टर में कमी लाने का काम करते हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स का स्रोत होते हैं. बेरीज चाहे ब्लूबेरी, रसभरी और स्ट्रॉबेरीज हो, उसमें फ्लेवोनॉयड्स की अधिक मात्रा होने की वजह से उसका सेवन जरूरी हो जाता है.

बीन्स और दालें- ये फाइबर, मैग्नीशियम और पोटैशियम का खजाना होते हैं. रिसर्च ने उसके सकारात्मक प्रभावों को साबित किया है. दालों और बीन्स का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर को कम करने में फायदेमंद है. ये वास्तव में लाइफस्टाइल से जुड़ी सभी बीमारियों को दूर रखने में मददगार हैं.

खट्टे फल- खट्टे फलों में कई किस्में हैं जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं. चकोतरा, संतरा और नींबू न सिर्फ विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और प्लाटं के यौगिकों से भरपूर होते हैं बल्कि ब्लड प्रेशर कम करनेवाला प्रभाव भी पाया जाता है. खट्टे फलों में कैलोरी की मात्रा कम होने के साथ सोडियम नहीं होता है.

पालक और ब्रोकोली- हरी सब्जियों का मेटाबोलिक संबंधी बीमारियों को कम करने में शानदार भूमिका होती है. ये एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम में समृद्ध हैं जो हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए विकल्प का शानदार स्रोत बनाती हैं. खानपान में बदलाव के अलावा, आपको शारीरिक गतिविधि जैसे टहलना और योग करना स्वस्थ और फिट रहने के लिए रूटीन में शामिल किए जा सकते हैं.

Walking After Eating: खाना खाने के बाद थोड़ा टहलना क्यों है जरूरी? जानिए

HIV और TB के मरीजों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है कोरोना संक्रमण: रिपोर्ट

lifestyle https://ift.tt/3l6q0JN
Subscribe to:
Posts (Atom)