Wednesday, September 8, 2021
Healthy Snacking: बात snacks की हो तो चुनें ऐसे ऑप्शन जो आपकी भूख भी मिटाएं और सेहत भी बनाएं

Healthy snacks for day time munching: जब बात स्नैक्स की होती है तो लोग अक्सर गलतियां करते हैं. खाने को लेकर जहां वे अतिरिक्त सजगता बरतते हैं वहीं दिन में ऊट-पटांग समय भूख लगने पर वे चिप्स, कुकीज, पेस्ट्री, पिज्जा, बर्गर जैसे अनहेल्दी ऑप्शंस खाकर अपने शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. ये छोटे से दिखने वाले स्नैक्स शरीर को काफी हानि पहुंचा सकते हैं. इनसे ओबेसिटी, एक्ने, डायबिटीज, हेयर लॉस, हॉरमोन्स में गड़बड़ी जैसी बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं.

हम लाए हैं आपके लिए कुछ हेल्दी स्नैक्स जो आसानी से बन जाते हैं, आपकी भूख भी मिटाएंगे और सेहत के लिए भी अच्छे हैं.

हम्मस –

यह एक विदेशी डिश है पर है सेहत से भरपूर. इसमें बहुत तरह के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं. इसे छोलों को रात में भिगोकर, अगले दिन सुबह इन्हें उबालने के बाद मिक्सी में कुछ मसालों और ऑलिव ऑयल (या आपकी पसंद के किसी और ऑयल) के साथ पीसकर डिप बनाई जाती है. यह आपके पेट के लिए भी अच्छी होती है और इससे वेट लॉस भी होता है.

सत्तू का घोल –

सत्तू को चना भूनकर और कुछ और अनाज डालकर पीसकर बनाया जाता है. यह प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स होता है. इसमें आप अपनी मर्जी से अनाज बढ़ा सकते हैं लेकिन मुख्य चना ही होता है. सत्तू को मीठा या नमकीन खाना हो तो इसके पीड़े बनाए जा सकते हैं. साथ ही इसे ड्रिंक के तौर पर भी प्रयोग कर सकते हैं. ग्लास में एक या दो चम्मच सत्तू डालें और बाकी पानी. इसमें नींबू का रस, काला नमक और पिसा भुना जीरा मिलाएं और आपका हेल्दी टेस्टी ड्रिंक तैयार है.

ओट्स –

ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. इसे कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं. मीठे ओट्स जो दूध में पकाकर बनते हैं के अलावा इन्हें सब्जियां डालकर बना सकते हैं. ओट्स को पीसकर इसका चिल्ला या इडली भी बना सकते हैं. साथ में कोई और आटा मिला देंगे तो इसकी बाइंडिंग अच्छी होगी. ओट्स बनाते समय सीजन की सब्जियां डालना न भूलें.

सीजन के फल –

स्नैकिगं के लिए सीजन के फलों से अच्छा विकल्प कोई नहीं होता. सीजन में होने के कारण ये सस्ते भी होते हैं हेल्दी भी. इनमें सारे न्यूट्रीएंट्स होते हैं जो शरीर को सभी पोषक तत्व पहुंचाते हैं.

यह भी पढ़ें:

Health and Fitness Tips: जरूरत से ज्यादा पानी पीना बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, जानें

Health Care Tips: डबल चिन और झुर्रियों से पाएं छुटकारा, घर पर ऐसे करें Facial Yoga
lifestyle https://ift.tt/3E0j6y4
Hartalika Teej 2021: शादी के बाद है पहली हरतालिका तीज, इन आसान टिप्स से दिखें स्टाइलिश और ट्रेडिशनल

Hartalika Teej 2021 Fashion Tips: कल यानी 9 सितंबर 2021 को हरतालिका तीज का त्योहार है. हिंदू धर्म में तीज त्योहार का विशेष महत्व होता है. हरतालिका तीज का व्रत हर साल सुहागन औरतें अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं. इस व्रत को बेहद कठिन माना जाता क्योंकि इस त्योहार में 24 घंटे का निर्जला व्रत किया जाता है. इस महिलाएं भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं.

अगर शादी के बाद यह आपकी पहली तीज हैं तो यह मौका महिलाओं के लिए बहुत खास है. नई नवेली दुल्हन पर किसी की खास नजर रहती है. ऐसे में कई बार यह समझ में नहीं आता की इस खास मौके पर क्या पहना जाए. हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप इस खास दिन बेहद खास लग सकती हैं. तो चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में-

ब्राइट कलर चुनें
नई नवेली दुल्हन पर हमेशा ब्राइट कलर अच्छा लगता है. इस दिन अपने आप को खास लुक देने के लिए आप ब्राइट कलर के कपड़े चुनें. इसके लिए आप रेड, पीला या पिंक कलर का चयन कर सकती हैं. इस दिन आपको ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी करना चाहिए. इसमें साड़ी लहंगा, शरारा सूट, अनारकली सूट और सलवार सूट पहन सकते हैं.

बनारसी साड़ी कर सकती हैं कैरी
शादी के बाद आपकी यह पहली हरतालिका तीज है तो आप इस खास मौके पर बनारसी साड़ी कैरी कर सकती हैं. आजकल बनारसी साड़ी काफी ट्रेंड बढ़ गया है. यह आपको स्टाइलिश के साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक भी देता है. बनारसी साड़ी में आप रेड या पिंक जैसे कलर चुन सकती हैं.

ब्लाउज हो स्टाइलिश
किसी भी साड़ी की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ब्लाउज का सुंदर होना बहुत जरूरी है. आज कल मार्केट में काफी ट्रेंडी ब्लाउज आ गए है. आप अगर बनारसी साड़ी पहन रही हैं तो इसके साथ पतली स्लीव का ब्लाउज पहनें. यह काफी ट्रेंडी लगेगा.

सही ज्वेलरी का करें चुनाव
साड़ी के साथ सही ज्वेलरी का चुनाव करना बहुत जरूरी है. आप अपनी साड़ी के साथ मैचिंग ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं. आप चौकोर ईयररिंग्स के साथ मांग टीका भी कैरी कर सकते है. यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा.

ये भी पढ़ें-

कोरोना की दूसरी लहर के बाद आप भी तो नहीं जूझ रहे लॉन्ग कोविड से, इन घरेलू उपायों से करें ठीक

<a href="https://ift.tt/3BQB9VD Teej Special Malpua: हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती को मालपुआ का लगाएं भोग
lifestyle https://ift.tt/3yUdxxm
Haritalika Teej Rashifal: कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को इन बातों का रखना होगा ध्यान, मेष से मीन राशि तक का जानें राशिफल

Haritalika Teej Rashifal: पंचांग के अनुसार 09 सितंबर 2021, गुरुवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इस तृतीया की तिथि को ही हरतालिका तीज के नाम से जाना जाता है. इस दिन सुहागिन स्त्रियां व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं. इस दिन को अत्यंत पवित्र दिनों में स्थान प्राप्त है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानते हैं राशिफल-

मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आलस से दूर रहे हैं, आज मन प्रसन्न रहेगा. पति और परिवार के अन्य सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. आज स्वच्छता के नियमों का विशेष पालन करें. धन की कमी दूर हो सकती है.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- भ्रम की स्थिति बन सकती है. भगवान शिव और माता पार्वती का स्मरण करें. पूजा के बाद दान आदि का कार्य अवश्यक करें. वाणी की मधुरता बनाए रखें. कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- हरतालिका तीज की पूजा आपके जीवन में उत्तम फल प्रदान करने जा रही है. आज पूर्ण विधि का पालन करते पूजा करें, घर के बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें. धन के मामले में अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- मन में किसी भी तरह के नकारात्मक विचार न आनें दें, आज का दिन आपके लिए शुभ और उत्तम है. शुभ मुहूर्त में पूजा करें. भगवान शिव का अभिषेक करें. आज धन लाभ की स्थिति भी बनी हुई है.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज का दिन आपके लिए विशेष है. आज आपको कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है. भगवान शिव के साथ संपूर्ण शिव परिवार की पूजा करें. आज का दिन आपके लिए धन और सेहत की दृष्टि से अच्छा है.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में हो रहा है जहां पर बुध पहले से ही विराजमान हैं. मंगल भी मौजूद हैं. आज के दिन ऊर्जा की कमी महसूस नहीं करेंगी. आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त होगा.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- शुक्र आपकी राशि में विराजमान होकर मालव्य योग बना रहे हैं. आज का दिन कुछ मामलों में शुभ रहेगा. जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. धन का आगमन होगा.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- तनाव और भ्रम की स्थिति से दूरी बनाकर कर रखें. आज सेहत का उचित ध्यान रखें. पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. जीवन में आने वाली परेशानी और बाधाओं से राहत मिलेगी.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- आज अहंकार से दूर रहें. आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है. आज विधि पूर्वक व्रत को पूर्ण करें, यथा संभव जरूरत मंदों को दान भी दें. भगवान शिव की आरती और मंत्रों का जाप करने से मानसिक तनाव को दूर करने में मदद मिलेगी.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- शनि देव आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं. शनि की साढ़ेसाती भी आपकी राशि पर चल रही है. शनि की अशुभता से बचने के लिए आज के दिन की जानें वाली विशेष लाभकारी साबित होगी. शनि देव भगवान शिव के भक्त हैं. आज वाणी की मधुरता बनाएं रखें.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- गुरु आपकी राशि में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं. आज सेहत का विशेष ध्यान रखें. धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी. भगवान शिव का अभिषेक करें. दांपत्य जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होगीं.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- हरतालिका तीज का पर्व आपके जीवन में सुख और समृद्धि लाने वाला साबित होगा. विधि पूर्वक आज इस व्रत को पूर्ण करें. सेहत और धन से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें:
Hartalika Teej 2021: 9 सितंबर को है तीज, जानें हरतालिका पूजा समान की लिस्ट और शुभ मुहूर्त

Ganesha Chaturthi 2021: 10 सितंबर से आरंभ हो रहा है गणेश उत्सव, जानें पूजा मुहूर्त और गणेश विसर्जन की डेट

गुरु और शनि आ रहे हैं एक साथ, शनि के साथ गुरु बना रहे हैं 'नीचभंग राजयोग', इन राशियों को रहना होगा बहुत ही संभल कर

Shradh 2021: श्राद्ध कब से आरंभ हो रहा है, जानें पहले श्राद्ध की डेट और तिथि

Radha Ashtami 2021: राधा अष्टमी कब है? जानें इस पर्व का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

lifestyle https://ift.tt/3nbQlso
Bones Health: उम्रभर हड्डियों को रखना है मजबूत, तो इन आदतों से रहें दूर, लापरवाही से हो सकती हैं ये बीमारियां

Keep Your Bones Strong: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको उम्र के हिसाब से आहार का सेवन करना चाहिए. आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ 25 साल की उम्र तक हड्डियां मजबूत होती हैं. 35 साल की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती है. धीरे-धीरे शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिसका असर हड्डियों और दातों पर सबसे ज्यादा पड़ता है. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी रहता है. महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ कैल्शियम की कमी होने लगती है. वहीं बच्चों की हड्डिय़ों के विकास के लिए भी कैल्शियम की जरूरत होती है. कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आपके शरीर में विटामिन डी की मात्रा भी पूरी होनी चाहिए. विटामिन डी कैल्शियम को शरीर तक पहुंचाने का काम करता है. अगर शरीर में कैल्शियम को ठीक बनाए रखना है तो आपको कुछ आदतों से दूर रहने की जरूरत है. अगर आपने लापरवाही बरती तो शरीर कई गंभीर बीमारियों से प्रभावित हो सकता है.

हड्डियों को मजबूत बनाने है तो इन आदतों से दूर रहें

1- प्रोटीन सीमित मात्रा में लें- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको प्रोटीन सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए. ज्यादा प्रोटीन के सेवन से एसिडिटी होने लगती है और कैल्शियम टॉयलेट के जरिए शरीर से बाहर निकल सकता है. ज्यादा प्रोटीन से हड्डियों को नुकसान पहुंचता है.

2- एसिडिटी की दवाएं कम लें- एसिडिटी की दवाओं के सेवन से शरीर में एसिड कम बनता है जबकि कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे खनिज को अवशोषित करने के लिए पेट में एसिड का होना जरूरी है.

3- कार्बोनेटेड का सेवन कम- हड्डियों को जमबूत बनाने के लिए आपको कार्बोनेटेड पेय जैसे सॉफ्ट ड्रिंक, शैंपेन का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे हड्डियों पर असर पड़ता है. कार्बोनेटेड पेय में फास्फेट ज्यादा होता है जो कैल्शियम को कम कर देता है.

4- कैफीन से परहेज रखें- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको कैफीन से परहेज करना चाहिए. कैफीन का सेवन करने वालों को कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है. इससे आपकी हड्डियों पर असर पड़ता है.

5- हार्मोंस का ध्यान रखें- उम्र के साथ हार्मोंस में काफी बदलाव आते हैं. 50 के पार महिला और पुरुषों में हार्मोंस बदलते हैं. ऐसे में कैल्शियम की कमी होने लगती है. हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टेस्टेरोन का जरूरी है.

6- तनाव से दूर रहें- हड्डियों को मजबूत रखना है तो ज्यादा तनाव में न रहें. इससे हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. स्ट्रेस से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है. ऐसे में टॉयलेट के जरिए कैल्शियम शरीर से निकल जाता है.

7- विटामिन डी का सेवन- कैल्शियम को अवशोषित करने और हड्डियों तक पहुंचाने में विटामिन डी मदद करता है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम के साथ विटामिन डी से भरपूर चीजों का सेवन जरूर करें. इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं.

8- एक्सरसाइज करें- व्यायाम से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं. जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो मांसपेशियां हड्डियों के विपरीत खिंचती हैं. इससे हड्डियों में उत्तेजना पैदा होती है. इसलिए आपको रोज एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए.

कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारियां

अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो कई बीमारियां हो सकती हैं. कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं. इससे दातों की समस्या भी होने लगती है. जानते हैं कैल्शियम की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं.

1- ऑस्टियोपोरोसिस- कैल्शियम की कमी लंबे समय तक रहने पर ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा रहता है. इसमें हड्डियां बहुत पतली और कमजोर हो जाती हैं. इससे हड्डियों के टूटने का खतरा ज्यादा रहता है.

2- कोलन कैंसर का खतरा- शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कोलन कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. जिन लोगों में कैल्शियम भरपूर होता है उनमें एडिनोमा नाम के ट्यूमर का खतरा कम होता है. जो कोलन से संबंधित है.

3- हार्ट की समस्या- कैल्शियम की कमी होने पर हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है. कैल्शियम की कमी से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बिगड़ जाता है. इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

4- हाई ब्लड प्रेशर- कैल्शियम की कमी से आपका ब्लड प्रेशर भी अनियंत्रित हो जाता है. कैल्शियम कम होने से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है. ऐसे में आप हाइपरटेंशन के शिकार हो सकते हैं.

इन चीजों से बनाएं हड्डियों को मजबूत (Food for Bones Health)

1 आपको खाने ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट, काजू का सेवन करना चाहिए. इनमें कैल्शियम और पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है.
2 कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप गुड अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. गुड़ में कैल्शियम और आयरन दोनों होते हैं.
3 कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप खट्टे फल जरूर खाएं. संतरे में कैल्शियम, विटामिन सी और डी काफी होता है.
4 कैल्शियम और विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप अंडा डाइट में जरूर शामिल करें.
5 हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हरी बीन्स जरूर खाएं. बीन्स में विटामिन ए, सी, और के, और फोलिक एसिड पाया जाता है.
6 चने में कैल्शियम काफी होता है. आप खाने में भुने हुए काले चने खा सकते हैं.
7 मशरूम में विटामिन डी काफी मात्रा में होता है. इसके अलावा मशरूम में काफी मात्रा में कैल्शियम और विटामिन बी पाया जाता है.
8 आप डाइट में दूध, दही, छाछ, पनीर और अंडे जैसी चीजें जरूर शामिल करें. रोज दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कहीं आपके शरीर में आयरन की कमी तो नहीं है? जानिए लक्षण और होने वाली बीमारियां

</p>
lifestyle https://ift.tt/3ndYvRe
Relationship Tips: तलाकशुदा पार्टनर को कर रहे हैं डेट, तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Dating Tips: कहते हैं कि इंसान का प्यार पर बस नहीं होता है. कब किसे कहां प्यार हो जाएगा कहा नहीं जा सकता है. हो सकता है आप जिसे प्यार करते हो वह पहले से तलाकशुदा हो. लेकिन, जिस इंसान को सच्चा प्यार होता है उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता है. लेकिन, आज भी हमारे समाज में तलाकशुदा होना किसी अभी शाप से कम नहीं है. आज भी लोग तलाक को टैबू ही मानते हैं. तलाकशुदा इंसान के साथ उसकी पिछली जिंदगी के कई पहलू जुड़े होते है जैसे कोर्ट केस, कस्टडी विवाद, अटूट कहे जाने वाले बंधन का टूट जाना आदि. इसके साथ उन्हें समाज के तानों को भी सहना पड़ता है. ऐसे में अगर आप किसी तलाकशुदा इंसान को डेट करना चाहते हैं तो आपको इमोशनल बहुत मजबूत होने की जरूरत है. कभी-कभी पुराने रिश्ते की बुरी यादें इंसान का पीछा नहीं छोड़ती हैं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहें है जिसे अपनाकर अपनी जिंदगी को आसान बना सकते हैं. तो चलिए जानते है उन दिप्स के बारे में-

अतीत को अपनाना है जरूरी
जब भी आप किसी तलाकशुदा इंसान से प्यार करें और उनके साथ रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहें तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके पार्टनर के साथ उनका अतीत जुड़ा है. इस अतीत को आपको भी अपनाना होगा. हो सकता है कि उनकी पहली शादी से उनके बच्चे भी हो तो आपको उनसे भी रिश्ता जोड़ने की जरूरत पड़ेगी. इसके साथ ही आपको उनके पूर्व पार्टनर से भी ठीक रिश्ते रखने पड़ेंगे. आपको समझना होगा कि बच्चे और उनकी वजह से पूर्व पार्टनर की भी आपके साथी के जीवन में अहमियत है. इसके साथ आपको उन्हें एक परिवार के तौर पर स्पेस देना होगा.

पार्टनर को दें पर्सनल स्पेस
हर व्यक्ति को जीवन में आपने पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है. तलाकशुदा व्यक्ति को डेट करते वक्त भी आपको इस बात का ख्याल रखने की जरूरत है. पर्सनल स्पेस देने से वह अपने पुराने रिश्ते की कड़वाहट को भूलकर आपके साथ सहज हो पाएंगे. इसके साथ ही वह अपने बच्चों को भी बेहतर टाइम दें पाएंगे. यह पर्सनल स्पेस उनके और आपके रिश्ते को और बेहतर करने में मदद करेगा.

पार्टनर पर रखें विश्वास
कई बार लोग प्यार तो कर लेते है लेकिन, जब रिश्तें निभाने की बारी आती है तो मन में कई तरह की शंका उत्पन्न होने लगती है. कभी-कभी कई वजहों से उन्हें अपने पूर्व पार्टनर से मिलना पड़ता है तो ऐसे में आपको अपने पार्टनर पर विश्वास रखने की जरूरत है. यह विश्वास ही रिश्ते को मजबूत और अटूट बनाएं रखता है.

दया नहीं प्यार है जरूरी
इसमें कोई शक नहीं है कि आपके पार्टनर ने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे है लेकिन, इस कारण आप उन पर दया ना दिखाएं. जिस रिश्ते में प्यार होता है वहां किसी और चीज की जगह नहीं होती है. यह उनके मन में सॉरी फील करने की भावना को जन्म देगा. इसके बजाए आप उनकी सराहना करें कि वह अपने रिश्ते के बुरे दौर से निकल कर नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3BQB9VD Teej Special Malpua: हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती को मालपुआ का लगाएं भोग

<a href="https://ift.tt/3BLJVUS Remedies for Grey Hair: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली ब्लैक, इस मैजिकल तेल का करें इस्तेमाल
lifestyle https://ift.tt/3l4bK47
क्या आंख के हिस्सों में भी हो सकता है कोरोना मौजूद? पता लगाने के लिए AIIMS की पहल

संक्रमण के कारण मरनेवालों की आंख के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए एम्स रिसर्च कर रहा है. 36वें आई डोनेशन फोर्टनाइट समारोह के मौके से प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ राजेन्द्र प्रसाद सेंटर फॉर आप्थाल्मिक साइंसेज के प्रमुख डॉक्टर जेएस तितियाल ने मंगलवार को इसका एलान किया. उन्होंने खुलासा किया कि रिसर्च को अंजाम देने के लिए पांच आईबॉल्स इकट्ठा किए गए हैं. इससे कोविड से संक्रमित शव के कॉर्निया, ऑप्टिक तंत्रिका और रेटिना में कोरोना वायरस की उपस्थिति को साबित करने में मदद मिलेगी.

अब, आंखों के हिस्सों में की जाएगी कोरोना की खोज

उन्होंने आगे बताया कि इन आईबॉल्स को कई मॉलिक्यूलर टेस्ट से गुजारा जाएगा ताकि उनके टिश्यू में कोरोना वायरस की पहचान हो सके और जेनेटिक सबूत भी तलाश किए जा सकें. सेंटर की डॉक्टर नम्रता शर्मा ने कहा कि अब तक सटीक सबूत नहीं मिले हैं जो साबित कर सकें कि क्या कोविड-19 की वजह से अंधेपन के बीच सीधा संबंध है. उनके मुताबिक क्योंकि कोविड-19 की वजह से कंजक्टिवाइटिस के मामले रिपोर्ट किए गए हैं लेकिन इससे दृष्टि को नुकसान नहीं होता है.

कोविड-19 से म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) होता है और मामले सामने आ चुके हैं. उसने रोशनी को प्रभावित किया है और अंधेपन का कारण बना है. शर्मा ने कहा कि स्थापित आई बैंकिंग गाइडलाइन्स के मुताबिक टिश्यू की फिर से प्राप्ति का काम कोविड-19 के मान लिए गए निगेटिव डोनर पर किया गया. इन डोनर के टिश्यू को कॉर्नियल प्रत्यारोपण के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया बल्कि माइक्रोबियल विश्लेषण के लिए रखा गया है.

कोविड से मरे लोगों पर एम्स ने शुरू किया रिसर्च

तितियाल ने बताया कि आई बैंकिंग की सेवाओं को कोरोना महामारी ने बुरी तरह प्रभावित किया है. पिछले कई वर्षों से राजेन्द्र प्रसाद सेंटर दूसरे आई बैंकों के कामकाज में मदद कर रहा है. समारोह का आयोजक नेशनल आई बैंक पाबंदी से स्कूलो, कॉलेजों और रिहाइशी इलाकों में आई डोनेशन के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. इस साल, 5 सिंतबर को एम्स से लेकर इंडिया गेट तक प्रयास के तहत साइक्लोथॉन का आयोजन किया था.

डायरिया का प्रभावी तरीके से घर पर कैसे करें इलाज, जानिए आसान उपाय

कोरोना ने कैसे खत्म किया सदियों पुराना हाथ मिलाने का चलन, सर्वे में चौंकानेवाला खुलासा
lifestyle https://ift.tt/38LKzW9
क्या है Nipah Virus और कैसे है ये कोविड-19 के समान? इस तरह जानें आप

केरल में अभी कोरोना संक्रमण का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर निपाह वायरस ने दस्तक दे दी. रविवार को 12 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद निपाह वायरस का खौफ बरकरार है. संक्रमित बच्चे के संपर्क में आए 11 लोगों में बीमारी के लक्षण देखे गए हैं. सरकार ने हर किसी को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है. हालांकि, ये दोनों वायरस स्वभाव में समान लगते हैं, लेकिन कई तरीकों से ये एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. इसलिए जानना जरूरी हो जाता है कि निपाह वायरस क्या है, कैसे ये फैल सकता है और कितना ये खतरनाक है.

क्या है निपाह वायरस?

निपाह वायरस नया नहीं है, पहली बार 90 के दशक में मलेशिया के कम्पंग सुंगाई में प्रकोप के दौरान इसका पता चला था. भारत के सिलिगुड़ी में पहली बार 2001 में उस वक्त खुलासा हुआ जब उसके कारण 45 लोगों की मौत हो गई. 2018 में केरल में निपाह वायरसे के मामले दर्ज किए गए. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने निपाह को एक जूनोटिक वायरस बताया है. ये जानवरों से इंसानों में दूषित भोजन या लोगों के बीच सीधे संपर्क में आने से फ्रूट बैट्स के कारण फैलता है. निपाह वायरस से संक्रमित शख्स को गंभीर समस्याएं जैसे सांस की बीमारी और एंसेफ्लाइटिस हो सकते हैं. निपाह वायरस हवा से फैलनेवाला संक्रमण नहीं है बल्कि इसका ट्रांसमिशन चमगादड़ों और सूअरों से होता है.

निपाह वायरस के आम लक्षण

निपाह वायरस से संक्रमित शख्स में कोविड-19 संक्रमण के समान लक्षण जाहिर हो सकते हैं. बीमारी में बुखार, सिर दर्द, मांसपेशी में दर्द, थकान, उल्टी और गले की खराश, भ्रम, चक्कर समेत एंसेफ्लाइटिस यानी दिमाग की सूजन जैसे आम लक्षण हैं. संक्रमित शख्स बेहोश भी हो सकता है और आखिरकार मौत तक हो सकती है.

इलाज और एहतियात

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, "वर्तमान में निपाह वायरस संक्रमण के लिए खास कोई दवा या वैक्सीन नहीं है." लक्षण दिखने पर फौरन डॉक्टर से सलाह की जरूरत है. ब्लड और यूरिन टेस्ट, आरटीपीसीआर की मदद से उसकी पुष्टि की जा सकती है. ठीक होने के बाद एंटीबॉडीज के लिए जांच की जाती है. डॉक्टर एंसेफ्लाइटिस और दूसरे लक्षणों का इलाज करने की दवा के इस्तेमाल का सुझाव देते हैं. खुद से इलाज करना जोखिम को खराब और स्थिति को बिगाड़ सकता है. सावधानी के तौर पर जमीन पर गिरे हुए फलों का इस्तेमाल मना किया जाता है और संक्रमित शख्स और जानवरों के संपर्क में होने से बचने की ताकीद की जाती है. आवारा जानवरों के पास आने या छूने से परहेज किया जाना चाहिए.

डायरिया का प्रभावी तरीके से घर पर कैसे करें इलाज, जानिए आसान उपाय

Skin Care Foods: पाना चाहते हैं ग्लोइंग और जवां त्वचा, केला और बादाम स्मूदी का डेली करें सेवन

lifestyle https://ift.tt/2YDqj7d
Subscribe to:
Posts (Atom)