Thursday, September 9, 2021

Walking After Eating: खाना खाने के बाद थोड़ा टहलना क्यों है जरूरी? जानिए

खाना खाने के ठीक बाद सुस्ती का घेरना स्वाभाविक है और आपको बस लेटने का मन करता है. लेकिन लेटना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. ऐसी स्थिति में पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने के लिए चंद मिनट टहलना सबसे अच्छा है. लेकिन सवाल पैदा होता है कि टहलने के दौरान या टहलने के लिए किन बातों का ख्याल रखा जाना चाहिए?

खाना खाने के बाद टहलने के कई फायदे

Walking After Eating: खाना खाने के बाद सबसे पहला ध्यान ये होना चाहिए कि हल्की मध्यम गति से चलें. तेज चलने या जॉगिंग से परहेज करें क्योंकि ये पेट दर्द की समस्या पैदा कर सकता है और पेट फूल भी सकता है. शुरू करने के लिए हल्की गति से 5-6 तक टहलें. कुछ दिनों बाद आप समय को मध्यम गति पर 10 मिनट बढ़ा सकते हैं. अगर आप बाहर टहलना पसंद नहीं करते हैं, तो आप बस घर के अंदर चल सकते हैं. टहलना पाचन प्रक्रिया को तेज करता है, जो ब्लोटिंग और ज्यादा खाने जैसी समस्याओं से बचा सकता है.

थोड़ी दूरी ब्लड ग्लूकोज या ब्लड शुगर लेवल सही करने में मदद कर सकती है क्योंकि  खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोतरी होती है. विशेषकर डायबिटीज के मरीजों को 10 मिनट टहलने की सलाह दी जाती है. लेटने या बैठने से आपको पेट की परेशानी जैसे एसिड रिफ्लेक्स और गैस हो सकती है. टहलना दिमागी सेहत को सही करने का एक संभावित तरीका है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये कोर्टिसोल, एड्रेनालाईन समेत तनाव वाले हार्मोन्स कम करता है. जब एक शख्स टहलने के लिए जाता है, तब शरीर एंडोर्फिन जारी करता है जो प्राकृतिक पेन किलर के जैसा काम करता है.

क्या दिमागी सेहत को मिलता है समर्थन?

ये बेचैनी कम करता है, मूड को बढ़ाता है, तनाव को कम करता है और आराम का एहसास जगाता है. हालांकि, रिसर्च से संकेत नहीं मिलता है कि खाने के बाद टहलना खास तौर से दिमागी सेहत को सुधारता है. इसलिए, अगर खाने के बाद टहलना शरीर के लिए इतना फायदेमंद है, तो आदर्श रूप से यह कब तक होना चाहिए? आम तौर से, 10 मिनट टहलना आपके शरीर के लिए पर्याप्त है. ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए 10-10 मिनट के हिसाब से रोजाना 30 मिनट का समय लगता है. अपनी जरूरत के हिसाब से आप प्रत्येक समय में 5 मिनट का इजाफा भी कर सकते हैं, लेकिन इससे बाहर जाने से परहेज करें.

HIV और TB के मरीजों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है कोरोना संक्रमण: रिपोर्ट

क्या निपाह और कोरोना वायरस एक साथ लोगों को कर सकते हैं संक्रमित? एक्सपर्ट्स से जानिए
lifestyle https://ift.tt/3DY1VNH

Poppy Seeds Health Benefits: खसखस का करें रेगुलर सेवन, मिलेंगे आपको यह गजब के फायदे

Health Benefits Of Poppy Seeds: गर्मी के दिनों में शायद ही कोई ऐसा होगी जिसे खसखस का शरबत न पसंद हो. यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसके इस्तेमाल से पेट की जलन कम होती है और पेट ठंडा रहता है. इसके साथ ही यह आपको गर्मियों में धूप के कारण लू से भी बचाता है और बुखार, सूजन से भी राहत दिलाता है. इसके यूज के कई फायदे हैं. तो चलिए जानते हैं खसखस का इस्तेमाल से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं. जानते हैं उन फायदों के बारे में-

नींद ना आने की परेशानी को करता है दूर
अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती है तो इस परेशानी को दूर करने के लिए खसखस का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह नींद से जुड़ी सभी परेशानियों को दूर करके रात में अच्छी नींद दिलाता है. अगर आपको भी रात में नींद ना आने की समस्या है तो सोने से पहले एक ग्लास गर्म दूध लें और उसमें एक चम्मच खसखस मिलाकर पीएं. इससे आपको रात में अच्छी नींद आएगी.

प्रोटीन का अच्छा सोंस है
बता दें कि खसखस के बीज में ओमेगा-6 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके साथ ही इसमें फाइटोकेमिकल्स, विटामिन बी, थायमिन, कैल्शियम और मैंगनीज भी मौजूद है. यह सभी के कारण इसे हाई प्रोटीन डाइट माना जाता है.

सांस की समस्या को करता है दूर
आपको बता दें कि खसखस का बीज सांस संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है. इसके साथ ही यह खांसी की परेशानी को दूर करता है. इसके साथ ही यह अस्थमा की परेशानी को भी दूर करने में मदद करता है.

कब्ज की समस्या को करता है दूर
अगर आपको कब्ज की समस्या रहती हैं तो आपके लिए खसखस बहुत फायदेमंद है. इसमें भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है तो पेट को साफ रखने में मदद करता है. बता दें कि इसमें 20 से 30 प्रतिशत तक फाइबर मौजूद है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/2VpiPmW Beauty Benefits for Skin: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर होने वाली झुर्रियों से हैं परेशान, ऐसे करें लौंग के तेल का इस्तेमाल

गुलाब जामुन में alcohol का इंजेक्शन लगाने वाला पोस्ट हुआ वारयल, किसी ने नाम दिया मोंकगुल्ला तो कोई बोला ओल्ड मोंक जामुन
lifestyle https://ift.tt/2X1egzU

Zinc For Health: ज़िंक से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, ज़िंक की कमी होने पर नज़र आते हैं ये लक्षण

Natural Food Source Of Zinc: इम्यूनिटी को मजबूत (Strong Immunity) बनाने के लिए ज़िंक (Zinc) जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. शरीर को स्वस्थ रखने, ब्लड शुगर कंट्रोल (Blood Sugar Level) रखने, हार्ट को हेल्दी (Heart) और त्वचा-बालों (Skin And Hair) को स्वस्थ रखने में ज़िंक अहम भूमिका निभाता है. डीएनए (DNA) के निर्माण में भी जिंग की जरूरत होती है. शरीर में ज़िंक अपने आप से नहीं बनता है.

आपको जिंक की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में  (Foods For Zinc) ज़िंक से भरपूर खाद्य पदार्थ या सप्लीमेंट्स को शामिल करना होगा. आज हम आपको जिंक से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ बता रहे हैं जिसके सेवन से शरीर में ज़िंक की कमी (Zinc Deficiency) को पूरा किया जा सकता है. जानते जिंक की कमी के लक्षण और प्राकृतिक स्रोत क्या हैं?

ज़िंक से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ (Food Source Of Zinc)

1- मशरूम- ज़िंक की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में मशरूम शामिल कर सकते हैं. मशरूम में जिंक के अलावा कई दूसरे पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन होता है.

2- मूंगफली- मूंगफली में जिंक काफी होता है. इसके अलावा आयरन, पोटैशियम, फोलिक एसिड, विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

3- तिल- तिल खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. तिल को जिंक का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसके अलावा तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फोलिक एसिड और बी कॉम्प्लेक्स भी पाया जाता है.

4- अंडा- अंडे की जर्दी में ज़िंक पाया जाता है. जिंक की कमी को दूर करने के लिए आपको अंडे का पीला हिस्सा खाना चाहिए. अंडे के पीले हिस्से में ज़िंक, कैल्शियम, आयरन, विटमिन बी12, थाइमिन, विटमिन बी6, फोलेट और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं.

5- दही- दही में जिंक होता है. आपको रोज खाने में दही का सेवन करना चाहिए. इससे पेट हेल्दी रहता है और पातन मजबूत होता है. दही खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है.

6- लहसुन- ज़िंक की कमी होने पर आपको रोज लहसुन की एक कली खानी चाहिए. लहसुन का आयुर्वेद में बहुत महत्व है. लहसुन में विटामिन ए, बी और सी, आयोडीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं.

7- छोले- सफेद छोले में भी ज़िंका पाया जाता है. आप छोले को अपनी डाइट का हिस्सास बना सकते हैं. छोले में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और दूसरे पोषक तत्व काफी पाए जाते हैं.

8- तरबूज के बीज- तरबूज के बीज में भरपूर मात्रा में जिंक, पोटैशियम और कॉपर होता है. तरबूज के बीज खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है.

9- काजू- काजू में काफी मात्रा में जिंक होता है इसके अलावा कॉपर, विटामिन K, विटामिन A और फोलेट भी पाया जाता है. काजू मोनो और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड का भी बड़ा स्रोत है.

10- फलियां- अपने भोजन में फलियां जरूर शामिल करें. फलियों में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है. सेम, बीन्स या दूसरी फलियां जिंक का अच्छा स्रोत हैं. इनमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है.

जिंक की कमी के लक्षण (Zinc Deficiency Symptoms)

1-वजन कम होना
2- मानसिक स्वास्थ्य पर असर
3- स्वाद और गंध का पता नहीं चलना
4- कमजोरी महसूस होना
5- बार-बार दस्त होना
6- भूख कम लगना
7- बालों का झड़ना
8- घाव देरी से भरना

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin D से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, इन लक्षणों से पहचानें शरीर में हो रही है विटामिन D की कमी

lifestyle https://ift.tt/3nc1A49

Vitamin C For Health: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है विटामिन सी, ये हैं विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां

Vitamin C Benefits: रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत (Boost Your Immunity) बनाने, शरीर को स्वस्थ रखने और बढ़ती उम्र को रोकने के लिए विटामिन सी (Vitamin C) बहुत जरुरी है. कोरोनाकाल में बढ़ते संक्रमण के खतरे से लड़ने (Infection) के लिए विटामिन सी जरूरी है. विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) होते हैं, जिससे बॉडी विषाक्त (Detox) होती है.

विटामिन सी त्वचा और बालों को स्वस्थ (Vitamin C for Skin And Hair) रखने के लिए भी जरूरी है. शरीर को मजबूत बनाने और घाव को ठीक करने के लिए भी विटामिन सी की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आपको अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करने चाहिए. कई फल और सब्जियों में विटामिन सी भरपूर पाया जाता है. इन नेचुरल खाद्य पदार्थों से मिलने वाला विटामिन सी (Natural Source of Vitamin-C) आपके शरीर को कई फायदे पहुंचाता है. आइये जानते हैं.

विटामिन सी के फायदे (Health Benefits Of Vitamin C)

एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डिटॉक्स करने का कमा करते हैं.

इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है.

इंफेक्शन्स और बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है.

विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है.

इससे आपकी त्वचा, नाखून और बाल हेल्दी रहते हैं.

हड्डियां को मजबूत बनाने में भी मदद करता है.

चोट या घाव को भरने में मदद मिलती है.

आंखों की रौशनी के लिए विटामिन सी जरूरी है.

विटामिन सी से भरपूर फल (Vitamin C Fruits)

संतरा- संतरा विटामिन सी से भरपूर फल हैं. संतरे में फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम बहुत कम होता है. संतरा खाने से हार्ट और आंखें स्वस्थ रहती हैं. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

अमरूद- विटामिन सी का सस्ता और अच्छा स्रोत है अमरूद. अमरूद में संतरे से कही अधिक विटामिन सी पाया जाता है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है. एक मीडियम अमरूद में 200 ग्राम पोषक तत्व होते हैं.

आम- फलों में आम स्वाद और सेहत से भरपूर होता है. आम में विटामिन सी पाया जाता है जिससे इम्यूनिटी स्ट्रॉंग होती है. एक मीडियम आम से आपको करीब 122 मिलीग्राम विटामिन सी मिलता है. इसके अलावा आम में विटामिन ए भी काफी पाया जाता है.

पपीता- पपीता पाचन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. पपीता में विटामिन सी भी काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है.

अनानास- विटामिन सी के लिए आप अनानास भी खा सकते हैं. इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है. साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाता है. अनानास में मैंगनीज भी पाया जाता है जो फलों में काफी कम होता है. 1 कप अनानास में करीब 79 मिलीग्राम विटामिन सी होता है.

स्ट्रॉबेरी- विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स स्ट्रॉबेरी भी है. स्ट्रॉबेरीज में काफी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं इसके अलावा स्ट्रॉबेरी विटामिन सी और कई दूसरे पोषक तत्वों से भरापूर फल है. एक कप स्ट्रॉबेरी में करीब 100 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है.

कीवी- विटामिन सी के लिए कीवी भी अच्छा फल है. एक कीवी आपको करीब 85 मिलीग्राम विटामिन सी देता है. इसके अलावा कीवी में विटामिन के और ई भी काफी मात्रा में पाया जाता है.

विटामिन सी से भरपूर सब्जियां (Vitamin C Vegetables)

टमाटर- टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. सब्जी या सलाद में टमाटर का इस्तेमाल करने से आप रोजाना की विटामिन सी की कमी को पूरा कर सकते हैं.

ब्रोकोली- हरी सब्जियों में भी विटामिन सी पाया जाता है. ब्रोकोली विटामिन सी का अच्छा सोर्स है. ब्रोकोली में विटामिन सी के अलावा फोलेट, आयरन और विटामिन ए भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

आलू- आलू में भी विटामिन सी पाया जाता है. आलू सभी घरों में इस्तेमाल किया जाता है. आलू में पोटैशियम की मात्रा भी हाई होती है.

आंवला- सब्जियों में आवंला को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. आवंला में विटामिन सी का भंडार पाया जाता है. मीडियम साइज के आवंला में करीब 600 मिग्रा विटामिन सी होता है.

नींबू- आप खाने में रोज नींबू का इस्तेमाल जरूर करें. नींबू में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है. इसके सेवन से आप रोजोना की विटामिन सी की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.

विटामिन सी की कमी से बामारियां

1 मसूड़ों में सूजन और खून आना
2 त्वचा पर लाल चकत्ते यानि Rashes होना
3 दांतों का कमजोर होना
4 कोलेजन संशलेषण प्रक्रिया में खराबी आना
5 शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होना

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: आयरन से भरपूर 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, खून की कमी होने पर इन चीजों का सेवन करें

lifestyle https://ift.tt/3DZJw3i

Health Tips: Ketchup खाने के हैं शौकीन तो जरा संभल जाइये, सेहत को पहुंच सकता है गंभीर नुकसान

Health hazards of using ketchup: कई लोगों को नाश्ते के साथ अगर केचअप न दिया जाए तो उन्हें नाश्ते का स्वाद नहीं आता. चाहे समोसा हो या पकौड़ी, चिप्स हो या फिंगर चिप्स उन्हें हर चीज के साथ केचअप चाहिए ही होता है. ऐसे लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि साधारण सी दिखने वाली टोमेटो सॉस की यह बोतल आपके स्वास्थय को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है.

वजन बढ़ाता है टोमेटो सॉस –

केचअप के विभिन्न नुकसानों में से है मुख्य है इसे खाने से होने वाला वेट गेन. अगर आप नियमित रूप से केचअप खाते हैं तो आपका वजन कभी कम नहीं होगा. इसमें डाले जाने वाली शक्कर, प्रिजरवेटिव्स वगैरह के नुकसान इतने ज्यादा हैं कि वे टमाटर के फायदों को नीचे दबा देते हैं. इसमें अच्छी मात्रा में शक्कर होती है जो इसे वेट गेन का कारण बनाती है. सॉस के गाढ़े, क्रीमी टेक्सचर को देखकर गलतफहमी न पालें इसे गाढ़ा करने के लिए फ्रक्टोस से भरा कॉर्न सिरप डाला जाता है जो आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं.

हो सकती हैं बहुत सी बीमारियां –

केचअप के साथ जुड़ा दूसरा तथ्य यह है कि इसे हमेशा जंक फूड के साथ खाया जाता है जिससे यह दोगुना नुकसान पहुंचाता है. तेल में नहाए नाश्ते और केचअप का कांबिनेशन आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं. मोटे तौर पर कहा जाए तो दिन में एक बार एक चम्मच केचअप आपको नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन जब इसे तले-भुने खाने के साथ खाते हैं तो टमाटर के सारे गुण वेस्ट हो जाते हैं.

सवाल यह उठता है कि क्या केचअप खाना ही छोड़ दें तो इसका जवाब है नहीं लेकिन आप इसे घर पर बनाएं. इससे शक्कर की मात्रा आपके हाथ में होगी और चूंकि यह बाजार में बेचने के लिए नहीं है तो इसकी सेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए आपको इसमें जमकर प्रिजरवेटिव्स नहीं डालने होंगे.

यह भी पढ़ें:

Kitchen Hacks: मीठा खाने का है मन? तो जल्दी से बनाएं Bread Rasmalai, जानें रेसिपी

Health and Fitness Tips: हफ्ते में दो बार खिचड़ी खाने से होता है वजन कम, जानें इसके गजब के फायदे
lifestyle https://ift.tt/3zY6Ls3

HIV और TB के मरीजों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है कोरोना संक्रमण: रिपोर्ट

कोरोना महामारी का एचआईवी, टीबी और मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में पिछले साल विनाशकारी प्रभाव पड़ा है. बुधवार को ग्लोबल फंड की जारी रिपोर्ट से खुलासा हुआ है. ग्लोबल फंड के पीटर सैंड्स ने बताया कि संगठन की 20वीं वर्षगांठ पर हमें उम्मीद थी कि इस साल की रिपोर्ट एचआईवी, टीबी और मलेरिया के खिलाफ पिछले दो दशकों में हासिल साहस की असाधारण कहानी पर होगी, लेकिन 2020 एक अलग फोकस करने के लिए मजबूर करता है. उससे कोविड-19 के कारण हमारी आशंका की पुष्टि होती है.

कोरोना ने HIV, TB और मलेरिया के खिलाफ जंग को किया प्रभावित

उन्होंने कहा, "एचआईवी, टीबी और मलेरिया के खिलाफ लड़ाई पर कोविड-19 का प्रभाव विनाशकारी रहा है. पहली बार संगठन के इतिहास में हमारे जांच, नतीजे और परिणाम पहले के मुकाबले पीछे चले गए हैं." संगठन के मुताबिक, एचआईवी टेस्टिंग और रोकथाम की सेवाओं में महत्वपूर्ण गिरावट आई है. 2019 के मुकाबले, पिछले साल एचआईवी की रोकथाम और इलाज कराने वालों की संख्या में 11 फीसद की कमी आई है, जबकि एचआईवी टेस्टिंग में 22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. हालांकि, 2020 में एचआईवी के लिए जीवन रक्षक एंटीरेट्रोवाइरल उपचार लेनेवालों की संख्या कोविड के बावजूद 8.8 फीसद तक बढ़ी और इस तरह उनकी संख्या 2.19 करोड़ रही.

दुनिया में महामारी का असर टीबी, मलेरिया के खिलाफ समान असर

कोरोना वायरस महामारी का असर दुनिया भर में टीबी और मलेरिया के खिलाफ जंग पर ऐसा ही देखने को मिला. ग्लोबल फंड के निवेश को देखें तो टीबी का इलाज पानेवालों की संख्या 19 फीसद घट गई. रिपोर्ट बताती है कि वितरित की गई मच्छरदानी की संख्या में 17 फीसद का इजाफा होकर 188 मिलियन हो गया.

2020 में फंड ने 4.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का एचआईवी, टीबी और मलेरिया के खिलाफ जंग में रकम वितरित की. संगठन का दावा है कि 2002 में स्थापना के समय से अबतक उसने 44 मिलियन जिंदगियों को बचाया है और एड्स, टीबी और मलेरिया के कारण मौत की संख्या 46 फीसद कम हो गई.

क्या निपाह और कोरोना वायरस एक साथ लोगों को कर सकते हैं संक्रमित? एक्सपर्ट्स से जानिए

Health Care Tips: पेट से जुड़ी समस्याओं में दवाई का काम करता है भुना हुआ जीरा, जानें इसके फायदे
lifestyle https://ift.tt/3z0B4wF

गुलाब जामुन में alcohol का इंजेक्शन लगाने वाला पोस्ट हुआ वारयल, किसी ने नाम दिया मोंकगुल्ला तो कोई बोला ओल्ड मोंक जामुन

Gulab Jamun Injected With Old Monk Video Is The New Internet Sensation: एल्कोहल के साथ गुलाब जामुन, कैसा लगता है सुनकर? अजीब न. लेकिन अगर हम कहें कि आपको एल्कोहल के साथ गुलाब जामुन नहीं खाना बल्कि गुलाब जामुन में एल्कोहल डालकर खानी है तो आप कैसा महसूस करेंगे.

जी हां, आजकल एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें गुलाब जामुन के अंदर इंजेक्शन से शराब डाली जा रही है. इंजेक्शन में एल्कोहल भरकर गुलाब जामुन को यह इंजेक्शन लगाया जा रहा है ताकि एल्कोहल गुलाब जामुन के अंदर चली जाए. यही नहीं इंजेक्शन से गुलाब जामुन में एल्कोहल भरने के बाद बोतल के ढ़क्कन में शराब भरकर गुलाब जामुन पर चाशनी की तरह डाली भी गई. नेटिजन्स यह वीडियो देखकर लोटपोट हैं.

नेटिजन्स ने दिए अलग-अलग नाम –

घर की बालकनी पर खड़े होकर सामने गुलाब जामुन की ट्रे सजाकर उसमें एल्कोहल का इंजेक्शन डालने वाले इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. अगस्त में वायरल हुआ यह वीडियो अब तक पांच लाख बार देखा जा चुका है.

किसी ने इन गुलाब जामुनों को रमबॉल्स कहा तो किसी ने मोंकगुल्ला तो किसी ने नाम दिया ओल्ड मोंक जामुन. यह रेसिपी असल में कितनी कारगार है ये तो नहीं पता पर गुलाब जामुन को एल्कोहल का इंजेक्शन लगाने वाला यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें:

Kitchen Hacks: मीठा खाने का है मन? तो जल्दी से बनाएं Bread Rasmalai, जानें रेसिपी

Health and Fitness Tips: हफ्ते में दो बार खिचड़ी खाने से होता है वजन कम, जानें इसके गजब के फायदे
lifestyle https://ift.tt/3l5gTsO