Thursday, September 9, 2021
गुलाब जामुन में alcohol का इंजेक्शन लगाने वाला पोस्ट हुआ वारयल, किसी ने नाम दिया मोंकगुल्ला तो कोई बोला ओल्ड मोंक जामुन

Gulab Jamun Injected With Old Monk Video Is The New Internet Sensation: एल्कोहल के साथ गुलाब जामुन, कैसा लगता है सुनकर? अजीब न. लेकिन अगर हम कहें कि आपको एल्कोहल के साथ गुलाब जामुन नहीं खाना बल्कि गुलाब जामुन में एल्कोहल डालकर खानी है तो आप कैसा महसूस करेंगे.

जी हां, आजकल एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें गुलाब जामुन के अंदर इंजेक्शन से शराब डाली जा रही है. इंजेक्शन में एल्कोहल भरकर गुलाब जामुन को यह इंजेक्शन लगाया जा रहा है ताकि एल्कोहल गुलाब जामुन के अंदर चली जाए. यही नहीं इंजेक्शन से गुलाब जामुन में एल्कोहल भरने के बाद बोतल के ढ़क्कन में शराब भरकर गुलाब जामुन पर चाशनी की तरह डाली भी गई. नेटिजन्स यह वीडियो देखकर लोटपोट हैं.

नेटिजन्स ने दिए अलग-अलग नाम –

घर की बालकनी पर खड़े होकर सामने गुलाब जामुन की ट्रे सजाकर उसमें एल्कोहल का इंजेक्शन डालने वाले इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. अगस्त में वायरल हुआ यह वीडियो अब तक पांच लाख बार देखा जा चुका है.

किसी ने इन गुलाब जामुनों को रमबॉल्स कहा तो किसी ने मोंकगुल्ला तो किसी ने नाम दिया ओल्ड मोंक जामुन. यह रेसिपी असल में कितनी कारगार है ये तो नहीं पता पर गुलाब जामुन को एल्कोहल का इंजेक्शन लगाने वाला यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें:

Kitchen Hacks: मीठा खाने का है मन? तो जल्दी से बनाएं Bread Rasmalai, जानें रेसिपी

Health and Fitness Tips: हफ्ते में दो बार खिचड़ी खाने से होता है वजन कम, जानें इसके गजब के फायदे
lifestyle https://ift.tt/3l5gTsO
Cloves Beauty Benefits for Skin: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर होने वाली झुर्रियों से हैं परेशान, ऐसे करें लौंग के तेल का इस्तेमाल

Beauty Benefits of Cloves: लौंग का इस्तेमाल खाने पीने की चीजों में अक्सर किया जाता है. इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. लेकिन, क्या आपको पता है कि लौंग के इस्तेमाल के कई ब्यूटी बेनिफिट्स भी है. जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा, लौंग के रेगुलर इस्तेमाल से आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं. बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियों की समस्या होना एक आम बात है. तो चलिए जानते हैं लौं के यूज से आपको क्या-क्या ब्यूटी बेनिफिट्स मिल सकते हैं जानते है इस बारे में-

त्वचा के लिए लौंग इस तरह है फायदेमंद
बता दें कि लौंग का सेवन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. इसके रेगुलर इस्तेमाल से स्किन में कॉलिजन (Collagen) की मात्रा बढ़ती है. इसकी वजह से स्किन हेल्दी और फ्रेश नजर आती है. यह चेहरे पर किसी तरह का फंगल इन्फेक्शन (Fungal Infection) नहीं होने देता क्योंकि इसमें की तरह के एंटी-फंगल इंफेक्शन गुण पाए जाते हैं. इसके साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल (Anti Bacterial) गुण भी पाए जाते हैं. यह स्किन पर किसी तरह के घाव को जल्द से जल्द भर देता है क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक गुण (Antiseptic) भी पाए जाते हैं.

लौंग के इस्तेमाल से झुर्रियों होती है कम
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां हो जाना एक आम बात है. झुर्रियां होने पर हम कई तरह के स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन, यह प्रोडक्ट भी कई बार काम नहीं आते. ऐसे में आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

झुर्रियां कम करने के लिए आप लौंग के तेल की कुछ बूंदे लें और उसमें नारियल की कुछ बूंदें मिलाएं. अब दोनों को ठीक तरह से मिक्स कर के इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. इसे रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और पूरी रात के लिए छोड़ दें. आपको कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आने लगेगा.

इसके अलावा आप चाहें तो लौं की दो तीन कलियां पीसकर उसमें गुलाब जल मिलाकर सीधे स्किन पर लगाएं. इससे भी चेहरे पर होने वाली झुर्रियों में कमी आएगी. इसके अलावा आप चाहें तो लौंग के पाउडर को मुल्तानी मिट्टी में पीसकर लगाएं. यह स्किन पर होने वाली कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3torGC6 Care Tips: पेट से जुड़ी समस्याओं में दवाई का काम करता है भुना हुआ जीरा, जानें इसके फायदे

<a href="https://ift.tt/3njr6Ey Hacks: मीठा खाने का है मन? तो जल्दी से बनाएं Bread Rasmalai, जानें रेसिपी

lifestyle https://ift.tt/3BLswMa
क्या निपाह और कोरोना वायरस एक साथ लोगों को कर सकते हैं संक्रमित? एक्सपर्ट्स से जानिए

निपाह वायरस से 12 वर्षीय लड़के की मौत के बाद केरल को दोहरे मोर्चे पर लड़ाई लड़नी पड़ रही है. राज्य में पहले ही रोजाना 25,000 हजार कोरोना के मामले दर्ज हो रहे हैं. लेकिन, क्या दोनों निपाह और कोरोना एक शख्स को संक्रमित कर सकते हैं?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में डॉक्टरों का कहना है कि दोनों निपाह और कोरोना से संक्रमित होने की संभावना कम है. डॉक्टर डीएस अनिस ने बताया की निपाह वायरस दूर-दूर तक नहीं फैलता है और ये कुछ क्षेत्रों या कलस्टर तक ही सीमित रहता है.

उनका कहना है कि निपाह वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या शायद ही कभी 50 पार होते हैं. ये पहली बार नहीं है जब केरल को निपाह वायरस से निपट रहा है. 2018 और 2019 में निपाह वायरस संक्रमण के मामलों को राज्य का स्वास्थ्य विभाग पहले भी संभाल चुका है. केरल में जारी महामारी की जंग के बीच जीका के कुछ मामले भी उजागर हो चुके है.

जुलाई में, केरल ने जीका वायरस के स्थानीय प्रकोप का सामना किया है. 12 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद दो हेल्थ केयर वर्कर्स में निपाह वायरस के लक्षणों की पहचान हुई है. सरकार ने पुष्टि की है कि ये दोनों मृतक के संपर्क में आए 20 हाई रिस्क वाले वाले लोगों में शामिल थे.

नई चुनौती से पार पाना क्या होगा आसान?
डॉक्टरों ने कहा है कि बहुत सारी वजहों से वर्तमान में चिंता का कम कारण है. पहला कारण, राज्य को 2018 और 2019 में निपाह से निपटने का काफी अनुभव है. दूसरा कारण, कोविड के कारण पहले से ही कुछ सुरक्षात्मक उपाय उठाए जैसे मास्क और पीपीई किट्स पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना, हाथ की साफ-सफाई का ख्याल, इसलिए इस बार संक्रमण का फैलाव कम होगा.

निपाह एक जूनोटिक वायरस है और उसे कोरोना वायरस की तरह ज्यादा संक्रामक नहीं देखा जाता. टेरोपोडिडे परिवार के चमगादड़ निपाह वायरस के वाहक समझे जाते हैं. ये चमगादड़ पेड़ों पर रहते हैं और आम तौर से दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाते हैं.

मरीज की स्थिति गंभीर होने पर ज्यादा खतरा
निपाह ऐसा वायरस हो जानवरों से इंसानों में और इंसानों से इंसानों में फैल सकता है. एच1एन1 के नोडल ऑफिसर डॉक्टर अमर फेटले ने बताया कि संक्रमण का ट्रांसमिशन उस वक्त ज्यादा होने की संभावना है जब मरीज की स्थिति गंभीर हो जाए-जब अस्पताल में भर्ती हो. इसलिए संक्रमण फैलने का खतरा समुदाय के मुकाबले अस्पतालों में अधिक है. निपाह वायरस के मामलों को देखते हुए कन्नूर और मलप्पुरम को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

तमिलनाडु सरकार ने नौ सीमावर्ती जिलों में केरल से आनेवाले लोगों की मॉनिटरिंग तेज कर दी है. 2018 में निपाह वायरस की चपेट में आकर 17 मौत और संक्रमण के कारण 18 मामले और 2019 में कोच्चि से मात्र एक मामला सामने आया था.

Kitchen Hacks: क्या दाग लगने से Plastic के बर्तन हो गए हैं खराब? तो इन टिप्स को करें फॉलो

Kitchen Hacks: मीठा खाने का है मन? तो जल्दी से बनाएं Bread Rasmalai, जानें रेसिपी

lifestyle https://ift.tt/396F84l
Horoscope Today 9 September 2021: मेष और तुला राशि वाले बरतें सावधानी, 12 राशियों का जानें 'आज का राशिफल'

Horoscope Today 09 September 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily horoscope: पंचांग के अनुसार 9 सितंबर 2021, गुरुवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है. आज का हस्त नक्षत्र है. सभी 12 राशियों का आइए जानते हैं, आज का राशिफल-

मेष- आज के दिन मन में अनावश्यक विचार आ सकते हैं, जिनको लेकर अत्यधिक सोचने की जरूरत नहीं है. पूजा-पाठ में मन लगाना अत्यंत आवश्यक है. ऑफिस में बॉस के साथ बहस होने की आशंका है, ऐसे में उनकी डांट पर शांत रहना चाहिए. कार्य में सहयोगियों से अच्छी मदद मिलेगी. सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों का कार्यभार ज्यादा रहेगा. सोने-चांदी का कारोबार करने वालों को नुकसान हो सकता है. हेल्थ में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा. पिता के अनुशासित व्यवहार से आप कुछ परेशान हो सकते हैं. दाम्पत्य सम्बन्ध मजबूत रहेंगे. परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

वृष- आज के दिन आत्मा और मन का कांबिनेशन आपको लाभ की ओर आकर्षित करेगा, तो वहीं सोशल नेटवर्क को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए. कार्यों पर फोकस करें, दिन के अन्त तक कार्यभार बढ़ने की आशंका है. ग्रहीय स्थितियों को देखते हुए व्यापारियों को आज कानूनी दांव-पेंच से बचकर रहने की सलाह दी जाती है. जो युवा वर्ग गायन में रूचि रखते हैं उन्हें अच्छा मौका हाथ लग सकता है. सेहत में हृदय रोगियों को सचेत रहना चाहिए, योग और नियमित दिनचर्या को ठीक करें. मां को खान-पान व दिनचर्या ठीक करने की सलाह दें, यदि वह बीमार हैं तो उनका ध्यान रखें.

मिथुन- आज के दिन तीखी वाणी दूसरों को चुभने वाली हो सकती है, ऐसे में कम बोलने की सलाह है. ऑफिस में अधिनस्थों पर बेवजह का रूल लागू न करें, अन्यथा आपके पक्ष में विरोध हो सकता है. प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वालों को कानूनी दांव-पेच से बच रहना होगा. सरकारी कार्य में लापरवाही करने पर आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है. युवा वर्ग भविष्य की चिंता को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन वरिष्ठों का मार्गदर्शन चिंता को दूर करेगा. हेल्थ में बदलते मौसम के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है. बहन का स्वास्थ्य काफी समय से खराब हो तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें.

कर्क- आज के दिन संबंध बिगड़ने न पाएँ इस बात का ध्यान देना होगा, अपनों के प्रति विश्वास की डोर को और मजबूत करें. नौकरीपेशा से जुड़े लोग नए जोश के साथ आज पुनः पुराने कार्य पर ध्यान दें, साथ ही सहकर्मियों के साथ मीटिंग करने का प्लान भी बना सकते हैं. फुटकर व्यापारियों को व्यापार के प्रति थोड़ी चिंता रहेंगी. हेल्थ में नेत्र तथा कान सम्बन्धित छोटी-मोटी समस्या रहेगी, अन्य शब्दों में कहें तो गर्दन के ऊपरी भागों में परेशानियां हो सकती है. सह-परिवार मिलकर कोई धार्मिक कार्य करना चाहिए, किसी गरीब की मदद कर सकें तो अच्छा होगा. विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं.

सिंह- आज के दिन आपका हठी स्वभाव और अहंकार आपको निर्णय लेने से पीछे धकेल देगा, तो वहीं महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. कर्मक्षेत्र में बड़ों के मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी, जिससे आपको कार्य को बढ़ाने में मदद मिलेगी. व्यापारियों को पैतृक संपत्ति में निवेश करने से बचना चाहिए, नुकसान हो सकता है. विद्यार्थी वर्ग जो भी याद करें बोल-बोल कर याद करें. युवा वर्ग को सामाजिक तौर पर मान-सम्मान मिल सकता है. स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर दिन कुठ ठीक नहीं है, इसलिए आज अधिक सचेत रहें. पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. भाई-बहनों के साथ समय बिताएं, उनकी आपकी आवश्यकता होतो बढ़कर मदद करें.

कन्या- आज का दिन मिश्रित फल के साथ गुजरने वाला है. यदि कुछ महत्वपूर्ण कार्य करना चाहते हैं, तो आज रुक जाना बेहतर होगा. परिवार के प्रति आपको कर्तव्य का निर्वाह करना पड़ सकता है. ऑफिस में आपके कार्यों की समीक्षा हो सकती है कार्य पर ध्यान दें. सिविल सर्विस की तैयारी कर रहें लोगों को इधर-उधर की बातों में समय खराब नहीं करना चाहिए. व्यापार की बात करें तो यदि आप किसी वस्तु का उत्पादन करते हैं तो अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए अन्य स्थान पर भी जोर दें. हेल्थ में शारीरिक स्थिति थोड़ी कष्टदायक हो सकती है. किन्ही कारणों को लेकर घर-परिवार में किसी से विवाद हो सकता है.

तुला- आज के दिन नेटवर्क को बढ़ाते हुए अपने फोन के कांटेक्ट बुक को भी बढ़ाना होगा, यानी अपने मित्रों की संख्या बढ़ानी है. जो भविष्य में आपको बहुत लाभ देगी. जो लोग लाइजनिंग से संबंधित काम करते हैं उनके लिए दिन महत्वपूर्ण है. ऑफिशियल कार्यों में कम्युनिकेशन स्किल का पूरा प्रयोग करना होगा. बिजली से संबंधित कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लग सकता है. हृदय का विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही डॉक्टर की निर्देशानुसार कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते है. जॉइंट परिवार में रहने वाले लोगों को आपस में तालमेल बनाकर रखना होगा. जीवनसाथी को रोजगार से संबंधित कुछ अवसर प्राप्त हो हुए दिखाई दे रहें है.

वृश्चिक- आज के दिन रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य को निपटाना होगा. परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे गिफ्ट अवश्य दें इससे आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, अति उत्साह पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा. आपके कठोर मेहनत के चलते ऑफिस में पद-प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापार में आप साहस एवं पराक्रम से सफल हो सकेंगे. आर्थिक आय में वृद्धि हो सकती है. विद्यार्थियों के लिये आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा. सेहत की बात करें तो खानपान सही समय पर किया जाए इस बात पर ध्यान दें. छोटे भाई-बहन के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान रखना होगा. जीवनसाथी को कर्मक्षेत्र में मदद करनी चाहिए.

धनु- आज का दिन उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो प्रोफेशन से प्रवक्ता हैं. अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे, आपकी तेज-तर्रार बातें दूसरों पर छाप छोड़ेंगी. ऑफिस में आज आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा. यदि आप बैंक सेक्टर से जुड़े हैं तो बैंक की ओर से टारगेट मिल सकता है. प्लेसमेंट का बिजनेस करने वालों को कानूनी दांव-पेंच से बचकर रहना चाहिए. सेहत में अच्छा व राजसीय भोजन करें स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. यदि आपका कोई जमीनी विवाद चल रहा है तो अभी इस ओर सतर्क ही रहें, ऐसा न हो की बात आपके हाथ से निकल जाएं.

मकर- आज के दिन धैर्य न खोएं और मजबूती से अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहें. मन की उदासी दूर होगी, चित्त में प्रसन्नता रहेगी. कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों से विशिष्ट पहचान बनेगी और कार्यों में यश भी मिलेगा. कारोबार की बात करें तो गुणवत्ता में वृद्धि होगी, ग्राहकों के अनुसार सामानों को अप ग्रेट करते रहना होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. सेहत की बात करें तो दिन लगभग सामान्य ही रहेगा, तो वहीं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहें हैं. परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है.

कुम्भ- आज के दिन थोड़ा सजग रहना होगा. क्योंकि आज कोई व्यक्ति आपसे झूठ बोलकर अपना उल्लू सीधा कर सकता है. ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि सहयोगियों के ऊपर क्रोध आ सकता लेकिन आपको बहुत कूल रहना है. चिकित्सा से संबंधित जो लोग काम करते हैं उनको आज परमार्थी स्वभाव रखना होगा. किसी की मदद भी करनी पड़ेगी. व्यापार को लेकर चिंता हो सकती है साथ ही जमा पूंजी को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ेगी. अनावश्यक क्रोध करने से बचें साथ ही जिन लोगों को बी.पी की समस्या है उनको अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है. छोटे भाई की तरफ से कुछ तनाव मिल सकता है.

मीन- आज के दिन दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हुए उनकी संभव मदद करनी होगी जिसके प्रतिफल में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होगा. ऑफिस में जो लोग इधर की बातें उधर करते हैं उनसे सावधान रहें, अन्यथा कार्यों में रुकावट आ सकती है. जो लोग कारोबार कर रहें हैं, उनको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखते हुए कारोबार को बढ़ाना चाहिए. जो सामाजिक रूप से एक्टिव है उनके लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है. हेल्थ में जिनको अल्सर की समस्या हैं उन्हें सचेत रहना होगा, छारीय खाद्य-पदार्थ अधिक ग्रहण करें. पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहना चाहिए, साथ ही संतान की संगति पर भी भी ध्यान दें.

यह भी पढ़ें:
Hartalika Teej 2021: 9 सितंबर को है तीज, जानें हरतालिका पूजा समान की लिस्ट और शुभ मुहूर्त

Shani Dev: पंचमी पर शनि देव की पूजा का बन रहा है विशेष संयोग, शांत करने के लिए करें, शनि के उपाय

आर्थिक राशिफल 09 सितंबर 2021: मेष और मकर और राशि वालों को हो सकती है हानि, जानें सभी राशियों का राशिफल

Surya Grahan 2021: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर 'सूतक' की नहीं बन रही है स्थिति, जानें किस डेट को लग रहा है ग्रहण

lifestyle https://ift.tt/3DRY30G
Health Care Tips: पेट से जुड़ी समस्याओं में दवाई का काम करता है भुना हुआ जीरा, जानें इसके फायदे

Benefits of Roasted Cumin: आजकल पेट की समस्या आम बनती जा रही है. जब आप रात को भोजन करते हैं तो थकान के कारण आप टहलते नहीं है और आपकी लेटने की इच्छा होती है. यहीं कारण बदहजमी को जन्म देता है. ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. पेट की हर समस्या में दवा का काम करता है घर में मौजूद भुना हुआ जीरा. इसे खाने से आपके पेट में हो रही गैस, अपच की समस्या तुरंत दूर हो जाएंगी. इसके साथ ही भुना हुआ जीरा आपके शरीर की कई और बीमारियों को दूर भी करता है. तो फिर चलिए जानते हैं भूना हुए जीरे के फायदे.

1 -पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

अगर आपके पेट में अपच या गैस की समस्या है तो भुने हुए जीरे में काला नमक मिलाकर खाने से पेट से जुड़ी सारी समस्या समाप्त हो जाती हैं, क्योंकि काले नमक में लैक्सेटिव गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को राहत देने का काम करते हैं.

2-वजन घटाने में मददगार

जीरा शरीर में कार्बोहाइड्रेट और फैट को कम करने में मदद करता है. साथ ही शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है. जीरा को वजन कम करने में सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है. वहीं अगर पानी में भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर पीते हैं तो ये आपका वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है.

3-इम्युनिटी बढ़ाता है

क्या आपको पता है कि जीरा आपके शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करता है. इसके लिए आप रोजाना डाइट में इनको शामिल कर सकते हैं.

4- पेट दर्द से राहत दिलाता है

पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए भुना जीरा और काला नमक रामबाण का काम करता है. गलत खाने की वजह या मासिक धर्म ऐंठन दोनों में भुना हुआ जीरा फायदा करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढें

Health Care Tips: आप भी करना चाहते हैं वजन कम? तो Breakfast में ना खाएं ये चीजें

Health and Fitness Tips: मोटापे से पाना चाहते हैं छुटकारा? तो डाइट में शामिल करें इन आटों की रोटी

lifestyle https://ift.tt/3zZdZvY
Kitchen Hacks: मीठा खाने का है मन? तो जल्दी से बनाएं Bread Rasmalai, जानें रेसिपी

Bread Rasmalai Recipe: घर में कोई त्यौहार हो या फिर मीठा खाने का मन हो, ऐसे में रसमलाई का स्वाद सबको पसंद आता है. वैसे तो रसमलाई बंगाल की मिठाई है लेकिन इसको हर जगह लोग खाना पसंद करते हैं. वैसे तो रसमलाई बनाने में काफी समय लगता है लेकिन यहां जो हम आपको रसमलाई की रेसिपी बताने जा रहे हैं वो झटपट तैयार हो जाती है. इस रसमलाई का नाम है ब्रेड रसमलाई. तो चलिए फिर जानते हैं कि कैसे बनाई जाती है ब्रेड रसमलाई.

ब्रेड रसमलाई (Bread Rasmalai) बनाने की सामग्री

4 ब्राउन ब्रेड

2 छोटे चम्मच स्किम्ड मिल्क पाउडर

4 बड़े चम्मच फुल क्रीम मिल्क

4 कप गाढ़ा दूध

हरी इलायची

बादाम बारीक कटा

जरूरत के अनुसार पिस्ता बारीक कटा

जरूरत के अनुसार केसर

ब्रेड रसमलाई (Bread Rasmalai) बनाने की रेसिपी

ब्रेड रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले सैंडविच ब्रेड को किनारे से काटकर अलग निकाल दें और ब्रेड को गोलाई आकार में काट लें. इसके बाद अब एक पैन में दूध उबाल लें. वहीं ध्यान रहें दूध को उबालते समय लगातार चम्मच से चलाते रहें ताकि दूध पैन में चिपके न. दूध को तब तक पकाएं जबतक पूरी मात्रा का एक तिहाई हिस्सा ना रह जाए. इसके बाद अब गाढें दूध में मिल्क पाउडर डालकर उसे अच्छी तरह मिलाएं.

ध्यान रहे मिल्क पाउडर को मिलाते समय गैस की फ्लेम धीमी रखें.अब इसको 3 मिनट तक पकाएं. इसके बाद इसमें कंडेंस मिल्क डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद इसमें केसर, इलायची, का पाउडर, बादाम और पिस्ता डालकर पैन में अच्छी तरह मिला दें और तेज आंच पर पकाएं. इसके बाद कटे हुए ब्रेड को प्लेट में रखें और इस पर कंडेंस मिल्क, इलायची पाउडर , बादाम पिस्ता, और ऊपर से तैयार किया हुआ घोल डालें. लो इस तरह से तैयार हो गई बैड रसमलाई.

ये भी पढ़ें

Kitchen Hacks: इस तरह घर पर बनाएं मलाई मालपुआ, जानें रेसिपी

Kitchen Hacks: घर पर इस तरह बनाएं French Fries, जानें रेसिपी

lifestyle https://ift.tt/3labYqB
Wednesday, September 8, 2021
Healthy Snacking: बात snacks की हो तो चुनें ऐसे ऑप्शन जो आपकी भूख भी मिटाएं और सेहत भी बनाएं

Healthy snacks for day time munching: जब बात स्नैक्स की होती है तो लोग अक्सर गलतियां करते हैं. खाने को लेकर जहां वे अतिरिक्त सजगता बरतते हैं वहीं दिन में ऊट-पटांग समय भूख लगने पर वे चिप्स, कुकीज, पेस्ट्री, पिज्जा, बर्गर जैसे अनहेल्दी ऑप्शंस खाकर अपने शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. ये छोटे से दिखने वाले स्नैक्स शरीर को काफी हानि पहुंचा सकते हैं. इनसे ओबेसिटी, एक्ने, डायबिटीज, हेयर लॉस, हॉरमोन्स में गड़बड़ी जैसी बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं.

हम लाए हैं आपके लिए कुछ हेल्दी स्नैक्स जो आसानी से बन जाते हैं, आपकी भूख भी मिटाएंगे और सेहत के लिए भी अच्छे हैं.

हम्मस –

यह एक विदेशी डिश है पर है सेहत से भरपूर. इसमें बहुत तरह के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं. इसे छोलों को रात में भिगोकर, अगले दिन सुबह इन्हें उबालने के बाद मिक्सी में कुछ मसालों और ऑलिव ऑयल (या आपकी पसंद के किसी और ऑयल) के साथ पीसकर डिप बनाई जाती है. यह आपके पेट के लिए भी अच्छी होती है और इससे वेट लॉस भी होता है.

सत्तू का घोल –

सत्तू को चना भूनकर और कुछ और अनाज डालकर पीसकर बनाया जाता है. यह प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स होता है. इसमें आप अपनी मर्जी से अनाज बढ़ा सकते हैं लेकिन मुख्य चना ही होता है. सत्तू को मीठा या नमकीन खाना हो तो इसके पीड़े बनाए जा सकते हैं. साथ ही इसे ड्रिंक के तौर पर भी प्रयोग कर सकते हैं. ग्लास में एक या दो चम्मच सत्तू डालें और बाकी पानी. इसमें नींबू का रस, काला नमक और पिसा भुना जीरा मिलाएं और आपका हेल्दी टेस्टी ड्रिंक तैयार है.

ओट्स –

ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. इसे कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं. मीठे ओट्स जो दूध में पकाकर बनते हैं के अलावा इन्हें सब्जियां डालकर बना सकते हैं. ओट्स को पीसकर इसका चिल्ला या इडली भी बना सकते हैं. साथ में कोई और आटा मिला देंगे तो इसकी बाइंडिंग अच्छी होगी. ओट्स बनाते समय सीजन की सब्जियां डालना न भूलें.

सीजन के फल –

स्नैकिगं के लिए सीजन के फलों से अच्छा विकल्प कोई नहीं होता. सीजन में होने के कारण ये सस्ते भी होते हैं हेल्दी भी. इनमें सारे न्यूट्रीएंट्स होते हैं जो शरीर को सभी पोषक तत्व पहुंचाते हैं.

यह भी पढ़ें:

Health and Fitness Tips: जरूरत से ज्यादा पानी पीना बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, जानें

Health Care Tips: डबल चिन और झुर्रियों से पाएं छुटकारा, घर पर ऐसे करें Facial Yoga
lifestyle https://ift.tt/3E0j6y4
Subscribe to:
Posts (Atom)