Wednesday, September 8, 2021
What is Sexercise? सेक्सरसाइज से हो सकता है डबल फायदा, फिटनेस और रिलेशन दोनों के लिए फायदेमंद

Do Sexercise To Improve Fitness And Relation: बात चाहे आम जिंदगी की हो या किसी एरिया में बेहतर प्रदर्शन करने की, एक्ससाइज का महत्व किसी से छिपा नहीं है. ये बीमारियों से बचाने के साथ ही आपको ताकतवर, लचीला और एक्टिव बनाती है. यही नहीं एक्सरसाइज करने से प्लीजिंग हॉरमोन्स भी रिलीज होते हैं, जिससे फिजिकली एक्टिव रहने वाला व्यक्ति दूसरों की तुलना में ज्यादा खुश रहता है.

फिजिकल फिटनेस और सेक्स का क्या है नाता –

फिजिकल फिटनेस और सेक्स का आपस में गहरा नाता है. बहुत सी स्टडीज से पता चलता है कि इससे व्यक्ति की सेक्स ड्राइव बढ़ती है. जो पुरुष फिजिकली एक्टिव रहते हैं उनकी बॉडी में टेस्टेसटेरोन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. यही नहीं फिट रहने वाले व्यक्ति का उसके शरीर से एक अलग ही कनेक्शन होता है जो सेक्स डिजायर को बढ़ाने में मदद करता है. कुछ खास तरह की एक्सरसाइजेस आपके सेक्सुअल परफॉर्मेंस और डिजायर को बढ़ा सकती हैं. जानते हैं विस्तार से.

ऐरोबिक से बनेगी बात –

अपने एक्सरसाइज रूटीन में ऐरोबिक्स को जरूर शामिल करें जैसे रनिंग, साइक्लिंग, जूम्बा और ब्रिस्क वॉकिंग. इससे न केवल आपके दिल की सेहत अच्छी रहती है बल्कि खून का संचार भी बढ़ता है. इससे शरीर के सभी अंगों तक खून तेजी से पहुंचता है और लोअर बॉडी पार्ट्स की मदद करता है. यही नहीं इनसे स्टैमिना बढ़ता है जो बेहतर सेक्स एक्सपीरियंस के लिए बेहद जरूरी है.

पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइजेस –

एक्सरसाइज रूटीन में ऐसी एक्सरसाइज भी करें जिनसे पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां मजबूत हों. स्क्वैट्स इसके लिए एक अच्छा विकल्प हैं. इसके अलावा आप कीगेल एक्सरसाइज भी कर सकती हैं.

योगा –

जैसा कि हम जानते ही हैं कि योगा से फ्लैक्सबिलिटी बढ़ती है, जिससे सेक्स एक्सपीरियंस बेहतर होता है. थोड़ा सा बेसिक योगा का अभ्यास करके भी आप अपने शरीर का लचीलापन बढ़ा सकते हैं.

वेट ट्रेनिंग –

अगर शरीर में ताकत होती है तो बेडरूम परफॉर्मेंस अपने आप निखरता है. इसके लिए आप बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट्स का चुनाव कर सकते हैं. शुरुआत कम वजन के वेट से करें, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाएं.

इसके अलावा अपने रूटीन में प्लैंक को भी शामिल करें. यह एक्सरसाइज पूरी बॉडी के लिए अच्छी होती है. तीस सेकेंड से एक मिनट का प्लैंक आपकी पूरी बॉडी को स्ट्रांग बनाएगा.

यह भी पढ़ें

Kartik Aryan के फिटनेस ट्रेनर Samir Jaura से जानें कौन सी Exercises बनाएंगी आपको फिट

Hair Care For Men: अगर जल्दबाजी में नहीं करते हैं कंडिशनर तो बदलें अपना रूटीन और जानें क्यों जरूरी है लड़कों के लिए कंडिशनर
lifestyle https://ift.tt/2WX2KpC
Turmeric Milk: हल्दी दूध केवल तभी होगा फायदेमंद जब बनेगा सही तरीके से, क्या है सही रेसिपी, जानें

How to make turmeric milk to get maximum benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने और रोगों से लड़ने के लिए हल्दी दूध पीने की परंपरा हमारे यहां सालों से चली आ रही है. कोरोना काल में खासकर लोगों ने इसकी अहमियत समझी और शरीर से सूजन कम करने और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग किया जाने लगा. पर क्या आप जानते हैं कि हल्दी-दूध के भरपूर फायदे तभी मिल सकते हैं जब इसे एक खास तरह से बनाया जाए. जानते हैं विस्तार से.

टेस्ट अच्छा क्यों नहीं लगता –

जब हल्दी-दूध पीने की बात आती है तो अक्सर लोग शिकायत करते दिखते हैं कि इसका स्वाद अच्छा नहीं होता. सच तो यह है कि इसका स्वाद तभी अच्छा नहीं होता जब इसे ठीक तरह से बनाया न जाए. ठीक रेसिपी से बने और ठीक से उबाले गए दूध का स्वाद खराब नहीं होता बल्कि टेस्टी होता है.

क्या है सही रेसिपी –

सबसे पहले एक पैन में बहुत जरा से घी में हल्दी भून लें. इससे हल्दी के सभी एक्टिव कंपाउंड घी में घुल जाते हैं. ऐसा बहुत धीमी आंच पर करें. अब गैस बंद कर दें और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर इसी पैन में मिला दें. अगर आप इस मिक्सचर को और लाभकारी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो इसमें एक चुटकी जायफल पाउडर और एक चुटकी दालचीनी पाउडर भी मिला सकते हैं.

एक बार मिक्सचर तैयार हो जाए तो इसमें गर्म दूध डाल दें. अंत में शक्कर मिलाएं और आपका हल्दी दूध का हेल्दी और टेस्टी ग्लास तैयार है. इस प्रकार आप हल्दी दूध से ज्यादा फायदा पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Health and Fitness Tips: जरूरत से ज्यादा पानी पीना बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, जानें

Health Care Tips: डबल चिन और झुर्रियों से पाएं छुटकारा, घर पर ऐसे करें Facial Yoga
lifestyle https://ift.tt/3yXiLZo
कोरोना की दूसरी लहर के बाद आप भी तो नहीं जूझ रहे लॉन्ग कोविड से, इन घरेलू उपायों से करें ठीक

Home Remedies to get Rid of Long Covid-19: देश में अप्रैल और मई के महीने में भी कोरोना की भयावह तस्वीर देखी थी. हम सभी ने कोरोना से जूझते लोगों अपने आस पास देखा. धीरे-धीरे समय के साथ-साथ संक्रमण का स्तर भी नीचे आता गया और ज्यादातर लोग कोरोना से रिकवर हो गई. लेकिन, यह समय बीतने के बाद भी कई मरीजों में कोरोना के लक्षण अभी भी नजर आ रहे हैं. रिकवरी के बाद भी कई मरीज इन लक्षणों से परेशान है. इसे लॉन्ग कोविड कहा जाता है. जिन मरीजों को कोरोना संक्रमण के दौरान हल्के फुल्के लक्षण थें वह रिकवरी के बाद दो से तीन सप्ताह के अंदर बिलकुल ठीक हो गए. लेकिन, जिन मरीजों संक्रमण के दौरान गंभीर लक्षण दिखाई दिए उन्हें कोरोना से रिकवर होने के बाद भी 12 हफ्तों तक लक्षण अनुभव होते रहे हैं. इसी ही लॉन्ग कोविड यानी लंबा कोविड कहते हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के मुताबिक लॉन्ग कोविड के केस कोरोना की दूसरी लहर के बाद ज्यादा देखने को मिल रहा है. इसमें कॉमन लक्षण है सांस लेने में तकलीफ होना, थकान महसूस करना, सीने में दर्द की शिकायत और पाचन तंत्र में शिकायत होना. अगर आप भी लॉन्ग कोविड से ग्रसित है तो इन घरेलू उपायों से रखें खुद का ख्याल-

ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पीएं पानी
लॉन्ग कोविड से जूझ रहे लोगों को एक्सपर्ट्स द्वारा ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है. इसके साथ ही उन्हें विटामिन्स, मिनरल्स, जिंक का रेगुलर सेवन की सलाह दी जाती है. यह सब आपको कमजोरी और थकान से लड़ने में मदद करते हैं. इसके साथ ही डॉक्टरों का यह मानना है कि मरीज को बैलेंस डाइट लेने की कोशिश करनी चाहिए.

ज्यादा से ज्यादा करें आराम
कोरोना से रिकवर होने के बाद भी मरीजों को यह सलाह दी जाती है कि वह ज्यादा से ज्यादा आराम करें. यह आपकी रिकवरी को तेज करने में मदद करता है. किसी भी तरह का फिजिकल या मेन्टल स्ट्रेस लेना मरीज के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

हल्का व्यायाम जरूर करें
जिन मरीजों को कोरोना से रिकवर होने के बाद भी सांस लेने में तकलीफ होती है उन्हें रोज कम से कम 30 मिनट प्राणायाम जरूर करना चाहिए. यह अपने फेफड़ों को मजबूत करके सांस लेने में हो रही तकलीफ को दूर करता है. इसके साथ ही यह आपकी कोरोना रिकवरी को भी तेज करता है.

काढ़ा पीएं
कोरोना से रिकवर होने के बाद भी बहुत से लोगों को खांसी, सर्दी जैसी समस्याएं बनी रहती हैं. इन्हें दूर करने के लिए आप तुलसी, हल्दी और अदरक के बने काढ़े का सेवन कर सकते हैं. यह आपकी सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3tlParv Teej Special Malpua: हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती को मालपुआ का लगाएं भोग

<a href="https://ift.tt/2WViysq Care Foods: पाना चाहते हैं ग्लोइंग और जवां त्वचा, केला और बादाम स्मूदी का डेली करें सेवन
lifestyle https://ift.tt/2YqvW8z
Home Remedies for Grey Hair: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली ब्लैक, इस मैजिकल तेल का करें इस्तेमाल

Use Bhringraj Oil to get rid of Grey Hair Naturally: आज कल के समय में बदलती लाइफस्टाइल के कारण हर कोई समय से पहले हो रहें सफेद बालों से परेशान है. आजकल के युवाओं में यह समस्या खास तौर पर देखी जा रही है. सफेद बालों को छुपाने के लिए आमतौर पर लोग हेयर कलर का इस्तेमाल करते है. लेकिन, आपको बता दें कि हेयर कलर से काले बाल और तेजी से सफेद होते है. इसके साथ ही यह हेयर फॉल का भी कारण बन जाता है. ऐसे में आप इन सभी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो बालों को केमिकल फ्री प्रोडक्ट की मदद से काला करें. आज हम आपको एक मैजिकल तेल के बारे में बताने वाले हैं जिससे आप के सफेद बाल आसानी से काले हो जाएंगे और आपके बाल झड़ने की समस्या भी कम हो जाएगी. यह है भृंगराज.

बता दें कि भृंगराज को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह एक आयुर्वेदिक औषधि है. इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जिससे बाल जड़ों से मजबूत के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, विटामिन ई, डी, मैग्नीशियम, कैल्शियम के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल गुण भी पाए जाते हैं.

भृंगराज का यह मैजिकल तेल इस तरह बनाएं

तेल बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री
नारियल तेल-2-3 चम्मच
भृंगराज-100 ग्राम

इस तरह बनाएं भृंगराज तेल
इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले भृंगराज पानी में भिगो दें. इसके बाद इसको पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट में नारियल का तेल अच्छी तरह से मिक्स करें. अब इस तेल को ब्रश की मदद से बालों पर लगाएं और कम से कम 1 घंटा छोड़ दें. बाद में किसी माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें. अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में दे बार जरूर इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3jRbTsg Face Pack: टैनिंग और ऑयली स्किन से हैं परेशान, आलू फेस पैक का इस तरह करें इस्तेमाल

<a href="https://ift.tt/3BORHgF and Fitness Tips: Skin से लेकर डायबिटीज में भी फायदेमंद है Neem, जानें कैसे करें इस्तेमाल
lifestyle https://ift.tt/3jRqfsE
Hartalika Teej Special Malpua: हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती को मालपुआ का लगाएं भोग

Hartalika Teej Special 2021 Malpua Recipe: हिंदू धर्म में तीज त्योहार का विशेष महत्व होता है. हरतालिका तीज का व्रत हर साल सुहागन औरतें अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं. इस व्रत को बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इस दिन महिलाओं 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. बता दें कि हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. इस व्रत को महिलाएं अखंड सुहाग पाने के लिए करती है जिससे घर और जीवन में सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो. इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती को भोग लगाने के लिए तरह-तरह की मिठाइयां बनती है.

बता दें कि इस साल यह त्योहार 9 सितंबर 2021 को मनाया जाएगा. इस खास मौके पर आप भी आसानी से मालपुआ बना सकती हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी खास रेसिपी के बारे में-

मालपुआ बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री
मैदा- 1/2 कप
सूजी- 1 कप
मीठा गाढ़ा दूध- 1/2 कप
बेकिंग पाउडर- 1/2 चम्मच
पानी- 1 कप
पिस्ता 5-6
घी- जरूरत अनुसार
इलायची- पिसी हुई- 3-4
सौंफ- पिसी हुई- 1 चम्मच

चाशनी बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री
चीनी- 1 कप
पानी- 1.5 कप

मालपुआ बनाने की विधि
मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें मैदा, इलायची, सौंफ, सूजी और बेकिंग पाउडर मिला दें.
फिर इसमें दूध और पानी के साथ मैदे को ठीक से मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. ध्यान रखें कि यह न ज्यादा गाढ़ा न पतला. अब इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
अब इसकी चाशनी बनाने के लिए पैन में पानी और चीनी मिलाएं और उबाल दें.
अब एक कढ़ाई लें और उसमें घी डालें और गर्म होने दें.
अब इसमें मालपुआ का पेस्ट गोल आकार में डालते जाएं.
जब यह दोनों तरफ से पक जाएं तो इसे निकाल दें .
अब इसे चाशनी में डाल लें.
आपका मालपुआ तैयार है. इसे एक प्लेट में रबड़ी के साथ सर्व करें. पिस्ता के साथ चाहें तो गार्निश करें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3DNBYk1 Teej Special Gujiya: हरतालिका तीज पर घर में आसानी से बनाएं सूजी की गुजिया, जानें बेहद आसान रेसिपी

<a href="https://ift.tt/3DTtZBT Vaccine: क्या वैक्सीन लगने के बाद कर सकते हैं अल्कोहल का सेवन? जानें जवाब
lifestyle https://ift.tt/3tphtVZ
Skin Care Foods: पाना चाहते हैं ग्लोइंग और जवां त्वचा, केला और बादाम स्मूदी का डेली करें सेवन

Benefits of Banana and Almond Smoothie: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे बादाम और केले की स्मूदी ना पसंद हो. महिलाओं चेहरे पर ग्लो मेंटेन करने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर करती है. लेकिन, इतना सब कुछ करने के बावजूद भी उनके चेहरे पर वह ग्लो नहीं आता. इसका सबसे बड़ा कारण है शरीर में जरूरी पोषक त्वतों की कमी होना. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपसे एक ब्यूटी सीक्रेट शेयर करना चाहते हैं. इसकी मदद से अपनी स्किन और बालों पर ग्लो आएगा. यह है बादाम और केले की स्मूदी. जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा बादाम और केले की स्मूदी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. तो चलिए जानते है इसके हेल्थ और ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में-

चेहरे और बालों में लाता है ग्लो
बता दें कि केले में भारी मात्रा में आयरन, पोटैशियम, विटामिन्स और मिनरल्स पाया जाता है. इसके साथ बादाम में भी विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके रेगुलर सेवन से चेहरे और बालों की प्राकृतिक चमक बनी रहती है और यह बालों को भी जड़ों से मजबूत बनाता है. इसके साथ ही यह शरीर के सेल्स को पोषण देकर उन्हें अंदर से सवस्थ्य बनाता है.

झुर्रियों की समस्या को करता है दूर
इसके साथ ही इसमें विटामिन-ई भी पाया जाता है. बता दें कि विटामिन-ई बालों को जड़ों से मजबूत करके उन्हें टूटने से रोकता है. इसमें भारी मात्रा में आयरन, कैल्शियम और फॉलिक एसिड पाया जाता है. फॉलिक एसिड सेल्स को जवां रखने में मदद करता है. इसके साथ ही यह चेहरे पर झुर्रियों की समस्या को दूर करता है.

इस तरह बनाएं केला और बादाम स्मूदी

केला बादाम स्मूदी बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री
केला-1
बादाम-20 से 25
मिल्क पाउडर-3 चम्मच
शहद-4 चम्मच
दही-आधा कप

इस स्मूदी बनाने के लिए मिक्सर में सभी चीजों को डालकर पीस दें. बाद में इसे ठंडा होने के लिए 1 घंटे फ्रिज में डाल दें. आपका केला बादाम स्मूदी तैयार है. डेली इसके सेवन से आपको ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3jRbTsg Face Pack: टैनिंग और ऑयली स्किन से हैं परेशान, आलू फेस पैक का इस तरह करें इस्तेमाल

<a href="https://ift.tt/3DTtZBT Vaccine: क्या वैक्सीन लगने के बाद कर सकते हैं अल्कोहल का सेवन? जानें जवाब
lifestyle https://ift.tt/3kWufas
डायरिया का प्रभावी तरीके से घर पर कैसे करें इलाज, जानिए आसान उपाय

Diarrhea: डायरिया पाचन तंत्र की समस्या है जिसके कारण पानी की तरह पतला दस्त होता है. ये कुछ घंटों या कुछ दिनों के लिए तकलीफदेह हो सकता है. कुछ मामलों में ये ज्यादा समय तक रहता है. इसका कारण साल्मोनेला या ई. कोलाई जीवाणु, हार्मोन की खराबी, आंतों मे सूजन और कुछ दवाओं का सेवन भी है. आप उचित उपाय से घर पर रहते हुए वायरस और बैक्टीरिया के कारण होने वाले डायरिया को रोक सकते हैं. कई देसी इलाज लक्षणों को कम कर सकते हैं और रिकवरी में तेजी लाते हैं.

रिहाईड्रेटिंग- डायरिया से रिकवरी के लिए शरीर को हाइड्रेट करना जरूरी है. डायरिया पानी समेत तरल पदार्थों की कमी से होता है. इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम और क्लोराइड की कमी होने लगती है. रिहाईड्रेटिंग का पहला उपाय पानी पीना है. एक लीटर पानी में आधा चम्मच नमक और थोड़ा शुगर के साथ घोल बनाकर पी सकते हैं. पानी के साथ नमक और शुगर तरल पदार्थों को प्रभावी तरीके से अवशोषित करने में आंत की मदद करता है. ये घोल शरीर को रिहाईड्रेट करने में ज्यादा असरदार होता है. कैफीन युक्त ड्रिंक्स, अल्कोहल, बहुत गर्म ड्रिंक्स के इस्तेमाल से बचें.

रिकवरी डाइट खाएं- तीन वक्त का भोजन करने से बेहतर है थोड़ा और बार-बार खाना. अच्छी डाइट में फल, आलू, शकरकंद, पर्याप्त प्रोटीन का इस्तेमाल है. इस तरह की डाइट शुरुआती 24 घंटे के लिए आंत को ज्यादा मेहनत करने से रोक सकती है. दूसरे विकल्प में केला, चावल, टोस्ट का इस्तेमाल है.

प्रोबायोटिक्स का इस्तेमाल- प्रोबायोटिक्स सूक्ष्मजीव हैं जो पाचन तंत्र को फायदा पहुंचा सकते हैं. ये आंत के काम का समर्थन और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं. योगर्ट में खमीर और जीवित बैक्टीरिया प्रोबायोटिक्स होते हैं. लोग प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स को दवा दुकान या ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. रिसर्च से पता चलता है कि प्रोबायोटिक स्पष्ट रूप से डायरिया के रिकवरी समय को कम करता है. उसका सबसे बड़ा फायदा साइड इफेक्ट्स रहित और सुरक्षित होना है.

डॉक्टर को कब दिखाएं- ज्यादातर मामलों में डायरिया का इलाज घर पर रहते हुए डॉक्टर को दिखाए बिना संभव है. लेकिन, अगर डायरिया के लक्षण दो दिनों से ज्यादा रहते हैं, तो दिक्कतों से बचने के लिए मेडिकल सलाह जरूरी हो जाता है. मिसाल के तौर पर मल त्याग में मवाद या ब्लड आ रहा हो, बुखार हो, डिहाइड्रेशन के संकेत जैसे अत्यधिक प्यास लग रही हो या मुंह सूख रहा हो, वजन कम हो रहा हो, पेट में भयानक दर्द उठ रहा हो, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जाएं.

कोरोना ने कैसे खत्म किया सदियों पुराना हाथ मिलाने का चलन, सर्वे में चौंकानेवाला खुलासा

Covid-19 Vaccine: क्या वैक्सीन लगने के बाद कर सकते हैं अल्कोहल का सेवन? जानें जवाब
lifestyle https://ift.tt/3he1vJn
Subscribe to:
Posts (Atom)