Wednesday, September 8, 2021
Hartalika Teej Special Malpua: हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती को मालपुआ का लगाएं भोग

Hartalika Teej Special 2021 Malpua Recipe: हिंदू धर्म में तीज त्योहार का विशेष महत्व होता है. हरतालिका तीज का व्रत हर साल सुहागन औरतें अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं. इस व्रत को बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इस दिन महिलाओं 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. बता दें कि हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. इस व्रत को महिलाएं अखंड सुहाग पाने के लिए करती है जिससे घर और जीवन में सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो. इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती को भोग लगाने के लिए तरह-तरह की मिठाइयां बनती है.

बता दें कि इस साल यह त्योहार 9 सितंबर 2021 को मनाया जाएगा. इस खास मौके पर आप भी आसानी से मालपुआ बना सकती हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी खास रेसिपी के बारे में-

मालपुआ बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री
मैदा- 1/2 कप
सूजी- 1 कप
मीठा गाढ़ा दूध- 1/2 कप
बेकिंग पाउडर- 1/2 चम्मच
पानी- 1 कप
पिस्ता 5-6
घी- जरूरत अनुसार
इलायची- पिसी हुई- 3-4
सौंफ- पिसी हुई- 1 चम्मच

चाशनी बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री
चीनी- 1 कप
पानी- 1.5 कप

मालपुआ बनाने की विधि
मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें मैदा, इलायची, सौंफ, सूजी और बेकिंग पाउडर मिला दें.
फिर इसमें दूध और पानी के साथ मैदे को ठीक से मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. ध्यान रखें कि यह न ज्यादा गाढ़ा न पतला. अब इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
अब इसकी चाशनी बनाने के लिए पैन में पानी और चीनी मिलाएं और उबाल दें.
अब एक कढ़ाई लें और उसमें घी डालें और गर्म होने दें.
अब इसमें मालपुआ का पेस्ट गोल आकार में डालते जाएं.
जब यह दोनों तरफ से पक जाएं तो इसे निकाल दें .
अब इसे चाशनी में डाल लें.
आपका मालपुआ तैयार है. इसे एक प्लेट में रबड़ी के साथ सर्व करें. पिस्ता के साथ चाहें तो गार्निश करें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3DNBYk1 Teej Special Gujiya: हरतालिका तीज पर घर में आसानी से बनाएं सूजी की गुजिया, जानें बेहद आसान रेसिपी

<a href="https://ift.tt/3DTtZBT Vaccine: क्या वैक्सीन लगने के बाद कर सकते हैं अल्कोहल का सेवन? जानें जवाब
lifestyle https://ift.tt/3tphtVZ
Skin Care Foods: पाना चाहते हैं ग्लोइंग और जवां त्वचा, केला और बादाम स्मूदी का डेली करें सेवन

Benefits of Banana and Almond Smoothie: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे बादाम और केले की स्मूदी ना पसंद हो. महिलाओं चेहरे पर ग्लो मेंटेन करने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर करती है. लेकिन, इतना सब कुछ करने के बावजूद भी उनके चेहरे पर वह ग्लो नहीं आता. इसका सबसे बड़ा कारण है शरीर में जरूरी पोषक त्वतों की कमी होना. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपसे एक ब्यूटी सीक्रेट शेयर करना चाहते हैं. इसकी मदद से अपनी स्किन और बालों पर ग्लो आएगा. यह है बादाम और केले की स्मूदी. जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा बादाम और केले की स्मूदी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. तो चलिए जानते है इसके हेल्थ और ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में-

चेहरे और बालों में लाता है ग्लो
बता दें कि केले में भारी मात्रा में आयरन, पोटैशियम, विटामिन्स और मिनरल्स पाया जाता है. इसके साथ बादाम में भी विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके रेगुलर सेवन से चेहरे और बालों की प्राकृतिक चमक बनी रहती है और यह बालों को भी जड़ों से मजबूत बनाता है. इसके साथ ही यह शरीर के सेल्स को पोषण देकर उन्हें अंदर से सवस्थ्य बनाता है.

झुर्रियों की समस्या को करता है दूर
इसके साथ ही इसमें विटामिन-ई भी पाया जाता है. बता दें कि विटामिन-ई बालों को जड़ों से मजबूत करके उन्हें टूटने से रोकता है. इसमें भारी मात्रा में आयरन, कैल्शियम और फॉलिक एसिड पाया जाता है. फॉलिक एसिड सेल्स को जवां रखने में मदद करता है. इसके साथ ही यह चेहरे पर झुर्रियों की समस्या को दूर करता है.

इस तरह बनाएं केला और बादाम स्मूदी

केला बादाम स्मूदी बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री
केला-1
बादाम-20 से 25
मिल्क पाउडर-3 चम्मच
शहद-4 चम्मच
दही-आधा कप

इस स्मूदी बनाने के लिए मिक्सर में सभी चीजों को डालकर पीस दें. बाद में इसे ठंडा होने के लिए 1 घंटे फ्रिज में डाल दें. आपका केला बादाम स्मूदी तैयार है. डेली इसके सेवन से आपको ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3jRbTsg Face Pack: टैनिंग और ऑयली स्किन से हैं परेशान, आलू फेस पैक का इस तरह करें इस्तेमाल

<a href="https://ift.tt/3DTtZBT Vaccine: क्या वैक्सीन लगने के बाद कर सकते हैं अल्कोहल का सेवन? जानें जवाब
lifestyle https://ift.tt/3kWufas
डायरिया का प्रभावी तरीके से घर पर कैसे करें इलाज, जानिए आसान उपाय

Diarrhea: डायरिया पाचन तंत्र की समस्या है जिसके कारण पानी की तरह पतला दस्त होता है. ये कुछ घंटों या कुछ दिनों के लिए तकलीफदेह हो सकता है. कुछ मामलों में ये ज्यादा समय तक रहता है. इसका कारण साल्मोनेला या ई. कोलाई जीवाणु, हार्मोन की खराबी, आंतों मे सूजन और कुछ दवाओं का सेवन भी है. आप उचित उपाय से घर पर रहते हुए वायरस और बैक्टीरिया के कारण होने वाले डायरिया को रोक सकते हैं. कई देसी इलाज लक्षणों को कम कर सकते हैं और रिकवरी में तेजी लाते हैं.

रिहाईड्रेटिंग- डायरिया से रिकवरी के लिए शरीर को हाइड्रेट करना जरूरी है. डायरिया पानी समेत तरल पदार्थों की कमी से होता है. इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम और क्लोराइड की कमी होने लगती है. रिहाईड्रेटिंग का पहला उपाय पानी पीना है. एक लीटर पानी में आधा चम्मच नमक और थोड़ा शुगर के साथ घोल बनाकर पी सकते हैं. पानी के साथ नमक और शुगर तरल पदार्थों को प्रभावी तरीके से अवशोषित करने में आंत की मदद करता है. ये घोल शरीर को रिहाईड्रेट करने में ज्यादा असरदार होता है. कैफीन युक्त ड्रिंक्स, अल्कोहल, बहुत गर्म ड्रिंक्स के इस्तेमाल से बचें.

रिकवरी डाइट खाएं- तीन वक्त का भोजन करने से बेहतर है थोड़ा और बार-बार खाना. अच्छी डाइट में फल, आलू, शकरकंद, पर्याप्त प्रोटीन का इस्तेमाल है. इस तरह की डाइट शुरुआती 24 घंटे के लिए आंत को ज्यादा मेहनत करने से रोक सकती है. दूसरे विकल्प में केला, चावल, टोस्ट का इस्तेमाल है.

प्रोबायोटिक्स का इस्तेमाल- प्रोबायोटिक्स सूक्ष्मजीव हैं जो पाचन तंत्र को फायदा पहुंचा सकते हैं. ये आंत के काम का समर्थन और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं. योगर्ट में खमीर और जीवित बैक्टीरिया प्रोबायोटिक्स होते हैं. लोग प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स को दवा दुकान या ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. रिसर्च से पता चलता है कि प्रोबायोटिक स्पष्ट रूप से डायरिया के रिकवरी समय को कम करता है. उसका सबसे बड़ा फायदा साइड इफेक्ट्स रहित और सुरक्षित होना है.

डॉक्टर को कब दिखाएं- ज्यादातर मामलों में डायरिया का इलाज घर पर रहते हुए डॉक्टर को दिखाए बिना संभव है. लेकिन, अगर डायरिया के लक्षण दो दिनों से ज्यादा रहते हैं, तो दिक्कतों से बचने के लिए मेडिकल सलाह जरूरी हो जाता है. मिसाल के तौर पर मल त्याग में मवाद या ब्लड आ रहा हो, बुखार हो, डिहाइड्रेशन के संकेत जैसे अत्यधिक प्यास लग रही हो या मुंह सूख रहा हो, वजन कम हो रहा हो, पेट में भयानक दर्द उठ रहा हो, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जाएं.

कोरोना ने कैसे खत्म किया सदियों पुराना हाथ मिलाने का चलन, सर्वे में चौंकानेवाला खुलासा

Covid-19 Vaccine: क्या वैक्सीन लगने के बाद कर सकते हैं अल्कोहल का सेवन? जानें जवाब
lifestyle https://ift.tt/3he1vJn
चाइनीज डिश में साउथ इंडियन तड़का ! | एक अकेला इस शहर में

चाइनीज़ खाने के शौकीन तो आप में से बहुत लोग होंगे और ऐसे में अगर किसी जाने-माने रेस्तरां की डिश का सीक्रेट आपके हाथ लग जाए तो? 'एक अकेला इस शहर में-सीज़न 2' के आबोदाना सेक्शन में आज चलिए 32 साल पुराने chinese restaurant के किचन में. देखिए कैसे गोभी मंचूरियन में शेफ़ ने लगाया south indians तड़का और जानिए लज़ीज़ चाइनीज़ डिश 'चिकन चा-जंग-मिन' बनाने का तरीका.
lifestyle https://ift.tt/3kWu6nq
Calcium Rich Food: कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 10 खाद्य पदार्थ

Calcium Natural Source: हमारे शरीर को (Calcium for Health) मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है. कैल्शियम से हड्डियां को ताकत और मजबूती (Calcium for Bones) मिलती है. दिल की कमजोरी (Calcium for Heart), मांसपेशियों और नसों के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है. हमारे शरीर में 1 प्रतिशत कैल्शियम खून और मांसपेशियों में होता है, जबकि 99 प्रतिशत कैल्शियम हड्डियों और दांतो में पाया जाता है. ऐसे में आपको बोन हेल्थ के लिए कैल्शियम से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए. इससे हड्डियों के टूटने का खतरा कम होता है. शरीर में उचित मात्रा में कैल्शियम पहुंचने से हड्डियों में दर्द की समस्या नहीं होती है. कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप भोजन में इन 10 खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें.

कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ (Calcium Natural Food Source)

1- डेयरी उत्पाद- कैल्शियम का सबसे अच्छा सोर्स है डेयरी उत्पाद. आपको कैल्शियम की कमी पूरा करने के लिए डाइट में दूध, दही और पनीर शामिल करना चाहिए. कैल्शियम के डेली नीड्स को पूरा करने के लिए दूध और उससे बनी चीजें खा सकते हैं.

2- सोयाबीन- कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप सोयाबीन भी अपनी डाइट में शामिल करें. सोयाबीन में कैल्शियम और ऑयरन काफी मात्रा में पाया जाता है, इसके सेवन से हड्डियां मजबूत और उनसे जुड़े रोग दूर करने में मदद मिलती है. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सोयाबीन मदद करता है. आप टोफू अपनी डाइट शामिल कर सकते हैं.

3- हरी सब्जियां- कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आहार में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें. हरी सब्जियों में विटामिन्स और मिनिरल्स भरपूर पाए जाते हैं. आप खाने में पालक, मैथी, बीन्स, ब्रोकल शामिल कर सकते हैं. ब्रोकली और बीन्स कैल्शियम से भरपूर होती हैं.

4- फल- स्वस्थ रहने के लिए डाइट में फल भी शामिल करने चाहिए. आप कैल्शियम के लिए रोज 2 संतरे खाएं. संतरे में विटामिन सी के साथ भरपूर कैल्शियम पाया जाता है. 2 संतरे खाने से आप कैल्शियम की दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.

5- आंवला- कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप आंवला का सेवन जरूर करें. आंवला को चिरआयु फल कहा जाता है. आंवला में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जिससे शरीर इंफेक्शन से बचता है. आंवला में कैल्शियम भी काफी मात्रा में पाया जाता है. इसके अलाव विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स है आंवला. इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है.

6- रागी- कैल्शियम के लिए रागी भोजन में जरूर शामिल करें. रागी में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. रागी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है. आप रागी का हलवा, रोटी या चीला बनाकर खा सकते हैं.

7- तिल- कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप तिल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप सलाद या सूप में डालकर तिल का सेवन कर सकते हैं. करीब 1 चम्मच तिल में 88 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है.

8- नॉनवेज- जो लोग नॉनवेज खाते हैं उनके शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी ज्यादा नहीं होती है. आप कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में सैल्मन, टूना, मेकरेल फिश शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा चिकन और मटन में भी कैल्शियम पाया जाता है.

9- बादाम- ड्राई फ्रूट्स हमेशा फायदेमंद होते हैं. आप फिट रहने के लिए रोज बादाम जरूर खाएं. बादाम में कैल्शियम कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है. रोजना बादाम खाने से कैल्शियम की कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है.

10- जीरा- जीरा पानी पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है. इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर दिन में 2-4 बार इस पानी को पीएं. इससे शरीर को कैल्शियम मिलेगा.

कैल्शियम की कमी के लक्षण (Calcium Deficiency Symptoms)

शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आपको कई लक्षण नज़र आ सकते हैं. सबसे बड़ा लक्षण ये है कि कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियों में दर्द और कमजोरी आने लगती है. शरीर में ऐंठन रहती है और हाथ पैर सुन्न होने लगते हैं. जानते हैं कैल्शियम की कमी के लक्षण.

1 हड्डियों में दर्द और कमजोरी
2 मांसपेशियों में ऐंठन
3 याद्दाश्त में भी कमी
4 हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्न होना
5 पीरियड में गड़बड़ी
6 दांतों में कमजोरी
7 ब्लड क्लॉटिंग की समस्या

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: आयरन से भरपूर 10 प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, खून की कमी होने पर इन चीजों का सेवन करें

</p>
lifestyle https://ift.tt/3zTFhUp
Potato Face Pack: टैनिंग और ऑयली स्किन से हैं परेशान, आलू फेस पैक का इस तरह करें इस्तेमाल

Beauty Benefits of Potato Face Pack: आलू को सभी सब्जियों में राजा माना जाता है. बहुत से लोगों को आलू खाना बहुत पसंद है. लेकिन, इस सब्जी का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन केयर रूटीन के लिए भी किया जाता है. यह चेहरे की गंदगी को हटाकर त्वचा को साफ करने का काम करता है. यह चेहरे से टैनिंग हटाने में बहुत मददगार है. अगर आप भी नेचुरल तरीके से चेहरे से टैनिंग हटाकर निखरी त्वचा पाना चाहते हैं तो आलू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

आलू से दूर करें दाग-धब्बे
कई बार पिंपल्स के कारण चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या हो जाती है. अगर आपको भी यह परेशानी है तो इसके लिए आप आलू और हल्दी के फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर लें. इसके बाद इसमें एक चम्मच हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिला दें. अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें. इस फेस पैक का इस्तेमाल आप रोज कर सकते हैं. कुछ ही दिनों में चेहरे के सारे दाग-धब्बे साफ हो जाएंगे.

टैनिंग से मिलेगा छुटकारा
कई बार गर्मियों में बिना चेहरा कवर करके बाहर निकलने से टैनिंग की समस्या होने लगती है. ऐसे में आप आलू फेस पैक का इस्तेमाल कर चेहरे की इस समस्या को दूर कर सकते हैं. इस फेस पैक को बनाने के लिए आप आलू छीलकर उबालें. बाद में इसे मसल के इसमें एक चम्मच मलाई और शहद मिलाएं. इसे चेहरे पर 20 मिनट रहने दें और बाद में धो लें. हफ्ते में एक बार इस फेस पैक के इस्तेमाल से फर्क दिखने लगेगा.

ऑयली स्किन की समस्या को करता है दूर
अगर आप ऑयली स्किन की समस्या से परेशान है आलू का इस्तेमाल कर उससे छुटकारा पा सकते है. इसके लिए चम्मच बेसन, शहद और मलाई मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें. इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें. कुछ ही दिनों में आपकी ऑयली स्किन की समस्या दूर हो जाएंगी.

पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा
अगर आप पिंपल की समस्या से परेशान है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आलू फेस पैक जरूर ट्राई करें. इसे बनाने के लिए आलू उबाल लें और इसे अच्छी तरह से गुत्थ लें. बाद में इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं. कुछ ही दिनों में पिंपल की समस्या दूर हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3BORHgF and Fitness Tips: Skin से लेकर डायबिटीज में भी फायदेमंद है Neem, जानें कैसे करें इस्तेमाल

<a href="https://ift.tt/2VolIo5 and Fitness Tips: जरूरत से ज्यादा पानी पीना बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, जानें
lifestyle https://ift.tt/38P8rrK
कोरोना ने कैसे खत्म किया सदियों पुराना हाथ मिलाने का चलन, सर्वे में चौंकानेवाला खुलासा

सर्वेक्षण डेटा के मुताबिक, नौकरी के लिए इंटरव्यू के दौरान हाथ मिलाने की प्रथा को कोरोना वायरस ने लगभग खत्म कर दिया है. नौकरी की तलाश करनेवाले दो तिहाई इंटरव्यू लेनेवालों से सोशल डिस्टेंसिंग और चिंता के बीच हाथ मिलाना नहीं चाहते. भर्ती करनेवाली कंपनी रैंडस्टेड की तरफ से सर्वेक्षण में शामिल मात्र 730 व्यस्कों की एक तिहाई संख्या ने दावा किया कि इंटरव्यू के दौरान हाथ मिलाना उचित है. नौकरी के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान हाथ मिलाना सदियों से स्थापित परंपरा रही है. कुछ विशेषज्ञों का दावा है कि संक्षिप्त मुलाकात के जरिए किसी शख्स के एहसास या सोच का पता चलता है क्योंकि नाजुक हाथ कमजोरी के निशान समझे जाते हैं.

कोरोना वायरस ने करीब खत्म किया हैंडशेक का चलन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ब्रिटेन वासियों से महामारी की शुरुआत में हाथ मिलाने से परहेज करने को कहा था, ताकि कोरोना वायरस के फैलाव से लड़ाई लड़ी जा सके. रैंडस्टेड ने कहा कि 'नौकरी की जीत के लिए हाथ मिलाने' की टिप्स बतानेवाला हजारों वीडियो जल्द ही बेमानी हो सकता है. उसने बताया कि कार्यस्थल पर शारीरिक संपर्क के बारे में संदेह जैसे हाथ मिलाना कोरोना संक्रमण का निरंतर खौफ बना हुआ है. रैंडस्टेड के जेना एलेक्जेंडर ने कहा, "इंटरव्यू देने से पहले अनिवार्य हाथ मिलाने का विचार अब गैर जरूरी प्रक्रिया समझी जा रही है." इंटरव्यू के पारंपरिक अभिवादन को सदियों पुरानी परंपरा की पहचान की गई है, लेकिन अब ये बहुतों को कठिन लगता है. दुर्भाग्य से दुनिया भर में महामारी ने सरकार को धारणा बदलने के लिए मजबूर कर दिया.

लोगों में वायरस का मुख्य जरिया अब एरोसोल की बूंदें

दरअसल, इंटरव्यू का फोकस ये सुनिश्चित करना होता है कि शख्स नौकरी के लिए उपयुक्त है, न कि इस बारे में कि कितनी अच्छी तरह से हाथ मिलाता है. महामारी की शुरुआत विशेषज्ञों का मानना था कि कोरोना संक्रमण के फैलने का एक सबसे आम रास्ता दूषित सतहों को छूना है. रिसर्च से पता चला कि कोरोना वायरस टेबल के ऊपरी सतह पर कई दिनों तक जीवित रह सकता है. फ्लोरिडा के चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में बच्चों के संक्रामक रोग प्रमुख मोबीन राठौर ने कहा, "ट्रांसमिशन का सबसे आम तंत्र हाथ से जुड़ा है. हम उनका हर वक्त इस्तेमाल करते हैं, सामानों को बराबर छूते हैं और हम उसके बारे में जानते तक भी नहीं हैं. तब हम अपने चेहरे को हर वक्त बिना उसके बारे में सोचे हुए छूते हैं." लेकिन कोविड के बारे में प्रमुख रूप से फैलने के सबूत 2020 के अंत तक शिफ्ट होने लगे. एरोसोल की बूंदें अब लोगों के बीच वायरस का मुख्य जरिया समझी जाती हैं.

Health and Fitness Tips: जरूरत से ज्यादा पानी पीना बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, जानें

Health and Fitness Tips: क्या आपको भी है Thyroid की समस्या? तो भूलकर भी न खाएं ये चीजें
lifestyle https://ift.tt/3hcqRay
Subscribe to:
Posts (Atom)