Tuesday, September 7, 2021

Nutrela Iron Complex Natural से आयरन की कमी को पूरा करें, जानिए क्या हैं इसके फायदे?

Nutrela Iron Complex Natural: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आयरन जरूरी खनिज में से एक है. हमारे शरीर में कुल आयरन का करीब 65 प्रतिशत रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए जरूरी है. लेकिन जब शरीर में आयरन की कमी होने लगती है को रेड ब्लड सेल्स भी कम होने लगती हैं, जिससे हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है. शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं सभी अंगों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करती हैं, लेकिन आयरन की कमी होने पर आपके शरीर को ऑक्सीजन ठीक से नहीं मिल पाता है. ऐसी स्थिति में आपको ऊर्जा में कमी महसूस होने लगती है. आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं. शरीर के सभी टिशूज में ऑक्सीजन ठीक तरह से नहीं पहुंचने के कारण आपको थकान, कमजोरी, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है. शरीर में आयरन की कमी होने से गंभीर समस्या भी पैदा हो सकती है. ऐसे में Nutrela Iron Complex Natural शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए अच्छा सप्लीमेंट है. जानते हैं इसके फायदे.

यहां से खरीदें: NUTRELA IRON COMPLEX NATURAL 11 GM

1- एनीमिया खत्म- Nutrela Iron Complex Natural से शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलता है. इससे रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद मिलेगी. न्यूट्रिला आयरन कॉम्प्लेक्स नेचुरल से हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मदद मिलती है. आयरन से शरीर के तापमान को मेंटन रखने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है.

2- शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) बढ़ाए- शरीर में आयरन की कमी होने पर RBC की संख्या घटने लगती है. जिसका असर आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर भी पड़ता है. लाल रक्त कोशिकाओं में प्रोटीन होता है जिससे आरबीसी (RBC) काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है. अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आप Nutrela Iron Complex Natural से इसे पूरा कर सकते हैं.

3- थकान और कमजोरी दूर करे- आयरन की कमी होने पर शरीर में बहुत कमजोरी और दिनभर थकान महसूस होती है. Nutrela Iron Complex Natural के सेवन से आपकी थकान और कमजोरी बिल्कुल दूर हो जाएगी. न्यूट्रिला आयरन कॉम्प्लेक्स से शरीर में आयरन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है. इसके सेवन से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे.

4- प्राकृतिक स्रोत से निर्मित- Nutrela Iron Complex Natural पूरी तरह से प्राकृतिक और हर्बल एक्सट्रेक्ट्स से निर्मित है. इसमें मंडूर भस्म (Mandoor Bhasma) का इस्तेमाल किया गया है. आयुर्वेद में मंडूर भस्म का इस्तेमाल खून बढ़ाने, हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए किया जाता है. मंडूर भस्म में काफी मात्रा में लोह तत्व (Iron) होता है. इसके अलावा गुलाब के डंठल (Rosehip Extract) और पालक के अर्क (Spinach Extract) का इस्तेमाल किया गया है. गुलाब के डंठल भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं इसमें आयरन के साथ दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. वहीं पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है.

5- वीगन डाइट वालों के लिए बेस्ट- Nutrela Iron Complex Natural ये पूरी तरह नेचुरल फूड सोर्स पर आधारित है. खास बात ये है कि वीगन डाइट को फॉलो करने वाले लोग भी इसे खा सकते हैं. न्यूट्रिला आयरन कॉम्प्लेक्स बिना किसी कलर और प्रिजर्वेटिव्स के तैयार किया गया है. ये ग्लूटेन फ्री आयरन सप्लीमेंट है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Vitamin D2-K Natural विटामिन डी से है भरपूर, हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद
lifestyle https://ift.tt/2WYvIVO

Hartalika Teej Special Gujiya: हरतालिका तीज पर घर में आसानी से बनाएं सूजी की गुजिया, जानें बेहद आसान रेसिपी

Hartalika Teej Special 2021 Gujiya: हरतालिका तीज का व्रत हर साल सुहागन औरतें अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं. इस व्रत को बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इस दिन महिलाओं 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. बता दें कि हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. इस दिन व्रत रखकर महिलाएं अखंड सौभाग्यवती होने, पति की लंबी आयु की प्राप्ति और जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना करती हैं. 24 घंटे के व्रत के बाद महिलाएं अगले दिन पारण करती हैं.

इस लाल यह त्योहार 9 सितंबर 2021 को मनाया जाएगा. इस दिन घरों में तरह-तरह की मिठाईयां बनती है जिसे भगवान को भोग लगाया जाता है. तो चलिए आज हम आपको गुजिया की रेसिपी बताने वाले हैं जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं. जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में-

गुजिया बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री
मैदा-2 कप
घी- जरूरत के अनुसार
दही-1/2 कप
सूजी-3/4 कप
पिसी हुई चीनी-3/4 कप
ड्राई फ्रूट्स-1 कप (काजू, बादाम, पिस्ता आदि)
छोटी इलायची-7 से 8

गुजिया बनाने की विधि
सबसे पहले एक बड़ी कटोरी में मैदा लें और उसमें 2 चम्मच घी डालकर अच्छे से मिलाएं.
फिर इसे गूंथ कर सख्त आटा तैयार कर लें.
अब इस आटे को 30 मिनट के लिए छोड़ दें.
अब गुजिया की स्टफिंग तैयार कर लें.
स्टफिंग बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालें और गर्म कर लें.
फिर उसमें सूजी डालें और उसे भूनना शुरू करें.
जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसमें ड्राई फ्रूट्स डालें और आंच धीमी करके इसे थोड़ा और भूनें. इसके बाद इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालें.
अब मिश्रण को थोड़ी देर ठंडा होने दें.
अब मैदा के छोटी-छोटी लोई बनाएं और इसे बेल लें.
इस पूरी को गुजिया के सांचे में डालें और उसमें स्टफिंग करें.
इस सांचे को बंद कर दें.
इस गुजिया को किनारे से दबाए और फिर कढ़ाई में घी गर्म करें.
इसे मध्यम आंच पर पकाएं और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
आपका गर्मागर्म सूजी का गुजिया तैयार है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3zPRyZP Hacks: तांबे के बर्तनों को नए जैसा चमकाने के लिए इन आसान हैक्स को अपनाएं

<a href="https://ift.tt/3yPqI2O of Skin: झाइयों से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपायों को आजमाएं, स्किन होगी बेदाग और ग्लोइंग
lifestyle https://ift.tt/2YzHSoI

क्या आपकी डाइट आपको उदास कर रही है? जानिए डिप्रेशन के लिए सबसे अच्छे फूड्स

कई वैज्ञानिक रिसर्च साबित करते हैं कि हेल्दी डाइट का दिमाग और शरीर पर सकारात्मक असर हो सकता, और मूड और व्यक्तित्व हमारे खाने से प्रभावित होते हैं. पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, खराब और फास्ट फूड खाने का संबंध  डिप्रेशन के ज्यादा जोखिम से है. दूसरी तरफ, दूसरी रिसर्च बताती है कि पौष्टिक और संतुलित डाइट का खाना आपके अवसादग्रस्तता के लक्षणों के खतरे को काफी कम करने में सक्षम है.

आपकी डाइट का आपकी भावनाओं को प्रभावित करने के पीछे वैज्ञानिक कारण है क्योंकि गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट और हमारे दिमाग के बीच मजबूत संबंध है. जब हम ठीक खाते हैं, तो हेल्दी बैक्टीरिया का निर्माण होता है जो आगे हैप्पी हार्मोन्स जैसे डोपामाइन और सेरोटोनिन के निर्माण में मदद करता है. हैरानी की बात नहीं कि पौष्टिक डाइट मूड के बदलाव और 'निराश होने' की समस्याओं की देखभाल कर सकती है. दिमाग को पोषण देने, याद्दाश्य को सुधारने और दिमाग से जुड़ी परेशानियां जैसे डिमेंशिया, अल्जाइमर, पार्किंसन को नियंत्रित करने के लिए अच्छा पोषण महत्वपूर्ण है.

फूड के सही नहीं रहने पर न्यूरोट्रांसमीटर में असंतुलन होता है जिससे मूड में बदलाव, उदासी और बेतरतीब लालसा हो सकता है. जानकारों का कहना है कि हमारा शरीर न्यूरोट्रांसमीटर हमें अच्छा महसूस करानेवाले हार्मोन्स की सही संख्या को पैदा करने के लिए पोषण पर निर्भर करता है. एमिनो एसिड न्यूरोट्रांसमीटर जैसे डोपामाइन, एंडोर्फिन, सिरोटोनिन, ऑक्सीटोसिन के निर्माण खंड हैं, जो बहुत महत्वपूर्ण हैं और हम खुश, उदास, प्रेरित, अंतरंग, उत्तेजित क्यों महसूस करते हैं इसके पीछे का कारण.

डिप्रेशन के दौरान खाने के फूड्स
डिप्रेशन से पीड़ित लोग निरंतर उदासी की भावना, दैनिक कामों में कम दिलचस्पी, भूख की कमी और सोने में परेशानी को अनुभव करते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर डाइट खाना उन्हें भावनात्मक रूप से लचीला होने में मदद कर सकता है और तनाव और चिंता के प्रभाव के प्रति कम संवेदनशील बनाता है.

अखरोट- अखरोट चिंता के संकेतों को आसान करने में अच्छा नंबर रखता है क्योंकि ये ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे शानदार स्रोत है जो दिमागी काम का समर्थन करने और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने के लिए जाना जाता है.

ओमेगा-3 से भरपूर फू़ड्स- अखरोट, फैटी फिश जैसे सालमन, चिया सीड्स दिमाग को उचित तंत्रिता कनेक्शन बनाने में मदद करते हैं. ऐसे फूड्स में कुछ न्यूरोप्रोटेक्टिव यौगिक जैसे फोलेट, विटामिन ई, मेलाटोनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं.

बीन्स- ये फाइबर और प्रोटीन के लाजवाब स्रोत हैं, जो दोनों ब्लड शुगर लेवल को ठीक रखने में मदद करते हैं, इस तरह हमारे मूड पर सकारात्मक तरीके से प्रभाव पड़ता है.

डार्क चाकलेट- एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्ननीशियम और फ्लेवोनॉयड्स में भरपूर अच्छी क्वालिटी का दो डार्क चाकलेट डिप्रेशन के लक्षणों को हटाने में मददगार हो सकता है.

Kitchen Hack: स्नैक्स में बनाना हो कुछ खास, तो चाय के साथ बनाएं Crispy Sweet Corn

ब्रेस्टफीडिंग करानेवाली मां क्या खट्टे फलों का कर सकती है सेवन? जानिए फायदे हैं या नुकसान
lifestyle https://ift.tt/3na9A5O

Pigmentation of Skin: झाइयों से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपायों को आजमाएं, स्किन होगी बेदाग और ग्लोइंग

Home Remedies for Pigmentation: बढ़ती उम्र के साथ अक्सर यह देखा गया है कि लोगों के चेहरे पर झाइयां होने लगती है. प्रदूषण का यह वातावरण इस समस्या और गंभीर कर देता है. इसलिए चेहरे इस तरह की समस्या से दूर रखने के लिए खास देखभाल की जरूरत होती है. पहले यह माना जाता था कि झाइयां बढ़ती उम्र की निशानी है लेकिन, कई लोगों में यह समस्या कम उम्र में भी देखने को मिल रही है. इसके कई कारण हो सकते हैं.  प्रदूषण के साथ-साथ सनबर्न के कारण भी सय समस्या देखने को मिल रही है. इसके साथ-साथ हार्मोनल बदलाव भी झाइयों का कारण हो सकता है. आपको भी झाइयों की समस्या है तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिसे अपनाकर आप आसानी से समस्या को दूर कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

एलोवेरा जैल का करें यूज
अगर आपको चेहरे पर झाइयों की समस्या रहती हैं तो आप इसके लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए आप सबसे पहले एलोवेरा का पल्प निकाल लें और उसमें नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं. अब चेहरे को पहले ठीक से साफ कर लें और इसे चेहरे पर लगा दें. इसके बाद चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें. इसके रेगुलर इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में चेहरे पर झाइयां कम हो जाएगी.

मलाई और विटामिन C का करें यूज
आप चेहरे से झाइयां को दूर करने के लिए मलाई और विटामिन C का इस्तेमाल करें. अब इसमें नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं. ध्यान रखें कि इस पेस्ट को लगाने से पहले अपने चेहरे को ठीक तरह से साफ जरूर कर लें. 15 मिनट इस पेस्ट को चेहरे पर रहने दें और बाद में पानी से अच्छी तरह इसे धो लें.

पिसा हुआ कपूर का करें यूज
चेहरे से झाइयों को दूर करने के लिए पिसे हुए कपूर का इस्तेमाल करें. इस यूज करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच पानी लें और उसमें कपूर डालकर घोल तैयार कर लें. अब इसमें मुल्तानी मिट्टी मिला दें और फिर इसमें शहद मिलाएं. इसे पैक को चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें. कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा.

जीरे का पानी का करें यूज
जीरा का पानी केवल स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है. झाइयों को दूर करने के लिए जीरे के पानी का इस्तेमाल करें. सुबह उठकर दो चम्मच जीरा डालकर पानी उबालें और बाद में पानी ठंडा होने के बाद इससे चेहरा धो लें. कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/2VkeYrk for Thick Eyebrows: पतली आइब्रो करना चाहती हैं घनी, इन ऑयल का करें डेली इस्तेमाल

<a href="https://ift.tt/3n6oSZ1 Tips: आपको भी हैं अपने बच्चों को दूसरे बच्चों के साथ Compare करने की आदत, हो सकता है बड़ा नुकसान

lifestyle https://ift.tt/3DR2f0P

बादाम को भिगोकर और छिलके उतारकर क्यों खाना चाहिए? जानिए हैरतअंगेज फायदे

बहुत सारे लोग बादाम को खाने से पहले भिगोना पसंद करते हैं, जबकि दूसरे लोग इसके छिलके के थोड़े कड़वे स्वाद से छुटकारा पाना चाहते हैं. लेकिन इस बारे में आपकी क्या राय है कि भीगे हुए बादाम वास्तव में कच्चे या भूने हुए रूप से बेहतर है?

बादाम पौष्टिकता से भरपूर और फाइबर, प्रोटीन्स, विटामिन ई, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस का शानदार स्रोत है. कई रिसर्च में उसका नियमित सेवन बहुत सारे फायदे साबित करता है. वजन कम करने, हड्डी की सेहत, मूड को ठीक करने, दिल की बीमारियों का जोखिम कम करने, कैंसर से लेकर डायबिटीज तक में बादाम को फायदेमंद माना गया है. एक रिसर्च के मुताबिक, लोग ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम मूंगफली, अखरोट और बादाम अधिक मात्रा में खाकर इस्तेमाल नहीं करनेवालों के मुकाबले कम कर सकते हैं.

दूसरी रिसर्च बताती है कि बादाम स्पष्ट रूप से खून में एंटीऑक्सीडेंट्स लेवल को बढ़ाता है, ब्लड प्रेशर कम करता है और रक्त प्रवाह को सुधारता है. टाइप 2 डायबिटीज रोगियों को भी बादाम के इस्तेमाल से लाभ होता है क्योंकि मैग्नीशियम ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है. इतने सारे फायदे जानकर अगर आप एक मुट्ठी बादाम खाने की सोच रहे हैं, तो पहले उसको रात भर भिगोने के बारे में सोचें. अहमदाबाद में सीनियर क्लीनिकल डाइटिशियन श्रुति भारद्वाज ने इस बारे में बताया है कि क्या होता है जब आप बादाम को उसके इस्तेमाल से पहले भिगोते हैं.

भीगे हुए बादाम खाने के फायदे
पाचन शक्ति में सुधार करता है- पाचन के सिलसिले में भीगा बादाम बेहतर है कच्चा भूना के मुकाबले. कोई भी चीज जिसे हम भिगोते हैं, चाहे बादाम हो या कुछ और, चबाने में आसान और पाचन सिस्टम को तोड़ने के लिए ज्यादा नरम होती है. बादाम एंटीऑक्सीडेंट्स का शानदार स्रोत है और जब हम उसे भिगोते हैं, तो फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं.

बादाम से ज्यादा पोषण मिलता है- जब हम बादाम को भिगोते हैं, तो उसकी पोषण उपलब्धता बेहतर होती है और जब हम उसे खाते हैं तो एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर के फायदे बढ़ जाते हैं. भिगोने की प्रक्रिया अशुद्धियों को भी दूर करती है और खास पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक सकती है. बादाम को भिगोकर खाना विशेषकर बुढ़ापे में बेहतर है क्योंकि उस समय पाचन के मुद्दे और दांतों की समस्याओं में बढ़ोतरी हो सकती है. भिगोने की प्रक्रिया उसे नरम बनाने और आसानी से पचने में मदद करती है.

Health Care Tips: अगर रात में सोते समय बार-बार टूटती है नींद, तो अपनाएं ये उपाय

Hair Care Tips: बालों को बनाना है मजबूत? तो इस तरह बालों में लगाएं तेल

lifestyle https://ift.tt/2YoTNWa

Iron Deficiency: कहीं आपके शरीर में आयरन की कमी तो नहीं है? जानिए लक्षण और होने वाली बीमारियां

Iron Deficiency: आयरन एक ऐसा मिनरल है जो शरीर को मजबूती देने का काम करता है. अगर किसी वजह से शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. इससे शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं. आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम होने लगता है और खून की कमी हो जाती है. शरीर में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने और सही फ्लो बनाए रखने के लिए आयरन जरूरी है. अगर आयरन की ज्यादा कमी हो जाए तो एनीमिया जैसी बीमारियां हो जाती हैं. इससे आपको बहुत थकान और कमजोरी महसूस होती है. प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में आयरन की काफी कमी हो जाकी है. गर्भावस्था में शिशु के सही विकास के लिए भी आयरन जरूरी है. अगर शरीर में लंबे समय तक आयरन की कमी रहती है तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. जानते हैं आयरन की कमी से होने वाली बीमारियां और उनके लक्षण क्या हैं.

आयरन की कमी के लक्षण (Iron Deficiency Symptoms)

1 आयरन की कमी से थकान, सिरदर्द, चक्कर आने लगते हैं.
2 इससे सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी होने लगती है.
3 शरीर में आयरन की मात्रा कम होने पर बाल झड़ने लगते हैं.
4 स्वभाव में चिड़चिड़ापन और त्वचा का रंग फीका पड़ने लगता है.
5 आयरन कम होने पर स्किन ड्राई और नाखूनों का रंग सफेद होने लगता है.
6 आपको चेस्ट पेन और धड़कने तेज होने लगती हैं.
7 कई बार आयरन की कमी से हाथ पैर ठंडे पड़ जाते हैं.
8 कुछ मामलों में आयरन की कमी होने पर सोचने की क्षमता पर भी असर पड़ता है.

आयरन की कमी से बीमारियां (Iron Deficiency Disease)

1- एनीमिया- आयरन की कमी होने पर शरीर में एनीमिया की समस्या हो जाती है. खासतौर से महिलाओं में एनीमिया सबसे ज्यादा होता है. इसकी वजह खान-पान में आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों की कमी, प्रेगमेंसी और पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होना भी हो सकती है. एनीमिया के शिकार होने पर आपको थकान, काम करने में परेशानी और शरीर का तापमान बनाए रखने में परेशानी होने लगती है. इससे आपका इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होता है.

2- फेफड़ों संबंधी समस्याएं- जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत यानि शरीर में आयरन की कमी होती है. उनके हार्ट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. आयरन की कमी से दिल और फेफडों में कई तरह की जटिलताएं होने लगती हैं. जैसे धड़कनें तेज हो जाती है, कई बार हार्ट फेल होने का खतरा भी हो सकता है.

3- कमजोरी और थकान- शरीर में आयरन की कमी होने पर शरीर में पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता है. जिससे आपको दिनभर थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. कई बार परेशानी ज्यादा बढ़ने पर आप अपने दैनिक काम भी ठीक से नहीं कर पाते हैं. ऐसी स्थिति में ध्यान केंद्रित करने में भी परेशानी होने लगती है. हीमोग्लोबिन कम होने पर मांसपेशियों और ऊतकों में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है. जिससे आप थकान महसूस करते हैं

4- गर्भावस्था- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी होने लगती है. आयरन की कमी होने से जन्म के दौरान शिशु में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. आयरन की कमी से शिशु का जन्म समय से पहले होने का खतरा भी रहता है. प्रेगनेंसी में आयरन की कमी से शिशु का वजन, मानसिक विकास और शिशु में आयरन की कमी का खतरा रहता है.

5- बाल और त्वचा संबंधी रोग- आयरन डेफिशियेंसी से शरीर में बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती है. आयरन की कमी होने पर त्वचा में सूखापन और दाग धब्बे आने लगते हैं. जिससे त्वचा बेजान और रंग फीका पड़ने लग जाता है. आयरन की कमी से बालों के झड़ने और डेंड्रफ की समस्या होने लगती है. आयरन की कमी से बाल भी सफेद होने लगते हैं.

6- दिल की बीमारी- शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन कम होने लगता है. जिससे शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंच पाता है. आयरन की कमी से हार्ट में ऑक्सीजन कम पहुंचता है. ऐसे में हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. लंबे समय तक आयरन की कमी रहने पर दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है.

आयरन के मुख्य स्रोत (Food Source Of  Iron)

आयरन के शाकाहारी स्रोत- शाकाहारी लोग आयरन की कमी होने पर लौकी, कद्दू के बीज, शिमला मिर्च, हरी पत्तेदार सब्जी, पालक, आलू, चुकंदर, अनार, बीन्स और राजमा जैसी चीजें खा सकते हैं. आप खाने में किशमिश और दूसरे मेवा भी जरूर शामिल करें.

आयरन के मांसाहारी स्रोत- नॉन वेजिटेरियन लोग आयरन की कमी होने पर सी फूड जैसे फिश खा सकते हैं. इसके अलावा आप मीट, चिकन, मटन और अंडा भी खा सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin D2 शरीर के लिए क्यों है जरूरी, जानिए विटामिन डी के प्रकार और फायदे क्या हैं?Vitamin D2 शरीर के लिए क्यों है जरूरी, जानिए विटामिन डी के प्रकार और फायदे क्या हैं?
lifestyle https://ift.tt/3zQEZO5

Health Benefits of Brinjal: बैंगन सेहत के लिए है बहुत लाभकारी, फायदे जानकर आप भी करेंगे इसे डाइट में शामिल

Health Benefits of Brinjal: कुछ लोग बैंगन का नाम सुन कर ही चिढ़ जाते हैं लेकिन वो शायद इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में नहीं जानते हैं. इसमें भारी मात्रा में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. बता दे कि बैंगन को इगप्लांट (Eggplant) भी कहा जाता है. इसमें भारी मात्रा में विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्राइड, मैगनीज, फोलेट, पोटैशियम आदि तत्व पाए जाते है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम और कॉपर भी पाया जाता है. बैंगन में एंथोसियानिन (anthocyanins) पाया जाता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं. तो चलिए हम आपको इसके गुणों के बारे में बताते हैं-

ब्लड शुगर को रखता है कंट्रोल में
बैंगन के रेगुलर सेवन से ब्लड शुगर (Blood Sugar) लेवल कंट्रोल में रहता है. इसमें भारी मात्रा में फाइबर मौजूद रहता है जो शुगर के पांचन में मदद करता है. यह शरीर में पांचन में मदद करता है और शरीर में शुगर कंट्रोल में रखता है.

दिल को रखता है स्वस्थ्य
बैंगन दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुणों पाएं जाते हैं जो दिल संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है. कई रिसर्च से पता चला है कि बैंगन के रेगुलर सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा में कमी आती है.

डाइजेशन को रखें ठीक
डाइजेशन को ठीक रखने में बैंगन बहुत मदद करता है. इसमें मौजूद भारी मात्रा में फाइबर खाने को जल्द पचाकर कब्ज जैसी समस्याओं से दूर रखता है.

मोटापे को करता है कम
बता दें कि बैंगन में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और कैलोरी बहुत कम होती है. इस कारण यह मोटापे को कम करने में मदद करता है. यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है और जल्दी भूख नहीं लगने नहीं देता है. इससे यह वजन कम करने में बहुत कारगर है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3zPRyZP Hacks: तांबे के बर्तनों को नए जैसा चमकाने के लिए इन आसान हैक्स को अपनाएं

<a href="https://ift.tt/3haI9oB Cough Home Remedies: सूखी खांसी को दूर भगाने के लिए इन पांच घरेलू नुस्खों को अपनाएं, जल्द मिलेगा आराम
lifestyle https://ift.tt/3yPbF9k