Monday, September 6, 2021
आर्थिक राशिफल 07 सितंबर 2021: तुला और मीन राशि वाले धन का ध्यान रखें, सभी राशियों का जानें राशिफल
Daily Money And Finance Horoscope, Arthik Rashifal Today 07 September 2021 2021, Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार 07 सितंबर 2021, मंगलवार को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है. आज का नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी है. जानते हैं मेष से मीन राशि तक का आज का आर्थिक राशिफल.
मेष राशिफल (Aries Horoscope)- धन के मामले में आज सावधानी बरतने की जरूरत है. प्रतिद्वंदी सक्रिय रहेंगे. बाजार में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो अच्छे ढंग से रिसर्च और जानकारी जरूर कर लें.
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- धन की कमी के कारण महत्वपूर्ण कार्य आज रूक सकते हैं. ऐसी स्थिति में धैर्य न खोएं. परिश्रम में कोई कमी न आने दें. समय का इंतजार करें. आज प्लानिंग करने का दिन है.
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- मन प्रसन्न रहेगा. आज आपकी ऊर्जा दूसरों को प्रभावित करेगी. आज धन लाभ की स्थिति बनी हुई है. आज का दिन धन से जुड़े कार्यों के लिए अच्छा रहेगा. जल्दबाजी की स्थिति से बचने का प्रयास करें.
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. आज हिसाब-किताब को ठीक करने का भी दिन है. लेनदेन के मामले में आज सावधानी बरतें. बाजार में निवेश कर सकते हैं.
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- धन प्राप्त होने का योग बना हुआ है. शेयर बाजार आदि से लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश भी कर सकते हैं. बड़ी पूंजी का निवेश करते समय जल्दबाजी न करें. आज कर्ज देने और लेने की स्थिति से भी बचें.
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- धन लाभ प्राप्त करना है तो आज प्रत्येक कार्य को बहुत ही गंभीरता से करना होगा. समय प्रबंधन का भी विशेष ध्यान रखना होगा. आज आप अपने संपर्कों से भी लाभ प्राप्त करने में सफलता प्राप्त करेंगे.
तुला राशिफल (Libra Horoscope)- आज आपकी ऊर्जा और प्रतिभा निवेशकों को प्रभावित कर सकती है. धन की कमी आज दूर हो सकती है. किसी नए कार्य को आरंभ करने की योजना बना सकते हैं. आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- आज के दिन काम अधिक रहेगा. तनाव लेने से बचें और कार्याें को समय पर पूर्ण करने का प्रयास करें. व्यापार में सहयोग करने वालों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं. आज अपने सहयोगियों को प्रसन्न रखने की कोशिश करें.
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- आज के दिन सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आलस का त्याग करें. आज आपकी कुशलता की परीक्षा भी हो सकती है, इसलिए सतर्क और सावधान रहें. जो भी अवसर प्राप्त होते हैं उन पर खरा उतरने का प्रयास करें.
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- अहंकार और क्रोध के कारण आज आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए इनसे बचने का प्रयास करें. धन के मामले में आज सावधानी बरतें, धन का व्यय परेशानी का कारण भी बन सकता है.
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- धन प्राप्ति के लिए आज आपको समय और संसाधानों के बीच उचित तालमेल बनाना पड़ेगा. आज व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है. लेकिन बिना प्रबंधन के अच्छा लाभ प्राप्त करने में दिक्कत आ सकती है. आज प्रतिद्वंदियों से भी सावधान रहें.
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज के दिन धन की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन महत्वपूर्ण कार्य प्राभावित नहीं होंगे. आज आपको अपनीति योग्यता को भी साबित करने का अवस प्राप्त होगा. व्यापार को नई दिशा देने के लिए ठोस कदम उठा सकते हैं. नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
यह भी पढ़ें:
Radha Ashtami 2021: राधा अष्टमी कब है? जानें इस पर्व का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि
September 2021: मकर राशि में बड़ी हलचल होने जा रही है. देव गुरु बृहस्पति, न्याय के देवता शनि देव के घर में करेंगे प्रवेश
तुला राशि में बनने जा रहा है 'मालव्य' राजयोग, आर्थिक संकटों से मिलेगी मुक्ति, दांपत्य जीवन में भी भर जाएंगी खुशियां
lifestyle https://ift.tt/3BOiZ7c
Oils for Thick Eyebrows: पतली आइब्रो करना चाहती हैं घनी, इन ऑयल का करें डेली इस्तेमाल
Follow these tips for Thick Eyebrows: चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने का काम करती है आपकी घनी और खूबसूरत आईब्रो. घनी आइब्रो आंखों को बेहद खास लुक देती है. कई बार आइब्रो पतली होने के कारण उन्हें सेट करना बहुत मुश्किल हो जाता है. कई लोग इसके लिए आईब्रो जैल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, अगर आप भी नेचुरली आइब्रो को घना और खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो इन्हें जरूरी पोषण जरूर दें.
यह आइब्रो के बालों को घना करके इन्हें मजबूत बनाती है. इसके साथ ही यह आंखों को भी खास लुक देती है. तो चलिए जानते है उन टिप्स के बारे में जिससे आइब्रो को मोटा और खूबसूरत बनाया जा सकता है-
कैस्टर ऑयल का करें यूज
कैस्टर ऑयल (Castor Oil) बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद है. यह उनकी ग्रोथ के तेज कर आईब्रो को टूटने से बचाता है. आप भी अपनी आइब्रो को घना करना चाहते हैं तो कैस्टर ऑयल रात में आइब्रो पर लगाकर सोएं. कुछ ही दिनों में आपको फर्क साफ दिखने लगेगा. ध्यान रखें की कुछ लोगों को कैस्टर ऑयल से स्किन में खुजली की समस्या हो सकती है. तो इस उपाय को यूज करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें. इसके बाद ही कैस्टर ऑयल का यूज करें.
बादाम का तेल का करें यूज
बाल झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए बादाम का तेल बहुत कारगर है. इसमें भारी मात्रा में विटामिन ई (Vitamin-E) पाया जाता है जो बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है. आईब्रो घना करने के लिए इसे रात में लगाकर कुछ देर मालिश करें. इसके बाद इसे रात भर के लिए छोड़ दें. कुछ ही दिनों में आपको साफ फर्क नजर आने लगेगा.
नारियल तेल का करें इस्तेमाल
बालों की देखभाल के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल नारियल के तेल का किया जाता है. अगर आपके आइब्रो पतले हैं तो नारियल के तेल का जरूर इस्तेमाल करें. यह आईब्रो को मॉइश्चराइजर करके उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है. आप चाहें तो इसे हल्का गुनगुना करके यूज करें.
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/2WUXPoq Care Tips: एक्ने और पिंपल्स की समस्या से हैं परेशान, फटे दूध के पानी के नाइट सीरम का करें इस्तेमाल
<a href="https://ift.tt/3tiiKy0 Hair Mask: बाल टूटने की समस्या से हैं परेशान तो ट्राई करें मेथी के बने यह तीन हेयर मास्क
lifestyle https://ift.tt/3BL6ucp
Parenting Tips: आपको भी हैं अपने बच्चों को दूसरे बच्चों के साथ Compare करने की आदत, हो सकता है बड़ा नुकसान
Parenting Tips: दुनिया के हर माता-पिता की यह इच्छा रहती है कि उनके बच्चे का भविष्य सुनहरा हो. ऐसे में बच्चे किसी भी चीज में पीछे रहते हैं तो माता-पिता परेशान होने लगते हैं. कई बार यह चिंता इतनी बढ़ जाती है कि वह अपने बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से करने लगते है. इस कारण जाने अनजाने उनके बच्चों के मन पर मानसिक दबाव बढ़ता है. इसके साथ माता-पिता का मन भी असंतुष्ट रहने लगता है. बच्चों के मन में नेगेटिव भावनाएं उत्पन्न होने लगती है और वह अपने आप को दूसरों से कम समझने लगते हैं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आप इस तुलना करने वाली आदत से बच सकते है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-
पॉजिटिव Attitude है जरूरी
माता-पिता यह अक्सर सोचते हैं कि अगर वह अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चे से करेंगे तो वह जल्द चीजों को सीखेंगे. लेकिन, यह सोच बिल्कुल गलत है. यह आपके गुड पेरेंटिंग और पॉजिटिव Attitude पर निर्भर करता है कि बच्चा कितनी जल्दी किसी चीज को सिखेगा. बच्चों के परवरिश के लिए पॉजिटिव नजरियां बहुत जरूरी है.
बच्चों की तुलना करना है गलत
तुलना करने से बच्चों के मन में हीनता की भावना आती है. इसके साथ ही यह उनके विकास पर भी असर डालता है. यह उसकी शारीरिक क्षमता पर असर डालता है. हर बच्चे की परवरिश अलग-अलग माहौल में होती है. सभी बच्चों की अपनी-अपनी क्षमता होती है इसलिए हम किसी भी बच्चे को किसी दूसरे बच्चे से कंपेयर नहीं कर सकते हैं. इसके साथ ही इस तुलना से आपके और बच्चों की बीच दूरी भी आ सकती है. बच्चों के मन में भी तनाव पैदा हो जाता है और वह अपनी छोटी-छोटी अचीवमेंट को भी एंजॉय नहीं कर पाते हैं.
बच्चों पर करें भरोसा
माता-पिता और बच्चों के बीच भरोसे का रिश्ता रखना बहुत जरूरी है. यह भरोसा बच्चे के सही विकास के लिए भी बहुत जरूरी है. यह बच्चे को गलत राह पर जाने से रोकता है. इसके साथ आप बच्चों की तारीफ भी करें. उनकी छोटी-छोटी उपलब्धि की भी तारीफ करें. यह बच्चों में खुद के प्रति विश्वास जगाने में मदद करेगा.
बच्चों के साथ रखें संयम
बच्चों की परवरिश तभी अच्छे ढंग से हो सकती है जब आप उनके साथ धर्य के साथ पेश आएंगे. बच्चों को गलती सुधारने का मौका दें और आप उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं.
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/3kVcWXv Remedies for Periods Cramps: पीरियड्स के दर्द से रहती हैं परेशान, Pain Killer नहीं इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं
<a href="https://ift.tt/3BCzQts Cutlet Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाना चाहते हैं कुछ खास, पनीर कटलेट की आसान रेसिपी करें ट्राई
lifestyle https://ift.tt/3ySvTPj
यौन संबंध बनाने से पहले किन बातों का रखें ध्यान, जिससे सेहत को न हो नुकसान, जानिए
क्या यौन संबंध बनाने से पहले और बाद में हाथों को धोने की जरूरत है? गौरतलब है कि कोरोना काल में विशेषज्ञ पहले से कहीं ज्यादा हाथों की साफ-सफाई की वकालत कर रहे हैं, लेकिन संबंध बनाने से पहले अपने पार्टनर से पूछना कि कि क्या आपने हाथ धोया है, कुछ अटपटा सा सवाल लगता है. लेकिन सेक्सुअल एक्सपर्ट उसे जरूरी मानते हैं.
उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच संबंध बनाने से पहले शारीरिक सफाई का ये पहला और बुनियादी नियम है और दोनों पार्टनर्स के बीच सेक्सुअल रिलेशन्स सुरक्षित बनता है. उनका तो यहां तक मानना है कि हाथों के अलावा संवेदनशील अंगों को भी साफ-सुथरा करना चाहिए. मनोवैज्ञानिक और यौन रोग विशेषज्ञ वाएसेन्ट ब्रेट कहते हैं, "यौन सुरक्षा बहुत महत्व रखता है क्योंकि ये संबंध बनाने से होनेवाले संक्रमण को रोक सकता है." उन्होंने जोड़े के यौन संबंध को और मजबूत बनाने के लिए कुछ उपाय सुझाए हैं.
पुरुषों के लिए हिदायत- ब्रिटेन की पब्लिक हेल्थ सर्विस ने अपनी वेबसाइट पर स्पष्ट किया है कि महिलाओं और पुरुषों को किस तरह अपने संवेदनशील अंगों की मुनासिब देखभाल का इंतजाम करना चाहिए. पुरुषों के लिए जरूरी है कि नहाते वक्त संवेदनशील अंग को गर्म पानी से अच्छी तरह धोएं ताकि एंटी बैक्टीरियल एजेंट का जमावड़ा न हो सके.
एंटी बैक्टीरियल एजेंट को नहीं हटाने से ये हानिकारक बैक्टीरिया के विकास के लिए उचित माहौल उपलब्ध करा सकता है और शरीर में दुर्गंध पैदा करने का कारण भी बन सकता है. विशेषज्ञ पैट्रिक फ्रिंच लिखते हैं, "बहुत हैरानी की बात है कि कई लोग अपने संवेदनशील अंग के उन हिस्सों को नहीं धोते जो स्किन से ढंके हुए होते हैं. इससे न सिर्फ पुरुषों को दिक्कतें हो सकती हैं बल्कि पार्टनर पर भी खराब असर डालते हैं." एनएचएस के मुताबिक संवेदनशील अंगों के हिस्सों की सफाई के लिए साबुन 'हल्का या खुशबू रहित' होना चाहिए.
महिलाओं के लिए हिदायत- विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं के संवेदनशील अंग और उसके आसपास के हिस्से पर खुजली का मुकाबला करने के लिए ऐसे प्रोडक्ट के इस्तेमाल से दूर रहना चाहिए जिनका इस्तेमाल उस हिस्से को खुशबूदार बनाने के लिए किया जाता है जैसे सुगंधित साबुन क्योंकि उनके इस्तेमाल से शरीर के उस हिस्से में बैक्टीरिया के संभावित हमलों का खतरा बढ़ जाता है. उनका सुझाव है कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को इस सिलसिले में बेहद हिफाजती उपाय अपनाने चाहिए.
गलत खानपान से होती है दुनिया में हर 5 में से 1 मौत, जानिए डाइट को हेल्दी बनाने का फार्मूला
समय से पहले मौत का खतरा करना चाहते हैं कम तो रोजाना चलें 7000 कदम- रिसर्च
lifestyle https://ift.tt/3yRk77U
Shri Ram Yatra: कम खर्चे में करना चाहते हैं अयोध्या से रामेश्वरम की यात्रा, IRCTC दे रहा है सुनहरा मौका
Railway Shri Ram Yatra: आप भी राम भक्त हैं और भगवान राम से जुड़ी जगहों का दर्शन करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. भारतीय रेलवे (Indian Railway) आपके लिए एक बेहद शानदार मौका लेकर आया है जिससे आर भगवान राम से जुड़ी हर जगह पर बड़ी आसानी से घूम सकते हैं. रेलवे ने इस यात्रा को श्री रामायण यात्रा नाम दिया है. इसके यात्रा में आप बहुत कम खर्च में भगवान राम की जन्म नगरी अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक आसानी से बहुत कम पैसों में घूम सकते हैं.
यह पूरा टूर 17 दिन और 16 रातो का है. IRCTC की ओर इस पूरी टूर में कई खास सुविधाएं दी जाएंगी जिसमें खाना और घूमना शामिल है. बता दें कि इस श्री रामायण यात्रा के तहत आपको भगवान राम से जुड़ी हुई कई ऐतिहासिक जगहों पर ले जाया जाएगा. इसमें यात्रियों को कैब की सुविधा भी दी जाएगी. इसके साथ ही उन्हें होटल में रूकने का भी इंतजाम किया जाएगा. IRCTC के अनुसार यह टूर 7 नवंबर 2021 से शुरू होगी.
श्री रामायण यात्रा के तहत इन जगहों पर कर सकेंगे सैर
यह यात्रा अयोध्या की राम जन्मभूमि, सरयू घाट और हनुमान गढ़ी से शुरू होगी.
इसके बाद उसका अगला पड़ाव नंदीग्राम है. यहां आप भारत-हनुमान मंदिर और भरत कुण्डी के दर्शन कर पाएंगे.
इसके बाद आप जनकपुर पहुंचेंगे. यहां आप राम-जानकी मंदिर के दर्शन करेंगे.
इसके बाद आप सीतामढ़ी जाएंगे जहां आप सीतामढ़ी और पुनौरा धाम के दर्शन करेंगे.
इस सफर का अगला पड़ाव वाराणसी होगा. यहां आप तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर और विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे.
इसके बाद आप प्रयागराज पहुंचेंगे जहां आप भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम, हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे.
इसके बाद आप श्रृंगवेरपुर पहुंचेंगे जहां आप  श्रृंगी ऋषि समाधि और शांता देवी मंदिर के दर्शन करेंगे.
इसका बाद आप चित्रकूट जाएंगे जहां गुप्त गोदावरी, रामघाट, भरत मिलाप मंदिर, सती अनुसुइया मंदिर के दर्शन करेंगे.
फिर आप नासिक पहुंचेगे जहां आप त्रयंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीता गुफा, कालाराम मंदिर के दर्शन करेंगे.
इसके बाद अगला पड़ाव होगा हम्पी. यहां अंजनद्री हिल, ऋषिमुख द्वीप, सुग्रीव गुफा, चिंतामणि मंदिर, माल्यवंत रघुनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे.
इस सफर का आखिरी पड़ाव होगा रामेश्वरम. यहां आप शिव मंदिर और धनुषकोडी के दर्शन करेंगे.
कितना आएगा खर्च इस सफर में
ये भी पढ़ें-
<a href="https://ift.tt/3BCzQts Cutlet Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाना चाहते हैं कुछ खास, पनीर कटलेट की आसान रेसिपी करें ट्राई
<a href="https://ift.tt/3n7Dnf6 Shri Ram YatraChandni Chowk Food: पुरानी दिल्ली गए और यहां का कांजी वड़ा नहीं चखा तो कुछ नहीं चखा
lifestyle https://ift.tt/3h784NH
Radha Ashtami 2021: राधा अष्टमी कब है? जानें इस पर्व का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि
Radha Ashtami 2021 Date: राधा अष्टमी के पर्व के विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. राधा अष्टमी पर व्रत रखकर पूजा की जाती है. राधा अष्टमी की पूजा सभी दुखों को दूर करने वाली मानी गई हैं, वहीं मान्यता है कि राधा अष्टमी का व्रत सभी प्रकार के पापों को भी नष्ट करता है. राधा अष्टमी का पर्व सितंबर के माह में कब है? आइए जानते हैं-
राधा अष्टमी 2021
पंचांग के अनुसार राधा अष्टमी का पर्व 14 सितंबर 2021, मंगलवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी की तिथि को मनाया जाएगा. भादो शुक्ल पक्ष की अष्टमी की तिथि को राधा अष्टमी भी कहा जाता है.
14 सितंबर 2021 का पंचांग
14 सितंबर, मंगलवार को पंचांग के अनुसार ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. ज्येष्ठा नक्षत्र इस दिन प्रात: 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र आरंभ होगा. राधा अष्टमी पर विशेष शुभ योग भी बन रहा है. इस योग को आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है. यानि राधा अष्टमी का व्रत और पूजा इसी योग में की जाएगी.
राधा अष्टमी व्रत का महत्व
राधा अष्टमी का व्रत विशेष पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है. इस व्रत को सभी प्रकार के कष्टों को दूर करने वाला बताया गया है. सुहागिन स्त्रियां इस दिन व्रत रखकर राधा जी की विशेष पूजा करती हैं. इस दिन पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. राधा अष्टमी का पर्व जीवन में आने वाली धन की समस्या की भी दूर करता है. राधा जी की इस दिन पूजा करने भगवान श्रीकृष्ण का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस व्रत को रखने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
पूजा विधि
इस दिन प्रातः काल स्नान आदि से निवृत होकर सफा व स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद मंडप के नीचे मंडल बनाकर उसके मध्यभाग में मिट्टी या तांबे का कलश स्थापित करें. कलश पर तांबे का पात्र रखें और इस पर सजाकर राधाजी की मूर्ति को स्थापित करें. इसके बाद राधाजी का षोडशोपचार से पूजन करें. अब विधि विधान पूर्वक पूजन करके पूरा दिन उपवास रखें. दूसरे दिन श्रद्धापूर्वक दान आदि दें.
यह भी पढ़ें:
Shardiya Navratri 2021: शरद नवरात्रि पर इस बार 'डोली' पर सावर होकर आएंगी माता, जानें कब से आरंभ हो रहा है 'नवरात्रि' का पर्व
Chanakya Niti: सेवक और मित्र की पहचान इन परिस्थितियों में ही संभव है, यदि नहीं है ये गुण, तो फौरन बना लें दूरी, जानें चाणक्य नीति
lifestyle https://ift.tt/3n8bIuO
गलत खानपान से होती है दुनिया में हर 5 में से 1 मौत, जानिए डाइट को हेल्दी बनाने का फार्मूला
National Nutrition Week 2021: दुनिया में हर 5 मौत में से 1 गलत खानपान के कारण होती है. ये खुलासा लैंसेट में प्रकाशित एक रिपोर्ट से हुआ है. रिसर्च को 195 देशों में 1990 और 2017 के बीच किया गया था. उससे पता चला कि दुनिया भर में होनेवाली 5 मौत में से 1 के पीछे गलत खानपान और संबंधित बीमारियां कारण हैं. ऐसी परिस्थिति में, सवाल पैदा होता है कि सही डाइट क्या है? विज्ञान के मुताबिक, अगर आप भोजन में सब्जियों और फलों का दो भाग ले रहे हैं, जबकि बाकी एक भाग में कार्बोहाइड्रेट फूड और प्रोटीन को शामिल कर हैं, तो ये आदर्श स्थिति है. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आपकी आधी भूख फलों और सब्जियों से दूर की जानी चाहिए. देश में 1-7 सितंबर के बीच वर्ल्ड न्यूट्रिशन वीक मनाया जा रहा है. ऐसे में जानना जरूरी है कि गलत खानपान के कारण कौन सी बीमारियों की आशंका है.
दिल की बीमारी के लिए बहुत ज्यादा नमक खतरनाक है- खराब डाइट से होनेवाली दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण सोडियम या नमक का अत्यधिक सेवन है. ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन अधिक सोडियम सेवन के कारण बढ़ता है. ये रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचाता है, जिससे दिल की बीमारियां होती हैं.
शुगर प्रोडक्ट्स डायबिटीज के सबसे बड़े कारण हैं- खाया गया फूड शुगर में बदलता है. शरीर उसका इस्तेमाल ऊर्जा के तौर पर करता है. मीठे फूड्स तेजी से शरीर में अवशोषित हो जाते हैं, जिसके कारण शरीर में शुगर लेवल ऊपर और नीचे होता है. वर्तमान में मीठे फूड का इस्तेमाल बढ़ गया है, जो डायबिटीज का एक प्रमुख कारण बन रहा है.
मोटापा 12 प्रकार के कैंसर की वजह हो सकता है- सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन्स, फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स का सही संतुलन हेल्दी शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड के मुताबिक, हाई फैट और मीठी सामग्री जैसे चिप्स, बर्गर, चॉकलेट, बिस्कुट का सेवन मोटापा को बढ़ाता है. रिसर्च से पता चलता है कि मोटापा 12 प्रकार के कैंसर का कारण बनता है.
हेल्दी डाइट के लिए 2:1:1 का अपनाएं फार्मूला- कुल भोजन का 50 फीसद यानी दो भाग फल और सब्जियां होनी चाहिए. उनसे शरीर को सभी जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स, डाइटरी फाइबर और पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है. उसके अलावा, भोजन का 25 फीसद कार्बोहाइड्रेट्स से पूरा किया जाना चाहिए. कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को ग्लूकोज उपलब्ध कराते हैं, जो शरीर में ऊर्जा की सेवा देता है. ये शरीर के काम के लिए ऊर्जा का 60 फीसद देता है. बाकी 25 फीसद का लक्ष्य प्रोटीन से हासिल किया जाना चाहिए.
lifestyle https://ift.tt/3kZuLVq