Monday, September 6, 2021

Nutrela Vitamin D2-K Natural विटामिन डी से है भरपूर, हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद

Nutrela Vitamin D2-K Natural: विटामिन डी (Vitamin D) शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है. ये फैट में घुलने वाला पोषक तत्व है. शरीर में कैल्शियम (Calcium) और मिनरल्स (Minerals) और फॉस्फोरस (Phosphorus) जैसे पोषक तत्वों को पहुंचाने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है. हड्डियों (Vitamin D for Bones) और दांतों को मजबूत (Vitamin D for Teeth) बनाने के लिए विटामिन डी जरूरी है. विटामिन डी आपको कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है.

सूरज की रोशनी (Sun Light Vitamin D) विटामिन डी सबसे प्राकृतिक स्रोत है. सूरज की रौशनी से हमारा शरीर अपने आप विटामिन डी प्रोड्यूस करता है. अगर आप सन लाइट में कम जाते हैं तो आपको खाद्य पदार्थ या सप्लीमेंट्स (Supplements) से विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं. हालांकि कई बार खाद्य पदार्थों (Vitamin D Food Source) से भी विटामिन डी की कमी पूरी नहीं हो पाती है. ऐसे में आप विटामिन डी के सप्लीमेंट्स ले सकते हैं. शरीर में विटामिन डी की कमी को आप Nutrela Vitamin D2-K Natural से पूरा कर सकते हैं. इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं.

1- हड्डियों को मिलेगी ताकत- Nutrela Vitamin D2-K Natural से आपकी हड्डियों को ताकत मिलेगी. हमारे शरीर में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है. विटामिन डी की मदद से शरीर कैल्शियम जैसे खनिज को ग्रहण करने में सक्षम होता है. दातों और और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है. जोड़ों में दर्द, कमर में दर्द और हड्डियों में दर्द दूर करने के लिए विटामिन डी की जरूरत पड़ती है. Nutrela Vitamin D2-K Natural से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है.

2- बदन दर्द में आराम- Nutrela Vitamin D2-K Natural से आपको किसी भी तरह के शारीरिक दर्द में आराम मिलेगा. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है जिससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं. शरीर में एनर्जी लाने, सिर दर्द, हड्डियों में दर्द और बदन दर्द में विटामिन डी के सेवन से आसाम मिलता है. शरीर में होने वाले दर्द को दूर करने में विटामिन डी मदद करता है.

3- गठिया में फायदेमंद- गठिया एक ऐसी समस्या है जो उम्र के साथ बढ़ने लगती है. आजकल कम उम्र के लोगों को भी जोड़ो में दर्द की समस्या परेशान करने लगी है. शरीर में विटामिन डी की कमी से भी अर्थराइटिस की समस्या हो सकती है. ऐसे में Nutrela Vitamin D2-K Natural से आपको जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी.

4- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. विटामिन डी हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने (Boost Immunity) के लिए बहुत जरूरी है. शरीर में भरपूर मात्रा में विटामिन डी होने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं. विटामिन डी की कमी (vitamin D Deficiency) से मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फेट जैसे कई पोषक तत्व पूरे शरीर में नहीं पहुंच पाते हैं, जिसका असर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है. अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप डेली Nutrela Vitamin D2-K Natural का सेवन कर सकते हैं.

5- प्राकृतिक स्रोस से निर्मित- Nutrela Vitamin D2-K Natural पूरी तरह से नेचुरल फूड सोर्स से तैयार किया गया है. आपको इसमें वनीला फ्लेवर मिलता है, जिससे आप इन टैबलेट्स को आसानी से चबाकर भी खा सकते हैं. Nutrela Vitamin D2-K Natural में कई तरह के हर्बल एक्सट्रेक्ट्स और जड़ी-बूटियों का भी इस्तेमाल किया गया है. इससे विटामिन डी की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Nutrela Daily Energy से शरीर को मिलेगा विटामिन बी कॉम्पेल्स, मस्तिष्क और शरीर रहेगा स्वस्थ, जानिए फायदे
lifestyle https://ift.tt/3zJjJK1

Home Remedies for Periods Cramps: पीरियड्स के दर्द से रहती हैं परेशान, Pain Killer नहीं इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं

Tips to get Rid of Periods Cramps: पीरियड्स का टाइम हर महिला के लिए मुश्किल भरा होता है. इस समय महिला को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस दौरान उसे पेट में दर्द, सिरदर्द, बदन दर्द जैसे कई परेशानियों से दो चार होना पड़ता है. इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए कई महिलाएं पेन किलर का सहारा लेती हैं. लेकिन, हम आपको बता दें कि पेन किलर का इस्तेमाल करने से आपको बचना चाहिए क्योंकि इसके कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप पीरियड्स के दर्द (Period Cramps) से छुटकारा पा सकती है. तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में-

1. पेट को गर्म पानी से सेंके
पीरियड्स के दौरान अगर आपको बहुत ज्यादा पेन होता है तो आप हीटिंग पैड से पेट की सिकाई करें. इससे आपको गर्भाशय की मसल्स में आराम मिलता है. इसके साथ ही आप चाहें तो गर्म पानी से नहा भी सकती है. इससे भी शरीर के दर्द में आराम मिलता है. इसके साथ आप गर्म पीने वाली चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें.

2. हर्बल टी पिएं
पीरियड्स के दौरान हर्बल टी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस दौरान महिलाओं को अदरक की चाय जरूर पीनी चाहिए. यह न केवल दर्द में आराम दिलाता है बल्कि शरीर की थकान को भी रिमूव करने में मदद करता है. इसके अलावा आप चाहें तो ग्रीन टी का भी सेवन कर सकती हैं.

3. तेल की करें मालिश
बता दें कि नारियल तेल में  एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और लिनोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इस तेल से पेट के निचले हिस्से में मालिश करें. यह शरीर और पेट के दर्द को कम करके मसल्स की ऐंठन को कम करने में मदद करता है.

4. थोड़ा एक्सरसाइज करें
बहुत सी महिलाएं पीरियड्स के दौरान बिलकुल एक्सरसाइज नहीं करती हैं. कई स्टडी से यह खुलासा हुआ है कि पीरियड्स के दौरान हल्का एक्सरसाइज करने से दर्द में काफी आराम मिल सकता है. आप चाहें तो हल्का दहल भी सकती हैं. इससे दर्द में काफी आराम मिलता है.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/2WUXPoq Care Tips: एक्ने और पिंपल्स की समस्या से हैं परेशान, फटे दूध के पानी के नाइट सीरम का करें इस्तेमाल

<a href="https://ift.tt/3yQXRem Chowk Food: पुरानी दिल्ली की फेमस मावा जलेबी का उठाएं लुत्फ, जानिए इसे बनाने की आसान विधि
lifestyle https://ift.tt/3zNaZ5K

Paneer Cutlet Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाना चाहते हैं कुछ खास, पनीर कटलेट की आसान रेसिपी करें ट्राई

Paneer Cutlet Recipe: मानसून के सीजन में शाम होते ही घर में हर कोई कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाना चाहता है. ऐसे में हर शाम स्नैक्स में कुछ नया बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है. रोज एक नई रेसिपी सोचना बहुत मुश्किल काम है. लेकिन, आपके इस मुश्किल काम को हम आसान बना देते हैं. आप बरसात में शाम के टाइम स्नैक्स में पनीर कटलेट बना सकती हैं. यह खाने में जितना टेस्टी लगता है बनाने में उतना ही आसान भी है. तो चलिए जानते हैं पनीर कटलेट बनाने के आसान तरीके को-

पनीर कटलेट बनाने के लिए चाहिए यह सामग्री
पनीर-100 ग्राम
उबले हुए आलू-3-4
गाजर-1
चाट मसाला-1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर-1/4 चम्मच
नमक-स्वादानुसार
मैदा-2 चम्मच
कॉर्न फ्लेक्स-2 कप
शिमला मिर्च-1
प्याज-2 (कटे हुए)
धनिया-1/2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
जीरा-1 चम्मच
चिली फ्लेक्स-1/4 चम्मच
ओरिगैनो-1/4 चम्मच
कॉर्न फ्लोर-2 चम्मच

पनीर कटलेट बनाने की विधि
पनीर कटलेट बनाने के लिए एक कटोरी में गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और धनिया मिला दें.
अब इसमें पनीर, आलू और जीरा मिला दें.
अब इसमें सारी सब्जियां और जीरा, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो, नमक, चाट मसाला, कॉर्न फ्लोर, काली मिर्च पाउडर आदि सारी चीजें डालकर ठीक से मिक्स कर लें.
कॉर्न फ्लेक्स पीसकर अब पाउडर बना लें.
अब एक कटोरी में 1 चम्मच मैटा डालकर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें.
अब आलू और पनीर के मिश्रण का कटलेट तैयार कर लें और उसे मैदे के घोल में डालें.
इसके बाद इसे कॉर्न फ्लेक्स में लपेटे.
एक पैन लें और उसमें तेल डालें और गर्म कर लें.
अब इस कटलेट को पैन पर डालकर सेक लें.
जब एक तरफ से ब्राउन हो जाएं तो दूसरी तरफ से सेंके.
आप चाहें तो डीप फाई भी कर सकते हैं
आपका पनीर कटलेट तैयार है.
इसे अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3h62Wte for Healthy Heart: हार्ट को रखना चाहते हैं हेल्दी, इन 5 फूड्स को जरूर करें डाइट में शामिल

<a href="https://ift.tt/2WUXPoq Care Tips: एक्ने और पिंपल्स की समस्या से हैं परेशान, फटे दूध के पानी के नाइट सीरम का करें इस्तेमाल
lifestyle https://ift.tt/3yOgAYa

Methi Hair Mask: बाल टूटने की समस्या से हैं परेशान तो ट्राई करें मेथी के बने यह तीन हेयर मास्क

Methi Hair Mask For Hair Fall: मेथी के सीड्स का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय किचन में होता है. इसके इस्तेमाल के बिना भारतीय खाना अधूरा है. आमतौर पर मेथी को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. लेकिन, क्या आपको पता है कि मेथी स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसके इस्तेमाल से बालों में होने वाली खुजली से छुटकारा मिलता है. इसके साथ ही बाल झड़ने की समस्या में भी कमी आती है. अगर आप भी रूखे, बेजान और झड़ते हुए बालों से परेशान हैं तो मेथी के बने इन हेयर पैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मेथी के कुछ हेयर पैक्स के बारे में-

मेथी और करी पत्ते का हेयर पैक
अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान है तो इस हेयर पैक का जरूर इस्तेमाल करें. सबसे पहले मेथी के दानों को भिगोकर रख दें. सुबह उठकर इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इसके करी पत्ता भी डालें और पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इस हेयर मास्क को अपने सर पर पर लगाए. बालों की लेंथ में भी इस पेस्ट को लगाएं. इस हेयर मास्क को लगाने के बाद हल्के हाथ से मसाज करें और कम से कम 1 घंटा छोड़ दें. इसके बाद बालों को शैंपू कर दें.

आंवला और मेथी हेयर मास्क
इस हेयर पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में दो बड़े चम्मच आंवला पाउडर और मेथी पाउडर लें. इसके बाद इसमें पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों में लगाना शुरू करें और फिर फुल लेंथ में लगाएं. इसके बाद बालों को बांधकर एक शॉवर कैप लगा लें. इस हेयर मास्क को कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में बालों को शैंपू से धो लें. इस पैक का हफ्ते में एक बार इस्तेमाल से बाल टूटने की समस्या कम हो जाएगी.

दही और मेथी हेयर मास्क
अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान है तो इस हेयर मास्क को जरूर ट्राई करें. इस मास्क को बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच मेथी लें और उसे पानी में भिगो दें. सुबह इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें और उसमें आधा कम दही मिला दें. अब इसे बालों की जड़ो पर लगाएं और हल्के हाथ से बालों में मसाज करें. इसके बाद बालों को ठीक से धो लें. डैंड्रफ की समस्या ज्यादा हो तो इसे हफ्ते में दो बार जरूर इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/2WUXPoq Care Tips: एक्ने और पिंपल्स की समस्या से हैं परेशान, फटे दूध के पानी के नाइट सीरम का करें इस्तेमाल

<a href="https://ift.tt/2WWaU0J Hacks: Chandni Chowk Food: चावड़ी बाजार की फेमस कुलिया चाट घर पर भी बनाएं, जानिए विधि
lifestyle https://ift.tt/2YuZzWu

Vitamin D से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, इन लक्षणों से पहचानें शरीर में हो रही है विटामिन D की कमी

Vitamin D Rich Food: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी (Vitamin D) बहुत जरूरी होता है. विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. आप दिनभर थकान और कमजोरी (Weakness) महसूस करते हैं. इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से आप जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं. हड्डियों में दर्द (Bones Problem) और दातों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. आजकल शहरी लाइफस्टाइल में लोगों के अंदर विटामिन डी की सबसे ज्यादा कमी होने लगी है.

फ्लैट्स में रहने वाले लोगों और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को दिनभर धूप नहीं मिल पाती, जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगी है. हालांकि आप अपने आहार में विटामिन डी से भरपूर भोजन को शामिल करके काफी हद तक विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं.

विटामिन डी आपके शरीर को स्वस्थ बनाने, हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यूनिटी बूस्ट करने, डिप्रेशन (Depression) दूर करने में मदद करता है. ऐसे में आपको डाइट में विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ (Natural Source of Vitamin D) को जरूर शामिल करना चाहिए.

विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ (Vitamin D Natural Food Source)

1- धूप- विटामिन डी का सबसे अच्छा और प्राकृति स्रोत धूप है. धूप से शरीर को भरपूर विटामिन डी मिलता है. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको रोज सुबह थोड़ी देर धूप में जरूर बैठना चाहिए.

2- अंडा- अंडे में पोषक तत्वों का भंडार होता है. अंडे की जर्दी में विटामिन डी भी पाया जाता है. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप रोज एक अंडे की जर्दी खाएं.

3- गाय का दूध- गाय के दूध में काफी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. कैल्शियम और विटामिन डी का बेस्ट सोर्स है दूध. अगर आप 1 गिलास गाय के दूध पीते हैं तो इसके पर्याप्त विटामिन डी मिल जाता है.

4- दही- खाने में दही जरूर शामिल करें. दही के सेवन से आप विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं. गर्मियों में दही पेट को भी फिट रखती है.

5- मशरूम- मशरूम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. विटामिन सी, विटामिन बी1, बी2, बी5 और मैग्नेशियम का अच्छा स्रोत है मशरुम. मशरूम में विटामिन डी भी काफी मात्रा में पाया जाता है.

6- फिश- नॉन वेज खाने वाले लोगों के लिए मछली विटामिन डी का अच्छा स्रोत है. आप हेरिंग, मैकेरल, सैल्मन और टूना जैसी फिश  से विटामिन डी की कमी पूरा कर सकते हैं.

7- संतरा- विटामिन डी की डेली नीड्स को पूरा करने के लिए आप संतरा भी खा सकते हैं. संतरे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है. आप संतरे का जूस भी पी सकते हैं. इससे आपको विटामिन सी भी मिलेगा.

8- अनाज- खाने में साबुत अनाज भी शामिल करने चाहिए. गेंहू, जौ और दूसरे अनाज में विटामिन डी पाया जाता है. आपके शरीर को अनाज से भी विटामिन डी मिलता है.

9- ओट्स- ओट्स में भी विटामिन डी पाया जाता है. आप अपनी डाइट में ओट्स जरूर शामिल करें. ओट्स फाइबर से भरपूर होता है जिससे पाचन भी अच्छा रहता है.

10- मीट- मांसाहारी लोगों के पास विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए फिश के अलावा मीट भी अच्छा सोर्स है. कार्डलीवर आइल में भी काफी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है.

विटामिन डी की कमी के लक्षण (Vitamin D Deficiency Symptoms)

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. आप इन लक्षणों से शरीर में विटामिन डी की कमी होने की पहचान कर सकते हैं. आप विटामिन डी की कमी के बारे में टेस्ट के जरिए भी पता लगा सकते हैं, लेकिन इस संकेतों से भी विटामिन डी की कमी को समझा जा सकता है.

1 विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों और पीठ में दर्द होने लगता है.
2 आपको डिप्रेशन और मन में उदासी छाई रहेगी.
3 अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं या सफेद हो रहे हैं तो ये विटामिन डी की कमी के संकेत है.
4 अगर मासपेशियों में दर्द होने लगे तो ये विटामिन डी की कमी के संकेत हैं.
5 विटामिन डी की कमी होने पर घाव देरी से भरता है.
6 रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है जिससे आप जल्दी बीमार हो जाते हैं.
7 विटामिन डी की कमी से पूरे दिन सुस्ती और आलस महसूस होता है.
8 शरीर में विटामिन डी की कमी से हड्डियों में दर्द की समस्या होने लगती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 से भरपूर प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, विटामिन बी-12 की कमी से हो सकती हैं ये बीमारियां
lifestyle https://ift.tt/2VjicLP

Vitamin D2 शरीर के लिए क्यों है जरूरी, जानिए विटामिन डी के प्रकार और फायदे क्या हैं?

Types Of Vitamin D: लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए शरीर को विटामिन, मिनिरल और प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है. विटामिन डी (Vitamin D) हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है. शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है. आपको एनर्जी में कमी, दिनभर थकान (Weakness), डिप्रेशन (Depression) और हड्डियों में दर्द की शिकायत रहेगी.

विटामिन डी का सबसे प्राकृतिक स्रोत धूप है. सुबह 11 बजे तक की धूप से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिल जाती है. इसके अलावा आप आहार या सप्लीमेंट्स से भी विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं.

आपको बता दें विटामिन डी दो प्रकार के होते हैं. जिसमें विटामिन डी2 (Vitamin D2) और विटामिन डी3 (Vitamin D3) शामिल हैं. ये दोनों ही हमारे शरीर के लिए जरुरी हैं. विटामिन डी वसा में घुलनशील होता है. विटामिन डी 2 विटामिन डी2 (अर्गोंकैल्सिफेरॉल) और विटामिन डी3 (कॉलेकैल्सिफेरॉल) से मिलकर बनता है. विटामिन डी2 और डी3 कई मायनों में एक दूसरे से अलग हैं. दोनों के स्रोत भी एक दूसरे से अलग हैं.

विटामिन डी2 के स्रोत- शरीर को विटामिन डी2 पौधों से मिलता है. विटामिन डी2 के लिए आप खाने में मशरूम, ओट्स, बादाम, सोया मिल्क, संतरे का जूस, अनाज शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा धूप में उगने वाले खाद्य पदार्थों से भी शरीर को भरपूर विटामिन डी2 मिलता है.

विटामिन डी3 के स्रोत- विटामिन डी3 आपको पशुओं से मिलता है इसके लिए आप आहार में अंडा, मछली, फिश ऑयल,  दूध, दही, मक्खन और दूसरे डायटरी सप्लीमेंट्स लेते हैं तो इनसे विटामिन डी3 की कमी को पूरा किया जा सकता है.

विटामिन डी (Vitamin D) का प्रमुख स्रोत- विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूरज की किरणें हैं, जिसमें अल्ट्रावायलट बी (यूवीबी) होता है. सूर्य की किरणें स्किन में 7-डिहाइड्रोकोलेस्टेरॉल यौगिक के साथ मिलकर विटामिन डी3 बनाने का काम करती हैं. यही प्रक्रिया धूप में उगने वाले पौधों में होती है. सूरज से निकलने वाली अल्ट्रावायलट किरणें पौधों में पाए जाने वाले तेल के यौगिक के साथ विटामिन डी2 बनाते हैं.

विटामिन डी के फायदे

1 विटामिन डी से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.
2 विटामिन डी से मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को  स्वस्थ रखने में मदद मिलती है.
3 शरीर में विटामिन की सही मात्रा होने पर हड्डियां और दांत स्वस्थ और मजबूत बनते हैं.
4 विटामिन डी से शरीर में इंसुलिन (insulin) और शुगर की मात्रा ठीक रहती है.
5 विटामिन डी से फेफड़ों की कार्यक्षमता और हृदय स्वस्थ रहता है.
6 विटामिन डी से शरीर में कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों को दूर करने के लिए विटामिन बी-12 है जरूरी, शरीर को मिलेंगे ये 10 फायदे
lifestyle https://ift.tt/3BJwCUX

Diet for Healthy Heart: हार्ट को रखना चाहते हैं हेल्दी, इन 5 फूड्स को जरूर करें डाइट में शामिल

Foods for Healthy Heart: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों के कारण दिल की बीमारियों में तेजी से इजाफा हुआ है. दिल को स्वस्थ रखने के लिए केवल एक्सरसाइज ही नहीं सही और पौष्टिक आहार की भी बहुत जरूरत है. संतुलित आहार (Balance Diet) हमें कई बीमारियों से बचा कर हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है. आप भी अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. यह आपके हार्ट को हेल्दी रखकर इसे कई बीमारियों से बचाता है. तो चलिए जानते हैं उन फूड्स के बारे में-

1. होल ग्रेन को करें डाइट में शामिल
होल ग्रेन और रिफाइंड यह दो तरह के अनाज उत्पाद होते हैं. बता दें कि होल ग्रेन पूरा उत्पाद होता है. होल ग्रेन (Whole Grain) में आटा, ओटमील, होल कॉर्नमील शामिल है. वहीं रिफाइंड ग्रेन प्रोसेस्ड होता है जिसमें चोकर नहीं पाया जाता है. बात गें कि होल ग्रेन में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इसमें विटामिन्स, आयरन और डाइटरी फाइबर खूब पाया जाता है. यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है. इस ग्रेन के बने आटे और ब्रेड का अपने डेली डाइट में जरूर शामिल करें.

2. दही को डाइट में करें शामिल
बता दें कि दही में भारी मात्रा में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है. यह शरीर में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाकर इम्यूनिटी मजबूत करता है. इसका सेवन सिर्फ गर्मियों में ही नहीं सर्दियों में भी करना चाहिए. यह हार्ट को हेल्दी रखने में बहुत मददगार है.

3. मछली का करें सेवन
बता दें कि अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिसर्च के अनुसार हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम हफ्ते में दो बार मछली का सेवन जरूर करना चाहिए. मछली में भारी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो दिल की बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं.

4. ड्राई फ्रूट्स को डेली डाइट में करें शामिल
ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें भारी मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी पाए जाते है जो स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है.

5. सोया को जरूर खाएं
आपको बता दें कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए सोया बहुत मददगार है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को ठीक रखने में मदद करता है. इसके साथ ही इसमें भारी मात्रा में , फाइबर, विटामिन और खनिज भी पाए जाते हैं. बता दें कि आप इसे chunks, दूध या टोफू के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

अपनी सुबह के रूटीन को देना चाहते हैं हेल्दी शुरुआत तो खाली पेट कभी न करें ये काम

<a href="https://ift.tt/2WWaU0J Hacks: Chandni Chowk Food: चावड़ी बाजार की फेमस कुलिया चाट घर पर भी बनाएं, जानिए विधि
lifestyle https://ift.tt/3yMxw1g